27.9 C
Chandauli
Wednesday, September 16, 2026

Buy now

Home Blog Page 38

Chandauli:ट्रेन की चपेट में आने से पति की मौत,पत्नी घायल


चंदौली। नगर स्थित मुंसफ कटरा के समीप शनिवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। वही पत्नी को हल्की फुल्की चोटें आई। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को मौक़े पर पहुची जीआरपी पुलिस ने तत्काल वृद्ध के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते है कि नगर के वार्ड नंबर 2 शास्त्री नगर निवासी रामचरण यादव 65 वर्ष अपने पत्नी के साथ पुरानी बाजार में खरीदारी करने के लिए आए हुए थे। रात ने घर लौटते समय दोनों मुंसफ कटरा के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। कि अचानक ट्रेन आ गई। इस दौरान पति रामचरण यादव ने अपने पत्नी को धक्का दे दिया जिससे पत्नी कुछ दूर जाकर गिर गई। और वो खुद ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौक़े पर ही मौत हो गई। घटना को देख मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौक़े पर पहुची जीआरपी पुलिस ने तत्काल वृद्ध के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसी बाबत जीआरपी प्रभारी जितेंद्र मौर्या ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रविदास जयंती: चंदौली जिले के रामपुर बसनी में बन रहा भव्य पंडाल

Young Writer, Chandauli: जनपद के रामपुर बसनी गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रविदास जयंती भव्य रूप से मानने को लेकर कलाकारों द्वारा आकर्षक पंडाल तैयार करने का काम कमेटी के लोगों द्वारा किया जा रहा है।
क्षेत्र के निगमागम भीम बरखा बुलेटिन विचार सोसाइटी रामपुर द्वारा विगत 19 वर्षों से रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर विशाल भंडारा और हवन पूजन का कार्यक्रम किया जाता है। इसकी तैयारी कमेटी के लोगों द्वारा एक महीने पहले से ही की जाती है। रविदास जयंती एक जनवरी को भव्य रूप से मनाने को लेकर कमेटी के लोगों और कलाकारों द्वारा हजारों रुपए लागत से भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल तैयार करने में धर्मेंद्र भारती, रविचंद्र,चंद्र भास्कर, सुनील कुमार, अजय कुमार, दिलीप, शशि कुमार, आशीष, सुभाष, आकाश सहित कमेटी के तमाम लोग दिन रात इसको सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं।

भटरौल के ग्रामीणों का आरोप‚ लाखों के भुगतान के बाद धरातल पर नहीं दिख रहा काम

कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते भटरौल के ग्रामीण।
कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते भटरौल के ग्रामीण।

Young Writer, चंदौली। शहाबगंज ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत भटरौल में विकास कार्यों के नाम पर बड़ी वित्तीय अनियमितता की शिकायत लेकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान  ग्रामवासियों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में लाखों रुपये का भुगतान तो कर दिया गया, लेकिन धरातल पर काम का कहीं अता-पता नहीं है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर उच्च स्तरीय तकनीकी और वित्तीय जांच की मांग की है।

ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, ग्राम पंचायत में स्ट्रीट लाइट के मद में लगभग 187000 रुपये और 1,66,000 रुपये के दो अलग-अलग भुगतान दर्ज हैं। भुगतान के बावजूद गांव की कई गलियों में स्ट्रीट लाइट लगी ही नहीं है जो लाइटें लगी हैं उनकी संख्या और लागत में भारी अंतर है। शिकायतकर्ता सुभाष विश्वकर्मा, चंदा देवी और संतोष चौहान सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि कई निर्माण कार्य केवल सरकारी फाइलों में पूर्ण दर्शाए गए हैं। मौके पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। कहा कि गांव में हुए निर्माण कार्यों में मानक की अनदेखी की गई है, जिससे निर्माण क्षतिग्रस्त हो रहे है।

आरोप लगाया कि एक ही कार्य को अलग-अलग योजनाओं के मद में दिखाकर धन निकालने का संदेह व्यक्त किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई थीं, लेकिन अब तक कोई पारदर्शी जांच नहीं हुई। ग्रामीणों ने सभी संदिग्ध कार्यों की तकनीकी और वित्तीय जांच एक स्वतंत्र टीम से कराने की मांग की। साथ ही अनियमितता पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर सुभाष विश्वकर्मा, कलावती देवी, हरिद्वार चौहान, संजीव कुमार सिंह, राज नारायण चौहान, मुरारी पासवान, सुरेश पासवान सहित दर्जनों ग्रामवासी शामिल रहे।

22 को जनपद लगेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????


चंदौली। जिला सूचना अधिकारी एवं मीडियाकर्मियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल में गुरुवार को बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डा. इंदु रानी ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने आगामी 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर एवं सेवा शिविर के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि उक्त बृहद विधिक सहायता का मुख्य उद्देश्य निर्बल वर्ग दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए जनकाल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। साथ ही इन विभागों की लक्षित योजनाएं जैसे महिला सशक्तिकरण, जनसामान्य, निर्धन बीमा योजनाएं संगठित विभाग, जल संरक्षण संबंधी योजनाएं का प्रचार-प्रसार किया जाना है।

Chandauli:एएसपी ने पुलिस लाइन में व्यापारियों के साथ की बैठक,व्यापारियों ने भ्रष्टाचार व बढ़ते अपराध पर जताई चिंता



चंदौली। जिले के व्यापारी बंधुओं की बैठक गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी अनन्त चन्द्रशेखर की मौजूदगी में हुई। इस दौरान व्यापारियों ने बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त की। कहा कि व्यापारियों के खिलाफ बढ़ती हुई आपराधिक घटनाओं ने दहशत का माहौल है। वहीं व्यापारियों को लगातार प्रताड़ित भी किया जा रहा है। व्यापार के लिए बेहतर माहौल बनाने में पुलिस सहयोग करे और अपराध व भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण करे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि कुछ माह पूर्व व्यापारी रोहिताश पाल की हत्या हो गयी, किन्तु अभी तक अपराधी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। इतना ही नहीं चकिया में भ्रष्टाचार में लिप्त फ़ूड इंस्पेक्टर मनोज कुमार गोंड और कर्मचारी गणपति पाठक द्वारा व्यापारी से अवैध धन लेकर विभाग की गोपनीयता को भंग किया गया जिसकी आडियो भी वायरल हुआ था इसके बावजूद अभी तक प्रशासन द्वारा जाँच की बात की जा रही जिससे व्यापारियों में असंतोष उत्पन्न हो रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने व्यापारियों को कहा कि जो व्यापारी सीसीटीवी लगा सकते वह लगा लें, जिससे कि अवांछित व्यक्तियों पर नज़र बनी रहे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को किसी तरह से परेशान न किया जाय। सैयदराजा त्रिमुहानी पर बने मूर्ति लगाने के लिए चबुतरे जो आवागमन मे बाधित होता है उसको तत्काल हटाया जाये। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस की गस्त बढाई जाय, वहीं ट्रैफिक की सूचारू रूप से व्यवस्था हो जिससे सड़को पर जाम की स्थिति न उत्पन्न होने पाए। एएसपी ने सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सुरक्षा व सहयोग का पूरा भरोसा दिया और तत्काल समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का सम्बंधित को निर्देश भी दिया। बैठक में चंद्रेश्वर जायसवाल, अशोक केशरी, राकेश मोदनवाल, महमूद आलम, कुन्दन चौहान, सतीश सेठ, राजीव अग्रहरि, शंकर गुप्ता, अशोक मौर्य,गोपाल गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष अर्चना देवी, शीला देवी, अनिरुद्ध जायसवाल, हरजीत सिंह, बबलू सोनी, बाबूजान, इम्तियाज खान, बबीता देवी, शनि उर्फ सफ्फाक खान युवा जिलाध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता, राजेश केशरी, शीला गुप्ता, जोखू सिद्दीकी, अमित कांत केशरी, विकास जायसवाल, गायत्री देवी, बसंत गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Chandauli:डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार का वार्षिक चुनाव सकुशल सम्पन्न,राजेश मिश्रा बने अध्यक्ष,सुल्तान अहमद को महामंत्री का दायित्व

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: j; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: SFHDR; cct_value: 0; AI_Scene: (200, -1); aec_lux: 196.93921; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;



चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव गुरुवार को बार सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पुरानी परम्परा को कायम रखते हुए चुनाव अधिकारी पंचानंद पांडेय की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से राजेश मिश्रा को अध्यक्ष एवं सुल्तान अहमद को महामंत्री चुना।
इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, उपाध्यक्ष राहुल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव रवि प्रकाश सिंह, पुस्तकालय मंत्री मिथिलेश कुमार को बनाया गया। चुनाव अधिकारी पंचानन पांडेय ने सभी लोगों को बधाई दी। कहा कि आप सभी लोग अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन कर बार की गरिमा बनाए रखें। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करूंगा। महामंत्री सुल्तान अहमद ने कहा कि पद की गरिमा बनाए रखते हुए अधिवक्ता हित के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता लाल प्यारे श्रीवास्तव, रमाकांत सिंह, राजेंद्र प्रसाद पाठक, शहाबुद्दीन, विद्या चरण सिंह, प्रमोद शंकर सिंह, आनंद कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह व शमसुद्दीन को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष सिंह, अनिल सिंह, जयप्रकाश सिंह, हाजी इम्तियाज अहमद, समरनाथ यादव, प्रमोद शंकर सिंह, राजेश सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

Chandauli:एसपी ने चार निरीक्षकों व एक उपनिरीक्षक का कार्य क्षेत्र बदला,सदर कोतवाली का प्रभार संभालेंगे विजय बहादुर


चंदौली। जनपद में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को एसपी ने चार निरीक्षकों व एक उपनिरीक्षक के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया है। जिसमें सदर कोतवाली में तैनात संजय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक डायल 112 में तैनाती दी गई है। वही पुलिस अधीक्षक जनसंपर्क कार्यालय में तैनात प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह को सदर कोतवाली का कार्यभार सौपा गया है। साथ ही प्रभारी निरीक्षक 112 राजेश कुमार सिंह को विवेचना सेल अपराध शाखा में तैनात किया गया है। और सकलडीहा थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव को धिना थाने में तैनात किया गया है। इसके अलावा धिना थाने का प्रभार संभाल रहे उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद को सकलडीहा थाने में तैनात किया गया है।

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने ढोल नगाड़े व फूल मालाओं से किया स्वागत


चंदौली। अपनी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार मौर्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मिर्जापुर दौरे के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य का टेंगरा मोड़ के समीप नेशनल हाइवे पर ढोल नगाड़े व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपनी जनता पार्टी आमजन के हक सम्मान और अधिकारों की आवाज बनकर पूरी मजबूती के साथ संघर्ष कर रही है। पार्टी का मूल लक्ष्य है। गरीबों शोषित, वंचित, पिछड़े और उपेक्षित वर्गों को न्याय के साथ प्रदेश में समानता भाईचारे और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखना है। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष इंदु मेहता,जिला प्रभारी रामललित सिंह, अर्जुन आर्य प्रसाद, रामलाल मौर्य, शुगम कुशवाहा, दीपक मौर्य, कमलेश मौर्य, राज मौर्य, दीपक शर्मा, सुभाष कुमार, विकास, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

यूजीसी के नए कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज


चंदौली। यूजीसी के नए कानून में समता कमेटी के प्रावधानों से आक्रोशित सवर्ण समाज बुधवार को सड़क पर नजर आया। बुधवार को विकास भवन के पास से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और यूजीसी के नए कानून को वापस लेने की मांग की। डीएम चंद्र मोहन गर्ग को ज्ञापन देकर अपनी मांगों से अवगत कराया। इसके बाद भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह से यूजीसी के विरोध में इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारे लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने बताया कि लोगों की बात को संगठन के माध्यम से ऊपर तक पहुंचाया जाएगा।
दरअसल यूजीसी के नए कानून को लेकर सवर्ण समाज के लोग विकास भवन के पास एकत्र हुए और लोगों ने जुलूस के शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचे। डीएम चंद्रमोहन गर्ग के समक्ष लोगों ने अपनी मांगों को मजबूती से रखा और ज्ञापन देकर भाजपा कार्यालय की ओर कूच कर गए। भाजपा कार्यालय के गेट पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सवर्णाे के साथ छल कर रही है। नए कानून से सवर्णों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। इसके बाद लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ को अपनी मांगों से अवगत कराया। इस दौरान प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यूजीसी एक्ट शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक संतुलन के खिलाफ है। यह केवल सवर्ण ही नहीं बल्कि पूरे देश के छात्रों और शिक्षण समाज संस्थानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। जनमेजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सवर्ण समाज को यूसीजी बिल परितोषित के रूप में दिया गया। जिससे हमारे बच्चों की भविष्य खराब होगी। 15 दिन के अंदर काले कानून को वापस लेने के लिए सवर्ण महापंचायत बुलाई जाएगी। और भाजपा के नेताओं से इस्तीफा मांगा जाएगा। यही उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार किया गया तो मुख्यालय पर उनका पुलता फूंका जाएगा। और इसकी लड़ाई दिल्ली तक लड़ी जाएगी।

खेतों में नैनो यूरिया के साथ नैनो जिंक का प्रयोग करें किसान



चंदौली। क्षेत्र के गौरी गांव में बुधवार को इफको के तत्वावधान में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नैनो डीएपी नैनो जिंक व सागरिका पर आधारित किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को नैनो यूरिया डीएपी व सागरिका प्रयोग एवं उसके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कृषि वैज्ञानिक डॉ प्रतीक सिंह ने बताया की किसान कम लागत में अधिक पैदावार करने के लिए नैनो डीएपी व नैनो जिंक का प्रयोग करें। जिससे उपचारित करके की गई बुवाई से बीज का अच्छा अंकुरण होगा। और साथ ही फसलों के पैदावार में वृद्धि होगी। एवं खेतों में किट और रोग से बचाव होगा। जहा पौधे की पत्तियों एवं जड़ का विकास अधिक होगा। मयंक सिंह (इफको) ने बताया कि किसान खेतों में नैनो डीएपी और सागरिका के उपयोग से खेती में लागत कम और पैदावार अच्छा कर सकते है। नैनो डीएपी व नैनो जिंक पारंपरिक यूरिया की आवश्यकता को 50ः तक कम कर सकता है। इसके साथ ही खेतो में नैनो डीएपी जिंक के प्रयोग से मिट्टी में उर्वरता बनी रहेगी। साथ ही पौधे स्वस्थ व पशुओं को गुणवत्ता युक्त चारा मिल सकता है। इस दौरान महेंद्र सिंह, रामाज्ञा सिंह, शिव पूजन सिंह, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।

Chandauli
few clouds
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
75 %
3.8kmh
16 %
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
34 °
Sat
34 °
Sun
32 °
Verified by MonsterInsights