41.5 C
Chandauli
Saturday, July 4, 2026

Buy now

Home Blog Page 285

Chandauli:पुलिस ने लुटेरी दुल्हन संग गिरोह को किया गिरफ्तार,गैर प्रान्त से शादी ना होने वाले युवको को बनाते थे शिकार


चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को लुटेरी गैंग व उनके गैंग को सकलडीहा तिराहे पुलिस चौकी के समीप धर दबोचा उक्त मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार व सीओ रामवीर सिंह ने पुलिस लाइन में किया।
उन्होंने ने बताया कि चंदौली कोतवाली मे एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। कि संजय सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी मई तहसील नदवई जिला भरतपुर (राजस्थान) थाना लखनपुर का मूलवासी है। प्रार्थी की शादी नहीं हुई थी। जिसे शादी के लिये कुछ लोगों नें वार्ता किया। और चन्दौली निवासी सोनू नें संजय सिंह को शादी के लिए बुलाया था। जिसके कारण प्रार्थी अपनें भाई भूपेन्द्र व भाभी पूनम पत्नी सूरज के साथ शादी करने के लिए चन्दौली आया था। सोनू व उसके साथी राजू कृष्णा ने संजय कि शादी एक महिला सुमन सोनकर पुत्री बच्चन सोनकर निवासी सूजाबाद डोमरी थाना रामनगर वाराणसी से भारत रेस्टोरेन्ट से सोनू व उसके साथी राजू कृष्णा के सामने कराई ।जब दिनांक-26 दिसंबर को प्रार्थी संजय सुमन सोनकर को अपने साथ लेकर अपने गाँव जा रहा था। लेकिन रास्ते में सुमन सोनकर के बैग में रखे 12000 रुपये को चुराकर भाग गई। संजय जब सोनू को उक्त के सम्बन्ध में फोन किया तो प्रार्थी को जानकारी हुई कि उसके साथ शादी के नाम पर धोखा धडी हुई है। कोतवाली पुलिस ने सकलडीहा तिराहा ओवर ब्रिज के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी संजय सिंह ने आकर बताया की मुकदमे में शामिल दुल्हन सुमन सोनकर व उसके साथी संजय राम व धर्मेन्द्र राम व अर्जुन राम चन्दौली रेलवे स्टेशन के बगल में हाईवे के किनारे पोखरे पर मंदिर के पास इक्ट्ठा हुए है। और कहीं भागने के फिराक में वाहन का इन्तजार कर रहे हैं । उन सबों की निगरानी करने लिए मैं अपने भाई भूपेन्द्र सिंह व अपने रिश्ते की भाभी पूनम कुमारी को छोडकर आया हूँ। यदी जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है इस सूचना पर मौके पर पहुचे कि हम पुलिस वालों कि अचानक देखकर घबडाकर भागने चाहे कि हिकमत अमली का प्रयोग करते हुए हमराही कर्मचारीगण की मदद से मौके पकड़ लिया गया। जिनके पास से8400 रूपया बरामद किया गया पूछताछ में उन्होंने ने बताया कि सभी ने बताया कि हम सभी लोग आपस में मिलकर षड़यंत्र रच कर पश्चिमी राजस्थान आदि स्थानों से जिसकी शादी नहीं होती है। उन सब को शादी कराने के नाम पर लड़कों व घर वालों में बात कर शादी कराने की लालच देकर उनमें मोटी रकम लिया जाता है। तथा इसी लड़की से शादी करा दिया जाता है । तथा लड़की की विदाई कर दी जाती है। और रास्ते में से लड़की को छल पूर्वक उतार कर लड़के वालो को भगा दिया जाता है। और उस पैसे को हम लोग आपस में बाट लेते है साहब हम लोगो का एक संगठित गिरोह है जो इस प्रकार की घटना कर धन अर्जित करते है और अपने परिवार का भरण पोषण करते है कार्यवाही में संजय राम पुत्र सन्तु राम नि0 कस्बा शहाबगंज सुमन सोनकर पुत्री बच्चन सोनकर नि0 सूजाबाद डोमरी थाना रामनगर धर्मेन्द्र राम पुत्र स्व0 हीरालाल नि0 शबूआ थाना नन्दगंज गाजीपुर अर्जुन राम पुत्र स्व0 मल्लू राम नि0 ग्राम झांसी को जेल भेज दिया गया।

Chandauli:घने कोहरे से ढका जिला मुख्यालय सड़कों पर हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए वाहन


चंदौली। घने कोहरे की चादर से जिला मुख्यालय पूरा दिन ढका रहा। कोहरे का असर यातायात के साथ लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा। जिसके चलते लोगों की दिनचर्या आम दिनों के मुकाबले देरी से शुरू हुई। पूरे दिन सड़कों पर वाहन हेडलाइट जलाकर रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते नजर आए। ठंड और कोहरे से आम आदमी से लेकर पशु-पक्षियों का हाल बेहाल रहा। पूरे दिन ठंड से बचने के लिए लोग घरों में अलाव व हीटर पर तापते रहे। वही ग्रामीणों क्षेत्रो में अलाव न जलने की वजह से बुजुर्ग परेशान रहे। नेशनल हाईवे पर
वाहनों की रफ्तार थम गई। और वाहन रेंग-रेंगकर चले। पूरे दिन लोग हीटर और अलाव के सहारे सर्दी से मुकाबला करते नजर आए।

Chandauli,रामपुर में फन्दे से झूल युवक ने की खुदकुशी


चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय रसूलपुर के मजरा गाँव रामपुर में 32 वर्षीय युवक सुनील यादव ने फांसी के फन्दे से झूल अपनी इहलीला समाप्त कर ली। वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
रसूलपुर गांव के रहने वाले सुनील यादव उर्फ किट्टू यादव पुत्र स्वर्गीय निर्मल यादव ट्रक ड्राइवर था। वह अपने ससुराल बिरना में ससुर भरत यादव के यहां गया था। जो बुधवार की सुबह ससुराल से घर आया। शाम कही से घूमकर आया और पंखे के हुक में रस्सी लगाकर  फांसी के फन्दे से झूल कर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। कुछ देर बाद जब वह नही आया तो परिजन घर मे गये। फंदे से लटकते देख शोर मचाने लगे। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तीन बच्चों सहित मां सुदामी देवी, पत्नी सरोजा देवी व बच्चो का रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अगली कार्यवाही में जुटी रही।

घने कोहरे में पैर फिसला तालाब में डूबकर युवक की मौत


सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के पौरा गांव में सुबह पैर फिसल जाने से 20 वर्षीय मजदूर रमाकांत की तालाब में डूबकर मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। वही परिवार के लोगों में बेटे की मौत पर कोहराम मच गया।
पौरा गांव के मुसाफिर राम के तीन पुत्र शशीकांत, रमाकांत उर्फ अंतिम, और बादल है। दो पुत्री है। मजदूरी करके पिता बच्चों का देखभाल करते है। रमाकांत सुबह घर से पांच बजे शौच के लिये बाहर निकला हुआ था। गांव में तालाब के किनारे कोहरे की धुंध के कारण पैर फिसल जाने से तालाब में सर के बल पोखरे में डूब गया। करीब डेढ़ दो घंटा बाद बकरी चराने वाली महिलाओं ने तालाब में युवक का पैर दिखायी देने पर शोरगुल मचाने लगी। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने शव को बाहर निकालकर आनन-फानन में क्षेत्र के निजी हास्पीटल में ले गये, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची केातवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। घटना के बाद पिता मुसाफिर और भाई व बहनों माता लक्ष्मीना का रोते रोते बुरा हाल हेागया। इस बाबत कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई की जा रही है।

चंदौली की सिंचाई समस्या के लिए अफसर व ठेकेदार जिम्मेदारः Manoj Singh W

किसानों ने रोककर झगड़ूचक माइनर की सफाई नहीं होने की समस्या से कराया अवगत

चंदौली(Chandauli)। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू किसानों की समस्या को लेकर एक बार फिर मुखर नजर आए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान पिपरदहा ग्राम पंचायत के बरली गांव के ग्रामीणों ने मनोज सिंह डब्लू को रोक लिया और झगड़ूचक माइनर की सफाई नहीं होने की समस्या से अवगत कराया। उक्त मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मनोज सिंह डब्लू ने सिंचाई विभाग से सवाल किया कि झगड़ूचक माइनर की सफाई के लिए 1.86 लाख अवमुक्त हो चुके हैं। ऐसे में माइनर की सफाई नहीं होने पर इसके लिए कौन जिम्मेदार है और इसका कौन ठेकेदार है।

उन्होंने सिंचाई विभाग के जेई पर तंज कसते हुए कहा कि अधिकारी किसानों पर एफआईआर कराने में जितनी तेजी व गंभीरता दिखाते हैं और विभागी दबाव का हवाला देते हैं। क्या नहरों व माइनरों की सफाई के लिए उन पर दबाव नहीं है। यह किसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने जनपद के किसानों का आह्वान किया। साथ ही यह जानकारी दी कि 31 तक जनपद में नहरों व माइनरों की सफाई का कार्य होना है। इसके बाद नहरों व माइनर पर पानी आ जाने के बाद कुछ भी नहीं किया जा सकता है। ऐसे में किसानों को अपनी समस्या के समाधान के लिए जो भी करना है अभी करना होगा। 31 दिसंबर के बाद नहरों में पानी आ जाने के बाद किसान कुछ भी नहीं कर पाएंगे।

Manoj Singh W ने बताया कि किसानों की हर लड़ाई में वह साथ हैं जिन-जिन इलाकों में नहरें व माइनर साफ नहीं हुई किसान उसकी वीडियो बनाकर समस्या से अवगत कराएं, उनके हक के लिए लड़के का काम किया जाएगा। साथ ही सिंचाई विभाग को उनकी जिम्मेदारी भी याद दिलाने का काम होगा। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में नहरों व माइनरों की स्थिति यह बता रही है कि सफाई के नाम पर अब तक मात्र कोरमपूर्ति हो रही है। कुछ हिस्सों की सफाई कर अधिकारी व ठेकेदार मौन साध जा रहे हैं जिस कारण सिंचाई के वक्त किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता है।

Chandauli: ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी


चंदौली। अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पाण्डेय ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि जनपद में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। ऐसी स्थिति में सर्द हवाओं के चलते मौसम विभाग लखनऊ ने अगले तीन दिवस के लिये घने कोहरा की संभावना व्यक्त की है। ऐसी स्थिति में जिला आपदा प्रबन्धन चंदौली ठंड, पाला व घने कोहरेे की स्थिति से बचाव गाइडलाइन जारी की है।
उन्होंने बताया कि गर्म तथा ऊनी स्वेटर, शाल, मफलर, टोपी आदि का प्रयोग करें। बच्चों को अच्छी तरह ढंक कर रखें तथा बुर्जुगों का विशेष ध्यान रखें। पीने व स्नान हेतु गुनगुने पानी का प्रयोग करें। कोहरे से बचाव हेतु वाहन धीरे चलाये, डिफादर लगायें एवं हेलमेट का प्रयोग करें। अपने वाहनों पर नारंगी रंग का चेतावनी स्टीकर लगायें, जिससे घने कोहरे में वाहनों के उचित दूरी बने रहे। रेडियो सुने, टीवी पर मौसम संबंधित सूचनाएं समाचार देखें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान के लिये समाचार पत्र पढें। एडीएम ने किसानों से अनुरोध है कि ठंड व पाला से बचाव हेतु कृषि कार्य दिन में ही पूर्ण कर लें। फ्लू, बहती नाक या नाक से खून बहने जैसी विभिन्न बीमारियां ठंड में लम्बे समय के कारण बढ़ जाती है। ऐसे लक्षणों के लिए डाक्टरों से सलाह लें, पर्याप्त शारीरिक तापमान का संतुलन बनायें रखने के लिए स्वस्थ प्रोटीन युक्त आहार, गर्म पेय पदार्थ जैसे टी, काफी सूप आदि का सेवन करे। पशुओं को ठंड से बचाने एवं निमोनिया, डायरिया, खुरपका व मुंहपका आदि से बचाव का टीकाकरण अवश्य करायें। ठंड पाला कोहरे में पशुओं को खुले स्थानों पर न छोडें। बताया कि रात्रि में बन्द कमरे में अंगीठी जलाने से जहरीली गैस का बनती है तथा दुर्घटना होने का भय रहता है। इसलिए रात्रि में अंगीठी जलाकर न सोएं। ठंड, पाला व घने कोहरे में खुले आसमान के नीचे ना सोये। बच्चों को जलते हुए अलाव के पास अकेला न छोड़े व उपयोग के पश्चात आग को पानी में डालकर अवश्य बुझा दें।

Chandauli:सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत,गांव में छाया मातम

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली गांव के समीप नेशनल हाईवे पर मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन से एक बाइक सवार को टक्कर मार दिया। घटना में पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घटना शवों को कब्जे में पर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। और आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते हैं कि सदर कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी गांव निवासी दुखीराम 45 वर्ष अपने बड़े पुत्र भानु प्रताप 24 वर्ष के साथ रामनगर रिश्तेदारी में गए थे। देर शाम बाइक से ही पिता पुत्र अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही सिंघीताली गांव के पास नेशनल पर पहुंची ही थी। पीछे से आ रही किसी अज्ञात वाहन ने उनके बाइक को टक्कर मार दी घटना में पिता पुत्र की मौत हो गई। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुचे एसआई मुकेश तिवारी ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत एसआई मुकेश तिवारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में से पिता पुत्र की मौत हो गयी थी शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी सूचना परिजनों को दे दी गयी है।

इनसेट——-

बेटे के लिए रिश्ता देखते गए थे पिता पुत्र
चंदौली। पुलिस की माने तो पिता अपने बेटे के साथ रिश्ता देखने रामनगर गए थे। देर रात वापस लौटते दौरान सिंघीताली के समीप दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह जब घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। भारी संख्या में परिजन व ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।

इनसेट——-

पिता पुत्र की मौत से गांव में छाया मातम
चंदौली। पिता पुत्र की मौत से पूरे बिसुन्दरी गांव में मातम छा गया। वही मृतक के ढांढस बधाने के लिए दिन भर रिश्तेदारों के साथ ग्रामीणों का तांता लगा रहा आप पास के लोग रोते बिलखते परिजनों को समझने में जुटे रहे। लेकिन परिजन पिता पुत्र की मौत से रो-रो कर बेसुद हो जा रहे थे।

Chandauli: आबकारी और पुलिस विभाग शराब दुकानों पर की छापेमारी

Chandauli: सकलडीहा मे शराब दुकानों की जांच करते हुए संयुक्त टीम।
सकलडीहा मे शराब दुकानों की जांच करते हुए संयुक्त टीम।

सकलडीहा(Chandauli)। नये साल को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से जांच पड़ताल तेज कर दिया गया है। मंगलवार को डीएम व एसपी के निर्देश पर आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सकलडीहा धानापुर और चहनिया ब्लॉक के विभिन्न शराब दुकानों की जांच पड़ताल किया। इस दौरान स्टॉक से लेकर बार कोड रैपर का मिलान किया। विभागीय जांच पड़ताल से दुकानदारों में खलबली मच गया।
सीओ राजेश कुमार राय और आबकारी इंस्पेक्टर दीपक ओझा के संयुक्त टीम ने सकलडीहा, डेढ़ावल, कमालपुर, धानापुर और चहनिया ब्लॉक के कई दुकानों पर अंग्रेजी, देशी और बीयर की जांच पड़ताल किया। सेल्समैनों से स्टॉक के बारे में गहनता से पूछताछ और पड़ताल किया। शराब बोतलों पर लगे बार कोड का मिलान किया। चेताया कि किसी प्रकार की अवैध शराब दुकान पर पाये जाने पर दुकानदार से लेकर सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। ग्राहकों को ऑनलाइन खरीदारी की सुविधा के साथ सीसी कैमरा लगाने को बताया। इसके साथ ही दुकान के समीप किसी प्रकार की भीड़ इकट्ठा न हो इसके लिये चखना के दुकानदारों को हिदायत दिया। बगैर अनुमति की दुकान खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी दिया। इस मौके पर सीओ राजेश कुमार राय, आबकारी इंस्पेक्टर दीपक ओझा कोतवाल राजीव कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

सड़क हादसे में दो की मौत, पुलिस जुटी शिनाख्त में

चन्दौली। हाईवे पर रफ्तार की मार से दो लोगों की जान चली गई। हादसा मंगलवार की शाम अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंहीताली के पास हाईवे पर हुआ। पुलिस शवों की शिनाख्त में जुटी हुई है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक अलीनगर क्षेत्र के महेवा गांव निवासी उपेंद्र प्रताप सिंह के नाम से पंजीकृत है।

अली नगर क्षेत्र के सिंघीताली के पास हाईवे पर मंगलवार के लिए शाम तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त में जुट गई। अलीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। बाइक के नंबर प्लेट के आधार पर मरने वालों का पता लगाया जा रहा है।

सुविधाः चकिया से Lanka Varanasi के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

चकिया बस स्टैंड पर रोडवेज बस सेवा का उद्घाटन करते विधायक कैलाश खरवार।
चकिया बस स्टैंड पर रोडवेज बस सेवा का उद्घाटन करते विधायक कैलाश खरवार।

चकिया(Chandauli। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश खरवार की पहल पर चकिया सरकारी रोडवेज बस स्टेशन से लंका वाराणसी तक जाने के लिए बस को हर झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक कैलाश खरवार ने कहा कि वाराणसी से सिकंदरपुर जिवनाथपुर होते हुए टेंगरा मोड मार्ग पर यात्री वाहनों के नहीं होने से राहगीरों को भारी असुविधा हो रही थी। जिसके लिए विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर चकिया से सिकंदरपुर वाया जीवनाथपुर लंका तक सरकारी बस की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा बस की सुविधा होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, अभिषेक मिश्रा, गौरव श्रीवास्तव, सुशील पांडेय, शिव रतन गुप्ता, बदल सोनकर, राजू सैनी मौजूद रहे।

Chandauli
overcast clouds
41.5 ° C
41.5 °
41.5 °
28 %
5.1kmh
89 %
Sat
42 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
37 °
Wed
37 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights