33.1 C
Chandauli
Sunday, September 20, 2026

Buy now

Home Blog Page 73

किसानों को बिजली पानी उपलब्ध कराने में सरकार नाकामः मनोज डब्लू


सत्ता पक्ष के नेताओं व ठेकेदारों के दबाव में सिंचाई विभाग के अधिकारी मौन
चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा पूर्व विधायक व मनोज सिंह डब्लू शुक्रवार को किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर पत्रकारों से रूबरू हुए। इस उन्होंने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जनपद में सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हैं। किसानों को बिजली व पानी उपलब्ध कराने में सरकार व प्रशासन पूरी तरह नाकाम हैं। कहा कि सैयदराजा क्षेत्र के अधिकांश हिस्से में छोटी-छोटी नहरे व माइनर हैं, जो इस वक्त झाड़-झंखाड़ से पटे हुए है, जिससे किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि जनपद में छोटी नहरों का संचालन लघु डाल के जिम्मे हैं, लेकिन जिले के अधिकारियों पर सत्ता में बैठे लोगों के दबाव में अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। पम्प कैनलों की दशा जर्जर है। पम्प कैनलो में कही ट्रांफार्मर व इन्सुलेटर की समस्या हैं। साथ ही कुछ पम्प कैनालों का स्टाटर ही खराब पड़ा हैं। कहीं हाउज पाइप व पाइप लाइन में लिकेज है, जिससे नदी का पानी फिर से नदी में ही वापस चला जा रहा है। इन खामियों को दूर किया जा सकता है। लेकिन सत्ता पक्ष के विधायक आंकड़ों में 38 करोड गिनाकर अपनी जिम्मेदारी को पूरी करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं विपक्ष के नेताओं व दलों की भी स्थिति किसानों के मुद्दों पर संतोषजनक नहीं है। यही वजह है कि आज जनपद का किसान खून के आसू रोने को विवश है। पिछले डेढ़ माह से जनपद के पम्प कैनालों, नहरों व सिवानों को घूमकर मन पूरी तरह से व्यथित है। धान की रोपाई ना कर पाने के कारण किसान पीड़ा में है। बावजूद इसके सत्ता पक्ष के नेता अपनी उपलब्धियों को गिनाने में लगे हैं। पम्प कैनालों की जो दुर्दशा है वह सत्ता पक्ष के विधायक सांसद व जनप्रतिनिधियों की नाकामी का प्रतीक है। कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की बात करने वाली सरकार ने किसानों को अनाथ छोड़ दिया है। सरकार को चाहिए कि किसानों के सब्र का इम्तेहान ना ले, अन्यथा किसानों का गुस्सा फूटा तो वह हल-फावड़ा लेकर सड़क पर उतर आएंगे। साथ ही उन्होंने विपक्ष के दलों व नेताओं से आग्रह किया कि वे किसानों के हितों के लिए संगठित होकर साथ आए।

Munshi Premchand Jayanti : मनोज सिंह डब्लू बोले हिन्दी भाषा को पढ़ने व जानने की जरूरत

गुरुकुल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई मुंशी प्रेमचंद की जयंती

Young Writer, Chandauli: गुरुकुल स्कूल जसूरी चंदौली में गुरुवार को मुंशी प्रेम चंद की जयंती पर धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की ओर से निबंध, सुलेख व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले सभी बच्चों को सर्टिफ़िकेट के साथ-साथ गोल्ड सिल्वर व ब्रांज मेडल से पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज जहां सभी लोग इंग्लिश माध्यम की तरफ आकर्षित हो रहे, वहीं स्कूल द्वारा हिन्दी व साहित्य एवं लेखन पर भी ज़ोर दिया जा रहा है जिससे बच्चे अपनी मात्रा भाषा को अच्छे जान सके। हम सभी हिन्दी भाषा और उसके इतिहास को पढ़ने व जानने की जरूरत है। कहा कि मुंशी प्रेमचंद हमारे पड़ोसी जनपद वाराणसी के लमही में पैदा हुए और उन्होंने अपने उपन्यास, कहानियों व रचनाओं से अमिट छाप छोड़ गए। आज भी पूरी दुनिया हिन्दी साहित्य को दिए गए उनके योगदान के लिए याद करती है।

Manoj Singh W ने कहा कि शिक्षा इंसान को समाज में सम्मान व स्थान दिलाती है। इसलिए सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें। कहा कि आज यूपी में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने की जरूरत है। सरकार को चाहिए कि शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना के साथ ही उसे सुदृढ़ करे, ताकि गरीब वर्ग के बच्चों को शिक्षा हासिल करने में कोई परेशानी या बाधा न उत्पन्न हो सके। भरोसा दिया कि बच्चों की शिक्षा के लिए व्यक्तिगत स्तर पर जो हो सकेगा सभी संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृष्णकान्त, शम्सुद्दीन, प्रिया, मधु श्रीवास्तव, परवेज़, रौशन, सुभाष, खुशबू सिद्दीक़ी, ख़ुशी सिंह, अर्चना, विनोद कुमार उपस्थित थे।

Chandauli:किशोरी ढूढ़ने गंगा में उतरी एनडीआरएफ व पुलिस की टीम,बहन से नाराज़ होकर लगाया था छलांग


चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के तीरगांवा पुल से गंगा में छलांग लगाने वाली 16 वर्षीय किशोरी नेहा यादव का दूसरे दिन भी पता नही मारूफपुर चौकी इंचार्ज के देखरेख में एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई हैं।
सरौली गांव के रहने वाली नेहा यादव मंगलवार को चचेरी बहन निधि से मोबाइल को लेकर बहस हो गयी। जिससे नाराज होकर नेहा साइकिल से तीरगांवा पुल पर पहुँची। और पुल पर सायकिल खड़ा कर गंगा में छलांग लगा दी। जिसका कुछ पता नही चला हालांकि मारूफपुर चौकी इंचार्ज अमित सिंह द्वारा सुबह से दोपहर तक खोजबीन किया। इसके साथ ही एनडीआरएफ टीम को सूचना दी गई। बुधवार को पुलिस व एनडीआरएफ की टीम गंगा में उतर कर किशोरी की तलाश में जुटी हुई हैं। इस बाबत बलुआ थाना प्रभारी डॉ.आशीष मिश्रा ने बताया कि बलुआ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा लगातार गंगा में काम्बिंग किया जा रहा है। बाढ़ के कारण थोड़ा परेशानी हो रही है।

Chandauli:तीन दिन से लापता युवक का जंगल में मिला शव,फॉरेंसिक टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस


चकिया। कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव स्थित नवीन सब्जी मंडी के सामने सपही जंगल में बने लिंक मार्ग पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना मिलते ही कोतवाल अर्जुन सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। और फॉरेंसिक टीम को भी बुला कर जांच में जुट गए। युवक की पहचान मोहम्मदाबाद गांव निवासी 40 वर्षीय अरविंद प्रजापति के रूप में हुई जो पिछले सोमवार से ही घर से लापता था पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बुधवार की सुबह लगभग 10:00 बजे के आसपास वन विभाग के चकिया रेंज में तैनात वॉचर राधे सिंह चौहान ने एक व्यक्ति का शव सपही जंगल की लिंक मार्ग पर देखा जिसकी सूचना उसने तुरंत कोतवाली पुलिस को दी जिसकी सूचना मिलते ही कोतवाल अर्जुन सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और युवक की शिनाख्त करने मैं जुड़ गए युवक की पहचान मोहम्मदाबाद गांव निवासी अरविंद प्रजापति 40 वर्ष के रूप में हुई जो मजदूरी का काम करता था पिछले सोमवार से ही वह घर से लापता था जिसकी खोजबीन परिवार के लोग रिश्तेदारी और आसपास के क्षेत्र में कर रहे थे सोचने वाली बात तो यह रही की लिंक मार्ग पर कैसे लोगों की नजर युवक पर नहीं पड़ी जो अपने आप में प्रश्न वाचक चिन्ह खड़ा कर रहा है भाईके शव मिलने की सूचना मिलते ही विनोद प्रजापति आजाद प्रजापति पत्नी सुनीता प्रजापति पुत्र आयुष प्रियांशु प्रीतम और पुत्री प्रिया का रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर डीएम से मिले मनोज सिंह डब्लू,सुरक्षा हटाने व असलहों की जांच को बताया सत्ता पक्ष का षड्यंत्र


चंदौली। व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग से मिले। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा में तैनात कर्मी को हटाए जाने व असलहों की जांच को सत्ता पक्ष का षड्यंत्र बताया। आशंका जाहिर किया कि सत्ता पक्ष के लोग मेरी हत्या का षड्यंत्र रच रहे हैं। लिहाजा जिलाधिकारी होने के नाते सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करें। इस दौरान डीएम ने पूर्व विधायक को सुरक्षा के मुद्दे पर आश्वस्त किया और इस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक व उच्चाधिकारियों से वार्ता करने की बात कहीं
डीएम से मुलाकात के बाद पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते वह आमजनता की आवाज को उठाते रहते हैं। जनहित के मुद्दों को उठाने व सरकार से सवाल करने के नैतिक दायित्वों के निर्वहन की वजह से सत्ता पक्ष के बाहुबली जनप्रतिनिधियों व ठेकेदारों से राजनीतिक टकराव की स्थिति निरंतर बनी रहती है। ऐसे में मेरे परिवार व करीबियों को इस बात की आशंका है कि मेरी सुरक्षा हटाकर किसी भी समय कोई अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता है। सपा के राष्ट्रीय सचिव ने धानापुर में सुरक्षा हटाकर हुई हत्या की घटना जिक्र किया। कहा जिस तरह से जनपद में आपराधिक घटनाएं लगातार हो रही है इन परिस्थिति में मेरी सुरक्षा हटाकर हत्या करने के षड्यंत्र से इन्कार नहीं किया जा सकता। साथ ही उन्होंने जनपद पुलिस की खुफिया तंत्र पर सवाल खड़े किए। कहा कि खुफिया तंत्र को इतना भी पता नहीं कि जिले में किस व्यक्ति के पास असलहा है या नहीं। बताया कि जिलाधिकारी के समक्ष बातों को रखकर अपनी सुरक्षा की मांग की है। इस अवसर पर गुड्डू सिंह, अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

चंदौली के पांच शस्त्रधारकों के लाइसेंस जल्द होंगे निरस्त,जिलाधिकारी कार्यालय में भेजी गई रिपोर्ट


चंदौली। पुलिस विभाग ने विभिन्न थानों की रिपोर्ट के आधार पर जनपद के पांच लोगों के असलहा लाइसेंस को निरस्त करने की संस्तुति जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग से की है और संबंधित रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को भेजी है।
पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक कंदवा थाने के महुजी गांव निवासी शस्त्र लाइसेंसधारक चन्द्रभूषण सिंह पुत्र रामअवध सिंह, जिन पर हत्या के प्रयास से संबंधित अभियोग एफआईआर नंबर-51/2020, धारा 307 कंदवा थाने में ही दर्ज है। इसके अलावा ग्राम-सुढ़ना निवासी महेन्द्र यादव पुत्र राधे यादव, घोसवा गांव निवासी नवनीत कुमार सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह, घोसवा गांव के ही सूरज कुमार सिंह पुत्र विरेन्द्र प्रताप सिंह तथा सकलडीहा थाना क्षेत्र के पचखरी गांव निवासी शस्त्र लाइसेंसधारक रमेश कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय रामराज यादव जिनके पुत्र संदीप कुमार यादव द्वारा बीते 21 जुलाई को पिता के लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया गया था। इन सभी लोगों के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त किए जाने की संस्तुति जनपद पुलिस द्वारा जिलाधिकारी से की गई है।

Chandauli:किशोरी ने उफनाती गंगा में लगाई छलांग,गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी पुलिस


बलुआ। थाना क्षेत्र के तीरगांवा पुल से मंगलवार को 16 वर्षीय किशोरी ने गंगा में छलांग लगा दी। जहा मौक़े पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौक़े पर पहुची पुलिस गोताखोरों की मदद से किशोरी की खोजबीन में जुट गई हैं। वही किशोरी को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया हैं।
सरौली गांव निवासी स्व रमोज यादव की 16 वर्षीय पुत्री नेहा यादव अपने बुआ बिनोदा देवी के घर रहकर पढ़ाई करती थी। नेहा के माता पिता की मौत पहले ही हो चुकी हैं। जिसका जीविकोपार्जन उसकी बुआ ही करती थी। नेहा का चचेरी बहन निधि से मोबाइल को लेकर बहस हो गयी। जिससे नाराज नेहा ने साइकिल से तीरगांवा पुल पर पहुचकर गंगा में छलांग दी। जिसको देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस गोताखोर की सहायता से किशोरी की खोजबीन में जुट गई हैं। इस बाबत थाना प्रभारी डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि किशोरी की गंगा में छलांग लगाने की सूचना मिली हैं। गोताखोरों की सहायता से खोजबीन की जा रही हैं।

Chandauli:जमीनी विवाद में पंचायत के दौरान चली गोली मची अफरा-तफरी तीन गंभीर,ट्रामा सेंटर रेफर


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में मंगलवार को ज़मीनी विवाद में पंचायत के दौरान गोली चलने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वही आरोपी मौक़े से फरार हो गया घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल तीनों को जिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने तीनों की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
बाबते है कि सोहदवार गांव निवासी दरोगा यादव 30 वर्ष रमेश यादव 35 वर्ष व फत्तेपुर निवासी अंशु यादव जमीनी विवाद को लेकर घर के अंदर पंचायत कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष मुकेश यादव ने पिस्टल निकालकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें दरोगा रमेश व अंशु के हाथ पेट व सीने में गोली लग गई। जहा मौक़े पर ऑफर तफरी मच गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल तीनो को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर पंचायत चल रही थी जिसमें दूसरे पक्ष ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायर झोंक दी। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।

Chandauli:संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता ने लगाई फांसी,पति ने तीन लोगों पर लगाए गंभीर आरोप


धानापुर। थाना क्षेत्र के बेवदा गांव में रविवार की रात विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थिति में घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही पति ने थाने में तहरीर देकर गांव के तीन युवकों के ऊपर गंभीर आरोप लगाए है।
बताते है कि बेवदा गांव निवासी विजय शर्मा की पत्नी सोनी देवी 34 वर्ष संदिग्ध परिस्थिति में कमरे के अंदर कुंडी से साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई। घटना में उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई। फंदे से शव को लटकता देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल किया साथ ही विवाहिता के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के पति विजय कुमार ने थाने में तहरीर देकर गांव के तीन लोगों पर पत्नी की आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सऐप पर वायरल करने का गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि इस घटना से मानसिक रूप से आहत होकर उनकी पत्नी ने आत्महत्या का कदम उठाया हैं जिससे उसकी मौत हुई हैं। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक शरद गुप्ता ने बताया कि पति की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chandauli:कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ नैनो डीएपी का प्रदर्शन,मयंक सिंह ने विस्तार से दी जानकारी


चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार को वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र रघुवंशी की अध्यक्षता में नैनो डीएपी का प्रदर्शन एवं गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसके नैनो डीएपी के प्रयोग से मृदा स्वास्थ्य बना रहता है। साथ हीं फसल में किसी प्रकार के रोग एवं कीट कम लगते हैं। वहीं पर्यावरण को सुरक्षित रखता है।
कार्यक्रम में इफको के मयंक सिंह ने बताया कि नैनो डीएपी से बीज शोधन से तैयार नर्सरी में पांच लीटर पानी में 25 एमएल नैनो डीएपी डालकर जड़ शोधन कर धान की रोपाई की जा सकती है। इससे उर्वरक की आवश्यकता को लगभग 50 प्रतिशत काम किया जा सकता है। प्रत्येक सहकारी समितियों पर नैनो डीएपी और यूरिया उपलब्ध है। जल्द ही नैनो जिंक और नैनो कॉपर किसानों के बीच में उपलब्ध होगा। कहा कि आने वाले समय में नैनो डीएपी और नैनो यूरिया का छिड़काव ड्रोन से फसलों पर किया जाएगा। इससे मात्र आठ लीटर पानी में एक एकड़ की छिड़काव 8-10 मिनट में ही आसानी से किया जा सकेगा। इससे समय के साथ ही पानी की बचत होगी। डॉ. चंदन सिंह ने बताया कि मृदा को स्वस्थ रखने के लिए नैनो डीपीपी का प्रयोग लाभकारी है। इसके प्रयोग से रासायनिक उर्वरक की मात्रा में कमी आती है। इससे किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचता है। किसान अपने फसल में लगने वाली लागत को आसानी से कम कर सकता है। यह दानेदार डीएपी का शानदार विकल्प है। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक रितेश सिंह गंगवार, अविनाश वर्मा, मनीष सिंह आदि वैज्ञानिक उपलब्ध रहे।

Chandauli
few clouds
33.1 ° C
33.1 °
33.1 °
61 %
2.5kmh
11 %
Sun
34 °
Mon
34 °
Tue
35 °
Wed
35 °
Thu
32 °
Verified by MonsterInsights