21.5 C
Chandauli
Tuesday, March 17, 2026

Buy now

Home Blog Page 76

मल्ल युद्ध: साड़ों के भिड़ंत से जीटी रोड पर अफरातफरी

साडों की लड़ाई

Young Writer, डीडीयू नगर। नगर के जीटी रोड स्थित अखबार सेंटर के पास सोमवार की सुबह दो सांड आपस में भिड़ गए‚ जिससे अखबार वितरक व राहगीर इधर उधर भाग कर जान बचाए।काफी संख्या में अखबार के साथ  वितरकों का बाइक, स्कूटी और साइकिल व अग्रवाल फैंसी स्टोर के शटर का शीशा टूट गया । भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सोनू किन्नर व अधिशासी अधिकारी से मांग किया की सांडों को पकड़ा जाए व जो नुकसान  हुआ है उसका मुआवजा दिया जाए।

Chandauli: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला विवाहिता का अधजला शव,क्षेत्र में सनसनी

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बनौली खुर्द गांव के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे मंगलवार को एक महिला का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुचे सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने तत्काल महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाई में जुट गए।
बताते हैं कि पिंकी दोपहर से ही लापता थी देर रात तक पास पड़ोस के लोग देर रात तक उसकी तलाश करते रहे। इसी बीच पिंकी केशरी की अधजली लाश रेल ट्रैक किनारे पड़ी मिली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य व सुबूत एकत्र किए। इसके अलावा जीआरपी व आरपीएफ की टीम मौके पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।आशंका जताई जा रही है कि पिंकी की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। पिंकी केशरी के पति प्रेमचंद्र केशरी की मृत्यु करीब 15 साल पहले हो चुकी थी। उसकी 22 वर्षीय एक बेटी है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला का शव मिला मिला है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chandauli:या देवी सर्वभूतेषु मातृ रूपेश संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो: नम के मंत्र से गूँजे देवी मंदिर,जयकारे संग खूब बजे घंट-घड़ियाल


चंदौली। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन रविवार को नगर के मंदिरों में माँ के जयकारों और घंट-घड़ियाल की ध्वनियों से पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने अपने-अपने घरों में वैदिक मंत्रोच्चार व शुभ मुहूर्त में कलश की स्थापना कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।

नगर के देवी मंदिरों में घंट-घड़ियाल के साथ सुबह से ही या देवी सर्वभूतेषु मातृ रूपेश संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम।.के मंत्र से गूँजते रहा था। चैत्र नवरात्र के पहले दिन नगर के काली देवी महाबीर मंदिर सरस्वती मंदिर मठ मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। तथा नारियल चुनरी धूप गुड़हल चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही नगर में मंदिरों के आसपास की प्रसाद की दुकानों से माला चुनरी के साथ नारियल की बिक्री खूब हुई। हर कोई अपने पूजा की थाली में माला नारियल के साथ चुनरी लेकर माँ के सामने हाजिरी लगाने को जा रहा था।

Chandauli:व्यापारी को मारते चौकी इंचार्ज ले गए थाने,आक्रोशित दुकानदारों ने किया चक्का जाम


इलिया। कस्बा में खोवा पनीर के व्यवसायी द्वारा चौकी इंचार्ज को पनीर ना देना महंगा पड़ गया। पनीर ना मिलने से बौखलाये चौकी इंचार्ज सूरज सिंह ने शनिवार की शाम व्यवसायी मुकेश यादव को मारते पीटते, घसीटते हुए थाना ले गए। चौकी इंचार्ज की तानाशाही से बौखलाएं व्यापारियों ने लेवा इलिया मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। और चौकी इंचार्ज के निलंबन की मांग पर अडे रहे। लगभग 45 मिनट तक चले चक्का जाम के बाद मौके पर आए थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने व्यापारियों को समझा बूझकर चौकी इंचार्ज को 24 घंटा के अंदर हटाए जाने का आश्वासन देकर चक्का जाम समाप्त कराया।
खोवा पनीर का व्यवसायी मुकेश यादव शाम के वक्त अपनी दुकान पर था। इसी वक्त चौकी इंचार्ज सूरज सिंह दुकान पर पहुंचे और पनीर का मांग किये थोड़ा बहुत पनीर उसने दिया लेकिन उसका पैसा नहीं दिया गया और अधिक पनीर मांगने पर उसने देने से इनकार कर दिया। जिस पर चौकी इंचार्ज ने पहले उसे समझाने की धमकी दी, बावजूद दुकानदार पनीर नहीं दिया तो उसे दुकान से मारते पीटते, घसीटते हुए गली से रोड पर ले आये और गाड़ी में बैठाकर थाना ले गए। इधर चौकी इंचार्ज सूरज सिंह की तानाशाही देखकर व्यापारी लाम बंद हो गए और लेवा लिया मार्ग पर चक्का जाम कर दिया तथा पुलिस की तानाशाही के विरोध में नारे लगाते हुए चौकी इंचार्ज के निलंबित की मांग करने लगे। इसी बीच थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और व्यापारियों को समझा बुझाकर 24 घंटा के अंदर चौकी इंचार्ज को हटाए जाने का आश्वासन देकर चक्का जाम समाप्त कराया। चक्का जाम के दौरान व्यापारी संतोष सिंह, अरविंद केसरी, अशोक केसरी, राकेश शर्मा सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Chandauli जिला अस्पताल के पास सर्विस रोड से ब्रेकर हटाने के लिए किया प्रदर्शन

Young Writer, चंदौली। जिला अस्पताल के सामने सर्विस रोड पर बने ब्रेकर को लेकर बृहस्पतिवार की रात लोगो ने प्रदर्शन किया है। लोगों ने कहा कि यहां बेढंग ब्रेकर बनाया गया है, जो मानक के विपरीत है और नहीं कोई सांकेतिक बोर्ड लगाया है। मांग किया कि तत्काल उक्त ब्रेकर को हटाया जाए।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां से बाजार व जिला अस्पताल आने जाने के लिए हज़ारों वाहन गुजरते है। बेढंग तरीके से बने ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट जाती है। बताया कि यहां प्रतिदिन लोग दुर्घटना का शिकार हो जा रहे है। आज भी यहां ब्रेकर से उछली एक बाइक से अनियंत्रित होकर एक महिला अपने एक साल के बच्चे को लेकर गिर गई, जिससे दोनों को गंभीर चोटे आई है। कहां की ब्रेकर से आए दिन दुर्घटना होती हैं तत्काल वहां से ब्रेकर हटाया जाए। इस बाबत जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि इस बाबत संबंधित से बातकर समस्या का निराकरण किया जाएगा।

Chandauli:नहर में गिरने से बाइक सवार की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


शहाबगंज। थाना क्षेत्र के मसोई गांव निवासी  रमाशंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह भुसीकृतपुरवा नहर पुल से घर जाते समय गुरुवार की रात नहर में गिरने से मौत हो गयी। जानकारी मिलते ही ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आये। चिकित्सक ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।
रमाशंकर सिंह भुसीकृत पुरवा गांव के नहर पर पान खाने के बाद अपने घर मसोई जा रहे थे। काली मां मन्दिर के पास बाईक अनियंत्रित होने के कारण नहर में गिर गयी। जिसमें रमाशंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह नहर में किचड़ होने के कारण दब गये। उनके सिर के पास बाईक भी गिर गयी। गांव में शिव कथा हो रही थी। कुछ लोग वापस लौट रहे थे। नहर में इन्डीकेटर की बत्ती जलते देख कर पास जाकर देखें तो एक व्यक्ति दबे थे। ग्रामीणों को जानकारी देकर बुला कर निकाला गया।1स्वजनों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाये। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। स्वजनों ने वाराणसी में दाह संस्कार कर दिया।

Chandauli:मिड-डे-मील के भोजन में कीड़ा मिलने पर अभिभावकों ने किया हंगामा,अधिकारी ने दिए जांच के आदेश


इलिया। कंपोजिट विद्यालय पालपुर में मिड- डे- मील के भोजन में शुक्रवार को कीड़ा मिलने पर स्कूल के बच्चों तथा अभिभावकों ने हंगामा किया। मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी को हुई तो उन्होंने जांच हेतु एबीएसए को निर्देशित किया है।
विद्यालय में मिड डे मील के तहत शुक्रवार को दोपहर में मीनू के अनुसार तहरी बनी हुई थी। लंच के दौरान छात्रों को भोजन परोसा गया। वहीं कुछ छात्रों ने भोजन में कीड़ा देखा तो शोर गुल मचाते हुए घर चले गए और जाकर अभिभावकों को तहरी में कीड़ा होने की जानकारी दी। इधर भोजन में कीड़ा होने की जानकारी पर प्रधानाध्यापक सुरेश सोनकर ने कीड़ा मिले तहरी को परोसने से रोककर तत्काल रसोईया से दूसरा भोजन पकवाया। तब तक कुछ अभिभावक स्कूल में आ धमके और शोर गुल मचाने लगे। तथा प्रकरण से उप जिलाधिकारी को अवगत कराया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच हेतु खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार को निर्देशित किया। सूचना मिलते ही एबीएसए मौके पर पहुंच गए। जांच में प्रधानाध्यापक ने सफाई देते हुए कहा कि तहरी में कीड़ा मिलने की जानकारी होते ही भोजन को परोसने से रोक दिया गया। और रसोईया से दोबारा भोजन बनवाकर बच्चों को खिलाया जा रहा है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया है कि किसी भी कीमत में मिड डे मील में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्कूल‚ अस्पताल व पावर हाउस नहीं बनवा पाए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह‚ धानापुर तहसील व चोचकपुर पक्का पुल का वादा भी अधूरा: Manoj Singh W

मनोज सिंह डबलू

सैयदराजा के पूर्व विधायक ने विधायक सुशील सिंह से किए कई सवाल

Young Writer, चंदौली। सूबे में चल रहे यूपी उत्सव के अंतिम दिन सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू शुक्रवार को भाजपा विधायक सुशील सिंह से कई सवाल किए। कहा कि सैयदराजा विधायक, भाजपा सरकार के कसीदे पढ़ते हुए योजनाएं गिना रहे हैं कि सरकार गरीबों को आवास, राशन व किसान सम्मान निधि दे रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सुशील सिंह सैयदराजा विधायक नहीं होते तो ये सुविधाएं सैयदराजा विधानसभा की जनता को नहीं मिलती। चार बार के विधायक होने के नाते भी आठ साल में एक भी बड़ा काम कराने में सुशील सिंह नाकाम रहे हैं।

मनोज सिंह डब्लू ने सवाल किया कि अनुभवी विधायक होते हुए भी सुशील सिंह सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में एक भी इंजीनियरिंग, तकनीकी एवं एग्रीकल्चर कालेज की स्थापना कराने में नाकाम रहे। ना ही बेटियों की शिक्षा के लिए कोई आधारशीला रहने में सफल रहे। धानापुर को तहसील बनाने का इनका दावा आज भी अधूरा है। इतना ही नहीं चोचकपुर में पक्का पुल निर्माण का वादा भी लम्बे समय से हवा में झूल रहा है। कुम्भ मेले के मद्देनजर चोचकपुर से हटाए गए पीपा को भी वापस मंगाने में विधायक सुशील सिंह नाकाम रहे। ऐसे में क्षेत्रीय जनता हरदिन दुश्वारी झेल रही है।

Manoj Singh W ने कहा कि सैयदराजा विधायक बीते आठ सालों में 20-24 बार मुख्यमंत्री से मिले, लेकिन एक भी काम करा पाने में नाकाम रहे। सेना भर्ती कराने का इनका दावा भी हवाहवाई साबित हुआ। ऊर्जा के क्षेत्र में इनके द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया गया। आठ सालों में एक भी पावर हाउस की स्थापना नहीं हुआ। अमड़ा पावर हाउस को लेकर हर साल वादे और दावे होते हैं, लेकिन आज तक मौके पर कुछ नहीं हो सका। फायर स्टेशन की स्थापना व अस्पतालों के निर्माण में भी सैयदराजा विधायक का रिकार्ड फिसड्डी ही रहा है। कहा कि मेडिकल कालेज की स्थापना में सैयदराजा विधायक का कोई रोल नहीं है। इतना जरूरत है कि उन्होंने राजकीय मेडिकल कालेज को स्वशासी कराने में अपनी भूमिका जरूरत अदा की है। इसका श्रेय उन्हें जरूर लेना चाहिए। उन्होंने कर्मनाशा किनारे जाकर भी कुछ सगुफा छोड़ने का काम किया था, लेकिन पटल पर कुछ भी कराने में नाकाम रहे।

कहा कि नए सृजनात्मक कार्य कराने में नाकाम रहे सैयदराजा विधायक के क्षेत्र में मौजूद अमड़ा अस्पताल के ध्वस्तीकरण के आदेश की भी चर्चाएं है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। कटाक्ष करते हुए कहा कि इतने अनुभवी विधायक को आठ वर्ष में कम से कम आठ काम तो जरूर करने चाहिए, लेकिन आज भी इतने अनुभवी विधायक को सरकार की योजनाएं गिनाना पड़ रहा है। क्योंकि जनकल्याण व विकास को लेकर इनका प्रयास लगभग नगण्य रहा है। ऐसे में सैयदराजा की जनता का बदहाल होना स्वाभाविक है। यहां के नौजवान, किसान, बेटियां व आम नागरिकों को अनुभवी विधायक से बड़ी उम्मीदें थी, जिस पर वह खरा नहीं उतर पाए।

Hindustani Academy सम्मान-2025 से नवाजे जाएंगे प्रख्यात साहित्यकार डा. उमेश प्रसाद सिंह

डा. उमेश प्रसाद सिंह।
डा. उमेश प्रसाद सिंह।

Young Writer, चंदौली। ललित निबंधनकार व जनपद के वरिष्ठ एवं प्रख्यात साहित्यकार डा. उमेश प्रसाद सिंह, हिन्दी साहित्य में अपनी उत्कृष्ट योगदान के लिए हिन्दुस्तानी ‘एकेडेमी सम्मान-2025‘ से सम्मानित होंगे। उन्हें यह पुरस्कार 25 मार्च को हिन्दुस्तार एकेडेमी प्रयागराज के गांधी सभागार में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में दिया जाएगा। इसकी जानकारी होते ही जनपद के साहित्यकारों ने खुशी जाहिर की है। कहा कि डा. उमेश प्रसाद सिंह ने अपनी रचनाओं के जरिए हिन्दी साहित्य को सींचने का काम किया है वह न केवल चंदौली व काशी बल्कि पूरे देश में ललित निबंध की जानी-मानी हस्ती हैं।

विदित हो कि हिन्दुस्तानी एकेडेमी प्रयागराज उत्तर प्रदेश सरकार के नियंत्रणाधीन संस्था है। इसकी स्थापना हिन्दी, उर्दू एवं अन्य क्षेत्रीय बोलियोंके संवर्धन एवं विकास के लिए 29 मार्च 1927 को किया गया था। यह देश की उन संस्थाओं में से है जो लगभग एक शताब्दी से साहित्य की सेवा करती चली आ रही है। हिन्दुस्तानी एकेडमी प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस पर प्रतिष्ठित विद्वानों को एकेडेमी सम्मान से सम्मानित करती है। इस वर्ष स्थापना दिवस समारोह शनिवार को एकेडेमी के गांधी सभागार में आयोजित किया गया है।

इस दौरान संस्था ने हिन्दी साहित्य को अपनी रचनाओं से सींचने वाले चंदौली जनपद के खखड़ा गांव निवासी ललित निबंधकार डा. उमेश प्रसाद सिंह को एकेडेमी सम्मान-2025 से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। बीते बुधवार को इस आशय का पत्र एकेडेमी ने डा. उमेश प्रसाद सिंह को प्रेषित कर अवगत कराया। साथ ही उन्हें स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित को सम्मान को अंगीकृत करने का आग्रह भी किया है। एकेडेमी सम्मान के लिए डा. उमेश प्रसाद सिंह का चयन किए जाने पर उनके साथी साहित्यकारों ने खुशी जाहिर की है। इस मौके पर डा. अनिल यादव, रामजी प्रसाद भैरव, डा. विनय कुमार वर्मा आदि ने खुशी जाहिर की है।

Chandauli:उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का विशाल व्यापारी सम्मान व होली मिलन समारोह सम्पन्न,गंगा जमुनी तहजीब रही कायम


चंदौली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को नगर के एक वाटिका में विशाल व्यापारी सम्मान व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका सुभ आरंभ मुख्यातिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व राज्य सभा सांसद बनवारी लाल कंछल, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री व्यापार मंडल संजय अग्रहरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारी हर वर्ग की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहता है। व्यापारी हर प्रकार का टैक्स देता है। जिससे क्षेत्र का विकास होता है। व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले के खिलाफ सरकार कड़ी कार्यवाही करें। व्यापारियों के मान सम्मान और सुरक्षा की गारंटी सरकार के हाथ में है।

जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि व्यापारी संगठन बहुत उम्दा काम कर रहा है संगठन व्यापारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है। सरकार को व्यापारियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा की गंभीरता से चिता करनी चाहिए। व्यापारी केवल करदाता नहीं बल्कि कामदाता भी होता है। कहा कि देश के कारपोरेट घराने बड़ी संख्या में ऑनलाइन कारोबार में शामिल हैं। जो अरबों का माल एक बार में खरीदते हैं। इनको माल सस्ता पड़ता है। जिसको ऑनलाइन बेच कर अच्छा मुनाफा कमाते हैं। वही खुदरा व्यापारियों का माल इतना सस्ता नहीं पड़ता। जिसको संकट का सामना करना पड़ता है। कारपोरेट घराने सस्ता माल बेचकर खुदरा व्यापारियों के पेट पर लात मार रहे हैं। इससे देश करोड़ खुदरा व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान वरिष्ठ जिला महामंत्री राकेश मोदनवाल, प्रदेश मंत्री चंदेश्वर जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक केसरी, उपाध्यक्ष उद्योग मंच गुरदीप सिंह, नगर उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, नगर उपाध्यक्ष मंसूर आलम, प्रभारी महामंत्री संतोष जायसवाल, उपाध्यक्ष मोहन सेठ, कृष्ण सेठ, शंकर गुप्ता, दिनेश रस्तोगी, पंकज प्रसून पांडे, भानु यादव, दीपक जायसवाल, राकेश जयसवाल, कुंदन चौहान, हनुमान चौरसिया, शमशेर चौहान, सूरज केसरी, गुलाबचंद केसरी, सुनील जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
इनसेट—–
सम्मेलन में गंगा जमुनी तहजीब रही कायम

चंदौली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में विशाल व्यापारी सम्मान व होली मिलन समारोह के दौरान गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली जहा संगठन ने रोजेदार व्यापारियों को रोजा खोलने के लिए अफ्तार पार्टी का भी इंतेज़ाम किया गया था। जिससे दूरदराज से आए रोजेदारों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

Chandauli
clear sky
21.5 ° C
21.5 °
21.5 °
30 %
1.6kmh
2 %
Tue
38 °
Wed
39 °
Thu
40 °
Fri
40 °
Sat
30 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights