27 C
Chandauli
Sunday, September 20, 2026

Buy now

Home Blog Page 67

शिक्षक दिवस: शिक्षामित्रों ने ज्ञापन देकर मानदेय वृद्धि व सामाजिक सुरक्षा का उठाया मुद्दा

डीएम आवास पर पत्रक सौंपते शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष व अन्य।
डीएम आवास पर पत्रक सौंपते शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष व अन्य।

कंपोजिट विद्यालय चंदौली पर बैठक कर समस्याओं को लेकर की चर्चा

Young Writer, चंदौली। शिक्षक दिवस पर प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने कंपोजिट विद्यालय चंदौली पर बैठक की। इस दौरान शिक्षामित्रों ने खराब होती आर्थिक स्थिति, मानदेय में वृद्धि व सामाजिक सुरक्षा को लेकर चर्चा की। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी आवास पहुंचकर सात सूत्रीय ज्ञापन देकर समायोजन, सम्मानजनक मानदेय समेत अन्य महत्वपूर्ण मांगों को मजबूती के साथ उठाया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव अजीत ने कहा कि 25 जुलाई 2017 को समायोजन रद्द होने के बाद से शिक्षामित्रों की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। इस कारण शिक्षामित्र अवसाद ग्रसित हैं। 10 हजार के अल्प मानदेय में बच्चों की पढ़ाई, वृद्ध माता-पिता की दवाई आदि का खर्च वहन न कर पाना अब संभव नहीं रहा। यही वजह है कि धनाभाव के कारण गम्भीर बीमारियों में इलाज भी नहीं करा पा रहे हैं। जिससे आए दिन हार्टहटैक, ब्रेन हैमरेज आदि शिक्षामित्र साथियों के निधन की सूचनाएं मिल रही है। कहा कि समायोजन रद्द होने के 08 वर्ष के बाद भी मानदेय में एक रूपये की वृद्धि नहीं हो पाई है। जबकि साथ काम करने वाले कार्मिकों को सम्मानजनक वेतन मिल रहा है। 08 वर्ष में लगभग 24000 रूपये मंहगाई वृद्धि का लाभ अन्य सहकर्मियों को दिया जा चुका है।

कहा कि महंगाई के दृष्टिगत यूपी के शिक्षामित्रों को राजस्थान, उत्तराखण्ड, हरियाणा व बिहार की भांति शिक्षामित्रों को वेतन/मानदेय दिया जाए। मूल विद्यालय से वंचित शिक्षामित्रों को पुनः मूल विद्यालय/उनकी ग्राम पंचायत के अन्य विद्यालय में समायोजित किये जाने का अनुपालन कराया जाए। महिला शिक्षामित्रों को विवाहोपरान्त उनके ससुराल के विद्यालय में समायोजित किये जाने के आदेश का अनुपालन कराया जाये। शिक्षामित्रों को ईपीएफ योजना में शामिल करते हुए लाभान्वित किया जाये। शिक्षामित्रों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल करते हुए मेडिकल सुविधा प्रदान किया जाए। मृत शिक्षामित्रों के परिवार को आर्थिक सहायता देते हुए परिवार के एक सदस्य को उसी पद पर नियुक्त किया जाए। सेवामुक्त को रहे शिक्षामित्रों को जीवाकोपार्जन हेतु सरकारी सहायता प्रदान किया जाये। इस अवसर पर अजीत तिवारी, प्रकाश भारती, नरसिंह राम, संजय, कुंवर बासुदेव, राधे प्रसाद, यशवंत, दयाराम भारती, पूजा सिंह, लालमणि सिंह, मिंता राय, श्याम नारायन बिंद, अविनाश सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन मनोज तिवारी ने किया।

Chandauli:पुलिस ने अवैध असलहे व भारी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,भेजा सलाखों के पिछे


चंदौली। सैयदराजा पुलिस ने चेकिंग के दौरान फेसुड़ा गांव के समीप मुखबिर की सूचना पर अवैध असलहे व भारी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से एक अवैध तमंचा एक पिस्टल के साथ 32 जिंदा कारतूस बरामद किया। जिसके खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
दसरल प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि फेसुड़ा गांव के समीप एक व्यक्ति अवैध असलहा और कारतूस के साथ मौजूद हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तत्काल मौक़े पर पहुचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से तलाशी के दौरान एक देशी तमंचा 315 बोर व एक पिस्टल 0.32 बोर व 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 06 जिंदा कारतूस 0.32 बोर बरामद किया। जिसके खिलाफ पुलिस ने धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक रामप्यारे चौधरी, शिवशंकर बिन्द, विष्णुदत्त प्रजापति, अनन्त राय, शंकर राम मौजूद रहे।

Chandauli:नशे की हालत में युवक ने हेरीटेज मातृशिशु अस्पताल की छत से लगाई छलांग,टूटी पैर की दोनों हड्डी,चिकित्सकों में मचा हड़कंप


चंदौली। मुख्यालय स्थित हेरीटेज मातृशिशु अस्पताल में बृहस्पतिवार की देर रात एक युवक नशे की हालत में छत से कूद गया। जहा चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। घटना में युवक की दोनों पैर की हड्डी टूट गई। मौक़े पर जुटे लोगों घटना की जानकारी पुलिस की दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा हैं। वही घटना को लेकर अस्पताल में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त हैं।
बताते हैं कि नगर के वार्ड नंबर 11 संजय नगर बबुरी रोड निवासी शौकत अली का पुत्र फत्तेबहादुर उर्फ (गोलू) 25 वर्ष हेरीटेज मातृशिशु अस्पताल में किसी को देखने गया था। तभी नशे की हालत में छत पर पहुच गया। और वहा से छलांग लगा दी। जिसको देखते ही चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। वही फत्तेबहादुर के दोनों पैर की हड्डी टूट गई। वहा मौजूद लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौक़े पर पहुची पुलिस ने लोगों की सहायता से उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा हैं। इस बाबत सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि युवक नशे की हालत में किसी मरीज को देखने गया था। जहा उसने अस्पताल की छत से छलांग लगा दी। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहा उसका इलाज़ चल रहा हैं।

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं को राज्यपाल ने किया सम्मानित


चंदौली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ का प्रथम दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विशिष्ट अतिथि मयंकेश्वर शरण सिंह अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ संजीव मिश्रा मौजूद रहे।
इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में 8,507 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान कीं जिनमें 6,150 महिलाएँ शामिल रही। साथ ही 60 महिलाओं को रजत पदक प्रदान किया। वही यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट चंदौली के पोस्ट बेसिक बीएस नर्सिंग 2021 बैच की काजल मौर्य अनुराधा प्रजापति, रेणु, अजय को उपाधि प्रदान किया। और उनके उज्जवल भविष्य की कमाना की। मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक ने कहा कि नर्सिंग के क्षेत्र में मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ उत्तर प्रदेश सरकार सदैव साथ है। साथ ही नर्सिंग शिक्षा की शुरुआत जल्द ही आने वाले दिनों में यूनिवर्सिटी परिसर में ही शुरू की जाएगी। इस मौक़े पर कुलपति डॉ संजीव मिश्रा, पूर्व कुलपति डॉ ए के सिंह, डीन मेडिकल डॉ अशोक विस्नोई, डीन मेडिकल डॉ लोकेश अग्रवाल,यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल के प्रबंधक डॉ धनंजय सिंह मौजूद रहे।

Chandauli:समीक्षा बैठक में अनुपस्थित होने पर 112 बीएलओ का रूका वेतन,स्पष्टीकरण जारी कर मांगा गया जवाब

चंदौली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षक का कार्य में लगे 112 बीएलओ का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया। साथ ही स्पष्टीकरण जारी कर छह सितंबर तक जवाब तलब किया गया है। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उनको संस्पेंड भी किया जा सकता है। इससे बीएलओ में हड़कम्प की स्थित बन गई है। यह कार्रवाई बीते दिनों समीक्षा बैठक के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर की गई है।
अपर जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी निर्वाचन अधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्री अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार 19 अगस्त से 29 सितंबर तक निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षक का कार्य किया जाना है। इसके लिए जिले के सभी विकास खंडों में कुल 949 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। बीएलओ की ओर से डोर टू डोर जाकर सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों की बकाएदे इसकी समीक्षा भी की जा रही है। इस संबंध में बीते तीन सितंबर को समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान 827 बीएलओ उपस्थित रहे। वहीं 122 बीएलओ अनुपस्थित मिले। इसमें सदर विकास खंड में 37, बरहनी में 27, चहिनयां में 21, चकिया में 8, धानापुर में 6, नियामताबाद में 12, शहाबगंज में एक और नौगढ़ ब्लाक में 10 बीएलओ गायब रहे। इन सभी बीएलओ का अनुपस्थित तिथि का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। वहीं अनुपस्थित बीएलओ को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। साथ ही छह सितंबर तक जवाब मांगा गया है। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने में सख्त दंडात्मक कार्रवाई और संस्पेड भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। लापरवाह बीएलओ को के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Chandauli:जनपदवासियों के लिए राज्यसभा सांसद साधना सिंह की पहल लाई रंग,चंदौली-मझवार स्टेशन पर जल्द होंगी नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस का ठहराव


चंदौली। जनपदवासियों के लिए राज्यसभा सांसद साधना सिंह की पहल रंग ले आया हैं। जिनके प्रयास से जल्द ही जनपदवासियों को एक बार फिर नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस की सौगात मिलने वाला हैं। जिससे लोगों को गया से नई दिल्ली सफर करने में काफी सहूलियत होगा।
दरसअल राज्यसभा सांसद ने चंदौली वासियों को ट्रेन से आवागमन में हो रही परेशानियों को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्रक के माध्यम से नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन को चंदौली-मझवार स्टेशन पर ठहराव के लिए आग्रह किया था। जहा जनपदवासियों के परेशानी को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृत कर दिया गया है। अब जल्द ही चंदौली मझवार पर नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस के ठहराव होने वाला हैं। जिससे चंदौली वासियो में हर्ष व्याप हैं।

Chandauli:जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव के नेतृत्व में डीएम से मिला अंबेडकर सुरक्षा समिति का प्रतिनिधिमंडल,जमीन आवंटन की उठाई मांग


चंदौली। जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव के नेतृत्व में अंबेडकर सुरक्षा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल बुधवार को जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग से मिला। साथ ही धरौली ग्राम सभा की सरकारी जमीन को डॉ० भीम राव अम्बेडकर व संत रविदास के नाम आवंटन करने व मूर्ति स्थापित करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि डॉ० भीम राव अम्बेडकर सुरक्षा समिति विगत कई वर्षों से ग्राम सभा में सखाज की गददा पोबारी पर डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयंती एवं संत रविदास जयंती समारोह का आयोजन करते चले आ रहे है। लेकिन वर्तमान में जमीन समतल हो गया है। जिसके कारण वहा कार्यक्रम करने के लिए मना कर दिया जाता हैं। कहा कि डॉ० भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा एवं संत रविदास प्रतिमा स्थापित तथा समारोह करने के लिए गाँव सभा में जमीन दिया जाए। सकुशल कार्यक्रम को सम्पन्न कराया जाए। इस दौरान उमेश चंद्र, मगरुराम,गोकुल प्रसाद,अनिल कुमार, बासुदेव, संतोष कुमार,सदानंद यादव आदि मौजूद रहें।

Chandauli:बिजली विभाग व बिजलेंस की संयुक्त टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

चंदौली। प्रबंध निदेशक पूर्वांचल निगम के निर्देश पर बुधवार को अधिशासी अभियंता अरबिंद कुमार व उपखंड अधिकारी विवेक मोहन के नेतृत्व में बिजली विभाग व बिजलेंस की संयुक्त टीम ने चकिया क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिजली विभाग की टीम ने चार कटियामारो पर एफआईआर दर्ज कर 42 बड़े बकायादारों के कनेक्शन काट दिए। साथ ही बकायदारों से 1.45 लाख राजस्व वसूल किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि बिजली विभाग व बिजलेंस की सात टीमें गठित कर क्षेत्र में अवैध कनेक्शनधारियों व बड़े बकायदारों के खिलाफ मेगा ड्राइव अभियान चलाया गया। जिसमें चार उपभोक्ता बिजली की चोरी करते पकड़े गए। जिनके ऊपर एफआईआर दर्ज कराया गया। इसके साथ ही 42 घरों की बिजली बिल बकाया होने पर उनका कनेक्शन काट दिया गया। साथ ही बड़े बकायदारों से 1.45 लाख राजस्व वसूल किया गया। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी एवं बकायेदारों के खिलाफ बिजली विभाग व बिजलेंस टीम द्वारा निरंतर अभियान चलाया जाएगा। साथ ही बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ कठोर कार्यवाई की जाएगी। इस दौरान उपखंड अधिकारी अमर सिंह पटेल, संतोष कुमार, मिथिलेश बिंद, अवर अभियंता सुनिल कुमार, राजकुमार, प्रदीप कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं चंदौली के शिल्पकार पंडित कमलापति त्रिपाठी की धूमधाम से मनाई गई 120 जयंती,लोगों ने उनके कृतित्व एवं उपलब्धियों को किया याद


चंदौली। मुख्यालय स्थित कचहरी पार्क में बुधवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंदौली के शिल्पकार एवं पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की 120 जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्यातिथि मिर्जापुर जिले के मड़िहान से पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि सैयदराजा पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान मुख्यातिथि ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा कि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कमलापति त्रिपाठी ने पूर्वांचल के हर जिलों में अभूतपूर्व कार्य किया है। चंदौली हमेशा से उनकी कर्मभूमि रही हैं। जहा उन्होंने ने विकास की गंगा बहाई हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री, केंद्र के मंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में देश और प्रदेश की सेवा की। लेकिन उन्होंने अपना जीवन चंदौली के लिए समर्पित कर दिया। और चंदौली को विकास का आधारभूत ढांचा प्रदान किया। पूर्व सैयदराजा विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी ने जनपद में लिफ्ट पंप कैनाल बांध प्रणाली की दो हजार किलोमीटर नहरों का जाल, विद्युत, सड़क पुल,अस्पतालों एवं पॉलिटेक्निक सहित डिग्री कॉलेज एवं माध्यमिक शिक्षा की कई दर्जन संस्थाओं का जाल बिछाया। साथ ही चंदौली को बाढ़ और अकाल से मुक्त कर धान का कटोरा बना दिया। जिसको जनता कभी भुला नही सकती। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण दृवेदी, कांग्रेस महासचिव देवेंद्र मुन्ना,पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी,सत्यमूर्ति ओझा,नगरपंचायत अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू,मधु राय, नवीन सिंह बबलू, राहुल सिंह, माधवेन्द्र मूर्ति ओझा, गंगा राम, सुर्यनाथ सिंह, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।

Shahabganj Block: ग्राम पंचायतों में पांच गुना महंगे दामों पर लग रही लाइटें

शहाबगंज ब्लाक मुख्यालय भवन।
शहाबगंज ब्लाक मुख्यालय भवन।

स्ट्रीट व हाई मास्क लाइटों की खरीद में जमकर हो रही कमीशनखोरी

Young Writer, इलिया। शहाबगंज विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों में विकास की राशि को लेकर बड़ा खेल खेला जा रहा है। गाँवों को रोशन करने के नाम पर पंचायत सचिव और ब्लॉक कर्मचारी अंधेरे में डाका डाल रहे हैं। बाजार में तीन सौ से पाँच सौ रुपये की साधारण स्ट्रीट लाइट को पंचायतों से पंद्रह सौ से दो हजार रुपये में वसूला जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ा घोटाला हाई मास्क लाइट सप्लाई में सामने आ रहा है।

बाजार में तीस से पैंतीस हजार रुपये में उपलब्ध हाई मास्क लाइट का भुगतान पंचायत से डेढ़ लाख से लेकर एक लाख अस्सी हजार रुपये तक किया जा रहा है। यानी कीमत से पाँच से छह गुना अधिक। इस घोटाले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि भुगतान शिव इंटरप्राइजेज, जय बजरंग, मेसर्स वैष्णवी इंटरप्राइजेज जैसी बाहरी फर्मों को किया जा रहा है। इनका कोई टेंडर प्रक्रिया तक पूरी नहीं हुई, फिर भी इन्हें लाखों रुपये की सप्लाई का ऑर्डर और भुगतान मिल रहा है। हर रोज़ बनारस और जौनपुर से आने वाले सप्लायर ब्लॉक दफ्तरों में पंचायत सचिवों और कंसल्ट इंजीनियरों के साथ जमावड़ा लगाते हैं। वहीं बैठकर सप्लाई और भुगतान का पूरा खेल रचा जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पूरे घोटाले में एडीओ पंचायत, पंचायत सचिव और कंसल्ट इंजीनियर ही नहीं, ब्लॉक स्तर के कर्मचारी भी बराबर हिस्सेदार हैं। मोटा कमीशन बँटवारे के बाद ही फर्जी फर्मों को भुगतान जारी होता है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि विभागीय अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी चुप क्यों हैं? क्या उन्हें भी इस खेल का हिस्सा माना जाए या वे “बड़े दबाव” में मौन साधे हुए हैं? गाँवों में जहाँ हर घर तक रोशनी पहुँचाने की बात हो रही है, वहीं हकीकत यह है कि लाखों-करोड़ों की पंचायत निधि जेब में पहुँच रही है। ग्रामीण अब यह पूछ रहे हैं कि आखिर पंचायत का पैसा गाँव के विकास में खर्च होगा या भ्रष्टाचारियों की जेबें भरने में? किसके इशारे पर फर्जी फर्मों को इतना खुला संरक्षण मिल रहा है? कब होगी इस घोटाले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई होगी?

क्या कहती है नियमावली?
इलिया। पंचायती राज अधिनियम और सरकारी खरीद प्रक्रिया नियमावली के अनुसार क 25 हजार से ऊपर की किसी भी खरीदारी ग्राम पंचायत स्तर पर खुली निविदा (टेंडर) से की जानी अनिवार्य है। बिना टेंडर प्रक्रिया के किसी भी बाहरी फर्म को भुगतान करना नियम विरुद्ध और अवैध है। किसी भी सामग्री की खरीद दर सूची  या सरकारी मान्यता प्राप्त आपूर्तिकर्ता से ही की जानी चाहिए। सीधे सप्लायर को भुगतान करना और फर्जी फर्मों को प्राथमिकता देना, भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है।

Chandauli
broken clouds
27 ° C
27 °
27 °
78 %
1.3kmh
64 %
Sat
27 °
Sun
34 °
Mon
34 °
Tue
35 °
Wed
34 °
Verified by MonsterInsights