नौगढ़। चन्द्रप्रभा डैम में रविवार को सायंकाल नहाते समय गहरे पानी में डूबे युवक का करीब 08 घंटे बाद उतराया हुआ शव को देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।
बताते हैं कि रविवार को जनपद वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के मुहल्ला आगागंज जैतपुरा निवासी रियाज उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र जमाल अपने 08 साथियों के साथ चन्द्रप्रभा बांध घूमने के लिए आया था। सायंकाल साथियों के साथ डैम में नहाते समय रियाज गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। साथियों ने तत्काल थाना पुलिस को सूचना देकर शव को खोजने का प्रयास करने लगे। शव को नहीं मिलने पर शाम ढलते ही पुलिस अगले दिन गोताखोरों की मदद से शव खोजने की पहल करने की बात कहकर वापस आ गई। रात्रि में भी मृतक के साथी व परिजन चन्द्रप्रभा बांध पर डटे रहे। इस बाबत सीओ आपरेशन आशुतोष ने बताया कि मृतक रेहान के साथी अलकमा पुत्र नूरुलहुदा, निवासी ग्राम आगागाज, थाना जैतपुरा, वाराणसी की तहरीर पर थाना नौगढ़ मे रविवार को रात्रि 11 बजकर 55 मिनट पर इस्तेफाकिया दर्ज किया गया है। वहीं रात्रि में ही करीब 01 बजे पानी में उतराया हुआ शव मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल चन्दौली भेजा है।
Chandauli:चन्द्रप्रभा बांध में डूबे युवक का 8 घंटे बाद मिला शव,परिजनों में मचा कोहराम
तेल के ड्रम में छिपाकर जा रहा था गांजे की खेप पुलिस ने दो तस्कर को दबोचा,12 लाख रुपये का गांजा बरामद
चंदौली। वाराणसी जोन के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना कंदवा व स्वाट/सर्विलांस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 127 किलो अवैध गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गांजा एक मैजिक वाहन में तेल के ड्रमों में छिपाकर ले जाया जा रहा था, जिसे बरहनी बैरियर के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में व अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कन्दवा प्रियंका सिंह व स्वाट/सर्विलांस प्रभारी आशीष मिश्रा की टीम को सूचना मिली कि सोनभद्र से गांजा लाकर सैयदराजा होते हुए जमानिया ले जाया जा रहा है। मुखबिर की सटीक सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने संदिग्ध मैजिक वाहन को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर चालक व खलासी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें रखे 6 तेल के ड्रमों में से 3 ड्रमों में प्लास्टिक के पैकेट बरामद हुए, जिनकी संख्या 121 थी। कुल वजन 127 किलो निकला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा सोनभद्र से लाकर गाजीपुर में बेचने के इरादे से जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अर्जुन कुमार (22) निवासी श्रीटोला, थाना नवादा, भोजपुर बिहार व चन्दन कुमार (23) निवासी अबरपुल, थाना नगर, भोजपुर बिहार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना कंदवा पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम अन्य अपराधिक इतिहास जुटा रही है। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह, स्वाट सर्विलांस प्रभारी आशीष मिश्र, उपनिरीक्षक रविकांत चौहान, साहब, आरक्षी आशीष कुमार, सविनय सिंह, अजय वर्मा, एवं महिला कांस्टेबल रूबी सिंह शामिल रही।
Chandauli:रास्ता निर्माण को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष जमकर चले लाठी डंडे कुल्हाड़ी,आधा दर्जन घायल
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर पुलिस चौकी अंतर्गत हुसेपुर में बीते शनिवार की देर शाम को रास्ता बनवाने को लेकर हुए विवाद में सामने आये दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष द्वारा प्रधान पति सहित अन्य लोगों पर साजिश वश मारपीट किए जाने का आरोप लगाते े बलुआ थाने में तहरीर दी गयी है।
हुसेपुर के हलधर यादव ने बलुआ थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है। कि हुसेपुर प्रधान पति बबलू यादव, श्यामधनी यादव, अरविन्द यादव, गोविन्द यादव, दीनदयाल यादव व अन्य ने बीते शनिवार की देर शाम को मेरे बड़े भाई के खेत में जबरदस्ती मिट्टी डालकर रास्ता बनाने लगे। जिसका विरोध करने पर ये लोग एकजुट होकर मेरी दो भाभियों 50 वर्षीय प्रेमा यादव, 45 वर्षीय रीता यादव, भतीजों 22 वर्षीय जयनाथ,20 वर्षीय शिवांक और 16 वर्षीय संजय यादव को लाठी डंडे, कुल्हाड़ी चाकू आदि से मार कर बुरी तरह घायल कर दिया है। घायलों का इलाज बीएचयू ट्रामा सेंटर में हो रहा है। इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी मारूफपुर उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षो द्वारा मिली तहरीर के आधार पर मौका मुआयना करके घटना की वास्तविकता और स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही प्रचलित है। प्रथम दृष्टया उक्त विवाद प्रधानी के चुनाव को लेकर है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
पटवा समाज की मान सम्मान के लिये सदैव तत्पर:अनिल राजभर
चंदौली। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रविवार को गृह जनपद से आजमगढ़ जाते समय मुबारकपुर में अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज के राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा के नेतृत्व में पटवा समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संगठन के लोगो के मान सम्मान के लिये सदैव तत्पर रहने का भरोशा दिया। उन्होंने आगामी दिनों 21 दिसम्बर को लखनऊ में होने वाली पटवा समाज की राष्ट्रीय सेमिनार पर चर्चा किया।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भगवान दक्ष प्रजापति के जन्मोत्सव कार्यक्रम में आजमगढ़ जा रहे थे। इसके पूर्व अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने काफिला के साथ मुबारकपुर में मालाफूल और अंगवस्त्र के साथ जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि पटवा समाज सनातनी धर्म और परंपरा से जुड़कर समाज को जागरूक करने का काम किया। देश और प्रदेश की सरकार पटवा समाज के मान सम्मान के लिये सदैव तत्पर रहेगा। वही राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा ने कहा कि मोदी योगी की डबल ईंजन की सरकार में पटवा देववंशी समाज का हित सुरक्षित है। यूपी से लेकर बिहार तक पटवा समाज अपने हक और अधिकार को लेकर एकजुट है। इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष अनिल पटवा,हिमांशु पटवा, मंगलचंद पटवा,मनीष पटवा,ज्ञानेश्वर पटवा,राजकुमार पटवा,विरेन्द्र पटवा सहित अन्य पटवा समाज के सैकड़ों लोग व व्यापारी नेता मौजूद रहे।
Chandauli:बच्चों के ऊपर भरभराकर कर गिर गई दीवार परिजनों में मची चीख़-पुकार,इलाज़ के दौरान ट्रामा सेंटर रेफर
कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में रविवार को दो बच्चों के ऊपर पक्की दीवार गिर गई।जिसको देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों को एम्बुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिलाचिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। वही इलाज के दौरान एक बच्चे की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
बताते है कि इनायतपुर निवासी अंगद राजभर का पक्का मकान तालाब के किनारे पर स्थित है। बरसात के चलते सिलसिलाए मकान का दीवार अचानक भरभरा कर गिर गया। जिसमें चारपाई पर बैठे आँचल 5 वर्ष व शिवानी 7 वर्ष दब गए। घटना में दोनों के हाथ व सर में गंभीर चोटें आईं। दोनों को देखते ही परिजनों में चीखपुकार मच गया। शोर गुल सुनकर मौक़े पर जुटे आस पास के लोगो ने दोनों को बाहर निकाला और तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से निजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिलाचिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहा इलाज़ इलाज़ के दौरान चिकित्सकों ने आँचल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
Chandauli:दो पक्षों के मारपीट में चली गोली एक घायल,आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाई में जुटी पुलिस
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के मानस नगर हनुमान मंदिर के पास स्थित 1404 क्वार्टर नंबर के समीप किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट होगा। इसमें एक पक्ष द्वारा अंधाधुंध गोलियों से फायरिंग होने लगी। इसमें सुनील यादव 28 वर्ष घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
अलीनगर थाना क्षेत्र के सकलडीहा रोड वार्ड नंबर 9 मुगल चक निवासी रोहन यादव का किसी बात को लेकर वार्ड के ही राहुल यादव से विवाद था। इसको लेकर शनिवार की देर शाम टेलीफोन पर ही रोहन और राहुल से बहस बहुत शुरू हो गई। इसी दौरान राहुल अपने साथियों के साथ मानस नगर स्थित 1404 क्वार्टर नंबर के समीप पहुंच कर मारपीट करना शुरू कर दिया। इसका बीच बचाव कर रहे सुनील यादव 28 वर्ष पर भोगवार निवासी हरिओम वर्मा असलहा से अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर थार गाड़ी से भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में ले ली। वही सुनील यादव की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इस सामान पूछे जाने पर एसओ विनोद मिश्रा ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Chandauli:चंद्रप्रभा बांध में डूबने से युवक की मौत,शव की तलाश में जुटी पुलिस
नौगढ़। चंद्रप्रभा बांध में डूब जाने से रविवार को सायंकाल जनपद वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के जैतपुरा मुहल्ला निवासी रेहान अहमद 22 वर्ष पुत्र जमाल अहमद की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नौगढ़ थाना पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली
प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि रविवार को रेहान अहमद अपने सगे संबंधियों के साथ चन्द्रप्रभा बांध पर घुमने के लिए आया था। पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी में से बाहर निकलवाने का काफी प्रयास किया। जिसमें सफलता नहीं मिली। अगले दिन गोताखोरों को बुलाकर शव की खोजबीन कराया जाएगा। चन्द्रप्रभा बांध पर रात्रि में भी सुरक्षा बल के जवानों की निगरानी ड्यूटी लगाई गई है।
UPPSC RO & ARO Exam: एडीएम चंदौली ने परीक्षा केन्द्रों का लिया जायजा‚ व्यवस्थाओं को परखा

Young Writer, Chandauli: पूरे जिले में रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े बारह बजे तक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा होना है। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग के निर्देश पर शनिवार को अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सकलडीहा और चहनिया में चयनित परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। चेताया कि किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा।
सकलडीहा इंटर और सकलडीहा पीजी कॉलेज के साथ चहनिया में बृजनंदनी और बलुआ में बाल्मिकी इंटर कॉलेज सहित अन्य तहसीलों में समीक्षा अधिकारी की परीक्षा को लेकर सेंटर बनाये गये है। जिसमें कुल 11556 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। डीएम के निर्देश पर सकलडीहा और चहनिया ब्लॉक के सेंटरों पर एडीएम राजेश कुमार सीओ रघुराज, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव अधिकारियों के साथ केन्द्र पर पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया।।
सीसी कैमरे आदि के बारे में जानकारी लिया। परीक्षा सेंटर पर छाया, पानी, बिजली आदि की जानकारी लिया। इसके अलावा परीक्षा सेंटर से दो सौ मीटर के अंदर सभी जनसेवा केन्द्र,फोटो स्टेट और स्टेशनरी की दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा सेंटर से पूर्व परीक्षार्थियों के बाइक और वाहनों को खड़ा कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य घनश्याम पांडेय, सत्यमूर्ति ओझा, डा.अखिलेश अग्रहरी, त्रिभुवन नारायण सिंह, प्रबंधक पंकज पांडेय, देवचंद राम सहित अन्य मौजूद रहे।
Court Order : नमाज पढ़ने के प्रयास के मामले में अभियुक्त को कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
Young Writer, Chandauli: चंदौली अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अशोक कुमार की अदालत ने चकिया में ईद के दिन बंजर व नाला की जमीन पर नमाज पढ़ने के प्रयास के मामले की सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने आरोपी इल्तजा की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार ली। कोर्ट ने पच्चीस हजार के व्यक्तिगत बंध-पत्र एवं समान धनराशि के दो विश्वसनीय प्रतिभू न्यायालय की संतुष्टि के अनुसार दाखिल करने पर अग्रिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। अभियुक्त की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शफीक खान ने न्यायालय के समक्ष तथ्य एवं तर्क प्रस्तुत किया।

विदित हो कि बीते 26 जून 2017 को चकिया कोतवाली में मुख्य आरक्षी कुष्ण मुरारी दुबे ने तहरीर दी कि कुछ लोग पुरानी चकिया स्थित कब्रिस्तान के बगल स्थित बंजर जमीन व चन्द्रावती नाला की जमीन पर गैर परम्परागत तरीके से ईद की नमाज पढ़ने की तैयारी में है। अजय राय व रवि प्रकाश चौबे चुनाव में लाभ के लिए नमाज पढ़ने के लिए भड़का रहे हैं, जिससे दूसरे संप्रदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचने की स्थिति उत्पन्न हो रही है। मौके पर पहुंचे एसएचओ चकिया ने समझा-बुझाकर व सख्ती से उन लोगों को नमाज पढ़ने से मना किया।

उक्त मामले में चकिया पुलिस की ओर से रवि प्रकाश चौबे व इल्तिजा के साथ ही कई अन्य लोगों के खिलाफ नामजद व 50-60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय में सुनवाई के दौरान अधिवक्ता शफीक खान ने अभियुक्त इल्तेजा का पक्ष रखा। न्यायालय को बताया कि पुलिस द्वारा दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट के अनुसार अभियुक्त पर कोई अपराध नहीं बनता है। अभियुक्त ने विवेचना में सहयोग किया और विवेचना के उपरांत आरोप-पत्र भी प्रेषित हो चुका है। न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें व तर्कों को सुनने के बाद अभियुक्त इल्तजा की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर सशर्त अधीन मुकदमें के निस्तारण तक अग्रिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
Chandauli:दो थानों की पुलिस व 25 हजार के इनामिया बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,चार बदमाश व दो पुलिसकर्मी घायल
नियामताबाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धरना गांव प्रॉपर्टी डीलर अरबिंद यादव गोली हत्याकांड में बृहस्पतिवार दो थानों की पुलिस व 25 हजार के इनामिया बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। वही जवाबी कार्यवाई में चार बदमाशों को पैर में गली लगी हैं। पुलिस ने सभी घायलों को नियामताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा हैं।

पुलिस ने चार बदमाशों को प्रयागराज से गिरफ्तार किया था। जिनको दोपहर में महेवा गांव स्थित हाईवे किनारे एक निजी विद्यालय से असलहा बरामदगी के लिए लेकर आई थी। इसी दौरान बदमाशों ने मौका पाते ही उसी असलहे से पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। जिसमें उपनिरीक्षक अजय यादव व अभिषेक शुक्ला को गोली लगी वही पुलिस के जवाबी कार्यवाई में चार बदमाशों को पैर में गोली लगी। सभी को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहा सभी का उपचार चल रहा हैं। पकड़े गए बदमाशों में श्याम बिंद यादव बृजेश यादव काजू यादव व रोहित शामिल है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त असलहा भी बरामद किया हैं। इस बाबत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने बताया कि मुगलसराय व अलीनगर पुलिस द्वारा धरना गोलीकांड में चार बदमाशों को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था। जिनको असलहा रिकवरी के लिए महेवा गांव स्थित एक विद्यालय में लाया गया था। लेकिन बदमाशों में मौका पाते ही पुलिस टीम पर फायर झोंक दी। जिसमे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। वही जवाबी कार्यवाई में चार बदमाशों के पैर में गोली लगी हैं। साथ ही पुलिस द्वारा असलहा भी बरामद किया गया हैं। सभी घायल बदमाशों का उपचार कराया जा रहा हैं। जल्द ही अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।










