20.4 C
Chandauli
Tuesday, March 17, 2026

Buy now

Home Blog Page 77

जनकल्याण व विकास की दिशा में योगी सरकार ने किया काम


मुगलसराय विधायक ने सदर ब्लाक में परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
चंदौली। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास उत्सव के अंतर्गत गुरुवार को सदर ब्लाक में लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कई परियोजना का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। साथ ही योगी सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाया। कहा कि यूपी जल्द ही विकास की बड़ी रेखा खींचने जा रही है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्ष में भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में जनकल्याण एवं विकास की दिशा में काम करने का काम किया है। सरकार ने जन भावनाओं को समझा और आमजन की मांग के अनुरूप जनता के हित में कार्य करने का काम किया। आज आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद हम सभी जनता के बीच गए तो उनके बीच सरकार के प्रति विश्वास व उत्साह देखने को मिल रहा है,

जिससे यह स्पष्ट है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के लोगों का दिल जीतने में सफल रही है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश से अराजकता को मिटाने का काम किया। साथ ही विकास को गति देकर उसे आगे बढ़ाया है। आगे आने वाले दिनों में विकास का रथ यूं आगे बढ़ेगा। बताया कि आज 20 करोड़ के लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया है। चंदौली ब्लाक में ब्लाक प्रमुख संजय सिंह की मौजूदगी में परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया गया है। नियामताबाद ब्लाक में भी परियोजनाएं उद्घाटित की जानी है, जिनका लाभ सीधे जनता को मिलेगा। कहा कि आगे आने वाले दिनों में भारत पांच ट्रिलियन की इकोनामी होगा, उसमें यूपी की भागीदारी एक ट्रिलियन की होगी। मुख्यमंत्री इस उद्देश्य के दृष्टिगत प्रदेश को उद्योगों को विकसित का प्रयास किया है और उद्यमियों को उद्योग स्थापना के लिए आमंत्रित किया है। ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाने की दिशा में काम किया है। कल्याणकारी योजनाएं आम आदमी तक पहुंचाकर उनके जीवन स्तर में बदलाव एवं सुधार लाने का काम किया है और जिस तरह से ग्रामीण स्वच्छता की दिशा में सरकार ने काम किया है वह सराहनीय है। लोगों ने स्वच्छता को अपनाने का काम किया है। यह सबकुछ सरकार के प्रयास व जागरूकता का प्रयास है। इस अवसर पर रिन्टू सिंह, विवेक सिंह, पवन प्रताप सिंह, राजीव सिंह, ओमप्रकाश मौर्य, वीरेंद्र यादव, अवधेश यादव, सुभाष पासवान, सुषमा गिरी, दिलीप सोनकर आदि उपस्थित रहे।

Chandauli : दोस्तों संग गंगा में नहाने गया युवक डूबा‚ मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Young Writer, चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र में प्रसहटा गांव के सामने गंगा में दोस्तो संग स्नान करने गए युवक की युवक डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को ढूंढ कर बाहर निकलवाया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। प्रसहटा गांव के सामने निखिल यादव (20) दोस्तों संग गंगा में स्नान कर रहा था। उसी दौरान अचानक गंगा में डूब गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना तब हुई जब निखिल ने गंगा में पहली डुबकी लगाई जिसके बाद वह डूबने लगा। दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंगा की तेज धार में वह लापता हो गया। दोस्तों के शोरगुल मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास किया, जब काफी देर तक निखिल का कुछ पता नहीं चला तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महेश सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को तलाशने में जुट गई। घंटों प्रयास के बाद गंगा में गोताखोरों ने निखिल को बाहर निकाला। निखिल को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निखिल अपने परिवार में तीन बहनों के बाद दूसरा भाई था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Crime : सफाई के नाम पर महिला का आभूषण लेकर भागा ठग, दूसरे को दौड़ाकर ग्रामीणों ने दबोचा

घटना को देखकर ग्रामीणों ने दूसरे ठग को दौड़ाकर पकड़ा

Young Writer, Chandauli: अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा चौकी अंतर्गत घूरो गांव में सोमवार की दोपहर गुलाब तिवारी के परिवार से लगभग पांच लाख रुपए का आभूषण लेकर ठग फरार हो गए। ग्रामीणों की सक्रियता से एक ठग को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया।
बताते हैं कि घूरों गांव के गुलाब तिवारी के घर सोमवार को अपाचे बाइक से दो लोग पहुंचे। उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया तो बहु ने दरवाजा खोला तो उन दोनों ने गन्दा सोना चांदी की साफ-सफाई करने की बात बताई गई। बहु ने पहले अपना पायल साफ करने को दिया, महिला ने घर में रखे अपने हार, चुड़ी, कुन्डल सहित अन्य आभूषण लेकर सफाई के लिए दिया। इसी बीच इसमें एक ने महिला से सप्रे कर आभूषण लेकर भागने लगे। यह देख ग्रामीणों ने उसे दौड़ा लिया, जिसमें एक ठग आभूषण लेकर भागने में सफल रहा। पीड़ित के अनुसार लगभग चार लाख रुपए का आभूषण है। ग्रामीणों ने एक ठग को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।वही थानाध्यक्ष बिनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि अभी तक पीडित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी गई है। पकड़े ठग से पूछताछ किया जा रहा है।

Chandauli:छह साल बाद पीड़िता व उसके परिजनों को मिला न्याय,आरोप सिद्ध होने पर अदालत ने आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा


चंदौली। स्पेशल जज पाक्सो अनुराग शर्मा की अदालत ने बुधवार को सुनवाई के दौरान दोष सिद्ध होने पर आरोपी को 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर चार माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। सकलडीहा थाना क्षेत्र के डेढ़ावल ग्राम निवासी अभियुक्त हरिनारायण के विरुद्ध चार जनवरी 2019 को धारा 363, 366, 376 भादवि एवं¾पाक्सो एक्ट के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ ही आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। करीब छह साल बाद इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज पाक्सो कोर्ट में हुई। इसमें प्रभावी पैरवरी और साक्ष्य के फलस्वरूप दोष सिद्ध होने पर अभियुक्त को जेल की सजा और जुर्माना से दंडित किया गया।

District Chandauli में औद्योगिक क्षेत्र की अपार संभावनाएंः डा. आशीष पटेल

Vikas Utsav: विकास उत्सव कार्यक्रम के दौरान स्टालों का जायजा लेते मुख्य अतिथि डा. आशीष पटेल।

विकास उत्सव के दूसरे दिन 93 युवाओं को मिला रोजगार

Young Writer, चंदौली। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर डीपीआरसी, नियामताबाद में बुधवार को समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री, प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले, आशीष पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि डा. आशीष पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले आठ वर्षों में जनहित में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण समाज के सभी वर्गों को विकास का लाभ मिल रहा है। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया एवं उनकी सराहना की। साथ ही उन्होंने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीबों, किसानों एवं युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, जिसके लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कहा कि जनपद चन्दौली में औद्योगिक क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। यह जनपद आगे चल कर मिनी नोएडा के नाम से पहचाना जाएगा।

उन्होंने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अभी तक बहुत लोगों को जानकारी ना होने के कारण लाभ से वंचित रह जाते है। इसलिए सभी लाभप्रद योजनाओं का बुकलेट बनवा कर पूरे जनपदवासियों को गांव-गांव उपलब्ध करा दे, ताकि जिन विभागों की योजनाओं के बारे में लोगों पता नहीं हो उसकी जानकारी प्राप्त हो सके।

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए कटिबद्ध है इस लिए विभिन्न विभागों के योजनाओं के माध्यम से उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई नई योजनाएं लाई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान सेवा, सुरक्षा व सुशासन के 8 वर्ष, पुस्तक का विमोचन किया गया। डीपीआरसी नियमताबाद में विकास उत्सव के दूसरे दिन आज सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया।इस मेले में भारतीय जीवन बीमा निगम, इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, टाटा मोटर्स,शिव शक्ति एग्रीटेक सहित अन्य कंपनियों द्वारा कुल 93 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाईके राय, डीडीओ सपना अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:शार्ट-सर्किट से मड़ई में लगी आग,डेढ़ लाख नकदी सहित महिला मवेशी झुलसे

फोटो-09
अर्जी खुर्द गांव में अगलगी में जली मड़ई व गृहस्थी का सामान।


इलिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के अर्जी खुर्द गांव में बुधवार की दोपहर बिजली शार्ट सर्किट से आग लग गयी। इसके चलते नंदू पासवान का रिहायशी खपरैलनुमा तथा मडई नुमा मकान जलकर राख हो गया। आग लगने से नंदू पासी की पत्नी चंद्र ज्योति 50 वर्ष बुरी तरह झुलस गयी, जबकि एक गाय की बुरी तरह जलने से मौत हो गई तथा उनके पुत्र पवन पासी की गाय भी गंभीर रूप से झुलस गई है।
ग्राम पंचायत ईसापुर के अर्जी खुर्द गांव के नंदू पासी और उनके पुत्र पवन पासी अलग-अलग खपरैल नुमा मकान बनाकर रहते थे। नंदू के छोटे बेटे की शादी अप्रैल माह में होनी थी जिसके लिए वह मकान में डेढ़ लाख रुपये नकद रखे हुए थे। वहीं बगल की मड़ई में सरसों, तीसी तथा अनाज रखा हुआ था। पास की दूसरी मड़ई में मवेशियां बंधी हुई थी। दोपहर के वक्त परिवार के लोग फसल की मडाई के कार्य में व्यस्त थे उसी वक्त लगभग एक बजे बिजली शार्ट सर्किट से नंदू पासी के मकान में आग लग गई और आग बढ़ते हुए बगल की मडई को भी अपने आगोश में ले लिया। आग लगता देखकर उनकी पत्नी चंद्र ज्योति खपरैल के मकान में रखें अपने रुपए को निकालने के लिए मकान के अंदर घुस गयी, लेकिन तेज आग की लपटों के कारण वह बुरी तरह झुलस गई। जिसे उपचार हेतु चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकि मडई में बंधी एक गाय की मौके पर भी मौत हो गई,दूसरी बुरी तरह झुलस गई है। घटना की सूचना मिलने के 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची मगर तब तक ग्रामीण समरसेबल चलाकर आग बुझा चुके थे। आग लगने से मकान के अंदर रखा डेढ़ लाख रुपए नगद, सरसों, तीसी, अनाज सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में लगभग 5 लाख रुपए के क्षति का अनुमान लगाया गया है।

राणा सांगा पर आपत्तिजनक टिप्पणी से क्षत्रियों में उबाल,पैदल मार्च कर फूंका पुतला


चंदौली। राणा सांगा पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आहत क्षत्रिय महासभा ने बुधवार को बिछियां धरनास्थल पर धरना दिया। इस दौरान राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के विरोध में नारे लगाए और पैदल मार्च कर चंदौली कचहरी पहुंचे और वहां सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर क्षत्रिय नेता झन्मेजय सिंह समेत लोगों ने चंदौली पुलिस को पत्रक देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
इस दौरान झन्मेजय सिंह ने कहा कि राज्य सभा सांसद रामजी लाल सुमन ने संसद में राणा सांगा पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्हें देश के साथ गद्दारी करने वाला करार दिया है। राज्य सभा सांसद की उक्त टिप्पणी ऐसे महापुरूष के उपर की गयी है जो राष्ट्रभक्त और देश धर्म पर मर मिटने वाले व्यक्ति थे। देश और धर्म की रक्षा के लिए लड़ी गयी कई लड़ाईयों उनकी वीरता एवं सौर्य का उदाहरण है। जिसपर सिर्फ क्षत्रिय समाज ही नहीं वरन समस्त हिन्दू समुदाय गौरव करता है। बावजूद इसके सपा सांसद द्वारा जानबूझकर की गयी अभद्र व ओछी टिप्पणी की गई है, जिससे लोग आहत हुए हैं। आरोप लगाया कि उनकी टिप्पणी समाज में आपसी सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला है। ऐसे में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। कहा कि अब महापुरूषों का अपमान करना एक फैशन सा बन गया है। ऐसे में कोई ठोस कार्यवाही न होने की वजह से ऐसे लोगों का मनोबल और बढ़ता ही जा रहा है। जो समाज व राष्ट्र की एकता व अखण्डता के लिए बहुत बड़ा खतरा है।

B Tech Paani Puri Wali तापसी ने Chahaniya में जगाई शिक्षा की अलख

B Tech Paani Puri Wali तापसी ने Chahaniya में जगाई शिक्षा की अलख

Young Writer, चहनियां। मिशन हेल्दी भारत, संपूर्ण भारत यात्रा के तहत बीटेक पानीपूरी वाली तापसी उपाध्याय की यात्रा हरिनंदन महाविद्यालय चंदौली पहुंची। दिल्ली की तापसी उपाध्याय मिशन हेल्दी भारत के सिलसिले में दिल्ली से बुलेट पर भारत यात्रा पर निकली है।
हरिनन्दन महाविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों के साथ विशेष संवाद और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, पशु क्रूरता उन्मूलन और शिक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई। विद्यार्थियों ने स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया, वहीं शिक्षकों के साथ हुई चर्चा में शिक्षा प्रणाली में स्वास्थ्य जागरूकता और सतत विकास के महत्व पर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान तापसी उपाध्याय ने कहा कि अब तक मिशन हेल्दी भारत यात्रा देश के कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में अभियान चला चुकी है, जिनमें आईआईटी कानपुर और आईआईटी बीएचयू शामिल हैं। यात्रा का अगला महत्वपूर्ण पड़ाव एनआईटी पटना है, जहाँ जल्द ही छात्रों के बीच जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा। मिशन का उद्देश्य एक करोड़ पौधे लगाना, एक करोड़ युवाओं को सशक्त बनाना, स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देना और पशु क्रूरता के खिलाफ अभियान चलाना है। अब चंदौली से आगे बिहार की ओर यह यात्रा बढ़ रही है, जहाँ पटना, आरा, बेगूसराय, भागलपुर और किशनगंज सहित अन्य स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हमारा यही संदेश है कि मिशन हेल्दी भारत केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ, जागरूक और करुणामयी बनाने की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है। युवाओं का समर्थन इस मिशन की सबसे बड़ी ताकत है। हम सभी को इस पहल से जुड़कर एक स्वस्थ, स्वच्छ और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

Rana Sanga Controversy: अंजनी सिंह बोले‚ अपमानजक टिप्पणी से बचे सभी दलों के राजनेता

अंजनी सिंह

बोले, देश के विकास में सभी जाति व धर्म के लोगों का है योगदान

Young Writer, चंदौली। समाजवादी चिंतन व जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने कहा कि राजपूत, ब्राह्मण, भूमिहार, लाला, बनिया सभी जातियों के लोगों का भारतीय आर्थिक सामाजिक ताने बाने सेवा मदद सुरक्षा भाव को सशक्त बनाए रखने में बहुत बड़ा योगदान है इसे झुठलाया या भुलाया नहीं जा सकता है। गांव, बाजार व शहरों में सवर्ण, पिछड़ा अनुसूचित जाति के लोग आपस में एक दूसरे के परस्पर सहयोगी रूप में निवास करते हैं। एक-दूसरे के बिना किसी एक वर्ग को मजबूत नहीं रखा जा सकता है ना ही भारत सशक्त बन सकता है।

सभी राजनैतिक दलों का यह दायित्व है कि भारतीय सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करके सिर्फ और सिर्फ सत्ता हथियाने एक दूसरे को अपमानित करके एक दूसरे को आपस में लड़ा करके सत्ता स्वार्थ की राजनीति करना बंद करें। उन्होंने कहा कि भारत की मजबूती एवं खूबसूरती में अल्पसंख्यक समाज के लोगों के योगदान एवं भूमिका को भी नकारा नहीं जा सकता और ना ही हाशिए पर रखा जा सकता है सभी राजनैतिक दलों पार्टियों के मुखिया नेता कार्यकर्ताओं को सत्ता लोलुप अपने भाषाई व्यवहार को बदलना होगा और अपने आचरण कर्तव्य को सामाजिक समरसता से जोड़कर रखना होगा। किसी एक दूसरे जाति धर्म के खिलाफ अनावश्यक अपमानजनक टिप्पणियों से बचना होगा। भारत के बेहतर भविष्य के लिए सभी राजनैतिक दलों के लोगों की जिम्मेदारी है। साथ ही साथ भारत की जनता को भी आगे आकर सामाजिक समरसता को बचाने के लिए आपसी एकता बंधुत्व स्नेह को बढ़ाने के लिए आपस में एकजुट होकर मजबूती से खड़ा होना होगा हर दलों के नेताओं के नफरत भरे बोल बचन व्यवहार से सर्व समाज को बचाना होगा।

Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana: सोलर पैनल इंस्टालेशन टेक्निशियन प्रशिक्षण का हुआ आगाज

प्रशिक्षण के उद्घाटन अवसर पर मौजूद मुख्य अतिथि।
प्रशिक्षण के उद्घाटन अवसर पर मौजूद मुख्य अतिथि।

Young Writer, चंदौली। जनपद के चकिया में नाबार्ड द्वारा संचालित कौशल विकास पहल योजना अंतर्गत ट्रेड सोलर पैनल इंस्टॉलेशन टेक्निशियन का चार माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का डीडीएम नाबार्ड तनुज कुमार सेन ने बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ माल्यार्पण कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा सोलर पैनल इंस्टॉलेशन टेक्निशियन की स्थानीय स्तर पर मांग तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही रोजगार के लिए विभिन्न योजनाएं द्वारा प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निशुल्क तथा सरकार द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र तथा कुशल प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रामचंद्र, प्रबंधक, पूर्वांचल कंप्यूटर शिक्षण सेवा संस्था, चंदौली द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षक द्वारा सैद्धांतिक तथा व्यवहारिक व तकनीकी रूप से दक्ष करते हुए रोजगार उन्मुख किया जाएगा। विभिन्न प्रकार से रोजगार के लिए स्वरोजगार तथा प्लेसमेंट से जोड़ा जाएगा प्रशिक्षण में उपस्थित सुनील कुमार, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, सतीश कुमार, केंद्र प्रभारी, संजय कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Chandauli
scattered clouds
20.4 ° C
20.4 °
20.4 °
32 %
1.6kmh
34 %
Tue
38 °
Wed
39 °
Thu
40 °
Fri
40 °
Sat
33 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights