35.6 C
Chandauli
Monday, March 16, 2026

Buy now

Home Blog Page 68

Chandauli:अज्ञात कारणों से जंगल में लगी एक हेक्टेयर जंगल जलकर नष्ट,फायर उपकरण व पेड़ की टहानियो के सहारे आग पर पाया काबू


चकिया। चकिया रेंज के सपही उत्तरी बीट में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे लगभग एक हेक्टर जंगल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। वन कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जंगल में तेजी से फैल रही आग पर फायर उपकरणों और पेड़ की टहानियो के सहारे आग पर काबू पा लिया। चकिया रेंजर अश्वनी कुमार चौबे ने बताया कि रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग तेजी से घने जंगल की तरह बढ़ रही है। जिसकी सूचना मिलते ही अलग-अलग टीम बनाकर आनंद दुबे डिप्टी रेंजर जर के नेतृत्व में जंगल के दोनों तरफ बैंक कर्मियों की टीम भेज दी गई और  फायर ब्रिगेड की टीम भी सूचना पर पहुंच गई। जहां घंटों मशक्कत के बाद बढ़ रही आग पर काबू पालिया गया। अगलगी की घटना में एक हेक्टेयर के दायरे में जंगल में मौजूद छोटी झाड़ियां जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। बड़े इमारती पेड़ों को कम नुकसान पहुंचा है।

Chandauli:सपही जंगल में युवक की संदिग्ध परिस्थिति मिली लाश,पुलिस ने मोबाइल व सिम कार्ड की पहचान


चकिया। कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव स्थित नवीन सब्जी मंडी के सामने  सपही जंगल में रविवार की सायं अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल गंगाधर मौर्य ने युवक की तलाशी के दौरान जेब में पड़ी मोबाइल और सिम कार्ड के आधार पर उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया। शव की पहचान इलिया थाना क्षेत्र के बेन गांव निवासी 25 वर्षीय राजा द्विवेदी उर्फ राज के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
रविवार की सायं सपही जंगल में अज्ञात कारणों से लगी आग को बुझा रहे वनकर्मियों ने झाड़ियां के बीच एक अज्ञात युवक का शव देख देखा जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर पहुंचे थाना प्रभारी गंगाधर मौर्य ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया और उसकी तलाशी करायी। तलाशी के दौरान मृत युवक की जेब से एक मोबाइल और कुछ सिम कार्ड और सल्फास कीटनाशक दवा मिली। पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से परिजनों से संपर्क स्थापित किया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल सपही जंगल पहुंच गए और उसकी पहचान की। बेन गांव निवासी राजेश द्विवेदी उर्फ मुन्नू का इकलौता पुत्र राजा जो की इंटरमीडिएट का छात्र था। और पढ़ाई छोड़ चुका था पिछले कुछ दिनों से वह गठिया रोग से परेशान था। परिजनों के अनुसार बीते शुक्रवार को ही राजा दवा के लिए चकिया बाजार की तरफ गया था। और घर वापस नहीं लौटा था। जिसकी तलाश घर वाले रिश्तेदारों और सगे संबंधियों के यहां कर रहे थे। थाना प्रभारी गंगाधर मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया कीटनाशक दवा के का खाली पैकेट मिलने से कीटनाशक दवा खाने का मामला लग रहा है लेकिन। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद एक घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।

डीडीयू मंडल के डेहरी में सीबीआई का धावा,चोरी के सामान के साथ एसएसई सहित तीन को दबोचा



डीडीयू नगर। डीडीयू रेल मंडल में विभागीय पदोन्नति में पैसे के लेन देन का खुलासा और अधिकारियों और लोको पायलटों की गिरफ्तारी का मामला समाप्त नहीं हुआ है। इस बीच अब पटना सीबीआई ने मंडल के सोन नगर में छापा मारा। इस दौरान एक एसएसई सहित तीन तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर पटना ले गई। इस दौरान आरपीएफ और विजलेंस ने भी छापा मारकर एक ट्रक चोरी का सामान बरामद की है। रेल मंडल में सीबीआई की छापमारी से हड़कंप मच गया।
डीडीयू रेल मंडल के सोननगर में सीबीआई पटना, रेलवे विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को एक ट्रक में लदा साढे आठ टन रेलवे का सामाग्री जब्त कर एक सेक्शन इंजीनियर राजकुमार सिंह सहित तीन लोगों को पकड़ कर पटना ले गई। पटना सीबीआई को काफी दिनों से शिकायत मिल रहा था। रेल अधिकारियों की मिली भगत से करोड़ों रुपए के रेल सामग्री को चोरी कर बेचीं जा रही है। इसी सूचना पर डेहरी स्थित पथ निर्माण कार्यालय में सीनियर सेक्शन इंजीनियर को सीबीआई, रेलवे विजिलेंस व आरपीएफ ने रेलवे की संपत्ति को चोरी कर बेचने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सोन नगर स्टोर के पास एक ट्रक पर लदा रेल सामग्री को जप्त कर लिया। इस इस दौरान संविदा कर्मी विनोद कुमार जो इस धंधे में लिप्त था उसे भी पकड़ लिया गया। सीबीआई को जांच में पता चला कि विनोद कुमार के खाते में करोड़ों रुपए है। रेल सामग्री बेची जाने के बाद पैसा विनोद के ही खाते में रखा जाता था।
गिरफ्तार रेल अधिकारी राजकुमार सिंह वर्तमान में पूर्व मध्य रेल के डेहरी स्थित पथ निर्माण कार्यालय में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के रूप में तैनात है। इसी वर्ष जनवरी माह में पटना के दानापुर से तबादला होकर डेहरी सीनियर सेक्शन इंजीनियर के रूप में पदभार संभाला था। आरोप है कि सीनियर सेक्शन इंजीनियर के रूप में राजकुमार सिंह द्वारा दानापुर से लेकर डेहरी तक करोड़ों रुपए के रेल संपत्ति की बिक्री कर दी। इसकी शिकायत सीबीआई की पटना टीम को दो माह पूर्व ही मिल गई थी।सीबीआई के हत्थे चढ़े सेक्शन इंजीनियर राजकुमार सिंह समेत अन्य तीन रेल कर्मियों ने सीबीआई की टीम को कई अहम जानकारी दी थी। इस सबंध में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज ने बताया कि सीबीआई की टीम ने स्थानीय आरपीएफ टीम से मदद मांगा था। डेहरी के आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम ने कहा कि सीबीआई टीम और रेलवे विजलेंस की टीम आई थी। उनके मांगे गए सहयोग के आधार पर आरपीएफ की टीम द्वारा कार्रवाई में सहयोग किया गया है।

Chandauli:इंटर की छात्रा का गंगा में उतराया मिला शव,परिजनों में मचा कोहराम


नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव के समीप मवई कला गांव में गंगा घाट पर इंटर की छात्रा का उतराया शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण कैली गंगा घाट पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी मुगलसराय कोतवाली पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
बताते हैं कि मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मवई कला गांव निवासी सोतन यादव की पुत्री कविता 17 वर्ष का शुक्रवार को इंटरमीडिएट बोर्ड में 500 में 245 अंक प्राप्त होने के बाद सदमे में आ गई। उम्मीद से कम अंक प्राप्त होने के बाद घर से साइकिल द्वारा सुल्तानीपुर के पास पहुंचकर सड़क किनारे साइकिल खड़ी कर गंगा नदी में छलांग लगा दी। काफी देर तक घर नहीं वापस आने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो सड़क किनारे साइकिल मिलने पर आशंका के तहत गोताखोरों के माध्यम से गंगा नदी में तलाश‌ शुरू हुई। लेकिन देर रात तक शव नहीं मिला। शनिवार की सुबह कैली गांव के समीप गंगा किनारे उतराया हुआ कविता का शव पाया गया। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों सहित पुलिस को दी । मौके पर पहुंची मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस बाबत कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Fire Accident : अहिकौरा में गैस सिलेंडर फटा, युवती सहित पांच झुलसे

Fire Accident : अहिकौरा में गैस सिलेंडर फटा, युवती सहित पांच झुलसे
Fire Accident : अहिकौरा में गैस सिलेंडर फटा, युवती सहित पांच झुलसे

गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ राख
धीना।
धानापुर विकास खंड क्षेत्र के अहिकौरा गांव में शुक्रवार की दोपहर सुरेश शर्मा के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई है। इससे घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर फट गया। इस कारण रिहायशी मड़ई में आग लगने से सब कुछ बर्बाद हो गया। सूचना पर धानापुर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार सिंह व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

बताते हैं कि अहिकौरा निवासी सुरेश शर्मा का गांव के बीच में रिहायशी मड़ई व मकान है। शुक्रवार की दोपहर कमरे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग के चपेट में आने से रसोई गैस सिलेंडर फट गया। आवाज सुनकर पड़ोसी किसी घटना को लेकर दहल गए।आग की लपटों से रिहायशी मड़ई भी चपेट में आ गया। इससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर बर्बाद हो गया। परिवार इस भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। वहीं आग को बुझाने व इसके चपेट में आने से गृहस्वामी 42 वर्षीय सुरेश शर्मा, 35 वर्षीय कमलेश राम, 32 वर्षीय गोविंद शर्मा, 36 वर्षीय कौशर खान व 15 वर्षीय दुर्गा कुमारी झुलस गई। पुलिस ने सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए धानापुर सामुदायिक अस्पताल पर भर्ती कराया, जहां सभी खतरे से बाहर है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचकर क्षेत्रीय लेखपाल से क्षति का आकलन कर मुआवजा दिलाने की बात किया।

गेहूं खरीद में सहयोग ना करने वाले पर होगी कार्यवाहीः DM Chandauli

Chandauli कलेक्ट्रेट में गेहूं खरीद को लेकर बैठक करते डीएम।
Chandauli कलेक्ट्रेट में गेहूं खरीद को लेकर बैठक करते डीएम।

अभियान चलाकर अवैध गेहूं खरीद का गठित टीमो द्वारा किया जाएगा रोक थाम
चंदौली।
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। समीक्षा के दौरान पीसीएफ पीसीयू तथा यूपीएसएस, नैफेड, एनसीसीएफ की स्थिति अत्यन्त खराब पायी गयी, जिसके लिये समस्त जिला प्रभारी को तीन दिन में गेहूं क्रय का प्रतिशत बढ़ाने के कड़े निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि गेहूं के अवैध संचरण को रोके जाने हेतु तहसील स्तर पर गठित कमेटी पुलिस बल के साथ सघन जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित करें।

इसी तरह ककरैत, नौबतपुर, धरौली व इलिया बार्डर सीमा पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, उपजिलाधिकारी, एडीओ, एडीसीओ व मण्डी सचिव के साथ पुलिस बल लगाकर गेहूं के अवैध संचरण की सघन जांच करते हुवे आवश्यक कार्यवाही करे। जिलाधिकारी ने कहा कि जितने भी अवैध भण्डारण हेतु फ्लोर मिल व गोदाम तथा राइस मिल है उनकी सघन जांच करते हुए आगे की कार्यवाही करे। उन्होंने आईटीसी चौपाल सागर द्वारा जिन एफपीओ व संस्था के माध्यम से गेहूं क्रय किया जा रहा है उन एफपीओ व संस्था के समस्त अभिलेख जांच कर आख्या प्रेषित करने हेतु मण्डी सचिव को निर्देश दिए, ताकि मण्डी शुल्क की हानि से बचा जा सके।

साथ ही समस्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों से बेहतर तालमेल बनाते हुवे सम्पर्क बनाये रखे। साथ ही गेहूं क्रय हेतु कृषकों को प्रोत्साहित किये जाने हेतु जो भी किसान गेहूं विक्रय किये हैं उन्हें आगामी धान खरीद में उन केन्द्र हेतु प्रारम्भिक टोकन हेतु क्रमानुसार आरक्षित किया जाये। उन्होंने सभी गेहूं क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों से सम्पर्क कर अत्यधिक गेहूं खरीद करना सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में जिलाधिकारी कहा कि गेहूं खरीद में एजेंसी या क्रय केंद्र द्वारा सहयोग न किया जा रहा हो तो बिना संकोच के हमे अवगत कराए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, आदि उपस्थित रहे।

Chandauli News : 1 मई से Morning Time में संचालित होंगे सभी न्यायालय

चंदौली न्यायालय- Young Writer
चंदौली न्यायालय परिसर का गेट।

Young Writer, चंदौली। जनपद न्यायाधीश रविन्द्र सिंह ने पत्र जारी कर अवगत कराया है कि जनपद चन्दौली में प्रतिवर्ष की भांति माह मई व जून में प्रातःकालीन न्यायालय रहेगा। प्रातःकालीन न्यायालय का समय प्रातः 07 बजे से अपराह्न 01 बजे तक रहेगा। जिसमें पूर्वाह्न 10.30 बजे से पूर्वाह्न 11.00 बजे तक रेसस रहेगा। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पत्र के अनुसार यदि जनपद के बार एसोसिएशन द्वारा प्रातःकालीन न्यायालय हेतु सहमति नहीं दी जाती है तो माह मई व जून में भी कार्यावधि प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक रहेगी।
सिविल बार एसोसिएशन चन्दौली तथा डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन, चन्दौली द्वारा बीते 21 अप्रैल को प्रेषित किये गये प्रस्ताव में यह मांग की गयी है कि माह मई व जून 2025 में जनपद न्यायालय चन्दौली में प्रातः कालीन न्यायालय कर दिया जाय। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पत्र तथा सिविल बार एसोसिएशन चन्दौली व डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन, चन्दौली द्वारा प्रेषित किये गये प्रस्ताव के परिप्रेक्ष्य में माह मई व जून 2025 में जनपद न्यायालय, चन्दौली में न्यायालय की कार्यावधि पूर्वाह्न 07 बजे से अपराह्न 01 बजे तक एवं रेसस पूर्वाह्न 10.30 बजे से पूर्वाह्न 11.00 बजे तक रहेगा।

मई व जून में सुबह सात बजे से संचालित होंगे न्यायालय


चंदौली। जनपद न्यायाधीश रविन्द्र सिंह ने पत्र जारी कर अवगत कराया है कि जनपद चन्दौली में प्रतिवर्ष की भांति माह मई व जून में प्रातःकालीन न्यायालय रहेगा। प्रातःकालीन न्यायालय का समय प्रातः 07 बजे से अपराह्न 01 बजे तक रहेगा। जिसमें पूर्वाह्न 10.30 बजे से पूर्वाह्न 11.00 बजे तक रेसस रहेगा। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पत्र के अनुसार यदि जनपद के बार एसोसिएशन द्वारा प्रातःकालीन न्यायालय हेतु सहमति नहीं दी जाती है तो माह मई व जून में भी कार्यावधि प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक रहेगी।
सिविल बार एसोसिएशन चन्दौली तथा डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन, चन्दौली द्वारा बीते 21 अप्रैल को प्रेषित किये गये प्रस्ताव में यह मांग की गयी है कि माह मई व जून 2025 में जनपद न्यायालय चन्दौली में प्रातः कालीन न्यायालय कर दिया जाय। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पत्र तथा सिविल बार एसोसिएशन चन्दौली व डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन, चन्दौली द्वारा प्रेषित किये गये प्रस्ताव के परिप्रेक्ष्य में माह मई व जून 2025 में जनपद न्यायालय, चन्दौली में न्यायालय की कार्यावधि पूर्वाह्न 07 बजे से अपराह्न 01 बजे तक एवं रेसस पूर्वाह्न 10.30 बजे से पूर्वाह्न 11.00 बजे तक रहेगा

Chandauli:हाईस्कूल में 84.90 तथा इंटर में 65.70 प्रतिशत छात्र रहे सफल,बच्चों ने मोबाइल लैपटाप पर देखा रिजल्ट


चंदौली। यूपी बोर्ड ने शुक्रवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया। दोपहर एक बजे पर लगभग माध्यमिक शिक्षा विभाग के बेवसाइट पर रिजल्ट सार्वजनिक हो गया। इसके बाद बच्चों ने मोबाइल, लैपटाप के जरिए अपने-अपने रिजल्ट को देखा। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं में खुशी देखने को मिली, वहीं परीक्षा पास करने में असफल रहे छात्र-छात्राओं में मायूस का माहौल देखने को मिला।
जनपद चंदौली में हाईस्कूल में अमन ने 96.50 अंक प्राप्त कर जिले में टाप किया। वहीं इंटरमीडिएट में वसीम अहमद ने 90.20 प्रतिशत अंक के साथ जनपद में अव्वल रहे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के आंकड़े के मुताबिक हाईस्कूल में पंजीकृत 30845 के सापेक्ष 28634 ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जिसमें 24303 ने परीक्षा पास की। इस तरह 84.90 प्रतिशत छात्र सफल हुए। इंटरमीडिएट की बात करें तो पंजीकृत 29715 के सापेक्ष 27927 ने परीक्षा दी, जिसमें 18354 सफल रहे। इस तरह कुल 65.70 प्रतिशत छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण हुए। इंटरमीडिएट में वसीम अहमद 90.20 प्रतिशत के साथ प्रथम, श्वेता यादव 88.40 प्रतिशत के साथ द्वितीय, राधा कुमारी शर्मा 88 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा शिवांगी मिश्रा 87.80 चौथा, आस्था यादव व धीरज 87.20 प्रतिशत के साथ पांचवां, रूद्र प्रताप सिंह ने 87 प्रतिशत के साथ छठा, नीतू 86.80 प्रतिशत सातवें, अंशिका गुप्ता 86.60 प्रतिशत के साथ आठवें, सत्यम कुमार 86.50 प्रतिशत के नौवें, विपिन कुमार 86.40 प्रतिशत के साथ दसवें स्थान पर रहे। इसी तरह हाईस्कूल में अमन 96.50 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, हनी कुमार 94 प्रतिशत के साथ दूसरे, यश कुमार जायसवाल 93.50 के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा दीपशिखा यादव 93.33 के साथ चौथे, राजशेखर उपाध्याय व गरीमा चौहान 92.83 प्रतिशत के साथ पांचवे, रितिकेष सौरभ 92.67 प्रतिशत के साथ छठे, शिवानी कुमारी व अंजली मौर्या 92.50 प्रतिशत सातवें, विजय कुमार मौर्या 92.33 प्रतिशत के साथ आठवें, चांदनी यादव 92.17 प्रतिशत के साथ नौवें तथा अतुल कुमार 92 प्रतिशत के साथ दसवें स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ने भविष्य में डाक्टर, इंजीनियर, सिविल सेवाओं में जाकर देश के विकास में अपना योगदान देने की बात कही। साथ ही सभी ने इस सफलता के लिए परिजनों व गुरुजनों का आभार व्यक्त किया।

Pahalgam Terror Attack : आतंकी हमले के बाद डीडीयू स्टेशन पर चला जांच पड़ताल

आतंकी घटने के बाद स्टेशन पर जांच-पड़ताल करते सुरक्षा कर्मी।
आतंकी घटने के बाद स्टेशन पर जांच-पड़ताल करते सुरक्षा कर्मी।

Young Writer, डीडीयू नगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के मद्देनजर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों व सामानों का जांच पड़ताल किया गया।  जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार की देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज , पार्सल और सभी प्लेटफॉर्म पर जांच किया गया। जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने यात्रियों से कहा कि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत जीआरपी को दें। इस दौरान एस आई संदीप राय, जितेन्द्र मौर्य, भगवान राम आदि पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

Chandauli
clear sky
35.6 ° C
35.6 °
35.6 °
11 %
2.9kmh
3 %
Mon
36 °
Tue
39 °
Wed
39 °
Thu
37 °
Fri
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights