चकिया। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो कुमारी मायावती के निर्देश पर गुरुवार को जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान के नेतृत्व ने मुजफ्फरपुर गांव में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें पार्टी को मजबूत बनाने के साथ आगामी चुनाव के लिए विस्तार से विचार विमर्श किया और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार कहा कि एससी और ओबीसी की लड़ाई सिर्फ बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों ज्योतिवा राव फुले व छत्रपति शिवाजी महाराज ने लड़ा है। उसके बाद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने अंग्रेजों लड़कर साइमन कमीशन के नेतृत्व में एससी ओबीसी के हक अधिकार के लिए दिन भर लोगों को समझाते थे, लेकिन मनुवादी विचार धारा के लोग बाबा साहब का भी विरोध करने लगे, फिर भी जब संविधान बनाने का अवसर मिला तो बिना भेदभाव के बाबा साहब ने एससी ओबीसी के साथ-साथ सर्व समाज को भी हक अधिकार दिया। कहा कि जब कांशीराम साहब वन क्लास की नौकरी कर रहे थे, तब दीना भाना नाम का एक चपरासी बाबा साहब की जयंती के छुट्टी मांग रहा तो अधिकारी ने नहीं दिया। दीना भाना पूरे दिन चुपचाप बैठा रहा और रो रहा था तब मान्यवर कांशीराम ने उससे पूछा की एक दिन की छुट्टी के लिए इतना परेशान हो तब दीना भाना नाराज होकर बोले कि कांशीराम साहब आज जो तुम नौकरी कर रहे हो वह भी बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की देन है। इस दौरान राजन खान, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, फूलचंद, आनंद चौहान, वेद प्रकाश, सर्वेश कुमार, हाफिज नफीस अधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बसपा ने अनुसूचित व पिछड़े समाज के हितों को दी प्राथमिकताः घनश्याम
Rashtriya Parivarik Labh Yojana के लिए नए पोर्टल पर करें आवेदन
Chandauli News: जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया कि Rashtriya Parivarik Labh Yojana के अन्तर्गत आनलाइन आवेदन के लिए नया पोर्टल जारी किया गया। नए पोर्टल पर आवेदन पत्र आमंत्रित कर निर्धारित प्रक्रिया के द्वारा आधार, मृत्यु प्रमाण पत्र तथा आय प्रमाण पत्र का प्रमाणीकरण करते हुए स्वीकृति एवं भुगतान की व्यवस्था की गयी है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत गरीबी रेखा के नीचे निवास करने वाले परिवार के मुख्य कमाऊ मुखिया (महिला या पुरूष) की मृत्यु तिथि तक आयु 18 वर्ष या उससे अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। शहरी क्षेत्र में आवेदक की वार्षिक आय-56460 एवं ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय 46080 तथा आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिये मृत्यु तिथि के 01 वर्ष के अन्दर आवेदन करने पर रू0 30000 (तीस हजार मात्र) की एक मुश्त आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाती है। बताया कि आवेदकों द्वारा समाज कल्याण विभाग के वेबसाईट पर आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदकों द्वारा अपना आवेदन पत्र जन सुविधा केन्द्रों (कामन सर्विस सेन्टर) साइबर कैफे, निजी इन्टरनेट केन्द्र अथवा विभागीय वेबसाइट पर स्वयं भरा जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन पत्र में दर्ज प्रविष्टियों की शुद्धता का पूर्ण उत्तरदायित्व आवेदक का होगा। यदि आवेदक द्वारा कोई प्रविष्टि गलत दर्ज कर दी जाती है, तो आवेदक द्वारा दर्ज प्रविष्टियों में अन्तिम रूप से पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन पत्र सबमिट करने से पूर्व सुधार किया जा सकता है। प्रत्येक आवेदक को ऑनलाईन आवेदन, स्वीकृति व अस्वीकृति से लेकर धनराशि आधार लिंक बैंक खातों में प्रेषण तक की सूचना एसएमएस के माध्यम से विभिन्न स्तर पर दी जायेगी।
Crime: रंगदारी मांगने वाले दो शातिर अपराधी को पुलिस ने दबोचा,
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने गुण्डा टैक्स रंगदारी वसूली करने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधियों को सरेसर स्थित भारत पेट्रोलियम ऑयल डिपो के सामने से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार विजय कुमार पांडे पुत्र कृष्ण मुरारी पांडेय निवासी पुरे दत्तक का पुरवा थाना धनपतगंज जिला सुल्तानपुर तेल लेने के लिए भारत पेट्रोलियम आयल डिपो आए थे। तीन मोटरसाइकिल सवार छह व्यक्तियों द्वारा डरा धमका कर गुंडा टैक्स रंगदारी की वसूली की गई। विजय कुमार पांडे द्वारा थाना अलीनगर पर तहरीर दिया गया। मुखबिर की सूचना पर सूरज कुमार चौहान पुत्र कन्हैया चौहान निवासी ग्राम सरेसर तथा लव कुश यादव पुत्र मुराहू यादव निवासी ग्राम सरेसर को गुरुवार को समय करीब 12 बजे भारत पेट्रोलियम आयल डिपो के सामने सरेसर से गिरफ्तार किया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अलीनगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में निरीक्षक शेषधर पाण्डेय, एसआई ताराचन्द्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, सन्तोष कुमार सिंह, भूपेन्द्र भारतीय सम्मिलित रहे।
विश्व हिन्दू महासंघ ने श्रद्धापूर्वक मनाई अवेद्यनाथ महाराज की पुण्यतिथि
चंदौली। विश्व हिंदू महासंघ संगठन के पदाधिकारी द्वारा बुधवार को गोरखनाथ मठ के ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। लोगों में प्रसाद वितरण कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ के जिला प्रभारी व आदित्य मैटरनिटी एवं नर्सिंग होम के डायरेक्टर पंकज पांडेय ने कहा कि महंत अवेद्यनाथ को अपनी मां का नाम याद नहीं रह गया था। क्योंकि जब वह बहुत छोटे थे, तभी उनके माता पिता की अकाल मृत्यु हो गई थी। वह दादी की गोद में पल रहे थे। उच्चतर माध्यमिक स्तर तक शिक्षा पूर्ण होते ही दादी की भी मृत्यु हो गई। उनका मन इस संसार के प्रति उदासीन होता गया और उसमें वैराग्य का भाव भरता गया। वह अपने पिता के एकलौते पुत्र थे। उन्होंने अपनी सम्पत्ति दोनों चाचा को बराबर बांट दिया और वैराग्य ले लिया। किशोर अवस्था में उन्होंने बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्तरी, यमुनोत्री आदि तीर्थ स्थलों की यात्रा की, कैलाश मानसरोवर की यात्रा से वापस आते समय अल्मोड़ा में उन्हें गंभीर बीमारी हो गया था। जब वे अचेत हो गए तो साथी उन्हें उसी दशा में छोड़ कर आगे बढ़ गए। तबीयत ठीक हुई तो महंत जी अमरता के ज्ञान की खोज में भटकने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात योगी निवृत्तिनाथ से हुई। और उनके योग, आध्यात्मिक दर्शन तथा नाथ पंथ के विचारों से महंत जी प्रभावित होते चले गए। उस समय अवेद्यनाथ तक सिर्फ ब्रह्मचारी संत थे। नाथ पंथ में अभी दक्ष नहीं थे। योगी निवृत्तिनाथ के साथ रह कर ही महंत जी ने तत्कालीन गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ के बारे में सुना जो योगी निवृत्तिनाथ को चाचा कहते थे। कार्यक्रम में ओमप्रकाश सिंह, रुद्रा कुमार पाठक, रतन श्रीवास्तव, रमेश सिंह, शिवम् सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
मिशन शक्तिः नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन की दी जाएगी जानकारी
चंदौली। मिशन शक्ति योजना के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र के वरिष्ठ सहायक धर्मवीर कुमार, अभिषेक पाठक व यूपीकान के सचिन शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर इसका उद्घाटन किया गया। इसके बाद अतिथियों द्वारा 150 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण किट का वितरण कर छह दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की।



इस दौरान कार्यक्रम संयोजक रामचन्द्र द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जिला उद्योग, यूपिकान के अधिकारियों का बुके व मार्ल्यापण कर स्वागत किया गया। बताया कि मिशन शक्ति के थीम-नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन का 03 दिवसीय आत्मरक्षा एवं सुरक्षा तथा 03 दिवसीय महिला उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित होगा। प्रतिदिन महिला सुरक्षा तथा उद्यमिता से सम्बन्धित महिला पुलिस, महिला एडवोकेट, महिला डाक्टर व ताइक्वान्डो एक्सपर्ट तथा उद्यमिता विकास के एक्सपर्ट द्वारा प्रषिक्षण दिया जायेगा। धर्मवीर कुमार ने बताया कि नारी शक्ति के जागरूकता के लियें प्रदेष सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा महिला उद्यमी के लियें विभाग की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री रोजगार कार्यक्रम ऋण योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर आकांक्षा तिवारी द्वारा आत्मरक्षा तथा सुरक्षा की जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में श्रीकान्त, अवधेष, सुनील कुमार, राहुल तिवारी, माधुरी, मान्यती, आदर्ष, दिनेष, सनी, आनन्द ने योगदान दिया।
Madan Mohan Malaviya University की गोल्ड मेडलिस्ट बनी चंदौली की खूशबू वर्मा
Chandauli News: चंदौली की धरा बहुत उपजाऊ है। यहां धान-गेहूं के साथ ही प्रतिभाओं की पौध चहुंओर लहलहा रही है। ऐसी ही एक प्रतिभा हैं खुशबू वर्मा। जिन्होंने गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय से एमएससी गणित में गोल्ड मेडल प्राप्त कर परिवार के साथ ही जनपद चंदौली का मान बढ़ाने का काम किया है। उन्हें गत दिनों विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में चांसलर आनंदीबेन पटेल ने गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया और उनकी प्रतिभा को सराहा।

खुशबू वर्मा जनपद चंदौली के सैयदराजा नगर अंतर्गत वार्ड नंबर-8 सुभाष नगर की निवासी सुनील वर्मा की बेटी हैं। जो बचपन से ही मेधावी थी और उनका पठन-पाठन में रूचि था। माता-पिता समेत परिवार के लोगों बेटी की मेधा को बचपन में ही पहचान लिया और उसे बेहतर शिक्षा प्रदान करके संबल प्रदान करते गए। खुशी वर्मा ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई काशीनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से पूरी की। इसके बाद बीएससी की पढ़ाई मुगलसराय स्थित विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय से पूरी कर एमएससी मैथ के लिए गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। वहां उन्हें कड़ी मेहनत करके अच्छे अंक अर्जित किए और एमएससी मैथ में पूरे विश्वविद्यालय में अव्वल रहकर गोल्ड मेडल हासिल किया। विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दीक्षांत समारोह में सूबे की राज्यपाल और चांसलर आनन्दीबेन पटेल ने सैयदराजा निवासी खुशी वर्मा को डिग्री और गोल्ड मेडल प्रदान कर उनकी प्रतिभा को सम्मानित किया और हौसला भी बढ़ाया।

इस उपलब्धि से पिता सुनील वर्मा और माता अमरावती देवी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कहा कि खुशी वर्मा उन बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं जो पढ़-लिखकर कुछ कर गुजरने का जज्बा पाले हुए हैं। दूसरी ओर खुशी वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार को समर्पित करते हुए समाज हित में कार्य करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की बात कही।
Chandauli: पुलिस ने पकड़ी 90 लाख की शराब, दो तस्कर गिरफ्तार एसपी ने पुलिस टीम को दिया 25 हजार का इनाम
चन्दौली । नौगढ़ पुलिस व सर्विलांस स्वाट टीम को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने धान की भूसी के अंदर छिपाकर व फ़र्जी बिल्टी बनाकर बिहार ले जाई जा रही शराब की ट्रक को धर दबोचा। पकड़ी गई शराब की बाजार में कीमत करीब 90 लाख रुपए बताई जा रही है। उक्त मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने पुलिस लाइन में किया। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
डॉ अनिल कुमार ने बताया कि नौगढ पुलिस व स्वाट,सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान के क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि एक डीसीएम में धान के भूसी की बोरियों के बीच शराब तस्करों द्वारा शराब लादकर बिहार बेचने हेतु ले जाया जा रहा है। जिसपर सक्रियता दिखाते होते नौगढ के जयमोहनी बार्डर के पास भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की साथ ही 2 शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए फर्जी बिल्टी बनवाकर डीसीएम के उपर धान की भूसी रखकर अन्दर पंजाब मेड शराब की खेप बिहार ले जा रहे थे. जहां ऊची कीमतों पर बेच लेते है। कहा कि गोवंश, शराब व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम नौगढ़ में शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है। मेन रूट पर सख्ती किए जाने के चलते अन्य जगहों से तस्करी की जा रही हैम लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया दो तस्कर गिरफ्तार किए गए है।
Chandauli: न्याय पदयात्रा के अगुवा अधिवक्ता झन्मेजय सिंह के माता की तबियत बिगड़ी
Chandauli News: जिला न्यायालय निर्माण व मुख्यालय के विकास के लिए न्याय पदयात्रा लेकर दिल्ली निकले अधिवक्ता झन्मेजय सिंह की माता की तबियत बिगड़ गयी है। इस बात जानकारी झन्मेजय सिंह द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी गई है। बावजूद इसके वह न्याय पदयात्रा को अपनी अगुवाई में आगे बढ़ाने के अपने संकल्प पर अडिग हैं। फिलहाल न्याय पदयात्रा लखनऊ में है और अपने अगले पड़ाव की तैयारी में है। इसकी जानकारी होने पर चंदौली के तमाम लोगों व झन्मेजय सिंह के करीबियों ने उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही इस विषम परिस्थिति में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया।
विदित हो कि न्याय पदयात्रा चंदौली से अधिवक्ता झन्मेजय सिंह की अगुवाई में 8 सितंबर को निकली है, जो वाराणसी, जौनपुर व सुल्तानपुर जनपद होते हुए लखनऊ पहुंच चुकी है। यात्रा का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ता झन्मेजय सिंह ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी माता के तबियत खराब होने की जानकारी दी। फिलहाल वह न्याय पदयात्रा लेकर आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में उनकी माता की तबियत बिगड़ने से उनकी चिंताओं के बीच झन्मेजय सिंह चंदौली के विकास व न्यायालय के निर्माण के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि उनकी दृढ़ संकल्प को लोगों ने सलाम किया। साथ ही कुछ साथियों ने बात का भरोसा दिया कि वह पदयात्रा को आगे बढ़ाएं, क्योंकि वह उनकी माता की देखभाल के लिए चंदौली में मौजूद हैं। वहीं अधिकांश ने उन्हें पदयात्रा की जिम्मेदारी अन्य साथियों को सौंपकर मां की देखभाल के लिए लौट आने का आग्रह किया। लेकिन झन्मेजय सिंह अपने संकल्प को लेकर पूरी तरह से अडिग हैं। उन्होंने कहा कि जिस संकल्प के साथ वह चंदौली से निकले हैं उसे पूरा किए बगैर वह वापस नहीं लौटेंगे। साथ ही उन्होंने एक बार फिर चंदौली के जनप्रतिनिधियों की संवेदनहीनता व उदासीनता पर आक्रोश व नाराजगी व्यक्त की। कहा कि वह चंदौली के नाकारा जनप्रतिनिधियों के कारण आज विषम परिस्थिति में अपनी मां को अकेला छोड़कर चंदौली के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसे चंदौली के लोग सदैव याद रखेंगे।
Chandauli: हत्या-हादसे में उलझी गुत्थी, शव का पोस्टमार्टम रुका
एसपी ने कहा मामला संज्ञान में, पोस्टमार्टम के बाद होगी अग्रिम कार्यवाही
Chandauli News: बीते 15 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में घायल युवक की उपचार के दौरान तीनों दिनों बाद बीते सोमवार को मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस ले आई, जहां परिजन युवक की मौत को हत्या करार देते हुए पंचनामा पर दस्तख्त करने से मना कर दिया और हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि उक्त मामले में पहले धीना और अब धानापुर पुलिस लीपापोती कर रही है।
पुलिस कार्यप्रणाली से खफा परिजनों ने टेलीफोन के जरिए सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को सूचना दी। इसके बाद सपा नेता तत्काल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उन्होंने परिजनों की शिकायत को सुनने के बाद एसपी डा. अनिल कुमार से बातचीत की और मृतक परिजनों की बात को उनके समक्ष रखा। मांग किया कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों का पैनल बनाकर किया जाए और वीडियो रिकार्डिंग हो। कहा कि परिजन यह बता रहे हैं कि तीन दिवसीय बाबा कीनाराम जन्मोत्सव के अंतिम दिन नवमी बिंद अपने एक साथी के साथ बाइक से रामगढ़ कीनाराम मठ गया था, जो वापस नहीं लौटा। परिजनों को वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। परिजन घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले गए, जहां तीन दिन बाद घायल नवमी बिंद की मौत हो गयी।
मौत के बाद परिजन शव लेकर लौटे तो धानापुर पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस ले आई, जहां परिजनों द्वारा पंचनामा पर दस्तख्त करने से इन्कार कर दिया गया। साथ ही यह आरोप लगाया कि पुलिस ने अपनी रिपोर्ट बदल दर मामले को सड़क हादसा दिखाने का प्रयास कर रही है, जबकि मामला हत्या का है। अंततः एसपी डा. अनिल कुमार ने प्रकरण की जांच के लिए धानापुर थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि प्रकरण की जांच करें। फिलहाल शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि पुलिस पीड़ित की शिकायत और आशंकाओं को संज्ञान में ले और उसके आधार पर जांच कर उचित कार्यवाही करे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
Chandauli: बिजली विभाग के अधिकारियों ने बड़े बकायादारों के खिलाफ नगर में चलाया चेकिंग अभियान, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
चंदौली। उपखंड अधिकारी विवेक मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को बड़े बिजली बकायदारों के खिलाफ नगर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इससे बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान अधिकारियों ने बाईपास चला रहे रहे दो उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराया वही बिजली बकायादारों से तीन लाख 21 हजार वसूल किया।
इस दौरान उपखंड अधिकारी विवेक मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि नगर में औचक निरीक्षण किया गया। जिसमे दो घरों में कटिया मारकर बिजली चोरी से चला रहे थे। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वही 3 लोगो के यहां मीटर लगवाया गया। यह अभियान लगातार चलता रहेगा। लोगों से अपील किया कि बिजली चोरी ना करें और मीटर को घर के बाहर लगवाए। बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि ओवरलोड हो जाने से बिजली की समस्या पैदा हो रही है। और ट्रांसफार्मर भी जल जा रहा है। दौरान कोई कटिया मारते हुए पकड़ा जाता है। तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान मनोज कुमार,रामा, सोमारू,रामाश्रय तिवारी, आदि मौजूद रहे।











