24.1 C
Chandauli
Sunday, October 4, 2026

Buy now

Home Blog Page 284

Chandauli:अपने अपने बूथों को मजबूत करें कार्यकर्ता:हैदर जाफरी

चंदौली। एआइएमआइएम कार्यकर्ताओं की एक बैठक सोमवार को पचपेड़वा स्थित कैंप कार्यालय पर समाज सेवी शमीम सिद्दीकी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि हैदर जाफरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बैरिस्टर असदुद्दीन के आदर्शों और नीतियों को गांव-गांव घर-घर पहुंचने की जरुर है। कहा कि संगठन को मजबूत बनाए और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ता मजबूत करें। जिससे वर्तमान सरकार को शिकस्त दिया जा सके।एआइएमआइएम पार्टी हमेशा गरीबो व मजलूमों का सहारा बनी है। जिला सचिव संजय सिंह राजपूत ने कहा कि वर्तमान सरकार में महंगाई चरम पर है। जिससे ग़रीब तबके के बच्चे पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं। और दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। वही बैठक में दूसरी ओर पदाधिकारियों का गठन भी किया गया। जिसमें शमीम सिद्दीकी को जिला उपाध्यक्ष अफसर अली को जिला यूथ सचिव बनाया। जितेंद्र प्रसाद को सकलडीहा विधानसभा अध्यक्ष राशिद कादरी इंजीनियर को जिला कोषाध्यक्ष मोहसिन अंसारी को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गयी। इस दौरान जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुल्तान, जिला अध्यक्ष मोहिउद्दीन, जमालुद्दीन, वकील, मंसूरी,असलम मौजूद रहे। संचालन पूर्व महासचिव डॉ.अलाउद्दीन कादरी ने किया।

संविधान बचाने की लड़ाई लड़ेगा Samajwadi अधिवक्ता सभाः सिकंदर यादव

Chandauli मुख्यालय पर माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते अधिवक्ता।

Chandauli News: संगठन के विस्तार एवं समीक्षा के लिए मुख्यालय स्थित शारदा मंगल वाटिका में रविवार अधिवक्ता समाज की ओर से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आए मुख्य अतिथि  समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव  का अधिवक्ताओं ने मुख्यालय पर माला फूल पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान गोष्ठी में उन्होंने चंदौली के समाजवादी पार्टी से जुड़े अधिवक्ता साथियों के साथ ही पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का समाज में बड़ा सम्मान है। अधिवक्ताओं की गिनती बुद्धिजीवी वर्ग में होती है‚ क्योंकि अधिवक्ता गरीब व कमजोर वर्ग के न्याय व हक की लड़ाई लड़ने का काम करते हैं। कहा कि भाजपा की सरकार लोगों को झूठ बोलकर गुमराह कर रही है भाजपा द्वारा वोट के लिए देश की एकता व अखंडता को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार विपक्ष के खिलाफ बदले की भावना से काम करते हुए सीबीआई व ईडी जैसे संस्थानों का दुरुपयोग कर रही है। कहा कि आज देश में संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों का अस्तित्व करते में आ गया है। संविधान बचाने के लड़ाई  अधिवक्ता लड़ेंगे। भाजपा को जड़ से उखाड़ फेकने के लिए अधिवक्ता समाज को एकजुट होकर आगे आने की जरूरत है।

सिविल बार एसोसिएशन वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रदेश सचिव अजय मौर्य ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अधिवक्ताओं ने भी आवाज उठाना शुरू कर दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव-024 ईवीएम की जगह बैलेट पेपर कराने की मांग जनता कर रही है। बावजूद इसके सरकार व निर्वाचन आयोग इस मांग को खारिज करते चले आ रहे हैं जिससे चुनाव की शुचिता को लेकर लोगों के मन में आशंकाएं बढ़ रही है। अब वह दिन दूर नहीं जब एक-एक अधिवक्ता भाजपा जन विरोधी नीतियों के खिलाफ खड़ा होगा। इस दौरान राहुल सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुनील सिंह मुखिया, दिलीप पासवान‚ पंकज यादव, आशुतोष, संजय मौर्य आदि शामिल रहे।

कमजोर वर्ग के आर्थिक व सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही Samajwadi Party

माला पहनाकर पदाधिकारियों का स्वागत करते Samajwadi Party Chandauli ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश्वर यादव।
माला पहनाकर पदाधिकारियों का स्वागत करते Samajwadi Party Chandauli ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश्वर यादव।

Samajwadi Party Chandauli ब्लाक कमेटी गठित

Chandauli: Samajwadi Party Chandauli के ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश्वर यादव ने रविवार को गौरी गांव में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए विस्तार से चर्चा किया। इसके साथ ही उन्होंने बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेताओं व युवा कार्यकर्ताओं से परामर्श व सुझावों को गंभीरता से लेते हुए चंदौली ब्लाक इकाई का गठन किया और नए पदाधिकारियों को दायित्व व जिम्मेदारी सौंपी।

इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के कामकाज और नीतियों व सिद्धांतों पर रोशनी डाली। कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़ों‚ दलितों व अल्पसंख्यकों के साथ ही कमजोर वर्ग के उत्थान व सामाजिक‚ आर्थिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है। ऐसे में पार्टी की मंशा के अनुसार हम सभी को भी PDA के हक में काम करना होगा। गांव‚ गली‚ मोहल्लों में जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताकर उन्हें जागरूक करना होगा। दलितों को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक व सजग करने की जरूरत है। उन्होंने  गणेश यादव को ब्लाक उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, उदय प्रताप चौहान, तलहा अंसारी सत्येंद्र प्रजापति, सुरेश मौर्य प्रकाश भारती को महासचिव सेराज अहमद को मीडिया प्रभारी बनाया। इस दौरान सुजीत कनौजिया, कुबेर पासवान, अतुल यादव, पन्ना यादव, रामभरोस पासवान, बीरेंद्र यादव, मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष लल्लू बियार ने किया। संचालन दिलीप पासवान ने किया।

Accident: तीन ट्रकों की आपसी भिड़ंत‚ केबिन में फंसे चालक व खलासी

National Highway पर फुटिया गांव के समीप घटनास्थल पर छतिग्रस्त ट्रक को हटाती जेसीबी मशीन।

तीन घंटे रेस्क्यू के बाद एनएचएआई व पुलिस टीम ने चालक व खलासी को निकाला बाहर

Chandauli: सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटिया गांव के समीप रविवार की देर रात तीन तेज़ रफ़्तार तीन ट्रक आपस में टकरा गए। घटना में बीच वाला ट्रक पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। औऱ उसमे बैठे चालक व खलासी  केबिन में बुरी तरह फस गए। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस व एनएचएआई को दी घटना स्थल पर पहुची दोनो टीमों ने तीन घंटे रेस्क्यू के बाद चालक व खलासी को कड़ी मस्कत के बाद बाहर निकाला और इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा दोनो का इलाज चल रहा है।

बताते हैं कि बिहार की तरफ से तेज़ रफ़्तार ट्रक वाराणसी की तरफ जा रही थी। तभी उसने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरे ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में पीछे से आ रही तीसरी ट्रक भी टकरा गई। जिसमे  बीच वाले ट्रक के चालक उपेंद्र राय 45 वर्ष निवासी भोजपुर व खलासी जितेंद्र कुमार 40 वर्ष निवासी हरुखा चौसा बक्सर ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गए। तेज़ आवाज सुनकर मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस व एनएचएआई की टीम ने तीन घंटे रेस्क्यू के बाद किसी तरह चालक व खलासी को बाहर निकाला और दोनों को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनो का इलाज चल रहा है। इस बाबत एनएचएआई सहायक प्रबंधक यातायात प्रभारी केडी मौर्या ने बताया कि फुटिया गांव के पास तीन ट्रक आपस मे टकरा गए थे। जिसमें बीच वाले ट्रक के चालक व खलासी केबिन के फंस कर घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Expectation: विद्युत विभाग के एमडी ने लिया बिलिंग कार्य का जायजा

विद्युत उपकेंद्र अमड़ा का जायजा लते बिजली विभाग के एमडी।
विद्युत उपकेंद्र अमड़ा का जायजा लते बिजली विभाग के एमडी।

Chandauli: पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार शनिवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अमड़ा विद्युत उपकेन्द्र का निरीक्षण किया। एमडीए ने एक फरवरी से चल रहे प्रीवेंटिव मेंटिनेस अभियान के  अंतर्गत  अनुरक्षण एवं बाई मन्थली बिलिंग कार्य से संबंधित कार्यों का जायजा लिया। कार्यों का जायजा लेने के बाद उपकेंद्र पर मौजूद विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप बिजली आपूर्ति करने के लिए उपकेंद्र पर स्थापित उपकरणों की नियमित जांच करते रहें। इसके अलावा बिलिंग कार्य के प्रति भी गंभीरता दिखाएं। कहा कि आए दिन बड़ी संख्या में बिल में गड़बड़ी की शिकायतें आ रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। इस तरह की समस्याओं के निराकरण में गंभीरता दिखाएं। इसके बाद एमडी शंभू कुमार गाजीपुर जनपद के लिए रवाना हो गए। वहां उन्होंने उपखंड कार्यालय एवं जमानिया उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने उपखंड कार्यालय में बाई मंथली बिलिंग कार्य की प्रगति का अवलोकन किया।

माँ और दादी की स्मृति में 500 जरुरतमंदों को DSP Ajay Pratap Singh ने प्रदान किया कंबल

Dhanapur: क्षेत्र के तोरवां गांव निवासी NIA में डीएसपी पद पर कार्यरत अजय सिंह द्वारा अपनी मां और दादी की स्मृति में पांच सौ जरूरतमंदों में शनिवार को कंबल वितरण किया गया।कंबल वितरण कार्यक्रम आए हुए अतिथियों के द्वारा किया गया। इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि ठंड में कंबल वितरण से जरूरतमंदों को राहत मिलती है।

ठंड के मौसम में जरूरतमंदों तक कंबल देने का कार्य एक सुखद अनुभूति होती है।इस तरह के कार्य हर किसी को अपने सामर्थ्य के मुताबिक अपने आस पास के लोगो को ध्यान में रख के करते रहना चाहिए।विकास प्राधिकरण वाराणसी के सदस्य अम्बरीश सिंह भोला ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों में कंबल वितरण करना एक पुनीत कार्य है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह,अजय प्रताप सिंह,विजय प्रताप सिंह,सिरताज सिंह,गृह शंकर सिंह,अवधेश सिंह,अरविंद कुमार उपाध्याय,अजीत सिंह आदि लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन रामानंद सिंह उर्फ गुल्लू सिंह ने किया।संचालन राजेश्वर सिंह ने किया।

Chandauli:मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों जमकर चले लाठी-डंडे दो घायल,पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


नौगढ। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के विजयडीह गांव में शनिवार को बिना परमिशन के विवादित भूमि पर अंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे से जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगो की सूचना पर पहुची पुलिस ने दूसरे पक्ष से एक महिला व पुरूष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाई में जुट गई।
बताते हैं कि विजयडीह गांव निवासी सीमा विश्वकर्मा पत्नी चन्द्रदेव ने चकरघट्टा थाना में तहरीर देकर आरोप लगाई है। कि उसे घरौनी के रूप में आवंटित भूमि पर कब्जा दखल करने में गांव के कुछ लोग अवरोध उत्पन्न कर रहे थे।
जिसकी जानकारी उपजिलाधिकारी को दिए जाने पर आगामी सप्ताह में भूमि का सीमांकन कराए जाने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को दोपहर बाद गांव के ही ऊषा देबी कमला प्रमोद व रमेश ने अंबेडकर प्रतिमा को ले जाकर मेरी भूमि में स्थापित करने का प्रयास करने लगे। जिसका विरोध करने पर सीमा विश्वकर्मा व चन्द्रदेव को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया । इस बाबत
थानाध्यक्ष सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि विजयडीह गांव निवासी ऊषा देबी कमला प्रमोद व रमेश के विरूद्ध मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उच्चाधिकारियों की अनुमति बगैर मनमाने ढंग से विवादित भूमि पर अंबेडकर प्रतिमा रखने का प्रयास किए जाने संबंधी भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Chandauli:कैंसर दिवस पर आरडी मेमोरियल अस्पताल में कार्यक्रम का हुआ आयोजन,बोले सीएमओ कैंसर के प्रति सजग व जागरूक होने की जरूरत


कैंसर दिवस पर आरडी मेमोरियल अस्पताल में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
चंदौली। विश्व कैंसर दिवस पर शनिवार को जनपद में विविध कार्यक्रम हुए। इस दौरान चंदौली स्थित आरडी मेमोरियल अस्पताल में यथार्थ नर्सिंग कालेज की छात्राओं ने संस्कृति कार्यक्रम के जरिए कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक किया। जिसका शुभारंभ सीएमओ युगल किशोर राय ने फीता काटकर किया।
सीएमओ डा.वाईके राय ने कहा कि कैंसर एक खतरनाक बीमारी है, जो मनुष्य को कभी भी हो सकता है। जिसके लिए लोगों में जागरूकता बहुत जरूरी है। इसी उद्देश्य से हर साल विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। कैंसर का सबसे बड़ा कारण धूम्रपान है। नशीले पदार्थ का इस्तेमाल गुटखा, तंबाकू, शराब आदि से कैंसर होने का खतरा बना रहता है। कैंसर के लक्षण की पहचान कर समय पर इलाज किया जाए तो रोग को ठीक किया जा सकता है। कहा कि ब्लड की ल्यूकोमिया, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी वायरस के चलते होने वाले लीवर कैंसर के लिए सचेत रहने के साथ ही जागरूक रहकर इस बीमारी से बचा जा सकता है।

शरीर के किसी भाग में अचानक ऊतक का बढ़ जाना, शरीर में थकान, मुंह से मवाद आना, पीरियड्स में कमजोरी, स्तन में अचानक बदलाव होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाकर इलाज़ कराए, जिससे समय से इसका इलाज हो सके और मरीज खतरनाक बीमारी से बच सके। इस दौरान प्रबंधक डॉ. धनंजय सिंह, प्रोफेसर जेएन एट, डॉ. शुभम सिंह, अमन सिंह, चंद्रभूषण प्रजापति, सर्वेश कुमार, प्रियंका दुबे, पूजा यादव, विकास यादव, प्रियांशु यादव, अजीत कुमार मौजूद रहे।

बेहतर सुविधाओं व सुरक्षा मानकों से लैस है New Hyundai CRETA 

आदित्य हुंडई शोरूम में New Hyundai CRETA का अनावरण करते अतिथिगण।
आदित्य हुंडई शोरूम में New Hyundai CRETA का अनावरण करते अतिथिगण।

आदित्य नारायण हुंडई शोरूम में नई क्रेटा कार का हुआ अनावरण

Chandauli: मुख्यालय स्थित बिछिया गांव के समीप आदित्य नारायण हुंडई शो रूम में शनिवार को मुख्य अतिथि महेंद्र टेक्निकल कालेज के शिक्षक लवकुश सिंह ने नई क्रेटा कार का अनावरण दीप प्रज्वलित व केक काटकर किया।
उन्होंने कहा कि हुंडई ने हमेशा प्रतिस्पर्धी मूल्य पर बेहतर सेवा देने का कार्य किया है। बिक्री के बाद बेहतर सर्विस हुंडई की पहचान है। हुंडई की गाड़ियां आरामदेह, शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाती हैं। बताया कि क्रेटा कार का नया अवतार ग्राहकों के लिए सुविधाजनक और सुरक्षा के लिहाज से उम्दा होगा, जो स्थानीय ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

निदेशक ब्रजभूषण नारायण सिंह ने कहा कि हुंडई हमेशा अपने उत्पादों और प्रौद्योगिकियों के साथ नए आयाम स्थापित किए हैं। नई क्रेटा एक ऐसी एसयूवी है, जो अभिनव डिजाइन, बुद्धिमान प्रौद्योगिकी और असाधारण प्रदर्शन की प्रतीक है। महाप्रबंधक अमिताभ भट्टाचार्जी ने कहा कि हुंडई न्यू क्रेटा ड्राइविंग में आसानी, आराम और सुरक्षा सुनिश्चित करती है। यह एसयूवी दोहरे कैमरे सामने और पीछे स्मार्टफोन-आधारित कनेक्टिविटी, फोटो और वीडियो कैप्चर करने के लिए कई रिकॉर्डिंग मोड के साथ एक डैशकैम प्रदान करती है। इस दौरान एचआर आशुतोष अस्थाना, एसएम अनुराग सक्सेना ब्रांच मैनेजर अमित सिंह, अरुण दुबे,विजय सिंह मजनु, दीपक सिंह, सिम्पली, प्रियंका, योनिष, अतुल कुमार अमन, अजित, पंकज, कमल,संदीप आदि मौजूद रहे।

Action : SDM SAKALDIHA के आदेश पर बरंगा में 300 बीघा जमीन ताल में नाम से हुई दर्ज

SDM Sakaldiha अनुपम मिश्रा।
SDM Sakaldiha अनुपम मिश्रा।

Sakaldiha: उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताल सकलडीहा तहसील क्षेत्र के बरंगा गांव में रायल ताल के नाम से दर्ज है। जहां वर्षाे से सैकड़ों किसान खेती से लेकर मकान बनाकर रह रहे है। उपजिलाधिकारी व मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा के न्यायालय द्वारा ऐतिहासिक फैसले के तहत 167.5 एकड़ करीब (तीन सौ बीघा) जमीन ताल के रूप में दर्ज करा दिया गया है। कुल 335 एकड़ जमीन रायल ताल के नाम पर दर्ज है। जिसमें मौके पर मात्र 24 एकड़ जमीन बची थी। एसडीएम न्यायालय में वर्ष 2022 में धारा-38 टू सरकार बनाम विश्वनाथ के तहत मुकदमा प्रचलित था। तहसील क्षेत्र के बरंगा गांव के समीप 335 एकड़ भूमि ताल के नाम से 1356 और 1359 फसली में दर्ज था। जिस पर दर्जनों किसानों द्वारा ताल की भूमि अपने नाम से दर्ज कराकर खेती से लेकर मकान बनाकर रहते है।  वर्ष 2022 में 20 जून को धारा 38 टू के तहत एसडीएम न्यायालय में सरकार बनाम बासुदेव के नाम से अपील किया गया। जिसके तहत किसानों को नोटिस जारी किया गया। इस मामले में सकलडीहा एसडीएम न्यायालय की ओर से सुनवाई व सरकारी वकील की बहस सुनने के बाद बाद संख्या 206 के तहत ऐतिहासिक फैसला किया गया। हाईकोर्ट की आदेश के आधार पर एसडीएम न्यायालय की ओर से 167.5 एकड़ भूमि ताल के नाम पर दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

Chandauli
clear sky
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
80 %
2.6kmh
0 %
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
31 °
Verified by MonsterInsights