34.1 C
Chandauli
Sunday, September 20, 2026

Buy now

Home Blog Page 76

Chandauli:कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी से मिला समाजसेवियों का ग्रुप,मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


चंदौली। समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष निरंजन कन्नौजिया के नेतृत्व में शुक्रवार को समाजसेवियों का एक ग्रुप कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी से मिला। और मुख्यमंत्री के नाम पत्रक सौप कर सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों के विलय के निर्णय को वापस लेने की मांग की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष निरंजन कन्नौजिया ने कहा कि सरकार शिक्षा में सुधार लाने के बजाय परिषदीय विद्यालयों को बंद कर रही हैं। जिससे स्कूल में पढ़ने वालों बच्चों का भविष्य अधर में पड़ जाएगा। साथ ही बच्चों को स्कूल जाने के लिए लंबी दूरी का सामना करना पड़ेगा। पूरे प्रदेश में सरकार की इस निर्णय को वापस लेने के लिए शिक्षकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं। लेकिन सरकार पर कोई असर नही पड़ रहा हैं। इस दौरान स्व. जय प्रकाश मेमोरीयल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रेम कुमार, पंकज कन्नौजिया, अंकित शास्त्री, सोनू कन्नौजिया, शैलेश कुमार, मौजूद रहे।

डिप्टी सीएम और मंत्री से मिला पटवा समाज का प्रतिनिधि मंडल,महाराष्ट्र में हिंदी मराठी भाषा को लेकर पटवा समाज का उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग


चंदौली। लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक और केशव मौर्या से अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज का राष्ट्रीय और नवनियुक्त प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा के नेतृत्व में मुलाकात किया। प्रतापगढ़ में मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और महाराष्ट्र में हिंदी मराठी भाषा को लेकर पटवा समाज का उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग किया। मंत्रीगण ने पटवा समाज को हर संभव सहयोग का भरोशा दिया।


अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज के राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा ने कहा कि पूरे देश में पटवा समाज सनातन परंपरा को मजबूत बनाये रखने का काम करता है। सारे शुभ कार्यो में पटवा समाज का योगदान रहता है। इसके बाद भी देश में पटवा समाज का उत्पीड़न हो रहा है। बीते दिनों प्रतापगढ़ में पटवा समाज के मां बेटा और पत्नी की संदिग्ध हाल में मौत होगयी। घटना के एक माह बाद भी खुलासा नहीं हुआ। परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने व महाराष्ट्र में पटवा समाज को हिंदी मराठी भाषा को लेकर हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिये डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक, केशव मौर्या और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को पत्रक सौपा। मंत्रीगण ने हर संभव सहयोग का भरोशा दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी,बिजय बहादूर पटवा,अरविंद पटवा, डा.विद्यासागर ईश्वर चंद पटवा,ओमजी पटवा, केपी पटवा, रवि पटवा,अनिल पटवा, अमित, सोनू, शिवम,विनायक, आलोक, अमन, एके वर्मा, जेपी, रत्नेश आदि मौजूद रहे।

Chandauli:बंद कमरे में पांचवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,दरवाजा तोड़कर पुलिस शव को निकाला बाहर


सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के ओरवा गांव में मानसिक रूप से बिमार कक्षा पांच की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी है। घटना को लेकर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।
ओरवा गांव निवासी सत्तार अहमद के पांच पुत्र मुमताज उर्फ बुल्लू, सुल्ताज, अली हुसैन, सेराज, मेराह है। मेराज को छोड़कर सभी भाई मुम्बई में सिलाई करके परिवार का भरण पोषण करते है। मेराज घर से दूर गांव में परिवार लेकर रहता है। सुल्ताज की पत्नी नूरजहां बेगम तीन बेटियों रूक्साना, रूक्सार और रूबाना और दो बेटा जावेद और रमजान के साथ घर पर रहती है। रूक्साना को छोड़ मां और बेटिया सभी खेत में काम के लिये गयी हुई थी। बेटा सकलडीहा में पढ़ाई के लिये गया था। घर पर अकेली मानसिक रूप से बिमार 13 वर्षीय रूक्साना कमरे को अंदर से बंद करके लोहे की गाटर में फांसी लगाकर झुल गयी। गुरूवार को शहीद बाबा के मजार पर जाने के लिये गांव की लड़किया उसे बुलाने आयी थी। दरवाजा नहीं खुलने पर उसके दादा और मां को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो किशोरी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। इस बाबत कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई की जायेगी।

Chandauli:कुएं में गिरकर राजगिर मिस्त्री की मौत,पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने रेक्स्यू कर शव को निकाला बाहर


सकलडीहा। क्षेत्र के ईटवा गांव के शराब ठेके के समीप खुला कुंआ में गिरकर 58 वर्षीय दया राजभर राजगिर मिस्त्री की मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने काफी प्रयास किया। लेकिन निकाल नहीं पाये। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने रेक्स्यू करके शव को बाहर निकाला। परिजनों की तहरीर पर शव को जिला अस्पताल पीएम के लिये भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
सकलडीहा कस्बा के बसीटन राजभर के पुत्र दया राजभर राजगिर मिस्त्री है। 58 वर्षीय दयाराजभर विशुनपुरा गांव में काम करके घर लौट रहे थे। ईटवा गांव के समीप एक खुला कुंआ की जगत पर बैठकर आराम कर रहे थे। अचानक नींद की झपकी लगने पर कुंआ में गिर गये। आसपास के दुकानदारों ने झटपट रस्सी डालकर निकालने का प्रयास किया। दो बार ग्रामीणों ने निकालने का प्रयास किया लेकिन रस्सी से हाथ से सरक जाने पर कुंआ में गिरकर दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने रेक्स्यू करके शव को किसी तरह बाहर निकाला। घटना की जानकारी होने पर पत्नी सालती देवी पुत्र नटवर, धर्मेन्द्र प्यारे और बेटी सविता का रोते रोते बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है। इस बाबत कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय ने बताया कि शव का शिनाख्त हो गया है। परिजनों की तहरीर पर शव को पीएम के लिये भेजा गया है।
इनसेट में……
खुला कुंआ की जगत में तीन बार गिर चुके है ग्रामीण
सकलडीहा। ईटवा गांव के शराब ठेके के समीप खुला कुंआ में अब तक तीन लोग गिर चुके है। पूर्व में ईटवा गांव का एक युवक और सकलडीहा कस्बा के दुकानदार भी गिर चुके थे। ग्रामीणों के प्रसास से दोनों को जिंदा बाहर निकाला गया था। लेकिन इस बार दया राजभर को ग्रामीण बचा नही पाये। ग्रामीण आरोप लगा रहे थे कि काश ग्राम सभा की ओर से कुंआ पर लोहे की जाली लगा होता तो बच जाती जान।

Chandauli:दो दिन से लापता बालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

चकिया। नगर के वार्ड नंबर 4 कबीर नगर में स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर के खंडहर पड़े मकान में गुरुवार की सायं 7: 00बजे के आसपास 14 वर्षीय बालक ऋषि का शव मिलने से सनसनी फैल गई जो विगत मंगलवार  की रात से घर से लापता था सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल अर्जुन सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया। मिर्जापुर जनपद के अदलहाट थाना अंतर्गत बिकसी गांव निवासी रोशन का पुत्र ऋषि चकिया के वार्ड नंबर 4 में बने कांशीराम आवास में पिछले 6 वर्षों से अपने मामा सूरज और मनीष के साथ रहता था। ऋषि अपने दोनों मामा के साथ मजदूरी करता था। बीते मंगलवार की रात से वह घर से लापता था। रोशन और मनीष उसकी खोजबीन आसपास के अलावा अपने रिश्तेदारी में किए थे जहां उसका पता नहीं चला था। गुरुवार के सायं 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जिला संयुक्त चिकित्सालय के पिछले हिस्से में सरस्वती शिशु मंदिर के पुराने भवन के खंडहर में ऋषि का शव संदिग्ध परिस्थिति में पड़ा है। सूचना मिलते ही नवागत थाना प्रभारी अर्जुन सिंह तत्काल मौके पर पहुंच गए, जहां से शव को कब्जे में ले लिया और उसे अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही बिकसी गांव से रोशन और उनकी पत्नी गौतमी रोते बिलखते जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि खंडहर के अंदर शव केआस पास  इंजेक्शन और सिगरेट गिरे पड़े मिले हैं उन्होंने बताया कि घटना की सही सूचना पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल  पाएगा।

Chandauli:मेडिकल कालेज में स्थापित होगी बाबा कीनाराम की मूर्ति


चंदौली। जनपद दौरे पर आए सीएम योगी ने बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में बाबा संत किनाराम की मूर्ति की स्थापना की बात भी कही। कहा कि दीनदयाल उपाध्याय नगर में एलिवेटेड ब्रीज के निर्माण को लेकर भी प्रस्ताव मांगा गया है। कहा कि चंदौली यूपी का कृषि प्रधान व सीमावर्ती जनपद है। चंदौली औद्योगिक प्रधान जनपद के रूप में भी विकसित होगा। भाजपा सरकार ने जनपद के विकास के लिए पहले से ही अनेक कार्यक्रम चलाए हैं। नौगढ़ क्षेत्र में व्यापक लैंड बैंक के माध्यम से निवेश के प्रस्ताव को हम आमंत्रित कर सके। हजारों करोड़ों का निवेश जनपद चंदौली में इसके माध्यम से आ सकता है, जिससे हजारों नौजवानों को नौकरी की नई संभावनाएं बनेगी।

पूर्वांचल व गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा चंदौलीःयोगी आदित्यनाथ


सीएम योगी ने 200 करोड़ से बनने जा रहे कोर्ट परिसर की दी सौगात
चंदौली। सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जनपद को करीब 200 करोड़ के कोर्ट परिसर के साथ ही दो एक्सप्रेसवे से जोड़ने जैसी परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने हरियाली को बढ़ावा देने के लिए कलेक्ट्रेट में पौधरोपण किया और आमजन को पौधरोपण अभियान से जुड़ने की प्रेरणा भी दी। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने हवाई मार्ग से गंगा के तटीय इलाकों का सर्वेक्षण भी किया।
इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और जिले के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, कानून व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति और आगामी परियोजनाओं की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान प्रेस ब्रीफिंग कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंदौली में यहां पर 200 करोड से अधिक की लागत का एक इंटीग्रेटेड कोर्ट परिसर बनेगा, जिसमें जिला स्तरीय सभी कोर्ट होंगे। इसके अलावा एक छत के नीचे अधिवक्ताओं के चेंबर और न्यायिक अधिकारियों की आवासीय सुविधा भी एक कैंपस में होगी। चंदौली बॉर्डर क्षेत्र है, उसकी अपनी चुनौतियां भी है। यहां के जनप्रतिनिधियों ने विकास के लिए अपना योगदान दिया है। कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जो लखनऊ से गाजीपुर तक पहले आ चुका है। उसे चंदौली होते हुए सोनभद्र शक्ति नगर तक पहुंचाने की कार्रवाई की जाएगी. वहीं दूसरा गंगा एक्सप्रेसवे पर भी काम शुरू होना है। गंगा के तटवर्ती इलाके प्रयागराज से मिर्जापुर भदोही वाराणसी होते हुए चंदौली से गाजीपुर तक मिलने की कार्रवाई की जा रही है। यह भी एक बड़ी उपलब्धि जिले के लिए होगी। चंदौली दो एक्सप्रेसवे के साथ व्यापक लाभ चंदौली को मिलेगा। इसके अलावा चंदौली के अंदर भारत सरकार के स्तर पर एक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण वाराणसी से कोलकाता के बीच में युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एसपी आदित्य लाग्हें, प्रभारी मंत्री संजीव गोंड, विधायक रमेश जायसवाल, राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह, साधना सिंह, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू, सूर्यमुनी तिवारी, विनय कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, काशीनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना,बोलबम के जयकारों से भक्तिमय हुआ नगर


चंदौली। मुख्यालय से कांवरियों का जत्था बाबा धाम प्रस्थान करने से पहले अपने माता पिता व मंदिरों में पहुंच कर देवी देवताओं को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त कर डीजे के साथ धुन पर थिरकते हुए बैजनाथ धाम के लिए धूमधाम से रवाना हुआ। इस दौरान उन्होंने बोल बम का नारा लगते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। जिससे पूरे नगर वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस दौरान कांवरियों की भीड़ से नगर थोड़ी देर के लिए नगर ही बाबा धाम नजर आने लगा कांवरियों ने हर-हर महादेव एवं बोल बम का नारा लगाते हुए।जा रहे थे। जहा हर कोई सड़क किनारे खड़ा उनको आशीर्वाद दे रहा था। कांवरियों का जत्था बाबा धाम जाने के लिए पहले राणसी को रवाना हुआ। जहा कांवर में गंगा जल लेकर देवघर बाबा बैजनाथ धाम के लिए पैदल यात्रा करते हुए भोले नाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान प्रदीप सोनकर, गोलू, राजेश, गुल्लू, रामवतार, संजय, मोहन, अरबिंद, सरोज, उज्जवल, मिश्री, दया, सोनू, बादल, आदि मौजूद रहे।

दूसरों के साथ खुद की शिक्षा की सजग प्रहरी हैं पापिया दास, हजारों किलोमीटर दूर दिल्ली से कर रही शोध

पापिया दास

पोर्ट ब्लेयर निवासी पापिया दास ने भारत के कई यूनिवर्सिटियों से ऑनलाइन सर्टिफिकेट अर्जित किए

Young Writer, Education News: कोविड-19 (Covid-19) जैसी वैश्विक महामारी ने हम सभी से बहुत कुछ छिना। साथ ही इस वैश्विक महामारी ने हमें बहुत कुछ सिखने और सिखाने का अवसर भी दिया। महामारी ने जब पूरे विश्व में सबकुछ रोक रखा था तब ज्ञान के प्रकाश पुंज से निकली अलौकिक किरणों ने जीवन को आगे बढ़ाने का एक नया रास्ता ढूंढा। जी हां! कोविड में विद्यालय और विश्वविद्यालय जब बंद हुए थे तो ऑनलाइन एजुकेशन का नया ट्रेड शुरू हुआ। जिसका इन दिनों जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर (Port Blair) निवासी और पेशे से डिग्लीपुर स्थित जीएसएस रामनगर में जीटीटी इंग्लिश की शिक्षिका एवं इग्नू नई दिल्ली (IGNOU New Delhi) की शोधार्थी पापिया दास ने शिक्षा के इस नए प्लेटफार्म पर जमकर पसीना बहाया और भारत की कई यूनिवर्सिटियों के सर्टिफिकेट अर्जित किए, जो अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। देश की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली, मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय हैदराबाद, मौलाना आजाद राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, भोपाल और अली यावर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच, कोलकाता जैसी तमाम संस्थानों और यूनिवर्सिटीज से डिजिटल ऑनलाइन क्लास के जरिये ज्ञान अर्जित किया।

वर्तमान समय में सेमिनार की जगह अब वेबिनार के जरिए तमाम शिक्षाविद् एक साथ कई सौ छात्रों और शोधार्थियों से ऑनलाइन रूबरू होकर अपने ज्ञान को बांटने में लगे हैं। शिक्षा के इस नए प्रारूप की जानकारी जब शोधार्थी पापिया दास को हुई तो वे तुरंत इससे जुड़ गयी और अपने खाली वक्त में खुद को ऑनलाइन एजुकेशन से जोड़ दिया। इस दरम्यान उन्होंने लगभग एक दर्जन ऑनलाइन यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) कोर्स को पूरा किया और उनके प्रमाण-पत्र अर्जित किए, जिसमें देश के कई प्रतिष्ठित विश्विद्यालय और संस्थान शामिल है।

पापिया दास ने बताया कि आज हम सभी एक प्रतियोगी दुनिया में जी रहे हैं और हमें रोज नई नई चीजों को सोचना और समझना चाहिए। अगर हम आज के शिक्षा के विषय में बात करें तो इसकी भी अपनी चुनौतियाँ है। पारंपरिक शिक्षा के इतर ऑनलाइन शिक्षा भी महत्वपूर्ण होती जा रही है। बताया कि मेरी शिक्षा और अध्ययन समाज को समर्पित है ताकि समाज में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने में, मैं अपना योगदान दे सकूं। पापिया दास उन सजग प्रहरियों में शुमार हैं जो दूसरों को शिक्षित बनाने के साथ ही खुद की शिक्षा को लेकर भी बेहद सजग है जो सुदूर अंडमान निकोबार द्वीप समूह से हजारों किलोमीटर दूर नई दिल्ल इग्नू से शोध कर रही हैं।

केंद्रीय मंत्री ने की नीति आयोग के पैरामीटरों की समीक्षा,अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ बेहतर तरीके से काम करने का दिया निर्देश


चंदौली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन व सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहले सोमवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ आकांक्षी जिले की बैठक में समीक्षा की। उन्होंने आकांक्षी जनपद में नीति आयोग द्वारा निर्धारित पैरामीटरों पर आधारित कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बैठक में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास एवं अन्य प्रमुख विभागों की प्रगति की गहन जानकारी ली।
उन्होंने जनपद के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ बेहतर तरीके से काम करने का निर्देश दिया, जिससे जनपद को देश के विकसित जिलों की श्रेणी में लाया जा सके। उन्होंने देश के 112 आकांक्षी जिलों में चंदौली को नीति आयोग के इंडिकेटर पर 6वें पायदान पर आने पर प्रसन्नता जाहिर की। बैठक के अंत में केंद्रीय राज्यमंत्री को जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने सभी अधिकारियों की तरफ से उनके सुझावों पर अमल में लाने का भरोसा दिलाया। बैठक में राज्यसभा सांसद साधना सिंह, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वाईके राय, परियोजना अधिकारी के साथ ही विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने हाल ही में अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना की रिपोर्ट पर कहा कि दुर्घटना के जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट अभी सामने आई है और ब्लैक बॉक्स मिल चुका है, जिससे जांच में तेजी आएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी जांच में बहुत कुछ बाकी है। पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना का असली कारण सामने आ पायेगा। उन्होंने महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि महाराष्ट्र में कुछ संगठन और पार्टियां मराठी को लेकर विवाद कर रही हैं, लेकिन आज के समय में जितनी मराठी जरूरी है, उतनी ही हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं की भी आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से बच्चों के भविष्य को देखते हुए देश के लिए बहुभाषिक शिक्षा जरूरी है। जिला चिकित्सालय पंडित कमलापति त्रिपाठी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी करते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और ओपीडी, जन औषधि केंद्र, डॉयलसिस सेंटर और वार्ड का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

Chandauli
broken clouds
34.1 ° C
34.1 °
34.1 °
54 %
1.9kmh
53 %
Sun
34 °
Mon
34 °
Tue
34 °
Wed
35 °
Thu
32 °
Verified by MonsterInsights