चंदौली। उपचुनाव में जीत का जश्न मनाने के मामले में मुगलसराय कोतवाली में दर्ज मामले में निरूद्ध समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के वाहन को अवमुक्त करने का आदेश दिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीप कुमार मिश्र की अदालत ने मंगलवार को जारी अपने आदेश में वाहन रिलीज प्रार्थना-पत्र को स्वीकार करते हुए 10 लाख रुपये व्यक्तिगत बंध पत्र एवं समान राशि की प्रतिभू के साथ ही वाहन स्वामी द्वारा इस आशय के अंडरटेकिंग के साथ अवमुक्त करने का आदेश जारी किया है कि वाहन स्वामी उक्त वाहन को किसी अन्य को विक्रय नहीं करेगा और ना ही किसी अन्य को ट्रांसफर करेगा। इतना ही नहीं उसके इंजन नंबर, चेचिस नंबर के साथ रंग-रूप में कोई बदलाव करेगा।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया है कि मुकदमा अपराध संख्या 302/2023 अंतर्गत धारा-147, 148, 353, 186, 286, 341 आईपीसी व धारा-7 सीएलए के अपराध में निरूद्ध वाहन संख्या टीएस 15 ईयू 9092 स्कार्पियो को उसके वैध कागजात के आधार पर उसके पंजीकृत स्वामी की पहचान सुनिश्चित करते हुए यदि उक्त वाहन किसी अन्य मामले में निरूद्ध न हो तो उसके पंजीकृत स्वामी के पक्ष में अवमुक्त कर दें। विदित हो कि सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ले ने घोसी उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत के बाद मुगलसराय नगर अंतर्गत वीआईपी गेट के पास वाहनों को खड़ा करके सड़क पर जश्न मनाने के मामले को पुलिस ने संज्ञान में लिया और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू समेत अन्य के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। इसी मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के वाहन को कुछ दिनों पर सीज करने की कार्यवाही की। प्रकरण में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू व उनके साथ नामजद पांच अन्य को कोर्ट ने पहले ही जमानत दे दी। ऐसे में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू की ओर से अधिवक्ता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में वाहन रिलीज प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत करते हुए वाहन को वाहन स्वामी के पक्ष में अवमुक्त किए जाने का आग्रह किया। उक्त प्रार्थना-पत्र को स्वीकार करने के साथ ही कोर्ट ने वाहन को अवमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है।
पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को वाहन को कोर्ट ने किया रिलीज,घोसी उप चुनाव में जीत का जश्न मनाने के मामले में पुलिस ने किया था निरूद्ध
Chandauli:एसपी ने पुलिसकर्मियों में किया बड़ा फेर बदल,जाने कहा किसको मिली तैनाती
चंदौली। व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने 62 मुख्य आरक्षियों में बड़ा फेर बदल किया है। उन्होंने ने पुलिस लाइन में तैनात सुरेश कुमार अश्विनी कुमार को चंदौली थाने पर तैनाती किया है। आजाद अहमद को अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जय प्रकाश पांडेय को पुलिस लाईन से हेड पेशी सदर अनुज कुमार मौर्य को पुलिस लाइन से हेड मुहर्रिल दृतिय चंदौली लल्लन पाल को थाना शहाबगंज से हेड मुहर्रिल शहाबगंज राज नारायण यादव को थाना नौगढ़ से हेड मुहर्रिल नौगढ़ धीरेंद्र यादव को पुलिस से थाना अलीनगर इरशाद अंसारी को थाना नौगढ़ से हेड मुहर्रिल नौगढ़ विवेक कुमार यादव को थाना धानापुर से हेड मुहर्रिल धानापुर संदीप पांडेय को थाना सकलडीहा से हेड मुहर्रिल सकलडीहा अजित कुमार यादव को थाना बबुरी से हेड मुहर्रिल चकर्घट्टा मनोज कुमार यादव को हेड मुहर्रिल चकर्घट्टा से पेशी नौगढ़ बिनोद यादव को साइबर सेल से सीसी टीएनएस संदीप कुमार को थाना सैयदराजा से सीसी टीएनएस नौगढ़ उदय भान को कार्य क्षेत्र सकलडीहा से हेड पेशी सकलडीहा शिव मूरत यादव कार्य क्षेत्र चकिया से हेड पेशी चकिया प्रभात चौधरी को पैरोकार अलीनगर से पैरोकार कंदवा राकेश कुमार सिंह को पैरोकार मुगलसराय से पैरोकार अलीनगर घनश्याम पांडेय को पुलिस लाइन से पैरोकार मुगलसराय धर्मात्मा नंद को पुलिस लाइन से पैरोकार सैयदराजा विनय कुमार यादव को थाना धानापुर से अपराध शाखा रिशु यादव को पुलिस लाईन से अपराध शाखा हृदय नारायण को थाना धिना से थाना बबुरी उमाकांत थाना धिना से थाना सकलडीहा कुलभूषण सरोज थाना धिना से थाना बलुवा कल्लन यादव को थाना मुगलसराय से थाना धिना सुरेश कुमार को थाना मुगलसराय से थाना नौगढ़ सुमित सिंह को अलीनगर से सीसी टीएनएस धिना प्रेम नारायण यादव को पुलिस लाइन से थाना धिना अजय कुमार तिवारी को पुलिस लाइन से थाना धिना चन्दन कुमार गिरि को पुलिस लाइन से मुकदमा अपराध परमात्मा पाण्डेय को पुलिस लाइन से थाना धानापुर संतोष कुमार गिरि को पुलिस लाइन से थाना धानापुर सदीप कुमार चौबे को पुलिस लाइन से थाना धानापुर नागेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना कंदवा राजेन्द्र प्रसाद यादव को पुलिस लाइन से थाना सकलडीहा सुनील कुमार वर्मा को पुलिस लाइन थाना कंदवा श्रवण कुमार को पुलिस लाइन से थाना बबुरी देवेन्द्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना कन्दवा संदीप पाण्डेय को पुलिस लाइन से थाना चकिया उमेश चन्द्र को पुलिस लाइन से थाना बबुरी अमित कुमार वर्मा पुलिस लाइन से थाना धीना मधुकर उपाध्याय पुलिस लाइन से थाना धीना शशिकला को पुलिस लाइन से थाना धानापुर रामप्रवेश यादव को पुलिस लाइन से थाना धानापुर अफजल अब्बास को पुलिस लाइन से थाना कंदवा प्रदीप कुमार को पुलिस लाइन से थाना कंदवा नसिरुद्दीन मो० हुमायू को पुलिस से लाइन थाना चकिया हीरा सिंह यादव को पुलिस लाइन से थाना चकिया दिलीप कुमार को पुलिस लाइन से थाना शहाबगंज सुनील कुमार बिन्द को पुलिस लाइन से थाना शहाबगंज मनोज कुमार सागर को पुलिस लाइन से थाना शहाबगंज अमित कुमार यादव को पुलिस लाइन से थाना इलिया शशि भूषण को पुलिस लाइन से थाना कंदवा चंदन कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से थाना इलिया अमित कुमार को पुलिस लाइन से थाना नौगढ़ सहजाद नंद चौधरी को पुलिस लाइन से थाना चंदौली बिनोद कुमार यादव को पुलिस लाइन से थाना चंदौली अखिलेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना चंदौली राकेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से सोशल मीडिया सेल संतोष कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना सैयदराजा तैनात किया। और निर्देश दिया कि उपरोक्त पुलिसकर्मी तत्काल नवनियुक्त अनुपालन आख्या प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


Chandauli:मनराजपुर हत्या कांड में गोलू यादव मौत प्रकरण की जांच करेंगे एसडीएम
चंदौली। उप जिला मजिस्ट्रेट सदर मनोज पाठक ने बताया कि ग्राम मनराजपुर, थाना सैयदराजा के रहने वाले गोलू यादव पुत्र उदयराज यादव की पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल चंदौली में उपचार के दौरान 20 नवंबर को मृत्यु हो गयी है। उक्त घटना के मजिस्ट्रियल जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट चन्दौली द्वारा एसडीएम चंदौली को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त घटना के सम्बन्ध में जिस किसी व्यक्ति को जो भी लिखित व मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत करना हो वह 20 दिसंबर तक उपजिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है।
Chandauli:जिला अस्पताल में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर के लिए परेशान हो रहे मरीज
चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमला पति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय में अस्पताल प्रशासन की लचर व्यवस्था से मरीज़ो व उनके तिमादारो को कड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्ग व बीमार मरीजों के परिजनों को अस्पताल में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के लिए अस्पताल परिसर में भटक रहे हैं। तीमारदार मरीजों को गोदी में उठाकर ले जा रहे हैं। यहां मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड में पहुंचाने, इमरजेंसी में भर्ती करने और प्लास्टर रूम में लाने ले जाने के लिए मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए जरूरी उपकरण आदि पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अस्पताल में स्ट्रेचर तक की कमी नजर आ रही है। इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक मरीजों को लोग कहीं कंधे का सहारा देकर ले जा रहे हैं तो कहीं गोदी में उठाए हुए देखे जा रहे हैं। इस संबंध में सीएमएस डा. उर्मिला सिंह ने बताया कि अस्पताल पर पर्याप्त मात्रा में स्ट्रेचर उपलब्ध है। मरीज के तीमारदारों द्वारा स्ट्रेचर इधर-उधर कर दिया जाता है, जिससे मरीजों की संख्या बढ़ने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
डीएम का फरमानः किसानों का सुगमता से खरीदे धान‚ समय से करें भुगतान
जिलाधिकारी ने नवीन मंडी में स्थापित क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण
चंदौली(Chandauli)। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने नवीन मंडी परिसर में धान खरीद के लिए विभिन्न एजेंसियों द्वारा स्थापित क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान उन्होंने क्रय केन्द्रों पर आने वाले किसानों के लिए बैठने, पानी सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी की। जिलाधिकारी में क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि खरीद हुए धान को तिरपाल आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए रखा जाय। मंडी परिसर में जिन कृषकों का धान खरीद होनी है, उन्हीं का धान नवीन मंडी में अंदर रखा जाए अनावश्यक भीड़ न हो। इसके लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। धान खरीद के लिए जनपद में पर्याप्त बोरे की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। इसके लिए डिप्टी आरएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि समय से डिमांड सुनिश्चित करते रहे। नवीन मंडी में कुल 11 क्रय केंद्र स्थापित है। खाद्य विभाग, मंडी परिषद, एफसीआई, यूपीएस सहित अन्य क्रय केंद्र नवीन मंडी में स्थापित है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के अंत में सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों का धान की खरीद पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए नमी मापक यंत्र का उपयोग शत प्रतिशत सुनिश्चित हो। उन्होंने किसानों के धान खरीद के सापेक्ष शासन के टाइमलाइन के अंदर भुगतान करने के लिए डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया। साथ ही निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने धन केंद्र पर विक्रय के लिए ले गए धान की गुणवत्ता को देखा और क्रय किए गए धान की बोरियों का वजन कराया। क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि खरीद की गई धान को समय से निर्धारित मीलों पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया। किसानों के बैंक खाते में धनराशि स्थानांतरित करने की प्रगति के संबंध में जानकारी ली और क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि जिन कृषकों का धान की खरीद हो चुकी है सभी किसानों के खाते में 48 घंटे के अंदर धनराशि भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी दशा में किसानों का शोषण न हो, यदि शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान अनूप श्रीवास्तव मंडी सचिव सहित अन्य क्रय केंद्र प्रभारी एवं विक्रय कर रहे किसान उपस्थित रहे।
स्कालर्स पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में दिखी 10 राज्यों के संस्कृति की झलक
धूमधाम से मना स्कालर्स पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव
धानापुर(Dhanapur)। स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी राजेश राय एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चाप विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने कार्यक्रम में देश के 10 राज्यों के वेशभूषा, पहनावा,खान-पान रहन-सहन, बोलचाल एवं वहां के धरोहर संपत्तियों एवं आभूषणों से परिचय कराया गया।

मुख्य अतिथि राजेश राय क्षेत्राधिकारी ने कहा कि विभिन्न राज्यों की कल्चर से सजे कक्ष-कक्षाओं में जाने पर पूरी तरह महसूस हो रहा था की हम उसी प्रदेश में पहुंच गए है। उन्होंने विद्यालय प्रबंध एवं बच्चों तथा अभिभावकों की प्रसंशा की। जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने इन बच्चों ने जो पूरे भारत के कल्चर को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया है काफी सराहनीय है। थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने कहा कि बच्चों की प्रतिभाओं ने साबित कर दिया कि शहरों के स्कूल कॉलेज के छात्रों से कही अधिक ऊर्जा इन ग्रामीण बच्चो में है।

विद्यालय परिसर में छात्रों द्वारा निर्मित लगभग 10 फीट ऊंचा सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्टैचू एवं भारतवर्ष का तिरंगा कलर में बना नक्शा आकर्षण का केंद्र रहा। अलग-अलग कक्षाओं में जम्मू कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, नई दिल्ली आदि राज्यों के पहाड़, नदी गुफा, वहां के खान-पान, रहन-सहन, वेश-भूषा सहित अन्य संस्कृति प्रदर्शित किया गया। जिसे देखकर मुख्य अतिथि सहित अन्य उपस्थित अतिथि एवं अभिभावकों ने सराहा। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट किया गया। इस अवसर जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, अन्नू सिंह, एल उमाशंकर सिंह, मृत्यंजय सिंह, डॉ.देवेंद्र प्रताप यादव, नसीम खान, डॉ.सुभाष राम, आशीष विद्यार्थी, एमएम रहमान, डॉ.सत्य प्रकाश वर्मा, रश्मि वर्मा, ताहिया परवीन, गीता सिंह, सुनील कुमार शर्मा, धीरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन आशीष कुमार मिश्रा ने किया। स्वागत प्रिंसिपल साहिना खानम एवं धन्यवाद ज्ञापन खान मोहम्मद अनीस ने किया।
विश्व दिव्यांगता दिवसः खुशी की उड़ान संस्था ने दिव्यांगों में बांटी ट्राई साइकिल
विश्व दिव्यांगता दिवस पर दिव्यांगों को मिला खुशियों की सौगात
पीडीडीयू नगर। संस्था खुशी की उड़ान ने विश्व दिव्यांग दिवस पर उनको सबल बनाने का प्रयास किया। विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों का सहारा व उनका पैर उनका ट्रायसाइकिल होता है जब कभी वो बाहर निकले हो और अचानक से बारिश होने लगें उस समय सभी सामान्य लोग घरों एवं छतों वाले स्थान में रुककर अपने को बारिश से सुरक्षित कर लेते है परंतु दिव्यांग भाइयों को बारिश और धूप का सामना सड़क पर भींगते-तपते हुए करना पड़ता है। इसी समस्या को आत्मीयता से महसुस कर खुशी की उड़ान संस्था की मुहिम “ओढ़ा दो जिंदगी” के तहत रविवार को पीडीडीयू नगर के गुरुद्वारे पर अवतार हीरो के अधिष्ठाता “अवतार सिंह” के सहयोग से दिव्यांगजनों के ट्राईसाइकिल पर छतरी “खुशी की उड़ान” संस्था के तरफ से नि:शुल्क लगायी गयी।
संस्था की संस्थापिका सारिका दूबे ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नही अवसर है। अवसर है खुद को स्थापित करने का, अवसर है खुद को साबित करने का। सूरदास आंखों के अंधे होने के बाद भी जो ज्ञान का प्रकाश दिए है उसकी ज्योति आज भी सारे संसार मे अलौकिक हो रही है। वही दिव्यांगों के अंदर ऊर्जा भरते हुए अवतार सिंह जी ने कहा कि “जीत तब ज्यादा सुनिश्चित होती है जब आप यह खुद से कहने लगते है कि मैं जीत कर रहूंगा, अर्थात् संकल्प से बड़ा आपका कोई अंग नही कोई सहारा नही।”
वही संस्था के महासचिव देव जायसवाल ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा देव सेवा के समान हैं, आज विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगों के ट्राइसाइकिल के ऊपर लगी हुई छतरी से दिव्यांगों के चेहरे पे आई मुस्कान हमें उनका आशीर्वाद दे रही है। कई वर्षों से हमारी संस्था दिव्यांगों की सेवा करती आ रही है। इस पुनीत कार्यक्रम में महासचिव देव जायसवाल, कोषाध्यक्ष चितेश्वर सेठ, सचिव विकाश गुप्ता, रितिक, मीडिया हेड सुदीक्षा दुबे, सदस्य प्रियंका गुप्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
Chandauli:नेशनल हाईवे पर तेज़ रफ़्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को मारी टक्कर, हालत गंभीर
चंदौली। मुख्यालय स्थित मझवार स्टेशन के समीप शनिवार की देर रात अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार बाइक ने एक वृद्ध को टक्कर मार दिया। घटना में बाइक सवार को हल्की चोटे आयी तो वही वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल वृद्ध की जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वही प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक सवार शराब तस्कर बताया जा रहा है।
बताते हैं कि सैयदराजा क्षेत्र के ऐलेही गांव निवासी संतोष कुमार 60 वर्ष नेशनल हाईवे पार कर घर जाने के लिए स्टैंड पर ऑटो पकड़ने जा रहे थे। तभी तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित बाइक ने संतोष को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में संतोष के पैर ही हड्डी टूट गयी वही सर में गंभीर चोटे आयी मौके पर जुटे आस पास लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल संतोष की जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वही प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक सवार शराब तस्कर बताया जा रहा है। जिसको कोतवाली पुलिस बाइक और उसके बैग के साथ कोतवाली ले गयी।
OBC Candidate निःशुल्क CCC व O Level प्रशिक्षण के लिए करें आनलाइन आवेदन
चंदौली(Chandauli)। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अन्य पिछड़े वर्गों के लिये संचालित ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत निर्गत 17 दिसंबर तक आनलाइन आवेदन किया जाएगा। www.backwardwelfareup.gov.in व www.obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिये गये लिंक पर इच्छानुसार संस्था को चयनित करते हुए आनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति का प्रिंटआउट प्राप्त कर आधार व अन्य शैक्षिक अभिलेख को स्वप्रमाणित करते हुए उसकी समस्त हार्ड कापी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, बिछिया कला विकास भवन चन्दौली के सामने जमा किया जाना है। प्रशिक्षार्थियों की ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण अभ्यर्थी को पिछड़ी जाति का व्यक्ति तथा जनपद का निवासी होना चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनम शैक्षिक अर्हता इंटरमीडिएट अनिवार्य है। अभ्यर्थी के माता-पिता व अभिभावक की वार्षिक आय शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से एक लाख से अधिक न होनी। प्रशिक्षार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति प्राप्त न कर रहा हो। प्रशिक्षार्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
Chandauli:सम्पूर्ण समाधान दिवस में बोले डीएम, कागज पर निस्तारण की शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्यवाई
चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे व पुलिस अधीक्षक डॉo अनिल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को सदर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनने के साथ विभागीय अधिकारियों के माध्यम से निराकरण करने के संबंध मेंअधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने ने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एक ही समस्या बार-बार उत्पन्न न हो, समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मौके की जांच न करके कागज पर निस्तारण की शिकायत संज्ञान में आया तो निस्तारण में हिलाहवली करने वाले के खिलाफ भी कार्यवाही सुनिश्चित होगी। कहा कि शासन द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक जनपद के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस सदर में कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुई, मौके पर 08 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा जिन विभागों की अन्य शिकायतें हैं। जिनका मौके पर निस्तारण नहीं हो सका है। संबंधित अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का गुणवत्ता के साथ एक सप्ताह के अंदर ही निस्तारण करना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 4 शिकायत पत्र पुलिस से संबंधित थे। जिसमे सम्पूर्ण समाधान दिवस समाप्त होने के बाद संबंधित थाने से पुलिस मौके पर जाकर निस्तारण करेगी साथ ही जमीन से सम्बन्धी विवाद मामलो में पुलिस तथा राजस्व की गठित टीम के माध्यम से निस्तारण कराया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी , जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियंता चंदप्रभा, उप जिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी जिला पंचायती राज अधिकारी,जिला दिव्यांग जन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व संबंधित उपस्थित रहे।











