30.6 C
Chandauli
Thursday, October 8, 2026

Buy now

Home Blog Page 363

आलोक स्कूल में समर कैम्प का हुआ आगाज

समर कैम्प के उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते विद्यालय के शिक्षकगण।
समर कैम्प के उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते विद्यालय के शिक्षकगण।

Young Writer-चंदौली। नगर स्थित आलोक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौतम नगर में सोमवार को तीन दिवसीय समर कैंप का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आनंद बहादुर एवं निदेशक डॉ आजाद बहादुर ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलन के साथ किया। उक्त तीन दिवसीय समर कैंप 24 तारीख तक प्रातः 7ः30 से 10ः30 तक चलेगा। कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर नए-नए प्रयासों को अमल में ला रहा है। किताबी ज्ञान के साथ ही विभिन्न गतिविधियों के जरिए बच्चों के स्कील को डेवलप कर उन्हें व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जा रही है। इस दौरान स्कूल की ओर से विभिन्न प्रकार की विधाओं के साथ बच्चों के पर्सनालिटी डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है। प्रथम दिवस पर डांस, बैलून गेम, लॉलीपॉप गेम के साथ के साथ माइंड टेस्ट गेम भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं के साथ बहुत सारे बच्चे उपस्थित रहे।

भैसौड़ा बांध में अवैध रूप से मछली मार रहे नौ मछआरे गिरफ्तार

अवैध रूप से मछली मारते वक्त पुलिस द्वारा पकड़े गए मछुआरे।
अवैध रूप से मछली मारते वक्त पुलिस द्वारा पकड़े गए मछुआरे।

Young Writer, नौगढ़। जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र के भैसौड़ा बांध में अवैध रूप से मत्स्य आखेट करने के आरोप में चकरघट्टा थाना पुलिस ने 09 लोगों को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी राजेश सरोज ने बताया कि भैसौड़ा बांध का मत्स्य आखेट करने के लिए निर्धारित शुल्क की अदायगी संबंधित ठेकेदार द्वारा नहीं किए जाने पर मत्स्य विभाग ने अनेकों बार नोटिस जारी करके रोक लगाने का निर्देश जारी किया था। जिसपर भी ठेकेदार की मनमानी बदस्तूर जारी रही। मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आने पर तत्काल मछली मारने वालो के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने का मिले निर्देश के क्रम में सोमवार को भैसौड़ा बांध मे मछली मार रहे विशाल मल्लाह, रमायन, पारस, कन्हई, साहनी, हीरा साहनी, वकील को छापा मारकर गिरफ्तार करके मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई है।

नई व्यवस्थाः अब डीएसी कोड से कंफर्म होगी गैस सिलेंडरी की डिलेवरी

DAC Indian oil

कालाबाजारी रोकने व ग्राहकों की सहूलियत के लिए की गई नयी व्यवस्था

Young Writer, चंदौली। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए इंडियन आयल ने नयी पालिसी लागू की है। इसके तहत उपभोक्ताओं को बुकिंग करने के बाद सिलेंडर लेते समय डीएसी यानी डिलीवरी एथेंटिकेशन कोड डिलीवरी मैन को बताना होगा। इसके बाद ही सिलेंडर की डिलीवरी हो पाएगी। इंडियन आयल कंपनी ने नयी पालिसी अप्रैल माह से लागू कर दी है।
सेल्स मैनेजर हर्षत दास ने बताया कि रसोई गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर की बुकिंत करते समय ही डीएसी कोड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए प्राप्त हो जाएगी। डीएसी कोड से यह कन्फर्म हो जाएगा कि उनकी बुकिंग पक्की हो गयी है। पहले बुकिंग करने के बाद डिलीवरी मैन उपभोक्ताओं की बुकिंग का सिलेंडर कहीं और दे देते थे। ऐसी शिकायतों के मद्देनजर आईओसी के नए नियम से डिलीवरी मैन की मनमानी पर रोक लगेगी। उपभोक्ताओं को समय से सिलेंडर मिलेगा। बुकिंग के बाद जब डिलीवरी मैन सिलेंडर लेकर घर पहुंचेगा तो उसे डीएसी कोड दिखाना और बताना पड़ेगा। बताया कि उपभोक्ता अपने गैस की बुकिंग अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8454955555 पर मिस काल देकर कर सकते हैं। इसके अलावा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से वाट्सएप नंबर 7588888824 पर जैसेज के जरिए भी गैस की बुकिंग की जा सकती है। गैस बुक करते ही उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर चार अंकों का डीएसी कोड आ जाएगा, जिसको उपभोक्ता सिलेंडर लेने के समय डिलीवरी मैन को मुहैया कराएगा
इंडियन आयल के सेल्स मैनेजर हर्षत दास ने कहा कि गैस सिलेंडर को सही व्यक्ति तक पहुंचाने और उसके डायवर्जन को रोकने के लिए डीएसी व्यवस्था को लागू किया गया है। इसके तहत उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल पर चार अंकों का कोड आता है जिससे डिलेवरी कंफर्म की जाती है। गैस सिलेंडर लेते समय उपभोक्ता डीएसी कोड लेकर डिलीवरी को कंफर्म करेगा। यदि किसी उपभोक्ता को डीएसी कोड नहीं मिल पाता है तो वह अपने एजेंसी संचालक से सम्पर्क कर सकता है। कनेक्शन के बाद यदि किसी का मोबाइल नंबर बदला है तो वह अपनी एजेंसी से संपर्क करके अपना नया नंबर रजिस्टर करा सकता है। यदि इसके बाद भी उपभोक्ता को डीएसी कोड नहीं मिलता है तो वह एजेंसी में अपनी समस्या बता सकता है। उपभोक्ता इसके प्रति जागरूक हों। गैस की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए नयी पालिसी को लागू किया गया है। इससे उपभोक्ताओं को सहूलियत होगी।

चंदौली में सीएससी सेंटर पर हो रही पीएम किसान सम्मानिधि की ई-केवाईसी

खेती Young Writer Chandauli किसानी

Young Writer, चंदौली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हेतु कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों के द्वारा कृषकों को लाभ दिलाने हेतु ईकेवाईसी किया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत समस्त पात्र कृषकों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से बृहद ग्राम पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा अधिकृत सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के कॉमन सर्विस सेंटर संचालक द्वारा ईकेवाईसी की जा रही है। जिसमें अहम भूमिका जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे एवं जिला प्रबंधक राम भरोस यादव सीएससी से सामंजस्य स्थापित कर जिले के अधिक से अधिक स्थानों पर कैंप आयोजित की गई है। जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे द्वारा यह बताया गया प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दिसंबर 2018 से संचालित है अप्रैल से जुलाई 2023 की अवधि हेतु 14वीं किस्त के भुगतान के लिए लाभार्थी कृषकों को ईकेवाईसी होना अनिवार्य है प्रदेश सरकार द्वारा 15 मई से 30 मई 2023 तक बृहद ग्राम पंचायत शिविरों का आयोजन प्रत्येक ग्राम पंचायत में किया जाएगा जिसके कार्यक्रम निर्धारण संबंधित जनपद के जिलाधिकारी द्वारा कर दिया गया है इन शिविरों में किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान के साथ-साथ उनका ईकेवाईसी कराए जाने की प्राथमिकता है पीएम किसान पोर्टल पर किसानों को अपने मोबाइल ओटीपी आधारित कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक आधारित ई केवाईसी कराने की सुविधा है जहां लाभार्थियों को ईकेवाईसी कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों द्वारा की जा रही है।

अब कंप्यूटराइज्ड पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बनाएगा चंदौली का स्वास्थ्य विभाग

जिला अस्पताल में कम्प्यूटराइज्ड पोस्टमार्टम रिपोर्ट व्यवस्था का शुभारंभ करते डीएम व एसपी।
जिला अस्पताल में कम्प्यूटराइज्ड पोस्टमार्टम रिपोर्ट व्यवस्था का शुभारंभ करते डीएम व एसपी।

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में स्थापित पोस्टमार्टम हाउस में कंप्यूटराइज्ड पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्रणाली का बटन दबाकर उद्धाटन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब कंप्यूटराइज्ड पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जारी की जाएगी। इसके लिए जिले में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग हाथ से बनाई रिपोर्ट ही जारी करता था। जिलाधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम करने वाले सभी डॉक्टरों को इसकी पूरी जानकारी दे दी गई है। रिपोर्ट पर डॉक्टर का नाम, पद, अस्पताल और मोबाइल नंबर भी अंकित होगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.वाईके राय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य चिकित्सक एवं स्टाप उपस्थित रहे।

बलिया के माल्देपुर में नाव हादसा‚ चार डूबे व 24 लापता

दुर्घटनाग्रस्त नाव पर सवार थे करीब 40 लोग

Young Writer, बलिया। जनपद के फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर में सोमवार की सुबह तड़के नाव हादसा (Boat capsized in Ballia) हो गया। इसमें चार लोगों की मौत हो गयी। आपको बता दें की मुंडन संस्कार के दौरान एक छोटी नाव में करीब 40 लोग सवार होकर गंगा नदी के दूसरी छोर पर पूजा अर्चना करने जा रहे थे। इस बीच नदी में ही नाव लड़खड़ा कर पलट गई। इसमें डूबते हुए लोगों को चीख-पुकार सुनकर कई मछुआरे बचाव के लिए कूद पड़े।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया में हुए नाव हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया।

कोशिशस्थानीय मछुआरों की मदद से कुछ डूबते हुए लोगों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। कई लोग की गंगा नदी में डूबने की सूचना है। जानकारी मिलते ही गंगा नदी तट पर कई थानों की फोर्स और गोताखोर पहुंच गए। इनकी मदद से अन्य लोगों को बाहर निकाला गया। कई लोगों को जिला चिकित्सालय अचेत अवस्था में पहुंचाया गया। जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में अब तक चार महिलाओं की डूबकर मौत होने की पुष्टी हुई है। वहीं एक युवक का हालत नाजुक बतायी जा रही है. अधिकारियों का कहना है लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बलिया में नाव हादसा (Ballia Boat Accident) माल्देपुर घाट पर हुआ है। नाव में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। माना जा रहा है कि यदि हादसे का कारण है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे के बारे में सबसे पहले स्थानीय लोगों को पता चला। कुछ लोग तैर कर बाहर आने में सफल रहे। वहीं कुछ को लोगों ने बचा लिया गया। 24 लोग अब भी लापता बताये जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

क्रिकेट प्रतियोगिता में नायब क्लब धानापुर की टीम बनी विजेता

ट्राफी पाकर खुशी का इजहार करती विजेता टीम।
ट्राफी पाकर खुशी का इजहार करती विजेता टीम।

Young Writer, धानापुर। कस्बा स्थित अमरवीर इंटर कॉलेज के प्रांगण में धानापुर स्पोर्टिंग क्लब के सौजन्य से चल रहे रात्रिकालीन क्रिकेट कप प्रतियोगिता में नायब क्लब धानापुर की टीम विजेता बनी। फाइनल  मैच शनिवार को रात्रि 8 बजे से शुरू किया गया।  मुख्य अतिथि इंद्रा क्लिनिक व हॉस्पिटल  के डायरेक्टर डा.इंद्रजीत प्रजापति ने फीता काट कर व टॉस  कर मैच शुरू कराया और कहा हार एवं जीत एक ही सिक्के के दो पहलु हैं। हार या जीत को ध्यान में रखकर खेल नहीं खेलने चाहिए। ये विचार। डॉक्टर इंद्रजीत ने फाइनल मैच शुभारंभ के उपरांत उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। नायब स्पोर्टिंग क्लब धानापुर बनाम शिवा स्पोर्टिंग क्लब पगही के बीच खेला गया।  टॉस जीत कर नायब स्पोर्टिंग क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 86 रन का लक्ष्य दिया।  जिसमें विपिन ओपनर बल्लेबाज ने 18 गेंद में 40 रन बनाकर व 2 विकेट लेकर हरफनमौला खेल का प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द मैच बने। वहीं  शिवा स्पोर्टिंग क्लब 10 ओवर में मात्र 61 ही रन बना पाई । मैन ऑफ द सीरीज रेंजर सायकल विपिन को दिया गया।  विजेता टीम को कमेटी द्वारा 15 हजार व उप विजेता को 7500 रुपया का नगद राशि पुरस्कार स्वरूप दिया गया।मुख्य अतिथि ने विजेता और उप विजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अंपायर के रूप में वैश खान और संतोष कुमार रहे तथा कमेंट्री जावेद खान किया। इस दौरान मुख्य रूप से हरिकेश गौतम होरी यादव, इनाम, अरविंद, रजत, जगदीश यादव, नौशाद खान, अमजद, रोशन आदि उपस्थित रहे।

प्रचंड गर्मी से इंसान से लेकर पशु पक्षी जानवर बेहाल

प्रखंड गर्मी में नल की टोटी से पानी खोजता बंदर।
प्रखंड गर्मी में नल की टोटी से पानी खोजता बंदर।

Young Writer-डीडीयू नगर। प्रचंड गर्मी से इंसान से लेकर पशु पक्षी और जानवर तक परेशान हैं। हर कोई छाया और पानी की तलाश में है।गर्मी में लोगों के हलक सुख जा रहे हैं। इंसान तो पानी की पूर्ति कर ले रहा है। वहीं पशु पक्षी को भटकना पड़ रहा है। जहां पानी मिला वहीं पीने की तलब जाग जा रही हैं।रविवार की दोपहर में डीडीयू स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में एक नजारा दिखाई दिया।जब एक बंदरों की टोली प्यास से व्याकुल होकर नल की टोटी खोलकर पानी पीने की कोशिश करने लगा।इसी तरह कई बंदरों ने नल की टोटी से पानी पीकर अपना प्यास बुझाया।यह दृश्य देखकर लोग स्तब्ध रह गए।

कस्बा में साफ-सफाई के अभाव जगह जगह लगे कूड़े के ढेर

चहनियां कस्बा में फैला कुड़ा।
चहनियां कस्बा में फैला कुड़ा।

Young Writer-चहनियां। कस्बा में विगत एक माह से गंदगी का अंबार फैला है। जगह जगह कूड़े के ढेर से फैला कुड़ा करकट लोगो के घरों दुकानो में जाता है। यहां तैनात सफाई कर्मी नदारद रहते है। चहनियां स्थित कस्बा में चार सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है। जो इन दिनों एक भी सफाई कर्मी यहां कस्बा में साफ नही कर रहे है। कभी कभार एक दो सफाई कर्मी किसी एक मार्ग पर कुड़ा उठाकर कोरम पूरा कर दे रहे हैं। ब्लाक में अधिकारीयो के निर्देश पर सफाई कर्मियों का कभी इस गांव में तो कभी उस गांवो में रोस्टर लगाकर सफाई करवा रहे है। किन्तु सबसे ज्यादा सफाई की जरूरत कस्बा में होती है। लोग दुकानों व घरों के बाहर झाड़कर कुड़ा लगा देते है। जिसे सफाई कर्मी उठाकर बाहर फेंकते है। विगत एक माह से साफ सफाई न होने से कस्बा में कूड़े का अंबार लग गया है। जो लोगो के दुकानों व घरों में कूड़ा हवा में उड़कर इधर उधर बिखर रहा है। ग्राम प्रधानपति सतीश गुप्ता ने कहा कि इनकी ड्यूटी ब्योमेट्रिक्ट बिधि से किया जाय, ताकि समय सीमा निर्धारण हो सके। सोमवार को जिलाधिकारी को पत्रक दूंगा, ताकि इनकी भरस्टाचार खत्म हो। ब्लाक स्तरीय अधिकारीयो से शिकायत के बाद भी इनके कार्याे में कोई सुधार नही हो पा रहा है।

गुवाहाटी बिकानेर एक्सप्रेस की स्प्रींग टूटी, ढाई घंटे खड़ी रही ट्रेन

गुवाहाटी बीकानेर एक्सप्रेस की टूटी स्प्रिंग।
गुवाहाटी बीकानेर एक्सप्रेस की टूटी स्प्रिंग।

Young Writer-डीडीयू नगर। गुवाहाटी से बीकानेर जा रही बीकानेर एक्सप्रेस के एसी कोच के पहिए के समीप लगी स्प्रींग टूट गई। इससे कोच के यात्रियों को झटके लगने लगे। ट्रेन के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर कोच को बदला गया। इस दौरान ट्रेन ढाई घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। कोच बदलने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
गुवाहाटी बीकानेर एक्सप्रेस रविवार की सुबह 09.37 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचने पर एसी कोच बी-टू के यात्रियों ने झटका लगने की शिकायत की। इस सूचना पर आरपीएफ, स्टेशन मास्टर, डिप्टी एसएस, डिप्टी एसएस कमर्शियल के साथ कैरेज के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। चेक करने पर पता चला कि कोच के पहिए के समीप बोल सटर स्प्रिंग ट्रॉली क्रेक है। पहले तो इसे ठीक करने का प्रयास किया गया, सफलता नहीं मिली। आशंका थी कि टूटी स्प्रिंग के कारण ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है। जांच पड़ताल के बाद ट्रेन के कोच को बदलने का निर्णय लयिा गया। आधा घंटा बाद टूटी हुई स्प्रंिग वाली एसी कोच को बदल दिया गया। इसके स्थान पर दूसरा कोच लगाया गया।तब जाकर ढाई घंटा की देरी से दोपहर 12 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इसके पूर्व ट्रेन के घंटों तक प्लेटफार्म पर खड़े होने से यात्रियों में आक्रोश दिखा। वहीं टूटी स्प्रिंग को देखकर यात्री भयभीत भी रहे। कोच बदलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Chandauli
clear sky
30.6 ° C
30.6 °
30.6 °
51 %
2.2kmh
3 %
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Verified by MonsterInsights