29.7 C
Chandauli
Tuesday, October 20, 2026

Buy now

Chandauli: बिजली विभाग के अधिकारियों ने बड़े बकायादारों के खिलाफ नगर में चलाया चेकिंग अभियान, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

- Advertisement -

चंदौली। उपखंड अधिकारी विवेक मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को बड़े बिजली बकायदारों के खिलाफ नगर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इससे बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान अधिकारियों ने बाईपास चला रहे रहे दो उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराया वही बिजली बकायादारों से तीन लाख 21 हजार वसूल किया।
इस दौरान उपखंड अधिकारी विवेक मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि नगर में औचक निरीक्षण किया गया। जिसमे दो घरों में कटिया मारकर बिजली चोरी से चला रहे थे। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वही 3 लोगो के यहां मीटर लगवाया गया।  यह अभियान लगातार चलता रहेगा। लोगों से अपील किया कि बिजली चोरी ना करें और मीटर को घर के बाहर लगवाए। बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि ओवरलोड हो जाने से बिजली की समस्या पैदा हो रही है। और ट्रांसफार्मर भी जल जा रहा है। दौरान कोई कटिया मारते हुए पकड़ा जाता है। तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान मनोज कुमार,रामा, सोमारू,रामाश्रय तिवारी, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights