33.2 C
Chandauli
Saturday, July 4, 2026

Buy now

Home Blog Page 280

Crime Control: चोरी के जेवरात, मोबाइल, नकदी बरामद पांच चोर गिरफ्तार

DDU Nagar में पकड़े गए चोरों के बारे में जानकारी देते सीओ अनिरूद्ध सिंह।
DDU Nagar में पकड़े गए चोरों के बारे में जानकारी देते सीओ अनिरूद्ध सिंह।

मुगलसराय कोतवाली पुलिस को मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता

डीडीयू नगर(DDU Nagar, Chandauli): कोतवाली क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी में विगत दिनों से हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान पुलिस टीम को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने सोमवार को इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी के खेल मैदान में आपस में चोरी के माल का बंटवारा कर रहे पांच चोरों को पुलिस ने चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि विगत दिनों रेलवे के विभिन्न क्वार्टर में हो रही चोरी की घटनाओं को संज्ञान में लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई थी कि सोमवार को मुखबिर के माध्यम से जानकारी मिली कि नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी के खेल मैदान के समीप कुछ लोग चोरी के समान के बटवारा को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय के नेतृत्व में पुलिस टीममौके पर पहुंची और घेराबंदी कर पांचों को पकड़ लिया। चोरी के समान को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आए। पूछताछ में सभी ने हम लोग चोरी के समान को बटवारा कर रहे थे। पकड़े गए चार चोर नाबालिक हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी के सोने के आठ चैन, दो मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, एक लॉकेट, एक जोड़ी कान का झुमका, एक जोड़ी कान का झाला, चार कील,आठ जोड़ी चांदी की पायल, आठ जोड़ी बिछिया, छह चांदी की अंगूठी, एक फूल करधनी, एक मोबाइल व 5300 नगद बरामद हुए। पुलिस ने सभी चोरों को विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया।

Google Read Along App से बच्चों में जलेगी शिक्षा की अलग

Google Read Along
Google Read Along

चंदौली(Chandauli News): जिले के धानापुर ब्लाक में बाल विकास परियोजना कार्यालय पर Google Read Along 2.0 की दो दिवसीय कार्यशाला Piramal Foundationऔर बाल विकास परियोजना के तत्वावधान मे आयोजित की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत बाल विकास परियोजना अधिकारी वीरू मनी की अध्यक्षता में की हुई।
इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्री को बताया कि Google Read Along App एक बुनियादी शिक्षा पर आधारित एप्लीकेशन है जो की शालापूर्व शिक्षा में बच्चों की मदद करता है। बताया कि समुदाय में सैम व मैम बच्चों को एनआरसी में अधिक से अधिक भर्ती करने व समुदाय आधारित गतिविधियों को सक्रिय तरीके करने के लिए अनुरोध किया। कार्यक्रम मे सीनियर प्रोग्राम लीडर हेमन्त कुमार वर्मा ने बताया इस ऐप से निपुण भारत मिशन एवं बुनियादी शिक्षा अभियान के लक्ष्यों को ई-शिक्षा के द्वारा आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। यह बच्चों में पठन, भाषा का ज्ञान व रोचक गतिविधियों पर आधारित खेल जैसे उल्टा-पुल्टा, पढ़ो फटाफट, गुब्बारा फोड़ो और अक्षर जोड़ शब्द बनाना शामिल है, जो बच्चों को पढ़ने और समझने में सहायता करता है। इस ऐप में हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी 1000 से ज्यादा कहानियां और खेलों के साथ गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है यह ऐप निःशुल्क है।

Google Read Along ऐप डाउनलोड कर जिले में चल रहे बुनियादी शिक्षा अभियान से जोड़ने के लिए राज्य का पार्टनर कोड bsaup001 डालकर अभियान से जुड़े। उक्त कार्यक्रम में गांधी फैलो पूजा शर्मा ने बताया कि यह ऐप बच्चों भाषा के कौशल को बढ़ाता और बच्चों की क्षमता और रुचि के अनुसार पढ़ने मे मदद करता है इसमें सही से पढ़ने पर सितारे इनाम के रूप में  मिलते हैं। साथ ही गलत उच्चारण करने पर दिया। बच्चों को सही बोलने के लिए मदद करती है उसे फिर से पढ़ने का अभ्यास कराया जाता है। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका, सविता, मीरा और शकुंतला आदि उपस्थित रही।

Chandauli:सात घंटे रेस्क्यू के बाद भी बच्चे के शव को कुए से नही निकाल पायी पुलिस व गोताखोर की टीम,पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा


चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में सोमवार को एक पिता अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ गांव के बाहर कुएं में कूद गया। सात घंटे रेस्क्यू के बाद भी गोताखोर की एक्सपर्ट टीम अभी तक बालक का शव बरामद नही कर पाई है। वही पुलिस ने पिता के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आगे की कार्यवाई जुट गई।

बताते हैं कि बिशुनपुर गांव निवासी आशुतोष सिंह 35 वर्ष का पत्नी से दो साल पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा था। जिसके कारण उसकी पत्नी उसको छोड़ कर चली गयी थी। वह अपनी मां व चार साल के पुत्र प्रवल सिंह के साथ घर में रहता था। सोमवार की दोपहर अचानक किसी मामले को लेकर अपने माँ से विवाद कर पुत्र प्रबल को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे प्रबल को गंभीर चोट आई। आस पास के लोगो ने तत्काल प्रबल को उठाकर इलाज़ कराने के लिए अस्पताल जा रहे थे। तभी प्रबल के पिता आशुतोष ने प्रबल को ग्रामीणों से छीन कर गांव के कुएं में कूद गया। घटना में दोनों की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने ग्रामीणों की सहायता से आशुतोष सिंह ने शव को बाहर निकाला लेकिन बच्चे के शव को बरामद करने में असफल रहे। जिसके लिए गोताखोरों का एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया। लेकिन मौके पर उनके भी हाथ खाली रहे। इस बाबत थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बालक का शव कुएं के नीचे फस जाने के कारण निकल नही पाया पिता के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

निधनः पंचतत्व में विलीन हुए किसान नेता जयराम सिंह

किसान नेता जयराम सिंह।

शहाबगंज(Chandauli)। किसानों के नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनुग्रह नारायण सिंह के पिता जयराम सिंह का रविवार की रात निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही े क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। जयराम सिंह क्षेत्र के घोड़सारी गांव के निवासी थे तथा किसानों के नेता थे। किसानों की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहे और पूरी मजबूती के साथ किसानों की बातों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम किया।

बताते हैं कि विगत कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे जिनका इलाज गुड़गांव वेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था। रविवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर सोमवार को घोड़सारी गांव पहुंचते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, प्रधान सजाउद्दीन, अशोक सिंह, श्यामजी सिंह, बाबिल सिंह, अरविंद कुमार, रतीश कुमार, गुलफाम अहमद मिक्कू प्रधान, महमूद आलम, सतीश चौहान आदि घोड़सारी गांव पहुंचकर संवेदना व्यक्त किया।

Chandauli: चार वर्षिय पुत्र के साथ पिता ने कुएं में लगाई छलांग, रेस्क्यू जारी


चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में सोमवार को पिता अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ गांव के बाहर कुएं में कूद गया। घटना में पिता पुत्र की मौत हो गई घटना स्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से पिता के पिता के शव को बाहर निकाला वही पुत्र के शव की तलाश की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि बिशुनपुर गांव निवासी आशुतोष सिंह 35 वर्ष की पत्नी दो साल पहले ही पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर चली गई थी। वह अपनी मां व चार साल के पुत्र प्रवल सिंह के साथ घर में रहता था सोमवार की दोपहर अचानक पुत्र को लेकर कुएं पर पहुंचा और छलांग लगा दी. लोगों ने देखा तो हो-हल्ला मचाया. कुएं के पास ग्रामीण इकट्ठा हो गए. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आशुतोष का शव बरामद कर लिया वहीं बालक का पता लगाने के लिए गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। इस बाबत कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि टीम घंटे रेस्क्यू के बाद पिता के शव को कुएं से निकला लिया गया है। पुत्र के शव की तलाश की जारी रही है।

अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को 132 केवी में अपग्रेड कर आत्मनिर्भर बनाए जिलाधिकारी चंदौली: Manoj Singh W

चंदौली(Chandauli)। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू रविवार को अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी चंदौली निखिल टीकाराम फुंडे को उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि कर 132 केवी पावर हाउस बनाने की आवश्यकताओं पर बल दिया। कहा कि वर्ष 2016 में उद्घाटित 132 केवी अमड़ा पावर हाउस की क्षमता वृद्धि केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय व स्थानीय विधायक के दो कार्यों में नहीं हुआ। ऐसे में अब अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को जिलाधिकारी चंदौली ही 132 केवी में अपग्रेड कर आत्मनिर्भर बनाने की पहल करें।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में उन्होंने अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को अपग्रेड कर 132 केवी करने की योजना का उद्घाटन किया था, लेकिन आठ वर्ष बीतने को है और 20 बार सर्वे हो चुका है, लेकिन कार्य अभी तक नहीं हुआ। अंतिम पर गर्मी के मौसम में जिलाधिकारी चंदौली ने अमड़ा विद्युत उपकेंद्र का दौरा किया था, उस वक्त स्थानीय लोगों व किसानों को आस जगी की अब विद्युत उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि हो जाएगी। लेकिन गर्मी, बरसात के साथ ही ठंड बीतने वाली है, लेकिन उपकेंद्र को 132 केवी में अपग्रेड करने का कोई भी काम नहीं हुआ। ऐसे में आज एक बार फिर डीएम चंदौली को इसकी याद दिलाने का काम हो रहा है। ताकि अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को बिजली के लिए आगे आने वाले दिनों में गाजीपुर जनपद पर निर्भर न रहना पड़े।

Manoj Singh W ने बताया कि 132 केवी अमड़ा विद्युत उपकेंद्र होने के बाद क्षेत्र स्थित 14 कैनालों को संचालित होने के लिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। साथ ही क्षेत्रीय लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा विषम स्थिति में दूसरे उपकेंद्रों को आपूर्ति करने की निर्भरता अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के पास होगी। लेकिन यह सबकुछ तभी संभव है जब अमड़ा उपकेंद्र को 132 केवी की क्षमता से लैस किया जाएगा। कहा कि विधायक रहते हुए 16 विद्युत उपकेंद्र स्थापित कराने का काम किया। लेकिन केंद्रीय मंत्री व सांसद के अलावा स्थानीय विधायक का दूसरा कार्यकाल चल रहा है। बावजूद इसके दोनों डबल इंजन की सरकार में एक भी पावर हाउस स्थापित कराने में नाकाम रहे। इस अवसर पर संतोष उपाध्याय, लालता कन्नौजिया, गौरव सिंह, अखिलेश सिंह, सूर्यपाल सिंह, अभिनव सिंह भल्ला, अजहर आदि उपस्थित रहे।

सर्विस रोड से गड्ढे में कूदी तेज रफ्तार बोलेरो, चालक की मौत,बाइक सवार घायल


सड़क हाइवे में बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय गांव के पास शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सर्विस रोड से गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में सर्विस रोड पर मौजूद बाइक सवार युवक उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। वहीं बोलेरो में मौजूद 32 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने घायल बाइक सवार को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गयी।
बताते हैं कि मद्धूपुर गांव निवासी प्रवीश उर्फ शेरू सिंह 32 वर्ष मुगलराय से अपने गांव लौट रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह जगदशसराय गांव के समीप पहुंचा उसकी बोलेरो अनियंत्रित होकर सर्विस रोड से गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में बोलेरो सवार शेरू सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं दुर्घटना में बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार विकास मौर्या 23 वर्ष घायल हो गया। घटना को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना से अवगत कराया और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल बाइक सवार विकास मौर्या को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बोलेरो में पड़े शव को बाहर निकाला और स्थानीय लोगों से उसकी शिनाख्त कराने के बाद पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को क्रेन की मदद से बाहर निकालकर कोतवाली ले आयी। कोतवाल गगनराज सिंह ने बताया सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, वहीं बाइक सवार युवक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।


Chandauli:बेखौफ चोरो ने सीढ़ी के सहारे घर मे घुसकर ढाई लाख नगदी के साथ आभूषणों पर फेरा हाथ,ग्रामीणों में दहशत


धीना। थाना क्षेत्र के पसाई गांव में शुक्रवार की बीती रात बेखौफ चोरो ने बांस की सीढ़ी के सहारे छत से उतर कर घर के अन्दर आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे ढाई लाख नगदी सहित हजारों रुपए के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया गया। और फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुट गई।

बताते है कि क्षेत्र के पसाई गांव निवासी दीपक श्रीवास्तव भोजन कर अपने घर में सोए हुए थे। तभी देर रात में चोरों ने बांस की सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ कर घर के अन्दर प्रवेश कर गए। और रखे घर आलमारी को तोड़ कर उसमें रखे ढाई लाख रुपए नकद सहित दो सोने की अंगूठी, चांदी के चार सिक्के, एक चांदी का हार पर हाथ साफ कर दिए। खट पट की आवाज सुनकर कर दीपक श्रीवास्तव बाहर निकले तब तक चोर भागने में सफल रहे। भुक्त भोगी ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर कार्यवाई में जुट गई। भुक्तभोगी ने थाने में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

इनसेट——–

चोरो की खौफ से ग्रामीणों में दहशत

धिना। विगत दिनों पूर्व बेख़ौफ़ चोरो ने इनायतपुर में रोहित शर्मा के यहां मकान के अन्दर आलमारी तोड़ कर उसमें रखे ढाई लाख रुपए से अधिक के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। साथ ही जनौली तिराहे पर शुद्धु गुप्ता की बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से बीस हजार रूपए कैश व जमुरखा रोड पर लक्ष्मण बिंद की फर्नीचर की दुकान से दो हज़ार नगद सहित बीस हजार रूपए का औजार चूरा ले गए। वही संजय सिंह के मकान का ताला तोड़ दिए लेकिन चोरी करने में असफल रहे। जिसकी सूचना भूक्त भोगियों द्वारा पुलिस को दे दी गई थी लेकिन चोर अब तक पुलिस के पकड़ दूर हैं। चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय बढ़ता जा रहा है।

Chandauli:युवती को भगाने वाले युवक को पुलिस ने कचहरी अंडरपास के किया गिरफ्तार,विभिन्न धाराओं में भेजा जेल


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के मझवार गांव में गत दिनों पूर्व एक युवक गांव के ही युवती को लेकर फरार हो गया। जिसको सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को सदर तहसील के अंडरपास के समीप गिरफ्तार कर लिया। और न्यायालय के समक्ष पेश कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया।

बताते हैं कि मझवार गांव निवासी आफताब का गांव के ही युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार की सुबह युवती परिजनों को बता कर घर से बाजार के लिए निकली और दोपहर तक घर नही पहुची। तो परिजन परेशान होने लगे। और उसकी तलाश करने लगे तभी पता चला कि गांव का युवक आफताब युवती को लेकर फरार हो गया है। युवती के परिजन युवक के घर पहुच पहुच गए। और पूछताछ करने लगे। इतने में मामला तनावपूर्ण हो गया था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुचे अपर पुलिस अधीक्षक विनय सिंह सीओ राजेश राय कोतवाल गगन राज सिंह पहुचकर दोनों पक्ष को समझा बुझा कर मामले को शांत करा दिया था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने आफताब को सदर तहसील के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि फरार युवक को तहसील के पास से गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

परिवारिक कलह के बाद सन्दिग्ध परिस्थिति में टीबी मैकेनिक की मौत


धीना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
धीना। थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी सुनील विश्वकर्मा उर्फ डिम्पल की शुक्रवार की रात्रि में सन्दिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि सुनील विश्वकर्मा नित्य की भांति शुक्रवार को कमालपुर बाजार में अपनी दुकान पर आए थे। देर शाम को घर गए और किसी बात को लेकर परिवार में कलह हुआ। इसके बाद सुनील द्वारा नशीला पदार्थ का सेवन कर लिया गया, जिसके चलते उसकी तबियत ज्यादा खराब हो गयी। इसके बाद परिजन उसे इलाज हेतु कमालपुर बाजार स्थित निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर आ गए। घटना की सूचना देर रात्रि में पुलिस को मिली रात्रि में धीना पुलिस पहुंचकर शव को दाह-संस्कार से रोक दिया। शनिवार को कमालपुर चौकी पुलिस गांव में जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर अगली कार्यवाही में जुट गयी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सुनील परिवारिक कलह से परेशान था। सुनील का बड़ा भाई शशिकांत रेलवे में नौकरी, पिता की मौत के बाद करता है। सुनील का परिवार दो साल से अलग रह रहा था। परिवार को चलाने में सुनील काफी परेशान रहता था, जिससे उसकी आए दिन विवाद होता रहता था। सुनील को एक पुत्र करन 13वर्ष व एक पुत्री काजल 10 वर्ष हैं। सुनील की पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। गांव में कई तरह चर्चा चल रही थी। ग्रामीणों के अनुसार सुनील एक मिलनसार व शांत स्वभाव का व्यक्ति था। उसकी मौत से पत्नी व बच्चे अनाथ हो गए है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक धीना रमेश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी स्पष्ट होगा।फिलहाल मामले की तफ्तीश की जार रही है।

Chandauli
overcast clouds
33.2 ° C
33.2 °
33.2 °
53 %
3.4kmh
95 %
Sat
42 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
37 °
Wed
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights