45.1 C
Chandauli
Saturday, June 20, 2026

Buy now

Home Blog Page 50

चंदौली मझवार स्टेशन पर हुआ महाबोधि ट्रेन का ठहराव,राज्यसभा सांसद साधना सिंह हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना


चंदौली। चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन पर बुधवार से गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित हो गया है। इसके लिए लम्बे समय से प्रयास हो रहे थे। राज्यसभा सांसद साधना सिंह की पहल व अन्य नेताओं के प्रयासों के बाद बुधवार को महाबोधि ट्रेन के ठहराव का उद्घाटन साधना सिंह ने किया। इस दौरान अन्य नेताओं की भी मौजूदगी रही।
इस दौरान राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि महाबोधि ट्रेन का ठहराव चंदौली नगरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा और व्यापार को नई गति मिलेगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। विदित हो कि कोविड-19 काल में चंदौली मझवार स्टेशन पर महाबोधि एक्सप्रेस व दून एक्सप्रेस समेत कई यात्री ट्रेनों का ठहराव निरस्त कर दिया गया था, जिससे स्थानीय लोगों को यात्रा में कठिनाई हो रही है, जिसे देखते हुए जनता मुखर हुई और ट्रेनों के ठहराव की मांग की तो राजनेताओं ने इसे संज्ञान में लिया। सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष के नेताओं ने इस मुद्दे को सदन में उठाया और व्यक्तिगत तौर पर रेल मंत्री से मुलाकात करके जनहित में ट्रेनों का ठहराव चंदौली स्टेशन पर किए जाने की आवश्यकता जताई। जिसका परिणाम रहा कि पहले दून एक्सप्रेस टेªन का ठहराव हुआ। इसके बाद अब महाबोधि ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित हुआ है, जिससे रेल यात्रियों को सहूलियत होगी। इस अवसर पर राघव सिंह, दिलीप पासवान, मुगल अंसारी, नफीस अहमद, आदि उपस्थित रहे।

बिहार से असलहा खरीदकर यूपी में करते हैं तस्करी,पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा


कंदवा। थाना क्षेत्र के तलाशपुर गांव के समीप बुधवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध असलहे के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से 12 बोर का अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
इस दौरान पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में वांछितों के धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं। क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार को गिरफ्तार किया गया हैं। जिसके पास से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया हैं।दोनों युवक की पहचान पाड़ी थाना चॉद बिहार कैमूर निवासी आकाश कुमार पुत्र रमेश 19 वर्ष तथा अरुण कुमार पुत्र स्व. जोखन गोड़ 18 वर्ष के रुप में हुई। दोनों युवकों ने बताया कि बिहार से अवैध कट्टा खरीदकर उत्तर प्रदेश में बेचते हैं और उसी से जीविकोपार्जन करते थे। दोनों को आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया हैं। इस बाबत सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि दो युवकों को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। जिनको आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Chandauli:पुलिस टीम पर युवक ने कुल्हाड़ी से किया हमला,112 वाहन छतिग्रस्त


धानापुर। हिंगुतरगढ़ गांव में पारिवारिक विवाद के चलते मंगलवार की देर रात बड़ा बवाल हो गया। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम पर गांव के युवक ने कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इस दौरान उसने पुलिस वाहन का शीशा और बोनट तोड़ डाला। काफी प्रयास के बाद पुलिस टीम उसको काबू में कर पाई और थाने लाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार हिंगुतरगढ़ निवासी निखिलेश उर्फ पिंटू राम की शादी करीब दस वर्ष पूर्व भदाहूं निवासी चंद्रकला से हुई थी। दंपति के दो बच्चे भी हैं। तभी दो वर्ष पूर्व निखिलेश ने अपनी साली नंदिनी से दूसरी शादी कर ली। इसके बाद पहली पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। और पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। हाल ही में निखिलेश दूसरी पत्नी को घर ले आया, जिससे विवाद और गहराया। दो दिन पहले पहली पत्नी भी ससुराल लौट आई तो मामला और बिगड़ गया। आरोप है कि निखिलेश ने दूसरी पत्नी से मारपीट की जिसके बाद उसने भी उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। इसी बीच मंगलवार की देर रात मारपीट की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो निखिलेश भड़क उठा और कुल्हाड़ी से हमला कर वाहन का शीशा व बोनट तोड़ डाला। प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Chandauli:पिता के खिलाफ बेटी ने थाने में दी तहरीर,ससुराल वालों को फसाने का लगाया आरोप


डीडीयू नगर। क्षेत्र के नियमताबाद गांव निवासिनी एक बेटी ने अपने ही पिता के खिलाफ अलीनगर में तहरीर देकर झूठ बोलने का आरोप लगाया हैं। जो चर्चा बना हुआ हैं। युवती ने अपने माता-पिता के बिना अपनी मर्जी से 6 सितंबर को घर से भाग कर एक युवक से शादी कर ली थी। तहरीर देते हुए उसने पिता पर आरोप लगाया कि मेरे माता-पिता ने मेरे ससुराल पक्ष के मेरे पति, सास, ननद व नंदोई के खिलाफ थाने में झूठा रिपोर्ट दर्ज कराकर उन लोगों को परेशान किया जा रहा हैं।
नियामताबाद निवासी राजेश प्रसाद गुप्ता की 20 वर्षीय पुत्री ने अलीनगर थाना क्षेत्र जन्सो की मडई निवासी एक युवक से विगत वर्षाे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके वजह से दोनों ने घर से भाग कर शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने 6 सितंबर को भाग कर शादी कर ली। शादी की खबर सुनते ही पिता राजेश कुमार गुप्ता ने स्थानीय थाने में युवक व उसकी मां, बहन व जीजा के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोप लगाया। ये लोग मेरी पुत्री को बहला फुसला कर घर से भगा ले गए हैं। साथ में गहना व रुपए भी लेकर चले गए हैं। मंगलवार को राजेश गुप्ता की पुत्री ने थाने में पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि मेरे पिता द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। मैं अपने मर्जी से अपने प्रेमी के साथ भाग कर शादी कर ली हूं । बतौर पत्नी उसके घर में खुशी-खुशी रह रही हूं। ना ही इसमें मेरे व मेरे ससुराल वालों की कोई गलती है। ना ही मैं कोई घर से गहना व पैसा लेकर भागी हूँ। यह सब मेरे पिता द्वारा झूठा कहानी बनाया जा रहा है। और मेरे ससुराल वालों को फसाया जा रहा हैं।

Chandauli:रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे पांच घायल,वीडियो वायरल


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव में मंगलवार की देर शाम रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वही चार लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई। विडियो सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने तत्काक महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा हैं वही मौक़े से दो लोगों को गिरफ्तार कर कार्यवाई में जुट गई हैं।
बताते हैं कि बिसौरी गांव निवासी चंदन 25 वर्ष व विनायक राम के बीच काफी दिनों से रास्ते का विवाद चल रहा था। जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। और आपसी कहासुनी के दौरान दोनों पक्ष-लाठी डंडे से एक दूसरे पर प्रहार करने लगे। जिसमे एक पक्ष से चंदन 25 वर्ष कुंदन 21 वर्ष व शिला देवी 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। वही दूसरे पक्ष से विकास 23 वर्ष व प्रदीप 25 वर्ष को चोटें आई। घटना को देख मौक़े पर अफरा-तफरी मच गया। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा हैं। वही मौक़े से दो लोगों को गिरफ्तार कर कार्यवाई में जुट गई हैं। इस बाबत कोतवाली प्रभारी अरविंद यादव ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। घटना में घायल महिला का इलाज़ कराया जा रहा हैं। साथ ही दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाई की जा रही हैं।

कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार पीएसी दीवान समेत दो की मौत


डीडीयू नगर।अलीनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 19 पर एक कंटेनर और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में बलिया पीएसी में तैनात दीवान राजेश प्रसाद और उनके दोस्त अफजल की जान चली गई।
सोमवार की देर रात राजेश प्रसाद अपने दोस्त अफजल के साथ रामनगर से चंदौली जा रहे थे। कटरिया के पास सिंघीताली ओवरब्रिज के समीप कंटेनर नंबर एनएल 01 एन 6446 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची अलीनगर। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे कंटेनर को पुलिस ने पकड़ लिया है।अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। गौरतलब हो कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं।

आधुनिक तकनीकी से जुड़ेंगे जनपद के किसान,कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय सहकारी कार्यकर्ता प्रशिक्षण का हुआ आयोजन


चंदौली मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिलास्तरीय सहकारी कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारी आवास एवं विकास के अध्यक्ष आरपी कुशवाहा ने किसानों को नैनो यूरिया व जिंक के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान अपने खेतों में अच्छी फसल के पैदावार के लिए नैनो यूरिया व जिंक का छिड़काव अवश्य कराए। जिससे खेतों में फसल की पैदावार अच्छी हो उन्होंने कहा कि नैनो तरल इफको की बहुत बड़ी खोज है। पहले विक्रेता नैनो को अपने खेतों पर प्रयोग करें। साथ ही किसानों को प्रेरित करें। जिससे किसानों के कृषि लागत में कमी आ सके। आरजीबी अरविंद पांडे बताया की किसान अपने खेतों में नैनो का छिड़काव ड्रोन से कराए जिससे पूरे खेतो में अच्छे से छिड़काव हो सके किसानों के ड्रोन उपलब्ध करा दिया गया हैं। आयुक्त सहकारिता श्री प्रकाश उपाध्याय ने सदस्यता महाभियान के बारे में सचिवों को जानकारी दी। वही सदस्य बनने के लिए जागरूक किया। साथ ही किसानों को आधुनिक तकनीकी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सगीरका तरल व नैनो यूरिया के उपयोग के बारे में आसान तरीका हैं। इफको की तरफ से लखनऊ कार्यलय से आए अक्षय कुमार पांडे ने बताया की इफको नैनो तरल किसनो की आय दुगना करने का एक मात्र स्रोत है। यह किसनो की कृषि लागत में कमी लाएगा। और मिट्टी को स्वस्थ बनाएगा। इस मौके पर अरुण सिंह ,धर्मेंद्र सिंह मयंक सिंह, दिग्विजय सिंह एवं समस्त एडीओ कॉपरेटिव मौजूद रहे।

कृषि अधिकारियों ने किसानों को नैनो यूरिया व जिंक के बारे में दी जानकारी


चंदौली। क्षेत्र के विकास खण्ड बरहनी गांव में सोमवार को कृषि अधिकारियों द्वारा किसान जन सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने किसानों को खेती में आय दुगनी करने के लिए विस्तार से जानकारी दी। साथ ही खेती में प्रयोग होने वाले नैनो यूरिया व जिंक के बारे में बताया गया। जिससे किसानों के खेतों में फसल की पैदावार अच्छी हो सकें।
इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी द्वारा किसानों को धान की खेती में प्रयोग होने वाले नैनो यूरिया के बारे में जानकारी दी। बताया कि किसान नैनो यूरिया को 75 एमएल के साथ उसमें 15 एमएल नैनो जिंक मिलाकर 15 लीटर की टंकी बना ले और अपने फसलों पर उसका छिड़काव करें।जिससे फसल की पैदावार अच्छी होंगी। आने वाले गेंहू के फसल में नैनो डीएपी पांच एमएल प्रति किलो बीज से उपचार कर सकते हैं। इस दौरान सहकारी आवास एव विकास समिति के अध्यक्ष आरपी कुशवाहा, एडीसीओ धर्मेंद्र सिंह, एसएफए मयंक सिंह, अशोक सिंह, सुनील तिवारी, पवन सिंह, राजेंद्र यादव, दिग्विजय सिंह, राम दयाल, मौजूद रहे।

Chandauli:नवनिर्माण न्यायालय भवन का मुगलसराय विधायक ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का दिया निर्देश


चंदौली। मुगलसराय भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के समीप 230 करोड़ की लागत से बन रहे नवनिर्माण न्ययालय भवन का निरीक्षण किया। साथ ही नक्शे का अवलोकन कर कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। चेताया कि न्ययालय भवन निर्माण कार्य में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नही की जाएगी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर अधिवक्ताओं को न्यायालय भवन के लिए कड़ी संघर्ष का सामना करना पड़ा। इतने संघर्षों के बाद भाजपा सरकार ने अधिवक्ताओं के हित को देखते हुए न्ययालय भवन का टेंडर पास कर दिया। साथ ही कार्यदायी संस्था द्वारा न्यायालय भवन के लिए तेज़ी से काम किया जा रहा हैं। जिसमें सात फ्लोर अधिवक्ताओं के लिए और पांच फ्लोर न्यायालय भवन के लिए साथ ही सभी न्यायाधीशों के लिए भवन खेल ग्राउंड कैंटीन पार्क एरिया सुसज्जित की होगी। 230 करोड़ की लागत से बन रहे न्यायालय भवन को बहोत ही शानदार तरीके से बनाया जाएगा। इस दौरान डिस्क्ट्रिक डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अनिल सिंह, पूर्व महामंत्री जनमेजय सिंह, शमशुद्दीन, पंकज सिंह,शैलेंद्र सिंह टीपू, हिटलर सिंह आदि मौजूद रहे।

Chandauli:पागल कुत्ते ने दरोगा सहित दर्जनों ग्रामीणों को काटा,लोगों में दहशत


सकलडीहा। कुत्तों के आतंक से बीते कई दिनों से कस्बा सहित आसपास के लोगों में दहशत है। शनिवार को सुबह एक पागल कुत्ते ने कोतवाली आवास में सो रहे एक दरोगा सहित दर्जनों ग्रामीणों को दौड़ाकर काट लिया। घटना के बाद से कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। सकलडीहा सीएचसी पर दरोगा सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने इजेक्शन लगवाया। लगातार कुत्तों के हमलावर होने से ग्रामीण भयभीत है। जिला प्रशासन से कार्रवाई किये जाने की मांग किया है।
कोतवाली के दरोगा 56 वर्षीय गोपाल तिवारी अपने कमरे में सुबह सोये हुए थे। उठकर मच्छरदानी हटा रहे थे। अचानक पागल कुत्ते ने उनके पैर को पकड़कर नोंचने लगा। दरोगा के चिल्लाने पर पुलिस कर्मियों ने दौड़कर पागल कुत्ते से छुटकारा दिलाया। कुत्ता भागते हुए रास्ते में कई ग्रामीणों को काटा, जिससे कस्बा में अफरा तफरी का माहौल होगया। कुत्तों ने महिलाओं के साथ बच्चों पर भी हमला बोला। सीएचसी पर सुबह से ही कुत्तों की सूई लगवाने के लिये भीड़ जुट गई। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डा.संजय यादव ने बताया कि कुत्तों के हमले से कई लोगो घायल हुए थे। जिन्हें मलहम पट्टी के बाद एंटी रैबिज का सूई लगाया गया।

Chandauli
few clouds
45.1 ° C
45.1 °
45.1 °
16 %
4.1kmh
12 %
Sat
44 °
Sun
45 °
Mon
43 °
Tue
45 °
Wed
45 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights