27.9 C
Chandauli
Wednesday, September 16, 2026

Buy now

Home Blog Page 37

चंदौली कचहरी में चुनाव: आज से पर्चा, 13 को फैसला… किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा?

13 फरवरी को बार सिविल बार एसोसिएशन सभागार में होगा मतदान

Young Writer, चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के वार्षिक चुनाव को लेकर वरिष्ठ समिति ने गुरुवार को बैठक की। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा करने के साथ ही विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए अर्हता का भी निर्धारण किया। सिविल बार वार्षिक चुनाव 13 फरवरी को होना प्रस्तावित है।

इसके अलावा नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि छह व सात फरवरी होगी। नामांकन प्रपत्रों की जांच नौ फरवरी को पूर्वाह्न 11 से दोपहर दो बजे तक होगी। वहीं नामांकन पत्रों की वापसी की तिथि नौ फरवरी को ही दो से चार शाम बजे तक होगी। बताया कि नामांकन प्रपत्र बार एसोसिएशन कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है, जिसके लिए 500 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। वरिष्ठ समिति ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 20 वर्ष का विधि व्यवसाय के क्षेत्र में अनुभव आवश्यक है। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 15 वर्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए 10 वर्ष से अधिक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए पांच से 10 वर्ष के बीच, महामंत्री पद के लिए 10 वर्ष, संयुक्त मंत्री के लिए पांच वर्ष, कोषाध्यक्ष के लिए 10 वर्ष, सदस्य कार्यकारिणी के लिए 15 वर्ष से अधिक एवं सदस्य कार्यकारिणी अन्य छह पदों के लिए पांच से 10 वर्ष के बीच अनुभव होना आवश्यक है। इसके अलावा जमानत राशि भी विभिन्न पदों के लिए निर्धारित की गई है। वरिष्ठ समिति में कपिल देव सिंह, चन्द्रमौलि उपाध्याय, कामता प्रसाद यादव, विनोद कुमार सिंह, शफीक खान शामिल रहे।

📌 चुनावी कैलेंडर

  • नामांकन की शुरुआत: 6 एवं 7 फरवरी
  • स्क्रूटनी (जांच): 9 फरवरी (सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक)
  • नाम वापसी: 9 फरवरी (शाम 4 बजे तक)
  • महा-मतदान: 13 फरवरी (बार सभागार)

🎓 कौन होगा प्रत्याशी? (अनुभव के मानक)

वरिष्ठ समिति ने स्पष्ट किया है कि बार की कमान अनुभवी हाथों में ही होगी:

  • अध्यक्ष: कम से कम 20 साल की वकालत।
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष/कार्यकारिणी: 15 साल का अनुभव।
  • महामंत्री/कोषाध्यक्ष: 10 साल का अनुभव।
  • युवा नेतृत्व (संयुक्त मंत्री/कनिष्ठ पद): 5 से 10 साल का अनुभव।

Chandauli: गाँव में खौफ! रहस्यमय तरीके से मर रही हैं बकरियाँ, ग्रामीण परेशान

Young Writer: बबुरी क्षेत्र के दूदे गांव में रहस्यमय परिस्थितियों में एक बार फिर एक व्यक्ति के घर के बाहर बंधी बकरी मृत अवस्था में मिली। हैरान करने वाली बात यह रही कि बकरी के शरीर से केवल कलेजा गायब था, जबकि बाकी शरीर सुरक्षित पाया गया। इसी तरह की घटना एक माह पूर्व भी इसी गांव में हो चुकी है। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

ग्रामीणों के अनुसार रात में बकरी पूरी तरह स्वस्थ थी, लेकिन सुबह होते ही उसकी मौत की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि बकरी के शरीर पर किसी जंगली जानवर के हमले के निशान थे, लेकिन केवल कलेजा ही गायब था। इससे ग्रामीणों में तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह समझ पाना मुश्किल हो रहा है कि आखिर कौन सा जानवर बकरी पर हमला कर रहा है, जो केवल उसके कलेजे को ही अपना आहार बना रहा है। लोगों ने रात में अज्ञात जानवर की गतिविधि की आशंका जताते हुए प्रशासन से जांच कराने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। घटना की सूचना के बाद गांव में भय का माहौल है। लोग अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और रात में पहरा देने की बात कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन या वन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन ग्रामीण जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अनुदेशकों की ऐतिहासिक जीत: सुप्रीम कोर्ट ने माना नियमित‚ 17,000 मानदेय के साथ 2017 से मिलेगा पूरा बकाया

सुप्रीम कोर्ट का आदेश, अब अनुदेशकों को मिलेगा 17 हजार मानदेय

Young Writer, चंदौली। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत हजारों अनुदेशकों के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए न केवल अनुदेशकों के मानदेय को बढ़ाकर 17,000 करने का आदेश दिया है, बल्कि उन्हें डीम्ड परमानेंट (नियमित) कर्मचारी के रूप में भी मान्यता दी है। इस फैसले से पूरे प्रदेश के अनुदेशकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

वाराणसी मंडल अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि अब अनुदेशकों की नौकरी संविदा की अवधि खत्म होने के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकेगी। सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच ने स्पष्ट किया कि चूंकि अनुदेशक पिछले 10 वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं और उनके अनुबंध की शर्तों के अनुसार वे कहीं और काम नहीं कर सकते, इसलिए ये पद ऑटोमैटिक तरीके से सृजित माने जाएंगे। कोर्ट ने इन्हें मात्र संविदाकर्मी मानने से इनकार करते हुए नियमित शिक्षक के रूप में स्वीकार किया है। कोर्ट ने अनुदेशकों के आर्थिक हितों की रक्षा करते हुए समय-सारणी निर्धारित की है, जिसमे नया मानदेय 17,000 प्रतिमाह, जो 2017-18 से प्रभावी माना जाएगा। 1 अप्रैल, 2026 से संशोधित मानदेय मिलना शुरू होगा, 2017 से अब तक का पूरा बकाया 6 महीने के भीतर अनिवार्य रूप से भुगतान करना होगा। जिलाध्यक्ष अभिनव सिंह ने इस जीत पर साथियों का मुंह मीठा कराया और इसे विधिक सलाहकार बृजेश त्रिपाठी व वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
नया मानदेय17,000 रुपये प्रति माह
प्रभावी तिथिवर्ष 2017-18 से (एरियर के लिए)
नया मानदेय लागू होने की तिथि1 अप्रैल, 2026 से मिलना शुरू होगा
बकाया (Arrears) भुगतान2017 से अब तक का बकाया 6 महीने के भीतर देना होगा
नौकरी की स्थिति“डीम्ड परमानेंट” (नियमित) कर्मचारी का दर्जा

डीडीयू स्टेशन पर ‘रेल नीर’ का संकट‚ दानापुर प्लांट बंद होने से यात्री बेहाल

अन्य ब्रांडों के नाम पर यात्रियों की हो रही है “जेब ढीली”


Young Writer: डीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर रोजाना 15 हजार यात्री रेल नीर के बजाए दूसरे ब्रांड का पानी पी रहे हैं। दानापुर में रेल नीर के प्लांट से पानी उत्पादन बंद होने के कारण 27 जनवरी से इसकी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। यही हाल ट्रेनों के अंदर भी है।
आईआरसीटीसी की ओर से जगह जगह पानी के प्लांट स्थापित किए गए हैं। यहां से रेल नीर ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर आपूर्ति की जाती है। डीडीयू, दानापुर, आरा, पटना, बक्सर, गया, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, भभुआ रोड सहित विभिन्न स्टेशनों पर और ट्रेनों में दानापुर में स्थापित वाटर प्लांट से रेल नीर की आपूर्ति की जाती है। स्थानीय रेलवे स्टेशन से रोजाना 30 हजार यात्री ट्रेनों पर सवार होते और उतरते हैं। वहीं यहां से रोजाना 300 से अधिक ट्रेनें गुजरती है। इससे तीन लाख से अधिक यात्री गुजरते हैं।

वर्तमान में डीडीयू स्टेशन पर रोजाना एक हजार से 15 सौ कंटेनर रेल नीर की खपत होती है। एक कंटेनर में एक लीटर रेल नीर के 12 बोतल होते हैं। ऐसे में रोजाना यहां औसतन 15 हजार लीटर रेल नीर की खपत होती है। गर्मी के दिनों में स्टेशन पर रोजाना 24 हजार बोतल से अधिक रेल नीर की डिमांड हो जाती है। पूर्व में रेल नीर प्रति लीटर 15 रुपये मिलती थी। गत 23 सितंबर को जीएसटी रेट कम होने के बाद रेल नीर प्रति लीटर 14 रुपये हो गई। ऐसे में लोगों को रेल नीर पर भरोसा होता है और वे इसी पानी की मांग करते हैं। 27 जनवरी को आईआरसीटीसी ने पत्र जारी कर जानकारी दी कि 06 फरवरी तक दानापुर प्लांट से पानी की आपूर्ति नहीं होगी। पानी आपूर्ति बंद होने से स्थानीय रेलवे स्टेशन के साथ अन्य स्टेशनों पर भी रेल नीर की जगह दूसरे ब्रांड का पानी बिक रहा है।

रेलवे स्टेशनों पर नौ अन्य ब्रांड के पानी बिक सकते हैं
डीडीयू नगर। स्थानीय रेल मंडल के साथ ही भारतीय रेलवे स्टेशनों पर मुख्य रूप से रेल नीर ब्रांड के पानी को बेचने की अनिवार्यता है। रेल नीर की कमी या गर्मियों के दौरान मांग बढ़ने पर, रेलवे प्रशासन की ओर से समय-समय पर भारतीय मानक ब्यूरो प्रमाणित अन्य ब्रांडों को भी बेचने की अनुमति दी जाती है। वर्तमान में पानी के 14 ब्रांड के पानी बेचने की अनुमति है। इसमें स्टेशन पर बिकने वाले पानी में बिसलेरी, एक्वाफिनो, डाब, ऑक्सीमोर एक्वा, रोकोको, हेल्थ प्लस, गैलन्स, निंबस, ऑक्सी ब्लू, सन रिच, एल्विस, इओनिटा आदि ब्रांड शामिल हैं।

दूसरे ब्रांड के नाम पर अधिक पैसे वसूल रहे विक्रेता
डीडीयू नगर। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में रेल नीर के साथ ही बिकने के लिए एप्रूव्ड अन्य ब्रांडों के पानी को भी 14 रुपये प्रति लीटर बेचा जाना है। इसकी जानकारी लोगों को नहीं होती है। रेलवे स्टेशन पर भी सिर्फ रेल नीर के ही 14 रुपये प्रति लीटर किए जाने के पोस्टर चिपकाए गए हैं। रेल नीर की अनुपलब्धता पर दुकानदार अन्य ब्रांड के पानी 20 रुपये प्रति लीटर बेच रहे हैं। इस बाबत मंडल जनसंपर्क अधिकारी/डीसीएम विश्वनाथ ने कहा कि दानापुर प्लांट से रेल नीर की आपूर्ति बंद है। हालांकि स्टेशन पर रेलवे से अप्रूव्ड अन्य ब्रांडों के पानी उपलब्ध है। इसका रेट भी रेल नीर के बराबर ही है। इससे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।

एक नजर में

  • सप्लाई ठप: 27 जनवरी से आपूर्ति बंद (6 फरवरी तक रहने की संभावना)।
  • प्रभावित क्षेत्र: डीडीयू, पटना, गया, बक्सर, सासाराम और आरा जैसे प्रमुख स्टेशन।
  • खपत: डीडीयू स्टेशन पर प्रतिदिन औसतन 15,000 लीटर रेल नीर की जरूरत।
  • यात्री भार: रोजाना 300 से अधिक ट्रेनों का आवागमन और लाखों यात्रियों की आवाजाही।

कौन से अन्य ब्रांड हैं मान्य?

रेलवे ने मांग बढ़ने पर 14 अन्य ब्रांडों को बेचने की अनुमति दी है। यात्री इन नामों को जांचकर ही पानी खरीदें:

  • बिसलेरी, एक्वाफिना
  • ऑक्सीमोर एक्वा, रोकोको
  • हेल्थ प्लस, गैलन्स, निंबस
  • ऑक्सी ब्लू, सन रिच, एल्विस आदि।

“दानापुर प्लांट से रेल नीर की आपूर्ति फिलहाल बंद है। यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य अप्रूव्ड ब्रांड्स की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इनका रेट भी रेल नीर के बराबर ही है।” — विश्वनाथ, मंडल जनसंपर्क अधिकारी/डीसीएम


📢 यात्री क्या करें? (Action Plan)

अगर आपसे पानी के लिए 14 रुपये से ज्यादा मांगे जाते हैं, तो चुप न रहें:

  1. बिल मांगें: वेंडर से हमेशा खरीदारी का बिल मांगें।
  2. शिकायत दर्ज करें: तुरंत 139 पर कॉल करें या RailMadad ऐप का उपयोग करें।
  3. टैग करें: सोशल मीडिया पर संबंधित रेल मंडल और रेल मंत्रालय को फोटो के साथ टैग करें।

कार्यशाला में नैनो उर्वरकों के इस्तेमाल पर दिया जोर


चंदौली। जनपद में नैनो उर्वरकों पर आधारित एकदिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि उपकृषि निदेशक भीमसेन ने नैनो उवर्रकों के इस्तेमाल से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में क्षेत्र अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने नैनो उर्वरको के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया। उन्होंने नैनो डीएपी से बीज उपचार की विधि, जड़ उपचार की विधि, नैनो डीएपी एव नैनो यूरिया के स्प्रे के बारे में विस्तार से बताया। अक्षय कुमार पांडेय ने इफको के नैनो उर्वरकोंं के साथ जैव उर्वरक, जल विलेय उर्वरकों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।उप कृषि निदेशक महोदय द्वारा नैनो उर्वरको के प्रयोग करने एवं किसानों को नैनो उर्वरको को प्रयोग करने का जोर दिया। सभी अधिकारी एव कर्मचारियों को नवाचार करने के बारे में बताया। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने नैनो के उपयोग करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कृषि प्रक्षेत्र प्रदर्शन में नैनो उर्वरको के प्रयोग करने के बारे में निर्देश दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भूमि संरक्षण अधिकारी मनोज कुमार सिंह, कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र अभय डीप गौतम के अलावा इफको एसएफए मयंक कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:स्टंटबाजी करने में आपस में टकराई दो बाइक,चपेट में आई छात्राएं,सीसी टीवी फुटेज के आधार पर कार्यवाई करेंगी पुलिस


चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नेशनल इंटर कालेज के समीप मंगलवार को दो तेज़ रफ़्तार बाइक आपस मे टकरा गई। जिसमें चपेट में आने से परीक्षा देने जा रही तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। मौक़े पर मौजूद लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है।
दरसअल दोनों बाइक सवार आपस में स्टंटबाजी कर रहे थे इसी दौरान दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। जहा नेशनल इंटर कालेज में परीक्षा देने जा रही तीन छात्राएं बाइक की चपेट में आ गई। वही बाइक सवार मौक़े से फरार हो गए। छात्राओं को सड़क पर गंभीर अवस्था मे देख स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी। मौक़े पर पहुची पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है। इस बाबत सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि सीसी टीवी की मदद से दोनों बाइक सवारों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर कार्यवाई की जाएगी।

Chandauli:भीषण सड़क हादसे में केबिन में फसे चालक की मौत,पुलिस व एनएचएआई टीम ने रेस्क्यू कर निकाल बाहर


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के पचाफेडवा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर मंगलवार को तेज रफ़्तार ट्रेलर आगे चल रही ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में चालक केबिन में बुरी तरह फस गया। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने चालक को केबिन से निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नही लगी। उन्होंने तत्काल दुर्घटना की जानकारी पुलिस व एनएचएआई को दी। मौक़े पर पहुची दोनों टीमों ने एक घंटे रेस्क्यू कर किसी तरह चालक को बाहर निकाला और उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया जहा इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई।
दरसअल राजस्थान निवासी ट्रेलर चालक राशिद खान बिहार से लोहे की मशीन लादकर वाराणसी की तरफ जा रहा था जैसे ही वो पचाफेडवा गांव के समीप पहुचां की सामने चल रही ट्रेलर ने अचनाक ब्रेक लगा दिया और पीछे चल रही ट्रेलर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें चालक राशिद केबिन में बुरी तरह फस गया वही घटना को देख मौक़े पर अफरा तफरी मच गया। मौक़े पर जुटे ग्रामीणों ने राशिद को केबिन से निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नही लगी। सूचना पर पहुची एनएचएआई व पुलिस टीम ने चालक राशिद को एक घंटे तक रेस्क्यू कर केबिन से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया जहा उसकी मौत हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि दो वाहनों की टक्कर में एक चालक की इलाज़ के दौरान मौत हो गई है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Sports News : लगातार दूसरी बार ‘इमरान-11 ढोढ़िया’ के सिर सजा ताज

कमालपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल के बाद चैम्पियन ट्राफी के साथ विजयी टीम के खिलाड़ी।
कमालपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल के बाद चैम्पियन ट्राफी के साथ विजयी टीम के खिलाड़ी।

सुपर ओवर में ढोढिया ने बभनियांव पर दर्ज की रोमांचक जीत

Young Writer: कमालपुर के बंभनियाव थाना गांव में आयोजित ग्रामीण प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को बेहद रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। फाइनल में इमरान 11 ढोढ़िया ने सुपर ओवर में बंभनियाव थाना को पराजित कर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि नमन चाइल्ड केयर सकलडीहा के डॉ. पीएन दुबे एवं केजी नंदा हॉस्पिटल के एमडी डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबा क्लिनिक एंड नर्सिंग होम के डॉ. परवेज अहमद, देवा हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर के डॉ. आरके त्रिपाठी तथा प्रबंधक कृष्णानंद प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप सिंह ने की। फाइनल से पूर्व खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में पहले सेमीफाइनल में बंभनियाव थाना ने नईबाजार को पराजित किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में इमरान 11 ढोढ़िया ने जीवनपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला इमरान 11 ढोढ़िया और बंभनियाव थाना के बीच निर्धारित 8 ओवरों में खेला गया, जो बराबरी पर समाप्त हुआ।

इसके बाद हुए सुपर ओवर में दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा और इमरान 11 ढोढ़िया ने बेहद नजदीकी मुकाबले में जीत दर्ज कर ग्रामीण प्रीमियर लीग ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार शुभम यादव को दिया गया। सेमीफाइनल मैच क़े मैन ऑफ़ द मैच मोहम्मद महरूफ और फाइनल मैच क़े मैन ऑफ़ द मैच तरुण बाबा रहे। डा. आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए वे समिति व खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देते रहेंगे।

सांसे रोक देने वाला मुकाबला

फाइनल मुकाबला इमरान 11 ढोढ़िया और बंभनियाव थाना के बीच 8-8 ओवरों का तय हुआ था। कांटे की टक्कर ऐसी रही कि मुख्य मैच बराबरी (Tie) पर समाप्त हुआ। इसके बाद हुए सुपर ओवर ने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं, जहाँ ढोढ़िया ने बाजी मारकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

✨ चमके ये सितारे (पुरस्कार)

मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया:

  • 🌟 मैन ऑफ द सीरीज: शुभम यादव
  • 🥇 फाइनल मैन ऑफ द मैच: तरुण बाबा
  • 🥈 सेमीफाइनल मैन ऑफ द मैच: मोहम्मद महरूफ

अवैध गांजे के साथ चकिया पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार,लाखों में है कीमत


चंदौली। चकिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना सोमवार को मुडहुआ गांव के समीप एक गांजा तस्कर को धर दबोचा जिसके पास से 17 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत चार लाख बताई जा रही है उक्त मामले का खुलासा थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने चकिया कोतवाली में किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुडहुआ गांव के समीप बाइक पर रबड से बांधे गए एक बोरे में से 17.800 किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर चकिया की तरफ जा रहा है। उक्त मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल घेरे बंदी कर तस्कर को धर दबोच लिया गया। जिसके जिसके पास से बोरे में 17.800 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। साथ ही उसकी पहचान नौगढ़ थाना चकरघट्टा निवासी राजू पुत्र स्व0 भोला के रूप में हुई। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, राकेश सिंह, प्रदीप सिंह, रविन्द्र कुमार, राकेश यादव मौजूद रहे।

Chandauli:सीओ ने बैंकों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश


चंदौली। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को सीओ देवेंद्र कुमार व सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने मुख्यालय स्थित विभिन्न बैंकों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बैंक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति तथा सुरक्षा गार्डों की तैनाती का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही चेताया कि बैंक ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सीओ देवेंद्र कुमार ने बैंक के बाहर घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की और उनसे आने-जाने का उद्देश्य, पहचान पत्र और गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। सीओ ने कहा कि बैंक क्षेत्र संवेदनशील होते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की ढिलाई सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। वही बैंक प्रबंधकों से बातचीत कर सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रहें। रिकॉर्डिंग नियमित रूप से चेक की जाए और किसी भी तकनीकी खराबी की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। साथ ही सुरक्षा गार्डों को सतर्क रहने, बैंक खुलने और बंद होने के समय विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सीओ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित गश्त, संदिग्धों पर नजर और आम जनता से संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है। सीओ ने यह भी कहा कि बैंकों में आने वाले ग्राहकों को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

Chandauli
few clouds
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
75 %
3.8kmh
16 %
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
34 °
Sat
34 °
Sun
32 °
Verified by MonsterInsights