27.9 C
Chandauli
Friday, April 3, 2026

Buy now

Home Blog Page 289

सैयदराजा विधायक था तो युवाओं के लिए कराया सेना भर्तीः Manoj Singh W

Manoj Singh W बोले‚ बल और बुद्धि के संतुलन का खेल है पहलवानी

धानापुर(Chandauli)। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि जीवन एक संघर्ष है और इसे जीतने के लिए हर शख्स को पहलवानी आनी चाहिए। वह सभी दांव-पेंच हम सभी को सीखने होंगे, जो जीवन में आने वाली समस्याओं व चुनौतियों को पटखनी दे सके। वैसे भी कुश्ती-दंगल हमारे देश का प्राचीन खेल है जिसे जीवंत बनाए रखने की वर्तमान में जरूरत है। उक्त बातें शुक्रवार को मनोज सिंह डब्लू ने करौती में आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने कहा कि पहलवानी केवल ताकत का खेल नहीं है, बल्कि बल और बुद्धि के समन्वय व संतुलन का एक बेहतरीन खेल है। आज अखाड़ में पहलवानों को दांव-पेंच लगाते देखकर अच्छा लगा। ऐसे आयोजन समय-समय पर होने चाहिए। पहलवानी ने खेल जगत में देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पहचान दिलाने का काम किया है। युवाओं को पहलवानी के प्रति अपनी रूचि बनाए रखनी चाहिए, ताकि वे भी आगे चलकर अपना और अपने परिवार व जनपद का नाम रौशन कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने जनपद में पहलवानों के नियमित अभ्यास के लिए संसाधनों को विकसित करने की आवश्यकता जताई।

Manoj Singh W ने कहा कि जिला प्रशासन व खेल विभाग को गांव स्तर पर अखाड़ों को सुविधाओं से लैस करने की जरूरत है। साथ ही पहलवानों को इससे जोड़ने के लिए उनके उचित प्रशिक्षण व डाइट आदि का बंदोबस्त किया जाना चाहिए, ताकि प्रशिक्षित होकर पहलवान राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ सकें। कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं के हित में काम करने की जरूरत है। उन्होंने याद दिलाया कि जब वह सैयदराजा के विधायक थे तो सेना भर्ती कराकर युवाओं सेना में जाने का अवसर पर प्रदान किया, लेकिन वर्तमान सरकार के विधायक व नेता सेना भर्ती की कराने की बात कही, लेकिन आज तक भर्ती नहीं हो सकी। इस अवसर पर संतोष उपाध्याय, सफीक, अमन, अनिल गुप्ता, अजीत पांडेय, अभिमन्यु सिंह, लालू गुप्ता, पप्पू यादव, अविनाश, विकास, अभिषेक, सनी आदि उपस्थित रहे। संचालन दरोगा यादव ने किया।

Voter List: मतदाता पुनरीक्षण अभियान का डीएम चंदौली ने किया आगाज

मतदाता पुनरीक्षण अभियान के शुभारंभ अवसर पर डीएम व एडीएम।
मतदाता पुनरीक्षण अभियान के शुभारंभ अवसर पर डीएम व एडीएम।

महिलाओं व युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर दे ध्यानः डीएम
जिलाधिकारी ने पंडित कमलापति त्रिपाठी कालेज में मतदाता पुनरीक्षण अभियान का किया आगाज

चंदौली(Chandauli)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अभियान शुक्रवार को शुरू हुआ। इसका शुभारंभ कमलापति त्रिपाठी स्नाकोत्तर राजकीय महाविद्यालय में किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फुंडे व विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फुंडे ने कहा कि 01 जनवरी 2024 को जो युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है और जिनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है वे मतदाता सूची में अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। 27 अक्टूबर से लेकर 09 दिसम्बर 2023 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व कटवाने एवं स्थान परिवर्तन के लिए दावे व आपत्तियां प्राप्त की जायेगी। कहा कि जेन्डर रेसियों ठीक कराने के लिए महिलाओं को मतदाता बनने के लिए विशेष बल दिया जा रहा है तथा 18 व 19 वर्ष के युवाओं को वोटर बनाने के लिए विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उन्होंने सभी से सहयोग करने की अपील की।

एडीएम ने बताया कि मतदाता बनने हेतु आवेदन ऑनलाइन या आफ लाइन बीएलओ के पास जमा कराना होगा। वोटर सर्विस पोर्टल एवं वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड कर मतदाता बनने के लिए फार्म-6 भरकर आनलाइन आवेदन कर सकते है। इस ऐप के माध्यम से निर्वाचन से सम्बन्धित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते है तथा मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फार्म-7 व मतदाता सूची में दर्ज त्रुटिपूर्ण नाम सुधारने या फिर पता बदलने के लिए फार्म-8 भरना होगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2024 को होगा। जिनका नाम सूची में नहीं है सभी यथा महिला, पुरुष, युवा, दिव्यांग व तृतीय लिंग मतदाता बने।

उक्त कार्य हेतु आयोग द्वारा नवंबर माह की 04, 05, 25 व 26 तथा माह दिसंबर में 02 व 03 को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर कैंप लगाकर बीएलओ मतदाता सूची व आवेदन पत्र के साथ उपस्थित रहकर दावा आपत्ति प्राप्त करेगी। इस अवसर पर 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले छात्र छात्राओं को जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा फार्म-6 वितरित किया गया। इस दौरान उन्होंने वोटर हेल्प लाइन ऐप भी डाउनलोड कराया।

जल जीवन मिशन: दो इंच का पाइप बिछाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

चहनियां क्षेत्र के महम्मदपुर में दो इंच की पाइप दिखाते हुए प्रदर्शन करते ग्रामीण।
चहनियां क्षेत्र के महम्मदपुर में दो इंच की पाइप दिखाते हुए प्रदर्शन करते ग्रामीण।

चहनियां(Chahaniya)। जल जीवन मिशन के तहत गांव गांव पाइप बिछाने का कार्य चल रहा है। जमालपुर महमदपुर में चल रहे कार्य को रोक दिया। नाराज ग्रामीणों ने दो इंच का पाइप को दिखाते हुए प्रदर्शन किया।
विदित हो कि इन दिनों सरकार द्वारा गांव गांव जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप बिछाने का कार्य चल रहा है। जमालपुर महमदपुर में पाइप बिछाने गये ठेकेदारों से कार्य रूकवाकर 2 इंच का पाइप दिखाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना कि है रोड पर 2 इंच का अंडरग्राउंड पाइप बिछ रहा है। 2 इंची की प्लास्टिक की पाइप की जगह जगह 6 इंची की पाइप जमीन के अंदर ग्राउंड में बिछाया जाए, क्योंकि 2 इंच के पाइप बिछाने से हम लोग के यहां तक पानी की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हो सकेगी। जिसमें ठेकेदार द्वारा घोर लापरवाही की जा रही है। इस मौके पर अशोक यादव बीडीसी, दीनानाथ यादव, अमरनाथ यादव, रमेश यादव, खरपत यादव, विनय, अजीत, कमलेश ,मयंक, रामजस, दुर्गेश, सतीश, सदानंद, राजेश, प्रमोद, प्रदीप, विक्रांत ,धर्मेंद्र, अमित, सोनू, मुलायम, कुलदीप, पुरन आदि लोग मौजूद रहे।

Action: पुलिस ने किया 439 लीटर अवैध शराब नष्ट

सैयदराजा थाना पुलिस द्वारा पकड़ी गयी शराब लदी कंटेनर।

दो लाख रुपए से ज्यादा की आंकी जा रही अवैध शराब की कीमत

शहाबगंज(Shahabganj)। पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देश पर गुरुवार को थाने में तश्करों से बरामद  439 लीटर अवैध शराब को थाना परिसर के समीम खाली पड़ी जमीन में जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर कर पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज व प्रभारी निरीक्षक मिर्ज़ा रिज़वान बेग की मौजूदगी में नष्ट कर दिया गया।नष्ट की गई अवैध शराब की कीमत दो लाख दस हजार रुपए बतायी जा रही है।नष्ट की गई अवैध शराब में कच्ची शराब 158 लीटर,देशी शराब 245 लीटर तथा अंग्रेजी शराब 36 थी।इस दौरान विपिन बिहारी यादव सहायक अभियोजन अधिकारी चकिया, उमेश द्विवेदी आबकारी निरीक्षक चकिया,अरविन्द कुमार लिपिक न्यायालय चकिया,उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

बोर्ड परीक्षा: तनाव लेने से बिगड़ सकता है परीक्षा की तैयारियों का सिलसिला-तारिक सिद्दीकी


बोर्ड परीक्षा को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया
चहनियां। कस्बा स्थित बृजनंदनी कान्वेंट स्कूल में बोर्ड परीक्षा एवं कैरियर संबधित कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डा. अखिलेश अग्रहरि और दिल्ली से आए रिसोर्स पर्सन मुख्य वक्ता तारिक सिद्दीकी ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण करके किया। यह कार्यशाला 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए आयोजित किया गया। इसे लेकर बच्चो में उत्साह भी दिखा।
मुख्य वक्ता तारिक सिद्दीकी ने बच्चों को उनके कैरियर से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कि आज के परिदृश्य में इस बात का चयन सबसे पहले होना चाहिए कि आपका विषय को लेकर लगाव और विषय पर पकड़ कितनी है। आज के समय में हर क्षेत्र में अच्छा किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को प्रतिस्पर्धा में स्किल डेवलपमेंट जरूरी हो जाता है। इस विषय पर काफी जानकारी दिया। उन्होंने ऑडियो विजुअल माध्यम से और थ्री ईडियट्स मूवी को लेकर बच्चों को काफी मनोरंजक तरीके से बच्चों को समझाने का प्रयास किया। बताया कि परीक्षा के तैयारियों के दौरान ग्रुप डिस्कशन से आप खुद के अंदर कॉन्फिडेंस को बढ़ा सकते हैं और परीक्षा में अच्छा कर सकते हैं। जीवन में सफल होने के लिए आपका लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए। आज के समय में इंसान हर क्षेत्र में अच्छा कर सकता है और सफल हो सकता है।इस दौरान डा0 अखिलेश अग्रहरि ने बच्चों के साथ खुद को जोड़ते हुए बच्चों को परीक्षा के दौरान अनुशासन का कितना महत्व हो जाता है ,इस पर फोकस करते हुए कहा कि अनुशासन व्यक्ति के अंदर जीवन के हर मोड़ पर बहुत जरूरी हो जाता है ।बच्चों के प्रश्न कि परीक्षा की तैयारियां कैसे करें इस पर उन्होंने कहा कि यहां भी अनुशासन का होना बहुत जरूरी है। एक अनुशासित दिनचर्या का अनुसरण करते हुए आप ईमानदारी से तैयारी करें। साथ ही अच्छे खान पान और अच्छी नींद को लेना भी बहुत जरूरी है। बच्चों से परीक्षा के लेखन शैली कैसी होनी चाहिए इस पर भी बच्चों से चर्चा किया और समझाया भी। इस दौरान रत्ना सागर प्रकाशन के आशीष शर्मा ने सबका स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान सतेंद्र, अनिल श्रीवास्तव, आरिफ खान, अभिषेक यादव, जयंत उपदेश, कुंदन सिंह, आलोक सिंह, वाचस्पति आदि लोग उपस्थित रहे।

Chandauli:डीएम निखिल टी.फुंडे ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काट कर किया शुभारंभ

चंदौली। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए बृहस्पतिवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तीन ओर से कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का लगाई गई जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने फीता काटकर किया गया। इस दौरन उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, कृषि विज्ञान अधिकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण लोगो के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

उन्होंने ने कहा कि सरकार द्वारा आम जनमानस के लिए जो भी कार्य किए जा रहे हैं। उन सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शनी में बहुत ही अच्छे ढंग से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी आम जनमानस के लिए बहुत ही उपयोगी है। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों एवं आम जनमानस से प्रदर्शनी का अवलोकन अवश्य किए जाने की अपील की। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने प्रदर्शनी में भ्रमण कर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं, मुफ्त वैक्सीनेशन, मिशन रोजगार के तहत युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेस वे, एयरपोर्ट, मिशन रोजगार, मिशन शक्ति, ओडीओपी आदि के चित्रों का अवलोकन किया।

Chandauli:दो बाइकों की आमने सामने की जबरदस्त टक्कर में एक बाइक सवार की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

शहाबगंज। थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव के पास बुधवार को दो मोटरसाइकिल की आमने सामने की जबरजस्त टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची डायल 112 ने घायल को शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार को ले जाय गया। जहां चोंट गम्भीर देख चिकित्सक ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सोचन प्रशाद ग्राम नोनार तुलसी आश्रम सकलडीहा निवासी भटरौल गांव आये थे। वापस जाते समय उदयपुरा गांव के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। जिसके कारण सोचन सड़क गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरा मोटरसाइकिल सवार भाग निकला ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 112 नम्बर पुलिस ने घायल को इलाज के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद चोंट गंभीर देख जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में सोचन प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Chandauli:सड़क हादसा दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दूसरा घायल


चकिया। बबुरी थाना क्षेत्र के मुड़हुआ गांव के पास मंगलवार को हुई दो घटनाओं में बाइक की टक्कर से जहां एक की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान बबुरी थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी निवासी 45 वर्षीय सल्लू बियार के रूप में हुई। वे भूसा बेचने का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि सल्लू मंगलवार को भूसा बेचकर ट्राली से घर को लौट रहे थे, तभी एक बाइक से टक्कर हो गई। आसपास के लोग घायल अवस्था में सल्लू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, दूसरी घटना में मुडहुआ गांव का एक युवक गुलाब प्रजापति घर के बाहर बैठा था तभी एक मोटरसाइकिल से उसको जोरदार धक्का लग गया। घटना में गुलाब का पैर टूट गया। ग्रामीण उसे लेकर एक निजी चिकित्सालय में पहुंच गए जहां उसका इलाज चल रहा है।

नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा को दी गई विदाई,ढोल नगाड़े के साथ निकली विसर्जन यात्रा

चंदौली। शारदीय नवरात्र नौ दिनों के आराधना के बाद नगर में नौ दिवसीय दुर्गा पूजा शांति सौहार्द के साथ संपन्न हुई बुधवार को नगर के लोगो ने नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया मुख्य बाजार होते हुए पूरे की परिक्रमा के बाद अंतिम मां का दर्शन देते हुए विसर्जन यात्रा निकाला जिसमें ढोल नगाड़े के साथ श्रद्धालुओं ने मां की विदाई दी एवं सदा खुशहाल रहने की मां से प्रार्थना की जिसमें अनेकों श्रद्धालु ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। एवं झूमते नाचते गाते हुए मां को अंतिम विदाई दी। मौके पर सुरक्षा की दृष्टिगत भारी फोर्स तैनात रही वही बच्चे वही बच्चे व गांव में उपस्थित लोगों ने अंतिम विदाई में चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया मां की अंतिम दर्शन के लिए होड़ सी मची रही विसर्जन के समय प्रतिमा को कंधे देने के लिए बड़ी संख्या में लोग बेताब दिखे।


वही दूसरी ओर सदर ब्लाक क्षेत्र के धरौली गांव में
ग्रामीणों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया। ग्रामीणों ने धरौली गांव के मुख्य बाजार होते हुए गांव की परिक्रमा के बाद धरौली गांव होते हुए में मेन रोड से पूर्व के तरफ तालाब में विसर्जन किया मौके पर दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष सुरजीत सिंह रिंकू व्यवस्थापक संदीप सिंह कोषाध्यक्ष प्रभाकर सिंह पुजारी रजनीश मिश्रा चिंटू सिंह चितरंजन सिंह, धरौली चौकी इंचार्ज आलोक सिंह, मय फोर्स मौजूद रहे।

विद्यालय नहीं आते बीएसए से बेखौफ प्राइमरी स्कूल सरैया के शिक्षक,बुधवार की सुबह 10:30 बजे मात्र एक अध्यापिका मिली उपस्थित


शहाबगंज। विकास क्षेत्र शहाबगंज के प्राथमिक विद्यालय सरैंया पर नियुक्त शिक्षक बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह से खौफ नहीं खाते। यही वजह है कि विद्यालय में तैनाती व स्कूली बच्चों के शिक्षा की जिम्मेदारी होने के बाद भी वहां नियुक्त शिक्षक विद्यालय आने में कोई रुचि नहीं दिखाते। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी शिक्षकों का रवैया नहीं बदल रहा है और वे घर बैठकर वेतन ले रहे हैं, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। यह सीधे तौर पर परिषदीय विद्यालय में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की सरकार की मंशा पर कुठाराघात है।
विदित हो कि नवरात्रि की तीन दिन की छुट्टी के बाद बुधवार को विद्यालय खुला, लेकिन सुबह 10ः30बजे तक मात्र एक अध्यापिका सरोज देवी उपस्थित मिली। वहीं बच्चों की संख्या भी मात्र 6 थी। जबकि परिषदीय विद्यालयों के संचालन के लिए सरकार लाखों रुपया खर्च कर रही है। लेकिन ऐसे लापरवाह शिक्षकों के सहारे विद्यालय का शैक्षणिक माहौल सुधारना मुश्किल है। वहीं नामांकित 120 बच्चों का भविष्य में अधर में है, जबकि विद्यालय में आधा दर्जन अध्यापकों की नियुक्ति है। जबकि लापरवाह शिक्षकों का पूर्व में भी बीईओ द्वारा वेतन काटा जा चुका है। बावजूद इनके लापरवाह शिक्षकों की आदत में सुधार नहीं हो रहा है। जो बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। अभिभावकों का कहना था कि शिक्षकों की उपस्थिति नहीं होने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के पठन-पाठन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शिकायतों को भी बेसिक शिक्षा विभाग संज्ञान में नहीं ले रहा है। खण्ड शिक्षा अधिकारी शहाबगंज अजय कुमार ने बताया कि अनुपस्थिति शिक्षकों के बारे में जानकारी लिया गया है। नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया जायेगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में पठन-पाठन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Chandauli
clear sky
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
28 %
1.8kmh
9 %
Thu
28 °
Fri
40 °
Sat
39 °
Sun
39 °
Mon
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights