28.7 C
Chandauli
Wednesday, March 11, 2026

Buy now

Home Blog Page 7

Chandauli:आक्रोशित शिक्षकों ने टीईटी के विरोध में फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला,सरकार के खिलाफ की नारेबाज़ी


चंदौली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आनंद के नेतृत्व में बुधवार को शिक्षकों ने टीईटी के विरोध में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पैदल मार्च कर जमकर नारेबाजी की। तत्पश्चात सदर कचहरी के समीप पहुंच कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री जयंत चौधरी का पुतला दहन किया। चेताया कि सरकार शिक्षकों के मांगो को जल्द पूरा नही करेगी तो शिक्षक सड़क से लेकर सदन तक विरोध प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षकों के हित में काम नहीं कर रही है। सरकार के शिक्षा मंत्री जयंत चौधरी शिक्षकों के लिए बाहर कुछ और सदन में कुछ और भाषण दे रहे हैं। जो साफ दर्शाता है कि भाजपा सरकार व उनके मंत्री शिक्षकों के साथ दोहरी नीति अपना रहे हैं और लाखों शिक्षकों को सरकार तिल-तिल मार रही है। जिसको शिक्षक किसी भी हाल बर्दाश्त नही करेंगे। यदि समय रहते शिक्षकों की मांगे पूरी नहीं की गई तो शिक्षक सदन से लेकर सड़क तक अपनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। कहा कि शिक्षक अपने विद्यालयों में बच्चों को सींच कर उनकी ज़िंदगी संवरता है। लेकिन सरकार शिक्षक व उनके बच्चों के ही जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है। कहा कि देश भर के लगभग 20 लाख शिक्षकों के सामने संकट खड़ा हो गया है। प्रदेश और जनपद में भी बड़ी संख्या में शिक्षक प्रभावित होंगे। इस दौरान जय बहादुर सिंह, यशवर्धन सिंह, अजय गुप्ता, राजेश सिंह,नीरज तिवारी,गौरव मौर्य,मोहम्मद अकरम, जय नारायण यादव, देवेंद्र यादव, अरुण रत्नाकर, सत्यार्थी, मिथिलेश, मनोज, अशोक यादव, राजेश सिंह, प्रवीण कुशवाहा, सुशील तिवारी, अजय सिंह, सुशील तिवारी, शिवनारायण दुबे आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:परिजनों से हाथ छुड़ा कर विवाहिता ने जिला अस्पताल के तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग,मच गई अफरा-तफरी,हालत गंभीर


चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में बुधवार को मानसिक रूप से बीमार चल रही महिला ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना को देख आस पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गया। मौक़े पर मौजूद लोगों तत्काल घटना की जानकारी चिकित्सकों को दी। मौक़े पर पहुँचे स्वास्थ्य कर्मियों ने घायल महिला को एमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
बाबते है कि बिहार प्रांत के मोहनिया थाना क्षेत्र के सोंधी अर्रा गांव निवासी जगानंद की 35 वर्षीय पत्नी कंचन देवी मानसिक रूप से बीमार चल रही हैं। जिसका इलाज़ जिला चिकित्सालय में इलाज़ चल रहा था। बुधवार को उसने अचानक अस्पताल के तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस दौरान उसके शरीर में गंभीर चोटें आई। साथ ही वो घटनास्थल पर ही बेहोश हो गई। घटना को मौक़े पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी के साथ चीख पुकार मच गया। वही परिजनों में कोहराम मच गया उन्होंने घटना की जानकारी तत्काल जिला अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों को दी। सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुचे स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्काल महिला को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. अमित सिंह ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उपचार के लिए आई महिला को उसके परिजन लेकर जा रहे थे तभी उसने हाथ छुड़ाकर छलांग लगा दी, जिसके पैर में चोटें आई है और उपचार बीएचयू वाराणसी में चल रहा है। वहीं सीएमएस डा. एसपी सिंह ने ऐसी किसी भी घटना के संज्ञान में नहीं होने की बात कही।

Chandauli News: ST. Thomas School के पास कभी भी धंस सकती है सड़क, बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन!

सेंट थामस स्कूल के पास सीसी रोड की क्षतिग्रस्त रिटर्निंग वाल।
सेंट थामस स्कूल के पास सीसी रोड की क्षतिग्रस्त रिटर्निंग वाल।

जेसीबी से सफाई के दौरान रिटर्निंग वाल हुआ क्षतिग्रस्त

Young Writer, चंदौली। नगर में जल निकासी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। जिला मुख्यालय होने के बावजूद यहां व्यवस्तत इलाकों व वार्डों में सड़क व जल निकासी जैसी समस्याएं लम्बे समय से कायम है जो प्रशासनिक लापरवाही व शिथिलता को दर्शाती है। ताजा मामला गौतम नगर स्थित सेंट थामस स्कूल से पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल तक सर्विस रोड को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्ग का है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चों के अलावा कई परिवारों का आना-जाना होता है।

नगर स्थित सेंट थामस स्कूल के बगल से गुजरा सम्पर्क मार्ग व उसके बगल से गुजरी सिंचाई नाला इन दिनों आसपास रहने वाले लोगों के लिए समस्या बनी हुई है। नेशनल हाइवे के पास नाले को सकरा किए जाने व नियमित सफाई नहीं होने से जब भी नाले में पानी छोड़ा जाता है उसका पानी बगल से सम्पर्क मार्ग पर फैल जाता है जिससे लोगों को आवागमन में भारी असुविधा होती है। वहीं सड़क का अधिकांश हिस्सा काफी जर्जर हो चुका है। सीसी रोड की गिट्टियां व परतें कई जगह पूरी तरह से उखड़ चुकी है।

इस बाबत सेंट थामस स्कूल के प्रधानाचार्य एच. रिचर्ड ने बताया कि सम्पर्क मार्ग काफी नीचे है और जब भी नाले में पानी आता है वह सड़क पर जमा हो जाता है। इसके अलावा नाले की सफाई के दौरान जेसीबी से सड़क के नीचे की मिट्टी को बांधने के बनाई गई रिटर्निंग वाल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है, जिससे सीसी रोड के अंदर की मिट्टी तेजी से कट रही है और कभी भी सड़क धंस सकती है। इस समस्या के निदान के लिए पिछले वर्ष जुलाई माह से लगातार जिलाधिकारी समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही चंदौली के सांसद व मुगलसराय के विधायक को पत्र लिखा जा चुका है। बावजूद इसके समस्या का निदान नहीं हो सका। ऐसे में लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही है। समय रहते समस्या को दूर नहीं किया गया तो कभी भी सीसी रोड धंसने के कारण कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

समस्या के प्रमुख कारण

  • लापरवाह सफाई कार्य: जेसीबी द्वारा नाले की सफाई के दौरान सावधानी न बरतने से सीसी रोड को सहारा देने वाली रिटर्निंग वॉल टूट गई है।
  • मिट्टी का कटाव: दीवार टूटने के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी बह रही है (Erosion), जिससे सड़क खोखली हो गई है।
  • जलभराव: नाले का संकरा होना और जल निकासी की व्यवस्था न होने से पानी सड़क पर भर रहा है, जो नींव को और कमजोर कर रहा है।

प्रशासनिक उदासीनता का आलम

रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल प्रशासन द्वारा पिछले साल जुलाई से ही निम्नलिखित अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई:

  1. जिलाधिकारी (DM)
  2. चंदौली सांसद
  3. मुगलसराय विधायक

Naugarh News: रोटरी क्लब वाराणसी ने कराया 11 गरीब कन्याओं का विवाह

देवखत में रोटरी क्लब वाराणसी की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम।
देवखत में रोटरी क्लब वाराणसी की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम।

Young Writer, नौगढ़। रोटरी क्लब ऑफ़ वाराणसी नार्थ के तत्वावधान में मंगलवार को क्षेत्र के महर्षि बाल्मीकि सेवा संस्थान देवखत के परिसर स्थित पंचदेव मंदिर में 11 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। इस पुनीत आयोजन ने सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। सामूहिक विवाह समारोह में बारात दुर्गा मंदिर परिसर नौगढ़ से पारंपरिक बैंड-बाजे के साथ  देवखत गांव स्थित पंचदेव मंदिर पहुंची। जहां ग्रामीणों व आयोजकों ने बारातियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

पूरे मंदिर परिसर में वैवाहिक उल्लास और मंगल गीतों का वातावरण बना रहा। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री रासबिहारी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के सक्षम वर्गों और सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर गरीब एवं असहाय परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना चाहिए। बताया कि कन्यादान सबसे बड़ा दान है। इस प्रकार के आयोजन से समाज में सामाजिक समानता, सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूती मिलती हैं। विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने रोटरी क्लब के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की। कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का बोझ कम करते हैं। बल्कि समाज में समानता और भाईचारे की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।

रोटरी क्लब ऑफ़ वाराणसी नार्थ के पदाधिकारियों ने सभी कन्याओं का विधिवत कन्यादान कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया। विवाह संस्कार वाराणसी से आए आचार्य पं. विजय बिहारी पांडेय के निर्देशन में उनके सहयोगी आचार्य पं. प्रदीप कुमार दूबे, पंकज दूबे, सत्येंद्र पांडेय सहित अन्य ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शास्त्रीय विधि से संपन्न कराया। आयोजन के अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर रुचि भार्गव, सतीश चंद्र जैन, अशोक कुमार सुल्तानिया, दिनेश गर्ग, दिवाकर मिश्रा, कृष्ण कुमार, रामनाथ, रामवृक्ष कोल अभिषेक सहित अनेक गणमान्य लोग व काफी संख्या में बाराती व घराती मौजूद रहे।

आयोजन की मुख्य झलकियां

  • भव्य बारात: दुर्गा मंदिर, नौगढ़ से बैंड-बाजे के साथ पारंपरिक बारात निकली, जिसका देवखत गांव में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।
  • वैदिक रीति-रिवाज: विवाह संस्कार वाराणसी के आचार्य पं. विजय बिहारी पांडेय और उनकी टीम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शास्त्रीय विधि से संपन्न कराया गया।
  • उपहार और आशीर्वाद: रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने ‘कन्यादान’ की रस्म निभाई और सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर उनके सुखद भविष्य की कामना की।

अतिथियों के विचार

अतिथिमुख्य संदेश
रासबिहारी (मुख्य अतिथि, VHP)कन्यादान सबसे बड़ा दान है। समाज के सक्षम वर्ग को निर्धन बेटियों के विवाह में आगे आकर सहयोग करना चाहिए।
विकास मित्तल (SDM, नौगढ़)ऐसे आयोजन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का बोझ कम करते हैं और समाज में भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं।

महाशिवरात्री मेलाः कालेश्वरनाथ मंदिर में चप्पे चप्पे की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

महाशिवरात्री मेला को लेकर चतुर्भुपजपुर स्वयंभू कालेश्वर महादेव मंदिर पर जानकारी लेते हुए एसडीएम और सीओ।
महाशिवरात्री मेला को लेकर चतुर्भुपजपुर स्वयंभू कालेश्वर महादेव मंदिर पर जानकारी लेते हुए एसडीएम और सीओ।

पीडब्ल्यूडी, पंचायत और बिजली विभाग के अधिकारियों को दिया गया निर्देश

Young Writer, सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा और चतुर्भुजपुर स्थित स्वयंभू बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर से महाशिवरात्री के दिन जलाभिषेक के साथ शिव बारात आकर्षक झांकी के साथ गाजे बाजे के साथ निकाली जाती है। इसको लेकर मंगलवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर और सीओ स्नेहा तिवारी विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर में बैठक किया। इस दौरान सुरक्षा और दर्शन पूजन को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट वाराणसी से संबद्ध चतुर्भुजपुर स्थित स्वयंभू बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर एक अति प्राचीन मंदिर है। यहां पर महाशिवरात्री पर दर्शन पूजन के लिये आस्थावानों का जनसैलाब उमड़ता है। महाशिवरात्री पर यहां तीन दिवसीय मेला का आयोजन होता है। इसके अलावा सकलडीहा के महेश्वर मंदिर से महाशिवरात्री पर शिव बारात निकाली जाती है। इसको लेकर एसडीएम कुंदन राज कपूर और सीओ स्नेहा तिवारी ने संभावित भीड़ और सुरक्षा को लेकर पीडब्लयूडी, पंचायत विभाग और बिजली और रेलवे पुलिस के साथ संयुक्त रूप से बैठक किया। अधिकारियों को मंदिर परिसर के आसपास बैरिकेडिंग, शौचालय, सीसीटीवी कैमरा, खोया-पाया केंद्र, स्थायी कंट्रोल रूम, निर्बाध बिजली आपूर्ति और मेडिकल टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

श्रद्धालुओं को केवल रेलवे क्रॉसिंग और फुट ओवरब्रिज का उपयोग करने की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त, चार पहिया और दो पहिया वाहनों का मंदिर की ओर जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। एसडीएम और सीओ ने बताया कि पूरा मेला परिसर से लेकर मंदिर परिसर की निगरानी ड्रोन कैमरा के साथ सीसीटीवी से निगरानी रखा जायेगा। महिला पुरुष की अलग अलग बैरेकेटिंग कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद, ग्राम प्रधान अरविंद यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और महाशिवरात्रि कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

प्रमुख दिशानिर्देश और व्यवस्थाएं

  • ड्रोन से निगरानी: पूरे मेला क्षेत्र और मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर ड्रोन कैमरों और CCTV के जरिए नजर रखी जाएगी।
  • यातायात नियंत्रण: * मंदिर की ओर दो पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
    • श्रद्धालुओं को केवल रेलवे क्रॉसिंग और फुट ओवरब्रिज का उपयोग करने की अनुमति होगी।
  • बैरिकेडिंग: महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि दर्शन सुलभ हो सकें।
  • बुनियादी सुविधाएं: पीडब्ल्यूडी, पंचायत और बिजली विभाग को बैरिकेडिंग, शौचालय, निर्बाध बिजली आपूर्ति और मेडिकल टीम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • कंट्रोल रूम: परिसर में एक स्थायी कंट्रोल रूम और खोया-पाया केंद्र स्थापित किया जाएगा।

धार्मिक महत्व

यह मंदिर काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट, वाराणसी से संबद्ध है। महाशिवरात्री पर यहाँ तीन दिवसीय मेले का आयोजन होता है और सकलडीहा के महेश्वर मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली जाती है।

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली/नियामताबाद अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के समीप सोमवार की देर रात ट्रक के चपेट में आने से 44 वर्षीय बाल मुकुंद अग्रहरि की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के छोटे भाई चंदन अग्रहरि के तहरीर पर पुलिस अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुट गई।
बताते हैं कि कमालपुर निवासी बालमकुंद अग्रहरि 44 वर्ष अपने पड़ोसी नीरज मोदनवाल उर्फ निक्की 25 वर्ष के साथ सोमवार की देर शाम घर से बाइक से वाराणसी जा रहे थे। सरेसर गांव के समीप ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। तभी तेज गति से पीछे से आ रही ट्रक की चपेट में आने से बालमुकुंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नीरज मोदनवाल उर्फ निक्की घायल हो गए। मौका पाकर ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई चंदन अग्रहरि व अमर दीप है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुट गई।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: Gurukul School के 200 बच्चों ने खाई एल्बेंडाजोल की दवा

गुरुकुल स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को दवा खिलाते शिक्षक।
गुरुकुल स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को दवा खिलाते शिक्षक।

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के नेगुरा स्थित गुरुकुल स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों को दिवस की महत्ता के बारे में प्रबंधक इसरार अहमद ने बताया। इसके बाद शिक्षकों द्वारा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को एक-एक कर दवा खिलाई गई। स्कूल के 200 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई।

इस दौरान जिले के स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शिक्षकों की देखरेख में बच्चों को आयु के अनुसार दवा की खुराक दी गई। प्रधानाचार्य कृष्णकांत ने बच्चों को बताया कि पेट के कीड़े न केवल पोषण में कमी लाते हैं, बल्कि बच्चों में एनीमिया (खून की कमी) और शारीरिक कमजोरी का मुख्य कारण भी बनते हैं। ऐसे में बच्चों की छह माह में एक बार कीड़े की दवा का सेवन करना चाहिए। कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। हमारा उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस जैसे अभियान बच्चों को कुपोषण से बचाने प्रभावी साबित होगा। दवा वितरण के साथ-साथ बच्चों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्हें नियमित रूप से हाथ धोने, नाखून साफ रखने, साफ पानी पीने और खुले में नंगे पैर न खेलने की सलाह दी गई।

स्वच्छता ही बचाव है

दवा वितरण के साथ ही बच्चों को जीवनशैली में स्वच्छता अपनाने के गुर भी सिखाए गए। शिक्षकों ने बच्चों को:

  • नियमित रूप से हाथ धोने,
  • नाखून साफ रखने,
  • स्वच्छ पानी पीने,
  • और खुले में नंगे पैर न घूमने की सलाह दी।

कम्पोजिट विद्यालय उदयपुरा में ‘उमंग’ वार्षिकोत्सव की धूम‚ नन्हे सितारों ने बिखेरा जलवा

कंपोजिट विद्यालय उदयपुरा में मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट करते शिक्षक।
कंपोजिट विद्यालय उदयपुरा में मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट करते शिक्षक।

कंपोजिट विद्यालय उदयपुरा में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

Young Writer News: शहाबगंज विकासखंड के कम्पोजिट विद्यालय उदयपुरा में वार्षिकोत्सव उमंग समारोह बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छात्र संख्या अधिक होने वाले सात परिषदीय विद्यालयों में किचन रूम का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे बच्चों को बेहतर सुविधा मिलेगी। कहा कि बच्चों को मंच मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय आज प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है। आज के बच्चे पढ़ाई के साथ खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस दौरान गणित मॉडल प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले खुशी, अमन व शिवम को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत, जय भीम, मिक्स सांग, नशा उन्मूलन सामाजिक संदेशों से जुड़ी प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान इन्दू सिंह, अशोक सिंह, प्रधानाध्यापक वरुणेन्द्र पाठक, अमर बहादुर सिंह, अच्युतानंद त्रिपाठी,मेराज अहमद, संतोष त्रिपाठी, विवेकानंद त्रिपाठी, प्रवीण पाण्डेय, बंदना सिंह, भूपेंद्र सिंह, विकास यादव, अभिनव सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संचालन विवेकानंद सिंह ने किया।

वार्षिकोत्सव ‘उमंग’: मुख्य आकर्षण

1. कार्यक्रम का शुभारंभ

  • मुख्य अतिथि: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह
  • विशिष्ट अतिथि: खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार
  • कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

2. प्रमुख घोषणाएं और विचार

  • बेहतर सुविधाएं: छात्र संख्या वाले 7 परिषदीय विद्यालयों में नए किचन रूम का निर्माण कराया जा रहा है।
  • आत्मविश्वास: ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए मंच प्रदान कर रहे हैं।
  • गुणवत्ता: सरकारी विद्यालयों में शिक्षा और खेलकूद के स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है।

3. मेधावी छात्रों का सम्मान

गणित मॉडल प्रतियोगिता में जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले होनहार छात्रों को सम्मानित किया गया:

  • खुशी
  • अमन
  • शिवम

4. सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

बच्चों ने विभिन्न विषयों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिनमें शामिल थे:

  • सरस्वती वंदना और देशभक्ति गीत।
  • ‘जय भीम’ और मिक्स सांग पर नृत्य।
  • सामाजिक संदेश: नशा उन्मूलन पर आधारित मार्मिक प्रस्तुतियां।

चंदौली में धान खरीद के मुद्दे पर मुखर हुआ किसान मोर्चा‚ कलेक्ट्रेट में एडीएम को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते किसान मोर्चा के सदस्य।
कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते किसान मोर्चा के सदस्य।

Young Writer, चंदौली। संयुक्त किसान मोर्चा चंदौली के बैनर तले किसान मजदूर संयुक्त यूनियन और किसान विकास मंच के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी कार्यालय चंदौली पहुंचे। इस दौरान धान खरीद बंद किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। अपर जिलाधिकारी फाइनेंस और रेवेन्यू को 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान किसानों ने कहा कि जिन किसानों का धान खरीदना बाकी है उसकी तौल कराई जाए। 28 फरवरी तक सभी क्रय केंद्रों को चालू किया जाय। जिन किसानों का धान तौल गया है उसकी पोर्टल पर फीडिंग की जाए। धान खरीद में किसानों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए समस्याओं के निवारण हेतु कोई बड़ा अधिकारी नियुक्त किया जाए। कहा कि खरीद के पीक सीजन में जिला विपणन अधिकारी डिप्टी आरएमओ को दूसरे कार्यों में न लगाया जाए। संयुक्त किसान मोर्चा के उपरोक्त कार्यक्रम को देखते हुए डिप्टी आरएमओ राघवेंद्र सिंह ने चंदौली जिले में धान की सरकारी खरीदी आज से चालू किए जाने की घोषणा कर दी है। दस पर संयुक्त किसान मोर्चा खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम में पारसनाथ विश्वकर्मा, दीनानाथ श्रीवास्तव, राम अवध सिंह, रतन सिंह, वीरेंद्र सिंह, सियाराम चौहान, शेषनाथ यादव, सुजीत सिंह, अरुण सिंह, पिंटू, गुड्डू पासवान, तौसीफ खान, सुरेश मौर्य, राम अवध यादव, पंकज सिंह, धीरेंद्र सिंह, त्रिलोकी नाथ यादव, धनंजय यादव आदि थे।

Chandauli:युवती अपने शरीर पर डाला डीजल फिर लगा दी आग,परिजनों में मचा कोहराम


नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने अपने शरीर पर डीजल डालकर खुद को आग के हलावे कर दिया। घटना से परिजनों हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू आया और इलाज के लिए इलाज जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बताते है कि अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव निवासी विजय उर्फ पिंटू खरवार की 19 वर्षीय पुत्री सुमन रविवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में अपने शरीर पर डीजल डालकर मकान के कमरे में आग लगा ली। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालात गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार प्रेम प्रसंग में आडे आ रहे परिवार से आजीज युवती ने आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस बाबत थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि जिला चिकित्सालय में युवती का बयान दर्ज किया गया है। जिसमें युवती ने स्वयं आग लगाने की बात कबूल की है। फिलहाल ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

Chandauli
clear sky
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
38 %
2.4kmh
0 %
Wed
37 °
Thu
40 °
Fri
40 °
Sat
41 °
Sun
41 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights