चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र के धरना गांव में गोली हत्याकांड को लेकर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बदमाशों पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ मुगलसराय कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उनको गिरफ्तार करने के लिए कई टीमों का गठन कर किया है।
दरसअल धरना गांव निवासी अरविन्द यादव उर्फ बिन्दू 40 वर्ष जिम संचालक एवं प्रापर्टी डीलर को बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार दी गई थी। जिसे तत्काल ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान अरविन्द यादव उर्फ बिन्दू की मौत हो गई। उक्त घटना में थाना मुगलसराय पर मृतक के परिजनों के तहरीर पर धारा 368/2025 धारा 3(5), 103(1), 324(2), 352 बीएनएसएस में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस कार्यवाई में जुट गई हैं।
इनसेट—–
आठ बदमाशों पर 25 हजार का इनाम घोषित
चंदौली। पुलिस ने जिम संचालक गोली हत्याकांड में शामिल श्याम सिंह यादव उर्फ कल्लू ब्रिजेश यादव सहित अन्य 06 बदमाशों के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर उनके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
Chandauli:धरना गोली हत्याकांड में शामिल बदमाशों पर एसपी ने 25 हजार का इनाम किया घोषित,गिरफ्तारी के लिए कई टीमो का हुआ गठन
संयुक्त कृषि निदेशक मण्डल वाराणसी ने कॄषि कार्यालय व नवीन मंडी का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंदौली। संयुक्त कृषि निदेशक मण्डल वाराणसी शैलेंद्र कुमार मंगलवार को ज़िला कृषि कार्यालय में निरीक्षण कर अभिलेखों का जांच किया। साथ ही माधोपुर नवीन मंडी पहुचकर भौतिक स्टॉक व पॉश मशीन को भी देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने रजिस्टर में दर्ज नंबर पर फोन कर किसान से बातचीत की और उर्वरक उपलब्धता के बाबत जानकारी प्राप्त की और संतुष्ट नजर आए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय किसानों को खतौनी के आधार पर उर्वरक वितरण किया जाए। साथ ही किसान रजिस्टर में किसानों का नाम पता व मोबाइल नंबर के साथ उर्वरक बोरे की संख्या भी अंकित किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। ततपश्चात उन्होंने मझवार गांव पहुचकर खाद की दुकानों पर छापेमारी की और जहा दुकानदारों में हड़कंप मच गया। उन्होंने दुकान में रखे स्टॉक का जांच किया। और दुकानदारों को रेड बोर्ड व स्टॉक अंकित करने का निर्देश दिया। और दुकानों के बाहर क्षेत्रीय प्रबंधक व कृषि अधिकारी का नाम भी लिखने का निर्देश दिया। साथ ही चेताया कि किसी भी दुकानदार द्वारा किसानों को उचित मुल्य के ऊपर खाद की बिक्री की गई तो उक्त दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। साथ ही दूकान का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी बिनोद कुमार यादव, अपर जिला कृषि अधिकारी पूजा त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक इफ्को अभिषेक त्रिपाठी, चंदन सिंह, मयंक सिंह, दिग्विजय सिंह, चन्द्रमणि, अलिखेश गिरी,रामदयाल मौजूद रहे।
Chandauli:मामूली विवाद में मनबढ़ युवक ने प्रधान के पिता व भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला,माथे पर कुल्हाड़ी फसा देख मचा हड़कंप
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के गुरेरा गांव में मंगलवार को मामूली विवाद में बाइक सवार मनबढ़ युवक ने दो लोगों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर फरार हो गया। घटना में कुल्हाड़ी एक व्यक्ति के सर में फस गई। जिसका वीडियो सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल दोनों को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहा चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

बताते हैं कि फूलपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान दिलीप कुमार के पिता बलिराम 65 वर्ष व उनके भाई के पुत्र रामकिशुन 50 वर्ष सुबह अपने घर से बाइक पर बैठकर बलुआ थाने में गांव के ही सूरज कुमार के खिलाफ किसी मामले में मुकदमा दर्ज कराने जा रहे थे। जैसे ही दोनों गुरेरा गांव के समीप चहनियां-सैदपुर हाइवे पर पहुचे की सूरज ने अपने बाइक से ओवरटेक कर कुल्हाड़ी से प्रधान के पिता बलिराम के आंखों पर और रामकिशुन के ऊपर जानलेवा हमला कर फरार हो गया। लहूलुहान हालत में दोनो बाइक से ही चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। आंख में कुल्हाड़ी लगा देख चिकित्सकों में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने दोनो की हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा बेहतर इलाज़ के लिए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुँचे सीओ सदर देवेंद्र कुमार व बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष कुमार मिश्रा ने परिजनों से पूछताछ किया। परिजनों ने बताया कि सूरज ने एक महीने पहले चहनियां में प्रधान दिलीप कुमार पर हमला किया था। सोमवार को देर रात में प्रधान के घर मे घुस कर उपद्रव मचाया था। जब महिलाओं के शोर मचाने पर अन्य परिजन दौड़े तो भाग गया। सुबह 8 बजे पुनः घर पहुँचकर नग्न होकर तांडव मचाया। जिस पर परिजन बलुआ थाने मुकदमा दर्ज कराने जा रहे थे। इस बाबत सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बलुआ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Chandauli News: किसानों के लिए परेशानी का सबब बना सेमरा के पास बना छलका
Young Writer, Chandauli: शहाबगंज क्षेत्र के गोविन्दीपुर राजवाहा में सेमरा गांव के पास सिंचाई विभाग द्वारा बनाया गया छलका किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। जिसके कारण खेतों में पानी पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। किसान छलका के पास अवरोधक लगाकर किसी प्रकार खेतों में पानी पहुंचाया जा रही है। वहीं मसोई माइनर का संचालन किसी प्रकार हो रहा है, जिससे धान रोपाई कार्य धीमी गति से चल रहा है।
गांवों के किसानों ने बताया कि सेमरा गांव पास सिंचाई विभाग द्वारा नया छलका बनाया गया है। लेकिन छलके की ऊंचाई कम होने के कारण पानी नीचे चला जा रहा है। मसोई माइनर का संचालन पूरी तरह से नहीं हो पा रहा जिसके कारण माइनर पर आश्रित सेमरा, विलासपुर, डूमरी, अमांव, मसोई गांव के हजारों बीघा खेत में पानी पहुंचाने के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है। किसान छलका के पास अवरोध लगाकर खेतों में पानी पहुंचाया जा रही है। खेत में पानी पहुंचाने के लिए किसानों को काफी जद्दोजहद करना पड़ रहा है। किसान नेता राम अवध सिंह ने इस समस्या को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते किसानों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। पहले रजवाहा में निर्माण कार्य चलने के कारण नहर देर से खुली, अब मानकों की अनदेखी कर बनाए गए छलका के कारण पूरे क्षेत्र के किसान परेशान हैं। उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि तत्काल छलका की ऊंचाई बढ़ाई जाए, ताकि सिंचाई व्यवस्था सुधर सके और किसानों को राहत मिल सके। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। किसानों ने शासन-प्रशासन से इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग किया।
Railway News : बाबा बैजनाथ धाम जाने वाले किसी ट्रेन में आरक्षित सीट नहीं!
Young Writer, DDU Nagar: रेलवे के 25 प्रतिशत सीट से अधिक वोटिंग टिकट जारी न करने की नीति का असर द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन के इच्छुक भक्तों पर दिख रहा है। झारखंड स्थित बाबा बैजनाथ धाम, मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर धाम, ओंकारश्वर, गुजरात के सोमनाथ, नागेश्वर महादेव और तमिलनाडु के रामेश्वरम जाने के लिए ट्रेनों में नो रूम बता रहा है। इससे शिव भक्तों को परेशानी हो रही है।
सावन माह में पूर्वांचल के लोग वाराणसी में बाबा विश्वनाथ धाम और झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैजनाथ धाम कांवड़ लेकर जल चढ़ाने के लिए जाते हैं। बैजनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए बिहार के सुल्तानगंज से जल उठाते हैं। सावन माह की शुरूआत हो चुकी है। नौ अगस्त को रक्षा बंधन पर इसकी समाप्ति होगी। डीडीयू स्टेशन से सुल्तानगंज जाने वाली ट्रेनों में तीन अगस्त तक सीट उपलब्ध नहीं है। इसी तरह सीधे बैजनाथ धाम जाने के लिए लोग जसीडीह स्टेशन पर उतरते हैं। यहां जाने के लिए तीन अगस्त को वंदे भारत को छोड़ कर अन्य सभी ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं है। वहीं महाकाल और ओंकारेश्वर दर्शन के दर्शन के लिए उज्जैन जाने वली ट्रेन का भी यही हाल है।
डीडीयू स्टेशन से शिप्रा एक्सप्रेस में सीट रिग्रेट है। रामेश्वरम जाने के लिए डीडीयू स्टेशन से डायरेक्ट ट्रेन नहीं है। वाराणसी से रामेश्वरम जाने वाली बनारस रामेश्वरम एक्सप्रेस के स्लीपर में तीन अगस्त को 45, थर्ड एसी में 18 वेटिंग है। डीडीयू से चेन्नई और यहां से रामेश्वरम जाया जा सकता है। चेन्नई जाने के लिए गया चेन्नई में स्लीपर में बीस, संघमित्रा एक्सप्रेस के स्लीपर में नौ, थर्ड एसी में दस नंबर वेटिंग है। इसी तरह द्वारिका में नागेश्वरनाथ मंदिर है। यहां दर्शन को जाने के लिए स्थानीय रेलवे स्टेशन से ओखा गुवाहाटी एक्सप्रेस है। इसमें भी पांच अगस्त को स्लीपर में 23 वेटिंग है जकि थर्ड एसी रिग्रेट है।
सुल्तानगंज जाने के लिए तीन अगस्त को गरीबरथ एक्सप्रेस में 13, लोकमान्य तिलक गुवाहाटी एक्सप्रेस के स्लीपर में रिग्रेट, थर्ड एसी में पांच, ब्रह्मपुत्र मेल के स्लीपर में 11, थर्ड एसी में नौ, फरक्का एक्सप्रेस के स्लीपर में 15, थर्ड एसी में 27, सेकेंड एसी में रिग्रेट, विक्रमशिला एक्सप्रेस के स्लीपर में 11, थर्ड एसी में आठ, नार्थईस्ट एक्सप्रेस के स्लीपर, थर्डएसी और सेकेंड एसी में रिग्रेट, सीमांचल एक्सप्रेस के स्लीपर में 16, थर्ड एसी में रिग्रेट है। इसी तरह उज्जैन जाने के लिए तीन अगस्त को शिप्रा एक्सप्रेस के स्लीपर और थर्ड एसी में सीट रिग्रेट है। इस बाबत मंडल के डीसीएम व जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं के लिए लगातार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। किसी रूट पर अधिक भीड़ है। इसकी समीक्षा की जाती है। इसके आधार पर ट्रेन चलाई जाती है।
Chandauli:ग्राम सचिव आशीष साहनी ने किया 12.81 लाख का गबन,एफआईआर दर्ज
चंदौली। एक तरफ सरकार जिले को आकांक्षी जनपद के रूप में चयन कर आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में जुटी है, वहीं यहां तैनात कर्मचारी सरकार की मंशा को पलीता लगाकर भ्रष्टचार का नया आयाम गढ़ने में लगे। हालांकि भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला सामने आने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी ग्राम विकास अधिकारी आशीष साहनी को निलंबित करने के साथ एफआईआर दर्ज कराया है।
आरोप हैं कि सदर विकास खंड सदर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी आशीष साहनी ने अपने क्लस्टर के ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि 6 के खाते से धनराशि फर्जी ढंग से 927500 एवं बिना सामग्री की आपूर्ति के 354400 रुपये, कुल मिलाकर 1281900 रुपये का भुगतान किया है। शिकायत के बाद मामला संज्ञान में आने पर जांच कमेटी की प्राथमिक जांच में फर्निचर सप्लाई और दो ग्राम पंचायतों में कूड़ा गाड़ी खरीद में व्याप्त पैमाने पर भ्रष्टाचार को अंजाम देते हुए सामान की आपूर्ति किए बगैर ही सरकारी धन भुगतान कर लिया गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत अधिकारी आशीष साहनी ने फर्जी हस्ताक्षर बनाकर ग्राम पंचायतों के बंद पड़े खातों को सक्रिय कराकर उसमें मौजूद धनराशि का गलत तरीके से आहरण कर लिया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सीडीओ आर जगत साईं ने तत्काल उक्त ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करने के साथ ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया, जिसके अनुपालन में एडीओ पंचायत ब्रजेश कुमार सिंह ने सदर कोतवाली में उक्त भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम विकास अधिकारी आशीष साहनी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराया। यह मामला सामने आने के बाद एक बार फिर यहां सरकारी महकमों में फैले भ्रष्टाचार पर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। लोगों का कहना है कि जनता व जनपद के विकास के लिए आए पैसों से अधिकारी व कर्मचारी अपनी जेब भरकर खुद का विकास कर रहे हैं। यही वजह है कि जनपद आज भी आकांक्षी श्रेणी से बाहर नहीं निकल पाया है।
इनसेट—
विभिन्न पंचायतों के ग्राम निधि-6 के खातों से निकाली धनराशि
चंदौली। निलंबित ग्राम सचिव आशीष कुमार साहनी के खिलाफ हुई जांच में यह पाया गया कि उसने नेगुरा ग्राम पंचायत के ग्राम निधि-6 के खाते से 320000 रुपये आहरित किए हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत प्रतापपुर के ग्राम निधि-6 के खाते 168000 रुपये, ग्राम पंचायत कांटा के ग्रामनिधि-6 के खाते से 91500 रुपये, ग्राम पंचायत चक के ग्राम निधि-6 खाते से 342000 रुपये, ग्राम पंचायत के ग्राम निधि-6 खाते से फर्जी तरीके से 24000 आहरण कर सरकारी धन का गबन किया गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत फत्तेपुर कला के ग्राम निधि-6 खाते से 132000, जिसे बाद में ग्राम सचिव द्वारा जमा कर दिया गया। उन्होंने लीलापुर आंगनबाड़ी केन्द्र में डेस्क बेंच के लिए 74400 निकाले और आपूर्ति करने वाले फर्म के साथ सांठगांठ करके सरकारी धन का गबन कर लिया। लीलापुर व ग्राम पंचातय प्रतापपुर में कूड़ा गाड़ी खरीद के नाम 1.4-1.4 लाख निकाल लिया। इसी प्रकार इस प्रकार कुल 1281900 रुपये का गबन ग्राम सचिव आशीष कुमार साहनी द्वारा किए जाना पाया गया है।
सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू के पिता संग हुआ बड़ा हादसा‚ पटना-सिंकदराबाद ट्रेन में जहरखुरानी का हुए शिकार
Young Writer, Chandauli: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के पिता रामअवधर सिंह (77) पटना-सिकंदराबाद ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हो गए। यह घटना और सिंकदराबाद के बीच हुई। हादसे के वक्त उनकी पत्नी उर्मिला सिंह भी सफर कर रही थी, जो कुछ समय के लिए स्लिपर क्लास में मौजूद उनके स्टाफ का हाल-चाल जानने के लिए चली गयी। लौटीं तो देखा कि रामअवध सिंह पर नशीले पदार्थ का प्रभाव हो चुका था। उन्होंने फोन से ट्रेन में सफर कर रहे स्टाफ को सूचना दी और अपने पोते प्रशांत सिंह को घटना से अवगत कराया। ट्रेन के हैदराबाद पहुंचते ही उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं और अभी भी उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
घटना के बाबत जानकारी देते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने बताया कि हाल ही में उनकी छोटी पुत्री को बेटा हुआ था, जिससे मुलाकात के लिए उनके पिता रामअवध सिंह व माता उर्मिला सिंह चंदौली आए हुए थे। वाराणसी में बेटी व नाती से मुलाकात करने के बाद दोनों लोग आधा दर्जन स्टाफ के साथ पटना-सिकंदराबाद ट्रेन पर सवार होकर तेलंगाना के लिए रवाना हुआ। सहकर्मी स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे थे, वहीं उनके माता-पिता सेंकेड एसी के कोच संख्या-ए2 में सीट नंबर-45 व 46 पर सफर कर रहे थे। नागपुर के पास माता उर्मिला सिंह स्लीपर कोच में मौजूद स्टाफ के पास चली गयी।
इसी बीच रामअवध सिंह को एकेला पाकर उनके पास पहुंचे और बातचीत करते-करते खुद को भी क्षेत्र-इलाके का बताते हुए अपनत्व बढ़ाया और इसी बीच मौका पाकर उन्हें नशीला पदार्थ खिला दिया। संयोग अच्छा रहा कि तभी स्लीपर कोच से उनकी पत्नी उर्मिला सिंह भी आ गयी। यह देखकर वहां मौजूद जहरखुरान सरक लिए। नशीले पदार्थ का असर होता देख रामअवध सिंह ने अपने जेवर व अन्य चीजें निकाल कर अपनी पत्नी उर्मिला सिंह को दे दिया और तबियत बिगड़ने की बात कही। इस पर उनकी पत्नी उर्मिला सिंह ने स्टाफ व परिवार के लोगों को सूचित किया और जैसे ही टेªन हैदराबाद पहुंची वहां पहले से मौजूद परिवार के लोग जहरखुरानी के शिकार रामअवध सिंह को पीआरके अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है, लेकिन अभी भी उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में ही अस्पताल में रखा गया है। इस घटना के बाद मनोज सिंह डब्लू भी हैदराबाद अस्पताल पहुंचे और पिता रामअवध सिंह से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। साथ ही लोगों को जागरूक किया कि ट्रेन में सफर के दौरान किसी से कोई खाने-पीने की चीज स्वीकार ना करें।
Chandauli News: रेवसा में मुआवजा व मकान को लेकर आंदोलन जारी‚ भारतमाला परियोजना से प्रभावित हैं 200 परिवार
Young Writer, नियामताबाद। रेवसा गांव के भारतमाला परियोजना में गांव के लगभग 200 बस्ती के लोगों का मकान इसके जद में आ रहा है। जिसके लिए लगातार 34 दिनों से रेवसा बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन चल रहा है। बावजूद इसके शासन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया।
क्षेत्र के रेवसा गांव से होकर भारतमाला परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें रेवसा गांव के लगभग 200 दलितों का मकान उजाड़ने का प्रयास मुगलसराय एसडीएम द्वारा शुरू किया गया तो इसके लिए ग्रामीण उग्र हो गये। इसका जमकर विरोध ही नहीं बल्कि अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए। इनके समर्थन में तमाम पार्टियां उतारकर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली, लेकिन प्रदेश और देश की गूंगी बहरी सरकार गरीबी नहीं गरीबों को ही मिटाना चाहती है।
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को जनपद में आगमन हुआ तो धरने पर बैठे ग्रामीणों को उम्मीद जग की पत्रक के माध्यम से अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री तक रखने का मौका मिलेगा। लेकिन प्रशासन के लोगों द्वारा पुलिस बल लगाकर जगह-जगह इनकी नेताओं को नजरबंद करने के साथ-साथ धरना स्थल पर भी पुलिस लगा दी गई। किसी प्रकार एलआईओ को मुख्यमंत्री के नाम का पत्रक सौंपने का काम किया। इस दौरान अभिषेक कुमार, रामदुलार बिन्द, संजय यादव, इजहार, बुल्लू यादव, लालजी, झगड़ु राम, चंद्रमा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Chandauli News: Kamalpur में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय खोलने की मांग‚ जनता बोली कम पैसे में इलाज का सपना होगा पूरा
Young Writer, कमालपुर में व्यापार मंडल व क्षेत्रीय लोग राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय (Government homeopathic hospital) खोलने की मांग जिला प्रशासन से की है। स्थानीय कस्बा की आबादी लगभग दस हजार के आस पास है। कस्बा से सटे कईं गांव की जनता अक्सर कमालपुर में दवा इलाज कराते रहते हैं।
देखा जाय तो अधिकांश बड़े बुजुर्ग लोग होमियोपैथिक अथवा आयुर्वेदिक दवाओं का इलाज कराना चाहते हैं पर विवशता बस अंग्रेजी इलाज कराते हैं। जहां तक लोगों की सोच है कि किसी भी रोग का एकमात्र कम पैसे का स्थाई इलाज होमियोपैथिक चिकित्सा है। स्थानीय कस्बा में ई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो हैं पर होमियोपैथिक चिकित्सालय नहीं है। कस्बा के पंचायत भवन पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाया गया जो पहले नवीन स्वास्थ्य केंद्र के नाम से अस्पताल चल रहा था वह आज बंद है।
उक्त अस्पताल का विस्तार होने से कस्बा में अन्यत्र जगह स्थानांतरित हो गया है। पंचायत भवन पर बने स्वास्थ्य विभाग के भवन में होम्योपैथिक चिकित्सालय खोलने से गांव के साथ साथ क्षेत्रीय जनता को लाभ मिलेगा। देखा जाय तो कस्बा से सात किलोमीटर दूर आलमखातोपुर में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय है जो कस्बा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, पूर्व प्रधान संतोष कुमार, दयाराम यादव, अरविंद वर्मा, अशोक मौर्या, विजय गुप्ता, अशोक अग्रहरि, इमरान बी डी सी, हरिलाल, अमरनाथ जायसवाल, पवन रस्तोगी, बमबम रस्तोगी, राकेश कुमार, श्रीकांत गुप्ता ने पंचायत भवन पर बनी स्वास्थ्य विभाग के भवन में हफ्ता में कम से कम तीन दिन होम्योपैथिक चिकित्सालय खोलने की मांग की है।
Chandauli:सर्पदंश से 11 वर्षीय बालक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में बीते गुरुवार की रात परिवार के साथ कच्चे रिहायशी मकान में चौकी पर सोए 11 वर्षीय यश मौर्य को सांप ने काट लिया। आनन फानन में परिजन उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाने लगे जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जहा परिजनों में कोहराम मच गया।
फत्तेपुर गांव निवासी दिनेश मौर्य का पुत्र यश अपने पिता दिनेश और माता प्रियंका मौर्या के साथ बीते गुरुवार की रात अपने कच्चे रिहायशी मकान में चौकी पर माता-पिता के बीच में सोया हुआ था। जहां रात्रि 2 बजे के आसपास यश जोर जोर से रोने लगा। जिसकी आवाज सुनते ही दिनेश और उसकी माता प्रियंका जग गई। और लाइट जलाया तो देखा कि एक जहरीला सर्प उसके बेटे के पैर में लिपटा हुआ है। दिनेश ने तत्काल डंडे की मदद से सांप को नीचे उतार कर उसे मार दिया। और अपने बेटे को लेकर नीजी साधन से वाराणसी के बीएचयू जाने लगा। जहां रास्ते में ही यश ने दम तोड दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाल अर्जुन सिंह ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।











