चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव स्थित एक शराब की दुकान के समीप सोमवार को पैसों को लेकर दो पक्षों में तू-तू मै- मैं होने लगी और देखते ही देखते एक पक्ष ने रिवाल्वर निकाल कर फायरिंग कर दिया। घटना से आप पास के लोगो मे भगदड़ मच गया। और लोग वहा से भागने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर कार्यवाही में जुट गई। युवक की खोज बिन में जुट गई है
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बगही निवासी अंकित सिंह उर्फ हनी भट्ठा संचालक का जसवंत सिंह के पास कोयले के लेनदेन का पैसा बकाया था। जिसको लेकर पैसे मांगने की प्रक्रिया चल रही थी। जिससे नाराज दूसरे पक्ष ने शराब के ठेके के पास अंकित को बुलाया और पैसे मांगने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक पक्ष ने असलहा निकालकर तीन राउंड फायरिंग कर दी। इसके अलावा वह असलहा लहराता हुआ पल्सर मोटर साइकिल से फरार हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। लोगो की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल में जुट गई। इस बाबत सी.ओ राजेश राय ने बताया मामला संज्ञान में है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Chandauli:दो पक्षों के मामूली विवाद में युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा भगदड़ जांच में जुटी पुलिस
Chandauli:बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा खेद कूद भी जरूरी:चेयरमैन
चंदौली। नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर दो शास्त्री नगर स्थित किड्स सिटी स्टार कान्वेंट स्कूल में सोमवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू व पूर्व भूमि संरक्षण अधिकारी रामकेश सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू ने कहा कि विद्यालयों में होने वाले संस्कृति आयोजन से बच्चों में पढ़ाई के साथ अन्य प्रतिभाएं उभर कर सामने आती है। प्रतिभाओं के दम पर बच्चे बड़ी सफलताएं अर्जित कर सकते हैं। बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा खेद कूद में भी ध्यान देना चाहिए। जिससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहें।



अभिभावकों को भी अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। पूर्व भूमि संरक्षण अधिकारी रमकेश सिंह यादव ने कहा कि विद्यालयों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हर बच्चे को प्रतिभाग करना चाहिए। मेरी शुभकामना है कि विद्यालय रोज़ नये आयाम स्थापित करें। और यहां के बच्चे जनपद और प्रदेश का अपना नाम रोशन करें। इस दौरान ओमप्रकाश यादव, राम सेवक यादव, जय प्रकाश, सौरभ कुमार,सचिन कुमार, सत्यम, सुभम,आदित्य, आंसी आदि मौजूद रहे।
Sadhana Singh के BJP की Rajya Sabha सांसद प्रत्याशी बनने पर अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न
Chandauli: Mughalsarai की पूर्व विधायक और व्यापारी नेता Sadhana Singh के BJP की Rajya Sabha प्रत्याशी बनाए जाने के बाद चंदौली में जश्न का माहौल देखने को मिला। जश्न की इस कड़ी में अधिवक्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ कचहरी गेट पर आतिशबाजी की। साथ ही एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। अधिवक्ताओं ने बीजेपी राज्यसभा सांसद प्रत्याशी बनी साधना सिंह से चंदौली के विकास को तेजी से आगे बढ़ाने की उम्मीद भी जताई।

इस दौरान डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि साधना सिंह जमीन से जुड़ी हुई नेता हैं जिन्होंने लम्बे समय तक व्यापारियों की अगुवाई की और अपने कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें मुगलसराय विधानसभा का प्रतिनिधित्व यूपी विधानसभा में करने का अवसर मिला। अब एक बार फिर बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने उनपर भरोसा जताते हुए राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में उन्हें चुना है यह चंदौली के खुशी व सम्मान का क्षण है।

महामंत्री झन्मेजय सिंह ने कहा कि एक बार फिर चंदौली को स्थानीय नेता व नेतृत्व मिलने जा रहा है। इससे चंदौली के रुके पड़े विकास को गति मिलने की उम्मीदें है। पूर्व में भी पूर्व विधायक साधना सिंह के प्रयासों से ही न्यायालय के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि की खरीद के लिए 11 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। उम्मीद है चंदौली के विकास में सहयोग का उनका यह सिलसिला राज्यसभा सांसद बनने के बाद भी ऐसे ही चंदौली के वासियों व अधिवक्ताओं को मिलेगा। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले को भी सराहा। कहा कि इससे भाजपा स्थानीय स्तर पर मजबूत होगी। इस अवसर पर धनंजय सिंह, संतोष सिंह, अमित सिंह दद्दू, प्रवीण यादव, महेंद्र चतुर्वेदी, राज बहादुर सिंह, नीरज सिंह, भूपेंद्र, राहुल, अभिनव आनन्द, अनिल सिंह, रामप्रकाश मौर्य, हिटलर सिंह, योगेश सिंह लड्डू, उज्ज्वल सिंह, गौरव सिंह, उज्ज्वल स्वरूप श्रीवास्तव, चन्द्रभूषण यादव, मदन सिंह, अवकाश राम आदि उपस्थित रहे।
बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित करें अभिभावक: Chhatrabali Singh
Shahabganj: क्षेत्र के तियरा गाँव स्थित महारथपुर में रविवार को जय बजरंग स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में एक दिवसीय जनपद स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने फीता काटकर किया।
इस दौरान उन्होंने कहा खेल जीवन में अनुशासन लाते हैं। यह बैठने, बात करने, चलने आदि का तरीका सिखाता है। मानव जीवन खेल के बिना बहुत उबाऊ लगता है। खेल सभी कोशिकाओं को सक्रिय करते हैं और शरीर को सक्रिय, फिट और स्लिम रखते हैं। कहा कि खेल से सोचने की क्षमता बढ़ती है। और दिमाग का तनाव कम होता है। जिन लोगों की खेलों में इतनी रुचि नहीं होती,वे कम सक्रिय होते हैं। उन्हें जीवन के शुरुआती चरण में ही कोई बीमारी होने की संभावना रहती है। और वे काम में भी सुस्ती दिखाते हैं। आजकल बच्चे मोबाइल में ज्यादा व्यस्त रह रहे हैं। जो बहुत ही खतरनाक है। अभिभावकों को अपने बच्चों को खेल खेलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उद्घाटन मैच मुसाखाड़ व रामगढ़ बिहार के बीच खेला गया। जिसमें रामगढ़ की टीम विजई रही। दूरदराज के गांवों से आयी दो दर्जन टीमों ने प्रतिभाग किया। मैच देर रात तक चला। इस अवसर पर श्यामजी सिंह, उदय प्रताप सिंह, राजेश सिंह उर्फ मुन्नू, बनारसी सिंह, बाबिल सिंह, कुलदीप सिंह, नन्दभवन पाण्डेय, शिवपूजन राम, लव कुश, सुजीत मौर्य ,बरबरी यादव, सर्वजीत सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Crime News: नहर में कूदकर भाग रहे पशु तस्करों को पुलिस ने दबोचा
Chandauli: चंदौली सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भगवानपुर नहर पुलिया के पास से मैजिक वाहन से आठ गोवंश बरामद किया। वहीं एक तस्कर को गिरफ्तार किया। मवेशियों को वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने पशु तस्करों, अवैध शराब तस्करों व शातिर अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह के नेतृत्व में नवहीं चौकी प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मी नवहीं पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक मैजिक वाहन पर गोवंशों को लादकर वध के लिए चुनार (मिर्जापुर) की तरफ हाइवे से भगवानपुर मोड़ होते हुए नवहीं पुलिया के रास्ते चांद बिहार को ले जाने वाला है। इसपर पुलिस टीम ने भगवानपुर मोड़ पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद सामने से मैजिक वाहन आते हुए दिखाई दिया। पुलिस रोकने का इशारा करने पर भागने लगा। इस दौरान मैजिक अनियंत्रित होकर पुलिया में टकरा गया। मैजिक में सवार ड्राइवर व सह कर्मी नहर में कूदकर भागने लगे। लेकिन पुलिस टीम ने रहे तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़ा गया तस्कर बिहार भभुआ कैमूर जिले के चांद थाने के शहवाजपुर निवासी बाठे उर्फ कमलेश बिंद के विरुद्ध गोवध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार तिवारी, सूरज सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, अखिलेश सिंह शामिल रहे।
Chandauli:सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज़ के दैरान मौत,परिजनों में कोहराम
तीन बच्चों के सर से उठा बाप का साया पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव के समीप विगत दिनों पूर्व हुए सड़क हादसे में युवक की ट्रामा सेंटर में इलाज़ के दौरान रविवार को मौत हो गयी। युवक के मौत की ख़बर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे से मृतक के पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बताते हैं की नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 14 गांधी नगर निवासी शाहिल उर्फ बबलू 35 वर्ष अपनी बाइक से मुगलसराय जा रहा था। जैसे ही वो झांसी गांव के समीप पहुचा की अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी। और वो सड़क किनारे गिरकर लहूलुहान हो गया। घटना में उसके सर में गंभीर चोटे आयी। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक देख बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहा उसकी इलाज़ के दौरान मौत हो गई। शाहिल के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
इनसेट——
तीन बच्चों के सर से उठा बाप का साया
चंदौली। मृतक शाहिल उर्फ बबलू अपने परिवार का अकेले भरण पोषण करता था। सड़क हादसे में उसकी मौत से परिजनों में मातम छा गया है। मृतक अपने पीछे दो बेटी व एक बेटे को पीछे छोड़ गया। घटना से उसकी पत्नी रूबी व बच्चे मारिया सानिया बेटे मासूम का रो-रो कर बुरा हाल
राज्यसभा जाएंगी भाजपा की पूर्व विधायक साधना सिंह,समर्थकों में हर्ष का माहौल
जिले से दूसरी महिला को राज्य सभा जाने का मिला मौका
Chandauli,चन्दौली। भाजपा की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है. जिसमें मुगलसराय की पूर्व विधायक साधना सिंह को बतौर भाजपा प्रत्यासी घोषित किया गया है. जिससे साधना सिंह समर्थकों में हर्ष का माहौल है. हालांकि विधानसभा का टिकट कटने के वाद राजसभा भेजाना लोगों को अप्रत्याशित जरूर लग रहा है. गौरतलब है कि विधानसभा का टिकट कटने के बाद भी लगातार जनता के बीच मुद्दों को लेकर मुखर रही. भाजपा हाई कमान ने इसका संज्ञान लेते हुए राज्यसभा भेजने का फैसला लिया.
बता दें कि साधना सिंह चंदौली जिला मुख्यालय के बबुरी रोड की निवासी हैं। राजनीति के साथ साथ व्यापारी संगठनों से जुड़कर उनके लिए काम किया करतीं थीं। 2017 में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में उन्हे मुगलसराय विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया। इस चुनाव में उन्होने भारी अंतर से जीत हासिल की। साल 2022 के चुनाव में भी भाजपा ने साधना सिंह का टिकट काटकर उनके स्थान पर रमेश जायसवाल को उम्मीदवार बना दिया। हालांकि टिकट कटने के बाद भी साधना सिंह ने धैर्य नहीं खोया और पार्टी संगठन के लिए निरंतर लगी रही हैं।
साधना सिंह को इसका लाभ भी मिला। उन्हे पार्टी ने राज्यसभा का टिकट दे दिया है। साधना सिंह ने बताया कि संगठन के शिर्ष नेतृत्व ने हमेशा कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा का सम्मान किया है। इसी के चलते उन्हे पार्टी के द्वारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया हैं। उन्होने इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।
।
fisheriesup: माता सुकेता महिला मत्स्यपालक सशक्तिकरण योजना के लिए करें आवेदन
Chandauli: मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ लेने के लिए 12 फरवरी से आनलाइन आवेदन की सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध होगी। यह जानकारी देते सहायक निदेशक मत्स्य रवीन्द्र प्रसाद ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित मत्स्य पालक कल्याण कोष योजनान्तर्गत माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तीकरण परियोजनान्तर्गत जनपद चन्दौली के मछुआ परिवारों की महिलाओं को आच्छादित करने के लिये जनपद के विभिन्न जलाशयों में केज स्थापित कर मत्स्य पालन करने हेतु ऑनलाइन आवेदन विभागीय पोर्टल https://fisheriesup.org/ पर 12 से 17 फरवरी तक आमंत्रित किया गया हैं। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, ईकाई लागत आवेदन करने की प्रकिया आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण उक्त विभागीय पोर्टल पर देखा जा सकता हैं। अतः अनुरोध है कि योजना में चयन हेतु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन जनसेवा केन्द्र के माध्यम से करें। इसके अतिरिक्त विस्तृत जानकारी कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, बिछियां कलां चन्दौली से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती हैं।
Bharat Jodo Nyay Yatra के स्वागत की तैयारियों में जुटी Congress
किसान नेताओं संग Congress ने बैठक में की मंत्रणा व जनसम्पर्क कर मांगा समर्थन
Chandauli: India Alliance के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चंदौली जनपद से होकर गुजरेगी। इसे लेकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के चंदौली आगमन पर स्वागत की तैयारी पर मंथन करते किसान न्याय मोर्चा और किसान कांग्रेस के नेताओं ने बैठक की।
इस दौरान उत्तर प्रदेश किसान न्याय मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष शमीम अहमद मिल्की और किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश (पूर्वी जोन) के अध्यक्ष अकील अहमद बाबू कांग्रेस के साथ पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विश्वजीत सेठ ने शनिवार को विभिन्न गांव का दौड़ा कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए जनता से अपील किया। इस संबंध में इन नेताओं ने रिक्शा ट्राली यूनियन के अध्यक्ष कयामुद्दीन अंसारी और किसान न्याय मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत यादव से वार्ता किया। कहा की 16 फरवरी को राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा चंदौली में प्रवेश करेगी। उत्तर प्रदेश सीमा उनका स्वागत किया जाएगा किसान न्याय मोर्चा द्वारा शमीम मिल्की को स्वागत समिति का संयोजक बनाया गया है। इस दौरे में सुशील कुमार, आसिफ अली, मुनीर खान, सियाराम तिवारी, मोहम्मद आसिफ, राकेश आदि लोग सम्मिलित थे।
UP Govt Smartphone Scheme: शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रही सरकार
लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में Smartphone वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Chahaniya: लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामगढ़ में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन UP Govt Smartphone Scheme के तहत किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती, बाबा कीनाराम और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक लोकनाथ सिंह के स्मृति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर 447 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किया गया। अतिथियों का अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह देकर डायरेक्टर अमृत प्रकाश सिंह व प्रबंधक धनंजय सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।

इस दौरान प्रबंधक धनंजय सिंह ने कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार युवा छात्र-छात्राओं की शिक्षा को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयासरत है। सरकार छात्रों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखकर स्मार्टफोन प्रदान कर रही है। सार्थक रूप से इसका उपयोग किया जाय तो आप सभी छात्र छात्राएं बहुत कुछ सीख सकते हैं। कहा कि आप सभी जानते हैं आज के दौर में शिक्षा प्रदान करने के तरीके आधुनिक हो गए हैं।
कोरोना काल के दौरान भी छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की गई थी। ऐसे में कई छात्र, छात्राएं है जो टेबलेट या स्मार्टफोन उपलब्ध ना होने के कारण ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त नही कर पाए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ’यूपी फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना’ लांच की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश में शिक्षा प्राप्त कर रहे सभी छात्र-छात्राओं को निशुल्क टेबलेट एवं स्मार्टफोन प्रदान किए जा रहे हैं। ऐसे सभी छात्र जो आर्थिक रूप से कमजोर है उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रेमचंद्र पांडेय, अभय कुमार पीके, हृदय नारायण तिवारी, धीरेंद्र राय, अवधेश सिंह, भृगुनाथ पाठक, संजय सिंह, सर्वेश शर्मा, विवेक सिंह, गोलू सिंह, मुकेश साहनी आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रबंधक धनंजय सिंह व संचालन विनय कुमार सिंह ने किया।











