28.4 C
Chandauli
Sunday, September 20, 2026

Buy now

Home Blog Page 65

Chandauli:पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने मुख्यालय पर किया विरोध प्रदशर्न


चंदौली। देशभर के बेसिक शिक्षकों में सर्वोच्च न्यायालय के हालिया आदेश के बाद भारी आक्रोश और असमंजस की स्थिति है। बृहस्पतिवार को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बैनर तले शिक्षकों ने मुख्यालय पर विरोध प्रदशर्न किया। साथ ही कलेक्ट्रेट पहुचकर प्रशासनिक अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोश कुमार सिंह और जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि 2001 से पूर्व नियुक्त कई शिक्षक केवल इंटरमीडिएट व बीटीसी योग्यता धारक हैं। जिन्हें नई व्यवस्था में आवेदन करने का अवसर ही नहीं मिलेगा। वहीं आयु सीमा 40 वर्ष तय होने के कारण भी अधिकांश शिक्षक पात्र नहीं रह जाएंगे।

शिक्षकों मांग की है कि 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त सभी बेसिक शिक्षकों को टेट से मुक्त किया जाए। और इसके लिए सरकार अध्यादेश लाकर कानून में संशोधन करे। अन्यथा लाखों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। इस कार्यक्रम में विकाश चंद सिंह, विनोद सिंह, अरविंद यादव, शादानंद दुबे, प्रशांत सिंह जय गोविंद सिंह धीरेन्द्र सिंह, अतुल श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।

अस्पताल की छवि धूमिल करने वाले के खिलाफ दर्ज होगा केस


चंदौली। चिकित्सकों ने बुधवार की शाम को जिला मुख्यालय पर बैठक करके निर्णय लिया। वही पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि मुगलसराय के आयुष हास्पिटल के संचालक डा. एके सिंह के छवि को घूमिल करने के आरोपी के खिलाफ क्रिमिनल और सिविल केस दर्ज कराया जाएगा। इसमें मानहानि और अन्य चीजों का आरोप लगाया जाएगा।
इस दौरान चिकित्सकों के संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. शैलेश कुमार राय ने बताया कि 23 अगस्त को बिहार के कैमूर जिले के एक मरीज को बेहोशी की हालत में परिजनों के की ओर से मुगलसराय के हास्पिटल में भर्ती कराया गया। सुबह तक मरीज की हालत में सुधार नहीं होने पर मरीज के परिजनों को रेफर कराकर ले जाने को कहा गया। परन्तु मरीज के परिजन अपनी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने का हवाला देकर रेफर नहीं कराया। उक्त मरीज की चिकित्सकों की देख-रेख में इलाज चलता रहा एवं मरीज को वेन्टीलेटर सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन अथक प्रयास के बाद भी 25 अगस्त की शाम को मरीज की मृत्यु हो गयी। इस मामले में परिजनों के द्वारा पुलिस से कोई शिकायत नहीं कराया गया और बगैर पोस्टमार्टम कराए शव को बिहार राज्य लेकर रवाना हो गए। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जा रहा हैं। ऐसे में संगठन उक्त युवक के खिलाफ मानहानि और अन्य मामलों में कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकारियों से मांग किया जाएगा। इस दौरान डा. ओपी सिंह, डा. एके सिंह, डा. आनंद तिवारी, डा. शैलेश श्रीवास्तव, डा. एसके शर्मा, डॉक्टर कपिंद्र सिंह, डा. दिनेश सिंह उपस्थित रहे।

वाराणसी कूच कर रहे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट


चंदौली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता वाराणसी कुच करने वाले थे। इससे पहले ही सदर कोतवाली पुलिस ने पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी को हाउस अरेस्ट कर लिया। साथ ही घर से ना निकलने की शख्त हिदायत दी।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार तानाशाही पर उतर आई हैं। साथ ही भारत के संविधान को कुचलना चाहती हैं। भाजपा सरकार में देश के साथ साथ पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल हैं। प्रदेश में हत्या लूट बलात्कार की घटनाएं आम हो गई। जब भी विपक्ष की सरकारें संविधान को बचाने का काम करती हैं। भाजपा की सरकार हमेशा पुलिस को आगे कर देती हैं। साथ ही उनके पीछे ईडी व सीबीआई लगा देती हैं। लेकिन कांग्रेसी इससे डरने वाले नही हैं। इस दौरान क्राइम प्रभारी अरबिंद यादव, कस्बा इंचार्ज देवेंद्र बहादुर सिंह, व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

वाटसअप स्टेटस पर अवैध तमंचे का रील लगाना युवक को पड़ा महंगा,पुलिस ने भेजा जेल


सकलडीहा। कोतवाली पुलिस ने डेढ़ावल चौकी के रमरेपुर पुलिया के पास से एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है पकड़ा युवक सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा के साथ स्टेटस लगाया था। जिसकी शिकायत मिलने पर युवक को मंगलवार की देर शाम साढे आठ बजे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक को विभिन्न धारा के तहत जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले और स्टेटस लगाने वाले युवकों में खलबली मच गयी है। डेढ़ावल गांव का 19 वर्षीय अमर चौहान वाटसअप के स्टेटस पर अवैध तंमचा लेकर रील बनाया था। कई लोगों ने स्टेटस के माध्यम से देखा था। इसकी जानकारी डेढ़ावल चौकी पुलिस को होने पर सीओ स्नेहा तिवारी के निर्देश पर कोतवाली दिलीप श्रीवास्तव ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी में जुट गयी। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के सख्त निर्देश पर मंगलवार की देर शाम वाहनों की जांच के दौरान मुखबीर की सूचना पर रमरेपुर पुलिया के पास से युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गये युवक के पास से देशी अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस बाबत काेतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस की ओर से सख्ती से निगरानी किया जा रहा है। इस प्रकार की हरकत करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे। गिरफ्तार टीम में कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी मनोज सिंह,संतोष तिवारी, अभिलाष यादव और सौरभ पटेल रहे।

बस में बैठने के दौरान शिक्षक और छात्र में हुई बहस,शिक्षक ने छात्रा को पिटा हालत गंभीर


चकिया। आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह शैक्षणिक भ्रमण में बस में बैठने के मामले को लेकर शिक्षक दिनेश यादव और कक्षा 12 का छात्र अनुराग सैनी में बहस हो गई। देखते ही देखते मामला ज्यादा बढ़ गया। जिस पर अध्यापक दिनेश यादव ने अनुराग सैनी पर हाथ छोड़ दिया जिससे उसे चोट आ गई। वहां पर मौजूद शिक्षकों ने समझा बूझकर दोनों पक्ष को वापस भेज दिया, लेकिन मंगलवार की रात अचानक अनुराग की तबीयत बिगड़ गई जिससे परिजन आनन-फानन में बुधवार की सुबह चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आए, जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज द्वारा वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के किसी अनुसंधान केंद्र में शैक्षिक भ्रमण के लिए छात्र-छात्राओं को भेजा जा रहा है बीते मंगलवार की सुबह बस पर चढ़ने को लेकर छात्रों और शिक्षकों में बात होने लगी जिस पर भूगोल के प्रवक्ता दिनेश यादव व अन्य शिक्षकों ने छात्रों को दूसरे बस पर बैठने के लिए कह दिया लेकिन बात उस पर ना रुकी मामला मारपीट पर पहुंच गई प्रवक्ता दिनेश यादव ने अनुराग और उसके दोस्तों को धक्का देकर बाहर करने लगे। इस दौरान अनुराग को चोट लग गई जिस पर उन शिक्षकों ने समझा बूझकर अनुराग और उनके दोस्तों को घर भेज दिया। और बस शैक्षणिक भ्रमण की तरफ चल पड़ी अनुराग की तबीयत मंगलवार की रात अचानक बहुत ज्यादा खराब हो गई जिसे लेकर पिता राकेश सैनी उसे लेकर चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे जहां शिक्षकों से बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उक्त मामले में कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है अनुराग सैनी की माता ममता सैनी ने तहरीर दिया है जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है।

चंदौली मझवार स्टेशन पर हुआ महाबोधि ट्रेन का ठहराव,राज्यसभा सांसद साधना सिंह हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना


चंदौली। चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन पर बुधवार से गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित हो गया है। इसके लिए लम्बे समय से प्रयास हो रहे थे। राज्यसभा सांसद साधना सिंह की पहल व अन्य नेताओं के प्रयासों के बाद बुधवार को महाबोधि ट्रेन के ठहराव का उद्घाटन साधना सिंह ने किया। इस दौरान अन्य नेताओं की भी मौजूदगी रही।
इस दौरान राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि महाबोधि ट्रेन का ठहराव चंदौली नगरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा और व्यापार को नई गति मिलेगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। विदित हो कि कोविड-19 काल में चंदौली मझवार स्टेशन पर महाबोधि एक्सप्रेस व दून एक्सप्रेस समेत कई यात्री ट्रेनों का ठहराव निरस्त कर दिया गया था, जिससे स्थानीय लोगों को यात्रा में कठिनाई हो रही है, जिसे देखते हुए जनता मुखर हुई और ट्रेनों के ठहराव की मांग की तो राजनेताओं ने इसे संज्ञान में लिया। सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष के नेताओं ने इस मुद्दे को सदन में उठाया और व्यक्तिगत तौर पर रेल मंत्री से मुलाकात करके जनहित में ट्रेनों का ठहराव चंदौली स्टेशन पर किए जाने की आवश्यकता जताई। जिसका परिणाम रहा कि पहले दून एक्सप्रेस टेªन का ठहराव हुआ। इसके बाद अब महाबोधि ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित हुआ है, जिससे रेल यात्रियों को सहूलियत होगी। इस अवसर पर राघव सिंह, दिलीप पासवान, मुगल अंसारी, नफीस अहमद, आदि उपस्थित रहे।

बिहार से असलहा खरीदकर यूपी में करते हैं तस्करी,पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा


कंदवा। थाना क्षेत्र के तलाशपुर गांव के समीप बुधवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध असलहे के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से 12 बोर का अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
इस दौरान पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में वांछितों के धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं। क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार को गिरफ्तार किया गया हैं। जिसके पास से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया हैं।दोनों युवक की पहचान पाड़ी थाना चॉद बिहार कैमूर निवासी आकाश कुमार पुत्र रमेश 19 वर्ष तथा अरुण कुमार पुत्र स्व. जोखन गोड़ 18 वर्ष के रुप में हुई। दोनों युवकों ने बताया कि बिहार से अवैध कट्टा खरीदकर उत्तर प्रदेश में बेचते हैं और उसी से जीविकोपार्जन करते थे। दोनों को आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया हैं। इस बाबत सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि दो युवकों को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। जिनको आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Chandauli:पुलिस टीम पर युवक ने कुल्हाड़ी से किया हमला,112 वाहन छतिग्रस्त


धानापुर। हिंगुतरगढ़ गांव में पारिवारिक विवाद के चलते मंगलवार की देर रात बड़ा बवाल हो गया। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम पर गांव के युवक ने कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इस दौरान उसने पुलिस वाहन का शीशा और बोनट तोड़ डाला। काफी प्रयास के बाद पुलिस टीम उसको काबू में कर पाई और थाने लाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार हिंगुतरगढ़ निवासी निखिलेश उर्फ पिंटू राम की शादी करीब दस वर्ष पूर्व भदाहूं निवासी चंद्रकला से हुई थी। दंपति के दो बच्चे भी हैं। तभी दो वर्ष पूर्व निखिलेश ने अपनी साली नंदिनी से दूसरी शादी कर ली। इसके बाद पहली पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। और पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। हाल ही में निखिलेश दूसरी पत्नी को घर ले आया, जिससे विवाद और गहराया। दो दिन पहले पहली पत्नी भी ससुराल लौट आई तो मामला और बिगड़ गया। आरोप है कि निखिलेश ने दूसरी पत्नी से मारपीट की जिसके बाद उसने भी उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। इसी बीच मंगलवार की देर रात मारपीट की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो निखिलेश भड़क उठा और कुल्हाड़ी से हमला कर वाहन का शीशा व बोनट तोड़ डाला। प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Chandauli:पिता के खिलाफ बेटी ने थाने में दी तहरीर,ससुराल वालों को फसाने का लगाया आरोप


डीडीयू नगर। क्षेत्र के नियमताबाद गांव निवासिनी एक बेटी ने अपने ही पिता के खिलाफ अलीनगर में तहरीर देकर झूठ बोलने का आरोप लगाया हैं। जो चर्चा बना हुआ हैं। युवती ने अपने माता-पिता के बिना अपनी मर्जी से 6 सितंबर को घर से भाग कर एक युवक से शादी कर ली थी। तहरीर देते हुए उसने पिता पर आरोप लगाया कि मेरे माता-पिता ने मेरे ससुराल पक्ष के मेरे पति, सास, ननद व नंदोई के खिलाफ थाने में झूठा रिपोर्ट दर्ज कराकर उन लोगों को परेशान किया जा रहा हैं।
नियामताबाद निवासी राजेश प्रसाद गुप्ता की 20 वर्षीय पुत्री ने अलीनगर थाना क्षेत्र जन्सो की मडई निवासी एक युवक से विगत वर्षाे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके वजह से दोनों ने घर से भाग कर शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने 6 सितंबर को भाग कर शादी कर ली। शादी की खबर सुनते ही पिता राजेश कुमार गुप्ता ने स्थानीय थाने में युवक व उसकी मां, बहन व जीजा के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोप लगाया। ये लोग मेरी पुत्री को बहला फुसला कर घर से भगा ले गए हैं। साथ में गहना व रुपए भी लेकर चले गए हैं। मंगलवार को राजेश गुप्ता की पुत्री ने थाने में पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि मेरे पिता द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। मैं अपने मर्जी से अपने प्रेमी के साथ भाग कर शादी कर ली हूं । बतौर पत्नी उसके घर में खुशी-खुशी रह रही हूं। ना ही इसमें मेरे व मेरे ससुराल वालों की कोई गलती है। ना ही मैं कोई घर से गहना व पैसा लेकर भागी हूँ। यह सब मेरे पिता द्वारा झूठा कहानी बनाया जा रहा है। और मेरे ससुराल वालों को फसाया जा रहा हैं।

Chandauli:रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे पांच घायल,वीडियो वायरल


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव में मंगलवार की देर शाम रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वही चार लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई। विडियो सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने तत्काक महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा हैं वही मौक़े से दो लोगों को गिरफ्तार कर कार्यवाई में जुट गई हैं।
बताते हैं कि बिसौरी गांव निवासी चंदन 25 वर्ष व विनायक राम के बीच काफी दिनों से रास्ते का विवाद चल रहा था। जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। और आपसी कहासुनी के दौरान दोनों पक्ष-लाठी डंडे से एक दूसरे पर प्रहार करने लगे। जिसमे एक पक्ष से चंदन 25 वर्ष कुंदन 21 वर्ष व शिला देवी 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। वही दूसरे पक्ष से विकास 23 वर्ष व प्रदीप 25 वर्ष को चोटें आई। घटना को देख मौक़े पर अफरा-तफरी मच गया। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा हैं। वही मौक़े से दो लोगों को गिरफ्तार कर कार्यवाई में जुट गई हैं। इस बाबत कोतवाली प्रभारी अरविंद यादव ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। घटना में घायल महिला का इलाज़ कराया जा रहा हैं। साथ ही दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाई की जा रही हैं।

Chandauli
broken clouds
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
71 %
0.1kmh
72 %
Sat
28 °
Sun
34 °
Mon
34 °
Tue
34 °
Wed
33 °
Verified by MonsterInsights