25 C
Chandauli
Monday, October 5, 2026

Buy now

Home Blog Page 304

Hajj 2024: हज के लिए आवेदन की तिथि 15 जनवरी तक बढ़ी

चंदौली(Chandauli)। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने बताया कि हज यात्रा आनलाईल आवेदन कि अन्तिम तिथि 20 दिसम्बर से बढ़ाकर 15 जनवरी तक कर दी गयी है। अब इच्छुक आवेदक हज कमेटी के वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, जिनका पासपोर्ट 15 जनवरी, 2024 को या उससे पूर्व जारी हुआ हो व उसकी वैधता कम से कम 31 जनवरी, 2025 तक हो। हज यात्रा-2024 हेतु आवेदन करने वाले हज यात्रियों की सुविधा हेतु जनपद में ई-सुविधा केन्द्र, हज फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित किया गया है। बताया कि जनपद में हज फैसिलिटेशन सेंटर मदरसा मिस्बाहुल उलुम धानापुर, चन्दौली प्रधानाचार्य मोहम्मद खलिद 9889700433, प्रभारी मोहम्मद सलाम खां 9452302915, सेण्ट अल हनीफ एजुकेशन सेण्टर, सेमरा, पडाव के प्रधानाचार्य निर्मला शर्मा 9452825111, प्रभारी स्वालेहुल हक 8957567025) में हज यात्रा 2024 पर जाने वाले इच्छुक हज यात्री उक्त फैसिलिटेशन सेंटर पर सम्पर्क कर अपना आनलाईल आवेदन शासन स्तर से निर्धारित तिथि 15 जनवरी 2024 तक कर सकते है तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उक्त फैसिलीटेशन सेण्टर से संपर्क स्थापित कर समस्या का समाधान करा सकते है। साथ ही जनपद चन्दौली के हज आवेदक, Hajj 2024 से सम्बन्धित जानकारी हेतु वाराणसी इम्बारकेशन के अन्तर्गत गुलाम मोहम्मद, कनिष्ट सहायक के सरकारी नंबर 7310103543 पर सम्पर्क कर सूचना प्राप्त कर सकते है।

-Young Writer Chandauli

अल्पसंख्यक, दलित व कमजोर के वोट के अधिकार पर हो रहा चोट: Manoj Singh W

एडीएम के समक्ष अपनी बातों को मजबूती के साथ रखते Manoj Singh W व अन्य नेता।
एडीएम के समक्ष अपनी बातों को मजबूती के साथ रखते Manoj Singh W व अन्य नेता।

एडीएम के समक्ष सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने रखे सबूत

चंदौली(Chandauli)। समूचा विपक्ष 22 दिसंबर को सरकार की तानाशाही और देश में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान को बचाने के लिए सड़क पर नजर आया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में एडीएम अभय पांडेय से मुलाकात के दौरान एक अत्यंत महत्वपूर्ण लोकतांत्रित व संविधान प्रदत्त अधिकारों के दमन के मुद्दे को विपक्ष के नेताओं ने मजबूती से उठाया। जिसके समर्थन में सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने एडीएम के समक्ष तथ्य, साक्ष्य व सबूत के साथ पेश किए। साथ ही संबंधित बीएलओ से टेलीफोनिक बातचीत कराकर आरोपों की पुष्टि कराई।
दरअसल कुछ दिनों पूर्व सैयदराजा नगर के वार्ड नंबर-11, बूथा संख्या-322 के अंतर्गत बीएलओ द्वारा पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा था, तभी सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू वहां पहुंचे और अचानक मतदाता सूची को चेक करने लगे, तभी उन्होंने पाया कि सूची पर पहले से ही लाल निशान लगे हुए थे। मतदाता सूची में जिन 265 लोगों के नाम के सामने निशान लगे थे उसमें मुस्लिम, दलित व यादव मतदाता शामिल हैं। इस घटना को मनोज सिंह डब्लू ने लोकतंत्र की हत्या के समान बताया।

Manoj Singh W ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान ने सभी को समान रूप से मतदान का अधिकार दिया है, जिसे अब सत्ता पक्ष के इशारे पर मिटाने का काम सरकारी तंत्र की मदद से किया जा रहा है। यह सरकार की दमनकारी नीति का एक और उदाहरण है। एक तरफ जहां संसद में सांसदों को निलंबित कर बाहर किया जा रहा है। वहीं देश के दलित, अल्पसंख्यक व कमजोर वर्ग के मतदाताओं को मतदान से वंचित करने का बड़ा खेल व षड्यंत्र रचा जा रहा है। ऐसे में लोकतंत्र के प्रहरियों को अपने-अपने वार्ड, इलाके व बूथों पर मुस्तैदी के साथ सजग रहना होगा, अन्यथा आगामी चुनावों में देश का एक बड़ा वर्ग मतदान के अधिकार से वंचित नजर आएगा।

स्वनिधि योजना के तहत कैंप लगाकर बांटा परिचय बोर्ड


चंदौली। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर के लोकमान्य तिलक नगर में शनिवार को सभासद प्रमोद सोनकर के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्ड के ठेला-खुमचा व अस्थायी दुकान लगाने वाले छोटे दुकानदारों को परिचय बोर्ड वितरित किया। इस दौरान बड़ी लाभार्थी मौजूद रहे, जिन्हें प्रधानमंत्री का पत्र भी सौंपा।


इस अवसर अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार द्वारा स्वनिधि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया कि राज्य व केंद्र सरकार गरीबों के कल्याण व हितार्थ कई योजनाएं चला रही है जिसका लाभ पात्रों तक पहुंचाने का काम हो रहा है। स्वनिधि योजना एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है जो रेहड़ी व अस्थायी रूप से ठेला-खुमचा लगाने वाले छोटे व्यापारियों को आर्थिक सहयोग प्रदान करता है जिससे छोटे व्यापारी अपने व्यापार व कारोबार को बढ़ाकर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं। इस दौरान शिवानी जायसवाल, मोहम्मद इमरान आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:पुलिस ने कंटेनर व लग्जरी कार से 40 लाख का शराब किया बरामद,चार तस्कर गिरफ्तार


चन्दौली। सदर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने चेकिंग के दौरान फुटिया गाँव के समीप एक कंटेनर व व लग्जरी वाहन में छुपा कर के जा रहे चार शराब तस्कर को धर दबोचा पुलिस ने दोनों वाहनो से कुल 1900 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। जिसका अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये बताया जा रहा है। उक्त मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में किया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह के नेतृत्व कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर वांछित,संदिग्ध व्यक्ति, वाहन, वस्तु की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

तभी मुखबिर से सूचना मिली कि फुटिया गाँव के सामने एक नेक्सान कार फर्जी नम्बर प्लेट के साथ (UP65 AU 7863) व ट्रक कन्टेनर HR39 D 7329 जिसमें अवैध शराब लदी है। जो हाइवे के रास्ते बिहार जायेंगी। इस सूचना पर तत्काल पुलिस ने जिला अस्पताल के सामने घेरे बंदी कर दिया जहां शराब से लदी ट्रक कंटेनर जाम में फंस गयी। जाम में फंसी गाड़ियों को पुलिस ने एक- एक कर के तलासी लिया तो एक कंटेनर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया। दोनों वाहनो से कुल 1900.35 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब व नेक्सान कार फर्जी नम्बर प्लेट के साथ (UP65 AU 7863) व ट्रक कन्टेनर HR39 D 7329 के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। और शराब तस्कर चून्नू कुमार निवासी नवादा कला थाना गंगा ब्रिज जनपद वैशाली बिहार पिन्टू कुमार सहदुल्लापुर थाना गंगा ब्रिज जनपद वैशाली बिहार दीपक मिट्टी गांव थाना छुप्पा जिला भिवाढी हरियाणा मुकेश कुमार सिंह नयागांव रसूल पुर थाना नयागांव जिला सारन छपरा बिहार को विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में निरीक्षक अरविन्द कुमार यादव, रावेन्द्र सिंह, अमित कुमार मिश्रा,सूरज , इन्द्रजीत प्रजापति , मोहित शर्मा, शब्बीर अहमद मौजूद रहे।

विज्ञान को सीखने के लिए बच्चों को प्रेरित करें अभिभावकः सुनील यादव गुड्डू

अमड़ा प्राथमिक पाठशाला में विज्ञान मेले का जायजा लेते चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू।


चंदौली। क्षेत्र के अमड़ा गांव स्थित प्राथमिक पाठशाला पर विज्ञान मेला का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू ने किया। इस दौरान मेले का निरीक्षण कर विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया गया। मेले में बच्चों द्वारा भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान गणित इंस्पायर अवार्ड के साथ राज्य स्तर प्रतियोगिता में चयनित मॉडल का प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान नगर अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू ने कहा कि प्राइमरी पाठशालाओं में बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने के लिए इस तरह के आयोजन होना अति आवश्यक हैं। विज्ञान को बच्चों के ऊपर थोपने के बजाय उन्हें प्रेरित करने के लिए अभिवावक को भी आगे आना चाहिए। कहा कि विज्ञान हमारे जीवन में रक्त की भांति समाहित है। बच्चों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ाने को लेकर निरंतर प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने मेले में लगे प्राकृतिक रूप उपलब्ध शक्ति व स्वास्थ्य वर्धक वनस्पतियों, वन औषधियों व प्रदर्शनी में लगे औषधीय पौधों के गुण एवं उपयोग आदि की जानकारी लिया और स्वास्थ्य, मृदा परीक्षण, जल जनित बीमारी, टेलिस्कोप, पेरिस्कोप, दिशा सूचक यंत्र, माइक्रो स्कोप, चुम्बकीय पथ, पीएच मीटर व ग्लोबल वार्मिंग आदि से जुड़े यंत्रों को देकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान गणेश प्रसाद, रंजू सिंह, भाग्यवती सिंह, मनोज कुमार, शैलेंद्र कुमार चौबे, संगीता गुप्ता, मीना शर्मा, दीपशिखा पाठक, सुषमा कुमारी, सरोज पाल, चंद्रशेखर सिंह, राजेश कुमार चौबे आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

हज-2024 के आवेदन की तिथि 15 जनवरी तक बढ़ी


चंदौली। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने बताया कि हज यात्रा आनलाईल आवेदन कि अन्तिम तिथि 20 दिसम्बर से बढ़ाकर 15 जनवरी तक कर दी गयी है। अब इच्छुक आवेदक हज कमेटी के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, जिनका पासपोर्ट 15 जनवरी, 2024 को या उससे पूर्व जारी हुआ हो व उसकी वैधता कम से कम 31 जनवरी, 2025 तक हो। हज यात्रा-2024 हेतु आवेदन करने वाले हज यात्रियों की सुविधा हेतु जनपद में संचालित दों ई-सुविधा केन्द्र, हज फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित किया गया है। बताया कि जनपद में हज फैसिलिटेशन सेंटर मदरसा मिस्बाहुल उलुम धानापुर, चन्दौली प्रधानाचार्य मोहम्मद खलिद 9889700433, प्रभारी मोहम्मद सलाम खां 9452302915, सेण्ट अल हनीफ एजुकेशन सेण्टर, सेमरा, पडाव के प्रधानाचार्य निर्मला शर्मा 9452825111, प्रभारी स्वालेहुल हक 8957567025) में हज यात्रा 2024 पर जाने वाले इच्छुक हज यात्री उक्त फैसिलिटेशन सेंटर पर सम्पर्क कर अपना आनलाईल आवेदन शासन स्तर से निर्धारित तिथि 15 जनवरी 2024 तक कर सकते है तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उक्त फैसिलीटेशन सेण्टर से संपर्क स्थापित कर समस्या का समाधान करा सकते है। साथ ही जनपद चन्दौली के हज आवेदक, हज-2024 से सम्बन्धित जानकारी हेतु वाराणसी इम्बारकेशन के अन्तर्गत गुलाम मोहम्मद, कनिष्ट सहायक के सरकारी नंबर 7310103543 पर सम्पर्क कर सूचना प्राप्त कर सकते है।

गैंगस्टर आरोपियों को तीन तीन साल की सजा,एक अन्य मामले में आरोपी को 15 माह की सजा,लगा जुर्माना

चंदौली। अपर मुख्य न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के आरापियों को तीन-तीन साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। वहीं पांच-पांच हजार रुपया जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा न करने पर एक-एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित अपराधों में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से अधिकतम व त्वरित दंडात्मक कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत थाने में पंजीकृत अभियोग में स्थानीय पुलिस, मानिटरिंग सेल व विशेष लोक अभियोजन विभाग से समन्वय करके समयबद्ध रूप से साक्षियों का साक्ष्य कराकर प्रभावी पैरवी किए जा रहे हैं। इस क्रम में मुगलसराय कोतवाली में 20 अप्रैल 2003 को सैयदराजा थाने के पंचदेवरा निवासी संजय सिंह और अमित सिंह के विरुद्ध धारा 3 (1)यूपी गैगस्टर एक्ट के संबन्ध में पंजीकृत मुकदमें की न्यायालय में सुनवाई के दौरान थाना मुगलसराय के पैरोकार हेड कांस्टेबल राजेश राय व अभियोजन की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता उदय सिंह पटेल ने पैरवी की। इसपर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को तीन-तीन साल सजा और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

चंदौली। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट कोर्ट ने शुक्रवार को एनडीपीएस एक्ट एक्ट मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी को पांच माह और 15 दिन की कठोर कारावास की सजा सुनाई। वहीं पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर 10 दिन की अतिरिक्त सजा भुगतने का फैसला सुनाया। आरोपी शहाबगंज थाने के उदयपुर निवासी अजय सिंह के विरुद्ध 20 अक्तूबर 2014 को बबुरी थाने में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के संबन्ध में मुकदमा पंजीकृत था। इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाई।

संविधान की हत्या करना चाहती है मोदी सरकारः धर्मेन्द्र तिवारी

कमलापति पार्क पर मोदी सरकार के खिलाफ धरना रत कांग्रेसी।

चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को निलंबित सांसदों की बहाली के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि केंद्र में इस समय मोदी व शाही की सरकार चल रही है जो लोकतंत्र का गला घोट रही है। विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और संविधान की हत्या करना चाहती है। 

विपक्ष के सांसदों का निलंबन, संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग को भाजपा सरकार आयोग बनाने के लिए किया गया जो यह दर्शाता है कि यह सरकार डरी हुई है। कहा कि तानाशाही सरकार के खिलाफ कांग्रेसजन सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करने के लिए तैयार है। यह सरकार जब तक निलंबित सांसदों का निलंबन वापस नहीं लेती है, तब तक हम चुप बैठने वाले नहीं है। धरना प्रदर्शन में मधु राय, रामजी गुप्ता, रजनीकांत पांडेय, गंगा प्रसाद, अरुण द्विवेदी, राहुल सिंह, राजेंद्र गौतम, अभिषेक मिश्रा, श्रीकांत पाठक, ज्ञान प्रकाश तिवारी,आजम खान,कुलदीप वर्मा, कंचनराम, विकास खरवार, साबिर रानी अमरदेव राम, सूरज बाबू, तारिक अब्बास, बृजेश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, दयाराम पटेल, शुभम खरवार, तौफीक खान, रोशन कुमार, जुगल किशोर, सरफराज खान, प्रभात मिश्रा, इंद्रेश सिंह, निखिल सिंह उपस्थित रहे।

सांसदों के निलंबन पर मुखर हुआ विपक्ष, किया पैदल मार्च ,लोकतांत्रिक संकट से जूझ रहा देशः रामकिशुन

फ़ोटो

कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपते विपक्ष के नेता। 

चंदौली। संसद से 145 सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर विपक्ष शुक्रवार को सड़क पर नजर आया। इस दौरान कम्युनिष्ट पार्टी के साथ ही आम आदमी पार्टी व सपा नेताओं ने बिछियां धरनास्थल पर धरना दिया। साथ ही मोदी सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप मढ़ा। कहा कि नरेंद्र मोदी व अमित शाह तानाशाही कर रहे हैं। इसके बाद विपक्ष के नेता नारे लगाते हुए पैदल मार्च कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और वहां एडीएम अभय कुमार पांडेय को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। 

इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने का काम भारत की संसद करती है। सरकार के इशारे पर सांसदों को निलंबित किया जा रहा है। इससे बड़ा लोकतांत्रिक संकट देश में नहीं हो सकता। अपनी कमियों को छिपाने के लिए और सांसदों की आवाज को दबाने के लिए सांसदों का निलंबन किया जा रहा है। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि सत्ताधारी दल लोकतंत्र का गला घोंटकर मनमाने ढंग से संसद चला रहे हैं। यह काला दिन और काला सत्र होगा, जहां विपक्ष दल के नेताओं की बात नहीं सुनी जाती। सवाल उठाने पर निलंबित कर उन्हें बाहर कर दिया जाता है। ऐसे लोग अगर ज्यादा समय तक सत्ता में रहे तो लोकतंत्र को बर्बाद कर देंगे। यह सांकेतिक प्रदर्शन है, अगर हम लोगों की बातों को नहीं सुना गया तो और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सांसदों को निलंबित कर रही है. ताकि सदन में उनकी कुनीतियों गरीब, नौजवान, मजदूर के मुद्दे पर सवाल न उठा सके। इसके विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है और इंडिया गठबन्धन के लोग मांग कर रहे है की सभी सांसदों को निलंबन रद्द करते हुए उन्हें बहाल किया जाय। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र विरोधी है, मोदी सरकार तानाशाह हो गई है जब जब कोई नेता संसद में आवाज उठता है,उन्हें जेल भेज दिया जाता है। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करती है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के चंद्र शेखर यादव, योगेंद्र यादव चकरु, मुसाफिर सिंह चौहान, बलिराम यादव, चंद्रभानु यादव, रमेश यादव, दिलीप पासवान, अशोक त्रिपाठी, अंजनी सिंह, अयूब खान गुड्डू, बाबूलाल यादव, ज्ञान पांडेय, अरविंद विश्वकर्मा, शशिकांत श्रवण कुशवाहा, गुलाबचंद्र मौजूद रहे।

चंदौली के बहुचर्चित हत्या कांड में चार आरोपियों को दस-दस साल की सजा, 27-27 हजार रुपये का लगा जुर्माना


चंदौली। अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में गुरुवार को मारपीट के बाद हुई मृत्यु के मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान साक्ष्य के आधार पर दोष सिद्ध होने पर चार आरोपियों को दस-दस साल की कठोर कारावास की सजा सुनाया। वहीं 27-27 हजार रुपया अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदण्ड न अदा करने पर दो-दो साल की अतिरिक्त सजा भुगतने का निर्देश दिया।
पुलिस महानिदेशक के आदेश के क्रम पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के निर्देशन में आपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित अपराधों में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से अधिकतम व त्वरित दंडात्मक कार्रवाई के लिए पुलिस की तरफ से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पंजीकृत अभियोग में स्थानीय पुलिस, मानिटरिंग सेल व विशेष लोक अभियोजन विभाग से समंवय करके समयबद्ध रूप से साक्षियों का साक्ष्य कराकर प्रभावी पैरवी की जा रही है। इसके तहत 7 अप्रैल 2002 में सदर कोतवाली में दर्ज धारा 304, 323, 504 भादवि में गाली देने, मारने पीटने व गम्भीर चोट पहुचाने और उसके बाद मृत्यु हो जाने के मामले में संबंध मानिटरिंग सेल, बलुआ थाने के पैरोकार श्याम यादव व अभियोजन की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता संजय कुमार त्रिपाठी ने निरंतर पैरवी की गई। इसका परिणाम रहा कि गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी चंदौली थाने के वार्ड नंबर छह निवासी बृजेश गुप्ता, वार्ड नंबर पांच जय प्रकाश नगर निवासी राकेश कुमार, सरफराज, वार्ड नंबर दस निवासी विजयी चौहान को दस-दस साल की सजा और अथदंड से दंडित किया।

Chandauli
clear sky
25 ° C
25 °
25 °
78 %
1.7kmh
0 %
Mon
33 °
Tue
33 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Fri
30 °
Verified by MonsterInsights