डीडीयू नगर। जिले के एक मात्र नगर पालिका परिषद के जन प्रतिनिधि बोर्ड की बुधवार को हुई बैठक हंगामेदार रही।बैठक में सांसद और विधायक के प्रतिनिधि के तौर पर शिरकत कर रहे बावला मुखर्जी और भीम मोदी को निर्वाचित सभासदों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध को देखते हुए दोनों प्रतिनिधि सभाकक्ष से बाहर चले गए।इसके बाद बैठक सुचारू रूप से चला। कई प्रस्तावों को चर्चा के बाद पारित किया गया। जलकर विभाग के एक प्रस्ताव को सभासदों की विरोध पर स्थगित कर दिया गया। वही मवई खुर्द वार्ड में नगर पालिका की 12 बीघा जमीन है। जिसे प्लाटरों के द्वारा कब्जा कर लिया गया है। सभासदों ने कहा कि जनप्रतिनिधि बोर्ड की पूर्व में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था। कि जहां पर भी सरकारी जमीन है।जो दूसरों के कब्जे में है उसे मुक्त कराया जाएगा। इस प्रस्ताव को लेकर भी सभासदों ने जमकर हंगामा किया।नगर के विकास पर मंथन किया।
नगर पालिका जनप्रतिनिधि बोर्ड की बैठक बुधवार को सभागार में निर्धारित समय से आरंभ हुई। सभा में 25 वार्डों के सभासद मौजूद रहे।
सभासदों के विरोध के स्वर ऊंचा होते देख दोनों प्रतिनिधि बाहर चले गए। दोनों प्रतिनिधियों के बाहर जाने के बाद बैठक आरंभ हुई और तेरह में बारह प्रस्तावों पर चर्चा की गई। नगर पालिका के दुकानों के नीलामी का मुद्दा छाया रहा। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के ठेके का सीमा समाप्त होने पर पूर्व या वर्तमान फर्म को स्वीकृत करने पर विचार किया गया। अलाव जलाने के लिए निविदा जारी करने पर विचार किया गया।बैठक में विभिन्न वार्डों के सभासद मौजूद रहे। अध्यक्षता चेयरमैन सोनू किन्नर और संचालन अधिशासी अधिकारी व एसडीएम विकास धर ने किया।
Chandauli:हंगामेदार रहा जनप्रतिनिधि बोर्ड की बैठक,सभासदों के विरोध के चलते बाहर हुए सांसद और विधायक प्रतिनिधि
Cyber Crime Police टीम ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
चंदौली(Chandauli): Cyber Crime Police टीम द्वारा मंगलवार को सुदामा देवी महिला महाविद्यालय में साइबर अपराध के प्रति जागरूक किरा गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मौर्या, उपनिरीक्षक दीपक पाल, उपनिरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह व आरक्षी संतोष कुमार यादव द्वारा छात्राओं को साइबर अपराध व इनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान उपनिरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इंटरनेट हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग है। इसने हमारे आपस में संवाद करने, मित्र बनाने, नई सूचना (अपडेट) साझा करने, खेल (गेम) खेलने और खरीदारी करने के तरीके को बदल दिया है। यह हमारे दैनिक जीवन के अधिकांश पहलुओं को प्रभावित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि अपनी किसी भी जानकारी को पब्लिक प्लेटफॉर्म जैसे कि सोशल मीडिया पर शेयर न करें। सोशल मीडिया साइट्स के लिए ऑफिशियल Email का इस्तेमाल न करें। अपनी जन्मतिथि, नाम, मोबाइल नंबर आदि का इस्तेमाल कभी भी पासवर्ड बनाने में न करें। एक ही पासवर्ड का प्रयोग विभिन्न सेवाओं, वेबसाइट और ऐप में न करें। किसी भी पॉपअप ऐड को रिस्पॉन्ड न करें। ई-मेल अटैचमेंट के जरिए आए किसी भी सॉफ्टवेयर को अपने कंप्यूटर में इंस्टॉल न करें। अपने क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की जानकारी वेब ब्राउजर में सेव न करें। अपने निजी और बैंकिंग डिटेल्स को किसी के साथ फोन या ई-मेल या फिर एसएमएस के जरिए शेयर न करें। कभी भी किसी भी प्रकार की ओटीपी भूलकर किसी के साथ शेयर न करें। Free Wifi व असुरक्षित वाईफाई का इस्तेमाल करने से बचें तथा शॉपिंग और बैंकिंग के लिए इसका इस्तेमाल कभी न करें। कहा कि Bank व वॉलेट कंपनियां या अन्य अधिकृत संस्थान कभी भी केवाईसी अपडेट करने के लिए कॉल नहीं करते हैं। साथ ही अपने ग्राहकों के मोबाइल पर केवाईसी से सम्बन्धित कोई लिंक सॉझा नहीं करते हैं। अपना मोबाइल नम्बर, खाता नम्बर, Password, OTP, PIN या कोई अन्य गोपनीय विवरण कभी भी किसी के साथ साझा न करें। कोई भी अधिकृत बैंक या ग्राहक सेवा कभी भी अपने ग्राहकों से कोई गोपनीय जानकारी साझा करने के लिए नहीं कहती है। अपनी व्यक्तिगत व निजी तस्वीरें सार्वजनिक रूप से साझा न करें। कभी भी अपने व्यक्तिगत विवरण या वित्तीय जानकारी जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल, पासवर्ड व क्रेडिट या डेबिट कार्ड का विवरण और ऐसी अन्य जानकारी किसी के साथ ऑनलाइन साझा न करें, क्योंकि इसका दुरुपयोग किया जा सकता है।
Chandauli:बैंक से घर जा रही महिला से दो लाख की उचक्कागिरी,सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच में जुटी पुलिस
डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी रेलवे गेट के सामने मंगलवार की दोपहर दो बजे के करीब महिला के बैंग से दो लाख रुपए उचक्कों ने उड़ा दिया। बैंग से पैसा से गायब देखकर महिला सन्न रह गई। पीड़िता के पति ने मुगलासराय कोतवाली में पहुंच कर लिखित तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच पड़ताल में जुट गई।
बिछड़ी अलीनगर निवासिनी शारदा देवी पति संतोष पटेल भांजा आकाश एसबीआई बैंक रेलवे स्टेशन ब्रांच से दो लाख रुपए निकाला। पैसे को थैले में लेकर घर जा रही थी कि बैंक से जैसे ही जीटी रोड रेलवे गेट नंबर-2 के सामने राधे स्वीट हाउस के सामने पहुंची तभी थैले से पैसा गायब मिला। थैले में नीचे देखने पर पता चला कि किसी उचक्कों ने ब्लेड मारकर महिला के थैले से पैसा गायब कर दिया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दिया। घटना की जानकारी होते ही संतोष पटेल पुत्र शिव जतन पटेल तत्काल पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच पड़ताल में जुट गई है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा अपराध चिंता का विषयः धर्मेन्द्र तिवारी
फोटो-
कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू कांग्रेस जिलाध्यक्ष।
कांग्रेस कार्यालय पर मीडिया से रूबरू हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी
चंदौली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार को पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार कर जमकर निशाना साधा। कहा कि पूरा प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है। एनसीबीआर की 2023 की रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार पूरे भारत में होने वाले अपराधों में 16 प्रतिशत अपराध उत्तर प्रदेश में हैं। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों एवं आम जनमानस की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जहां दो नवंबर को आईआईटी बीएचयू की छात्रा का तीन लड़कों द्वारा जबरन गन प्वांइट पर छात्र का वीडियो बनाया एवं दुष्कर्म किया गया। तीन नवम्बर को ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बता दिया था कि इस घटना में भाजपा के लोगों का हाथ है। इस पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। पांच नवंबर को सीसीटीवी फुटेज से लड़कों की पहचान कर ली गई। आठ नवम्बर को पीड़िता द्वारा भी उनकी पहचान कर ली गई। आरोपियों की पुष्टि होने के पश्चात भाजपा द्वारा उन्हें मध्य प्रदेश के चुनाव प्रचार में भेज दिया गया। कहा कि ऐसे में सवाल यह उठता है कि आरोपियों की पहचान होने के बाद भी उनको गिरफ्तार करने में दो महीने क्यों लगे? यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह घटना भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की है। कहा कि दूसरी घटना प्रदेश के मुख्यमंत्री के क्षेत्र गोरखपुर की है, जहां विनोद उपाध्याय को सुल्तानपुर में पुलिस द्वारा कथित मुठभेड में मार दिया गया। ये बात आइने की तरह साफ है कि गोरखपुर के रहने वाले विनोद उपाध्याय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुराने विरोधी रहे हैं। योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद विनोद उपाध्याय पर शिकंजा बढ़ता गया औरं क्रमशः उन पर ईनाम की धनराशि भी मामले को गंभीर दिखाने के लिए बढ़ाई गई। यह मुठभेड़ व्यक्तिगत कुंठा और राजनैतिक विद्वेष से प्रेरित है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
पुलिस ने की एफआईआर, विद्यालय ने भी गठित की जांच समिति
आरोपी प्रधानाचार्य ने भी मंगलवार को रखा अपना पक्ष
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के टांडा कला स्थित श्री सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अपने ही कॉलेज की एक शिक्षिका द्वारा निजता के हनन का आरोप लगाए जाने के बाद मंगलवार को अपना पक्ष रखा। कहा कि आरोप लगाने वाली शिक्षिका भी विद्यालय परिवार का ही हिस्सा है। उनके द्वारा लगाए गये आरोप के क्रम में बलुआ थाने में दर्ज मुक़दमे की जांच चल रही है। जांच के बाद पूरी सच्चाई लोगों के सामने आ जाएगी और मैं पूरी तरह जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हूं।
विदित हो कि बलुआ थाना के टांडा कला स्थित श्री सरस्वती इंटर कालेज में चेंजिग रूम में सीसी टीवी कैमरा लगाकर प्रधानाचार्य की ओर से शिक्षिकाओं व छात्राओं के ड्रेस चेंज करने की गतिविधियां पर नजर रखे जाने का मामला प्रकाश में आया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए श्री सरस्वती इंटर कालेज के प्रबंधक ने मंगलवार को प्रकरण की सत्यता को सामने लाने के लिए जांच कमेटी गठित कर दी, जो 10 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रबंध समिति के प्रबंधक के समक्ष रखेगी। वहीं दूसरी ओर एएसपी विनय कुमार सिंह न बताया कि पीड़ित शिक्षिका की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी प्रकरण में आरोपी प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल को विकसित करने, चोरी की घटनाओं को रोकने छात्र-छात्राओं में अनुशासन की भावना समीक्षा करने को लेकर जनवरी 2023 में शासन के निर्देश के अनुपालन में टायलेट और बाथरूम को छोड़कर पूरे कॉलेज कैंपस में वॉइस रिकॉर्डर के साथ सीसी कैमरा लगाया जा चुका है। हर जगह लिखा भी गया है कि आप कैमरे की नजर में है। वित्तविहीन और वित्त पोषित इंटर कॉलेजों में कहीं भी चेजिंग रूम जैसी व्यवस्था नहीं होती है। इतना सबके बावजूद यदि कोई शिक्षक या शिक्षिका अपना कपड़ा कैमरा लगे वाले रूम में ठीक करता है या बदलता है तो इसमें दूसरा व्यक्ति दोषी कैसे हो सकता है। जबकि वॉइस रिकॉर्डर और कैमरा हिडेन न होकर साफ-साफ दिख रहे है। ऐसे में शिक्षिका द्वारा निजता के हनन की बात कहना निराधार है।
डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन ने गठित की चुनाव समिति
चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के साधारण सभा की बैठक मंगलवार को बार सभागार में हुई। इस दौरान वर्ष 2024-25 के वार्षिक चुनाव को लेकर बार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विचार विमर्श किया। साथ ही चुनाव समिति भी गठित की गई। सर्वसम्मति से छह सदस्यीय चुनाव समिति के छह सदस्यों का नाम नामित किया गया, जिसमें राजेंद्र प्रसाद पाठक, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए।
इसके अलावा रमाकांत सिंह, मोहम्मद शमशुद्दीन, आनंद कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, महेंद्र चतुर्वेदी को चुनाव समिति में शामिल किया गया। उक्त चुनाव समिति की वार्षिक चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराएगी। इस दौरान बार अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने कहा कि यह बार केवल बार नहीं, बल्कि परिवार है जिसमें अधिवक्ता हितों के लिए सभी मिलकर संघर्ष करते हैं। इसकी पहचान संघर्ष से ही है। कहा कि डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की प्राथमिकता वर्तमान में अधिवक्ताओं का हित है और भविष्य में भी यह हमारी प्राथमिकता बनी रहेगी। महामंत्री राज बहादुर सिंह ने कहा कि बार हमेशा पुराने पदाधिकारियों के सानिध्य और नए पदाधिकारियों के जोश के साथ निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेंद प्रसाद पाठक ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया जल्द ही पूर्ण कर ली जाएगी और चुनाव संबंधित कार्यक्रम की घोषणा करते हुए उसे सकुशल सम्पन्न कराने का पूरा प्रयास होगा। बार के पदाधिकारियों के बीच आपसी सद्भाव व समन्वय कायम रहे। इसके लिए हम सभी मिलकर प्रयास व पहल करेंगे। इस अवसर पर पंचानन पांडेय, रमाकांत सिंह, बजरंगी यादव, सुल्तान अहमद, संतोष सिंह, विद्याचरण सिंह, अमित सिंह दद्दू, धनंजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, मणिशंकर राय, बबलू सिंह, झन्मेजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
Chandauli:तीन दिन से लापता अधेड़ का कुए में मिला शव,क्षेत्र में फैली सनसनी
चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक अधेड़ का शव कुए में मिलने से सनसनी फैल गया। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से युवक के शव को कुएं से निकलकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताते हैं कि शहाबगंज कस्बा निवासी प्रभु बनवासी का पुत्र मटरू वनवासी 40 वर्ष तीन दिन से लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन कही उसका पता नही चल सका पर युवक नहीं मिला। सुबह बनवासी बस्ती के सिवान में मटरू का शव कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुचे एडिशनल एसपी सुखराम भारती व क्षेत्राधिकारी आशुतोष ने पुलिस बल के साथ ग्रामीणों की सहायता से कड़ी मस्कत के बाद अधेड़ के शव को कुए से बाहर निकाला और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे प्रकाश 22 वर्ष, बबुआ 14 वर्ष, बाठे 12, मनोहर 6 वर्ष को पीछे छोड़ गया। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक सुखराम भारती ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आगे की कार्यवाई में जुट गई है।

सात घंटे रेस्क्यू के बाद भी बच्चे के शव को बरामद नही कर पाई गोताखोरो की टीम
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में सोमवार को एक पिता अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ गांव के बाहर कुएं में कूद गया। सात घंटे रेस्क्यू के बाद भी गोताखोर की टीम अभी तक बालक का शव बरामद नही कर पाई है। वही पुलिस ने पिता के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आगे की कार्यवाई जुट गई।
बताते हैं कि बिशुनपुर गांव निवासी आशुतोष सिंह 35 वर्ष का पत्नी से दो साल पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा था। जिसके जिसके कारण उसकी पत्नी उसको छोड़ कर चली गयी थी। वह अपनी मां व चार साल के पुत्र प्रवल सिंह के साथ घर में रहता था। सोमवार की दोपहर अचानक किसी मामले को लेकर अपने माँ से विवाद कर पुत्र प्रबल को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे प्रबल को गंभीर चोट आई। आप पास के लोगो ने तत्काल प्रबल को उठाकर इलाज़ कराने के लिए अस्पताल जा रहे थे। तभी प्रबल के पिता आशुतोष ने प्रबल को ग्रामीणों से छीन कर गांव के कुएं में कूद गया। घटना में दोनों की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने ग्रामीणों की सहायता से आशुतोष सिंह ने शव को बाहर निकाला लेकिन बच्चे के शव को बरामद करने में असफल रहे। जिसके लिए गोताखोर को बुलाया गया लेकिन मौके पर उनके भी हाथ खाली रहे। इस बाबत थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बालक का शव कुएं के नीचे फस जाने के कारण निकल नही पाया पिता के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
Crime Control: चोरी के जेवरात, मोबाइल, नकदी बरामद पांच चोर गिरफ्तार
मुगलसराय कोतवाली पुलिस को मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता
डीडीयू नगर(DDU Nagar, Chandauli): कोतवाली क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी में विगत दिनों से हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान पुलिस टीम को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने सोमवार को इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी के खेल मैदान में आपस में चोरी के माल का बंटवारा कर रहे पांच चोरों को पुलिस ने चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि विगत दिनों रेलवे के विभिन्न क्वार्टर में हो रही चोरी की घटनाओं को संज्ञान में लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई थी कि सोमवार को मुखबिर के माध्यम से जानकारी मिली कि नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी के खेल मैदान के समीप कुछ लोग चोरी के समान के बटवारा को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय के नेतृत्व में पुलिस टीममौके पर पहुंची और घेराबंदी कर पांचों को पकड़ लिया। चोरी के समान को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आए। पूछताछ में सभी ने हम लोग चोरी के समान को बटवारा कर रहे थे। पकड़े गए चार चोर नाबालिक हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी के सोने के आठ चैन, दो मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, एक लॉकेट, एक जोड़ी कान का झुमका, एक जोड़ी कान का झाला, चार कील,आठ जोड़ी चांदी की पायल, आठ जोड़ी बिछिया, छह चांदी की अंगूठी, एक फूल करधनी, एक मोबाइल व 5300 नगद बरामद हुए। पुलिस ने सभी चोरों को विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया।
Google Read Along App से बच्चों में जलेगी शिक्षा की अलग
चंदौली(Chandauli News): जिले के धानापुर ब्लाक में बाल विकास परियोजना कार्यालय पर Google Read Along 2.0 की दो दिवसीय कार्यशाला Piramal Foundationऔर बाल विकास परियोजना के तत्वावधान मे आयोजित की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत बाल विकास परियोजना अधिकारी वीरू मनी की अध्यक्षता में की हुई।
इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्री को बताया कि Google Read Along App एक बुनियादी शिक्षा पर आधारित एप्लीकेशन है जो की शालापूर्व शिक्षा में बच्चों की मदद करता है। बताया कि समुदाय में सैम व मैम बच्चों को एनआरसी में अधिक से अधिक भर्ती करने व समुदाय आधारित गतिविधियों को सक्रिय तरीके करने के लिए अनुरोध किया। कार्यक्रम मे सीनियर प्रोग्राम लीडर हेमन्त कुमार वर्मा ने बताया इस ऐप से निपुण भारत मिशन एवं बुनियादी शिक्षा अभियान के लक्ष्यों को ई-शिक्षा के द्वारा आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। यह बच्चों में पठन, भाषा का ज्ञान व रोचक गतिविधियों पर आधारित खेल जैसे उल्टा-पुल्टा, पढ़ो फटाफट, गुब्बारा फोड़ो और अक्षर जोड़ शब्द बनाना शामिल है, जो बच्चों को पढ़ने और समझने में सहायता करता है। इस ऐप में हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी 1000 से ज्यादा कहानियां और खेलों के साथ गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है यह ऐप निःशुल्क है।
Google Read Along ऐप डाउनलोड कर जिले में चल रहे बुनियादी शिक्षा अभियान से जोड़ने के लिए राज्य का पार्टनर कोड bsaup001 डालकर अभियान से जुड़े। उक्त कार्यक्रम में गांधी फैलो पूजा शर्मा ने बताया कि यह ऐप बच्चों भाषा के कौशल को बढ़ाता और बच्चों की क्षमता और रुचि के अनुसार पढ़ने मे मदद करता है इसमें सही से पढ़ने पर सितारे इनाम के रूप में मिलते हैं। साथ ही गलत उच्चारण करने पर दिया। बच्चों को सही बोलने के लिए मदद करती है उसे फिर से पढ़ने का अभ्यास कराया जाता है। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका, सविता, मीरा और शकुंतला आदि उपस्थित रही।











