27.2 C
Chandauli
Wednesday, April 8, 2026

Buy now

Home Blog Page 305

Chandauli: दो पहिया व चार पहिया वाहनो पर जाति, पद, संप्रदाय व आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग करने वाले 343 वाहनों पर पुलिस ने किया कार्यवाही,1086500 रुपये वसूला जुर्माना


चन्दौली। जनपद की यातयात पुलिस ने दो दिवसीय अभियान के तहत दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर जाति, पद, संप्रदाय व अन्य आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग करने वाले लोगो को निशाने पर रखा और उनको पाठ पढ़ाया की
सड़क पर गाड़ी चलेगी तो आपका नाम पद कद संप्रदाय जाति और धर्म के आधार पर नहीं बल्कि यातायात विभाग द्वारा वाहनों के लिए तय की गई नियम के अनुसार चलेगी जो मानक की नंबर प्लेट। का उल्लंघन करते हुए वाहन सड़क पर फर्राटा भरेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। जनपद के समस्त थानो चौकी व ट्रैफिक पुलिस द्वारा दो दिवसीय अभियान के तहत कुल 343 वाहनों का चालान किया गया। वही उन पर 1086500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
और हिदायत दी गयी कि जाति सूचक, पद सूचक, संप्रदाय सूचक या अन्य आपत्तिजनक शब्द या चित्र वाहन से नहीं हटाया गया तो वाहन को पर सीज कर दिया जाएगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने कहा है कि यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस कारवाई से बचें, यह कार्यवाही आपको आर्थिक चोट देने के लिए नहीं बल्कि समाज में एकरूपता लाने और नकारात्मकता दूर करने के लिए किया जा रहा है।

Double Engine Government: 9 करोड़ खर्च के बाद आधी सड़क ने ली जल समाधि

कुंडा खुर्द में गंगा में कटकर बह चुके सड़क को दिखाते मनोज सिंह डब्लू।

सपा नेता Manoj Singh W ने सरकार व जिला प्रशासन पर साधा निशाना

DDU NAGAR NEWS: समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता मनोज सिंह डब्लू सोमवार को एक बार फिर भाजपा सरकार, स्थानीय प्रशासन के साथ ही विधायक व सांसद पर हमलावर नजर आए। गंगा कटान मुक्ति यात्रा लेकर चल रहे मनोज सिंह डब्लू जब कुंडा खुर्द गांव पहुंचे तो वहां सड़क की स्थिति देश दंग रह गए। उन्हें ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सड़क का आधा हिस्सा कटान की जद में आकर गंगा में समाहित हो चुका है। इसी बीच मनोज सिंह डब्लू की नजर वहां लगे शिलापट्ट पर लगी, जिस पर सड़क की लागत नौ करोड़ देख उनका गुस्सा और भी बढ़ गया।

कुंडा खुर्द में गंगा में कटकर बह चुके सड़क को दिखाते मनोज सिंह डब्लू।
कुंडा खुर्द में गंगा में कटकर बह चुके सड़क को दिखाते मनोज सिंह डब्लू।

इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि सूबे की सरकार व उनके जनप्रतिनिधि चंदौली की जनता के साथ मजाक कर रहे हैं। वर्ष 2022 में नौ करोड़ की लागत से बनी सड़क का आधे से अधिक हिस्सा गंगा में बह चुका है। आखिर इसे किस मानक पर तैयार किया गया कि सड़क एक वर्ष भी नहीं चली। शासन-प्रशासन को गंगा कटान क्षेत्र में सड़क बनाने से पहले उसे भौगोलिक स्थिति को पूरी तरह देखकर जनता की सुविधाओं के लिए जनता का पैसा खर्च करना चाहिए, लेकिन यहां अंधी लूट मची है। कहा कि कुछ दिन पहले भी मोटरसाइकिल सवार दो लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। वर्तमान में सड़क लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। सड़क की इस दुर्दशा व लोगों के दुश्वारियों के लिए जिम्मेदार अफसरों से मिलकर सवाल करूंगा। कहा कि गंगा कटान मुक्ति यात्रा लेकर इसी उद्देश्य से चला हूं कि गांवों में विकास के नाम सरकार क्या खेल कर रही है। कहा कि सरकार के लोग शिलापट्ट लगाकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जैसा कि फुलवरिया में इंटर कालेज निर्माण में हुआ और महेवा में भी शिलापट्ट लगा कर जनता को वर्षों तक गुमराह किया गया। कहा कि इस मुद्दे पर आवश्यकता पड़ी तो आला अफसरों से बातचीत होगी। डीएम चंदौली से मांग किया कि प्रकरण की गंभीरता से जांच कराते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

DDU Junction: लिफ्ट में बीस छात्रों के फंसने से स्टेशन पर मचा हड़कंप


उड़ीसा के बालेश्वर स्कूल से प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अयोध्या जा रहे थे
डीडीयू नगर। डीडीयू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर स्थित लिफ्ट में सोमवार की पूर्वाह्न में बीस बच्चे फंस गए। बच्चों को लिफ्ट में फंसे होने की सूचना पर स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे इलेक्ट्रिकल विभाग ने लिफ्ट को खोलकर सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया। अन्यथा बड़ी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। विभाग के अनुसार लिफ्ट में क्षमता से अधिक बहुत अधिक लोग सवार हो गए थे, जिससे लिफ्ट फर्स में धंस गई और दरवाजा जाम हो गया।
बताते हैं कि उड़ीसा के बालेश्वर से स्कूल की तरफ से कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बच्चे अयोध्या जा रहे थे। 72 छात्रों का दल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से सोमवार की पूर्वाह्न 11 बजे प्लेटफार्म संख्या दो पर उतरे। अध्यापक के साथ सभी छात्र फुटओवर ब्रिज से ऊपर चले गए। बच्चों के मन में आया कि लिफ्ट को देखा जाए, तभी 20 बच्चों का एक ग्रुप से लिफ्ट में घुसकर नीचे उतरने लगे, तभी क्षमता से अधिक लोड होने के कारण लिफ्ट नीचे उतरकर सतह पर पहुंच गया। काफी देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा न खुलने पर बाहर खड़े अन्य छात्र शोर मचाने लगे। शोर सुनकर यात्रियों की भीड़ जुट गई। इसी बीच आरपीएफ और जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को वहां से तत्काल हटा दिया। इसकी सूचना सीएसजी एनके मिश्र को दिया। तभी सीएसजी ने इसकी सूचना इलेक्ट्रिकल विभाग को देकर मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद इलेक्ट्रिकल विभाग के लोग पहुंच कर भीतर का दरवाजा खोलकर फंसे सभी छात्रों को बाहर निकाला। तब जाकर लोगों ने राहत का सांस लिया। अध्यापक ने सभी छात्रों को साथ लेकर बिना कुछ कहे वहां से वाराणसी की तरफ निकल गए।

गंगा कटान ने मिटा दिया सुल्तानेपुर गांव का अस्तित्वः Manoj Singh W

Manoj Singh W ने गंगा कटान मुक्ति पदयात्रा के अंतिम दिन मुगलसराय में भरी हुंकार

News Chandauli: समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता गंगा कटान मुक्ति यात्रा लेकर मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में दाखिल हुए। इस दौरान उन्होंने गंगा कटान पीड़ितों के दर्द को जाना और उनके आंसू पोछे। इस दौरान सुल्तानेपुर गांव की दास्ता को सुनकर मर्माहत हो उठे। उन्होंने कहा कि गंगा कटान में सुल्तानेपुर गांव का अस्तित्व ही मिट गया। यहां खेत गए, घर गया और पूरा गांव की गंगा में समा गया। जिस कारण खेती करने वाला किसान मजदूर हो गया। लोग पलायन करने को विवश हो गए। यहां के बाशिदें कुछ सकूराबाद में अपना आशियाना बनाकर रह रहे हैं तो अधिकांश ने नई बस्ती बसा ली है। गंगा कटान का इससे भयावह तस्वीर जनपद में और कहीं देखने को नहीं मिल सकती।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हालात यह है कि भाजपा सरकार में डबल इंजन आपस में टकरा रहे हैं, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। जिस तरह सरकार ने सुविधाओं के मामले में सकलडीहा विधानसभा के साथ सौतेला व्यवहार किया कुछ ऐसी ही तस्वीर मुगलसराय विधानसभा की है। यहां के विधायक मंच से सम्मान के लिए लड़ने हुए चर्चित हुए, लेकिन यदि वह जनहित के मुद्दे पर अपनी पार्टी व सरकार से लड़ते तो जनता आज उनकी जय-जय कर रही होती और उनके विधानसभा में सड़कों की ऐसी दशा न होती। कहा कि मैं मोदी-योगी की नहीं, बल्कि स्थानीय सांसद व विधायक और उनके कामकाज की बात करने आपके बीच आया हूं। गंगा कटान से पीड़ित लोगों का दर्द बांटने तथा इस दर्द को दूर कैसे किया जाए इस विषय को लेकर आपके बीच मौजूद हूं।

कहा कि गंगा कटान से रोकने के लिए सत्ता पक्ष ने उनके खिलाफ षड्यंत्र किए और सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया। बावजूद इसके आज यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर है। कहा कि गंगा कटान के मुद्दे पर डीएम, सीएम से लगायत राष्ट्रपति से मुलाकात कर चंदौली में गंगा कटान से हुए नुकसान को उठाने का काम होगा। सपा नेता योगेंद्र यादव चकरू ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा किसानों, नौजवानों के हक में संघर्ष करने का काम किया है और आज गंगा कटान से लोगों को मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से जनता आए हैं ताकि उनके दर्द को बांटा जा सके। कहा कि जन-जन की आवाज को मजबूती के साथ जिला प्रशासन व शासन तक पहुंचाकर समस्या का निराकरण का प्रयास होगा। पीड़ित ग्रामीणों को जमीन के बदले जमीन, मुआवजा व मकान दिलाने की मांग के साथ यात्रा सम्पन्न होने जा रही है, लेकिन यह लड़ाई यहीं स्थगित नहीं होगी। इसके दूसरे माध्यमों से अनवरत आगे बढ़ाया जाएगा।

सलमा किन्नर ने सांसद पर साधा निशाना
चंदौली।
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू की अगुवाई में निकाले गए गंगा कटान मुक्ति यात्रा के अंतिम दिन सोमवार को किन्नर समाज की अध्यक्ष सलमा किन्नर अपने समर्थकों व साथियों के साथ शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद चंदौली डा.महेंद्रनाथ पांडेय पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जिसे चंदौली की जनता ने वोट देकर सांसद बनाने का काम किया, वह आज दिल्ली में मंत्री बनकर सोए हुए हैं। उन्हें जनता के दुख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। आरोप लगाया कि वह विकास पुरुष का झूठा तमगा लेकर घूम रहे हैं। ऐसे जनप्रतिनिधियों को बदलने की जरूरत है। आज यह यात्रा इसलिए निकाली जा रही है ताकि गंगा कटान में जा रही किसानों की उपजाऊ जमीन व उनके मकान व बस्तियां गंगा में समाहित होने से बच जाए। किसान अन्नदाता हैं जो अपने खून-पसीने से सींच कर अनाज पैदा करता है और सबका पेट भरने का काम करता है। कहा कि सरकार अपनी ताकत का बेजा इस्तेमाल कर रही है बीते चुनावों में सरकार ने तानाशाही दिखाई और चुनाव को पुलिस व लाठी के बल पर जीतने और उसके परिणाम को बदलने का काम किया गया। ऐसी सरकार व जनप्रतिनिधियों से जनता को सतर्क रहने की जरूरत है।

समस्याः मार्ग व खेतों में भरा पानी आवागमन में परेशानी

मथेला में कैलावर मार्ग व खेत में लगा पानी
मथेला में कैलावर मार्ग व खेत में लगा पानी

चहनियां। क्षेत्र के मथेला गांव में खेतों में पानी भरने से धान की फसल बर्बाद हो रही है। वही खेतों का पानी छलक कर आने जाने वाले कैलावर मार्ग पर भी भर गया है। लोगो को आने जाने के लिए घूमकर दूसरे रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है। एक तरफ सड़क का निर्माण तो दूसरी तरफ कुछ लोगो का मकान निर्माण से पानी की निकासी बन्द हो गयी है। चन्दौली वाया चहनियां मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।

मुख्य मार्ग पर पानी निकासी की जगह जगह नाली ध्वस्त होने से पानी निकासी की समस्या ग्रामीणों के के सामने आ गयी। मथेला गांव में भी करीब ढाई सौ बीघा खेत में पानी भरने से धान की फसल बर्बाद हो रही है। वही मथेला में खेतो का पानी छलक कर कैलावर मार्ग पर आ गया है। जिससे कैलावर सहित गांवो में आने जाने वाले लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगो को घूमकर दूसरे मार्ग से आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह एक जटिल समस्या हो गयी है। एक तरफ सड़क निर्माण से जगह जगह नाला बन्द हो गया है। तो दूसरी तरफ कुछ लोगो का मकान बनने से पानी निकासी नही हो पा रही है। धान की फसल बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए इस समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग की है।

Chandauli: गुब्बारे से हो गयी बच्चे की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। धीना थाना अंतर्गत कमालपुर क्षेत्र के बहेरी गांव एक सात वर्षीय बालक की फटा गुब्बारा चबाने से हालत गंभीर हो गयी। आनन फ़ानन में परिजनों ने उसे तत्काल निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने बालक की हालत चिंताजनक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों तत्काल बालक को लेकर जिला अस्पताल पहुचे जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
दरअसल बहेरी गांव निवासी पंकज खरवार का सात वर्षीय पुत्र अभिनव शनिवार को स्कूल से आने के बाद देर शाम घर के पास गुब्बारा फुला कर खेल रहा था। इसी बीच गुब्बारा फुट गया। नाराज अभिनव ने फूटे गुब्बारे के भाग को गुस्से मेंअपने मुंह के अंदर चबाने लगा। जिससे गुब्बारे का फूटा भाग उसके गले में चिपक गया। जिससे अभिनव वही जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा आनन फानन में परिजन अभिनय को कमालपुर निजी चिकित्सालय ले गए जहा चिकित्सकों द्वारा उसे जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। परिजन तत्काल अभिनय को लेकर जिला अस्पताल पहुचे जहा चिकित्सकों ने अभिनव को मृत घोषित कर दिया। अभिनय के मौत की खबर सुनते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। देर रात अभिनव का शव घर आते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। अभिनव अपने माता पिता का बड़ा बेटा था। अभिनय बहेरी गांव में आदर्श पब्लिक स्कूल कक्षा एक का छात्र था।

Chandauli: सम्पूर्ण समाधान दिवस में चार कंधों पर पहुचा फरियादी, डीएम ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद


चन्दौली। सम्पूर्ण सामाधान दिवस में एक फरियादी अपने हाथ पांव के बल पर नही बल्कि चार छोटे छोटे बच्चों के कंधे पर स्टेचर द्वारा लेट कर पहुँचा।जिसके गले से लेकर पैर तक पट्टी बंधी थी। फरियादी की देखते ही जिलाधिकारी निखिल टी फुन्दे कुर्सी छोड़कर उसके पास पहुंच गए। और जमीन पर बैठकर उसकी फरियाद को सुना। इसके साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजकर सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया।
शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ था। जनपद के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। फरियादी अपनी समस्या अवगत करा रहे थे। इसी दौरान बरहनी विकास खंड के कल्याणपुर (भोखरी) के अशोक स्टेचर पर लेटे अपने बच्चों की मदद से तहसील सभागार के गेट पर पहुंच गए। स्टेचर पर फरियादी को देखकर वहां उपस्थित कर्मचारी उसे रोकने लगे। तब तक जिलाधिकारी की निगाह फरियादी पर पहुच गयी। फिर जिलाधिकारी बिना देर किए कुर्सी छोड़ फरियादी के पास पहुंच गए। जहां उन्होंने उसकी समस्या सुनी। फरियादी ने बताया कि राशन कार्ड होने के बाद भी उसे राशन नही मिल रहा, आवास के नाम पर छोपडी है। आयुष्मान कार्ड नही बना है। इस पर जिलाधिकारी ने आपूर्ति निरीक्षक को तत्काल राशन की व्यवस्था, बरहनी एमवाईसी को उन्होंने निर्देश दिया कि उनके घर घर माह कोई न कोई अधिकारी पहुंचकर दवा देंगे। वहीं आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए टीम को मौके पर भेजा। जिलाधिकारी के संज्ञान में लेते विभाग सक्रिय हो गया। इस दौरान एसडीएम सदर दिग्विजय सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandauli: पुलिस ने चार शातिर चोर को किया गिरफ्तार, रात में नेशनल हाईवे पर घटना को देते थे अंजाम


चन्दौली । मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान हाइवे पर खड़े भारी वाहनों से मोबाइल चोरी करने वाले गैंग का सरगना समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास चोरी के 25 अदत चोरी की मोबाइल बरामद किया। उक्त मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार ने पुलिस लाइन में किया।

एसपी की तरफ से रात्रि चेकिंग की व्यवस्था को सख्ती से लागू किया गया है। जिसकी मोनिटरिंग भी आलाधिकारियों द्वारा की जा रही है। इसी क्रम में मुगलसराय पुलिस द्वारा चन्दासी कोल मंडी के समीप चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कॉम्बिंग करते हुए 3 शातिर चोरों मुगल सराय निवासी अभियुक्त बादल सोनकर, संजय चौहान व वाराणसी निवासी शनी गुप्ता को धर दबोचा जबकि तीनो की निशानदेही पर मुगलसराय निवासी रतन सोनकर को उसके घर महावलपुर से गिरफ्तार किया गया। बादल सोनकर गैंग का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। गिरफ्तार चारों अभियुक्तों की निशानदेही पर मुगलसराय पुलिस ने 25 एंडरायड मोबाइल फोन बरामद किए है। अभियुक्तों ने बताया कि तीनों लोग रात मे सड़क के किनारे खड़ी ट्रकों से जिनके ड्राइवर रात मे दूर से आने के कारण वाहनों पर ही सो जाते है। तब हम लोग चुपके से उनकी मोबाईल व अन्य सामान चुरा लेते है। हम लोग चुराये हुए मोबाईलों को रतन सोनकर को सतपोखरी मोड़ स्थित माबाईल की दुकान सस्ते दास में बेच देते है। और मिले हुए पैसों को हम लोग आपस मे बांट लेते है। इन्ही पैसों से परिवार का भरण पोषण करते थे। इस बाबत एसपी डा. अनिल कुमार ने बताया कि रात्रि चेकिंग के दौरान हाइवे के किनारे ढाबों एवं पेट्रोल पंप पर खड़े वाहनों से मोबाइल व सामान चोरी करने वाले चार शातिरों को मुगलसराय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से दो दर्जन से अधिक चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं। जिनके खिलाफ पुलिस विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गंगा कटान यात्रा के जरिए बांटने आया हूं कटान पीड़ितों का दर्दः Manoj Singh W

पपरौल गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते मनोज सिंह डब्लू।
पपरौल गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते मनोज सिंह डब्लू।

बोले, विधायक रहते हुए सैयदराजा विधानसभा में किए कई ऐतिहासिक काम

धानापुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू शुक्रवार को गंगा कटान मुक्ति यात्रा को डबरिया से लेकर आगे बढ़े। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण यात्रा में शामिल हुए और गंगा कटान से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग के साथ ही इसके स्थानीय निवारण की मांग को मजबूती के साथ उठाया। मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि यात्रा के जरिए कटान पीड़ितों का दर्द बांटने के लिए आपके बीच आया हूं। मेरा प्रयास है कि आगामी दिनों में अब कोई और गंगा कटान से पीड़ित और हताहत ना हो।

06 यात्रा के दौरान ग्रामीणों का कुशल-क्षेम जानते पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू।
06 यात्रा के दौरान ग्रामीणों का कुशल-क्षेम जानते पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू।

उन्होंने कहा कि विधायक रहते हुए सैयदराजा विधानसभा में कई ऐतिहासिक काम किए, जो आज भी नजीर है। धानापुर, डबरिया, आवाजापुर, तुलसी आश्रम, चारी, चिरईगांव, अदसड़ व सैयदराजा नगर में पावर हाउस बनाने का काम किया। इसके अलावा पम्प कैनालों की स्थापना के साथ ही पुराने पम्प कैनालों की क्षमतावृद्धि कर उन्हें सुदृढ़ करने का काम किया। लेकिन आज सत्ता पक्ष के विधायक के पास ऐसा कोई काम नहीं है, जिसे वह जनता के बीच जाकर बता सके। आज भाजपा सरकार की स्थिति यह है कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के नाली-खड़ंजा जैसे छोटे-छोटे काम के शिलापट्ट पर जबरन विधायक, सांसद-मंत्री नाम लिखवाए जा रहे है। इसी को भाजपा नेता अपनी उपलब्धि मान भी रहें और जनता के बीच जाकर उसे गिनाने का काम भी कर रहे हैं। भाजपा के जनप्रतिनिधियों में इतना भी दम नहीं है कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष जाकर जनता के हित में बात करें और विकास को गति दें। कहा कि पांच किलो अनाज के नाम पर वोट मांगने वाले भाजपाइयों को शर्म आनी चाहिए। अनाज पहले भी मिलता था दो रुपये किलो, लेकिन उसके साथ चीनी और केरोसिन तेल भी मिला करता था, जिसे सरकार ने बंद कर दिया। महंगी चीजों को बंद करके सरकार अनाज देकर वाहवाही लूट रही है। कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। राजा को व्यापारी नहीं होना चाहिए। यह बात जनता को समझने की जरूरत है। कहा कि वह वोट मांगने नहीं, बल्कि गंगा कटान से मुक्ति

इंडिया के जिक्र के साथ ही वोटरों का किया सजग

Dhanapur : सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने पपरौल में नुक्कड़ सभा में गंगा कटान समस्या पर संवाद के दौरान आगाामी लोकसभा चुनाव के लिए बने ‘इंडिया’ गठबंधन का जिक्र किया। बताया कि गठबंधन के अस्तित्व में आने के बाद किस तरह सपा और अन्य दल लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में सशक्त हुए हैं। उन्होंने वोट मांगने के लिए गांवों में आने वाले नेताओं ने जनहित के मुद्दे पर मुखर होकर सवाल करने और अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए सजग और सतर्क रहने का आह्वान किया। साथ ही इस बात का भरोसा भी दिया कि इंडिया जीती तो उनके इलाके में चार साल वाली नहीं, बल्कि 40 साल वाली सेना भर्ती कराने का काम करेंगे। गंगा कटान एक गंभीर मुद्दा जिसे सत्ता आने के बाद निस्तारित करने का प्रयास होगा।

एक बार फिर सुर्खियों में छाए सपा नेता मनोज सिंह

Dhanapur : गंगा कटान मुक्ति जनसम्पर्क यात्रा को संकल्प में लेकर गांव-गांव घूम रहे सपा नेता मनोज सिंह डब्लू इन दिनों सुर्खियों में है। वह अपनी यात्रा को लेकर चर्चाओं में एक तरफ जहां आमजन उनकी यात्रा को अपनी आवाज के रूप में देख रहा है। वहीं राजनीति में रूचि रखने वाले लोग इसे राजनीतिक चश्मे से देख रहे हैं। एक तरफ जहां उनकी यात्रा से गंगा कटान से पीड़ित परिवारों में मदद की उम्मीद जगी है। लोग मनोज सिंह डब्लू को अपने आशीष से नवाजते हुए उनके इस प्रयास को पुनीत और पावन बता रहे हैं। ग्रामीण यहां तक कहते हुए सुने गए कि तमाम बाधाओं व प्रशासनिक व पुलिस घेरेबंदी के बाद मनोज सिंह डब्लू जननेता होने का दायित्व निभा रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह शहीदी धरती पर पैदा हुए और यहां के संस्कार ने उनके अंदर क्रांति को जन्म दिया है जिसकी अलख से जनहित के मुद्दों को हल कराने का बीड़ा उन्होंने उठा रखा है।

One Day Off : अब पुलिस कर्मियों को मिलेगा आफ ड्यूटी दिवस का लाभ

Chandauli News : पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार द्वारा पुलिस बल की अनवरत ड्यूटी एवं वर्तमान परिस्थितियों में उत्पन्न कठिनाइयों, चुनौतियों व कर्मियों के मानसिक तनाव को देखते हुए प्रत्येक 10 दिन की ड्यूटी पर आफ ड्यूटी दिवस लागू किया जा रहा है। इसके लागू होने से पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य, सेहत, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर होगी, जिससे वह विभाग को अपनी बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि One Day off सुविधा प्रत्येक अराजपत्रित कर्मी, जिनमें थाना प्रभारी सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी शामिल है जो थाना या यातायात शाखा में नियुक्त हैं उन पर लागू होगी। ऑफ ड्यूटी दिवस लगातार 09 दिवस ड्यूटी के उपरान्त दसवें दिन प्रभावी होगा, जो कर्मी अवकाश से लौटे है, उन्हें 09 दिवस कार्य करने के उपरान्त ही ऑफ ड्यूटी दिवस मिलेगा। किसी कर्मी को माह में 03 से अधिक ऑफ ड्यूटी दिवस देय नहीं होगा। ऑफ ड्यूटी दिवस प्रातः 08 बजे से अगले दिन प्रातः 08 बजे तक की अवधि तक के लिए होगा। बताया कि ऑफ ड्यूटी को अवकाश नहीं माना जायेगा और न ही अवकाश के साथ जोड़ा जायेगा। इस दौरान पुलिस कर्मी जनपद से बाहर नहीं जायेंगे, अपितु इस दिन अपने बैरिक या क्वार्टर पर ही विश्राम करेंगे। ऑफ ड्यूटी की व्यवस्था को आपातकालीन रिजर्व के रूप में प्रयोग किया जायेगा। कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सभी कर्मियों को उपस्थित होना होगा, जिससे आकस्मिक की स्थिति में संख्या बल सम्बन्धित कोई समस्या न उत्पन्न होने पाए। विशेष परिस्थिति में किसी कारणवश अवकाश बंद होने पर ऑफ दिवस की व्यवस्था स्थगित रहेगी।

Chandauli
overcast clouds
27.2 ° C
27.2 °
27.2 °
22 %
1.6kmh
100 %
Tue
26 °
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights