35.7 C
Chandauli
Thursday, June 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 39

Chandauli:निम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव,परिजनों में मचा कोहराम


अलीनगर। थाना क्षेत्र के बरूईपुर गांव सभा के खरियारी में अवसाद ग्रस्त युवक ने नीम के पेड़ के डाली में साड़ी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
क्षेत्र के बरूईपुर गांव सभा के खरीयारी गांव में सोमवार की रात परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे।इसी दौरान काशीनाथ का बड़ा पुत्र सुजीत कुमार 36 वर्ष नीम के पेड़ में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह लगभग 3 बजे परिजनों की नींद खुली तो फांसी के फंदा से लटकता हुआ। सुजीत को देख तत्काल उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा में इलाज के लिए ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण युवक ने फांसी लगा लिया हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

Chandauli:जनपद में श्रद्धा के साथ मनाया गया भैया दूज का पर्व,बहनों ने भाइयों के लंबी उम्र की की कामना


चंदौली। जनपद में भाई के दीर्घायु की कामना के लिए महिलाओं व युवतियों ने गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व श्रद्घा और उत्साह के साथ मनाया इस दौरान महिलाओं ने गाय के गोबर से भगवान श्री कृष्ण का चित्र बनाकर विधि विधान पूर्वक भगवान श्री कृष्णा व गोवर्धन की पूजा अर्चना कि। साथ ही बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की।


महिलाओं ने श्री राम जानकी शिवमठ मंदिर, महावीर मंदिर, सरस्वती मंदिर व किदवई नगर में घरों के बाहर गोवर्धन पूजा की। पूजा को लेकर महिलाओं और युवतियों में उत्साह रहा। इस दौरान महिलाओं के साथ बच्चे नए-नए कपड़े धारण कर पूजा स्थल पर पहुचे दीपावली पर्व के दूसरे दिन गोवर्धन की पूजा महिलाओं द्वारा किया जाता है।

गोवर्धन पूजा को लेकर सुबह से ही महिलाओं और युवतियों ने गाय के गोबर से भगवान श्री कृष्णा गोवर्धन सहित अन्य आकृतियों का निर्माण किया। तत्पश्चात स्नान ध्यान कर पूजन सामग्री के साथ समूह में बैठकर भगवान गोवर्धन की विधि विधान से पूजा अर्चना की। महिलाओं ने गोवर्धन भगवान की कथा का श्रवण किया। साथ ही सुपारी मुसल से कुटकर भाइयों के दीर्घायु की कामना की।

बाढ़ पीड़ितों संग मनाई दीपावली,तहसीलदार ने लौटाई मुस्कान बांटी मिठाई कपड़े व फुलझड़ियां

इलिया। मानवता और सेवा का अनोखा उदाहरण पेश करते हुए चकिया तहसील के तहसीलदार देवेन्द्र यादव ने इस बार दीपावली का त्यौहार बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के साथ मनाया। यह कार्यक्रम ग्राम सभा चितौड़ी के राजस्व ग्राम सिकठिया स्थित डीह बाबा मंदिर परिसर में आयोजित किया गया, जहां हाल में आई भीषण बाढ़ से 109 मकान क्षतिग्रस्त हुए थे।
बाढ़ से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर तहसीलदार ने मिठाई, कैंडल, कपड़े और फुलझड़ियां वितरित कीं। बच्चों को विशेष रूप से मिठाई और फुलझड़ी दी गई, जिससे उनके चेहरों पर फिर से खुशियां लौट आईं। वहीं दिव्यांगजनों को नए वस्त्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर तहसील प्रशासन की ओर से 4 कुंतल लड्डू, 400 पैकेट कैंडल और 400 पैकेट फुलझड़ी का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के बाद यह पहली बार है जब किसी अधिकारी ने खुद गांव आकर उनके साथ दीपावली मनाई।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन की इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि ऐसी कोशिशें प्रभावित परिवारों में उम्मीद जगाती हैं। समारोह में तहसीलदार देवेन्द्र यादव ने कहा बाढ़ जैसी विपत्ति इंसान का हौसला नहीं तोड़ सकती। जब तक एक भी परिवार दुख में है, हमारी जिम्मेदारी अधूरी है। दीपावली की असली रोशनी तभी है, जब किसी के घर में मुस्कान लौटे। चकिया तहसील प्रशासन ने दीपावली को सेवा, संवेदना और सहयोग का प्रतीक बना दिया।

Chandauli:पुलिस ने 25 हजार के इनामिया को दबोचा,एक दर्जन मामले में था वांछित


चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार की नौगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चिरवाटांड मोड़ के पास 25 हजार को धर दबोचा उक्त मामले का खुलासा पुलिस ने नौगढ़ थाने में किया।
दरसल प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ सुरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध अधि0 में 25 का इनामिया ग्राम चिरवाटांड मोड़ के पास सड़क पर स्थित चबूतरे के पास से मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेरे बंदी कर उक्त बदमाश को धर दबोचा जिसकी पहचान रामबचन यादव पुत्र रामअवतार यादव नि0 ग्राम लौंदा थाना अलीनगर जनपद चन्दौली के रूप में हुई।इस दौरान उ0नि0 अभय कुमार सिंह.उ0नि0 तरुण कश्यप, परशुराम, सतीश यादव, नन्द कुमार मौजूद रहे।

Chandauli:इलिया में दिवाली की रात मचा हड़कंप बालू से भरा ट्रक पलटा,मकान धराशायी,बाइक चकनाचूर


इलिया । दिवाली की जगमग रात में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यूपी-बिहार बॉर्डर पर स्थित इलिया कस्बे में रविवार की रात करीब 10 बजे एक बालू लदा ट्रक (संख्या BR-24-GD-4416) अचानक पलट गया। हादसे ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक से बालू अनलोड किया जा रहा था कि अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पलटते ही जोरदार धमाका हुआ। घटना के बाद बाजार में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए भागे। हादसे में किराना व्यवसायी विनोद गुप्ता की बाइक UP-67-F-6406 ट्रक के नीचे दबकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं सुरेश गुप्ता का मकान पूरी तरह धराशायी हो गया। ईंट और छत के मलबे में घर का अधिकांश सामान दब गया। गनीमत रही कि उस समय घर के लोग बाहर थे, वरना हादसा और बड़ा हो सकता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची इलिया थाना पुलिस ने राहत कार्य शुरू कराया और ट्रक चालक, क्लीनर तथा बालू उतरवाने वाले दुकानदार को हिरासत में लिया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कस्बे में आए दिन भारी वाहनों की आवाजाही से खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से रात में ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की। इलिया कस्बे के लोगों ने बताया कि यह पहली बार नहीं जब इस तरह की घटना हुई हो कई बार चालक संकीर्ण गलियों में ट्रक लेकर घुस जाते हैं जिससे हादसे का खतरा हमेशा बना रहता है। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे इलिया थाना अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने कहा प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है। कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जबकि इलिया की यह घटना दिवाली की रात यह संदेश दे गई। सुरक्षा नियमों की अनदेखी सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि पूरे कस्बे की शांति पर चोट है।

Chandauli:सैम हॉस्पिटल-इंदिरा आईवीएफ में धूमधाम से मनाया गया दीपावली मिलन समारोह,बोले डॉ. एस. जी.इमाम दीपावली प्रेम एकता और सहयोग की डोर में बांधने वाला पर्व


चंदौली। दीपावली के शुभ अवसर पर सैम हॉस्पिटल-इंदिरा आईवीएफ की ओर से रविवार को दीपावली मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोगियों,अस्पताल कर्मियों, उनके बच्चों तथा आमंत्रित अतिथियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला ने जहां दर्शकों का मनोरंजन किया वहीं दीप पर्व की खुशियों को सामूहिक रूप से साझा करने का संदेश भी दिया।
सैम-इंदिरा हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ. एस. जी. इमाम ने कहा की दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि यह हम सभी को प्रेम एकता और सहयोग की डोर में बांधने वाला पर्व है। ऐसे अवसर हमें यह सीख देते हैं कि खुशियां तब और बढ़ जाती हैं जब उन्हें हम सब मिलकर साझा करते हैं। हॉस्पिटल में ऐसे कार्यक्रम न केवल सांस्कृतिक मेल-जोल एवंआपसी संबंधों को मजबूत करता है, बल्कि टीम स्पिरिट को भी बढ़ावा देता है। इब्ने हसन, इंसाफ़, रिया शर्मा, मौजूद रही।

Chandauli:एसपी ने जनपदवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं,


चंदौली। एसपी आदित्य लांग्हे ने दीपावली के शुभ पर्व पर जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही यह भी कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व ही नहीं है, बल्कि अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और सत्कर्म की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील किया है कि दीपावली के अवसर पर ग्रीन पटाखे ही जलाएं। पटाखें जलाते समय बच्चों के साथ घर के बड़े लोग अवश्य मौजूद रहें। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए यह आवश्यक है कि कम से कम पटाखे जलाये जायें। पटाखे जलाते समय एक बाल्टी पानी अवश्य रखें, सावधानी बरतें, जिससे कोई दुर्घटना न हो और सभी खुशियों के साथ दीपावली के त्यौहार को परंपरागत तरीके से मनाएं।

Chandauli:जनपद में धूमधाम से मना प्रकाश पर्व दीपावली,लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर लोगों ने की सुख-समृद्धि की कामना

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: j; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: SFHDR; cct_value: 0; AI_Scene: (200, -1); aec_lux: 159.91971; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;


चंदौली। प्रकाश पर्व दीपावली सोमवार को जनपद में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बाजार में उमड़े ग्राहकों की भीड़ से बाजार गुलजार रहा। लोगों ने त्यौहार के मद्देनजर जरूरी सामानों की खरीद की। इस दौरान लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के साथ ही खिलौने व पटाखों की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को नजर आयी। वहीं इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर भी खरीदार दिखे। शाम होते ही पूरा जनपद रंग-बिरंगी रौशनी से जगमग हो उठा।
जनपद के नगरीय, कस्बाई व ग्रामीण इलाकों में लोगों के मकान, दुकान रंग-बिरंगे झालरों की रोशनी से जगमग हो गए। वहीं सरकारी कार्यालय पर तिरंगा रंग के झालरों से रौशन नजर आए। लोगों ने पूरे विधि-विधान के साथ गणेश-लक्ष्मी की पूजा की। लोगों में मिष्ठान वितरित किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। त्यौहार के मद्देनजर सुबह से ही लोग अपने-अपने घरों की साफ-सफाई व रंग-रोगन में व्यस्त नजर आए। घरों व दुकानों को फूलों के अलावा विद्युत झालर व दीयों से सजाया गया था।

शाम होते ही पूरा का पूरा जनपद रंग-बिरंगी रोशन व दीपों की रोशनी से जगमग हो उठा। घरों पर दीए जलाने के साथ ही लोगों ने पास-पड़ोस के मंदिरों में जाकर दर्शन-पूजन किया और वहां दीए जलाए। इसके अलावा सरोवर तट पर दीपों के अलावा विद्युत झालरों की रोशनी से जगमग नजर आए। बच्चों ने फुलझड़ी जलाने के साथ ही जमकर आतिशबाजी की। इसके अलावा लोगों ने अपने पास-पड़ोस व रिश्तेदारों को मिठाई व तोहफे भेंट कर दीपावली पर्व की शु भकामनाएं दी और सुख- समृद्धि की कामना की। दूसरी ओर त्यौहार के मद्देनजर पुलिस व प्रशासनिक महकमा सतर्क नजर आए। रात के वक्त पुलिस टीम लगातार गश्त करती रही, ताकि कोई अप्रिय घटना ना होने पाए।  

चंदौली में पहाड़ से गिरकर महिला की मौत,जाने कैसे हुआ हादसा


चकिया । कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर गांव की पहाड़ी के पास रविवार की दोपहर भैंस चराने गई 45 वर्षीय कुसुम पाल रोज की भांति अपनी भैंसों को लेकर पहाड़ पर चराने गयी इस दौरान पैर फिसल जाने के कारण वह पहाड़ से गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई।
शिकारगंज क्षेत्र के कुशहीं गांव निवासी राम पाल की पत्नी कुसुम गणेशपुर गांव की पहाड़ी के पास रोज की बातें सुबह खाना-पीना खा कर वह भैंस चराने गई थी। इस दौरान पहाड़ी के पास कुसुम का पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गई । जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक कुसुम के शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कुसुम की मौत से  पति राम पाल बेटे विजय का रो रो कर बुरा हाल था।

अधिवक्ताओं ने पत्रकार राकेश यादव के परिजनों को दी 51 हजार की आर्थिक मदद‚ बेटियों की साथी में सहयोग का दिया भरोसा

पत्रकार राकेश चन्द्र यादव के पिता को आर्थिक सहयोग का चेक प्रदान करते अधिवक्ता बंधु।
पत्रकार राकेश चन्द्र यादव के पिता को आर्थिक सहयोग का चेक प्रदान करते अधिवक्ता बंधु।

बेटियों की शादी में सहयोग का दिया भरोसा, जनप्रतिनिधियों से भी मांगी मदद

Young Writer, चंदौली। अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को दिवंगत पत्रकार राकेश चन्द्र यादव के पैतृक आवास जसौली पहुंचा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दिवंगत पत्रकार को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इसके बाद परिवार के लोगों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार की हर संभव मदद का भी भरोसा दिया। अधिवक्ताओं दिवंगत राकेश यादव के पिता को 51 हजार रुपये का चेक प्रदान करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

इस दौरान डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री जन्मेजय सिंह ने भाजपा एवं विपक्ष के नेताओं से यह अपील किया कि चंदौली जनपद ने एक अच्छे व्यक्तित्व को खोया है। स्वर्गीय राकेश यादव ने अपनी पत्रकारिता के दौरान खबरों में कभी भी भेदभाव नहीं किया। आज उनके देहांत के बाद सत्ता पक्ष के ज्यादातर बड़े नेता उनके दरवाजे पर नहीं गए ना ही कोई मदद की। कहा कि जब उन्होंने पत्रकारिता का धर्म बिना भेदभाव के निभाया है तो आज जनप्रतिनिधियों को भी बिना भेद के उनके परिवार की हरसंभव मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने मीडिया हाउस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए।

कहा कि जिस मीडिया संस्थान में राकेश यादव ने लम्बे समय तक अपनी सेवाएं दी और अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके असामयिक निधन के बाद पीड़ित परिवार को पूछने वाला कोई नहीं है। मीडिया घरानों का यह व्यवहार सोचनीय है। मीडिया हाउस को चाहिए कि वह अपने दिवंगत पत्रकार को आर्थिक मदद प्रदान करे। कहा कि पत्रकार के साथ ही अधिवक्ता परिवारों की सामाजिक सुरक्षा अब हमारा दायित्व है जिसे हम सभी मिलकर पूरा करेंगे। बताया कि दिवंगत राकेश यादव की बेटियों की शादी में अधिवक्ता समाज बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएगा। प्रतिनिधि मंडल में जिला शासकीय अधिवक्ता शशि शंकर सिंह, पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, पंकज सिंह, नवीन सिंह, राकेश रत्न तिवारी, हिटलर सिंह, इमरान सिद्दीकी, मणि शंकर राय, सुजीत सिंह के अलावा वरिष्ठ पत्रकार एल उमाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

Chandauli
scattered clouds
35.7 ° C
35.7 °
35.7 °
29 %
2.8kmh
26 %
Wed
36 °
Thu
43 °
Fri
45 °
Sat
45 °
Sun
45 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights