चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के राममांड़ो गांव निवासी सियाराम ने पुलिस अधीक्षक चंदौली को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री रवीना कुमारी का दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। गांव निवासी सियाराम ने अपनी पुत्री रबीना की शादी 11जून 2024को बिहार प्रान्त के भभुआ जिले के चांद थाना क्षेत्र के चांद गांव के रामसहाय के पुत्र चन्द्र सहाय के साथ किया था। पिता सियाराम के अनुसार सोमवार को बेटी की सास ने फोन पर सूचना दी कि आपकी बेटी की तबीयत गंभीर रूप से खराब हम लोग उसे लेकर के एसपी सर्जिकल हॉस्पिटल चंदौली उत्तर प्रदेश में भर्ती है बेटी के बीमार होने की सूचना मिलने पर सियाराम 11बजे दिन में एसपी सर्जिकल हॉस्पिटल चंदौली पहुंचा जहां उसको बताया गया कि उसकी बेटी को मैक्सवेल हॉस्पिटल वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है जहां वह दोपहर 3:00 बजे के आसपास पहुंच मैक्सवेल हॉस्पिटल पहुंचने पर उससे उसकी बेटी से मिलने नहीं दिया गया। शाम को 6:00 बजे के आसपास उसको डॉक्टर और बेटी की सास सास द्वारा बताया गया कि आपकी बेटी मर चुकी है। अस्पताल के एंबुलेंस द्वारा उसकी मृत शव को घर भेज दिया गया। सियाराम का कहना है कि हमारी बेटी की सुनियोजित ढंग से हत्या की गई है। जिसमें बेटी की सास ससुर पति और उसका भाई शामिल हैं। बच्चे रक्षाबंधन पर जब हमारी बेटी घर आई थी तो उसने बताया कि जब सुबह ससुराल गई है उसको दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने पुलिस अधीक्षक चंदौली से प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्यवाही की गुहार लगाई है।
Chandauli:किचन गार्डन लिए संजीवनी साबित होगी नैनो:मयंक सिंह
चंदौली क्षेत्र के बबुरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को इफ्को की तरफ से नैनो के प्रोत्साहन के लिए शिक्षकों व छात्रों को जागरूक किया गया। वही खेती संबंधित अन्य उत्पादन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथी ही खेतो में नैनो को प्रयोग से होने वाले फ़ायदे के बारे में बताया गया।
इस दौरान एसएफए मयंक सिंह ने बताया कि शिक्षक विद्यायल परिसर में होने वाली हरि सब्जियों में नैनो का प्रयोग अवश्य करें जिससे सब्जी की उत्पादन अच्छी हो साथ ही नैनो को अपने खेतों में अनाज के साथ साथ हरि सब्ज़ी, फल, फूल, के फसलों में प्रयोग कर सकते हैं। जिससे कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त हो सकता हैं। कहा कि नैनो के प्रयोग से बीज उपचार के साथ पौधों की वृद्धि एवं जड़ो का विकास तेज़ी से होता हैं। साथ ही इससे जल एवं वायु प्रदूषण नही होता हैं। नैनो के प्रयोग से खेतों में किट रोग का प्रकोप कम होता हैं। नैनो डीएपी की कीमत 600 रुपये पर बोलत व नैनो 225 यूरिया हर किसान सेवा केंद पर उपलब्ध है।
Chandauli:यतार्थ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कालेज से पढ़ाई कर कमरे पर लौट रही छात्रा को ट्रक ने रौंदा,हालत गंभीर
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव के समीप मंगलवार को सर्विस रोड पर ट्रक की चपेट में आने से यतार्थ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कालेज पढ़ने वाली जीएनएम की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही छात्रा को डॉ आरडी मेमोरियल में भर्ती कराया चिकित्सक सुभम सिंह ने इलाज़ के दौरान हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहा बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।
बताते हैं कि धिना थाना क्षेत्र के कवई पहाड़पुर गांव निवासी अवधेश यादव की पुत्री प्रीति यादव 17 वर्ष यतार्थ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कालेज में जीएनएम की पढ़ाई कर झांसी गांव के समीप ही अपने कमरे पर जा रही थी। जैसे ही कालेज से कुछ दूर नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर पहुँची की ट्रक को पीछे कर रहे चालक ने उसको रौंद दिया। घटना में छात्रा के दोनों पैर व सर में गंभीर चोटें आई। घटना को देख वहा अन्य छात्रों में चीख-पुकार मच गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल छात्रा को डॉ आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान हालत चिंताजनक होने पर ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वही ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस बाबत सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चालक को मय ट्रक के साथ कोतवाली लाया गया है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।
इनसेट——
ब्रेकर होता तो बच जाती छात्रा
चंदौली। यतार्थ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कालेज के समीप सर्विस रोड के किनारे मौजूद दुकानदारों ने बताया कि सर्विस रोड पर पूरे दिन ओवरलोड ट्रकों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे आए-दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। यतार्थ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कालेज समीप सर्विस रोड पर ब्रेकर होता तो छात्रा का दोनों पैर सलामत रहता उन्होंने कालेज के समीप ब्रेकर बनाने की मांग की जिससे छात्र-छात्राओं को सड़क पार करने में आसानी हो सकें।
Chandauli:हर घर जल-नल योजना के तहत बनाए गए पानी टंकी से दलित और निषाद बस्ती को नही मिल रहा पानी,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
नियामताबाद। क्षेत्र के भूपौली गांव में हर घर जल नल योजना के तहत बनाए गए। पानी टंकी से दलित और निषाद बस्ती में पानी नहीं पहुंचने को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। चेताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा संपूर्ण गांव में पेयजल पहुंचाने का काम नहीं किया तो हम लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
शासन द्वारा प्रत्येक गांव में पानी टंकी बनाकर हर घर जल नल योजना के तहत पानी पहुंचाने की कवायद की जा रही है। लेकिन विकासखंड चहनिया के भूपौली गांव में पानी टंकी का निर्माण कराकर पेयजल सप्लाई शुरू कर दी गई है। लेकिन अभी तक दलित और निषाद बस्ती में पानी नहीं पहुंचने से गर्मी के दिनों में ग्रामीणों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। गांव की लगभग तीन हजार की आबादी अभी भी इससे वंचित है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को मुगलसराय चहनिया मार्ग पर पहुंच कर जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। चेताया कि अगर समस्या का समाधान जल्द कराकर पेयजल हर घर तक पहुंचाने का काम नहीं किया गया तो हम लोग कभी भी सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से अशोक एड, धन्नो देवी, विजय निषाद, शिवलाल, संतोषी देवी, कविता देवी, अनीता, लक्ष्मी देवी, रवि कुमार, उर्मिला, सुभाष, संजय सहित तमाम लोग शामिल रहे।
Chandauli:जनपद में पुलिस विभाग व गठित टीमों द्वारा पेट्रोल पंपों पर होगी निगरानी,हेलमेट नही लगाने पर कटेगा चालान
चंदौली जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में सोमवार कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के संग सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में नो हेल्मेट नो फ्यूल की रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के सम्बन्ध में चर्चा की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पेट्रोल पम्प संचालकों एवं सम्बन्धित अधिकारी को पेट्रोल पम्प पर कोई दो पहिया वाहन चालक द्वारा बिना हेल्मेट पहने पेट्रोल भराने के लिए जोर-जबरदस्ती किया जाता है। तो उसकी फोटोग्राफ खिंचकर जनपद स्तर पर बने ग्रुप में डाला जाएगा। जिसके सापेक्ष सम्बन्धित अधिकारी द्वारा उस व्यक्ति के विरूद्ध निर्धारित चालान कर उचित कार्यवाही किया जाए। उन्होंने ने बताया कि यदि ऐसे दो पहिया वाहन चालक जिन्होंने हेल्मेट नहीं पहना है। उन्हें पम्प संचालक द्वारा पेट्रोल नहीं दिए जाए, तथा उनको हेलमेट पहने के फायदे बताते हुए जागृत किया जाए। बताए कि हेल्मेट न पहनने के कारण घटित दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या काफी हद तक कमी लायी जा सकती है। कहा कि शासन द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने तथा हेल्मेट न पहनने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में होनी वाली मृत्यु दर में कमी लाए जाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा’’नो हेल्मेट,नो फ्यूल’’की रणनीति को जनपद में लागू किया गया है। जिसके अन्तर्गत जनपद के पेट्रोल पम्प संचालक द्वारा अपने पेट्रोल पम्प पर होर्डिंग लगाये गए हैं। चालक तथा सहयात्री ने हेल्मेट नहीं पहना हो। नो हेल्मेट नो फ्यूल की समीक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं में मृतको की संख्या में कमी लाने के उद्देश्य से संबंधित समस्त अधिकारियों को जनपद में कड़ाई से पालन करने कराए। साथ ही पेट्रोल पम्प संचालकों को निर्देशित दिया गया कि किसी भी दशा में बिना हेल्मेट लगाये दो पाहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए। साथ ही किसी भी दशा में ओवर लोडिंग,नशे की हालत में,बिना हेलमेट व बिना सीटबेल्ट के तथा गलत दिशा में वाहनों का संचालन नही किया जाए। ऐसे करने वालों के खिलाफ सख्ती बरते तथा निर्धारित दण्ड भी लगाए। कहा कि ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर संभावित कमियों को दूर कर दुर्घटनाओं दर को कम करने का प्रयास करें तथा लोगो को जागरूक करते हुवे अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार- प्रसार करे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ए आर टी ओ से पूछे गए सवालों का सही जवाब देने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। तथा भविष्य में गलती को ना दोहराने की शख्त निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए
Chandauli:वाराणसी मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण,रजिस्टरों व अभिलेखों की जानकारी न होने जताई नाराजगी
चंदौली। वाराणसी मंडलायुक्त एस.राजलिंगम ने सोमवार को जनपद दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया। जहा एलआरसी. लिपिक एवं नजारत शाखा के नाजिर द्वारा रजिस्टरों व अभिलेखों की जानकारी न होने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
मंडलायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्यालयीय कार्यों में इस प्रकार की उदासीनता व लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार इस तरह की लापरवाही मिली तो कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को सभी पटलों के रजिस्टर मई तक अद्यतन करने के निर्देश देते हुए कहा कि वे सभी आवश्यक रजिस्टरों, अभिलेखों एवं दस्तावेजों को अद्यतन रखें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन देना प्राथमिकता है, और यदि कोई कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह या उदासीन पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई, अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं वित्तप्रशासन, उपजिलाधिकारी कलेक्ट्रेट, एवं अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Chandauli:खेत मे लकड़ी लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला हालत गंभीर,ग्रामीणों में दहशत
नौगढ़। नरकटी गांव में खेत में लकड़ी लेने गई एक महिला पर भालू ने अचानक हमला कर उसे घायल कर दिया। मौक़े जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल उसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस दौरान चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख चकिया जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहा उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कार्यवाई में जुट गई।
बताते हैं कि नरकटी गांव निवासी चंद्रभान की पत्नी अनीता 38 वर्ष गांव की ही खेत में खाना बनाने के लिए लकड़ी लेने गई थीं। इसी दौरान अचानक जंगल से निकलकर एक भालू ने अनीता पर हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। अनिता ने हिम्मत दिखाते हुए भालू को पत्थर मारा। जिससे वो डर के मारे फिर से जंगल में भाग गया। चीख-पुकार सुनकर मौक़े पर जुटे ग्रामीणों व परिजनों ने अनिता को 108 एंबुलेंस से नौगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। भालू के हमले से गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली भालुओं से सुरक्षा की मांग की है।
मुख्यमंत्री से मिला पटवा समाज का सात सदस्यी प्रतिनिधि मंडल,21 दिसम्बर को पटवा सनातन राष्ट्रीय सेमिनार का दिया आमंत्रण
चंदौली । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर रविवार को अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज का सात सदस्यी प्रतिनिधि मंडल एक शिष्टाचार मुलाकात किया। आगामी 21 दिसम्बर को लखनऊ में आयोजित होने वाली पटवा सनातन राष्ट्रीय सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में आने की सहमति जताते हुए अनुमति प्रदान किया। पटवा समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री बुकें स्मृति चिन्ह और रूद्राक्ष का माला देकर आभार प्रकट किया।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के पहल पर अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज का सात सदस्यी प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी और राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा के नेतृत्व में रविवार को शाम चार बजे मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट किया। मुख्यमंत्री ने पटवा समाज के सभी प्रतिनिधि मंडल से क्रमश: परिचय प्राप्त किया।

पटवा समाज का डेलीगेट ने बताया कि पटवा समाज सनातनी परंपरा से जुड़कर व्यवसाय करता है। पटवा समाज हर जिले और प्रदेश में होने के बाद भी कोई सामाजिक पहचान नहीं है। मुख्यमंत्री को आगामी 21 दिसम्बर को लखनऊ में आयोजित पटवा सनातन राष्ट्रीय सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि के लिये आमंत्रण पत्र दिया। उन्होंने कार्यक्रम में आने की सहमति जताया। कहा कि पटवा समाज को सम्मान और पहचान मिलेगा। अंत में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रमुख सचिव नवनीत सिंह चहल का स्नेहिल आर्शिवाद प्राप्त किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी, राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अरविंद पटवा, टीएन पटवा, डा. ईश्वरचंद विद्यासागर पटवा, केपी पटवा, प्रमोद देववंशी, उमेश पटवा आदि मौजूद रहे।
तकनीकी खराबी के कारण दो घंटे खड़ी रही बंदे भारत एक्सप्रेस,यात्रियों को हुई परेशानी
डीडीयू नगर। डीडीयू रेल मंडल के डेहरी आंन सोन स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या-03 पर ट्रेन 22499 अप देवघर-वाराणसी एक्सप्रेस पिंटो टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसे बदलकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
डेहरी आन सोन के आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राम विलास अपने जवानों के साथ मौके पर पहुंचकर अटेंड किया। ट्रेन के कोच संख्या सी 3 के ऊपर का पिंटो टूट कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रेन के कोच संख्या-सी 3 के यात्रियों से पुछने पर उनके द्वारा बताया गया। कि सोननगर रेलवे स्टेशन के पास जब ट्रेन रफ्तार में थी। ट्रैक बदलते समय तेज आवाज के साथ कोच में धुआं भर गया। जिसकी सूचना चालक को दी गई। तब ट्रेन डेहरी आंन सोन रेलवे स्टेशन पर रोक दी गई। कर्षण विभाग के वरीय अनुभाग अभियंता आलोक कुमार सूचना पर मौके पर पहुंच गए। क्षतिग्रस्त पिंटो को उक्त कोच से अलग किया। इस दौरान ट्रेन दो घंटा स्टेशन पर खड़ी रही।
Chandauli:प्राचीन शिव मंदिर में बेख़ौफ़ चोरों ने की दिनदहाड़े चोरी,जांच में जुटी पुलिस
बबुरी। कस्बा बबुरी के पोखरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार की शाम हड़कंप मच गया, जब श्रद्धालुओं ने मां पार्वती की प्रतिमा से चांदी का मुखौटा, मुकुट और सोने की नथिया गायब पाई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद दोपहर में विश्राम आरती कर मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे। शाम के समय जब श्रद्धालु पूजा करने मंदिर पहुंचे, तो देखा कि मां पार्वती की प्रतिमा से चांदी का मुखौटा मुकुट और सोने की नथिया चोरी हो चुके हैं। घटना की सूचना तुरंत बबुरी पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हालांकि अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। गौरतलब है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी बड़ी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। दिनदहाड़े मंदिर जैसे धार्मिक स्थल से मुखौटा व नथिया की चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना से आक्रोशित श्रद्धालुओं ने जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।











