29.6 C
Chandauli
Friday, September 18, 2026

Buy now

अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान करने गया युवक तेज बहाव में डूबा,तलाश जारी

- Advertisement -


चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के स्थानीय गंगा घाट पर शुक्रवार की शाम अंतिम संस्कार में शामिल होने आए 30 वर्षीय युवक की गंगा में स्नान करते समय डूबने से लापता हो गया। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और प्राइवेट गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई लेकिन तेज बहाव के कारण देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
बताते है कि चंदौली कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी उदल राम की पत्नी का शुक्रवार को बीमारी के कारण निधन हो गया था। परिजन व ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव को बलुआ गंगा घाट लेकर पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के बाद गांव का ही रहने वाला लवकुश पुत्र बेचन राम गंगा में स्नान करने लगा। इसी दौरान पानी का तेज बहाव होने के कारण वह गहरे पानी की ओर चला गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे आगे जाने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में समा गया।घटना की सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने प्राइवेट गोताखोरों को लगाकर युवक की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। बलुआ थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि युवक की तलाश कराई गई है। तेज बहाव के कारण अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। तलाश का प्रयास जारी है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights