37.5 C
Chandauli
Sunday, March 15, 2026

Buy now

Home Blog Page 49

मोहर्रम पर्वःचौकी से उठे ताजिए कर्बला में हुए दफन, हुसैन व उनके 72 साथियों की याद में किया मातम, युवाओं ने दिखाए करतब

????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????


चंदौली। मोहर्रम की दसवीं तारीख को जनपद के विभिन्न हिस्सों से ताजिया चौक से उठकर कर्बला पहुंची, जहां परम्परागत तरीके से इसे दफन किया गया। इस दरम्यान ताजिए के जुलूस में मुस्लिम बंधुओं ने जमकर लकड़ी खेली और कई हैरतअंगेज कारनामे भी दिखाए। इस दौरान शांति एवं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल जुलूस के साथ मुश्तैद नजर आयी।
वहीं शनिवार की रात मुहर्रम की नौंवी तारीख पर चंदौली नगर में इन्तेजामेकार अखाड़ा के युवाओं ने जुलूस के साथ बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान नगर की सदाएं या हुसैन के नारों से गूंज उठी। इस दौरान युवाओं ने अखाड़े पर आ कर गदके के साथ अपने खलीफा अबरार अंसारी को सलामी दी। और लाठी डंडा बंदिश बनेठी के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए जहा भारी लोग व पुलिस प्रशासन मौजूद रही।

module: j; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 170.32877; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;


विदित हो कि चंदौली में हर वर्ष मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्वक परंपरागत तरीके से मनाया जाता है। इस दौरान मुस्लिम बंधु हुसैन व उनके 72 शहीद साथियों को याद करते हुए मातम करते हैं। प्रतीकात्मक तौर पर जगह-जगह नगर व ग्रामीण इलाकों में चौकी पर ताजिया स्थापित किया जाता है और 10वीं मोहर्रम को ताजिए चौक से उठाए जाते हैं। इस दौरान जुलूस में भी मुस्लिम बंधु मातम करते हैं। वहीं युवा लकड़ी खेलते हैं। साथ ही अन्य कई तरह के करतब का प्रदर्शन कर हुसैन साहब व उनके साथियों की शहादत को याद करते हैं।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: j; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: SFHDR; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 154.13058; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

इसी क्रम में चंदौली नगर में दो अखाड़े व एक मन्नत का ताजिया स्थापित होता है। मुहर्रम के नवमी पर रात में इन्तेजामेकार अखाड़े के युवा भारी संख्या में पूरे जोश के साथ जुलूस की शक्ल में या हुसैन व नारे तकबीर के साथ नारा लगाते हुए। पुरानी बाजार का भ्रमण किया। और पुनः अपने अखाड़े पर आ कर पूरी रात लाठी डंडे  गदका के साथ साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए हैं। रविवार को चंदौली नगर के दोनों अखाड़ों से जुलूस निकाला गया। मुस्लिम युवा जगह-जगह कलाओं व करतब का प्रदर्शन करते हुए चांदनी मार्केट पहुंचे, जहां दोनों ही अखाड़ों के युवाओं ने जमकर लकड़ी खेली और करतबों का प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही। इस दरम्यान हिन्दू-मुस्लिम बंधुओं ने गदका खेलकर एक-दूसरे के गले मिले और आपसी भाईचारे को प्रगाढ़ता प्रदान की। इस दौरान चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू, जोगेंद्र सिंह, सुदर्शन सिंह,महमूद अंसारी,सगीर अंसारी, पप्पू हाशमी, गुड्डू हाशमी, मुश्ताक अंसारी, अब्बास अंसारी, शमीम अंसारी,मन्नान अंसारी जहीर अंसारी शाहआलम अंसारी, जावेद अख्तर, आशिफ अंसारी, परवेज  खान, गुफरान अंज़ारी, नेहाल अंसारी, सुहेल दानिश अंसारी, उबैद अंसारी, मोनू अंसारी, सरफराज अंसारी मौजूद रहे।

Chandauli News: अपने ऐतिहासिक फैसलों के लिए सदैव याद किए गए जाएंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान

Young Writer, चंदौली। पूर्व केंद्रीय मंत्री, दलित सेना के संस्थापक व जनता के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लेने वाले दलित नायक रामविलास पासवान की जयंती शनिवार को शाहपुर गांव में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान पासवान सवान के लोगों ने शाहपुर पासवान बस्ती में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। साथ ही उनके राजनीतिक जीवन व दलितों के हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

इस दौरान दिलीप पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान का जन्म बिहार के खगरिया जिले के साबरमनी गांव में बहुत ही गरीब परिवार में हुआ था। रामविलास पासवान भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक थे। वे लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में केंद्र मंत्री भी रहे। वह 9 बार लोकसभा सांसद तथा दो बार राज्यसभा सांसद रहे। रामविलास पासवान 11 चुनाव लड़ चुके थे और उनमें से नौ जीत दर्ज की। उन्होंने 6 प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का अनूठा रिकॉर्ड भी बनाया। अपने राजनैतिक कैरियर में उन्होंने बीपी सिंह, एचडी देवगौड़ा, इंद्र कुमार गुजराल, अटल बिहारी बाजपेई, मनमोहन सिंह, नरेंद्र मोदी के साथ काम किया। इस दौरान वे खनिज मंत्री, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, भारत के रेल मंत्री, उपभोक्ता मामलात मंत्री, भारत सरकार केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री रहे।

ऐसे महान आत्मा को पूरी पासवान समाज चंदौली सत सत नमन करता है आपके द्वारा किए गए काम हमेशा अमर रहेंगे दलित समाज आपका सदैव आभारी रहेगा अपने देश के केंद्र मंत्री रहते हुए जनहित के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए जो आज भी सराहनी है अपने सदैव सहयोग गरीबों के लिए काम लिए एक छोटे से परिवार से निकलकर अपने देश की राजनीति में अपने आप को स्थापित किया। इस मौके पर दशरथ पासवान, गणेश पासवान, गोविंद पासवान, चंद्रिका पासवान, राम धवल पासवान, नागेंद्र पासवान, लालजी पासवान, विशाल पासवान, अरुण पासवान आदि उपस्थित रहे।

Murder News: Chakia में दिनदहाड़े तड़तड़ाई गोलियां‚ भाजपा जिला उपाध्यक्ष की गोली लगने से मौत

Young Writer, चंदौली। जिले के चकिया कोतवाली अंतर्गत चकिया नगर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप मौर्या के भाई की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस छानबीन कर रही है।
चंदौली के चकिया में शनिवार की सुबह गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप मौर्या के भाई और परचून दुकानदार संतोष मौर्या (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना नगर के वार्ड नंबर 7 की है, जहां आरोपी देंवेंद्र जायसवाल उर्फ प्रकाश जायसवाल ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया।

स्थानीय पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजे प्रकाश जायसवाल की डॉ. प्रदीप मौर्या के भाई संजय मौर्या से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इस कदर बढ़ गया कि आरोपी प्रकाश अपने घर गया और वहां से हथियार लेकर लौटा। इसी दौरान बीच-बचाव करने आए संतोष मौर्य को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल संतोष को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

-Crime News Chandauli

Chandauli:पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या,क्षेत्र में फैली सनसनी


चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के कस्बा वार्ड नंबर सात सहदुल्लाह पुर में शनिवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दिनदहाड़े इस से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही पुलिस ने तत्काक शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाई में जुट गई।
बताते हैं कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. प्रदीप मौर्य के छोटे भाई संतोष मौर्य 45 वर्ष किराने की दुकान चलता थे। इसी दौरान मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने गोली मार दी। घटना में संतोष मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जूट आस पास ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी।घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काक घायलावस्था में उसको संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े गोली की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत थानाप्रभारी अतुल प्रजपति ने बताया कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। आगे की कार्यवाई की जा रही हैं।

Chandauli:त्योहार के मद्देनजर सीओ सदर ने नगर में किया पैदल गस्त,बोले अराजकतत्वों संदिग्धों व संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

चंदौली। आगामी त्योहार मुहर्रम व सावन को लेकर शुक्रवार की शाम सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गस्त किया। और लोगों से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की साथ ही चेताया कि त्योहार में माहौल बिगाड़ने वाले अराजकतत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा।
इस दौरान उन्होंने क़िदवई नगर में स्थित अखाड़े के खलीफा अबरार अली व हमीद खलीफा अखाड़े के जिम्मेदारों से मुलाकात कर कहा कि मुहर्रम त्योहार में किसी भी नई परंपरा का आयोजन नही किया जाएगा। साथ ही अस्त्र शास्त्र के प्रदर्शन पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी पुलिस के साथ-साथ जनता की भी है। ऐसे में इसमें खलल डालने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

कहा कि बाजारों व क्षेत्रों में किसी की भी गतिविधियां संदिग्ध हैं। तो उसकी सूचना तत्काक पुलिस को दें। समय रहते पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाई करेंगी। किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें। त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं कहा कि भीड-भाड़ वाले स्थानों बाजारों सर्राफा बाजारों अन्तर्राज्यीय बार्डरों व सदिंग्ध संवेदनशील स्थानों पर पर पुलिस की पैनी नजर रहेंगी। इस दौरान कस्बा इंचार्ज देवेंद्र बहादुर सिंह भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

Chandauli:अजाखाना-ए-रजा में आठवी मुहर्रम को निकला गया दुलदुल व अलम,देश और हिंदुस्तानी एकता की शान में पेश किए कसीदे


चंदौली। आठवीं मुहर्रम को अज़ाख़ाने रज़ा में शनिवार को शायरों ने इस्लाम के जरिए देश और हिंदुस्तानी एकता की शान में कसीदे पेश किए। मौलाना मोहम्मद मेंहदी ने अपनी तकरीर में कहा कि इमाम हुसैन यजीद से लड़ाई नहीं करना चाहते थे। उन्होंने उसे पैगाम दिया था। कि वो उन्हें जाने दे वो शांतिप्रिय देश हिंदुस्तान जाना चाहते हैं। करबला की जंग सिर्फ इंसानों की भूमिका नहीं थी, बेजुबान जानवरों ने भी इमाम हुसैन के साथ मिलकर इस लड़ाई में अपना बेशकीमती योगदान दिया। दुलदुल इमाम हुसैन के घोड़े का नाम था। जिसने जंग में आखिर तक इमाम के साथ लड़ाई लड़ी और इमाम के शहीद होने के बाद सबसे पहले उनके खेमे में जाकर उनके न होने की सूचना दी। जब दुलदुल इमाम की शहादत के बाद खेमेगाह में पहुंचा तो उसके शरीर पर सैकड़ों तीर थे। और उसकी आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे। तब से हर साल मुहर्रम में दुलदुल का जूलूस निकलता है। जिसके जरिए इमाम के बेजुबान साथी को याद किया जाता है।
मौलाना ने कहा कि मुहर्रम इमाम हुसैन के आदर्शों पर चलने का नाम है। मुहर्रम हर साल ये संदेश देता है कि समाज को तोड़ने वाले तत्वों के खिलाफ़ अगर खड़ा होना पड़े तो खड़ा होना चाहिए। बिना हिचके और बिना डरे। करबला की जंग सात मुहर्रम को शुरू हुई थी। और मुहर्रम की दसवीं तारीख तक रसूलल्लाह के नवासे इमाम हुसैन और उनके बहत्तर साथी शहीद हो गए। इमाम हुसैन ने अपना सिर कटा दिया लेकिन बादशाह यजीद के आदेश नहीं माने। यजीद इमाम हुसैन के जरिए अपने थोपी गई नीतियां जनता के बीच फैलाना चाहता था लेकिन इमाम ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया। जिले की मशहूर अंजुमन यादगारे हुसैनी दुलहीपुर मसायबी नौहों के बीच अजाखाने में दुलदुल और अलम निकला। यादगारे हुसैनी के अलावा अंजुमन जव्वादिया मकदूमाबाद लौंदा और अंजुमन अब्बासिया सिकंदरपुर ने भी अपने कलामों के जरिए करबला के मंजर पेश किए। आठवीं मजलिस के जूलूस में जिले के अलावा बनारस, मिर्जापुर, गाजीपुर, दुलहीपुर, ऐंलहीं के अजादार बड़ी संख्या में जुटे और इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद कर पुरनम आंखों से उनकी शहादत को सलाम किया। इस दौरान मायल चंदौलवी, सादिक, रियाज, अनवर, मोमम्मद इंसाफ, सरफराज पहलवान, वकार सुल्तानपुरी, शहंशाह मिर्जापुरी, हसन मिर्जापुरी, अली इमाम, डाक्टर गजन्फर इमाम, सरवर भाई, परवेज लाडले, आसिफ इकबाल, राजू टाइगर, पपलू भाई, मोहम्मद रजा सिकंदरपुरी इत्यादि मौजूद रहे।

Chandauli:अजाखाना-ए-रजा में अज़ादारों ने किया मातम,बोले मौलाना मोहम्मद मेंहदी पानी अल्लाह की नेमत


चंदौली। करबला में शहादत के वक्त इमाम हुसैन ने अपने चाहने वालों से कहा था कि जब कभी ठंडा पानी पीना अपने इमाम की कुर्बानी को याद करना। करबला की जंग में इंसानियत के साथ-साथ हम सबकी जिंदगी में पानी का महत्व भी बताती है। यजीदी फौजों को जब ये लगा कि वो इमाम और उनके बहत्तर साथियों से जीत नहीं सकते तो उन्होंने पानी के एकमात्र स्रोत नहरे फ़रात पर फौजों का कब्जा लगा दिया। इमाम के काफिले में मौजूद छोटे-छोटे बच्चे रेगिस्तान में तीन दिन तक पानी को तरस गए। उक्त बातें डाक्टर अब्दुला मुजफ्फर के अजाखाना-ए-रजा में सातवीं मुहर्रम की मजलिस में मौलाना मोहम्मद मेंहदी कही उन्होंने कहा कि पानी को खुदा की सबसे बड़ी नेमत हैं। दुनिया भर में पानी का संकट पैदा हो गया है। इमाम हुसैन ने कहा था कि पानी हमेशा इज्जत करो। रसूले अकरम की भी हदीस है। कि पानी पिलाना सबसे बड़ा सवाब का काम है। इसलिए हम सबका फर्ज है। कि पानी की किसी भी हाल में न खुद बर्बादी करें न दूसरों को करने दें। मौलाना ने इमाम हुसैन ने के भतीजे जनाबे कासिम के मसायब पढ़े। जनाबे के कासिम को करबला के मैदान में बेरहमी से कत्ल करने के बाद उनकी लाश पर हजारों घोड़े दौड़ा दिए गए थे। जिसकी वजह इमाम हुसैन को सिर्फ उनके शरीर के टुकड़े मिले। डाक्टर एस. जी. इमाम ने बताया शुक्रवार को दुलदुल निकलेगा जिसे इमाम हुसैन की सवारी कहा जाता है। अज़ादार दुलदुल को दूध पिलाकर मन्नत मांगते हैं। दुलहीपुर से आई अंजुमन नासेरूल अजा ने अपने पुरखुलूस अंदाज में मसायबी नौहे पढ़े जिसके बाद मजलिस में मौजूद अज़ादार रोने लगे। मशहूर शायर वक़ार सुल्तानपुरी ने इमाम हुसैन की बहन जनाबे जैनब के हवाले से नौहे पढ़े जिसमें इमाम हुसैन के बाद करबला का दर्दनाक मंजर पेश हुआ। इस दौरान मायल चंदौलवी, सरवर भाई, खुर्रम, शहंशाह, सैयद अली इमाम दानिश, रियाज अहमद, नौशाद, सफदर हुसैन, इमरान आदि मौजूद रहे।

Railway News: यात्री सुविधाओं के लिए ट्रेनों में स्थायी एवं अस्थायी रूप से कोचों की संख्या में वृद्धि

रेलवे : young Writer

Young Writer, DDU Nagar: 18640/18639 रांची-आरा-रांची एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त शयनयान श्रेणी कोच को स्थायी रूप से जोड़ा गया है। यह परिवर्तन रांची से 03 जुलाई 2025 और आरा से 04 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा। इस बदलाव के पश्चात ट्रेन में अब कुल 15 एलएचबी कोच होंगे। जिसमें 06 शयनयान कोच सम्मिलित होंगे। साथ ही, पूर्व में स्वीकृत एक अतिरिक्त वातानुकूलित कोच का अस्थायी प्रावधान भी 24 जुलाई रांची से एवं 25 जुलाई आरा तक यथावत जारी रहेगा।

जिससे उक्त तिथियों तक कुल 16 एलएचबी कोचों के साथ यह ट्रेन चलाई जाएगी।इसी प्रकार, 17610/17609 (पटना-पूर्णा-पटना) एक्सप्रेस में भी यात्रियों की सुविधा हेतु अस्थायी रूप से तीन अतिरिक्त कोचों 01 शयनयान, 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, एवं 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच) को जोड़ा गया है। इससे अब इस ट्रेन में कुल 19 एलएचबी कोच हो गए हैं। यह अस्थायी वृद्धि 03 जुलाई 2025 से 02 अगस्त 2025 तक प्रभावी रहेगी। जिसके अंतर्गत गाड़ी के प्रस्थान तिथियों के अनुसार उक्त कोच उपलब्ध रहेंगे। इसके अतिरिक्त, 18611/18612 रांची-बनारस-रांची एक्सप्रेस में भी कोच की स्थायी संख्या में वृद्धि की गई है। अब यह ट्रेन 06 की बजाय 07 शयनयान कोचों के साथ चलाई जाएगी। यह व्यवस्था रांची से 01 जुलाई 2025 तथा बनारस से 02 जुलाई 2025 से प्रभाव में आएगी। इस परिवर्तन के उपरांत ट्रेन में कुल 14 कोच रहेंगे। जिसमें 01 तृतीय वातानुकूलित, 07 शयनयान तथा 06 साधारण श्रेणी के कोच सम्मिलित होंगे।

Chandauli News: लतीफशाह पर्यटन स्थल पर टीन शेड व सामुदायिक शौचालय में गंदगी से लोग परेशान

लतीफशाह स्थित टीनशेड में लगा गंदगी का अंबार।
लतीफशाह स्थित टीनशेड में लगा गंदगी का अंबार।

डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को दिया साफ-सफाई कराने का निर्देश

Young Writer, Chandauli: प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण लतीफशाह बांध इन दिनों प्रशासनिक लापरवाही का शिकार होता दिखाई दे रहा है। शहाबगंज विकास खण्ड के कौड़िहार ग्राम पंचायत स्थित इस पर्यटन स्थल पर, बढ़ती पर्यटक भीड़ को देखते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह की पहल पर टीन शेड और सामुदायिक शौचालय का निर्माण क्षेत्र पंचायत द्वारा कराया गया था। उद्देश्य था कि पिकनिक मनाने आने वाले पर्यटकों को खाना बनाने, विश्राम करने और मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि पंचायती विभाग की लापरवाही के चलते ये सुविधाएं गंदगी और दुर्गंध का अड्डा बनती जा रही हैं। टिन शेड के नीचे राख, कोयला, प्लास्टिक और कूड़े का अंबार जमा रहता है। सामुदायिक शौचालयों की हालत भी बेहद खराब है। नियमित साफ-सफाई न होने से लोग उसका उपयोग करने से भी कतरा रहे हैं। हर सप्ताहांत और अवकाश पर सैकड़ों पर्यटक लतीफशाह बांध पहुंचते हैं, जो इसकी हरियाली, जलप्रपात और शांत वातावरण का आनंद लेने आते हैं। लेकिन अब वे गंदगी और अव्यवस्था से परेशान होकर लौटने को मजबूर हो रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब तक इन स्थलों की नियमित निगरानी नहीं होगी, तब तक कोई भी योजना लंबे समय तक प्रभावी नहीं रह सकती। अब जरूरत है कि स्थायी साफ-सफाई, रखरखाव और पर्यटक सुविधा की जिम्मेदारी तय कर लतीफशाह बांध को फिर से आकर्षक और सुरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में संवारने की पहल की जाए। इस इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा और स्वच्छता के मद्देनज़र एडीओ पंचायत को रोस्टरवार सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। संबंधित ग्राम पंचायत को साफ-सफाई में कोई कोताही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी गई है।

10 दिनों में जर्जर विद्‍युत तारों की मरम्मत करने के साथ ही पीड़ित परिवार को दें मुआवजाः Manoj Singh W

सुंडेहरा पहुंचकर पीड़ित परिवारों से सपा नेता ने की मुलाकात

Young Writer, चंदौली। समाजवादी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सुंडेहरा गांव के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विद्युत करेंट की चपेट में आने से मृत बृजेश सिंह चौहान के परिजनों से मुलाकात की। घटना के प्रति दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। कहा कि विभाग की लापरवाही से सुंडेहरा के मुन्ना चौहान ने अपने पुत्र को खो दिया। बावजूद इसके विभाग की संवेदना जागृत नहीं हुई। विभाग व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने तक की पहल नहीं की।

उन्होंने टेलीफोन के जरिए एसडीओ विद्युत से वार्ता कर पीड़ित परिवार को दिए जाने वाले आर्थिक मदद के बाबत जानकारी ली। कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी जेई मौके पर नहीं पहुंचे ना ही बिजली विभाग का कोई अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने आया, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे में मामले में विभाग को चाहिए की गांव में जगह-जगह लटक रहे जर्जर विद्युत तारों को दुरूस्त करें, ताकि कोई अन्य ग्रामीण करेंट की चपेट में न आए। बताया कि पूर्व में भी दो बैलों की करेंट लगने से मौत हो गया है। बिजली के तार ढिले होकर लटक रहे हैं जो लोगों के लिए जानलेवा बने हैं।

बार-बार शिकायत के बाद भी विभाग ने इसे नजरअंदाज किया, जिस कारण बीते 18 जून को लोहे की राड लेकर घर जा रहे बृजेश सिंह चौहान की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गया। पूर्व विधायक ने बिजली विभाग को जर्जर विद्युत तारों को मरम्मत करने के लिए 10 दिन का मौका दिया। कहा कि 13 जुलाई तक समस्या का समाधान व पीड़ित परिवार को मुआवजे की रकम नहीं मिली तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर सुमन्त चौहान, अजय चौहान, अजय मौर्या, ललल्न बिंद, दयाराम यादव, सत्या यादव आदि उपस्थित रहे।

Chandauli
scattered clouds
37.5 ° C
37.5 °
37.5 °
10 %
1.5kmh
35 %
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
40 °
Wed
39 °
Thu
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights