27.1 C
Chandauli
Sunday, October 4, 2026

Buy now

Home Blog Page 287

Innogration: सभी तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाएं

Innogration: बरठा में 63 केवी के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करते विधायक रमेश जायसवाल।
Innogration: बरठा में 63 केवी के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करते विधायक रमेश जायसवाल।

Chandauli: सदर कोतवाली क्षेत्र के बरठा गांव में लगे 63 केवी के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन सोमवार को विधायक रमेश जायसवाल ने किया। ग्रामीणों ने विधायक को मिठाई खिलाकर धन्यवाद ज्ञापित कर पुनः सरकार बनाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार गांव में विकास के लिए पूरी तरीके से कटिबद्ध है। और गरीबो के हित में काम कर रही है। आज तक सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी अपराध मुक्त, भयमुक्त होकर विकास की ओर बढ़ रहा है। भाजपा की सरकार समाज के हर वर्ग गरीब, किसान, दलितों, पिछड़ों को आगे बढ़ाने के साथ ही सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे को चरितार्थ किया है। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, उज्जवला योजना, हो या मुफ्त गैस सिलेंडर हो सभी में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है।

महामंत्री झन्मेजय सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक किसी भी सरकार ने बरठा गांव में ट्रांसफर नहीं लगाया। इससे लोगों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सबसे ज्यादा परेशान ग्रामीणों को सिचाईं के लिए होता था। लेकिन विधायक के प्रयास से गांव ने लगे नए ट्रांसफार्मर से लोगांे को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दैरान एसडीओ विवेक मोहन श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, पुरवा ग्राम प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह, अंकित सिंह, बृजेश सिंह, संजय सिंह, गजराज सिंह, रिंजु पासवान, सरोज पासवान, प्रदीप यादव, दया बियार, बिहारी बियार, विक्की यादव आदि मौजूद रहे।

Chandauli में Congress ने निकाली Bharat Jodo Nyay Yatra

Chandauli मुख्यालय ने Bharat Jodo Nyay Yatra निकालते कांग्रेसी।
Chandauli मुख्यालय ने Bharat Jodo Nyay Yatra निकालते कांग्रेसी।

Chandauli/Shahabganj: जिला कांग्रेस कमेटी की ओर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को Bharat Jodo Nyay Yatra के तहत जिला मुख्यालय से जुलूस निकाला। चंदौली से निकली भारत जोड़ो न्याय यात्रा जसुरी, चकिया, पड़या, नेगुरा, मसौनी, मठपुरवां, हथियानी, नवहीं आदि गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने न्याय यात्रा के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही लोगों को यात्रा में शामिल होेने का निमंत्रण दिया।

Shahabganj मुख्यालय ने Bharat Jodo Nyay Yatra निकालते कांग्रेसी।
Shahabganj मुख्यालय ने Bharat Jodo Nyay Yatra निकालते कांग्रेसी।

इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष इंद्जीत मिश्रा ने कहा कि यात्रा का मूल उद्देश्य आमजन में केंद्र सरकार की जन विरोधियों नीतियों से अवगत कराना है। डॉ नारायण मूर्ति ओझा कहा कि राहुल गांधी देश की तरक्की और विकास के बारे में लोगों को जागृत कर रहे हैं कांग्रेसी देश में तरक्की और विकास ला सकती है जब से भाजपा की सरकार बनी है देश बदहाली से जूझ रहा है। इस दौरान सतीश बिंद राजेंद्र गौतम, मधु राय, गंगा प्रसाद, तौफीक अहमद, शमशेर अली उपस्थित रहे।

Shahabganj: शहाबगंज ब्लॉक से सोमवार को Bharat Jodo Nyay Yatra निकाली गई। यात्रा को सफल बनाने के लिए हम कांग्रेस जन साथियों द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा आमंत्रण पत्र को बांटने का कार्य किया गया। कांग्रेसी शहाबगंज, इलिया, सैदपुर बाजार व सटे गांवों तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा की प्रतीकात्मक झलक के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा 26 जनवरी से 30 जनवरी तक ब्लॉक से जनपद तक की प्रादेशिक पदयात्रा है। इस पदयात्रा में पूर्व लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी डा.राम आधार जोसेफ, विजय त्रिपाठी, प्रताप नारायण पांडेय, गंगा प्रसाद, विनोद सिंह, श्रीकांत पाठक, कमलेश कुमार संत, नियाज अहमद, राहुल खरवार, प्रदीप मिश्रा, चन्दा प्यारे लाल मौजूद रहे।

अम्बेडकर प्रतिमा के साथअभद्रता का वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप


बबुरी। थाना क्षेत्र के भदौलिया गांव में डा.अंबेडकर की मूर्ति के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए वीडियो वायरल होने पर नाराज ग्रामीणों ने सैकड़ो की संख्या में बबुरी थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिसपर बबुरी थानाध्यक्ष तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गए।
जानकारी के अनुसार भदौलिया गांव में गांव के ही कुछ अवांछनीय तत्वों ने डा.अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख व गोबर पोत कर जूते की माला पहनाते हुए अभद्र व्यवहार किया तथा उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही ग्रामीणों तथा दलित संगठनों में हड़कंप मच गया। लोगों ने भारी संख्या में बबुरी थाना पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिस पर बबुरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद भीड़ ने प्रदर्शन समाप्त किया।

Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो मजदूरों की मौत

Accident: हादसे के बाद चकिया जिला अस्पताल में भर्ती घायल मजदूर।
हादसे के बाद चकिया जिला अस्पताल में भर्ती घायल मजदूर।

Naugarh के गोडटुटवा गांव के पास हुए हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

नौगढ़(Chandauli): थाना क्षेत्र के गोडटुटवा गांव के समीप सोमवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूर की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों को पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल चकिया में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Accident: हादसे के बाद चकिया जिला अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचे चकिया विधायक।
Accident: हादसे के बाद चकिया जिला अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचे चकिया विधायक।

बताया जा रहा है कि नौगढ़ थाना क्षेत्र के जमसोती व हिनौत घाट के निवासी मजदूरों का एक दल मजदूरी के लिए नौगढ़ क्षेत्र के औरवाटाड मार्ग के जंगल में वन विभाग के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराए जा रहे झाड़ी कटान का कार्य करने के लिए गए हुए थे। सोमवार की शाम दो दर्जन मजदूर काम से वापस ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी बीच नौगढ़-चकिया मार्ग पर गोडटुटवा गांव के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार मजदूर जमसोती गांव निवासी बसंत कोल 50 वर्ष हिनौत घाट निवासी 22 वर्षीय अजस कोल मजदूर की मौत हो गई, जबकी ट्रैक्टर पर सवार प्यारे, श्याम, छब्बी, गोविंद, रामप्रकाश, छोटू, अतीश, शिव प्रसाद, रामदेव, धर्मेंद्र, हीरालाल घायल हो गए। जिनका इलाज जिला संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है। घटना की जानकारी होते जमसोती व हिनौत घाट गांव में कोहराम मच गया और मजदूरों के परिवार के लोग चकिया जिला अस्पताल पर जमा हो गए। दूसरी ओर घटना की जानकारी होते ही चकिया विधायक कैलाश आचार्य और चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव चकिया संयुक्त जिला अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान विधायक ने घायलों के समुचित दवा-ईलाज कराने का चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया।

GRP ने हवाला के चालीस लाख नकदी के साथ एक को किया गिरफ्तार


डीडीयू नगर(Chandauli)। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति को हवाला के चालीस लाख रुपये के साथ पकड़ा है। रुपये और हवाला कारोबारी को वाराणसी से आए इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई इनकम टैक्स विभाग करेगी। जीआरपी के सीओ कुंअर प्रभात सिंह ने वार्ता कहीं।
सीओ कुंअर प्रभात सिंह ने बताया कि माघ मेला के दौरान स्टेशन और ट्रेनों में होने वाली भीड़ को संभालने के लिए रेलवे स्टेशनों पर लगातार गश्त किया जा रहा है। इसी क्रम में जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ दिलदारनगर के निरीक्षक बाल गंगाधर के नेतृत्व में दिलदारनगर चौकी के प्रभारी रावेन्द्र कुमार मिश्र और आरपीएफ की टीम संयुक्त रूप से संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी बीच रविवार की देर रात स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पिट्ठू बैंग के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उसके बैग की तलाशी लेने पर 40 लाख रुपये मिला। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम इंद्रचंद्र शर्मा निवासी तेजरासर बिकानेर हाल पता एग्जीविशन रोड गांधी मैदान के पास पटना बिहार बताया। वह रुपयों के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सका। उसने बताया कि यह पैसा हवाला कारोबार का है। इसे दिलदारनगर से पटना ले जाना था। जीआरपी ने रुपये बरामद कर इसकी सूचना आयकर विभाग वाराणसी को दी। जीआरपी ने रुपये और आरोपी को इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया। सीओ कुंअर प्रभात सिंह ने रुपये बरामद करने वाली टीम को दस हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।

PDA जन पंचायत: भाजपा सरकार की गारंटी झूठ का पुलिंदा सपा नेता Manoj Singh W ने देवकली में पीडीए जन पंचायत में सरकार को घेरा


चन्दौलीचंदौली। राष्ट्रीय नेतृत्व व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने सोमवार को देवकली गांव के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पीडीए जन पंचायत में पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों के साथ संवाद किया। उन्होंने भाजपा सरकार की गारंटी को झूठ का पुलिंदा करार दिया। कहा कि ये लोग जनहित में काम करने की बजाय धर्म पर राजनीति करने का काम कर रहे है। ऐसे में इन लोगों से जनता को सतर्क रहने की जरूरत है।

देवकली में सभा को सम्बोधित करते मनोज सिंह डब्लू


उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के देवकली गांव में 107 लोगों को लोहिया आवास दिलाकर उन गरीब परिवारों के पक्के मकान का सपना पूरा किया गया। उक्त योजना के तहत जो आवास बने हैं वह अपने आप में एक उम्दा नजीर हैं। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी गरीबों को दिसंबर 2022 तक आवास योजना से आच्छादित करने का दावा किया था, जो आज भी अधूरा है। पांच किलो अनाज देने की गारंटी देने वाली सरकार ने कोटे की दुकानों से चीनी और केरोसिन तेल को गायब कर दिया। डबल इंजन की सरकार की नीतियों के कारण महंगाई अपने चरम पर है। पहले गैस सिलेंडर 400 रुपये में मिला करते थे तो उस वक्त महंगाई डायन थी, लेकिन आज वही गैस सिलेंडर 1200 रुपये में मिल रहा है लेकिन आज महंगाई डायन नहीं रही, अब वह मौसी बन गई है। कहा कि आज भाजपा सरकार भगवान को लाने की बातें कर रहे हैं। आरोप लगाया कि ये लोग सिर्फ और सिर्फ धर्म की राजनीति करना जानते हैं। लेकिन सपा पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक के कल्याण के उद्देश्य से राजनीति कर रही है और पीडीए के इस मंच पर जुड़े इस वर्ग के लोग ही हम सभी के लिए देवतुल्य हैं। इस अवसर पर मनोज सिंह काका, हनुमान राम, दयाराम यादव, राम जन्म यादव, गुल्लू गौतम, राजाज्ञा यादव, इंद्रजीत, जय प्रकाश पाल, शिवनारायण बिंद, रामू बिंद, पारसनाथ बिंद, बृजेश यादव, अशोक बिंद, विजय बिंद आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:आजादी के बाद आज इस गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर,मुगलसराय विधायक ने जनता के हाथों कराया उद्धाटन

Chandauli,चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरठा गांव में लगे 63 केवीके के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन सोमवार को मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने जनता के हाथों कराया इससे ग्रामीणों में हर्ष का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों ने विधायक को मिठाई खिलाकर धन्यवाद ज्ञापित कर पुनः सरकार बनाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार गांव में विकास के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। और गरीबो के हित में काम कर रही है। आज तक सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज प्रदेश अपराध मुक्त, भयमुक्त, होकर विकास की ओर बढ़ रहा है। भाजपा की सरकार समाज के हर वर्ग गरीब, किसान दलितों पिछड़ों को आगे बढ़ाने के साथ ही सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे को चरितार्थ किया है। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, उज्जवला योजना, हो या मुफ्त गैस सिलेंडर हो सभी में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। जनमेजय सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक किसी भी सरकार ने बरठा गांव में ट्रांसफर नही लगाया। इससे लोगो को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सबसे ज्यादा परेशान ग्रामीणों को सिचाईं के लिए होता था। लेकिन विधायक के प्रयास से गांव ने लगे नए ट्रांसफार्मर से लोगो को कठिनाइयों का सामना नही करना पड़ेगा। इस दैरान एसडीओ विवेक मोहन श्रीवास्तव, धन्नजय सिंह, पुरवा ग्राम प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह, अंकित सिंह, बृजेश सिंह,संजय सिंह,गजराज सिंह, रिंजु पासवान,सरोज पासवान,प्रदीप यादव, दया बियार, बिहारी बियार, विक्की यादव, आदि मौजूद रहे।

Chandauli:आजादी के बाद आज इस गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर,मुगलसराय विधायक ने जनता के हाथों कराया उद्धाटन

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरठा गांव में लगे 63 केवीके के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन सोमवार को मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने जनता के हाथों कराया इससे ग्रामीणों में हर्ष का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों ने विधायक को मिठाई खिलाकर धन्यवाद ज्ञापित कर पुनः सरकार बनाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार गांव में विकास के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। और गरीबो के हित में काम कर रही है। आज तक सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज प्रदेश अपराध मुक्त, भयमुक्त, होकर विकास की ओर बढ़ रहा है। भाजपा की सरकार समाज के हर वर्ग गरीब, किसान दलितों पिछड़ों को आगे बढ़ाने के साथ ही सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे को चरितार्थ किया है। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, उज्जवला योजना, हो या मुफ्त गैस सिलेंडर हो सभी में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। जनमेजय सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक किसी भी सरकार ने बरठा गांव में ट्रांसफर नही लगाया। इससे लोगो को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सबसे ज्यादा परेशान ग्रामीणों को सिचाईं के लिए होता था। लेकिन विधायक के प्रयास से गांव ने लगे नए ट्रांसफार्मर से लोगो को कठिनाइयों का सामना नही करना पड़ेगा। इस दैरान एसडीओ विवेक मोहन श्रीवास्तव, धन्नजय सिंह, पुरवा ग्राम प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह, अंकित सिंह, बृजेश सिंह,संजय सिंह,गजराज सिंह, रिंजु पासवान,सरोज पासवान,प्रदीप यादव, दया बियार, बिहारी बियार, विक्की यादव, आदि मौजूद रहे।


Blood Donate: रक्तदान कर दूसरों की बचाए जान

Blood Donate: सदर कोतवाली परिसर में रक्तदान करते नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू।
सदर कोतवाली परिसर में रक्तदान करते नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू।

सदर कोतवाली परिसर में लगाया गया रक्तदान शिविर
एसपी ने रक्तदान करने वाले पुलिसकर्मियों का बढ़ाया हौशला प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Chandauli News: सदर कोतवाली परिसर में रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इसमें सदर सर्किल और पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मियों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। कार्यक्रम में पहुंचे एसपी डा. अनिल कुमार ने रक्तदान करने वाले पुलिस कर्मियों का हौशला बढ़ाया और प्रशस्ति पत्र देकर उन्हे सम्मानित किया। कहा कि रक्तदान करके हम किसी जरूरतमंद को जीवन प्रदान कर सकते हैं। ऐसे में समाज के सभी लोगों के ऐसे नेक कार्य करने के लिए आगे बढ़कर सभागिता करनी चाहिए।

पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने हर माह में अलग-अलग सर्किल में रक्तदान शिविर आयोजित करने का फरमान जारी किया हैं। इससे पहले पीडीडीयू नगर में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। वहीं रविवार को सदर कोतवाली परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें पुलिस लाइन, सदर, सैयदराजा, महिला थाना तथा कंदवा थाने पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसपी डा. अनिल कुमार ने किया। एसपी ने बताया कि रक्तदान करना बहुत ही नेक कार्य हैं। ऐसा कर के हम किसी को नया जीवन प्रदान कर सकते हैं। इसी को लेकर जिले में तैनात पुलिस कर्मियों ने रक्तदान करने का फैसला किया। उनके द्वारा किया गया पहल काफी सराहनीय हैं। इस मुहिम में समाज के सभी वर्गाे के लोगों को जुड़ने की जरूरत हैं। इस दौरान सीओ राजेश राय, सीओ रघुराज, निरीक्षक गगनराज सिंह, सत्यनारायण मिश्रा, रूपनारायन सिंह, अमित मिश्रा, सूरज सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

PDA जन पंचायत: 5 किलो राशन देकर जनता को गुमराह कर रही सरकार

PDA जन पंचायत
PDA जन पंचायत

नियामताबाद(Chandauli): समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा PDA जन पंचायत का आयोजन अलीनगर स्थित श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय के प्रांगण में रविवार को किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष एसपी पटेल द्वारा आह्वान किया गया कि गांव-गांव पहुंचकर चौपाल के माध्यम से लोगों को सपा के नीतियों को बताने का काम करें।
 एसपी पटेल ने कहा कि इस समय किसान, महिलाएं, बेरोजगार, शिक्षक सहित सभी का हक और अधिकार छीनने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। यूरिया खाद की बोरी 50 किलो की जगह 40 किलो कर दी गई। रेट में कोई कटौती नहीं की गई। इसके अलावा किसानो का एक बीघा खेती करने में 8 हजार लागत बढ़ गई है। जिससे किसान और बेरोजगार आत्महत्या कर रहा है। संविदा पर नौकरियां दी जा रही है। शिक्षकों को हटाया जा रहा है। सिर्फ रेलवे में 10 से 12 लाख पद खाली है। लेकिन भरने के जगह ठेके पर काम दिया जा रहा है। हमें इतना मजबूर किया जा रहा है कि आने वाली पीढ़ी हमारी शिक्षा से वंचित हो जाए।  

हमारे एक बच्चे पर भी 1 लाख 40 हजार कर्ज है, लेकिन 5 किलो राशन के माध्यम से भोली भाली जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। इन्होंने कहा कि समाजवादी शिक्षक सभा के कार्यकर्ता पदाधिकारी टीम बनाकर गांव-गांव बूथ बूथ पहुंचकर इस निकम्मी सरकार के झूठे फरेब वादे के प्रति जागरूक करें। इस मौके पर समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव हरदेव कुशवाहा, प्रदेश सचिव संजय प्रियदर्शी ,संजय यादव, राधेश्याम ,प्रमोद सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष बैजनाथ यादव, चंद्रशेखर शर्मा, प्रेम प्रकाश ,संजय मौर्या ,अमित कुमार ,दिनेश कुमार ,हर्षित कुमार, इंद्रजीत शर्मा ,रामनाथ यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Chandauli
clear sky
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
70 %
3.3kmh
0 %
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Verified by MonsterInsights