40.2 C
Chandauli
Thursday, April 2, 2026

Buy now

Home Blog Page 280

Chandauli:दिनदहाड़े फॉर्च्यूनर का सीसा तोड़कर चोरी का प्रयास,चोर को विक्षिप्त बता रही पुलिस

चंदौली। कस्बा स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के पास खड़ी फार्च्यूनर का शीशा तोड़कर चोरी की कोशिश कर रहे चोर को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। जबकी उसके साथी फरार हो गए। पकड़े जाने के बाद युवक मिर्गी का दौरा पड़ने का नाटक करने लगा जिसके बाद सूचना पर पहुँची पुलिस ने उसे पकड़कर ले गई। वही चोर को पुलिस विक्षिप्त बता रही है।


विदित हो कि चंदौली स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के पास एक फार्च्यूनर खड़ी थी। दो से तीन की संख्या में युवक आए एक ने शीशे पर स्प्रे जैसा कोई पदार्थ छिड़का. जिसके बाद चट की आवाज के साथ शीशा चटक कर टूट गया। चोर वाहन में पीछे की सीट पर रखा सामान गायब कर पाते इससे पहले वहां से गुजर रहे एक युवक ने उसे ऐसा करते देख लिया। और दौड़ाकर एक चोर को पकड़ लिया। जबकि चोर के अन्य साथी भाग निकले वहीं घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद भीड़ का इंसाफ करने से पहले ही युवक मिर्गी का दौरा पड़ने का नाटक करने लगा हालांकि लोगों ने उसे पक़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन पुलिस उक्त चोर को विक्षिप्त बात रही है। इस बाबत कस्बा इंचार्ज अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि देखने मे युवक विक्षिप्त लग रहा है। आगे की कार्यवाई की जा रही है।

क्षत्रिय समाज ने सुखदेव गोगामेड़ी को दी श्रद्धाजंलि, किया मार्चश्रद्धांजलि सभा के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर एएसपी को सौंपा ज्ञापन


चंदौली। राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेडी की हत्या के विरोध में गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक सभागार में उनकी शोकसभा आयोजित की गई थी, जिसमें क्षत्रिय संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सुखदेव गोगामेड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद हजारों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग जुलूस के शक्ल में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एएसपी विनय कुमार सिंह को ज्ञापन देकर हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की।
करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह ने कहा कि सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या किया जाना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उनकी हत्या से क्षत्रिय समाज की अपूरणीय क्षति हुई है जिसे भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकता। पूरा क्षत्रिय समाज इस घटना से मर्माहत है। बताया कि वह क्षत्रिय समाज के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने क्षत्रिय समाज को एकजुट कर सशक्त बनाने की दिशा में काम किया। ऐसे में उनकी हत्या से समाज के एक-एक व्यक्ति को गहरा आघात लगा है और लोग आक्रोशित हैं। ऐसे में राजस्थान प्रशासन हत्या को अंजाम देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी कर उन्हें फांसी की सजा दी जाए, ताकि आगामी दिनों में ऐसी घटना की पुनर्रावृत्ति ना होने पाए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा.सुनील कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री राजबहादुर सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, रिंकू सिंह, धानापुर प्रमुख अजय सिंह, अवधेश सिंह, महेंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, टुनटुन सिंह, रणवीर सिंह, पिंटू, विनोद सिंह, अमन सिंह आदि मौजूद रहे।

एचडीएफसी बैंक का नए भवन में हुआ स्थानांतरण, जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

चंदौली। आलमपुर स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा का नए भवन में स्थांतरित हो गया। नवनिर्मित शाखा का शुभारंभ जिलाधिकारी निखिल फुंडे ने किया. जिलाधिकारी महोदय ने दीप प्रज्वल्लन कर अपनी शुभकामनाएं अभिव्यक्त की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बैंक के शीर्ष नेतृत्व, उनके दूरदर्शिता और बैंक की पूरे टीम की नवाचार और आधुनिक बैंकिंग सेवा के लिए प्रतिबद्धता की प्रशंशा की और कहा की आपके बैंक ने समाज में उत्कृष्ट नूतन और आधुनिक ग्राहक सेवा से आमजन के बैंकिंग सेवाओं का सरल और सहज बनाया है। साथ ही नित नए प्रयास और सामाजिक सहभागिता नया जोश उत्पन्न कर रही है। आप सबका समर्पण ही आपके विकास और उपलब्धियों को प्रमाणित करता है।आम जन को और मीडिया को संबोधित करते हुए। उन्होंने कहा की एचडीएफसी बैंक ग्राहक सेवा और संतुष्टि में अग्रणी है और विश्वसनीय है। इस शाखा के नजदीक स्थानीय से जनवासियों को बैंकिंग सेवा और सुविधाओं का लाभ मिलेगा वो भी आधुनिक और नवीन शैली में

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड श्री मनीष टंडन ने किया और स्वागत संबोधन में बताया की हमारे बैंक की शाखाएं शहर के हर प्रमुख केंद्रों पर ही सीमित नहीं बल्कि सुदूर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी हमारी उपस्थिति है, हम ग्राहक सेवा को और सरल और सहज बनाने के लिए निरंतर विस्तार कर रहे हैं ताकि सभी को विश्वस्तरीय बैंकिंग का लाभ मिले। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों संग बैंक के अधिकारी गण क्लस्टर हेड श्री बालमुकुंद राय ,शाखा प्रबंधक श्री आशीष श्रीवास्तव एवम सभी स्टाफ उपस्थित थे।

Chandauli:मामूली विवाद में गुस्साए सेना के जवान ने सैकड़ों लोगों की बीच झोंक दिया फायर तीन लोगों को लगी गोली,दो की हालत गंभीर

चंदौली। धिना थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में बुधवार की देर रात बारात में डीजे बजाने की लेकर आपसी विवाद में एक फौजी ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी घटना में गोली लगने से तीन लोग तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगो की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान चिकित्सकों ने दो ही हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
दरसल गाजीपुर जिले के थाना नन्दगंज के सौरम गांव से बारात आई थी। द्वारपूजा के समय डीजे पर गाना बजाने को लेकर घराती व बाराती पक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान बारात में आए फौजी ओमप्रकाश बिंद ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। जिसमे ग्राम मुरलीपुर के रबी पुत्र रामभोग, रिंकी पुत्री रामभोग व अमित कुमार बिन्द निवासी सौरम थाना नंदगंज गाजीपुर को गोली लग गयी। सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपित फौजी को हिरासत में लेकर कार्यवाही में जुट गई है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि बारात में लड़की व लड़का पक्ष के लोगो ने आपसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें बारात में आये एक फौजी ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया घटना में गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए हैं। फौजी को गिरफ्तार कर कार्यवाई की जा रही है।

Chandauli:पुलिस व बदमाशों के गोलियों की तड़तड़ाहट से गुजा नौगढ़ जंगल,चार बदमाशों को लगी गोली

चंदौली। पुलिस ने मंगलवार की रात लूट करने वाले अपराधियों पर कहर बन कर टूटी पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार अपराधियों को गाली मार दिया। जिनका इलाज़ अस्पताल में चल रहा है। दरसल औरवाटाड मोड़ पर पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी तभी मुखबीर द्वारा बताया गया कि दिलबगरा पहाडी पर कुछ अपराधियो द्वारा एक बोलेरो वाहन खडा कर के लूट की घटना का अंजाम देने के लिये 2 व्यक्ति नीचे उतर कर रैकी कर रहे है। व कुछ बदमाश गाडी के अन्दर बैठे है। सूचना पर चकरघट्टा पुलिस उक्त स्थल पर पहुची कि थोडी दूर पहले इसारा करके उतर कर हट बढ गया। ज्यौ ही पुलिस वाले नजदीक पहुंचे कि जो बदमाश नीचे खडे बदमाशो द्वारा पुलिस वालो के उपर फायरिंग करने लगे कि पुलिस वाले आत्म सुरक्षार्थ बदमाशो के ऊपर बचते बचाते हुए कार्यवाही की गयी। तब तक बोलेरो वाहन में बैठे बदमाश बोलेरो वाहन को लेकर चकिया की तरफ भागने लगे कि दूरभाष एवं आर.टी. सेट कन्ट्रोल रूम को अवगत कराते हुए आस पास के थानो को चेकिंग के लिये बताया गया एवं हिकमत अमली से मौके पर पहुचे तो देखे की दो बदमाश झाडी में गिरे हुए एक व्यक्ति के बाये पैर व हाथ में तथा दुसरे के पैर में गोली लगी है। पहले व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सोनू सिंह उर्फ अनिल सिंह पुत्र अकबाल बहादुर सिंह उम्र 28 वर्ष नि० ग्राम चांद कमरिया थाना खीरा जनपद प्रयागराज एंव दुसरे व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो फागू साहनी पुत्र स्व० कटारी साहनी नि० ग्राम पचगडा थाना अदलहट जनपद मिर्जापुर उम्र 26 वर्ष बताया एवं बोलेरो वाहन से भागे हुए बदमाशो के बारे में पूछा गया तो एक का नाम अनमोल पटेल पुत्र गंगा राम पटेल नि० ग्राम पचगडा थाना अदलहट जनपद मिर्जापुर, दूसरे का नाम सुनिल सोनकर पुत्र भरत राम नि० महमूदपुर थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर बताये जो बोलेरो वाहन को लेकर भाग गये है। चकिंग के क्रम में जलेबिया मोड के पास थाना चकिया पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान बोलेरो वाहन UP64BT 0929 को बरामद कर लिया गया एवं दोनो बदमाश पुलिस पार्टी पर फायर किये पुलिस पार्टी द्वारा आत्म सुरक्षार्थ कार्यवाही करते हुए दोनो बदमशो को घायल हालत में पकड लिया गया है। पुलिस कर्मियों द्वारा घायल बदमाश को हिरासत में लेकर तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

इनसेट…….
गिरफ्तार अपराधियों का विवरण
1 सोनू सिंह उर्फ अनिल सिंह पुत्र अकबाल बहादुर सिंह नि० ग्राम चांद कमरिया थाना खीरा जनपद प्रयागराज
2 फागू साहनी पुत्र स्व० कटारी साहनी नि० ग्राम पचगडा थाना अदलहट जनपद मिर्जापुर

  1. 3 अनमोल पटेल पुत्र गंगा राम पटेल नि० ग्राम पचगडा थाना अदलहट जनपद मिर्जापुर
  2. 4 सुनिल सोनकर पुत्र भरत राम नि० महमूदपुर थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर रहने वाले हैं।

Chandauli मेडिकल कालेज के लिए 19 चिकित्सा शिक्षकों को मिली नियुक्ति

Chandauli कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम के कार्यक्रम के प्रसारण के बाद बंटा नियुक्ति पत्र

चंदौली(Chandauli)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोक भवन लखनऊ में किया चिकित्सा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे जनपद के 19 चिकित्सा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया। आह्वान किया कि सरकार की जो चिकित्सा क्षेत्र में मानसिकता है उसके अनुरूप कार्य करें, ताकि चिकित्सा क्षेत्र में प्रदेश के साथ-साथ जनपद का नाम भी रोशन हो।

इस दौरान बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सा शिक्षकों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर किया गया है। आयुष्मान भारत योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत लोगों का पांच लाख रुपए तक निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किया जा रहा है। चिकित्सक का धर्म है सबका समान भाव से इलाज करे, किसी के साथ भेदभाव न करे। आयुष विभाग में डॉक्टरों की तैनाती की गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर सभी ओपीडी में बैठे और लोगों का इलाज करे। चार वर्ष के प्रयास में इंसेफ्लाटिस को पूर्ण रूप से नियंत्रित किया गया है। विधायक सैयदराजा सुशील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बहुत ही गम्भीर है। मुख्यमंत्री जमीनी स्तर से जुड़े होने के कारण लोगों की समस्याओं को बेहतर तरीके से जानते है। जिसके लिए उनके द्वारा निरन्तर स्वास्थ्य सेवाओ को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका परिणाम भी दिख रहा है। सभी नवनियुक्त डाक्टर, स्टाफ नर्स एवं आयुष चिकित्सा शिक्षको को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग पूरी तन्मयता के साथ लोगो का इलाज करे।
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरी पारदर्शी ढंग से नवनियुक्त डाक्टर, स्टाफ नर्स एवं आयुष चिकित्सा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। आप लोग कड़ी मेहनत करके यहां तक पहुँचे है। सभी लोग अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी नवनियुक्त डाक्टर, स्टाफ नर्स एवं आयुष चिकित्सा शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में जनपद के एक नव नियुक्त चिकित्सक को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान सुरेश मौर्य, डा.उर्मिला सिंह सतीश सिंह सहित तमाम उपस्थित  रहे।

Chandauli:पूर्व पीएम की पोती राजकुमारी रिचा सिंह का हुआ स्वागत-सम्मान, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका के डा.दीप नारायण ने डेमोक्रेटिक बार को गिफ्ट की मैग्नेटिक रॉड


चंदौली। पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती राजकुमारी रिचा सिंह मंगलवार को जनपद में रहीं। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार सभागार में अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सक व हार्वर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका के प्रोफेसर डा.दीप नारायण सिंह को भी अधिवक्ताओं ने सम्मान से नवाजा। इस दौरान डा. दीप नारायण सिंह ने डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार को खुद के द्वारा रिसर्च के बाद तैयार की गई कि मैग्नेटिक रॉड प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने उक्त मैग्नेटिक रॉड की खूबियों के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने बताया कि यह रॉड जिस भी इलाके में स्थापित किया जाता है उसके एक किलोमीटर के दायरे में तमाम तरह की खतरनाक किरणों से मानव शरीर को बचाया जा सकेगा। इससे लोगों में बीमारी कम होगी और उनके अंदर नकारात्मकता में कमी आएगी और लोग सकारात्मक सोच के साथ जीवन जी सके।

उन्होंने बताया कि इस रिसर्च को अमेरिकी सरकार ने मान्यता दिया है और उसका लाभ भी वहां के लोग ले रहे हैं। अमेरिका सहित कई अन्य देशों में इस यंत्र की वजह से काफी लाभ पहुंचाने की बात डा. दीप नारायण सिंह ने बतायी। अब उनका प्रयास है कि अपने देश के लोग इससे लाभान्वित हो सकें। नीति आयोग ने भी इस यंत्र के उपयोगिता को मान्यता प्रदान की है। वहीं रिचा सिंह ने बताया कि वह अधिवक्ता झन्मेजय सिंह से मिलने के लिए चंदौली आई हैं। क्योंकि झन्मेजय सिंह ने चंदौली जनपद और यहां के स्थानीय लोगों के लिए जो सराहनीय संघर्ष किया है उससे वह काफी प्रभावित हैं और झन्मेजय सिंह से मिलकर उन्होंने इसके लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया और दिल्ली तक पैदल यात्रा करने के लिए उनके हौसले को सराहा। इस अवसर पर अनिल सिंह, विद्याचरण सिंह, जय प्रकाश सिंह, राज बहादुर सिंह, मोहम्मद शमशुद्दीन, हिटलर सिंह, पंकज सिंह, पंकज तिवारी, अभिनव आनंद सिंह आदि लोग मौजूद रहे। 

Chandauli: डा.दीप नारायण सिंह ने डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार को गिफ्ट की अपनी रिसर्च रॉड

डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन सभागार में मैग्नेटिक रॉड प्रदान करते डा. दीप नारायण सिंह व राजकुमारी रिचा सिंह।
डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन सभागार में मैग्नेटिक रॉड प्रदान करते डा. दीप नारायण सिंह व राजकुमारी रिचा सिंह।

पूर्व पीएम वीपी सिंह की पोती राजकुमारी रिचा सिंह का हुआ स्वागत-सम्मान

चंदौली(Chandauli)। पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती राजकुमारी रिचा सिंह मंगलवार को जनपद में रहीं। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार सभागार में अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सक व हार्वर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका के प्रोफेसर डा.दीप नारायण सिंह को भी अधिवक्ताओं ने सम्मान से नवाजा। इस दौरान डा. दीप नारायण सिंह ने डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार को खुद के द्वारा रिसर्च के बाद तैयार की गई कि मैग्नेटिक रॉड प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने उक्त मैग्नेटिक रॉड की खूबियों के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने बताया कि यह रॉड जिस भी इलाके में स्थापित किया जाता है उसके एक किलोमीटर के दायरे में तमाम तरह की खतरनाक किरणों से मानव शरीर को बचाया जा सकेगा। इससे लोगों में बीमारी कम होगी और उनके अंदर नकारात्मकता में कमी आएगी और लोग सकारात्मक सोच के साथ जीवन जी सके। उन्होंने बताया कि इस रिसर्च को अमेरिकी सरकार ने मान्यता दिया है और उसका लाभ भी वहां के लोग ले रहे हैं। अमेरिका सहित कई अन्य देशों में इस यंत्र की वजह से काफी लाभ पहुंचाने की बात डा. दीप नारायण सिंह ने बतायी। अब उनका प्रयास है कि अपने देश के लोग इससे लाभान्वित हो सकें। नीति आयोग ने भी इस यंत्र के उपयोगिता को मान्यता प्रदान की है। वहीं रिचा सिंह ने बताया कि वह अधिवक्ता झन्मेजय सिंह से मिलने के लिए चंदौली आई हैं। क्योंकि झन्मेजय सिंह ने चंदौली जनपद और यहां के स्थानीय लोगों के लिए जो सराहनीय संघर्ष किया है उससे वह काफी प्रभावित हैं और झन्मेजय सिंह से मिलकर उन्होंने इसके लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया और दिल्ली तक पैदल यात्रा करने के लिए उनके हौसले को सराहा। इस अवसर पर अनिल सिंह, विद्याचरण सिंह, जय प्रकाश सिंह, राज बहादुर सिंह, मोहम्मद शमशुद्दीन, हिटलर सिंह, पंकज सिंह, पंकज तिवारी, अभिनव आनंद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को वाहन को कोर्ट ने किया रिलीज,घोसी उप चुनाव में जीत का जश्न मनाने के मामले में पुलिस ने किया था निरूद्ध


चंदौली। उपचुनाव में जीत का जश्न मनाने के मामले में मुगलसराय कोतवाली में दर्ज मामले में निरूद्ध समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के वाहन को अवमुक्त करने का आदेश दिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीप कुमार मिश्र की अदालत ने मंगलवार को जारी अपने आदेश में वाहन रिलीज प्रार्थना-पत्र को स्वीकार करते हुए 10 लाख रुपये व्यक्तिगत बंध पत्र एवं समान राशि की प्रतिभू के साथ ही वाहन स्वामी द्वारा इस आशय के अंडरटेकिंग के साथ अवमुक्त करने का आदेश जारी किया है कि वाहन स्वामी उक्त वाहन को किसी अन्य को विक्रय नहीं करेगा और ना ही किसी अन्य को ट्रांसफर करेगा। इतना ही नहीं उसके इंजन नंबर, चेचिस नंबर के साथ रंग-रूप में कोई बदलाव करेगा।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया है कि मुकदमा अपराध संख्या 302/2023 अंतर्गत धारा-147, 148, 353, 186, 286, 341 आईपीसी व धारा-7 सीएलए के अपराध में निरूद्ध वाहन संख्या टीएस 15 ईयू 9092 स्कार्पियो को उसके वैध कागजात के आधार पर उसके पंजीकृत स्वामी की पहचान सुनिश्चित करते हुए यदि उक्त वाहन किसी अन्य मामले में निरूद्ध न हो तो उसके पंजीकृत स्वामी के पक्ष में अवमुक्त कर दें। विदित हो कि सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ले ने घोसी उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत के बाद मुगलसराय नगर अंतर्गत वीआईपी गेट के पास वाहनों को खड़ा करके सड़क पर जश्न मनाने के मामले को पुलिस ने संज्ञान में लिया और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू समेत अन्य के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। इसी मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के वाहन को कुछ दिनों पर सीज करने की कार्यवाही की। प्रकरण में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू व उनके साथ नामजद पांच अन्य को कोर्ट ने पहले ही जमानत दे दी। ऐसे में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू की ओर से अधिवक्ता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में वाहन रिलीज प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत करते हुए वाहन को वाहन स्वामी के पक्ष में अवमुक्त किए जाने का आग्रह किया। उक्त प्रार्थना-पत्र को स्वीकार करने के साथ ही कोर्ट ने वाहन को अवमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

Chandauli:एसपी ने पुलिसकर्मियों में किया बड़ा फेर बदल,जाने कहा किसको मिली तैनाती

चंदौली। व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने 62 मुख्य आरक्षियों में बड़ा फेर बदल किया है। उन्होंने ने पुलिस लाइन में तैनात सुरेश कुमार अश्विनी कुमार को चंदौली थाने पर तैनाती किया है। आजाद अहमद को अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जय प्रकाश पांडेय को पुलिस लाईन से हेड पेशी सदर अनुज कुमार मौर्य को पुलिस लाइन से हेड मुहर्रिल दृतिय चंदौली लल्लन पाल को थाना शहाबगंज से हेड मुहर्रिल शहाबगंज राज नारायण यादव को थाना नौगढ़ से हेड मुहर्रिल नौगढ़ धीरेंद्र यादव को पुलिस से थाना अलीनगर इरशाद अंसारी को थाना नौगढ़ से हेड मुहर्रिल नौगढ़ विवेक कुमार यादव को थाना धानापुर से हेड मुहर्रिल धानापुर संदीप पांडेय को थाना सकलडीहा से हेड मुहर्रिल सकलडीहा अजित कुमार यादव को थाना बबुरी से हेड मुहर्रिल चकर्घट्टा मनोज कुमार यादव को हेड मुहर्रिल चकर्घट्टा से पेशी नौगढ़ बिनोद यादव को साइबर सेल से सीसी टीएनएस संदीप कुमार को थाना सैयदराजा से सीसी टीएनएस नौगढ़ उदय भान को कार्य क्षेत्र सकलडीहा से हेड पेशी सकलडीहा शिव मूरत यादव कार्य क्षेत्र चकिया से हेड पेशी चकिया प्रभात चौधरी को पैरोकार अलीनगर से पैरोकार कंदवा राकेश कुमार सिंह को पैरोकार मुगलसराय से पैरोकार अलीनगर घनश्याम पांडेय को पुलिस लाइन से पैरोकार मुगलसराय धर्मात्मा नंद को पुलिस लाइन से पैरोकार सैयदराजा विनय कुमार यादव को थाना धानापुर से अपराध शाखा रिशु यादव को पुलिस लाईन से अपराध शाखा हृदय नारायण को थाना धिना से थाना बबुरी उमाकांत थाना धिना से थाना सकलडीहा कुलभूषण सरोज थाना धिना से थाना बलुवा कल्लन यादव को थाना मुगलसराय से थाना धिना सुरेश कुमार को थाना मुगलसराय से थाना नौगढ़ सुमित सिंह को अलीनगर से सीसी टीएनएस धिना प्रेम नारायण यादव को पुलिस लाइन से थाना धिना अजय कुमार तिवारी को पुलिस लाइन से थाना धिना चन्दन कुमार गिरि को पुलिस लाइन से मुकदमा अपराध परमात्मा पाण्डेय को पुलिस लाइन से थाना धानापुर संतोष कुमार गिरि को पुलिस लाइन से थाना धानापुर सदीप कुमार चौबे को पुलिस लाइन से थाना धानापुर नागेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना कंदवा राजेन्द्र प्रसाद यादव को पुलिस लाइन से थाना सकलडीहा सुनील कुमार वर्मा को पुलिस लाइन थाना कंदवा श्रवण कुमार को पुलिस लाइन से थाना बबुरी देवेन्द्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना कन्दवा संदीप पाण्डेय को पुलिस लाइन से थाना चकिया उमेश चन्द्र को पुलिस लाइन से थाना बबुरी अमित कुमार वर्मा पुलिस लाइन से थाना धीना मधुकर उपाध्याय पुलिस लाइन से थाना धीना शशिकला को पुलिस लाइन से थाना धानापुर रामप्रवेश यादव को पुलिस लाइन से थाना धानापुर अफजल अब्बास को पुलिस लाइन से थाना कंदवा प्रदीप कुमार को पुलिस लाइन से थाना कंदवा नसिरुद्दीन मो० हुमायू को पुलिस से लाइन थाना चकिया हीरा सिंह यादव को पुलिस लाइन से थाना चकिया दिलीप कुमार को पुलिस लाइन से थाना शहाबगंज सुनील कुमार बिन्द को पुलिस लाइन से थाना शहाबगंज मनोज कुमार सागर को पुलिस लाइन से थाना शहाबगंज अमित कुमार यादव को पुलिस लाइन से थाना इलिया शशि भूषण को पुलिस लाइन से थाना कंदवा चंदन कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से थाना इलिया अमित कुमार को पुलिस लाइन से थाना नौगढ़ सहजाद नंद चौधरी को पुलिस लाइन से थाना चंदौली बिनोद कुमार यादव को पुलिस लाइन से थाना चंदौली अखिलेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना चंदौली राकेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से सोशल मीडिया सेल संतोष कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना सैयदराजा तैनात किया। और निर्देश दिया कि उपरोक्त पुलिसकर्मी तत्काल नवनियुक्त अनुपालन आख्या प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Chandauli
overcast clouds
40.2 ° C
40.2 °
40.2 °
14 %
6.1kmh
100 %
Thu
41 °
Fri
40 °
Sat
40 °
Sun
40 °
Mon
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights