चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के चारी में रविवार को ज्योतिया पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पूजा के बाद नदी में स्नान कर रहे दो मासूम बच्चों की कर्मनाशा नदी में डूब गए। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं। मौके पर सीओ सदर देवेंद्र कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल गोताखोरों की मदद से तलाश जुट गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बच्चे स्नान के दौरान तैराकी कर रहे थे। और खेल-खेल में नदी के गहरे पानी की ओर बढ़ गए। देखते ही देखते दोनों लापता हो गए। डूबने वाले बच्चों की पहचान पियूष यादव 12 वर्ष पुत्र सियाराम यादव और हिमांशु यादव 9 वर्ष पुत्र कलिका यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कंदवा थाना प्रभारी प्रियंका सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू कराया। देर रात तक बच्चों का कोई सुराग नहीं लग सका। दर्दनाक हादसे की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर सीओ सदर देवेंद्र कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद हैं। इस बाबत सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि कर्मनाशा नदी में डूबे बच्चों की तलाश की तलाश जारी है। बच्चों की खोज के लिए गोताखोरों व एनडीआरएफ टीम लगा दी गई हैं।
Chandauli:जीवित्पुत्रिका पर्व पर नहाने के दौरान कर्मनाशा नदी में डूबे दो मासूम,दर्दनाक हादसे से गांव में पसरा मातम
जीवित्पुत्रिकाःव्रती महिलाओं ने मंदिरों पर पूजा-अर्चना कर संतान के सुख-समृद्धि की कि कामना
चंदौली। जीवित्पुत्रिका व्रत का पारण करने के लिए रविवार को व्रती महिलाओं ने नगर के कालीमाता मंदिर पोखरे व साव के पोखरे पर स्नान कर पूजा-अर्चना किया। और पारंपरिक विधि-विधान के अन्न-जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। इस व्रत का उद्देश्य संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रती माताओं द्वारा किया जाता हैं।

जीवित्पुत्रिका व्रत एक आस्था त्याग व संकल्प का संगम माना जाता है। जिसे महिलाएं अपने बच्चों के दीर्घायु और मंगल कामना के लिए करती हैं। यह व्रत मां की ममता का संकल्प के साथ संतान की लंबी सांसों की कामना है। जीवित्पुत्रिका व्रत में मां का उपवास पुत्र के जीवन का विश्वास और निर्जला तपस्या संतान की सुख-समृद्धि की अभिलाषा है। ममता की माला में पिरोया यह व्रत संतान के मंगल का संदेश देता है। पुत्रवती महिलाएं निर्जला रहकर जीवित्पुत्रिका व्रत करती हैं। और अपने पुत्र की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करते हुए चौबीस घंटे निर्जला उपवास कर व्रत रहती हैं।
इनसेट—-
गुलज़ार रहे बाजार—
चंदौली। जीवित्पुत्रिका पर्व को लेकर पूरे दिन बाज़ार गुलज़ार रहे। लोगों ने फलों व गन्ने की दुकानों पर जमकर खरीदारी की साथी ही पूजा सामग्री दुकानों पर व्रती महिलाओं का भीड़ देखने को मिला। परिजनों के साथ बच्चे भी जीवित्पुत्रिका पर्व त्योहार को लेकर काफी उत्साहित दिखे।
Chandauli:भीषण सड़क हादसा बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
नौगढ़। पशुधन प्रसार अधिकारी प्रशिक्षण केन्द्र के सामने नौगढ़ मद्धुपुर मार्ग पर स्थित बटौवा गांव के समीप रविवार को शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। भीषण हादसे में नौगढ़ थाना क्षेत्र के बाघीं गांव निवासी प्यारेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जनपद सोनभद्र के सिकरवार गांव निवासी मुंशी 24 वर्ष को ईलाज के लिए टा्मा सेंटर वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो जाने पर एंबुलेंस चालक ने शव को मर्चरी हाउस चकिया में जमा कराए जाने की सूचना मिल रही है। साथ ही गंभीर रूप से घायल बाघी गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र चन्द्र देव का दवा उपचार के लिए टा्मा सेंटर वाराणसी भेजा गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगढ़ पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्यारे लाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुंशी व प्रदीप कुमार का प्राथमिक उपचार कर के चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में मुंशी की भी मौत हो जाने की सूचना मिल रही है। मृतक प्यारेलाल (30 वर्ष) के पिता लालबरत वर्तमान में जनपद सोनभद्र के लोहरा मद्धुपुर गांव में रहते हैं। जिनके हार्ट का ऑपरेशन ज्युत्पुत्रिका पर्व के बाद कराने की तैयारी चल रही थी। प्यारेलाल ऑपरेशन के लिए रुपया पहुंचाने के लिए अपने साथी बाघी गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र चन्द्र देव के साथ बाइक नंबर यूपी 67 जेड 0381 से लोहरा सोनभद्र गया था। जहां से रविवार को सायं काल अपने घर वापस लौट रहा था। रास्ते में नौगढ मधुपुर मार्ग पर बटौवां गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक नंबर यूपी 64 ए यू 6957 से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक प्यारेलाल की मां पुन्नी देवी और पत्नी सुषमा देवी का रो-रोकर काफी बुरा हाल है। सुषमा देवी दहाड़े मारकर रोते बिलखते हुए बस यही कह रही थी। कि मेरी दुनिया उजड़ गयी। गर्भ में पल रहा बच्चा भी अपने बाप को नहीं देख पाएगा। दूसरे बाइक से मद्धुपुर की ओर जा रहे युवक की पहचान मुंशी पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम शिकरवार थाना रायपुर जनपद सोनभद्र के रूप में किया जा रहा है। जिसे इलाज के लिए टा्मा सेंटर लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो जाने पर एंबुलेंस चालक ने मोर्चरी हाउस चकिया को सुपुर्द कर दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रदीप कुमार पुत्र चन्द्र देव का इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि बाघी गांव निवासी मृतक प्यारेलाल का शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जूट गई है।
Chandauli:1 करोंड़ 40 लाख के अवैध शराब संग पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार
ट्रक में बुरादे की नीचे रख कर हो रही थी शराब की तस्करी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा
चंदौली। अलीनगर पुलिस व स्वाट सर्विलांस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिन्घीताली पुल के समीप एक ट्रक से 6685.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 01 करोंड़ 40 लाख बताई जा रही हैं उक्त मामले का खुलासा रविवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे में नवीन पुलिस लाइन सभागार में किया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि अलीनगर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वाराणसी की तरफ से एक ट्रक बिहार जाने वाली हैं। जिसमें नीली व पीली तिरपाल से ढक कर बोरियों की आड़ में भारी संख्या में अंग्रेजी शराब मौजूद हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर अलीनगर पुलिस व स्वाट सर्विलांस टीम ने सिन्घीताली पुल पर पहुचकर वाराणसी से बिहार जाने वाले सड़क वाहनों की चेकिंग करने लगे। कुछ देर बाद एक ट्रक वाराणसी की तरफ से आती हुई दिखाई दी जो नीले व पीले तिरपाल से ढकी हुई थी।जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया। लेकिन पुलिस टीम को देखकर ट्रक चालक ट्रक की स्पीड बढ़ा कर भागने का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिस टीम द्वारा ट्रेलर व डन्फर की मदद से घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया। और ट्रक की तलाशी ली गई जिसमें कुल 107 बोरी बुरादे के नीचे 6685.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को छिपा रखा गया था। बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर पुलिस द्वारा 432/25 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व धारा 109 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर तस्करों को जेल भेजा गया। इस दौरान अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक, अनन्त कुमार भार्गव, अनिल यादव, आशीष मिश्रा मौजूद रहे।
धानापुर में दौड़: हर चक्र में एक्सीलेंट दौड़ लगाने वाले को साइकिल देकर पुरस्कृत करेंगे सपा नेता मनोज सिंह डब्लू
सपा के पूर्व विधायक बोले‚ सरकार बदलते ही फिर से होगी सेना भर्ती की रैलियां
Young Writer, चंदौली। शहीदी धरती धानापुर स्थित अमरवीर इंटर कालेज के मैदान पर 15 सितंबर को बालक-बालिका दौड़ का आयोजन किया गया है। उक्त आयोजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू की ओर से की गई। उन्होंने प्रतिभोगिता में प्रतिभागी युवक-युवतियों को पुरस्कृत करने की भी योजना बनाई है, ताकि सेना में भर्ती का सपना देखने वाले युवाओं के गिरते मनोबल को सशक्त बनाया जा सके। साथ ही उन्होंने दावा किया कि सरकार बदली तो फिर सेना भर्ती की रैलियां आयोजित होंगी।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर भारतीय सेना को कमजोर करने का काम किया है। अग्निवीर योजना से युवाओं का मनोबल टूटा है। यही वजह है कि ग्रामीण इलाकों में दौड़ लगाने वाले युवाओं की संख्या में बेतहाशा कमी देखने को मिली रही है। सरकार के षड्यंत्र से युवा हताश और निराश हैं। ऐसे में युवाओं को मनोबल को मजबूत बनाने की मंशा के साथ 15 सितंबर को अमरवीर इंटर कालेज में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की है। बताया कि बेटा हो या बेटी हर चक्र में एक्सीलेंट दौड़ लगाने वाले युवा को एक साइकिल पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी। इसके अलावा सबसे अच्छा दौड़ लगाने वाली एक बेटी को स्कूटी देने का काम होगा। यह पुरस्कार व सम्मान उन युवाओं के हौसले को मजबूती देगा, जो भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा का सपना अपने अंदर पाले हुए हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि हताश और निराश होकर दौड़ना बिल्कुल ना छोड़े। अपनी तैयारी मुकम्मल रखें। सरकार बदलते ही अग्निवीर योजना को रद्द करके सेना भर्ती की रैलियां आयोजित की जाएगी, ताकि युवाओं के सपनों को साकार करने का काम हो सके।
SBI के ग्राहक सेवा केंद्र ने किया गबन‚ नाराज महिला ग्राहकों ने बैंक शाखा पर जड़ दिया ताला
Young Writer, Chandauli: शहाबगंजकस्बा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) में भारी गड़बड़ी सामने आने के बाद शुक्रवार को महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा।आरोप है कि दर्जनों लोगों के खाते से लाखों रुपये की हेराफेरी कर ली गई है।इस गबन के मामले को लेकर महिलाएं शुक्रवार करीब सुबह नौ बजे बैंक शाखा पहुंचीं और विरोध स्वरूप बैंक के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बैंक कर्मियों ने जब ताला खोलने की कोशिश की तो महिलाएं और उग्र हो गईं। आरोपित सीएससी संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए महिलाओं ने बैंक प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई।
जानकारी के अनुसार कस्बा स्थित एसबीआई सीएससी में कई महिलाओं ने अपने खातों में पैसा जमा की थी।लेकिन जब उन्होंने अपने खाते की जानकारी ली तो पता चला कि उनकी जमा राशि में भारी कटौती हो चुकी है या पैसा गायब है। कई महिलाओं को तो अपने पूरे पैसे ही खाते से निकलने की जानकारी मिली, जबकि उन्होंने कोई निकासी नहीं की थी।महिलाओं ने आरोप लगाया कि सीएससी संचालक ने फर्जी तरीके से उनके अंगूठे का इस्तेमाल कर खाते से लाखों रुपया की निकासी की है। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया कि दो-तीन महीना बीत जाने के बाद भी बैंक प्रशासन ने इस पूरे मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। बैंक की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया गया,जिससे महिलाओं का धैर्य टूट गया और उन्होंने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाया।
घटना की जानकारी मिलते ही उप निरीक्षक संगम दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया।उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि आरोपित सीएससी संचालक के खिलाफ जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद महिलाओं ने विरोध खत्म किया और ताला खोला।इस संबंध में शाखा प्रबंधक जय कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है सोमवार को सीएससी के डायरेक्टर शाखा पर आयेंगे और जल्द ही मामले का निस्तारण कर लिया जाएगा।वहीं महिलाओं ने कहा कि अगर जल्द ही मामले का निस्तारण नहीं किया गया तो बैंक पर फिर ताला लगाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से फेंकना देवी, निरा,सावित्री,माधुरी, जैरुन, दुर्गा, मुन्नी,उषा देवी, राधिका, झरिया,आशा कुमारी,कुसुम आदि महिलाएं उपस्थित थीं।
रिंग रोड पर लगेंगे बैरियर व स्पीड ब्रेकर,एआरटीओ ने दिए निर्देश
चंदौली। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन अब सख्त कदम उठाने जा रहा है। शुक्रवार को एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम ने रिंग रोड का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एआरटीओ ने कहा कि रिंग रोड पर बिना रोक-टोक गुजर रहे ट्रक हादसों का प्रमुख कारण बन रहे हैं। इसके मद्देनज़र बैरियर गेज लगाकर ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगाने की कार्रवाई की जाएगी। इससे भारी वाहनों की अंधाधुंध आवाजाही नियंत्रित होगी। वही निरीक्षण के दौरान डॉ. गौतम ने एनएचएआई के इंजीनियरों को निर्देशित किया कि जगह-जगह स्पीड बैरियर बनाए जाएँ, ताकि तेज गति से दौड़ रहे वाहन नियंत्रित हो सकें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ ने बताया कि रिंग रोड पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के पीछे लापरवाही और गलत दिशा में चलने की प्रवृत्ति भी जिम्मेदार है। ऐसे में लोगों को सड़क पर सही दिशा में चलने के लिए जागरूक किया जाएगा। दोनों साइड से एक ही दिशा में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए विशेष निर्देश बोर्ड लगाए जाएँगे। इस मौके पर एनएचएआई के अधिकारी आर.आर. मिश्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए जल्द ही आवश्यक बदलाव किए जाएँगे।
रिंग रोड के किनारे बसे लोगों का कहना है कि यदि स्पीड बैरियर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाते हैं तो हादसों में निश्चित रूप से कमी आएगी।
Chandauli:कृषि वैज्ञानिकों के देख-रेख में नैनो का हुआ ACZ प्रदर्शन
चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली के प्रक्षेत्र पर शुक्रवार को इफको की ओर से नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो जिंक एवं सागरिका का ड्रोन के माध्यम से छिड़काव किया गया। इस दौरान इफको के अधिकारियों ने बताया कि खेती में तरल उर्वरकों के प्रयोग से किसानों की आया दोगुनी करने में सहायक सिद्ध होगी। इस तकनीकी से किसानों की कृषि लागत में कमी आएगी और मिट्टी को स्वस्थ बनाएगा।
और जब तक मिटटी स्वस्थ रहेगी तभी आपकी फसल भी स्वस्थ रहेगी और अधिक उत्पादन होगा। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि नैनो की छिड़काव हेतु जिले में ड्रोन उपलब्ध है जो कम दर पर उपलब्ध है जो किसान इच्छुक हो वह ड्रोन से नैनो डीएपी, नैनो यूरिया व सागरिका का छिड़काव कर सकते हैं, कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ नरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि धान की खेती में नैनो यूरिया 75 उस या 3 ढक्कन एव उसमे 15 उस नैनो जिंक प्रति टंकी (15 लीटर) का उपयोग करने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने आगे आनी वाली फसल गेहू में नैनो डीएपी 5 उस प्रति किलो से बीज उपचार करने के बारे में बताया। बाद में नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एव सागरिका का स्प्रे करने के बारे में विस्तार से बताया गया। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि इससे लागत में कमी आती है और किसानों की आय में वृद्धि होती है। डा. चंदन सिंह वैज्ञानिक मृदा विज्ञान ने बताया कि इससे पोषक तत्वों की उपयोगिता निरंतर बनी रहती है जिससे पौधे स्वस्थ एवं उत्पादन अच्छा होता है। इस परीक्षण के द्वारा किसानों को नैनो उर्वरको के प्रयोग के प्रति जागरूकता एवं विश्वास बढ़े साथ ही इसका उपयोग किसान भाई ज्यादा से ज्यादा करें स इस प्रदर्शन के दौरान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.अभयदीप, डॉ चंदन, डॉ अमित, डा.प्रतीक, डा.मनीष व इफको के मयंक सिंह, अनिल सहित आसपास के किसान भाई उपस्थित रहे।
कचरे की दुर्गंध व गंदगी से आवागमन में परेशानी‚ नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर जताया ऐतराज
Young Writer, DDU Nagar: मुगलसराय क्षेत्र के साहुपुरी मार्ग पर मछली और मुर्गा व्यवसायियों द्वारा कचरा फेंकने से स्थानीय निवासी परेशान हैं। मार्ग पर फैली गंदगी और बदबू के कारण लोगों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
बखरा के प्रधान सतीश पटेल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि साहुपुरी मार्ग पर मछली-मुर्गा की दुकानें खुलने के बाद से समस्या शुरू हुई है। जिससे सुबह की सैर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई है। जलीलपुर चौकी प्रभारी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि कचरे व दुर्गंध से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। यही नहीं दुर्गंध के कारण कई लोगों ने सुबह-शाम मॉर्निंग वॉक करना बंद कर दिया है। आम नागरिकों भी नाक पर रुमाल व गमछा लपेट कर आवागमन करने के लिए बाध्य है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है। तब क्षेत्र के लोग बड़े आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।जिसकी सारी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।
Chandauli:पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने मुख्यालय पर किया विरोध प्रदशर्न
चंदौली। देशभर के बेसिक शिक्षकों में सर्वोच्च न्यायालय के हालिया आदेश के बाद भारी आक्रोश और असमंजस की स्थिति है। बृहस्पतिवार को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बैनर तले शिक्षकों ने मुख्यालय पर विरोध प्रदशर्न किया। साथ ही कलेक्ट्रेट पहुचकर प्रशासनिक अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोश कुमार सिंह और जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि 2001 से पूर्व नियुक्त कई शिक्षक केवल इंटरमीडिएट व बीटीसी योग्यता धारक हैं। जिन्हें नई व्यवस्था में आवेदन करने का अवसर ही नहीं मिलेगा। वहीं आयु सीमा 40 वर्ष तय होने के कारण भी अधिकांश शिक्षक पात्र नहीं रह जाएंगे।

शिक्षकों मांग की है कि 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त सभी बेसिक शिक्षकों को टेट से मुक्त किया जाए। और इसके लिए सरकार अध्यादेश लाकर कानून में संशोधन करे। अन्यथा लाखों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। इस कार्यक्रम में विकाश चंद सिंह, विनोद सिंह, अरविंद यादव, शादानंद दुबे, प्रशांत सिंह जय गोविंद सिंह धीरेन्द्र सिंह, अतुल श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।











