37.4 C
Chandauli
Tuesday, April 7, 2026

Buy now

Home Blog Page 297

New Delhi: झन्मेजय सिंह ने चंदौली की आवाज को पीएमओ पहुंचाया

New Delhi में चंदौली की मांगों को लेकर पीएमओ जाते अधिवक्ता झन्मेजय सिंह।
New Delhi में चंदौली की मांगों को लेकर पीएमओ जाते अधिवक्ता झन्मेजय सिंह।

झन्मेजय सिंह बोले, चंदौली को न्याय दिलाने के लिए अंतिम दम पर लड़ी जाएगी लड़ाई
New Delhi : जिला एवं न्यायालय निर्माण संघर्ष समिति चंदौली के अध्यक्ष जन्मेजय सिंह ने शनिवार को जिला न्यायालय निर्माण एवं जनपद को न्याय दिलाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचकर पत्रक दिया। पीएमओ में प्रधानमंत्री के सचिव ने पत्रक लेकर प्राप्त किया और आश्वासन दिया कि आपका यह प्रयास व्यर्थ नहीं जाएगा। चंदौली को न्याय दिलाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय हर संभव प्रयास करेगा और प्रधानमंत्री तक आपकी बात को पहुंचा जाएगा।

इस दौरान जिला एवं न्यायालय निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष जन्मेजय सिंह ने कहा कि अपनी मिट्टी और अपने लोगों के लिए मैं अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा। किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकूंगा। अधिवक्ताओं के आंदोलन और चंदौली की आवाज को जबरदस्ती दबाने का जो प्रयास किया गया, लेकिन शायद ऐसा करते वाले भूल गए कि हम शहीदी धरती के लोग हैं।

उन्होंने कहा कि कतिपय लोग, चंदौली की आवाज को उठाने का काम करने वाले आंदोलनकारियों को अपनी बातों व धमकियों से डराने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि चंदौली में जिला न्यायालय निर्माण व चंदौली के विकास होने तक अधिवक्ता अपना आंदोलन जारी रखेंगे। किसी कीमत पर आंदोलन को नहीं रोका जाएगा। कहा कि आज पूरी मजबूती के साथ पीएमओ पहुंचकर चंदौली जनपद की समस्याओं को पत्रक के जरिए पहुंचाने का काम किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही प्रकरण को प्रधानमंत्री संज्ञान में लेंगे और चंदौली के विकास को पंख लगेगा।

Science Exhibition: Chandrayaan-3 से लेकर Accident Prevention Road Safety मॉडल की दिखी झलक

गुरुकुल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रस्तुत किए मॉडल

Chandauli News: चंदौली क्षेत्र के नेगुरा स्थित गुरुकुल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों ने विज्ञान पर आधारित कई मॉडल तैयार किए, जिसे उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया और उक्त मॉडल के क्रियाशील के बारे में भी अतिथियों व अभिभावकों को पूरी जानकारी मुहैया कराई। जिसमें वाटर कन्जरवेशन मॉडल को प्रथम चुना गया। इसी तरह एक्सीडेंट प्रीवेंशन रोड सेफ्टी मॉडल द्वितीय व स्मार्ट सिटी विथ स्मार्ट इलेक्ट्रिशिटी माडल तीसरे स्थान पर रही।

इस दौरान स्कूल के प्रबंधक इसरार अहमद खान द्वारा बच्चों को मेडल प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया। साथ ही उन्होंने बच्चों को और बेहतर तरीके से तकनीकी जानकारी को बढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजन स्कूल की ओर से समय-समय पर किए जाते हैं, ताकि बच्चों का पढ़ाई के प्रति रूचि बनी रहे और वे सम-सामयिक खोज आदि को जानने के प्रति उनके अंदर उत्सुकता कायम रहे।

इसके पूर्व कक्षा-6 से कक्षा-8 तक के बच्चों ने स्पेश शटल लांच, ह्यूमन बॉडी टीएलएम, प्रिवेशन रोड सेफ्टी, प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल, स्मार्ट सिटी एण्ड स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी, चन्द्रयान-3.0, वाटर कंजर्वेशन, बिना बिजली के वाटर काउंटेन, वर्षा डिक्टेटर, भूकम्प डिक्टेटर, सोलर पावर पम्प आदि मॉडल प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने बताया कि उन्होंने मोबाइल व इंटरनेट के जरिए विज्ञान आधारित कई जानकारी एकत्रित किया, जिसके आधार पर उन्होंने अपने-अपने मॉडल को तैयार किया और उसके कार्य करने की विधि को भी विस्तारपूर्वक जाना और समझा।

बच्चों द्वारा तैयार किए गए एक-एक मॉडल अपने आप में अलग और अद्भुत था, जिससे अभिभावकों व अतिथियों ने देखा और सराहा। साथ ही उन्हें रेटिंग भी दी, जिनके आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय मॉडल का चयन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृष्णकांत, मधु श्रीवास्तव, खुशबू सिद्दीकी, शमशुद्दीन, परवेज खान, रोशन मौर्य, सुबाष शर्मा, विनोद कुामर, तान्या गुप्ता, सोनी मौर्य आदि उपस्थित रहे।

पितृ पक्षः पश्चिम वाहिनीं गंगा घाट पर अपने पित्तरों को किया तर्पण

जनपद चंदौली के बलुआ पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर तर्पण करते लोग।
जनपद चंदौली के बलुआ पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर तर्पण करते लोग।

Young Writer, चहनियां। पितृ विसर्जन के अवसर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर हजारो लोगो ने शनिवार को अपने अपने पूर्वजों को विधि विधान से तर्पण किया। ये सिलसिला भोर से ही शुरु हो गया। भीड़ को देखते हुए घाट पर पुलिस फोर्स मौजूद रही।
पितृ पक्ष में लगातार 15 दिनों तक लोग घरों में भोजन बनाकर अपने पूर्वजों को निकालने के बाद शनिवार को पितृ विसर्जन के दिन बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर हजारो की संख्या में लोगो ने अपने अपने पूर्वजों को तर्पण किया। घाट पर मुंडन कराकर गंगा में स्नान के पश्चात घाट पर मौजूद ब्राम्हणों से पिण्ड दान की सामग्री व मिष्ठान से तर्पण किया। घाट पर मौजूद लोगों ने विधि विधान से ब्राम्हणों द्वारा मंत्रों के साथ तर्पण किया। वही घरों में पकवान बनाकर छतों पर पित्तरों को निकाला गया। घाट पर भीड़ को देखते हुए भारी मात्रा में फोर्स व गंगा सेवा समिति के लोग तैनात रहे।

Chandauli:रेलवे लाइन के किनारे गड्ढे में खून से लतपत मिला युवक का शव, पुलिस ने ऐसे किया शिनाख्त


सैयदराजा। थाना क्षेत्र के जेठमलपुर रेलवे लाइन के समीप शनिवार को अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर हैं कई जगह चोट के निशान है। उसके जेब से एक आधार कार्ड और डीएल मिला है। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब लोग घटना स्थल की तरफ टहलने के लिए गए थे। तभी रेलवे लाइन के समीप पानी भरे गड्ढे से युवक का शव उतराया मिला। शव पर चोट के निशान और हत्या कर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने को सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई वहीं मिलने की सूचना जंगल मे आग की तरह पूरे नगर में फैल गई।

सूचना के बाद सैयदराजा पुलिस भी मय फोर्स पहुँच गई शव को बाहर निकाल कर स्थनीय लोगों से पहचान का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली हालांकि बाद में जामा तलाशी के दौरान मृतक की जेब से आधार कार्ड और डीएल मिला है।

इस बाबत एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे लाइन किनारे शव मिला है उसके पास से इंदौर निवासी अशोक वर्मा नाम का डीएल व आधार कार्ड मिला है। वही थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि युवक ट्रेन से गिर गया था। जिससे उसके सर में गभीर चोट आई थी। रास्ते की तलाश में रेलवे ट्रैक पर चल रहा था। जिसमे खून के निशान हैं। ट्रैक से बाहर आने के लिए पानी मे उतरा जिससे उसकी मौत हो गयी।

Chandauli:बिजली कटते ही अंधेरे में डूब गया नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,टार्च व मोमबत्ती की रोशनी में हुआ महिलाओं का प्रसव

नौगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगढ़ में गुरुवार को देर शाम बिजली कटौती के दौरान प्रसव कराने के लिए आयी करीब आधा दर्जन महिलाओं का टॉर्च व मोमबत्ती की रोशनी में स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रसव कराया। क्षेत्र के गोलाबाद मरवटिया व पड़ोसी जनपद सोनभद्र के गोटीबांध गांव की प्रसव पीड़ा से पीड़ित 07 महिलाओं को गांव की आशा ने गुरुवार को सीएचसी नौगढ़ में भर्ती कराया था।
रात्रि मे करीब 08 बजे विद्मुत उपकेंद्र नौगढ की आपूर्ति ठप हो गयी। बिजली की जारी कटौती से अस्पताल सहित क्षेत्र में अंधेरा छा गया। अस्पताल में लगाया गया 10 किलोवाट का सोलर भी तकनीकी खराबी आ जाने से निरंतर खराब ही रहता है। वहीं अस्पताल में लगा 20 किलोवाट का जनरेटर को कभी नहीं चलाया जाता है। जिससे स्टाफ नर्स व एएनएम ने टॉर्च व मोमबत्ती की रोशनी में प्रसव कराया। मरीजों व प्रसूताओं एवं परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करके रात्रि मे अस्पताल में रहना पड़ा। अधीक्षक डा.अवधेश कुमार सिंह पटेल ने बताया कि अस्पताल में समुचित प्रकाश की सुविधा है। अस्पताल में कायम लो वोल्टेज की समस्या का समाधान के लिए परिसर मे ट्रान्सफार्मर लगा करके बिजली दिए जाने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। गुरुवार की रात्रि में प्रकाश की सुविधा ठप होने के मामले की जांच कराकर दोषी स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। मामले की जानकारी होने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरी ने नाईट ड्यूटी मे मौजूद चिकित्सक से आवश्यक जानकारी हासिल कर तत्काल उच्चाधिकारियों को मोबाइल फोन से अवगत कराया। बताया कि चिकित्सा अधीक्षक डा.अवधेश सिंह पटेल का कभी भी अस्पताल में बने आवासीय परिसर में रात्रि प्रवास नहीं होने से काफी दुर्व्यवस्था ब्याप्त है। स्वास्थ्य कर्मियों की व्याप्त मनमानी से मरीजों को शासन के मंशा के अनुरूप दवा उपचार का  लाभ नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री के नाम पत्र प्रेषित कर के मामले की जानकारी दी जाएगी। कहा कि जल्द ही अस्पताल में मरीजों को दवा उपचार का समुचित लाभ व चिकित्सा अधीक्षक सहित स्वास्थ्य कर्मियों का रात्रि प्रवास अस्पताल के आवासीय भवन में शुरू नहीं हुआ तो भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी होगा।

25 हजार रुपए के इनमिया बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंदौली। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध की जा रहे अभियान में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने सदर तहसील के समीप गैंगेस्टर एक्ट मे वांछित
25 हजार के इनमिया बदमाश को धर दबोचा और उसको गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया।
सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पियरीया पोखरा थाना चेतगंज वाराणसी निवासी लालू चौहान को कचहरी अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त लालू चौहान, गैंग लीडर चन्दन विश्वकर्मा के गैंग का सक्रिय सदस्य है। उक्त गैंग अपने आर्थिक भौतिक दुनियावी लाभ प्राप्त करने के लिए वाहनों की चोरी कर बिक्री करते है । इस गैंग के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी थी। जिसमे लालू चौहान उपरोक्त फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रूपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में बंटी सिंह, मोहित शर्मा शामिल थे।

Chandauli:पुलिस ने संदिग्ध लोगों व बाइक चालको के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान, बाइक सीज के साथ इतने बाइको का काटा चालान

चंदौली। मुख्यालय स्थित पुलिस बूथ के समीप बृहस्पतिवार को कोतवाल राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बाइक चालको के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इससे वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। पुलिस को बीच सड़क पर देखते ही कुछ बाइक सवार इधर उधर भागते नजर आए।
सदर कोतवाल राजीव कुमार ने दुपहिया वाहन चालकों के कागजात रिपोर्ट बिना हेलमेट आदि की जांच की। इसके अलावा वाहन चालकों की डीक्की खुलवा कर भी देखा। बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देश पर संदिग्ध लोगों व दो पहिया वाहनो के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में पुलिस ने वाहन से संबंधित दस्तावेज, हेलमेट एवं लाइसेंस जांच की गई। इस दौरान एक बाइक को सीज के साथ लगभग एक दर्जन दोपहिया वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान रावेंद्र सिंह,राजेश कुमार,बंटी सिंह,मोहित शर्मा संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Chandauli: नेशनल हाईवे पर आर्टिगा कार ने बच्चों से भरी स्विस्ट डिज़ायर में मारी टक्कर, दो घायल

उत्तराखंड आश्रम से सासाराम जा रहे थे कार सवार एसपी कार्यालय के सामने स्विफ्ट डिजायर में मारी टक्कर,

चंदौली। मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय के समीप नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार को स्विफ्ट डिजायर और आर्टिगा कार में टक्कर हो गयी। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही स्विस्ट डिजायर में बैठे स्कूली बच्चे बाल बाल बच गए। मौके पर जुटे आप पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची ने तत्काल घायलों की जिला अस्पताल पहुचाया जहा उनका इलाज इलाज़ चल रहा है।
बताते हैं कि बिहार प्रान्त के सासाराम निवासी पंकज पांडेय 57 वर्ष व रवि इंडिया 24 वर्ष उत्तराखंड आश्रम से बिहार सासाराम जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार एसपी कार्यालय के समीप पहुची की सामने चल रहे। बच्चों से भरी स्विफ्ट डिजायर कार में टक्कर मार दी। घटना में पंकज पांडेय व रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। वही कार में सवार बच्चे बाल बाल बच गए। घटनास्थल पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घायलों को कार से बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को मौके पर पहुची ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज चल रहा है। इस बाबत सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कार की स्विस्ट डिजायर व आर्टिगा कार में टक्कर हो गयी थी। जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही स्विफ्ट डिजायर में बैठे बच्चे बाल बाल बच गए हैं।

Training : महिलाओं को दी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी

मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देते अतिथिगण।
मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देते अतिथिगण।

मिशन शक्ति योजना के तहत द्वितीय चरण का कार्यक्रम सम्पन्न

Chandauli News : मिशन शक्ति योजना 2.0 के द्वितीय चरण का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मवीर कुमार, वरिष्ठ सहायक, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, चन्दौली द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित करके प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने उद्योग विभाग की संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी प्रशिक्षण किट योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा महिला स्वावलम्बन के लिए विभाग आपका सहयोग करेगा।
कार्यक्रम में हुसैन, वरिष्ठ सलाहकार, बड़ौदा यूपी बैंक, चकिया, द्वारा स्वरोजगार के लियें बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं (मुद्रा ़ऋण, सीसी टर्म लोन विभागीय ऋण योजना तथा बैकिंग बीमा व ऑनलाइन खाता सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम संयोजक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ सहायक धर्मवीर कुमार का अगंवस्त्रम भेंटकर यूपिकान के अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। सभी प्रतिभागियों का आभार व धन्यवाद देते हुए मिषन शक्ति की थीम-नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन का 03 दिवसीय आत्मरक्षा एवं सुरक्षा प्रशिक्षण में पुलिस विभाग, एडवोकेट, डाक्टर्स मास्टर ट्रेनर्स, ताइक्वाण्डो एक्सपर्ट द्वारा प्रशिक्षण बैचवार दिया गया तथा 03 दिवसीय महिला उद्यमिता विकास प्रषिक्षण में एमएसएमई उद्यमिता एक्सपर्ट, जिला उद्योग व बैंक अधिकारी, उद्यमिता मास्टर ट्रेनर, सफल उद्यमी तथा समाजसेवी द्वारा कार्यक्रम प्रतिदिन बैचवार प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे महिलाओं के अन्दर नई उर्जा व स्वावलम्बन की रूझान व उत्साह दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम में शक्ति मिशन योजनान्तर्गत प्रशिक्षित महिलाओं में प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर खुशी व उत्साह प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में राम मनोहर, अनिता शर्मा, रिंकी व आकांक्षा तिवारी, श्रीकान्त, राहुल तिवारी, अवधेष, सुनील कुमार, माधुरी, मान्यती, आदर्ष, दिनेष, सनी, आनन्द को सफल बनाने में बहुत योगदान रहा।

Chandauli: दरवाजे पर बंधी 41 बकरियां खोल ले गए चोर,ग्रामीणों में दहशत


नियामताबाद । थाना क्षेत्र के कुढकला गांव में मंगलवार की बीती रात चोरो ने दो घरों के बाहर बधी लगभग 40 बकरियां लेकर फरार हो गए। भुक्तभोगी जब सुबह उठा तो घर के बाहर अपनी बकरियां नदारद देख सन्न रहा गया। उसके तत्काल रेलवे चौकी पहुच कर पुलिस को चोरी के मामलों को अवगत कराया। और लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
दरसल कुढकला गांव निवासी संजय कुमार का दीवाल फांदकर चोरो ने दरवाजे पर बंधी पांच बकरियां खोल ले गए। भुक्तभोगी जब सुबह उठा तो अपने बकरियो को खोजना शुरू कर दिया लेकिन कही उसका पता नही चल सका तभी इसी दौरान मालूम चला कि गांव के ही सुदामा के दरवाजे पर भी बंधी लगभग तीन दर्जन बकरियो को चोर खोलकर ले गए। जिसको लेकर पूरे गांव सहित क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। वही लगातार चोरी होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल भी बना गया है। बकरी पालकों ने तत्काल मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रेलवे चौकी पर पहुचकर घटना से पुलिस को अवगत कराया और लिखित तहरीर देखर न्याय की गुहार लगाई। इस रेलवे चौकी प्रभारी जनक सिंह ने बताया कि बकरियां चोरी की तहरीर मिली है पुलिस चोरो को खोजने का प्रयास कर रही है।

Chandauli
scattered clouds
37.4 ° C
37.4 °
37.4 °
11 %
3.9kmh
33 %
Tue
38 °
Wed
36 °
Thu
36 °
Fri
37 °
Sat
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights