27.1 C
Chandauli
Sunday, October 4, 2026

Buy now

Home Blog Page 288

Chandauli:गांवों में क्रिकेट स्टेडियम के अभाव में युवाओं की प्रतिभाएं तोड़ रही दम: डॉ. विवेक सिंह


चहनियां। जय महाकाल स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में क्षेत्र के महमदपुर जमालपुर गांव में चल रही कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रविवार को हरधन की टीम ने महमदपुर जमालपुर की टीम को 48 रनों से हराकर जीत दर्ज की। इस दौरान मुख्य अतिथि हरिओम हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के निदेशक डॉ. विवेक सिंह ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।


मैच में पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए हरधन की टीम ने निर्धारित 17 ओवरों में 148 रन बनाए। वही लक्ष्य का पीछा करते हुए महमदपुर जमालपुर की टीम मात्र 100 रन में ही सिमट गई। इस प्रकार हरधन की टीम 48 रनों से फाइनल मुकाबला जीत गई। 48 रन और 04 विकेट लेकर हरधन की टीम के आयुष मैन ऑफ द मैच बने डॉ. विवेक सिंह ने कहा कि आज युवा खेल को कैरियर के रूप में अपना कर देश दुनिया में अपना नाम कमा रहे हैं। खेल को खेल भावना से खेलने से ही खेलों का विकास होता है। ग्रामीण युवाओं के खिलाड़ियों में बहुत ऊर्जा है। बस इन्हें उचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की जरूरत है। कहा कि गांवों में क्रिकेट स्टेडियम के अभाव में युवाओं की प्रतिभाएं दम तोड़ रही हैं। खिलाड़ियों को उचित संसाधन और सहयोग मिले तो ये अपने जिले प्रदेश का नाम रौशन कर सकते हैं।

नगवां चोचकपुर में गंगा नदी पर पक्कापुल एवं धानापुर में तहसील बनाने की मांग को लेकर फूटा गुस्सा



0
0

Chandauli,धानापुर। नगवां- चोचकपुर में गंगा नदी पर पक्कापुल और धानापुर में तहसील निर्माण की मांग को लेकर धानापुर विकास मंच (डीवीएम) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सीतापोखरी बाजार में चार घंटे तक धरना दिया। वक्ताओं ने सांसद एव विधायक पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया।
यहां हुई सभा में डीवीएम संयोजक गोविंद उपाध्याय ने कहा कि बीते विधान सभा चुनाव के दौरान अमर वीर इंटर कॉलेज धानापुर के मैदान में चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धानापुर में तहसील और नगवां चोचकपुर में तहसील बनाने की घोषणा किया था। उसके बाद सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने मांग का समर्थन किया था। विधायक सुशील सिंह ने भी मुख्यमंत्री से वार्ता किया और उन्हें इस मांग के समर्थन में पत्र लिखकर अवगत कराया। किंतु अब सांसद के ही कारिंदे तहसील और पुल का विरोध कर रहे हैं। इसलिए डीवीएम अब गांव गांव मे, लोगो को जागरूक करेगी उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि धानापुर में तहसील और नगवां चोचकपुर में पक्कापुल बने बिना डीवीएम कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने धानापुर तहसील निर्माण के लिए महाईच एवं बरह परगने का पुनर्गठन की मांग दोहराई। प्रातः 11 बजे आरंभ हुआ धरना दोपहर 3 बजे समाप्त हुआ। धरना एवं सभा मे किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव, बाबू हरबंश सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, नियामुल खान, महेंद्र यादव, राजू खान, साहब सिंह यादव, राजन सिंह, राम किशुन सिंह, घनश्याम पांडेय, श्यामलाल, प्यारेलाल गोंड़, सुनील यादव आदि अन्य ने भी विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता शेषनाथ यादव एवं संचालन प्रभात सिंह ने किया।

मैत्री क्रिकेट मैच में पत्रकार एकादश ने प्रशासन को 5 विकेट से हराया,

उप जिलाधिकारी ने कहा- स्वस्थ रहने के लिए खेलना जरूरी
Chandauli, चकिया। प्रशासन व पत्रकारों के बीचमैत्री क्रिकेट मैच रविवार की सुबह हुआ। आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में हुए मैच में पत्रकारों की टीम ने प्रशासन को 5 विकेट से हराया। टॉस जीतकर प्रशासन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। प्रशासन की ओर से ओपनर बल्लेबाज दूसरे ही ओवर में आउट हो गए जबकि पुलिस क्षेत्राधिकार आशुतोष4 रन के स्कोर पर नाबाद खड़े रहे प्रशासन की टीम 9 विकेट खोकर 12 ओवर में कुल 65 रन का लक्ष्य रखा। इस पर पत्रकारों की टीम ने महज 9 वें ओवर में ही66 रन बनाकर विजयी हुए। प्रशासन की टीम ने 12 ओवर में कुल 65 रन जिसमें सबसे अधिक सत्य प्रकाश ने 13 रन और अरुण गिरी ने 9 रन बनाएं वही प्रवेश ने चार विकेट झटके वही पत्रकार की टीम ओपनर बल्लेबाज गौरव श्रीवास्तव और आशुतोष मिश्रा ने शुरुआत में ही छक्के चौकों की बरसात कर प्रशासन की कमर तोड़ दी जिसमें गौरव श्रीवास्तव ने 24 रन की शानदार पाली खेली वही पत्रकार टीम गेंदबाजी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले इबरार अली ने 3 विकेट झटके। वैभव मिश्रा और मोहन पांडेय नॉट आउट रहे।मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने विजेता और उपविजेता टीम के साथ ही मैन ऑफ द मैच गौरव श्रीवास्तव बेस्ट बॉलर इबरार को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।


इस दौरान मुख्य रूप से सीओ आशुतोष, तहसीलदार सुरेश चंद्र, नायब तहसीलदार राजाराम, थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति, कस्बा चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र पटेल वरिष्ठ पत्रकार शीतला प्रसाद राय, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, लोकेश पांडेय, कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव, मंगला प्रसाद राय, विक्की पांडे बैजनाथ प्रसाद राय, इंजीनियर सूचित सिंह पटेल, शैलेंद्र सिंह, प्रदीप जायसवाल अमित जायसवाल,चंदन सेठ धर्मेंद्र जायसवाल दीपू तिवारी सहित तमाम पत्रकार व प्रशासन के लोग मौजूद रहे। कमेंट्री अमजद ने किया।

Chandauli:भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के तिरंगा यात्रा को पुलिस ने रोका,आक्रोश

चंदौली। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा हर वर्ष की भांति इस इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर पर तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे लेकिन प्रशासन द्वारा यात्रा को भोड़सर गांव के समीप रोक दिया गया। इससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष किसानों द्वारा मनाए जाने वाले पर्व गणतंत्र दिवस को चकिया प्रशासन द्वारा भोड़सर से निकली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को तीन किमी बाद, माध्यमिक विद्यालय,भोड़सर पर रोक दिया गया। इस कर्फ्यू के चलते हजारों किसान गणतंत्र दिवस का महापर्व मनाने से वंचित रख दिये गए। यात्रा भोड़सर से निकलकर शहाबगंज ब्लाक में पहुंचकर,स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतीक चिन्ह पर माल्यार्पण कर वापस होना था। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा हर ट्रैक्टर और किसानों को वापस घर भेज दिया गया। मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि तिरंगा यात्रा रोकने के सवाल को लेकर तहसीलदार ,चकिया को सवाल किया गया। तो उन्होंने कहा की जिले में धारा-144 लागू है। पांच या पांच से ज्यादा ब्यक्ति एक जगह इकठ्ठे नही हो सकते, ना ही किसी किस्म की यात्रा,जुलूस सभा की अनुमति है। इस बाबत सीओ चकिया आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में दो महीने से धारा 144 लागू है। तिरंगा यात्रा के लिए किसी को रोका नही गया था। तिरंगा यात्रा के लिए जिस साधन का उपयोग किया जा रहा था वो प्रतिबंधित है। इस दौरान अलाउद्दीन, जीउत मौर्या, खिचडू चौहान,लल्लन चौहान,जवाहिर विश्वकर्मा, सुल्तान अहमद, सद्दाम,मेवा चौहान,त्रिपुरारी यादव, प्रमोद चौहान,अरविंद गुप्ता, उदय नारायण चौहान, भोलई चौहान,राजकुमार, रूपनारायन ,राजवंत फौजी, सूबेदार मेजर साहिब सिंह चौहान,शहंशाह,पारस सिंह, शंभु चौहान, यूनिस, जमालु, प्रदीप यादव आदि आदि मौजूद रहे।

Chandauli:नौगढ़ औरवा टाड व छानपातर दरी टूरिज्म पिकनिक स्पॉट का डीएम ने किया निरीक्षण, कार्य शिथिलता पर कार्यदायी संस्था को जारी किया नोटिस

नौगढ़। स्थित औरवा टाड एवं छानपातर दरी का शनिवार को जिलाधिकारी निखिल टी.फुंडे ने निरीक्षण किया। और टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए चल रहे। निर्माण कार्यों को तेजी से करने का निर्देश दिया।
उन्होंने एडवेंचर गेम्स, खेलकूद कैंटीन सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वही सुरक्षा की दृष्टि से जालियों की व्यवस्था पर्याप्त करने के निर्देश दिए। एडवेंचर टॉयलेट कैंटीन सहित अन्य चल रहे कार्यों को देखते हुए।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को चेताया कि टाइमलाइन के अनुसार कार्य को पूर्ण किया जाए। अभी तक जो कार्य हुए हैं। संतोषजनक नहीं है। कार्य की प्रगति कम रहने पर करवाई संस्था को नोटिस देने का निर्देश डीएफओ को दिए। जिलाधिकारी ने कार्य दायी संस्था को सख्त निर्देश देते हुए 10 फरवरी 2024 अंतिम डेट निर्धारित करते हुए निर्माण कार्यों को पूरा मानक रहित तैयार करने के निर्देश दिए।

Shahabganj: जहरीले जंतू के काटने से दो गायों की मौत

Shahabganj: मृत गायों के पास मायूस बैठी महिला।
Shahabganj: मृत गायों के पास मायूस बैठी महिला।

Shahabganj: थाना क्षेत्र के अमरसीपुर गांव में शुक्रवार की शाम को जहरीले जंतू के काटने से दो गायों की मौत हो गई। वहीं अचानक दो गायों की मौत से पशुपालक के ऊपर विपत्ति आ गई। बताते हैं कि गांव निवासी जगमानी देवी दो गायों को रखकर उनसे उत्पादित दूध बेचकर परिवार का जीविकोपार्जन करती है। लेकिन शुक्रवार की शाम को गौशाला में किसी जहरीले जंतू ने काट लिया, जिससे दोनों गायों की मौत हो गई। पशुपालक की सूचना पर पहुंचे पशुचिकित्साधिकारी डा.सुजीत कुमार ने मृत गायों का मेडिकल किया। वहीं ग्रामप्रधान सिरताज अंसारी ने पशुपालक की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग किया।

Jan Sahayog Sansthan: गणतंत्र दिवस पर शिक्षा व स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Chandauli के मलिन बस्ती में गणतंत्र दिवस मनाते जन सहयोग संस्था के सदस्य।
Chandauli के मलिन बस्ती में गणतंत्र दिवस मनाते जन सहयोग संस्था के सदस्य।

जन सहयोग संस्थान ने मलिन बस्तियों में मनाया गणतंत्र दिवस

Chandauli: जन सहयोग संस्थान द्वारा ग्राम भदलपुरा और चंदौली नगर के डाक बंगला रोड किनारे रहने वाले मलिन बस्तियों में गणतंत्र दिवस पर धूमधाम से मनाया। इस दौरान ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान के साथ कई कार्यक्रम संस्था ने आयोजित किए। संस्था के अध्यक्ष अजीत सोनी ने बस्ती के लोगों को भारतीय गणतंत्र के साथ-साथ देश के नागरिकों को संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों के साथ ही उनके मौलिक कर्तव्यों का बोध कराया। प्रेरित किया कि अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ते हुए देश के विकास में भागीदार बनाने की पहल करें।

Chandauli के मलिन बस्ती में गणतंत्र दिवस मनाते जन सहयोग संस्था के सदस्य।
Chandauli के मलिन बस्ती में गणतंत्र दिवस मनाते जन सहयोग संस्था के सदस्य।

उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने आसपास के परिवेश को साफ-सुथरा रखना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ रहना बेहतर जरूरी है। क्योंकि तमाम बीमारियां गंदगी व संक्रमण के कारण लोगों में फैलती हैं, जिससे कई लोग अपनी जान भी गंवा देते हैं। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से बस्ती के लोगों तक शिक्षा, स्वच्छता, और सामाजिक समरसता की महत्ता का संदेश पहुंचाने का काम किया, जिसके उनके अंदर गृहस्थ भावना और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा मिला। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जन सहयोग संस्थान ने बस्तियों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन समृद्धि और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य किया। जिसके अंतर्गत बस्तियों में रहने वाले बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि उनके जीवन में शिक्षा के महत्व के विषय में जागरूक किया जा सके। साथ ही बस्ती के लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विजय कुमार, प्रेम कुमार मौर्य, अंकित सिंह, दीपक मौर्य, मैनुद्दीन अंसारी, विकास यादव आदि ने भरपूर सहयोग प्रदान किया।

Chandauli:फर्जी कूटरचित पशु आहार की बिल्टी बनाकर पंजाब से झारखंड जा रहे कंटेनर को पुलिस ने पकड़ा 45 लाख की शराब बरामद

चन्दौली। कंदवा व सर्विलांस टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कंटेनर में छुपा कर ले जा रहे शराब की खेप को अमडा तिराहा से धर दबोचा वही शराब तस्कर को गिरफ्तार कर थाने ले आयी और विभिन्न धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया उक्त मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में किया।
उन्होंने बताया कि थाना कंदवा व सर्विलांस स्वॉट टीम को यह बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरुप आदर्श पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। तभी सर्विलांस स्वॉट प्रभारी निरीक्षक हरिनारायण पटेल ने बताया कि एक कंटेनर जिसमें अवैध शराब होने की सूचना है। वह अभी सैयदराजा रेलवे क्रासिंग पार कर कंदवा की तरफ जा रही है। इस सूचना पर पुलिस टीमों ने अमडा तिराहा पर घेराबंदी की तभी एक कंटेनर तेज गति से सामने से आती दिखायी दी। पुलिस ने टार्च से कंटेनर को रोकने का इशारा किया गया तो कंटेनर चालक थोडी दूर पहले रोककर भागने लगा। जिसको पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में चालक हरदीप सिंह निवास स्वरुप नगर समयपुर नार्थ वेस्ट दिल्ली ने बताया कि मेरे ट्रक (कंटेनर) में अवैध शराब है। जो पंजाब से खरीदकर बिहार और झारखण्ड बेचने जा रहे हैं। कंटेनर में एक फर्जी कूटरचित पशु आहार की बिल्टी भी तैयार करके रखते हैं। चेकिंग के दौरान बार्डर पर पुलिस को यही बिल्टी दिखाते हैं। जब पुलिस द्वारा कंटेनर को चेक किया गया तो ट्रक (कंटेनर) HR55 S 0628 के केबिन से एक बिल्टी Sandhu transport service की मिली जो कि अमृतसर से राँची की बनी है। ट्रक (कंटेनर) की तलाशी के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब की खेप पायी गयी। जिसमें कुल 482 पेटी में विभिन्न माप की शीशियों में 4314.96 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब की बरामदगी हुई। बरामद शराब की कीमत करीब 45 लाख रुपये के आस-पास है।

District Democratic Bar ने अधिवक्ता हित में किया सराहनीय प्रयास: जिला जज

District Democratic Bar के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित अतिथि व पदाधिकारीगण।
District Democratic Bar के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित अतिथि व पदाधिकारीगण।


Chandauli District Democratic Bar के पदाधिकारियों ने समारोह में ली शपथ

Chandauli News: डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन चंदौली का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को जनपद न्यायालय प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ, विशिष्ट अतिथि हाईकोर्ट इलाहाबाद के अपर महाधिवक्ता अशोक मेहता, प्रशांत अटल व अरुण कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।

District Democratic Bar
District Democratic Bar के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित न्यायिक अधिकारी व अधिवक्तागण।

इस दौरान मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अलावा हाईकोर्ट इलाहाबाद के अपर महाधिवक्ता अशोक मेहता द्वारा महामंत्री झन्मेजय सिंह को शपथ दिलाई गई। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज सिंह, उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पूरन यादव, संयुक्त सचिव राहुल सिंह, पुस्तकालय मंत्री कुमारी ममता आजाद के साथ ही कार्यकारिणी के सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य अतिथि जिला जज सुनील कुमार चतुर्थ ने डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के संघर्षो को सराहा। कहा कि बार की पहचान अधिवक्ता हितों के लिए किए गए संघर्ष से है। अशोक मेहता ने कहा कि जल्द ही चंदौली में न्यायालय भवन का शिलान्यास लोकसभा के पहले हो जाएगा। वहीं प्रशांत अटल ने कहा कि न्यायालय भवन निर्माण की सारी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई है। अब नए आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ेगी। अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता हितों के डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार ने प्रयास किया और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। महामंत्री झन्मेजय सिंह ने कहा कि कहा कि आज से चंदौली का हर अधिवक्ता खुद को इस पद के दायित्व व जिम्मेदारियों में देखे। जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का ऐहसास दिलाने का काम आगे आने वाले दिनों में एक बार फिर किया जाएगा। इस अवसर पर रमाकांत सिंह, राजेंद्र प्रसाद पाठक, मोहम्मद शमशुद्दीन, आनन्द कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, बजरंगी यादव, महेंद्र चतुर्वेदी, रामाशंकर यादव, सिविल बार अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन सुल्तान अहमद ने किया।

Chandauli: अटेवा ने निकाला मतदाता पेंशन जागरूकता मार्च

Chandauli ब्लाक से मतदाता पेंशन जागरूकता मार्च निकालते अटेवा के सदस्य।
Chandauli ब्लाक से मतदाता पेंशन जागरूकता मार्च निकालते अटेवा के सदस्य।

Chandauli News: अटेवा चंदौली के तत्वावधान में गुरुवार को मतदाता पेंशन जागरूकता मार्च का आयोजन किया गया। सदर ब्लॉक परिसर से शुरु होकर धरना स्थल तक जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह की अगुआई में मार्च निकाला गया। सभी ब्लॉकों से अटेवा के पदाधिकारी और अन्य शिक्षक कर्मचारियों ने मार्च में प्रतिभाग किया। उक्त मार्च में देवेंद्र प्रताप सिंह, रिंकू यादव, दिवाकर सिंह, संजय सिंह, दुर्गेश सिंह, रामदिलास, बृजेश पाल, भूपेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, कैलाश प्रसाद, नरेंद्र सिंह, अरविन्द कौशल, जयप्रकाश भारती, अशोक प्रजापति, सुनील हवाईगढ़, सत्येंद्र भारती, अजय कुशवाहा, चंद्रशेखर, हौसीला प्रसाद, मो वकील आदि शिक्षक कर्मचारी शामिल रहे।

Chandauli
clear sky
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
70 %
3.3kmh
0 %
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Verified by MonsterInsights