चंदौली। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को पर्यटन एंव सांस्कृतिक परिषद में सदस्य के पद पर नामित किया गया। प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अभिमन्यु सिंह को यह जिम्मेदारी देने के साथ ही नियुक्ति भी किया। उन्होंने अभिमन्यु सिंह को निष्ठा के साथ दायित्वों के निर्वहन करने का सुझाव दिया। अभिमन्यु सिंह को मिली नई जिम्मेदारी मिलने से उनपके समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता काफी गदगद दिख रहे हैं, वहीं उनके यहां बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ हैं। अभिमन्यु सिंह केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय के करीबी माने जाते है।
विदित हो कि क्षेत्र के बिसौरी गांव निवासी अभिमन्यु सिंह शुरूआती दौर से समाज सेवा और आरएसएस से जुड़े रहे। इसके चलते भाजपा के द्वारा उन्हें दो बार जिले का जिलाध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद भी अभिमन्यु सिंह ने हमेशा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया। इसके अलावा हाल ही में भदोही लोकसभा का प्रभारी भी बनाया गया है। फिलहाल अभिमन्यु सिंह को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद में सदस्य नामित किया हैं। पर्यटन मंत्री ने अभिमन्यु सिंह को जिले और प्रदेश स्तर पर पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने के साथ ही लगन से कार्य करने का सुझाव दिया हैं. उम्मीद है की आने वाले दिनों में चन्दौली पर्यटन के लिहाज से समृद्ध होगा। अभिमन्यु सिंह ने बताया कि वह शुरुआत से भाजपा के आम कार्यकर्ता के रूप में जुड़े रहे। इसके चलते उनके कार्यकाल में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में अभूतपूर्व परिणाम मिला। नई जिम्मेदारी को निष्ठा और लगन के साथ पूरी करने की कोशिश करूंगा। साथ ही उन्होंने पर्यटन मंत्री सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया।
BJP के पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह बने पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद के सदस्य
UP Board Exam:वाइस रिकार्ड संग सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा
चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीका फुंडे की अध्यक्षता में बुधवार को महेन्द्र टेक्निकल इंटर कॉलेज सभागार में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापकों बैठक हुई। परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जनपद में कुल 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए जनपद में पांच जोन एवं 11 सेक्टर में बांटा गया है।
इस दौरान डीएम ने कहा कि हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से प्रारम्भ होकर 09 मार्च को समाप्त होगी। शासन के निर्देशानुसार उक्त परीक्षा को नकल विहीन, शान्तिपूर्ण, शुचिता पूर्ण ढंग से सम्पादित कराये जाने के दृष्टिगत सम्बन्धित तहसील के उपजिलाधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट व केन्द्रवार सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। परीक्षाओं के शांन्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु धारा-144 लागू किया जा चुका है। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार का शस्त्र एवं मोबाईल फोन अथवा ऐसे इलेक्ट्रानिक संयन्त्र जिससे अनुचित साधन प्रयोग की आशंका हो आदि लेकर परीक्षा परिधि में आने की अनुमति न दी जाय। इसके अलावा फोटो कापी मशीन की दुकान 100 मीटर की परिधि में परीक्षा के दौरान बंद रहेंगे। इसका उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

कहा कि सभी जोन मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टर में पड़ने वाले परीक्षा केन्द्रों पर नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराये जाने हेतु उत्तरदायी होगें तथा परीक्षा की शुचिता को बनाये रखने हेतु परीक्षा केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्रों के सीलबंद पैकेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट संयुक्त रूप से प्राप्त कर परीक्षा केंद्र पर बने स्ट्रांग रूम में स्थापित डबल लॉक की आलमारी में सुरक्षित रखकर सील बन्द कराएगें। जिला विद्यालय निरीक्षक तथा उप जिलाधिकारी से कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा संचालित रहे डीवीआर सही तरह से चले इसका आप विशेष ध्यान दें। इसके अलावा शौचालय प्रकाश व्यवस्था पेयजल फर्नीचर बाउंड्री वॉल बैठने की समुचित व्यवस्था कराया जाए।पुलिस अधीक्षक डॉ अनील कुमार ने बताया कि विद्यालय में प्रश्न पत्रों की सुरक्षा हेतु आवश्यकतानुसार पुलिस अभिरक्षा में रखवाया जाएगा।
Rajya Sabha MP Darshana Singh ने की ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान की मांग
Chandauli: राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह राज्यसभा में जीरो ऑवर में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से सड़क सुरक्षा और चालकों की सुरक्षा के लिए ड्राइविंग प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान की स्थापना जनपद चंदौली में करने हेतु मांग की है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र के स्थापित होने से चंदौली तथा आसपास के जिलों के नागरिकों को बहुत लाभ होगा। इससे प्रतिदिन सैकड़ो युवाओं को हल्के व भारी मोटर वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया सकता है। कहा कि ड्राइविंग के अच्छे प्रशिक्षण से हमें अच्छे चालक मिलेंगे व सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। हमारे देश में यातायात की स्थिति गंभीर होती जा रही है। बढ़ते हुए यातायात की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। ऐसे में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की सही जानकारी प्रत्येक वाहन चालक के लिए बड़ी जरूरी है।
MP दर्शना सिंह ने कहा पिछले कुछ सालों से जिले में हादसों का ग्राफ काफी बढ़ा है। यही वजह है कि हर साल सैकड़ों लोग हादसों में अपनी जान गंवा रहे हैं। हादसों की एक बड़ी वजह वाहन चलाने का सही प्रशिक्षण न मिलना भी है। बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सड़क सुरक्षा पहल के रूप में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा ड्राइविंग प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान की स्थापना कई राज्यों में की गई है, जिसमें उत्तरप्रदेश के कानपुर और रायबरेली में भी ड्राइविंग प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान का निर्माण किया गया है। परन्तु कई महत्वपूर्ण राज्यमार्ग एवं राष्ट्रीय राज्यमार्ग हमारे जनपद चंदौली से भी निकलते है और प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र बनारस भी लगा हुआ है तथा जनपद चंदौली और बनारस कि जनसँख्या को देखते हुए एक ड्राइविंग प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान की स्थापना जनपद चंदौली में की जाए।
Crime Control: Chandauli Police ने 17 अपराधियों के विरुद्ध किया जिला बदर की कार्यवाही
छह माह के लिए Chandauli जिले की सीमा से किया गया सभी को निष्कासित
Chandauli: आगामी लोकसभा चुनाव के साथ-साथ जनपद की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को देखते हुए जनपद पुलिस ने पेशेवर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। एसपी डा. अनिल कुमार ने 17 पेशेवर अपराधियों को जिला बदर कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार की गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसी क्रम में विभिन्न आपराधिक क्रियाओ में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी अकुंश लगाए जाने तथा जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये वर्ष 2024 में अब तक कुल 19 अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गयी हैं। माह फरवरी में 17 अपराधियों को जिला बदर किया गया है तथा इन अपराधियों को 06 माह के लिए जिले की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित किया गया हैं। अगर इसके बाद भी कोई शहर की सीमा में सक्रिय दिखा तो उसके ऊपर सख्त एक्शन लिया जाएगा। सभी जिला बदर अभियुक्तों पर पुलिस अपनी पैनी नजरें बनाए हुए है।
जिला बदर अपराधियों में अरविन्द कुमार मौर्या पुत्र सत्यनरायण मौर्या नि० ग्राम चुरौली थाना बबुरी पर एक दर्जन मामले दर्ज हैं। राकेश तिवारी उर्फ काने पुत्र रमाशंकर तिवारी, बिछिया थाना कोतवाली चन्दौली पर पांच मामले दर्ज हैं। रिंकू उर्फ राजकुमार चौहान पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम इसरगोढवा थाना इलिया पर चार मामले दर्ज हैं। सरफराज उर्फ छोटू पुत्र अब्बास अली, निवासी गंजख्वाजा थाना अलीनगर पर तीन मामले दर्ज हैं। टेल उर्फ नूतन पुत्र राम प्रकाश पटेल, निवासी चौरहट थाना मुगलसराय पर एक मामला दर्ज है। राजेश सोनकर पुत्र लल्लू सोनकर, निवासी 98 ब्लाक नं० 9 गोधना थाना अलीनगर पर एक, दीपक सोनकर पुत्र चुलबुल सोनकर, नि0 98 ब्लाक नं० 9 गोधना थाना अलीनगर पर एक, अनिल राय पुत्र सुदर्शन निवासी ग्राम तेनुहट थाना सकलडीहा पर दो, प्रदीप यादव पुत्र दिनेश यादव निवासी ग्राम पहाड़पुर थाना बलुआ पर दो, सन्तोष विश्वकर्मा उर्फ जूली पुत्र स्वर्गीय मिश्रिलाल विश्वकर्मा, निवासी ग्राम नगई थाना बबुरी पर तीन, इमरान पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी बसाढ़ी थाना चकिया पर एक, सुनिल कुमार बियार पुत्र राजकुमार बियार निवासी लालपुर थाना चकिया पर एक, सूरज कुमार पुत्र रामराज निवासी ग्राम शाहपुर थाना चकिया पर एक, रामबालक पुत्र राजकुमार निवासी बरहुआ थाना चकिया पर एक, मोहित उर्फ मनोहर पुत्र टेगन अली निवासी ग्राम पिपरिया थाना चकिया पर एक, पिन्टू उर्फ परमहंस पुत्र विदेशी निवासी गायघाट थाना चकिया पर एक, जहांगीर पुत्र इन्तजार धुनिया निवासी ग्राम बसाढ़ी थाना चकिया पर एक मुकदमा दर्ज है।
Murder: शराब ठेका पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला‚ मौत
रतनपुर शराब की दुकान पर विवाद के दौरान हुई घटना
पड़ाव(Chandauli): मुगलसराय थाना अंतर्गत चौरहट रतनपुर चौराहे के पास देसी शराब ठेका पर किसी बात को लेकर दो लोग आपस में भिड़े गए। इस दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई।
जानकारी के अनुसार रतनपुर निवासी राजू सोनकर पुत्र मुड़े सोनकर और सूजाबाद निवासी मनीष निषाद रतनपुर मोड़ चौराहे के पास स्थित देशी शराब ठेका पर शराब पीने के लिए गये थे। दो दिन पूर्व चीखना बेचने वाले का 600 रुपया चोरी हुआ था। इस दौरान राजू सोनकर ने मनीष निषाद के ऊपर आरोप लगाया कि उसने पैसे चुराए थे। इस बात को लेकर दोनों में तू-तू, मैं-मैं होने लगी। इसी बीच मनीष ने चीखना बेचने वाले के पास रखे चाकू को उठाकर राजू सोनकर के गर्दन में कई वार कर दिए, जिससे तत्काल राजू की मौत हो गई। वहां पर उपस्थित अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुड़ गई, जबकि आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तत्पश्चात मुगलसराय इंस्पेक्टर, सीओ और एसपी भी पहुंचे। दूसरी तरफ दुलहीपुर स्थित अपनी बहन के यहां शादी में गई मृतक की पत्नी किरन सोनकर को जैसे ही पति के मौत की सूचना मिली। विलाप करते हुए मौके पर पहुंच गई। मृतक राजू सोनकर को एक लड़का और दो लड़की है।
UP विधानसभा में उठा Jal Jeevan Mission के तहत खोद गए सड़कों का मुद्दा
Sakaldiha Vidhayak विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने बजट सत्र के दौरान नियम-51 के तहत उठाया मुद्दा
Chandauli News: सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने बजट सत्र के दौरान UP विधानसभा में नियम-51 के तहत जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाया। उन्होंने अपने अभिभाषण के जरिए सदन और सरकार तक जल जीवन मिशन के तहत गांव की सड़कों व गलियों को खोद कर छोड़े जाने और उससे आम ग्रामीणों को प्रतिदिन हो रही दुश्वारियों से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अफसरों की शिथिलता के चलते कार्यदायी संस्थाएं सड़कों के मरम्मत व गड्ढों की भराई में लापरवाही कर रही है, जिसका परिणाम आज यह है कि चंदौली जनपद के सभी ब्लाकों में गांव की सड़कें व गलियां खोद कर छोड़ दी गई है। सदन को अवगत कराया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत हर गांव में पानी की टंकी बनवाने व पीने का पानी जनता तक पहुंचाने के लिए जमीन के अंदर पाइप डालकने का कार्य विभिन्न कम्पनियों के द्वारा किया जा रहा है। जिसकी गुणवत्ता अत्यंत खराब है जो पाइप जमीन के अंदर डाली जा रही है वह भी कम गहराई में डाली जा रही है। बताया कि पाइप बिछाने के बाद गलियों व सड़कों को पाटने का काम ठीक ढंग एंग से नहीं किया जा रहा है जिस कारण गलियों एवं सड़कों से आवागमन बाधित हो रहा है। उन्होंने सदन को यह भी बताया कि जिलाधिकारी चंदौली व जल निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराए जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। लिहाजा लोक हित से जुड़े इस समस्या के निराकरण की शासन स्तर से पहल की जानी अत्यंत आवश्यक है।
Bakpa Male: किसानों व आमजनता को 300 यूनिट फ्री बिजली दे BJP सरकार
Chandauli News: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (Bakpa Male) ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यालय पर जुलूस निकाला। वहीं कलेक्ट्रे पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि BJP की केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के हित में काम नहीं कर रही है। गरीबों को मुफ्त बिजली देने का वादा करने वाली सरकार अब विद्युत का निजीकरण करने में लगी है। इससे पूंजीपतियों को लाभ होगा। वहीं गरीब वर्ग परेशान होगा। कहा कि आमजनता में बिजली के निजीकरण किए जाने व नलकूपों पर मीटर लगाने पर आक्रोश है। कहा कि जनहित में बिजली का निजीकरण करने का प्रस्ताव और किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाने के कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही किसानों और आमजनता को 300 यूनिट बिजली फ्री दिया जाए। इसके अलावा अन्य मांग उठाई। इस मौके पर शम्भूनाथ, लालचंद सिंह, गुलाबचंद, मिठाईलाल, परमानन्द, बृजनाथ, चौथी पासवान, जयनाथ, महानन्द, नन्दलाल, रामप्यारे, लालमनि विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
Chandauli:गैर इरादतन हत्या के मामले में पांच आरोपियों को 10 साल की सजा
चंदौली। न्यायालय एएसजे की अदालत में सोमवार को गैर इरादतन हत्या के मामले की सुनवाई हुई। इसमें साक्ष्य के आधार पर दोष सिद्ध होने पर पांच आरोपियों को 10-10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। वहीं 39500-39500 रुपये अर्थदण्ड से भी दण्डित किया। अर्थदंड अदा न करने पर तीन-तीन साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
मुगलसराय थाने में 14 अगस्त 2005 को आरोपियों के विरुद्ध गाली, गलौज, मारपीट व गैर इरादतन हत्या करने के संबंध में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में मानिटरिंग सेल, मुगलसराय थाने के पैरोकार राजेश राय व अभियोजन की तरफ से अभियोजक- विजय यादव (एपीओ) की ओर से निरंतर की गई पैरवी के फलस्वरूप कोर्ट ने भिसौड़ी निवासी आरोपी सुरेश पटेल, राकेश उर्फ भोला, राम सिंह, बृजकिशोर पटेल और अजय पटेल को दस-दस साल की सजा और अर्थदंड से दंडित किया।
PM Modi के मुख्य उद्देश्यों में शामिल है महिला सशक्तिकरणः Dr. Mahendra Nath Pandey
Chandauli: केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद Dr. Mahendra Nath Pandey ने रविवार की देर रात जिले के अधिकारियों संग कलेक्ट्रेट में दिशा की बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनपद में विकास कार्यों को ससमय एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों को यह बताया कि महिला सशक्तिकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य उद्देश्यों में शामिल है। इसलिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के क्षेत्र में विशेष प्रयास कर चंदौली को उच्च स्थान पर लाने का प्रयास करें।
इस मौके पर बरहनी ब्लॉक में अनियमिताओं को लेकर बीडीओ राजेश कुमार नायक को चेतावनी देते हुए कड़ी फटकार लगाई। कहा कि अनियमितता तुरंत नहीं रुकी तो ऐसी कार्रवाई होगी जो नजीर के तौर पर याद की जाएगी। नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन के निर्माण पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए केंद्रीय मंत्री ने गरीबों के कल्याण से जुड़ी इस योजना में अभिनव पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन की तारीफ की।

विधायक रमेश जायसवाल ने इस दौरान सभी कार्यों में टेस्टेड ईंट एवं अन्य सामग्री लगाए जाने के कड़े दिशा निर्देश दिए एवं उसके बारे में शासनादेश इत्यादि की भी जानकारी मांगी। डीसी मनरेगा ने बताया कि 26 जुलाई 2023 के शासनादेश द्वारा निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य कराए जाने के आदेश जारी किए गए हैं जिसमें किसी भी मैटेरियल को बिना टेस्ट किए न लगाया जाए। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बताया कि विद्युत विभाग को 58 क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव भेजा गया था जिसमे विद्युत विभाग द्वारा 18 पूर्ण कर लिया गया है 39 बाकी है उसे यथा शीघ्र पूर्ण कर लिया जाय। केंद्रीय मंत्री ने विजिलेंस के अधिकारियों को विद्युत चेकिंग के नाम पर आम जन को परेशान न करने की सख्त हिदायत दी। कहा कि किसी को भी आवश्यक परेशान ना किया जाए। इस दौरान एनएचआई के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जाहिर की और उन्हें नोटिस जारी करने हेतु जिलाधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष बीजेपी काशीनाथ सिंह उपस्थित रहे।
डायलिसिस व थायरायड टेस्ट की ली जानकारी
Chandauli: डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने रविवार की देर शाम दिशा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री डॉ महेंद्र पांडेय ने डायलिसिस की सुविधा एवं थायरायड टेस्ट के बारे में जवाब-तलब किया। कमलापति त्रिपाठी अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि आवश्यक उपकरणों के अभाव में यह टेस्ट अभी नहीं हो पा रहा है। इस पर जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने रेडक्रॉस के माध्यम से पैसा लेकर थायरायड टेस्ट कराने का दिया स्पष्ट आदेश दिया। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कमलापति त्रिपाठी अस्पताल में प्लास्टर का शुल्क निर्धारित दर से बहुत अधिक लिए जाने का मुद्दा उठाया। जिलाधिकारी को इसकी जांच करवा के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
AIMIM ने दलितों व अल्पसंख्यकों के हक की लड़ी लड़ाई: जावेद जाफरी
Chandauli: AIMIM कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को पचफेड़वा स्थित कैंप कार्यालय पर समाजसेवी शमीम सिद्दीकी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि हैदर जाफरी बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की। साथ ही संगठन की मजबूती और उसके विस्तार को लेकर मंथन-चिंतन किया। कहा कि संगठन को सभी मिलकर मजबूत बनाएं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि बैरिस्टर असदुद्दीन औवेशी की नीतियों व पार्टी के उद्देश्यों को गांव-गांव घर-घर पहुंचने की जरूर है। कहा कि संगठन को मजबूत बनाए और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ता मजबूत करें, जिससे वर्तमान सरकार को शिकस्त देकर मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। एआइएमआइएम ने हमेशा अल्पसंख्यकों, दलितों, गरीबों व असहायों को सहारा देने का काम किया। इन वर्गों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए उचित राजनीतिक भागीदारी व मंच प्रदान किया है। जिला सचिव संजय सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में महंगाई चरम पर है। जिससे ग़रीब तबके के बच्चे पढ़ाई से वंचित हैं। और दर- दर की ठोकरे खा रहे हैं। वही बैठक में दूसरी ओर पदाधिकारियों का गठन भी किया गया, जिसमें शमीम सिद्दीकी को जिला उपाध्यक्ष अफसर अली को जिला यूथ सचिव बनाया। जितेंद्र प्रसाद को सकलडीहा विधानसभा अध्यक्ष राशिद कादरी इंजीनियर को जिला कोषाध्यक्ष मोहसिन अंसारी को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गयी। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुल्तान अहमद, मोहिउद्दीन, जमालुद्दीन, वकील, मंसूरी, असलम मौजूद रहे। संचालन पूर्व महासचिव डॉ.अलाउद्दीन कादरी ने किया।











