33.9 C
Chandauli
Saturday, July 4, 2026

Buy now

Home Blog Page 282

Weather: चक्रवाती हवाओं का दिखेगा असर, शीतलहर और बारिश मचाएगी कहर

मौसम की जानकारी

आईएमडी ने जारी की चेतावनी, शीतलहर और बारिश करेगी परेशान, अगले कुछ घंटे में बदलेगा मौसम

चंदौली(Chandauli)। भारत मौसम विज्ञान विभाग लगातार मौसम अपडेट कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार दोपहर को आईएमडी ने अगले 36 घंटों के लिए शीतलहर और कड़ाके की ठंड का ऑरेंज अलेर्ट जारी किया है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक साथ जारी इस अलर्ट से अगले कुछ घंटों में प्रदेश का मौसम बदल जाएगा। इसी क्रम में वाराणसी मंडल में भी अगले कुछ घंटों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया जिससे मौसम बदलना शुरू हो गया है। शीतलहर का प्रकोप भी बनारस के मौसम को सर्द करेगा। वहीं अगले 24 घंटे में गरज चमक के साथ बारिश के भी आसार हैं।

आईएमडी के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पूर्व बिहार के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर मौजूद है। यह मौसम में बड़ा परिवर्तन लाने वाला है। इसके अलावा चक्रवाती हवाओं का परिसंचरण हरियाणा और उसके आस पास समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर बना हुआ। इसके अलावा एक टर्फ लाइन उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के समुद्र तल से 900 मीटर पर बनी हुई है जो मौसम को तेजी से बदल रही है। आईएमडी ने 3 से 4 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया है। वाराणसी में भी ये अलर्ट जारी है। शाम होते ही सर्द हवाएं मौसम को ठंड की तरफ ले जा रही है। कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं। वहीं आईएमडी की माने तो 3 जनवरी से बारिश का जो 5 जनवरी तक लगातार बना रहेगा। ऐसे में गरज चमक के साथ बरसात होगी। वाराणसी में मंगलवार की शाम 5 बजे तापमान 17 डिग्री था और हवा 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी।

Weather News Chandauli

Chandauli:लुटेरी दुल्हन को संरक्षण देने वाला निकला सिपाही पुलिस ने निलम्बित कर भेजा जेल, जाने कैसे होता था पैसों का लेन-देन

चंदौली। विगत दिनों लूटपाट करने के लिये शादी का झांसा देने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग का मास्टर माइंड एक सिपाही निकला जिसको पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके पहले भी पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उक्त मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने किया।
दरसल 27 दिसंबर को चंदौली कोतवाली में मई तहसील नदवई जिला भरतपुर राजस्थान संजय सिंह प्राथर्ना पत्र दिया था कि प्रार्थी की शादी नहीं हुई थी। जिसे शादी के लिये कुछ लोगों नें वार्ता किया। और निवासी सोनू नें संजय सिंह को शादी के बुलाया था। जिसके कारण प्रार्थी अपनें भाई भूपेन्द्र व भाभी पूनम पत्नी सूरज के साथ शादी के लिए चन्दौली आया था। सोनू व उसके साथी राजू कृष्णा ने संजय कि शादी एक महिला सुमन सोनकर पुत्री बच्चन सोनकर निवासी सूजाबाद डोमरी थाना रामनगर वाराणसी से भारत रेस्टोरेन्ट से सोनू व उसके साथी राजू कृष्णा के सामने कराई जब 26 दिसंबर को संजय अपनी पत्नी सुमन सोनकर को अपने साथ लेकर अपने गाँव जा रहा था। तो रास्ते में सुमन सोनकर 12000 जो बैग में रखा था।को चुराकर भाग गई। जब सोनू को उक्त के सम्बन्ध में फोन किया तो प्रार्थी को जानकारी हुई। कि उसके साथ शादी के नाम पर धोखा धडी हुई है । पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार को घटना की जब जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए इस अवैध धंधों में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये के लिए अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में गिरोह को पकड़ने के लिए टीम गठित किया। और लुटरी दुल्हन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन पुलिस विवेचना के दौरान थाना शहाबगंज पर तैनात आरक्षी अनुज कुमार सिंह का नाम प्रकाश मे आया। प्रचलित जाँच मे पता चला कि आरक्षी अनुज कुमार सिंह जो उक्त गैंग का सदस्य था। जिसका कार्य उनके गलत कार्यो मे साथ देना व उनको संरक्षण प्रदान करना था। पुलिस ने मुखबिर खास सूचना पर मुस्तफापुर भठ्ठा के सामने उक्त आरक्षी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ ने उसने बताया कि थाना चन्दौली में मेरे खिलाफ मुकदमा लिखा गया था इसलिए बचने के लिए भागने के फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था। और पकड लिया गया। मैं लुटेरी दुल्हन के प्रकरण में शादी करवाने में सम्मिलीत रहा और सह मुख्य अभियुक्त सोनू सिंह के गुगल से अपने गूगल पे पर 8000 रुपया लिया था। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि लुटेरी गैंग प्रकरण में विवेचना के दौरान थाना शहाबगंज पर तैनात आरक्षित अनुज कुमार सिंह की आपराधिक संलिप्तता पाई गई। जिन्हें निलबिंत करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Crime: नशीले इंजेक्शन व गांजे के साथ पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

चकिया कोतवाली में मामले का खुलासा करते सीओ।
चकिया कोतवाली में मामले का खुलासा करते सीओ।

चकिया(Chakia, Chandauli): कोतवाली पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर बीते सोमवार की रात सिकंदरपुर तिराहे से नशे के कारोबार में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हजारों रुपए की नशीले इंजेक्शन का वायल और ढाई किलो गांजा बरामद हुआ। मंगलवार की सुबह कोतवाली में सीओ आशुतोष ने उक्त मामले का खुलासा किया।
इस दौरान सीओ आशुतोष ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सिकंदरपुर गांव निवासी इम्तियाज अली व शास्त्री नगर थाना सैयदराजा निवासी विशाल उर्फ मंटू शाह के अलावा बिहार प्रांत के कैमूर जनपद के दुर्गावती थाना अंतर्गत चेहरिया गांव निवासी मनोज शाह युवाओं को नशे का आदि बनाकर बिहार से बूप्रेनार्फिन नशीला इंजेक्शन और गांजे की तस्करी करते थे। बीते सोमवार की रात 9 बजे के आसपास मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अतुल प्रजापति और उनकी टीम ने इम्तियाज और विशाल उर्फ मंटू को नशीली दवा और गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 200 वायल (शीशी) नशीला इंजेक्शन, ढाई किलो गांजा, पल्सर मोटरसाइकिल और एक एंड्राइड मोबाइल बरामद हुआ। उनका तीसरा साथी मनोज शाह पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभिव्यक्तियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक दुर्गादत्त यादव, दिनेश चंद्र पटेल, कांस्टेबल संजीव, आशुतोष चौधरी, अरुण गिरी, उमंग राय मौजूद रहे।

Chandauli:सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत,एक घायल पुत्र की मौत से परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। नगर स्थित सदर ब्लाक के समीप सोमवार की देर रात तेज़ रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली से टकरा गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे आप पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वही मृतक के और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते है कि जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र के खुज्जी गांव निवासी संतोष सिंह सदर तहसील में कानूनगो के पद पर तैनात हैं। उनका पुत्र ध्रूव सिंह 27 वर्ष व उसका मित्र धुरीकोट गांव निवासी प्रेम सिंह 30 वर्ष बाइक से कही जा रहे थे। जैसे ही दोनों सदर ब्लाक के समीप पहंुचे तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में ध्रूव की मौके पर ही मौत हो गयी। वही प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल प्रेम सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया और ध्रूव के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ध्रूव की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात तक पोस्टमार्टम हाउस पर उसके शुभचिंतकों व परिजनों की भीड़ लगी रही। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बाइक से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी है। और उसका साथी घायल हो गया है। मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल का इलाज चल रहा है।
इनसेट…….
एक माह की बच्ची के सिर से उठा बाप का साया
चंदौली। मुख्यालय स्थित सदर ब्लाक के समीप हुए दुर्घटना ने मृतक ध्रुव सिंह की शादी 11 माह पूर्व मद्धूपूर गांव निवासी वंदना सिंह के साथ हुआ थी, जिसकी एक माह की बच्ची है। घटना में उसके सिर से बाप का साया उठ गया। सड़क दुर्घटना में सबसे बड़े पुत्र की मौत से पूरे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

रोजगार व लोन के नाम पर की ठगी 9 लाख लेकर फ्राड कंपनी चम्पत


चकिया नगर के वार्ड नंबर 5 में स्थित निर्भय दास में पिछले दो महीने से ग्राहकों को रोजगार करने के लिए लोन देने के नाम पर प्राइवेट कंपनी ग्राहकों के लगभग 9 लाख लेकर फरार हो गई। मंगलवार को भाग रहे कंपनी के एक कर्मचारी को फ्रॉड का शिकार हुए लोगों ने कार समेत पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ग्राहकों ने मामले में लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है ,पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
2 महीने पहले चकिया नौगढ़ मार्ग पर निर्भयदास वार्ड में गैर जनपद से आए कुछ लोगों ने सहायता ग्लोबल लिमिटेड कंपनी का नाम बता कर वार्ड नंबर 5 में स्थित अवधेश का मकान किराए पर लिया। जहां उसने कंपनी में युवाओं को भर्ती करने के नाम पर लगभग 210 युवकों से 305 रुपए की धनराशि जमा कराई। इसके अलावा 20 कर्मचारियों को संविदा के तौर पर 20 हजार प्रति महीना देने की बात कह कर अपने यहां नियुक्ति दे दी। कंपनी के कर्मचारियों ने भर्ती किए गए युवकों से ग्रामीण अंचल के लोगों को लोन दिलाने के लिए डोर टू डोर संपर्क करने के लिए भेज दिया। लोन के झांसे में फंसकर 2 महीने में लगभग 17 लोगों ने अपनी फाइल तैयार करने के लिए अलग-अलग किस्तों में लगभग 9 लाख रुपए की धनराशि कंपनी के कर्मचारी वाराणसी के पहड़िया क्षेत्र के अकथा निवासी परम गुरु मौर्य को दे दी। बैंक की अच्छी रेटिंग और अच्छी लोन सुविधा बताते हुए कंपनी के कर्मचारियों ने चंदौली निवासी व्यापारी चिंटू की स्विफ्ट कार किराए पर ले ली।
मंगलवार की सुबह ग्राहकों को जैसे ही भनक लगी की लिमिटेड कंपनी फर्जी है। उन्होंने तत्काल परम गुरु मौर्य को किराए के कार के साथ दबोच लिया।
मामले की जानकारी होते ही दर्जनों युवक अपने साथ हुई ठगी की फरियाद लेकर कोतवाली पहुंच गये। जहां खुले बैंक के मकान मालिक अवधेश सहित अन्य ग्राहकों ने कंपनी और उसके कर्मचारी परम गुरु मौर्य के विरुद्ध लिखित तहरीर दी।
कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि तहरीर के आधार पर फर्जी कंपनी और उसके कर्मचारी से पुछताछ की जा रही है।

चंदौली के आमजन तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने का हो रहा कामः सुनील यादव

फोटो,

महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में शपथ दिलाते चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू। 

नगर पंचायत चंदौली में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हुए विविध कार्यक्रम

चंदौली। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को नगर पंचायत की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू व ईओ दिनेश कुमार ने कलेक्ट्रेट के बाद प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई। उक्त वाहन नगर भ्रमण करते हुए महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में आयोजित सभास्थल पर पहुंचा, जहां चेयरमैन द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। 

इस दौरान चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें जागरूक करने का प्रयास हो रहा है। इसी कड़ी में आज प्रचार वाहन को रवाना किया गया है जो नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्ड, मोहल्लों व इलाकों में जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देगी, ताकि वे उसका लाभ लेने के लिए आगे आएं। बताया कि सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है, जिससे उनके जीवन स्तर में व्यापक बदलाव आया है। सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन निरंतर प्रयास कर रहा है। साथ ही लोगों को स्वच्छता को अपनाने और स्वच्छ शौचालय के इस्तेमाल के लिए प्रेरित व जागरूक किया जा रहा है। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, विजय जायसवाल, राजेश सैनी, रोशन यादव, उपेंद्र तिवारी, तबरेज अंसारी, दिलीप जायसवाल, सुनील सिंह, प्रमोद सोनकर, संजय कन्नौजिया, शीला देवी, इकबाल अहमद, घनश्याम पांडेय, फिरोज खान, शमीम अहमद, डूडा के राजेश कुमार मौजूद रहे।

Chandauli:सोशल मीडिया पर भौकाल बनाने के लिए युवक ने पिस्टल का लगाया स्टेटस पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने पिस्टल की सच्चाई

चंदौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा. अनिल कुमार द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे। अभियान के तहत सोशल मिडिया प्लेटफार्म की निगरानी की जा रही है।सोमवार को सोशल मीडिया पर असलहे का रौब दिखाने वाले युवक की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुछताछ में युवक ने बताया कि पिस्टल वाली लाईटर है। जिसे मैने आनलाईन 600 रूपये मे खरीदा था। भौकाल बनाने के लिये फोटो खिचवाकर इंटाग्राम पर अपलोड किया था थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि किसी भी सोशल मीडिया साइट -फेसबुक, ट्विटर, इन्सटाग्राम, यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का विवादित, आपत्तिजनक, भड़काऊ या फिर अलग-अलग समुदायों के बीच नफरत पैदा करने वाले पोस्ट, वीडियो या फिर तस्वीर शेयर करते हैं। या शेयर,लाइक,कमेंट करते है। पुलिस आप के खिलाफ सख्त-सख्त कार्यवाही करेंगी।

बाइक के धक्के से साइकिल सवार 10 वर्षीय छात्र की मौत,


Chandauli,चकिया।कोतवाली क्षेत्र के भलुआ बिलौड़ी गांव में सोमवार की दोपहर बाइक की चपेट में आने से 10 वर्षीय रोशन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन में परिजन उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
भलुआ बिलौड़ी गांव निवासी अलाउद्दीन के तीन बच्चों में सबसे बड़ा पुत्र रोशन प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 का छात्र था। सोमवार की सायं रोशन साइकिल से गांव के बाहर दुकान की तरफ जा रहा था। उसी दौरान गांव का ही सोनू प्रजापति अपनी बाइक से रोशन की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। घायलवस्था में पड़े रोशन को परिजनों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां इमरजेंसी में इलाज के दौरान रोशन ने दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में ले लेकर उसे अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया।
कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि मंगलवार की सुबह शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया बाइक सवार युवक के विरुद्ध मृतक रोशन के पिता अलाउद्दीन ने लिखित तहरीर दी है।
रोशन की मौत से पिता अलाउद्दीन माता रुबीना सहित भाई-बहन का रो रो कर बुरा हाल था।

बूथों पर सजग प्रहरी की भूमिका अदा करें दलित, अल्पसंख्क व पिछड़े नेताः Manoj Singh W

Chandauli के गंजख्वाजा स्थित मजार पर मत्था टेकते मनोज सिंह डब्लू।
Chandauli के गंजख्वाजा स्थित मजार पर मत्था टेकते मनोज सिंह डब्लू।

नए वर्ष के पहले दिन विभिन्न कार्यक्रमों में शरीक हुए सैयदराजा के पूर्व विधायक

चंदौली(Chandauli)। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू नए वर्ष पर सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शरीक हुए। इस दौरान उन्होंने गंजख्वाजा स्थित मजार पर मत्था टेका और देश में अमन-चैन व सुखहाली की कामना की। इसके बाद वे चंधासी में आयोजित महादेव के वार्षिक श्रृंगार कार्यक्रम में शरीक हुए और शीश नवाया। इसके बाद बिरहा दंगल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान लोकगीत की प्रस्तुति करने के साथ ही 2024 में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उपस्थित आवाम को मताधिकार के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि देश का संविधान सभी नागरिकों को मतदान का समान अधिकार देता है। इस अधिकार के इस्तेमाल के प्रति आप सभी को सजग रहने की जरूरत है। क्योंकि आज संविधान द्वारा प्रदत्त महत्वपूर्ण अधिकार से दलित, अल्पसंख्यक व अतिपिछड़ों को वंचित करने का षड्यंत्र हो रहा है। बताया कि बीते दिनों उन्होंने ऐसे की एक प्रयास की झलक सैयदाजा में देखी, जहां बकायदा मतदाताओं को चिह्नित कर उनके नाम सूची से काटे जाने का प्रयास चल रहा है। कहा कि मतदान के लिए यह सुनिश्चित करें कि आपका नाम मतदाता सूची में हो। इस में दलित, अल्पसंख्यक व पिछड़े वर्ग के नेताओं को अपने-अपने बूथों पर सजग प्रहरी की भूमिका अदा करनी होगी, अन्यथा आगामी लोकसभा चुनाव को लड़ने से पहले ही वह बूथों पर ही हार जाएंगे।

इसके पूर्व Manoj Singh W लौंदा में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन करने पहुंचे, जहां उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और खेल के महत्व के बारे में खिलाड़ियों को जानकारी दी। साथ ही टूर्नामेंट का आयोजन करने वाले लोगों के प्रयासों को भी सराहा। कहा कि खेल से हमें अनुशासन रहने, संगठित होकर कार्य करने की सीख मिलती है। यदि जीवन में खेल के नियमों को लागू किया जाए तो बड़ी से बड़ी चुनौती को पार कर सफलता अर्जित की जा सकती है। इस अवसर पर बृजेश मिश्रा, संतोष उपाध्याय, गौरव सिंह, अंकित यादव, सपा के पूर्व जिला महासचिव मुन्नीलाल मौर्य, सद्दाम हुसैन, अभिषेक सिंह चिंटू आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:रोते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर फंदे पर झूला युवक मौत,जांच में जुटी पुलिस


Chandauli। सैयदराजा। थाना क्षेत्र के तेजोपुर गांव में रविवार की देर रात एक 30 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर पहले वीडियो अपलोड किया फिर मफ़लर का फंदा पंखे में डालकर फाँसी पर लटकर ईह लीला समाप्त कर ली लोगो की सूचना पर घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर तत्काल युवक के शव को कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि तेजोपुर गांव निवासी राजेंद्र यादव का पुत्र संतोष यादव 30 वर्ष पिछले महीने से पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसको मायके भेज वो पूरे घर मे अकेले रहता था। रविवार की देर शाम घर के अंदर पहले इंस्टाग्राम पर रोते हुए वीडियो अपलोड किया उसके बाद पंखे के सहारे फाँसी पर लटकर अपनी ई लीला समाप्त कर लिया। इंस्टग्राम पर वीडियो देख उसका ममेरा भाई तत्काल छत के रास्ते उतरकर उसके कमरे में गया तब संतोष फंदे से झूल चुका था। लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई ।सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष सत्यनारायण मिश्रा ने बताया कि पंखे के सहारे फंदे पर लटकर एक युवक ने आत्महत्या कर लिया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही कर रही है। मौत की खबर उसके परिजनों को दे दिया गया है।

Chandauli
overcast clouds
33.9 ° C
33.9 °
33.9 °
52 %
5.1kmh
100 %
Sat
42 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
37 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights