27.1 C
Chandauli
Sunday, October 4, 2026

Buy now

Home Blog Page 289

Republic Day 2024: Chandauli में ध्वजारोहण संग होंगे विविध कार्यक्रम

Young Writer

चंदौली(Chandauli): गणतंत्र दिवस समारोह शुक्रवार को जनपद में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान ध्वजारोहण के साथ ही विविध कार्यक्रमों का आयोजन जनपद में किया जाएगा। इसी कड़ी में जिले के सरकारी, अर्द्धसरकारी, ग्राम पंचायत सचिवालयों, अमृत सरोवररों पर सुबह 08ः30 बजे कार्यालयाध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। पुलिस विभाग द्वारा पुलिस लाइन में सुबह 09ः30 बजे ध्वरोहज किया जाना है।

इसके अलावा जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 09ः15 बजे जनपद के शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व सैन्य विधवाओं का सम्मान कियाा जएगा। साथ ही नगर पंचायत चंदौली स्थित शहीद स्मारक पर जिलाधिकारी माल्यार्पण किया जाएगा। वहीं तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शहीद स्मारकों पर उपजिलाधिकारी व तहसीलदार द्वारा माल्यार्पण का दायित्व पूर्ण किया जाएगा। सुबह 10 बजे जनपद के विभिन्न स्कूल में झंडा अभिवादन, राष्ट्रगान का सामूहिक गान आदि विभिन्न आयोजन होंगे। 10ः15 बजे चंदौली पालीटेक्निक गेट से दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी। 10ः20 बजे वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को जिलाधिकारी द्वारा फल व मिष्ठान वितरित किया जाएगा। इसके अलावा सीएमओ द्वाराजिला अस्पताल चंदौली में रोगियों को फल प्रदान करते के साथ आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, टीवी के मरीजो को पौष्टिक आहार, आभा कार्ड का वितरण करेंगे। इसके अलावा मूक बाधिर बच्चों के निःशुल्क ईलाराज कराने वाले चिकित्सकों का सम्मान किया जाएगा। 11 बजे नगर निकायों में साफ-सफाई का कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा। दोपहर 12 बजे दिव्यांगजनों का सम्मान जिला दिव्यांग अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

Chandauli जनपद में मुआवजे के नाम पर छले जा रहे किसान: Manoj Singh W

Rewsa में किसानों के मुआवजा संबंधित समस्या को रखते मनोज सिंह डब्लू।
Rewsa में किसानों के मुआवजा संबंधित समस्या को रखते मनोज सिंह डब्लू।

चंदौली(Chandauli): समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू गुरुवार को रेवसा गांव के दौरे पर रहे। इस दौरान किसानों ने मुआवजे के नाम पर जिला प्रशासन द्वारा छले जाने की शिकायत की। बताया कि जिस जमीन का वर्ष 2012 में जिस जमीन का मुआवजा 14 से 16 लाख रुपये मिला था, वहीं अब उसी जमीन का मुआवजा प्रशासन 3.57 लाख रुपये दे रहा है। बताया कि इस प्रकरण को लेकर सांसद डा.महेंद्रनाथ पांडेय, डीएम व एडीएम चंदौली को भी अवगत कराया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस पर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने एडीएम चंदौली अभय पांडेय के समक्ष किसानों की समस्या को रखा और उनके निराकरण की आवश्यकता जताई। एडीएम ने जिलाधिकारी स्तर पर समस्या के समाधान की बात कही।

इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने जिला प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया। कहा कि सरकार केवल बड़े-बड़े वादे करती है। विकास के नाम पर किसानों को भूमिहीन बनाने व उन्हें छलने का काम किया जा रहा है। बताया कि रेवसा में नेशनल हाइवे व रिंग रोड निर्माण के दौरान किसानों को जिस जमीन का 16 लाख रुपये मुआवजा मिल चुका है। वर्तमान में भारत माला रोड के निर्माण के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन के बदले जिला प्रशासन 3.57 लाख रुपये मुआवजा दे रही है। आरोप लगाया कि सरकार व जिला प्रशासन भूमि अधिग्रहण कानून का पालन करने की बजाय किसानों को छलने का काम कर रही है। यह सीधे तौर पर किसानों का शोषण व दमन है।

कहा कि भारत माला सड़क निर्माण के नाम पर किसानों का उत्पीड़न व शोषण किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। इस प्रकरण को लेकर 27 जनवरी को डीएम चंदौली से मुलाकात कर किसानों की समस्या रखी जाएगी। बताया कि मुआवजे की समस्या को लेकर प्रभावित किसान आगे आने वाले दिनों में सांसद व केंद्रीय मंत्री डा.महेन्द्रनाथ पांडेय से मिलकर अपनी समस्या को रखने का काम करेंगे। जरूरत पड़ी तो उनका घेराव कर किसान अपनी समस्याओं को रखेंगे। क्योंकि धरना-प्रदर्शन व जिला प्रशासन से मुलाकात कर समस्या का समाधान की उम्मीदें अब नहीं रही है।

Shahabganj: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निकली जागरूकता रैली

Shahabganj पीएचसी से जागरूकता रैली निकालते स्कूली छात्राएं।
Shahabganj पीएचसी से जागरूकता रैली निकालते स्कूली छात्राएं।

Shahabganj: राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दी बनारस पब्लिक स्कूल की बच्चियों द्वारा ब्लाक स्तरीय रैली निकाल कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने का नारा लगाते हुए बेटी की पढ़ाई को अनिवार्य बताया गया। रैली में बालिकाओं ने दहेज, भ्रूण हत्या, बाल विवाह, बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना आदि के बारे में जानकारी दी।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. निलेश मालवीय ने कहा कि बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करना है,ताकि लड़के और लड़की में किया जाने वाला भेदभाव खत्म हो।गैर कानूनी होने के बावजूद आज भी लिंग परीक्षण और भ्रूण हत्या के मामले काफी ज्यादा है। लड़कियां भले ही क्षेत्र में परचम लहरा रहीं हो लेकिन दकियानूसी सोच के चलते उनके साथ भेदभाव होता है।और कहा कि लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। बालिकाओं को अगर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले तो वह भी स्वयं के जीवन संवारने के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकती हैं। वर्तमान समय में बालिकाएं सेना, पुलिस, टीचर बनकर राष्ट्र की सेवा कर रही हैं। पढ़ाई के साथ कंप्यूटर का ज्ञान बालिकाओं के लिए बहुत जरूरी है।इस दौरान मुख्य रूप से डा. कांति त्रिपाठी, डा.रजनीश सिंह, प्रेमलता, महिपाल, उत्कर्ष मिश्र, प्रदीप कुमार, हरिद्वार सहित आदि कर्मचारी मौजूद थे।

महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर सदैव तत्पर है पुलिस
Sakaldiha News:
कोतवाली परिसर में बुधवार को अमर ज्योति सेवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण किशोरियों द्वारा स्वागत गीत एवं नाटक के माध्यम से महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि आज महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र और प्रदेश की सरकार सदैव तत्पर है। लगातार विभिन्न कानून जारी किए जा रहे हैं। समाज में आज महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर समाज एवं देश के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। वहीं महिला कानून अधिकारों को लेकर शासन  द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति दीदी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं  बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 1098, 102,1930 के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस सहायता लेने की बात कही।  इस मौके पर कस्बा प्रभारी धर्मदेव सिंह, महिला दरोगा मीरा यादव, संस्था निदेशक ज्ञान प्रकाश, संस्था कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार व संचालन सांध्य यादव महिला महिला समन्वयक ने किया।

कमजोर तबके को न्याय सुलभ कराना हर अधिवक्ता का दायित्वः राकेश रत्न तिवारी


सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समारोह में ली शपथ
चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन चंदौली का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को जनपद न्यायालय प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ, विशिष्ट अतिथि प्रशांत अटल व अरुण कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
इस दौरान मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ ने सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अलावा अतिथियों द्वारा महामंत्री हरेंद्र प्रताप सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार को शपथ दिलाई।

इस मौके पर अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी ने नई जिम्मेदारी व नए दायित्व के लिए चंदौली के अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। कहा कि अधिवक्ता हित मेरी प्राथमिकता में होगी। चंदौली कचहरी प्रांगण में सुविधाओं के विस्तार के साथ ही अधिवक्ताओं की समस्याओं को दूर करने की पहल की जाएगी। प्रयास होगा कि प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अधूरे विकास कार्यों व सुविधाओं के विस्तार व विकास की दिशा में काम किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने में अधिवक्ता साथियों के प्रस्तावों, सुझावों व विचारों के अनुरूप आंदोलन करना पड़े तो उसके लिए भी सिविल बार एसोसिएशन तैयार रहेगा। कहा कि समाज के कमजोर, अशक्त व गरीब तबके को न्याय सुलभ कराना हर अधिवक्ता का दायित्व है जिसके हम सभी को गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। विधि-व्यवसाय से जुड़े अधिवक्ताओं ने हमेशा न्याय की लड़ाई लड़ी है। उम्मीद है आगामी 2024 में भी चंदौली के अधिवक्ता अपनी इस जिम्मेदारी का बखूबी से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष चन्द्रभानु सिंह, पूर्व महामंत्री अनिल कुमार सिंह, चंद्रमौलि उपाध्याय, शमशेर सिंह, शशिशंकर सिंह, शमशुद्दीन, सुल्तान अहमद, कपिल देव सिंह, राजेश कुमार, गौरव, श्रीनिवास पांडेय, अमित सिंह, राहुल सिंह, नन्द कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन डा.नारायण मूर्ति ओझा ने किया।

कमजोर तबके को न्याय सुलभ कराना हर अधिवक्ता का दायित्वः राकेश रत्न तिवारी


सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समारोह में ली शपथ
चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन चंदौली का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को जनपद न्यायालय प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ, विशिष्ट अतिथि प्रशांत अटल व अरुण कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
इस दौरान मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ ने सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अलावा अतिथियों द्वारा महामंत्री हरेंद्र प्रताप सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार को शपथ दिलाई।

इस मौके पर अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी ने नई जिम्मेदारी व नए दायित्व के लिए चंदौली के अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। कहा कि अधिवक्ता हित मेरी प्राथमिकता में होगी। चंदौली कचहरी प्रांगण में सुविधाओं के विस्तार के साथ ही अधिवक्ताओं की समस्याओं को दूर करने की पहल की जाएगी। प्रयास होगा कि प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अधूरे विकास कार्यों व सुविधाओं के विस्तार व विकास की दिशा में काम किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने में अधिवक्ता साथियों के प्रस्तावों, सुझावों व विचारों के अनुरूप आंदोलन करना पड़े तो उसके लिए भी सिविल बार एसोसिएशन तैयार रहेगा।

कहा कि समाज के कमजोर, अशक्त व गरीब तबके को न्याय सुलभ कराना हर अधिवक्ता का दायित्व है जिसके हम सभी को गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। विधि-व्यवसाय से जुड़े अधिवक्ताओं ने हमेशा न्याय की लड़ाई लड़ी है। उम्मीद है आगामी 2024 में भी चंदौली के अधिवक्ता अपनी इस जिम्मेदारी का बखूबी से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष चन्द्रभानु सिंह, पूर्व महामंत्री अनिल कुमार सिंह, चंद्रमौलि उपाध्याय, शमशेर सिंह, शशिशंकर सिंह, शमशुद्दीन, सुल्तान अहमद, कपिल देव सिंह, राजेश कुमार, गौरव, श्रीनिवास पांडेय, अमित सिंह, राहुल सिंह, नन्द कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन डा.नारायण मूर्ति ओझा ने किया।

DRM ने चार घंटे के निरीक्षण में DDU Nagar Station का चप्पा चप्पा छान मारा

DDU Nagar रेलवे स्टेशन का जायजा लेते डीआरएम।
DDU Nagar रेलवे स्टेशन का जायजा लेते डीआरएम।

DDU Nagar(Chandauli): डीडीयू स्टेशन की सूरत बदली नजर आएगी। इसके पुर्नविकास की रूप रेखा तैयार हो गई है। बस स्टैंड के समीप स्टेशन पर जाने के लिए तीसरा प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। वहीं दक्षिणी प्रवेश द्वार पर लगेज स्कैनर लगाया जाएगा। बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता ने इंजीनियरिंग, वाणिज्य और परिचालन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। चार घंटे के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन का चप्पा चप्पा छान मारा। इस दौरान यात्रियों की सुगमता, सुविधा और सुरक्षा पर जोर दिया।

मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता अधिकारियों के साथ सुबह दस बजे डीडीयू स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने बस स्टैंड पहुंच कर यहां बनने वाले स्टेशन गेट, रोड आदि के बारे में जानकारी ली। वहीं नक्शा के आधार पर स्थलीय निरीक्षण कर वस्तु स्थिति को परखा। इस दौरान आरआरआई तक कर्मचारियों की पहुंच, वहां आम लोगों का आगमन रोकने व अन्य विकास कार्यों की जानकारी लिया। उन्होंने पार्सल कार्यालय, रिटायरिंग रूम, फुटओवर ब्रिज, प्लेटफार्म संख्या एक और दो, तीन और चार पर स्थित सभी कार्यालयों में पहुंच कर बारिकी से देखा। अन्य प्लेटफॉर्मों पर एक छोर से दूसरे छोर तक मौजूद यात्री प्रतीक्षालय, खानपान व्यवस्था, पेय जल व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई आदि यात्री सुविधाओं की पड़ताल की। सभी कार्यालयों एवं कक्षों का सघन निरीक्षण किया। रिटायरिंग रूम के उपर आरपीएफ बैरक का निरीक्षण किया। जवानों को जमीन पर सोता देखकर उन्हें बेड मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने फुटओवर ब्रिज से दक्षिणी प्रवेश द्वार पर पहुंच कर यहां टिकट काउंटर आदि को देखा। यहां भी इंजीनिरिंग विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर यहां होने वाले निर्माण आदि की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने, सुरक्षा के विशेष उपाय और सुरक्षा, साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक मोहम्मद इकबाल, वरीय मंडल सुरक्षा अधिकारी जेथिन बी राज, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन, डीएन हेड क्वार्टर पी तिवारी, स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह, सीएसजी एनके मिश्र, सीएचआई अभिषेक यादव, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत व जीआरपी के लोग मौजूद रहे।

Republic Day 2024: एसपी ने पुलिस परेड के रिहर्सल का लिया जायजा

Republic Day 2024 के मद्देनजर पुलिस परेड का जायजा लेते एसपी डा. अनिल कुमार।
Republic Day 2024 के मद्देनजर पुलिस परेड का जायजा लेते एसपी डा. अनिल कुमार।

Chandauli News: Republic Day 2024 पर आयोजित होने वाले समारोह के मद्देनजर जनपद पुलिस इन दिनों कड़ाके की ठंड के बावजूद परेड की रिहर्सल में पसीना बहा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को एसपी डा. अनिल कुमार ने महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के ग्राउंड पहुंचकर फुल ड्रेस ग्राउंड रिहर्सल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परेड का नेतृत्व प्रथम कमांडर के रूप में रघुराज, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा द्वारा किया गया।
विदित हो कि गणतंत्र दिवस की परेड में कुल 06 टोलिया सहित पैंथर दस्ता (मोटरसाइकिल), रेडियो संचार प्रणाली दस्ता, बुलेटप्रूफ दस्ता, यूपी-112, फील्ड यूनिट, बज्र वाहन, फायर सर्विस, एसओजी टीम, डाग स्क्वॉड, एंटी रोमियों दस्ता, महिला कल्याण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग को शामिल किया गया है। परेड का नेतृत्व प्रथम कमांडर के रूप में सीओ सकलडीहा रघुराज, द्वितीय कमांडर उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार, तृतीय कमांडर उपनिरीक्षक राधाकृष्ण यादव द्वारा परेड की कमान संभाली गई। सभी टोलियों व दस्तों ने जोश और जुनून के साथ पूर्वाभ्याास में हिस्सा लिया। परेड के दौरान सभी टोलिया पुलिस बैंड की धुन पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देशभक्ति के जज्बे के साथ मंच से गुजर कर परेड एलाइमेंट पर खडी हुईं। तत्पश्चात एसपी डा.अनिल कुमार द्वारा कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंदौली द्वारा महेन्द्र टेक्निकल इंटर कालेज ग्राऊंड में समस्या पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई।

जल्द ही आकांक्षी से विकसित जनपद बनेगा Chandauli: रमेश जायसवाल

नियामताबाद में यूपी दिवस कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते विधायक व डीएम।
नियामताबाद में यूपी दिवस कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते विधायक व डीएम।

जिला प्रशासन ने धूमधाम से मनाया उत्तर प्रदेश दिवस

चंदौली(Chandauli News): UP DIWAS का डीपीआरसी नियामताबाद में बुधवार को शुभारंभ हुआ। मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल एवं जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि यूपी आज कई मायनों में उभरता हुआ प्रदेश है। समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ दिलाने के लिए वर्तमान सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रयासरत हैं। हम सभी के सामूहिक प्रयास से जल्द ही उत्तर प्रदेश आकांक्षी जनपद से विकसित जनपद बनेगा। पूर्व में उत्तर प्रदेश आधारभूत संरचना एवं शिक्षा के क्षेत्र में बहुत पीछे था परंतु आज की तारीख में बड़े बड़े उद्योपति यहां निवेश के लिए लालायित हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक पूरे देश को विकसित बनाने के संकल्प को हमलोग मिलकर पूरा करेंगे। इस क्रम में यूपी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आज यूपी देश की राजनीति की दिशा दशा तय करता है और आज हम लोग सबसे बड़े प्रांत के लोग हैं। ये हम लोगों के लिए एक गौरव की बात है। कहा कि यूपी को आगे ले जाने में सभी जन अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और मिलकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें जिससे यूपी को विकसित प्रदेश बनाया जा सके।

UP Diwas, Chandauli

जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने कहा कि पहले यूपी की गिनती उत्तम प्रदेश के रूप में हो रही है। जल्द ही हम सब लोग मिलकर इसे उत्कृष्ट प्रदेश के रूप में स्थापित करेंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के क्षेत्र में यहां बहुत अच्छा कार्य हो रहा है। विभिन्न सूचकांकों में उत्तर प्रदेश की स्थिति लगातार अच्छी होती जा रही है। पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाए रखने के लिए नियम कानूनों के पालन करने की अपील की। विधायक रमेश जायसवाल ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया और विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली और लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया।

इस क्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत छात्रों को लैपटाप वितरण किया गया। सूचना एवं संस्कृति विभाग के कलाकार श्रीराम यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही स्कूली छात्राओं ने भी सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से सभी का मन मोहा। अंत में मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र मौर्या, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

PDA जन पंचायत के जरिए लोकसभा 2024 में जीत का बिगुल फूंकेगी सपाः Manoj Singh W

PDA जन पंचायत को लेकर पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा करते सपा जिलाध्यक्ष व Manoj Singh W
PDA जन पंचायत को लेकर पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा करते सपा जिलाध्यक्ष व Manoj Singh W

चंदौली(Chandauli): कड़ाके की इस ठंड में समाजवादी पार्टी बुधवार को पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यकों के न्याय के लिए सक्रिय नजर आयी। जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद में आयोजित होने पीडीए पखवारा को लेकर कमालपुर के बभनियांव पोखरे पर सैयदराजा विधानसभा के सेक्टर प्रभारियों संग बैठक की। जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने सेक्टर प्रभारियों व अन्य पदाधिकारियों को पीडीए जन पंचायत को लेकर समाजवादी पार्टी की नीति-निर्देशों से अवगत कराया। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में पीडीए पखवारा आयोजित करने की तिथियों पर मंत्रणा करते हुए पदाधिकारियों को उसे सफल बनाने का दायित्व सौंपा। इसके साथ ही सपाइयों ने पिछड़ों, दलितों व शोषितों के हक के लिए लड़ाई लड़ने वाले कर्पूरी ठाकुर को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

PDA जन पंचायत को लेकर पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा करते सपा जिलाध्यक्ष व Manoj Singh W
PDA जन पंचायत को लेकर पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा करते सपा जिलाध्यक्ष व Manoj Singh W

इस दौरान सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि समाजवादी पार्टी 26 जनवरी से जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए पखवारा आयोजित करने की दिशा में काम कर रही है। कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यकों एवं महिलाओं के ऊपर किए जा रहे पक्षपात, शोषण, उत्पीड़न तथा सामाजिक अन्याय के विरूद्ध पीडीए जन पंचायत के माध्यम से लोकतंत्र और संविधान को मजबूती से लागू कराना समाजवादी पार्टी का लक्ष्य है। इसके मद्देनजर गणतंत्र दिवस पर संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान में उल्लेखित सामाजिक न्याय की अवधारणा को सशक्त करने के लिए पीडीए जन पंचायतें कराई जाएगी।

PDA जन पंचायत को लेकर पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा करते सपा जिलाध्यक्ष व Manoj Singh W
PDA जन पंचायत को लेकर पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा करते सपा जिलाध्यक्ष व Manoj Singh W

Manoj Singh W ने बताया कि सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में 27 जनवरी को सीता पोखरी, 28 को सोनहुली, 29 को पिपरी, 30 जनौली, 31 को अवही, एक फरवरी शहीदगांव, दो फरवरी तुलसीआश्रम, तीन फरवरी को ककरैत, चार फरवरी को नेवादा, पांच फरवरी को अमड़ा, छह फरवरी धीना में पीडीए जन पंचायत का आयोजन होगा, जिसे सम्पन्न कराने हेतु जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, ब्लाक प्रभारी, नगर अध्यक्ष, विधान सभा अध्यक्ष आदि को साथ लेकर लोकसभा चुनाव में जीत कका बिगुल फूंका जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी मुन्नीलाल मौर्य, संतोष उपायाय, दयाराम यादव, नन्दकुमार राय, बृजेश गोंड, मैनेजर गोंड, राजनाथ बिंद आदि उपस्थित रहे।

Crime: गांजे के साथ पुलिस ने स्कूटी सवार महिला को पकड़ा

क्राइम
क्राइम

चंदौली(Chandauli): थाना प्रभारी कोतवाली गगन राज सिंह व उपनिरीक्षक रावेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला अवैध गांजा लेकर जा रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा महिला पुलिस के साथ मझवार रेलवे स्टेशन के पास से स्कूटी सवार महिला को रुकने का इशारा किया गया। इस उक्त स्कूटी सवार महिला भागने लगी, जिसे महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पकड़ लिया गया। महिला के स्कूटी के बीच में रखी प्लास्टिक की बोरी से 07.10 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह गांजा का पैकेट बनाकर ग्राहकों में सप्लाई करती है। पुलिस की नजर से बचने के लिए स्कूटी का सहारा लेती है। पुलिस ने पकड़ी गयी महिला के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया। पकड़ी गयी महिला अमरावती कमला नगर चंदौली की निवासी है।

Chandauli
clear sky
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
70 %
3.3kmh
0 %
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Verified by MonsterInsights