37.3 C
Chandauli
Thursday, April 2, 2026

Buy now

Home Blog Page 278

अल्पसंख्यकों व दलितों को मताधिकार से वंचित करने का हो रहा षड्यंत्र: Manoj Singh W

चंदौली(Chandauli)। यदि आप मतदाता हैं और आप मुस्लिम, यादव या दलित समुदाय से आते हैं तो आप फौरन अपना नाम अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में देख लें। क्योंकि आपके नाम को मतदाता सूची से काटने की गहरी साजिश व षड्यंत्र किया जा रहा है। ताकि आप संविधान द्वारा दिए गए मताधिकार के इस्तेमाल से वंचित रह जाएं। उक्त आरोप सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने मंगलवार को सैयदराजा नगर के वार्ड नंबर-11 में बीएलओ द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य के दौरान मतदाता सूची के अवलोकन के उपरांत लगाया।

उन्होंने मतदाता सूची में कुल 265 लोगों के नाम को काटने के बाबत लगे टिक को दिखाया, जिसमें अधिकांश नाम मुस्लिम समुदाय के थे। इसके अलावा दलितों व यादव मतदाताओं को लक्ष्य कर उनके नाम की निशानदेही की गई थी। एक सूची में कुल 265 लोगों के नाम पर लगे टीक को पूर्व विधायक ने दिखाया और इसे बड़ी साजिश करार दिया। बीएलएओ से जब इस बाबत जवाब-तलब किया तो बीएलओ द्वारा उन्हें टिक लगे मतदाता सूची प्राप्त होने की बात कही। बताया कि यह टीक किसके द्वारा लगाया गया है उसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने इस घटनाक्रम की गंभीरता से लोगों को अवगत कराते हुए सत्ता पक्ष पर पड़ा आरोप लगाया। कहा कि भाजपा संविधान व लोकतंत्र द्वारा आम नागरिकों को प्रदत्त अधिकारों का दमन करने पर तुली है। आरोप लगाया कि एक विधानसभा से 20 हजार मतदाताओं का नाम काटने का लक्ष्य भाजपा ने रखा। यानी एक लोकसभा क्षेत्र से एक लाख वोट जो समाजवादी पार्टी के हैं उन्हें काटने की सुनियोजित योजना है। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी उन तमाम पदाधिकारियों व नेताओं से आग्रह किया कि टिकट की मांग में कतारबद्ध होने से पहले अपने-अपने बूथों की स्थिति को जरूर देखें। क्योंकि इस तरह के षड्यंत्र से बड़ी संख्या में मतदाताओं को वोट से वंचित करने की योजना पर सत्ता पक्ष काम कर रहा है। यदि समय रहते सजग नहीं हुए तो देश का संविधान व लोकतंत्र दोनों को बचा पाना मुश्किल हो जाएगा।

PMSMA: अब माह में चार दिन गर्भवतियों का होगा निःशुल्क अल्ट्रासाउंड

PMSMA


निजी सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए ई-रूपी वाउचर की सुविधाः सीएमओ

चंदौली(Chandauli)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाई के राय ने बताया कि गर्भवती की जांच व उपचार के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस अब हर माह दो की जगह चार बार आयोजित होने लगे हैं वहीं निजी सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए ई-रूपी वाउचर की सुविधा दी जा रही हैं।
सीएमओ डॉ वाई के राय ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड निजी सेंटरों पर मुफ्त कराने के लिए एसएमएस और क्यूआर कोड की सुविधा प्रत्येक महीने की पहली, 9 व 16 और 24 तरीख को चिकित्सा इकाई पर दी जा रही है। जिसके द्वारा गर्भवती जांच की तारीख से एक महीने के अंदर नजदीकी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर मुफ्त अल्ट्रासाउंड करवा सकती है। इसका खर्च स्वास्थ्य विभाग वहन कर रहा है। गर्भवती को अल्ट्रासाउंड कराने से पूर्व कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होती है। इसके बाद ही पैनल में लिए गए अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड करा सकती हैं। अल्ट्रासाउंड से जटिल गर्भ की पहचान और गर्भस्थ शिशु के जन्मजात विसंगति की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। शहर नहीं, दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती के घर के पास ही किसी निजी जांच घर में निःशुल्क अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा मिल रही है। गर्भवती महिलाओं का गर्भावस्था के दूसरी तिमाही मे अल्ट्रासाउंड कराया जाता है। अल्ट्रासाउंड में विशेषज्ञ देखते हैं कि गर्भाशय में बच्चे का विकास ठीक से हो रहा है या नहीं बच्चे के दिल की धड़कन, शरीर, हाथ और पैर की क्रियाशीलता को भी देखा जा सकता है। गर्भावस्था में कम से कम दो बार गर्भवती को अल्ट्रासाउंड की सलाह दी जाती है। पहला दूसरी तिमाही 13 से 24 सप्ताह के बीच में कराते हैं और दूसरी बार चिकित्सक के सलाह पर तीसरी तिमाही मे करवा सकते है। सीएमओ ने कहा कि जनपद राजकीय चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण ब्लॉक स्तर के निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराया गया है। जिले मे कुल 17 निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सूचीबद्ध किया गया है। जिसके माध्यम से फरवरी 2023 से अब तक कुल 2300 गर्भवतियों का निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। स्वास्थ्य केंद्र से जांच के उपरांत गर्भवती का नाम और उसका मोबाइल नंबर की सूचना भरी जाती है। इससे उसका ई-वाउचर जेनरेट होकर उसके मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस जाता है। इस एसएमएस को लेकर गर्भवती जिले के किसी भी सूचीबद्ध केंद्र पर अपना अल्ट्रासाउंड करवा सकती है।

Chandauli के इन सेंटर पर है अल्ट्रासाउंड की सुविधा
चंदौली।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ओम डायग्नोस्टिक सेंटर-इस्टर्न बजार-डीडीयू, न्यू काशी अल्ट्रासाउंड सेंटर- डीडीयू, ललिता डायग्नोस्टिक सेंटर-अलीनगर, न्यू सिवांश डायग्नोस्टिक सेंटर, अभिषेक कम्पेलक्स-चंदौली, श्रेया डायग्नोस्टिक सेंटर-चकिया, द्रविलोक हास्पिटल-चकिया, स्वामी कृष्णा डायग्नोस्टिक सेंटर-शहाबगंज, सिद्धेश्वरम डायग्नोस्टिक सेंटर-सकलडीहां, दिव्य अल्ट्रा स्कैन सेंटर-चहनिया, रेज डायग्नोस्टिक सेंटर -गोधानमोड़, मां वैष्णो डायग्नोस्टिक सेंटर-चहनिया, वन प्लस डायग्नोस्टिक सेंटर-नियमताबाद, बाबा डायग्नोस्टिक सेंटर-कैली रोड, संस्कार डायग्नोस्टिक सेंटर-बाबा कटरा जीटी रोड, नारायण डायग्नोस्टिक सेंटर-सैयदराजा एवं यथार्थ डायग्नोस्टिक सेंटरसैयदराजा, समर्पण डायग्नोस्टिक सेंटर रविनगर डीडीयू में सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।

खरीद के दौरान किसानों से अनावश्यक कटौती की तो खैर नहींः रमेश जायसवाल

फोटो,
नवीन मंडी में क्रय केन्द्र के निरीक्षण के दौरान निर्देश देते मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल।


किसानों से अच्छा व्यवहार करने का प्रभारियों व कर्मचारियों को दिया निर्देश
चंदौली। धान खरीद में लगातार मिल रही अनियमितता की शिकायतों को संज्ञान में लेकर मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल सोमवार को क्रय केन्द्रों को दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने एक के बाद एक कई क्रय केन्द्रों का जायजा लिया। इस दौरान वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही क्रय केन्द्र पर मौजूद किसानों से रूबरू होकर धान बेचने में आ रही दिक्कत को जानने का प्रयास किया। प्रभारियों को निर्देश दिए कि किसानों को बिना वजह परेशान ना किया जाए। धान खरीद में पारदर्शिता होनी चाहिए, ताकि खरीद की प्रक्रिया शासन के मंशा के अनुरूप हो सके। किसी भी प्रकार की शिकायत पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


इस क्रम में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल नवीन मंडी स्थित एफसीआई के क्रय केन्द्र पर खरीद प्रक्रिया देखी और इसके बाद उन्होंने एक-एक कर सभी 11 क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। साथ ही सिकरी, बबुरी समेत अन्य क्रय केन्द्रों का जायजा लिया। कहा कि क्रय केन्द्र पर आने वाले किसानों के लिए गुड व पानी का बंदोबस्त किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने 17 नमी वाले धान में किसी तरह की कटौती ना की जाए। साथ ही जिनके धान में 14 से कम नहीं है उन्हें बढ़ाकर भुगतान करने का निर्देश दिया। कहा कि चंदौली जनपद धान का कटोरा है यहां के अधिकांश किसानों की आजीविका धान के फसल से प्राप्त आय पर निर्भर है। ऐसे में भाजपा सरकार के किसानों के आय बढ़ाने की मंशा को फलीभूत करते हुए धान खरीद प्रक्रिया किसानों के लिए सरल व सुलभ बनाया जाए, ताकि किसान आसानी से अपनी उपज को क्रय केन्द्र पर बेच सके। निरीक्षण के बाबत मुगलसराय विधायक ने बताया कि क्रय केन्द्रों पर खरीद से संबंधित जो भी सुविधाएं है उसका निरीक्षण किया गया, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का व्यवधान ना उत्पन्न हो। इसके साथ ही प्रभारियों व कर्मचारियों को किसानों के साथ अच्छा व विनम्र व्यवहार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

पटवा समाज को राजनीतिक व सामाजिक पहचान की जरूरतः संजीव

Photo,
सकलडीही में जन जागरण यात्रा में शामिल अतिथियों का स्वागत करते पटवा समाज के लोग।


वाराणसी से 12 सौ किलोमीटर का विभिन्न जनपदों में जन जागरण रथ यात्रा शुरू
सकलडीहा। अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज की ओर से चार दिवसीय जनजागरण रथ यात्रा रविवार से शुरू है। पड़ाव से देर शाम बबुरी, चंदौली से सकलडीहा पहुंचने पर पटवा समाज के लोगों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद पटवा के नेतृत्व में समाज के लोगों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर यात्रा में शामिल अतिथियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद जनजागरण रथ यात्रा गाजीपुर, मऊ व देवरिया सहित विभिन्न जनपदों के लिये रवाना हुई। इस मौके पर भारी संख्या में लोग देर रात तक जनजागरण रथ यात्रा का स्वागत में जुटे रहे।


इस मौके पर अखिल भारतीय देववंशी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास से पूरे देश में सर्व समाज का डंका बज रहा है। इसी उद्देश्य से देववंशी पटवा समाज राजनीतिक और सामाजिक व शैक्षिक अधिकार को लेकर पूरे प्रदेश में चार दिवसीय जनजागरण रथ यात्रा शुरू किया है। कहा कि पटवा समाज लम्बे समय से देश और राज्य की सेवा में जुटा हुआ है।, लेकिन सामाजिक भागीदारी से बहुत पीछे है। वही राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा ने कहा कि पटवा समाज यूपी ही नहीं देश के सभी प्रदेशों में सामाजिक ताना बाना के साथ राष्ट्र और देश हित के लिये कार्य करता आ रहा है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीशगढ़ समाज के लोगों ने भारी जीत दिलाया है। अब यूपी में पटवा समाज सामाजिक पहचान के साथ समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले स्वजातियों के विकास को लेकर लामबंद है। पटवा जन जागरण रथ यात्रा के माध्यम से सामाजिक चेतना के साथ राजनीतिक भागीदारी को लेकर एकजुट है। समाज को पूरा भरोशा है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पटवा समाज का विकास संभव है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष माता प्रसाद पटवा,संरक्षक आरके सिंह देववंशी, डा. सागर, प्रमोद देववंशी, बिजय बहादूर पटवा, आनंदी पटवा, शिवरतन पटवा, यशोदानंदन, राजकुमार देववंशी, गणेश पटवा, विरेन्द्र, मनोज पटवा, विनोद पटवा, टीएन पटवा, हरिश्चन्द्र पटवा, बुद्धु पटवा, नागेश, मुकेश, मिथिलेश, लालजी, दिलीप पटवा आदि मौजूद रहे।


इनसेट में……….
जनजागरण को दिया समर्थन
सकलडीहा। पटवा समाज की चार दिवसीय जनजागरण रथ यात्रा को केन्द्रीय मंत्री डा. महेन्द्रनाथ पांडेय, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, विधायक पीएन सिंह यादव, विधायक शलभ मणित्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और व्यापारी नेताओं ने समर्थन किया।

एडीएम चंदौली ने मिलावटखोरों पर लगाया नौ लाख का अर्थदण्ड


जिला प्रशासन ने बीते नवंबर माह में मिलावटखोरी के खिलाफ चलाया था अभियान
चंदौली। एडीएम एवं न्याय निर्णायक अधिकारी अभय कुमार पांडेय की अदालत ने बीते नवंबर माह में एफएसएस एक्ट-2006 अन्तर्गत 56 वादों में नौ लाख रुपये का अर्थदण्ड लगाया है। पूर्व में चलाये गये अभियानों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अंतर्गत खाद्य पदार्थाे के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ को प्रेषित किये गए थे। जांच के पश्चात कई खाद्य पदार्थाें में मिलावट की पुष्टि खाद्य विश्लेषक द्वारा की गयी थी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट प्राप्त करने के उपरान्त एडीएम चंदौली के न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया गया था। एडीएम द्वारा सम्यक विचारोपरांत 56 वादों पर नौ लाख के अर्थदण्ड अधिरोपित किया गयौ अर्थदंड समय से जमा न किये जाने पर आरसी जारी कर वसूली की जाएगी। एडीएम चंदौली द्वारा खाद्य कारोबारी सुदामा मौर्या पुत्र छांगुर निवासी-ग्राम लेवा मोड़ चितौड़ी, पोस्ट व थाना बबुरी सुगन्धित सुपारी के सैंपल में मिलावट पाए जाने पर 10 हजार रुपये अर्थदण्ड लगाया गया है। इसी तरह अनूप कुमार उर्फ़ पंकज जायसवाल पुत्र बाबूलाल निवासी-हेतिमपुर, पोस्ट-शिकारगंज, थाना-चकिया, गीतांजलि नमकीन पर 15 हजार, लक्ष्मण सिंह यादव पुत्र राम सुधारे यादव निवासी-रैपुरा, पोस्ट-मनियारपुर, थाना सकलडीहा के खोया नमूना में मिलावट की पुष्टि पर 15 हजार अर्थदण्ड लगाया गया है। पंकज पाल पुत्र डोमन पाल निवासी-गोरारी पोस्ट- विशुनपुरा, थाना-बबुरी के छेना मिठाई में मिलावअ पर 15 हजार, कृष्णा प्रसाद पुत्र स्वर्गीय छेदी निवासी-लोकमान्य तिलक नगर चन्दौली के छेना मिठाई में मिलावट पर 15 हजार अर्थदण्ड, राजू यादव निवासी-न्यू सेन्ट्रल कॉलोनी मुगलसराय के स्वान वेर्मी सिली में मिलावट पर 20 हजार अर्थदण्ड, संतोष कुमार पुत्र रामराज प्रसाद निवासी- रैपुरा, पोस्ट-मानिकपुर, थाना सकलडीहा के भैंस के दूध में मिलावट पर 18 हजार, राधेश्याम शर्मा पुत्र भागवत शर्मा निवासी-भूपौली के स्पेसल फाइन रस्क में मिलावट पर 20 हजार, चन्द्रजीत यादव पुत्र छेदी यादव निवासी ग्राम बर्थरा कला के भैंस के दूध में मिलावट पर 15 हजार अर्थदण्ड लगाया गया है। मासूम रजा पुत्र नजीरुद्दीन अन्सारी निवासी वार्ड नं 10 गौतम नगर चन्दौली के ग्लोब्युल्स ऑफ़ सुगर में मिलावट पर 15 हजार, नवीन गुप्ता पुत्र अनिल कुमार गुप्ता निवासी वार्ड नं 8 किदवई नगर चन्दौली के मोटी सेवई में मिलावट पर 15 हजार, टीटी सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी-बसनी, जन्सो की मड़ई के रसगुल्ला में मिलावट पर 15 हजार, बिनोद राम निवासी काली महाल मुगलसराय के रसभरी मिठाई में मिलावट पर 15 हजार, गौतम कुमार दास, निवासी सुभाष नगर, डीडीयू नगर के चाइनीज चाऊ बेस्ट में मिलावट पर 18 हजार, राम मूरत यादव निवासी-अहरौरा, पोस्ट-कांवर के पनीर में मिलावट पर 20 हजार, दिनेश पुत्र प्रेम कुमार निवासी-42 इस्टर्न बाज़ार भाग-1 मुग़लसराय के छेना मिठाई में मिलावट पर 10 हजार, दिनेश राज निवासी पराहूपुर, चन्दौली के खोया में मिलावट पर 18 हजार, रामजी यादव पुत्र धर्मदेव यादव निवासी-ग्रामसभा-हब्बीलाचक, पोस्ट-बोरवा, थाना-सैदपुर के खोया में मिलावट पर 15 हजार, नवीन गुप्ता पुत्र अनिल कुमार गुप्ता निवासी वार्ड नं 8 किदवई नगर चन्दौली के जयराम गोल्ड मसाले में मिलावट पर 15 हजार आदि शामिल हैं।

Chandauli:कार और ट्रक की भीषण टक्कर में कार के उड़े परखच्चे, पुलिस ने रेस्क्यू कर चालक को निकाला बाहर


चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर के समीप शुक्रवार को ट्रक और कार में टक्कर हो गयी। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए वही कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने गैस कटर की सहायता से कार का दरवाजा काट कर किसी तरह चालक को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा है।
बताते हैं कि वाराणसी के शिवपुर से सहायक अध्यापिका समेत 3 लोग मुगलसराय के अमोघपुर आ रहे थे। जैसे ही कार जलीलपुर पार कर रही थी। तभी अचानक सामने से आ रही ट्रक का चक्का ब्लास्ट कर गया। और अनियंत्रित होकर कार से जा टकराई टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुँचे स्थानीय लोगों ने किसी घायल शिक्षिका और बच्चे को बाहर निकाला जबकि ड्राइवर का पैर केबिन में फंस गया। जिसे पुलिस व स्थानीय लोगों ने कटर मशीन से काटकर कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चंदौली पुलिस ने नव वर्ष के जश्न में फेरा पानी,नवही पुलिया से पांच शराब तस्करों को किया गिरफ्तार भारी मात्रा में शराब बरामद

चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस स्वाट सर्विलांस टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नवही पुलिया के समीप बोलेरो व स्विफ्ट डिजायर से शराब तस्करी कर रहे हैं। पांच शराब तस्करों को धर दबोचा और उनको गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। उक्त मामले का खुलासा एसपी डॉ अनिल कुमार ने पुलिस लाइन में किया।
एसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह स्वाट व सर्विलांस टीम द्वारा नवही पुलिया के समीप चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखवीर से सूचना मिली कि नवही पुलिया के पास एक बोलेरो व स्विफ्ट डिजायर पांच शराब तस्कर नवही पुलिया व धरौली चौकी के रास्ते बिहार जा रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रभारी स्वाट टीम व मय कर्मचारीगण के नवही पुलिया पर पुलिस बैरियर लगाकर बिहार की तरफ जाने वाली गाडियों को चेक करने लगे जहाँ पर कुछ समय बाद उक्त बोलेरो व स्विफ्ट डिजायर कार आती हुई दिखाई दी। तभी बोलेरो व स्विफ्ट डिजायर को चेक किया गया। तो दोनो वाहनो से 253 बोतल अवैध अग्रेंजी शराब कुल 189.75 लीटर शराब बरामद किया गया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि हम लोग सासाराम(बिहार) से चोरी की गई बोलेरो से हरियाणा से शराब लाते है। एंव उक्त शराब बिहार में शराब बन्दी होने के कारण शराब ऊंचे दामो पर बेचते है। राजकुमार पुत्र रामकिशोर निवासी रावंशी नगर थाना शास्त्रीनगर जनपद पटना विहार मधुरेश पुत्र विन्दकरेश शर्मा निवासी पिपरी चकिया थाना मेहंदिया जनपद अरवल बिहार आदित्यराज पुत्र कामताराज निवासी बेगमपुर थाना पटना सीटी जनपद पटना बिहार रवि कुमार पुत्र चन्द्रेश्वर निवासी शिवपुरी थाना एस-केपुरी जनपद पटना विहार व मूल पता कुनकुन थाना पुनपुन जनपद पटना बिहार प्रमोद कुमार पुत्र स्व लाला प्रसाद निवासी महेश नगर थाना पाटलिपुत्र जनपद पटना बिहार की विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया गया।

इनसेट…..
पुलिस ने शराब संग लग्जरी वाहन किया बरामद
पुलिस ने तस्करों के पास से 253 बोतल अग्रेजी शराब कुल 189.75 ली0 किमती करीब 5 लाँख रुपया । एक चोरी कि बोलेरो एक स्विफ्ट डिजायर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में
प्रभारी निरीक्षक गगनराज, अरविन्द कुमार यादव, अमित कुमार मिश्रा, सूरज सिंह, मोहित शर्मा, हरिनारायण पटेल, राणा प्रताप सिंह,आनन्द कुमार सिंह, प्रेमप्रकाश यादव, प्रीतम कुमार गौरव शुक्ला, राजेश कुमार यादव, विजेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, गणेश तिवारी, संदीप कुमार मनोज यादव मौजूद रहे।

अफसरों पर होगा FIR तो रुकेगी गौवंश संरक्षण के प्रति लापरवाही: Manoj Singh W

चंदौली(Chandauli)। कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के समीप नेशनल हाइवे के डिवाइडर पर बिजली विभाग द्वारा खंभा लगाने के लिए खोदकर छोड़े गए गड्ढे में शुक्रवार की सुबह गौवंश गिर गया। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो वहां लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच मुगलसराय जा रहे सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ग्रामीणों की भीड़ को देखकर रुके और मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने जेसीबी मंगाकर गौवंश को निकालने के लिए खुदाई कराई। इसी बीच हाइवे प्राधिकरण के कर्मचारी भी वहां आ गए। करीब एक घंटे तक चले राहत एवं बचाव कार्य के बाद गौवंश को जेसीबी के जरिए बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

इस मामले से आक्रोशित मनोज सिंह डब्लू ने सीधे चंदौली कोतवाल को फोन पर घटना की सूचना दी। कहा कि गड्ढा खोदकर छोड़ने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करें। जरूरत पड़े तो वह खुद इसकी तहरीर देंगे। एफआईआर होगा, तभी सरकारी महकमे गौवंश के जीवन के साथ खिलवाड़ बंद करेंगे। उन्होंने गौवंश की इस दुर्दशा के लिए सीधे तौर पर शासन-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।

Manoj Singh W ने कहा कि सरकार केवल गौवंश संरक्षण को लेकर बड़ी-बड़ी बातें और बड़े बड़े दावे करती है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आए दिन गौवंश लावारिश हाल में तड़प-तड़प कर मर रहे हैं। कहा कि बीते दिनों जिलाधिकारी ने गौवंश संरक्षण को लेकर अफसरों की मीटिंग में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए थे। बावजूद इसके आज यह घटना हो रही है। ऐसे में जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे। संबंधित इलाके के बीडीओ के ऊपर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही डिवाइडर पर बिजली का खंभा लगाकर छोड़ने वाले विभाग के जिम्मेदार अफसर व कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। साथ ही मौके पर ही उन्होंने घटना को लेकर चंदौली पुलिस को भी अवगत कराया। कहा कि एफआईआर होगा, तभी गौवंश संरक्षण को लेकर अफसर गंभीर होंगे और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक लगेगी।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ने दो बाइक सवार युवकों को रौंदा एक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। मुग़लसराय थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर की चपेट ने आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहा रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी। वही घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में कर आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते हैं कि सुजाबाद गांव निवासी बिनोद साहनी 24 वर्ष अपने दोस्त शिव चरण साहनी के साथ बुधवार को अपने मौसी के घर शादी में शरीक होने आया था। शादी सम्पन्न होने के बाद वो अपने दोस्त के साथ सुबह घर जा रहा था। मोटरसाईकल जैसे ही दोनों बहादुर गांव के समीप पहुचे की पीछे से आ रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर दोनों की बाइक में टक्कर मार दिया। घटना में दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दैरान बिनोद साहनी की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी। वही मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Chandauli: धान खरीद में अनियमितता को लेकर डीएम से मिले Manoj Singh W

Young Writer : Manoj Singh W

किसान ने बेचा 32.96 कुंतल धान, लेकिन 30 कुंतल का ही मिला भुगतान

चंदौली(Chandauli)। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू धान खरीद में व्याप्त अनियमितता को लेकर गुरुवार को एक बार फिर मुखर नजर आए। उन्होंने किसानों की शिकायत पर जिलाधिकारी से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को मजबूती के साथ रखा। बताया कि किसानों ने जितना धान क्रय केन्द्र पर बेचा था उसके सापेक्ष उनके खाते में खरीद का पैसा नहीं आया है। क्रय केंद्र प्रभारियों द्वारा बड़े पैमाने पर खरीद में गड़बड़ी की जा रही है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान Manoj Singh W ने एक किसान का जिक्र करने हुए बताया कि किसान द्वारा 80 बोरा धान यानी 32.96 कुंतल क्रय केन्द्र पर बेचने का काम किया था, लेकिन उनके खाते में आत 30 कुंतल धान का पैसा ही आया। इससे किसान परेशान है। यह मात्र एक नजीर है ऐसे न जाने कितने किसान जनपद में है, जिन्होंने अधिक मात्रा में धान बेचा, लेकिन उसके सापेक्ष कम भुगतान उन्हें प्राप्त हुआ। क्रय केन्द्र प्रभारियों द्वारा किसानों ने खरीद के नाम पर मनमाने ढंग से कटौती की जा रही है उनसे खरीद के एवज में धन की मांग की जा रही है और यह सबकुछ भ्रष्टाचार खुलेआम हो रहा है। पिछले दिनों भी ऐसा मामला सामने आ चुका है। बावजूद इसके खरीद में व्याप्त भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। डीएम ने उक्त समस्या को गंभीरता से लिया और जांच कर उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया। डीएम से मुलाकात कर बाहर आने के बाद पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि यदि किसी किसान को कम पैसा मिला है या उसे धान बेचने के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है अथवा उसे परेशान किया जा रहा है तो अपनी शिकायत से मुझे अवगत कराए। जनपद के किसानों के हक व अधिकार की लड़ाई लड़ने का काम होगा।

Chandauli
scattered clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
16 %
3.3kmh
49 %
Thu
41 °
Fri
40 °
Sat
41 °
Sun
39 °
Mon
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights