38.8 C
Chandauli
Friday, April 3, 2026

Buy now

Home Blog Page 293

Meeting : शिक्षक संघ ने चंदौली बीएसए व लेखाधिकारी के समक्ष रखी समस्याएं

चंदौली बीएसए से मुलाकात करके लौटते शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
चंदौली बीएसए से मुलाकात करके लौटते शिक्षक संघ के पदाधिकारी।

बोले, शिक्षकों से जुड़ी सात सूत्रीय मांगों पर हो त्वरित कार्यवाही

चंदौली(Chandauli)। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मण्डल शुक्रवार को जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और वित्त एवं लेखाधिकारी चंदौली से मिला। इस दौरान शिक्षक संघ ने शिक्षकों की सात प्रमुख मांगों को मजबूती के साथ रखा। साथ ही उसके निराकरण की आवश्यकता जताई गयी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में सेवानिवृत हो रहे अध्यापकों के पेंशन भुगतान पत्रावली, बीमा भविष्य निधि आदि तैयार करने हेतु खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को आदेशित किया जाए। बिना स्पष्टीकरण के किसी भी अध्यापक का वेतन अवरुद्ध या निलंबन कार्यवाही न किया जाए। विगत छह माह से लंबित चयन वेतनमान की पत्रावलियों का निस्तारण करते हुए स्वीकृत किया जाए। कहा कि मासिक शिक्षक संकुल कार्यशाला विद्यालय अवधि में कराया जाए। स्थाई और अस्थाई वेतन वृद्धि संबंधी पत्रावलियों का निस्तारण जांचोपरांत कराया जाए। लंबित पत्रावली एक दिन का रुके, अवरुद्ध, चयन वेतनमान, ग्रेच्युटी अवशेष भुगतान आदि की बाधित पत्रावली खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जिला कार्यालय पर भेजने हेतु आदेशित किया जाए। कहा कि जनपद के एक अध्यापक और अधिकारी का वायरल ऑडियो का संज्ञान लेकर संबंधित विषय पर जांच कराया जाए और ऑडियो में आ रहे नामों पर कार्यवाही प्रचलन में लाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शशि कांत गुप्त, बलराम पाठक, अजय सिंह, संजय कुमार, धनंजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

DM Chandauli का निर्देश : फरवरी-2024 तक पूरा कर लें जल जीवन मिशन का काम

चंदौली(Chandauli)। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में शुक्रवार को जल जीवन मिशन के प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कम लक्ष्य प्राप्त करने वाले एजेन्सी से धीमी गति का कारण पूछा। ऐसे कम्पनियों ने बताया कि कही कही जमीन विवाद सम्बंधित दिक्कत आ रही है तो कुछ जगहों पर अभी जमीन का चिन्हांकन नहीं किया गया है और मजदूरों की उपलब्धता कम है। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुवे जल्द से जल्द जमीन विवाद का निस्तारण व शेष जगहों पर जमीन का चिन्हांकन करते हुवे कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। साथ ही मजदूरों की संख्या में वृद्धि करे।
डीएम ने कहा कि वन क्षेत्र में ज्वाइंट टीम वन विभाग, तहसील से अधिकारी तथा जल निगम से एक साथ सर्वे करेंगे वहां पर उत्पन होने वाली समस्या का संबंधित विभाग द्वारा त्वरित निस्तारित करते हुए कार्य प्रारम्भ करे। जिलाधिकारी ने सभी नामित कंपनियों को निर्देशित करते हुवे कहा की फरवरी 2024 तक शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने का प्लान चार्ट बना कर उपलब्ध कराए। समय-समय पर टेक्निकल टीम जांच करती रहे किसी प्रकार से कार्य के गुणवत्ता में कमी नहीं आनी चाहिए। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारी को कड़ी चेतावनी देते हुवे कहा की आपस में तालमेल बनाते हुए लम्बित मामलों का त्वरित निस्तारण करें। जिन विभागो द्वारा अभी तक एनओसी नहीं भेजी गई है तत्काल भेजे। जिलाधिकारी ने कहा की सरकार के मंशानुरूप समय सीमा में हर घर नल योजना को शत प्रतिशत हर घर तक पहुंचना हम सबका कर्तव्य है। अगर इसमें किसी के द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उसके साथ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रम्हचारी दुबे, उप जिलाधिकारी अविनाश कुमार, अधि अभि जल निगम ग्रामीण, नामित एजेंसियों सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Diversion : चंदैली नवरात्रि के मद्देनजर 21 अक्टूबर से प्रभावी रहेगा डावर्जन

डायवर्जन

चंदौली(Chandauli)। नवरात्रि के मद्देनजर 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक यातायात विभाग की ओर जारी डायवर्जन प्रभावी रहेगा। उक्त डायवर्जन नवरात्रि में सप्तमी से नवमी तक व दशहरा में जगह-जगह मेला का आयोजन मद्देनजर प्रभावी किया है। क्योंकि पंडालों में अत्यधिक भीड़ होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। मेला घूमने आये आम जनमानस के सुगम और सुरक्षित आवागमन के दृष्टिगत डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।

यह जानकारी देते हुए यातायात प्रभारी ने बताया कि पचफेड़वा अंडरपास डायवर्जन के मद्देनजर चंदौली से वाराणसी शहर की ओर वाया पचफेड़वा अंडरपास, आलमपुर तिराहा, चकिया तिराहा ,कस्बा मुगलसराय होते हुए जाने वाले समस्त वाहनों को पचफेड़वा अंडरपास से ही डायवर्ट कर दिया जाएगा। वहीं गोधना चौराहा डायवर्जन के मद्देनजर चंदौली से वाराणसी शहर की ओर वाया गोधना चौराहे, चकिया तिराहा, कस्बा मुगलसराय होते हुए जाने वाले वाहन गोधना चौराहे से ही डायवर्ट होकर नेशनल हाईवे से होते हुए अखरी बाईपास से वाराणसी जाएंगे।

इसके अतिरिक्त चकिया तिराहा डायवर्जन के मद्देनजर चंदौली कि तरफ से वाराणसी शहर की ओर वाया चकिया तिराहा, कस्बा मुगलसराय, पड़ाव होते हुए जाने वाले वाहन गोधना चौराहे की ओर डायवर्ट होकर हाईवे से होते हुए अखरी बाईपास से वाराणसी जाएंगे। चकिया तिराहे से क़स्बा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में ई-रिक्शा, ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के वाहनों के अतिरिक्त अन्य सभी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से निषेध रहेगा। अलीनगर-सकलडीहा तिराहा बैरियर से मटकुट्टा क्रासिंग की तरफ से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें चकिया तिराहा होकर वाराणसी जाना है उन्हें अलीनगर-सकलडीहा तिराहे से पचपेड़वा की तरफ से एनएच-19 से वाराणसी की तरफ भेजा जायेगा।

इसके अलावा बैरियर भूपौली तिराहा से समस्त प्रकार के वाहन भूपौली रोड पर प्रतिबंधित रहेंगे। बैरियर कटरिया तिराहा से कटरिया तिराहे से किसी भी बड़े वाहन को लंका मैदान, रामनगर की तरफ नही जाने दिया जायेगा। कटेसर बैरियर डाईवर्जन के मद्देनजर कटरिया और रामनगर की तरफ से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें पड़ाव होकर वाराणसी अथवा क़स्बा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जाना है उन्हें कटरिया से एनएच-19 से राजातालाब अथवा गोधना चौराहे से जाने दिया जाय। इसी तरह बैरियर जयपुरिया स्कूल के सामनेदामोदर दास पोखरा पड़ाव से आने वाले समस्त प्रकार के मालवाहक वाहनों को दामोदरदास पोखरे से क़स्बा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में नही आने दिया जायेगा।

Chandauli : मार्केट में जाम लगने से व्यापारियों को रहा आर्थिक नुकसान

चंदौली पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक करते एसपी डा. अनिल कुमार।
चंदौली पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक करते एसपी डा. अनिल कुमार।

एसपी ने पुलिस लाइन में चंदौली जनपद के व्यापारियों के साथ की बैठक

चंदौली(Chandauli)। पुलिस लाइन सभागार में एसपी डा. अनिल कुमार ने व्यापारी बंधुओं के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक के सामने रखा। व्यापारियों ने बताया कि जाम की झाम से मार्केट प्रभावित हो रहा है। व्यापार के वक्त सड़कें जाम हो जाने से ग्राहक उनकी दुकानों तक पहुंच पाते, जिससे आर्थिक क्षति हो रही है। इसके अलावा बिजली व्यवस्था में सुधार एवं आगामी त्यौहार पर कस्बों एवं नगरों में पुलिस गश्त की मांग की।

इस दौरान व्यापारियों ने व्यापारी सुरक्षा की मांग को एक बार फिर दोहराया। कहा कि व्यापारियों ने सड़क पर आड़े खड़े तिरछे वाहनों के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। शराब की दुकान के बाहर नशेड़ियो द्वारा उत्पात किया जाता है, वहीं दुकानदारों को बेवजह नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है। बाट-माप व और फूड विभाग के अधिकारी व्यापारियों को आए दिन प्रताड़ित करते रहते हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा के पूजा पंडालो में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करनी चाहिए और भीड़ भाड़ में अराजकता नही फैलनी चाहिए। सोशल मीडिया पर अफवाहो से बचे। व्यापारियों की समस्या को तुरंत हल कराया जाएगा। व्यापारियों किसी भी प्रकार की कोई भी शिकायत होती है और तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं। पुलिस विभाग, व्यापारियों की समस्या का निस्तारण करने का प्रयास करेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को निस्तारण किया जाए व्यापारियों के साथ कोई दुर्व्यवहार ना किया जाए, प्रशासन को कदम से कदम मिलाकर चलने की आवश्यकता है। देश की अर्थव्यवस्था के साथ व्यापारियों के लिए कहा भूमिका होती है। इस दौरान व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि, महिला जिलाध्यक्ष अर्चना देवी, घूरेलाल कन्नौजिया, राजेन्द्र गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, बबलू सोनी, मकबूल आलम, आभा चौरसिया, मंजू जायसवाल, रीता रघुवर शर्मा, शीला देवी, बसंत गुप्ता, शीला गुप्ता उपस्थित रहे।

Sewa Mitra से मिलेगा कुशल कामगारों को रोजगारः चंदौली डीएम

जिलाधिकारी चंदौली बोले, टोल फ्री नंबर 155330 पर काल कर घर बैठे ले मदद

चंदौली(Chandauli)। शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक सेवामित्र पोर्टल sewamitra.up.gov.in के उपयोग एवं लाभ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागों के साथ बैठक की। सेवामित्र व्यवस्था श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा विकसित किया गया है जिसका उद्देश्य जनता को उपयोगी सेवाओं की आसान पहुंच एवं स्थानीय स्तर पर कुशल कामगारों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस प्रक्रिया में उपभोक्ता घर बैठे ही सेवायोजन विभाग के सेवामित्र ऐप या टोल फ्री नंबर 155330 पर काल कर मदद ले सकते हैं।

सेवामित्र पोर्टल sewamitra.up.gov.in व ऐप पर कुल 29 श्रेणी की सेवाएं जैसे-इलेक्ट्रीशियन, कारपेन्टर, ब्यूटीशियन, कुक, प्लम्बर, ड्राईवर, नर्सिंग, हाउस कन्सट्रक्सन, टेन्ट सर्विस, कैटर्स सर्विस, मैनपावर सर्विसेज, नर्सिंग सेवा, हेयर कटिंग सैलून, कम्प्यूटर, एसी मैकेनिक, आरओ मैकेनिक आदि उपलब्ध है। बैठक में जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे द्वारा समस्त विभागों को सेवामित्र व्यवस्था के माध्यम से कार्यलयों में सेवाएं लिए जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही एनआरएलएम, स्वास्थ एवं अन्य विभागों द्वारा सम्बन्धित सर्विस प्रोवाइडर को सेवामित्र पोर्टल पर आनबोर्ड कराने का भी निर्देश दिया गया। इस पोर्टल पर यूपी के किसी भी जनपद में जिसे निर्धारित ट्रेड में कार्य कराना हो उसकी जानकारी तत्काल मिलेगी। प्रत्येक ट्रेड के लिए निर्धारित दूरी का दायरा फीस तय है। इस पोर्टल के माध्यम से सेवा लेने पर ठगी की आशंका नहीं रहेगी। निर्धारित फीस से अधिक पैसा मांगने पर उसकी शिकायत भी करना संभव है। सेवा प्रदाता को रजिस्ट्रेशन हेतु जीएसटी, आईटीआर, पैन कार्ड एवं फर्म/शॉप रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। सेवा प्रदाता अपना रजिस्ट्रेशन सेवामित्र पोर्टल पर स्वयं कर सकते है या सेवायोजन कार्यालय से सम्पर्क कर करा सकते है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, कृषि उप निदेशक, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Chandauli: बहन के प्रेमी को मौत के घाट उतारने वाला युवक गिरफ्तार, झाड़ियों में बरामद हुआ कुल्हाड़ी


चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के क्रिहिरणा गांव में विगत दिनों पूर्व एक युवक कुल्हाड़ी से मौत की घाट उतारने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत जेल भेज दिया। उक्त मामले का खुलासा सीओ रघुराज ने शहाबगंज थाने में किया।

इस बाबत उन्होंने ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी की तलाश मे पुलिस टीम कस्बा शहाबगंज पर मौजूद थी। कि मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या का मुख्य आरोपी हेमन्त कुमार, अपने रिस्तेदार के घर अमाव गांव मे छुपा है। और मुरलीधर चौराहा अमाव की तरफ से बिहार के किसी व्यक्ति से मिलकर उसके साथ बिहार भागने वाला है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराव व दबिस देते हुए पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हेमन्त कुमार अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल (कुल्हाड़ी) तियरा माइनर नक्टी पुलिया के बगल मे पश्चिम तरफ नहर के किनारे नरकट की झाड़ियों से बरामद कर लिया गया पूछताछ पर अभियुक्त हेमन्त कुमार ने बताया कि 17 अक्टूबर को शाम में ग्राम किड़िहिरा अन्तर्गत चन्द्रावती नहर पुलिया (बाहा) पर मैं व मेरे पिता अशोक राम व चाचा अनिल कुमार द्वारा मिलकर चन्द्रावती पुलिया पर बैठे हुए। उमेश कुमार को मारने के लिए पहुंचे कि उमेश ने जब हम लोगो को देखा तो भागना चाहा कि मेरे पिता व चाचा ने उसे पकड़ लिया। और मुझे मारने के लिये ललकारने लगे एकाएक मैंने उमेश कुमार की गर्दन पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसको जमीन पर गिरा दिया। तभी उसके पिता भाई और गांव वाले हम लोगो को दौड़ा लिये पिता और चाचा एक साथ भागे मैं गांव के बाहर भागा कुल्हाड़ी अपने साथ लेकर भागा कि अगर मुझे दौड़ाते हुए गांव के बाहर तक भी आएंगे तो इस कुल्हाड़ी से मैं अपना बचाव भी करूंगा । भागते समय तियरा माइनर नक्ती (किड़िहिरा) के पुलिया के बगल मे पश्चिम तरफ नहर के किनारे नरकट की झाड़ियों मे हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को छिपा दिया। और वहां से भाग गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम मर थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग आनन्द कुमार प्रजापति ,ज्ञान सिंह पाल ,दीपक कुमार , शब्बीर अहमद, रोहित कुमार मौजूद रहे।

Naugarh : किसानों को दी पशुपालन, बागवानी व मशरूम खेती की जानकारी

Naugarh

नौगढ़(Naugarh)। क्षेत्र के हड़ही बैरगाढ़ गांव में निक्रा परियोजना के अन्तर्गत आईसीएआर एवं आईएआर नई दिल्ली व कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयूएवं वरून संस्था नौगढ़ के सहयोग से संचालित भारत कृषक क्लब के किसान संसाधन केन्द्र का उद्घाटन संयुक्त निदेशक प्रसार डा. आरके पड़ारिया अध्यक्ष पर्यावरण संभाग डा.एस नरेश कुमार प्रधान वैज्ञानिक कृषि अभियंता डा.मनोज खन्ना मुख्य कृषि वैज्ञानिक डा. एसके सिंह बीएचयू व डा.एसपी सिंह कृषि विशेषज्ञ वरुन संस्था ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि किसान संसाधन केंद्र से किसानों को रोटावेटर, थ्रेशर, डीजल इंजन स्प्रिंकलर रेनगन मृदा परीक्षण सामग्री के साथ ही उन्नत प्रजाति के बीज एवं तकनीक कम पानी व कम समय में होने वाली बीज की सुविधा मुहैया होती हैं। आईएआरआई नई दिल्ली व वरुन संस्था के सहयोग से नौगढ़ ब्लाक के 12 गांव के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति किसानों को उन्नतशिल खेती हेतु बढ़ावा देने के प्रेरित किया जाना है। वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि सब्जी की खेती मछली पालन, पशुपालन, बागवानी, मशरुम की खेती के माध्यम से किसानों के आय में वृद्धि होगी। आयोजन में रामकृत विनोद पप्पू, अशोक भागवत महेन्द्र, चन्द्रशेखर, नवरंग, रजनीकान्त, देवराज सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

एमएलसी प्रतिनिधि का सभासद शंभूलाल श्रीवास्तव ने फूल मालाओं से किया स्वागत


चंदौली। नगर पंचायत चंदौली के संभ्रांत और वरिष्ठजनों द्वारा नगर स्थित रामप्रसाद विश्वकर्मा के आवास पर प्रतिनिधि (विधान परिषद सदस्य) मनोनीत होने पर नरसिंहपुर निवासी श्रीकांत विश्वकर्मा का स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्रीकांत विश्वकर्मा ने कहा कि जो जिम्मेदारी वाराणसी जनपद के जिलाध्यक्ष भाजपा व विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने सौंपी है उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा और पार्टी की रीतियों और नीतियों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं से जनपद के लोगों को लाभान्वित कराने का पूरा प्रयास करूंगा। साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील किया कि आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देश के हो रहे निरन्तर विकास की गति को और रफ्तार देने की जरूरत है। इस अवसर पर सभासद शंभूलाल श्रीवास्तव, सभासद प्रतिनिधि उपेंद्र तिवारी, अलख तिवारी, प्रदीप विश्वकर्मा, नीरज विश्वकर्मा, अभय विश्वकर्मा, अशोक गुप्ता, रामदुलारे गुप्ता, स्वागत विश्वकर्मा, वीरेंद्र विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह, अमरदीप, अमन सिंह, आनंद सिंह, साहू समाज के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, धनजी गुप्ता मौजूद रहे।

Chandauli: पुलिस ने सोसल मीडिया के माध्यम से 18 दिन बाद बच्चे को पश्चिम बंगाल से किया बरामद, परिजनों में दौड़ी खुसी की लहर

चन्दौली। सदर कोतवाली पुलिस की सोसल मीडिया ने 18 दिन बाद एक बच्चे को अपने माँ बाप से मिला दिया। इससे बच्चे के परिजनों में खुसी की लहर दौड़ गयी। परिजनों में चंदौली पुलिस का आभार व्यक्त किया।
दरसल सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव निवासी मनोज कुमार का पुत्र साईराम उर्फ कल्लूराम 18 दिन से गायब था। जिसकी सूचना परिजनों में सदर कोतवाली में दिया था। चन्दौली पुलिस ने अपने ट्विटर एकाउन्ट की मदद से संचालित गुमशुदा बच्चे की तलाश के लिए फोटों व पम्पलेट के माध्यम से खोजने का प्रयास किया था। तभी 18 दिन बाद पश्चिम बंगाल के थाना झारग्राम पुलिस ने बच्चे का पहचान किया। और उक्त गुमशुदा बच्चे के संबंध में थाना चन्दौली को सूचित किया। चंदौली पुलिस टीम मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहृत गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। 18 दिन बाद बच्चे को अपने आखों के सामने देखकर परिजनों की आँखे छलक आयी परिजनों ने चंदौली पुलिस के कार्य को सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Chandauli:बहन से प्रेम करने वाले प्रेमी को भाई ने कुल्हाड़ी से उतार दिया मौत के घाट पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार,असल अभियुक्त फरार

चन्दौली। विगत दिनों पूर्व सोमवार को शहाबगंज थाना क्षेत्र क्रिहिरणा गांव में प्रेम प्रसंग के मामले में युवक की धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर
युवक की हत्या करने वाले दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया। और विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया उक्त मामले का खुलासा सीओ रघुराज ने शहाबगंज थाने में किया।
इस दौरान उन्होंने ने बताया कि थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग के नेतृत्व गठित गठित की गई थी। पुलिस टीम द्वारा तियरा तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि युवक की हत्या करने वाले अशोक राम व अनिल कुमार अपने दरवाजे पर दिखे हैं। और कहीं भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने तत्काल दबिस देते हुए पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस टीम को देखकर दोनों भागने लगें। लेकिन दोनो व्यक्तियों को किड़िहिरा उनके दरवाजे के पास से पकड़ लिया गया। पूछताछ में अशोक राम व अनिल कुमार ने बताया कि उमेश कुमार मेरी लड़की से बातचीत करता था । मेरा लड़का हेमन्त उमेश को मेरी लड़की से बातचीत करने से मना किया था सोमवार को उमेश कुमार दिल्ली से आने के बाद मेरे घर की तरफ भी घूमता हुआ दिखाई दिया था। उमेश शाम के वक्त पार्क के टीनशेड मे बैठा था। उस वक्त मेरा लड़का समय से नही आ पाया नही तो वहीं इसको मार देते तब तक उमेश उठकर चला गया। और जाकर चन्द्रावती पुलिया (बाहा) पर बैठ गया। मेरे लड़के के आने के बाद हम लोगो के ललकारने पर मेरे लड़के हेमन्त ने उमेश कुमार के ऊपर कुल्हाड़ी से एकबैग प्रहार कर दिया। जब तक उसके घर वाले और गांव वाले आये हम लोग वहां से भाग गये जिस
कुल्हाड़ी से हेमन्त ने प्रहार किया था वह कुल्हाड़ी हेमन्त के पास ही है। हेमन्त कहां है हम लोगो को नही पता।

Chandauli
scattered clouds
38.8 ° C
38.8 °
38.8 °
16 %
4.8kmh
34 %
Fri
41 °
Sat
40 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights