27.8 C
Chandauli
Saturday, March 14, 2026

Buy now

Home Blog Page 37

Chandauli:पागल कुत्ते ने दरोगा सहित दर्जनों ग्रामीणों को काटा,लोगों में दहशत


सकलडीहा। कुत्तों के आतंक से बीते कई दिनों से कस्बा सहित आसपास के लोगों में दहशत है। शनिवार को सुबह एक पागल कुत्ते ने कोतवाली आवास में सो रहे एक दरोगा सहित दर्जनों ग्रामीणों को दौड़ाकर काट लिया। घटना के बाद से कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। सकलडीहा सीएचसी पर दरोगा सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने इजेक्शन लगवाया। लगातार कुत्तों के हमलावर होने से ग्रामीण भयभीत है। जिला प्रशासन से कार्रवाई किये जाने की मांग किया है।
कोतवाली के दरोगा 56 वर्षीय गोपाल तिवारी अपने कमरे में सुबह सोये हुए थे। उठकर मच्छरदानी हटा रहे थे। अचानक पागल कुत्ते ने उनके पैर को पकड़कर नोंचने लगा। दरोगा के चिल्लाने पर पुलिस कर्मियों ने दौड़कर पागल कुत्ते से छुटकारा दिलाया। कुत्ता भागते हुए रास्ते में कई ग्रामीणों को काटा, जिससे कस्बा में अफरा तफरी का माहौल होगया। कुत्तों ने महिलाओं के साथ बच्चों पर भी हमला बोला। सीएचसी पर सुबह से ही कुत्तों की सूई लगवाने के लिये भीड़ जुट गई। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डा.संजय यादव ने बताया कि कुत्तों के हमले से कई लोगो घायल हुए थे। जिन्हें मलहम पट्टी के बाद एंटी रैबिज का सूई लगाया गया।

Chandauli:कृषि वैज्ञानिकों ने काटा गांव में किसान सभा का किया आयोजन,किसानों को दुगनी खेती करने की दी जानकारी


चंदौली। क्षेत्र के काटा गांव में इफको की तरफ से शनिवार को किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि वाराणसी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आरपी कुशवाहा ने किसानों को खेती के बारे में विस्तार से बताया साथ ही किसानों को सरकार के योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान कृषि वैज्ञानिक अभिषेक त्रिपाठी ने किसानों को धान की खेती में प्रयोग होने वाले नैनो यूरिया और जिंक की जानकारी दी बताया कि किसान धान की खेती में नैनो यूरिया 75 एमएल या तीन ढक्कन एव उसमें 15 एमएल नैनो जिंक प्रति टंकी (15 लीटर) का उपयोग कर सकते हैं। जिससे फसल की पैदावार अच्छी होंगी। एफएसए मयंक कुमार सिंह ने बताया कि आनी वाली गेहू की फसल में किसान नैनो डीएपी 5 एमएल प्रति किलो से बीज उपचार कर सकते हैं। नैनो उर्वरको के स्तेमाल से खेती के लागत में कमी एव उत्पादन की गुडवत्ता अच्छी होंगी। जिससे किसानों की आय दुगनी होंगी।इस दौरान डायरेक्टर सरजू सिंह,सहायक आयुक्त श्री प्रकाश उपाध्याय, धर्मेन्द्र सिंह, दिग्विजय सिंह मौजूद रहे।

Chandauli:सम्पूर्ण समाधान दिवस में नही पहुचने पर आधा दर्जन अधिकारियों को डीएम ने जारी किया कारण बताओ नोटिस


चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में शनिवार को चकिया तहसील में जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके समक्ष कुल 73 प्रार्थना पत्र पड़े जिनसे से तीन का मौक़े से निस्तारण कर दिया। साथ ही एक दर्जन से अधिक शिकायतों में टीम भेजकर निस्तारण के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए गए। वही बिना सूचित किए सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने पर आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के लिए उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि राजस्व टीम के साथ गांव-गांव में जाकर कैम्प के माध्यम से भूमि विवाद, अंश निर्धारण, फार्मर रजिस्टर एवं आपदा से नुकसान की रिपोर्ट बनाकर उसका भुगतान करें एवं सर्वे कर मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करें। जिलाधिकारी ने बीडीओ को निर्देश दिया। कि गांव में कैम्प के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का क्रियान्वयन कर ग्रामीणों को लाभ दिलाए। इसके अलावा सरकारी विभागों से संबंधित चल रही निर्माण कार्य का सम्बन्धित विभाग समय-समय पर गुणवत्ता जांचते रहे। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है। इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें। पिछले तहसील दिवस में आदेश के बावजूद अब तक कुछ पैमाईश की शिकायत लम्बित रहने पर संज्ञान लेते हुए लेखपालों को बुलाकर क्लाश लगाई तत्पश्चात उन्होंने दोबारा पैमाईश प्रक्रिया एवं अंश निर्धारण में लम्बित न रखने की सख्त हिदायत दी।

Teacher’s Day: जन सहयोग संस्थान लाइब्रेरी पर धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बस्ती में हुआ कार्यक्रम

Young Writer, चंदौली। शिक्षक दिवस पर जन सहयोग संस्थान लाइब्रेरी चंदौली में बच्चों द्वारा भारत के महान दार्शनिक, शिक्षक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी द्वारा सहयोग कर रहे अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें कु शैली, प्रशंसा सिंह, फिरोजा बानो थी।

इस दौरान समाजसेवी प्रियंका गुप्ता व लाइब्रेरी में पढ़ रहे सारे अभ्यर्थी उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहयोग किए। दूसरी तरफ संस्था द्वारा चंदौली डाक बंगला रोड किनारे रहने वाले टोकरी बुनकर परिवार के बच्चों के बीच चल रहे जन सहयोग की पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चों व अन्य जरूरतमंद बच्चों में प्रीति ड्रेसेज चंदौली के प्रबंधक संजय जायसवाल के सहयोग से आज नए कपड़ों का वितरण किया गया, जिसे पाकर बच्चें तथा उनके परिवार वालों में खुशी देखने केा मिली। अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय से बस्ती के बच्चों व उनके परिजनों को अवगत कराया। साथ ही मानव जीवन में गुरु की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कहा कि गुरु इंसान को सही राह चुनने व उस पर चलने की दिशा दिखाता है। इस दौरान समाजसेवी रवि शर्मा, दीपक मौर्य, प्रियंका गुप्ता, नंदिनी जायसवाल उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाई।

DDU Nagar News : क्षेत्र पंचायत का टेंडर निरस्त होने पर ठेकेदारों ने किया हंगामा

Young Writer, डीडीयू नगर। विकास खंड सभागार में बृहस्पतिवार की देर शाम उस समय हंगामा हो गया। जब क्षेत्र पंचायत की ओर से विकास कार्यों के लिए निकाले गए टेंडर को लेकर ठेकेदारों ने विरोध कर दिया। ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष से जुड़े एक जनप्रतिनिधि के दबाव में आकर टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करवा दिया गया।गत दिनों विकासखंड क्षेत्र के गांवों में प्रस्तावित 117 विकास कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे। जिनके लिए 115 अलग-अलग फर्मों ने आवेदन जमा किया था।

ठेकेदारों ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहा।वावजुद राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते इसे रद्द कर दिया गया। ठेकेदारों ने बताया कि 3 सितंबर को निविदा जमा करने की अंतिम तिथि थी। उसी दिन देर शाम तक टेंडर निकाले जाने थे। आरोप लगाया कि जब टेंडर फॉर्म जमा किया गया था। तब उस समय सभी कागजात की कॉफी फॉर्म के साथ लगाई गई थी। अचानक 4 सितंबर की शाम बगैर उन्हें सूचना दिए ब्लॉक की ओर से सभी फार्माे की जांच पड़ताल की जाने लगी। जिसमें कागजों की कमी बता कर उसे निरस्त किया गया। इसे लेकर मौके पर पहुंचे कुछ ठेकेदारों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप के कारण कागजों में कमी दिखाकर टेंडर निरस्त किए गए हैं। जांच के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई की मौके पर पुलिस बल को बुलाया गया। तब जाकर स्थिति सामान्य हो सका।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बाबूलाल यादव ने कहा कि ठेकेदारों का कहना है कि जब वे टेंडर फॉर्म जमा किए तब एफडीआर की फोटो कॉपी लगाई गई थी। बावजूद जांच में किसी फॉर्म में एफडीआर की कॉपी नहीं पाई गई। इसमें सत्तापक्ष के स्थानीय जनप्रतिनिधि के दबाव में अधिकारियों ने काम किया है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर टेंडर निरस्त न करने की मांग की है। इस संध में बीडीओ रूबेन शर्मा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया में समय पर ठेकेदार उपस्थित नहीं हुए थे। इसलिए समय बढाकर शाम 7 बजे किया गया। फॉर्म जांच में तकनीकी खामियां पाई गईं, जिसकी जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

शिक्षक दिवस: शिक्षामित्रों ने ज्ञापन देकर मानदेय वृद्धि व सामाजिक सुरक्षा का उठाया मुद्दा

डीएम आवास पर पत्रक सौंपते शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष व अन्य।
डीएम आवास पर पत्रक सौंपते शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष व अन्य।

कंपोजिट विद्यालय चंदौली पर बैठक कर समस्याओं को लेकर की चर्चा

Young Writer, चंदौली। शिक्षक दिवस पर प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने कंपोजिट विद्यालय चंदौली पर बैठक की। इस दौरान शिक्षामित्रों ने खराब होती आर्थिक स्थिति, मानदेय में वृद्धि व सामाजिक सुरक्षा को लेकर चर्चा की। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी आवास पहुंचकर सात सूत्रीय ज्ञापन देकर समायोजन, सम्मानजनक मानदेय समेत अन्य महत्वपूर्ण मांगों को मजबूती के साथ उठाया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव अजीत ने कहा कि 25 जुलाई 2017 को समायोजन रद्द होने के बाद से शिक्षामित्रों की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। इस कारण शिक्षामित्र अवसाद ग्रसित हैं। 10 हजार के अल्प मानदेय में बच्चों की पढ़ाई, वृद्ध माता-पिता की दवाई आदि का खर्च वहन न कर पाना अब संभव नहीं रहा। यही वजह है कि धनाभाव के कारण गम्भीर बीमारियों में इलाज भी नहीं करा पा रहे हैं। जिससे आए दिन हार्टहटैक, ब्रेन हैमरेज आदि शिक्षामित्र साथियों के निधन की सूचनाएं मिल रही है। कहा कि समायोजन रद्द होने के 08 वर्ष के बाद भी मानदेय में एक रूपये की वृद्धि नहीं हो पाई है। जबकि साथ काम करने वाले कार्मिकों को सम्मानजनक वेतन मिल रहा है। 08 वर्ष में लगभग 24000 रूपये मंहगाई वृद्धि का लाभ अन्य सहकर्मियों को दिया जा चुका है।

कहा कि महंगाई के दृष्टिगत यूपी के शिक्षामित्रों को राजस्थान, उत्तराखण्ड, हरियाणा व बिहार की भांति शिक्षामित्रों को वेतन/मानदेय दिया जाए। मूल विद्यालय से वंचित शिक्षामित्रों को पुनः मूल विद्यालय/उनकी ग्राम पंचायत के अन्य विद्यालय में समायोजित किये जाने का अनुपालन कराया जाए। महिला शिक्षामित्रों को विवाहोपरान्त उनके ससुराल के विद्यालय में समायोजित किये जाने के आदेश का अनुपालन कराया जाये। शिक्षामित्रों को ईपीएफ योजना में शामिल करते हुए लाभान्वित किया जाये। शिक्षामित्रों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल करते हुए मेडिकल सुविधा प्रदान किया जाए। मृत शिक्षामित्रों के परिवार को आर्थिक सहायता देते हुए परिवार के एक सदस्य को उसी पद पर नियुक्त किया जाए। सेवामुक्त को रहे शिक्षामित्रों को जीवाकोपार्जन हेतु सरकारी सहायता प्रदान किया जाये। इस अवसर पर अजीत तिवारी, प्रकाश भारती, नरसिंह राम, संजय, कुंवर बासुदेव, राधे प्रसाद, यशवंत, दयाराम भारती, पूजा सिंह, लालमणि सिंह, मिंता राय, श्याम नारायन बिंद, अविनाश सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन मनोज तिवारी ने किया।

Chandauli:पुलिस ने अवैध असलहे व भारी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,भेजा सलाखों के पिछे


चंदौली। सैयदराजा पुलिस ने चेकिंग के दौरान फेसुड़ा गांव के समीप मुखबिर की सूचना पर अवैध असलहे व भारी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से एक अवैध तमंचा एक पिस्टल के साथ 32 जिंदा कारतूस बरामद किया। जिसके खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
दसरल प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि फेसुड़ा गांव के समीप एक व्यक्ति अवैध असलहा और कारतूस के साथ मौजूद हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तत्काल मौक़े पर पहुचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से तलाशी के दौरान एक देशी तमंचा 315 बोर व एक पिस्टल 0.32 बोर व 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 06 जिंदा कारतूस 0.32 बोर बरामद किया। जिसके खिलाफ पुलिस ने धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक रामप्यारे चौधरी, शिवशंकर बिन्द, विष्णुदत्त प्रजापति, अनन्त राय, शंकर राम मौजूद रहे।

Chandauli:नशे की हालत में युवक ने हेरीटेज मातृशिशु अस्पताल की छत से लगाई छलांग,टूटी पैर की दोनों हड्डी,चिकित्सकों में मचा हड़कंप


चंदौली। मुख्यालय स्थित हेरीटेज मातृशिशु अस्पताल में बृहस्पतिवार की देर रात एक युवक नशे की हालत में छत से कूद गया। जहा चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। घटना में युवक की दोनों पैर की हड्डी टूट गई। मौक़े पर जुटे लोगों घटना की जानकारी पुलिस की दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा हैं। वही घटना को लेकर अस्पताल में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त हैं।
बताते हैं कि नगर के वार्ड नंबर 11 संजय नगर बबुरी रोड निवासी शौकत अली का पुत्र फत्तेबहादुर उर्फ (गोलू) 25 वर्ष हेरीटेज मातृशिशु अस्पताल में किसी को देखने गया था। तभी नशे की हालत में छत पर पहुच गया। और वहा से छलांग लगा दी। जिसको देखते ही चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। वही फत्तेबहादुर के दोनों पैर की हड्डी टूट गई। वहा मौजूद लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौक़े पर पहुची पुलिस ने लोगों की सहायता से उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा हैं। इस बाबत सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि युवक नशे की हालत में किसी मरीज को देखने गया था। जहा उसने अस्पताल की छत से छलांग लगा दी। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहा उसका इलाज़ चल रहा हैं।

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं को राज्यपाल ने किया सम्मानित


चंदौली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ का प्रथम दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विशिष्ट अतिथि मयंकेश्वर शरण सिंह अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ संजीव मिश्रा मौजूद रहे।
इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में 8,507 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान कीं जिनमें 6,150 महिलाएँ शामिल रही। साथ ही 60 महिलाओं को रजत पदक प्रदान किया। वही यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट चंदौली के पोस्ट बेसिक बीएस नर्सिंग 2021 बैच की काजल मौर्य अनुराधा प्रजापति, रेणु, अजय को उपाधि प्रदान किया। और उनके उज्जवल भविष्य की कमाना की। मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक ने कहा कि नर्सिंग के क्षेत्र में मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ उत्तर प्रदेश सरकार सदैव साथ है। साथ ही नर्सिंग शिक्षा की शुरुआत जल्द ही आने वाले दिनों में यूनिवर्सिटी परिसर में ही शुरू की जाएगी। इस मौक़े पर कुलपति डॉ संजीव मिश्रा, पूर्व कुलपति डॉ ए के सिंह, डीन मेडिकल डॉ अशोक विस्नोई, डीन मेडिकल डॉ लोकेश अग्रवाल,यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल के प्रबंधक डॉ धनंजय सिंह मौजूद रहे।

Chandauli:समीक्षा बैठक में अनुपस्थित होने पर 112 बीएलओ का रूका वेतन,स्पष्टीकरण जारी कर मांगा गया जवाब

चंदौली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षक का कार्य में लगे 112 बीएलओ का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया। साथ ही स्पष्टीकरण जारी कर छह सितंबर तक जवाब तलब किया गया है। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उनको संस्पेंड भी किया जा सकता है। इससे बीएलओ में हड़कम्प की स्थित बन गई है। यह कार्रवाई बीते दिनों समीक्षा बैठक के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर की गई है।
अपर जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी निर्वाचन अधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्री अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार 19 अगस्त से 29 सितंबर तक निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षक का कार्य किया जाना है। इसके लिए जिले के सभी विकास खंडों में कुल 949 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। बीएलओ की ओर से डोर टू डोर जाकर सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों की बकाएदे इसकी समीक्षा भी की जा रही है। इस संबंध में बीते तीन सितंबर को समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान 827 बीएलओ उपस्थित रहे। वहीं 122 बीएलओ अनुपस्थित मिले। इसमें सदर विकास खंड में 37, बरहनी में 27, चहिनयां में 21, चकिया में 8, धानापुर में 6, नियामताबाद में 12, शहाबगंज में एक और नौगढ़ ब्लाक में 10 बीएलओ गायब रहे। इन सभी बीएलओ का अनुपस्थित तिथि का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। वहीं अनुपस्थित बीएलओ को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। साथ ही छह सितंबर तक जवाब मांगा गया है। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने में सख्त दंडात्मक कार्रवाई और संस्पेड भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। लापरवाह बीएलओ को के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Chandauli
overcast clouds
27.8 ° C
27.8 °
27.8 °
14 %
2.3kmh
92 %
Sat
28 °
Sun
40 °
Mon
39 °
Tue
39 °
Wed
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights