28.1 C
Chandauli
Tuesday, March 17, 2026

Buy now

Home Blog Page 79

Chandauli News: धान के कटोरे में मशरूम की खेती करेंगे किसान

केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की तैयारी

Young Writer, Agricuture News: चंदौली धान के कटोरे में अब जिले के किसान मशरूम की खेती भी करेंगे। मशरूम की खेती पर किसानों को आने वाले खर्च पर 50 फीसदी तक अनुदान भी मिलेगा। इसके लिए उद्यान विभाग द्वारा जिले के किसानों को मशरूम की खेती के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं किसानों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। जिससे किसान सकुशल तरीके से मशरूम की खेती कर आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकें।

केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर हर स्तर से प्रयासरत है। इसके तहत प्रदेश सरकार मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं। और सब्सिडी प्रदान कर रही है। इससे किसान 20 लाख रुपये तक की मशरूम उत्पादन इकाई स्थापित कर सकते हैं। और 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। इसके तहत उद्यान विभाग मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 50 फीसद तक अनुदान दे रहा है। इससे किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए जिले के किसानों को पराम्परागत खेती के अलावा मशरूम की खेती के लिए जागरूक किया जा रहा है। उद्यान अधिकारी शैलेंद्र दुबे ने बताया कि प्रदेश सरकार मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए हर स्तर से प्रयासरत है। सरकार की ओर से मशरूम की खेती पर 50 फीसदी तक किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। जिले में मशरूम की खेती के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त किसानों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। किसान आवेदन कर अनुदान का लाभ ले सकते हैं।

Chandauli Town Security : निजी कैमरों के भरोसे चंदौली नगर की सुरक्षा व्यवस्था

जल्द ही सीसी-टीवी कैमरे से लैस होंगे नगर के त्रिमुहानी व प्रमुख जगहें
Young Writer, चंदौली। नगर में वारदातों अपराधियों एवं अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस विभाग जिला प्रशासन की तरफ से सीसीटीवी कैमरे किसी भी तिराहे पर मौजूद नहीं है। नगर पंचायत द्वारा कैमरे लगाए जाने के प्रस्ताव भी पटल पर लाए गए थे। लेकिन आगे प्रक्रिया परवान नही चढ़ सकी। नगर के प्रमुख बाजार अतिव्यस्ततम इलाके व मुख्य-मार्ग पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी की जरूरत अति आवश्यक है। लेकिन अभी तक नगर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जा सके हैं।

नगर निवासी मयंक सिंह ने का कहना है कि त्योहार पर नगर के बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिकोण से उनके सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नही है। भीड़भाड़ वाले बाज़ार में सीसी टीवी कैमरा लगना अति आवश्यक है जिससे लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। सकलडीहा रोड चाँदनी मार्केट गंगा रोड, बस स्टैंड मठ गली सब्जीमंडी के पास सुरक्षा की दृष्टि से कैमरा होना आवश्यक है। जिससे घटनाओं की जानकारी और साक्ष्य के आधार पर पुलिस आसानी से अपराधी तक पहुंच सके। नगर व्यापारी राम प्रवेश वर्मा ने बताया कि वर्तमान में सीसीटीवी कैमरों के अभाव में नगर की सुरक्षा निजी कैमरों के भरोसे चल रही है। जिससे कुछ अराजक तत्व अपने कारनामों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। व्यापारी राजकुमार ने बताया कि नगर के कुछ चुनिंदा बाजार ऐसे हैं। जहा सबसे ज्यादा भीड़ भाड़ होता है। और हमेशा लोगों की उपस्थिति बनी रहती है। इन स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी कम रहती है। जहा सीसी टीवी कैमरे की ज्यादा आवश्यकता है। सतीश अगवाल ने बताया कि नगर पंचायत व पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से योजना बनाकर नगर के सभी तिराहे व अति भीड़ भाड़ वही जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाना चाहिए। जिससे नगर की गतिविधियों की जानकारी पुलिस को आसानी से मिल सकें।

क्या कहते हैं नगर पंचायत अध्यक्ष
नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू ने बताया कि नगर विकास योजना के तहत नगर के प्रमुख जगहों व त्रिमुहानियो पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना हैं। जल्द ही नगर के त्रिमुहानियो व प्रमुख जगहों पर कैमरा लगाया जाएगा।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कुमार राय ने बताया कि नगर पंचायत व पुलिस विभाग की ओर से नगर के प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात चल रही है। जल्द ही नगर में सीसी टीवी कैमरा लगाया जाएगा। जिससे अपराधियों संदिग्धों व अराजक तत्वों पर नजर रखी जा सकें।

Chandauli:नहर में पलटी गोवंश से लदी तेज़ रफ़्तार डीसीएम ज्यादातर पशुओं की नहर में डूबने से मौत,तस्कर फरार

चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के नवही गांव के समीप सोमवार को गोवंश से लदा तेज़ रफ़्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। वही चालक व तस्कर मौक़े पर वाहन छोड़ फरार हो गए। घटना में ज्यादातर पशुओं की नहर में डूबने से मौत हो गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से मृत पशुओं को बाहर निकाला और आगे की कार्यवाई में जुट गई।


बताते हैं कि गोवंश से लदा तेज़ रफ़्तार डीसीएम सैयदराजा की तरफ से बिहार जा रहा था। लेकिन बॉर्डर पर पुलिस की बैरिकेडिंग देख वापस मुड़ कर भागने लगा। और भगवानपुर पुल होते हुए नवही के रास्ते धरौली की तरफ जाने के फिराक में था। लेकिन जैसे ही तस्करों की डीसीएम नवही गांव के समीप पहुची की अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। जहा मौक़े से तस्कर फरार हो गए। घटना ने आधा से ज्यादा पशुओं की नहर में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने लोगो की सहायता से पशुओं को डीसीएम व नहर से बाहर निकाला और अग्रिम कार्यवाई में जुट गई। इस बाबत सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गोवंश से लदा तेज़ रफ़्तार डीसीएम सैयदराजा पुलिस को देखर भाग रहा था। नवही गांव के रास्ते चकिया की तरफ जाने के फिराक में था। लेकिन बीच रास्ते मे ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पशुओं की डीसीएम से बाहर निकलवाया जा रहा था।

Chandauli:पटवा विराट सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,बोले अनिल राजभर प्रदेश में पटवा समाज को मिलेगा सम्मान और अधिकार



सकलडीहा। कस्बा स्थित एक लान में रविवार को अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज की ओर से विराट पटवा सनातन महाकुम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दीप प्रज्वलित कर शुरूआत कराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जल्द ही मुलाकात कर पटवा समाज की राजनीतिक मंच देने की बात कहीं जाएगी। प्रदेश की सरकार में आने वाले समय में पटवा समाज का विधायक व मंत्री भी बनेगा। कई प्रदेशों से आए पटवा समाज के पदाधिकारियों ने अपने विचार भी रखें। इस मौके पर पटवा समाज को मुख्य अतिथि को चांदी की मुकुट अंगवस्त्र सहित अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कर समाज को संगठित करने का काम जो पटवा समाज ने किया है । वह स्वागत योग्य है। पटवा समाज की राजनीतिक भागीदारी को पूरा करने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार के बीच अपनी बात को रखूंगा। देश के विकास और मुख्य धारा से पटवा समाज को जोड़ा जाएगा। उन्होनें आश्वासन दिया कि जल्द ही उत्तर प्रदेश व बिहार सरकार से भी पटवा समाज को जोड़ने की अपील की जाएगी। वहीं पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि पटवा समाज अपने हक व अधिकार के लिए कटिबद्व है। उसे प्रदेश की सरकार पूरा करने का प्रयास जरूर करेगी। हर क्षेत्र में अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाला पटवा समाज राजनीति में कदम रखने की जो सोच रखी है। वह बहुत सही काम किया है। वहीं सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी भी पटवा समाज को राजनीतिक भागीदारी के लिए हर संभव प्रयास करेगी। समय अपने पर पटवा समाज से विधायक सांसद मंत्री बनाने का भी काम करेगी। देश के कोने से आए पटवा समाज के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि जहां भी उनको समाजवादी पार्टी की जरूरत होगी वहां पार्टी खड़ा होने का काम करेगी। वही मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला और ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि पटवा समाज लोगों को जोड़ने का कार्य वर्षाे से करता आ रहा है। बहुत खुशी की बात है कि एक कार्यक्रम के माध्यम से अपनी ताकत भी दिखा दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी,राष्ट्रीय संगठन मंत्री अरविंद पटवा, राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा, विनोद पटवा, प्रमोद देववंशी, विजय कुमार गुप्ता, महेन्द्र पाटकर मृदुल, राजीव देवल, माता प्रसाद पटवा,डा सागर पटवा, संजीव पटवा बिहार  सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

देश हित में सोचने, काम करने और व्यवहार करने की बारी अब हमारी: डॉ विनय कुमार वर्मा

Vinay Kumar Verma
डा.विनय कुमार वर्मा।

Central Public School के सीएमडी Dr Vinay Kumar Verma ने शहिद -ए-आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव सिंह व राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

चंदौली। शहिद -ए-आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव सिंह व राजगुरु का शहादत दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये तीनों महान क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसी कड़ी में सेंट्रल पब्लिक स्कूल के सीएमडी डॉ विनय कुमार वर्मा ने तीन क्रांतिकारियों के बलिदान को याद किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही इनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर देश हित मे कार्य करने के लिए सभी को संकल्पित होने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह, सुखदेव सिंह व राजगुरु जाते थे, एसेंबली में बम फेंक कर आसानी से भागा जा सकता था, लेकिन वे नहीं भागे। वो जानते थे कि गिरफ्तारी के बाद जेल व अदालत में अंग्रेजों की मनमानी चलेगी फिर भी वे पीछे नहीं हटे। अंग्रेज उन्हें बहुत अधिक प्रताड़ना देंगे फिर भी वे भी राह चुना।अंग्रेजों के कोर्ट में खड़े होकर इंकलाब के नारे लगाने के बाद जज उनके खिलाफ जल्द फैसला सुनाएंगे फिर वे नारे लगाए। जेल के भीतर उनके उपवास करने से अंग्रेजों को बहुत फर्क नहीं पड़ता फिर भी वे उपवास किए। वे जानते थे उनकी शहादत ही भारत माता की संतति को झकझोर कर स्वाधीनता के लिए आगे आने को प्रेरित करेगा तो उन्होंने फांसी के फंदे को हंसते हुए चूम लिया। उनके इसी यक़ीन ने उस समय हकीकत में भी बदला। देश का युवा भगत, सुखदेव व राजगुरु बनने निकल पड़े। जगह – जगह क्रांतिबीज अंकुरित होता गया। तब देश के सभी महान सपूतों के सम्मिलित प्रयत्नों से देश मुखर हुआ और दुश्मन कमजोर। आखिर संग्राम बड़ा हुआ, परिणाम में देश आजाद हुआ। कहा कि आज हम सभी को इन महान क्रांतिकारी शहीदों की शहादत पर उनके बलिदानों से प्रेरणा लें। देश के लिए कुछ करने की अब हमारी बारी है। आइए देश हित में सोचें, काम करें और देशहित में व्यवहार करें, ताकि  देशहित में संदेश दें, तभी हमारे अमर शहीदों की आत्मा प्रफुल्लित हो सकेगी।

Chandauli:इयरफोन ने ले ली दो युवा फुटबॉल खिलाड़ियों की जान,जाने कैसे हुआ हादसा

xr:d:DAF8lbEVHiM:5,j:4632370681927662381,t:24021215

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तारापुर में के समीप रविव5 को रेलवे के बंद फाटक को पार करते समय दो फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत हो गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटना स्थल पर पहुची पुलिस दोनों युवकों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
दअरसल शहाबगंज थाना क्षेत्र के अरारी गांव निवासी 22 वर्षीय प्रमोद पासवान दयालपुर गांव में अपने ननिहाल में रहता था। वो फुटबॉल का अच्छा खिलाड़ी था। इसके साथ ही जीवनपुर गांव निवासी आकाश यादव 22 वर्ष भी फुटबॉल अच्छा खेलता था। दोनों ही युवक सेना भर्ती की तैयारी भी कर रहे थे। सुबह दोनों बाइक से खेल मैदान में जाने के लिए निकले। इस दौरान जब दोनों तारापुर रेल फाटक के पास पहुंचे तो ट्रेन के आने के कारण फाटक बंद था। खेल मैदान जाने की जल्दबाजी में दोनों कान में इयर फोन लगाए। फाटक के बगल से बाइक निकालकर रेलवे ट्रैक पर करने लगे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर ट्रेन आ गई। कान में इयर फोन लगा होने के कारण दोनों को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। जिससे दोनों युवक ट्रेन की चपेट में आ गए । दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । वही दोनों की बाइक ट्रेन में फंसकर 500 मीटर तक घसीटती चली गई।

BSP News: चंदौली में बसपा की कमान संभालने वाले घनश्याम प्रधान का जगह-जगह हुआ स्वागत-सम्मान

बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान का माल्यार्पण कर स्वागत करते कार्यकर्ता।
बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान का माल्यार्पण कर स्वागत करते कार्यकर्ता।

दबे-कुचले लोगों के हित में बसपा ने किया कार्यः रामचंद्र गौतम

Young Writer, चंदौली। जनपद चंदौली में बसपा की कमान संभालने के बाद जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान का शनिवार को सकलडीहा व चकिया में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया। सकलडीहा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी मंडल रामचंद्र गौतम ने कहा कि आज  बसपा कार्यकर्ताओं का जो उत्साह दिखाई दे रहा है है निश्चित ही विगत आने वाले दिनों में बहुजन समाज पार्टी के हाथों को मजबूत करके पंचायत चुनाव और विधान सभा 2027 में बड़ी जीत दिलाने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि बसपा ने हमेशा दबे कुचले लोगों के हित में कार्य किया है और सत्ता में वापसी के बाद इस परंपरा को फिर से आगे बढ़ाया जाएगा। आमजन व कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहने वाले घनश्याम प्रधान को पार्टी ने एक बार फिर चंदौली की कमान सौंपी है। उम्मीद है वह पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे।

बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि आज हम सभी को बाबा साहब भीम राव अंबेडकर व कांशीराम के व्यक्तित्व व जीवनी को पढ़ने व जानने की जरूरत है, ताकि उनकी विचाराधारा को आमजन तक पहुंचाया जा सके। आज अंबेडकर के द्वारा दिए गए संविधान पर हमला हो रहा है। आरक्षण को खत्म करने का षड्यंत्र किया जा रहा है, जिसे बसपा कभी सफल नहीं होने देगी। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतेन्द्र कुमार मौर्य, हरिलाल पाल,  मनोज उपाध्याय, राजेश मास्टर, फूलचंद्र प्रसाद, संतोष कुमार भारती, प्रेम शंकर सिंह, जयप्रकाश मौर्य, राजेंद्र प्रजापति, ओमप्रकाश राजभर, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, केशव कुमार, अनिल कुमार, राजबहादुर, राजनाथ पहलवान, अखिलेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

पकड़े जाने के भय से पशु तस्कर ने नदी में लगाई छलांग,मौत घायल दूसरे तस्करों को अपने साथ ले गए कार सवार अज्ञात


चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के यूपी-बिहार सीमा पर स्थित नौबतपुर के समीप शनिवार की सुबह कर्मनाशा पुल से मवेशी लदा वाहन किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। घटना के बाद पशु तस्कर पकड़े जाने के भय से पुल से नीचे नदी में छलांग लगा दिया। परिणामस्वरूप जहां एक की मौत हो गयी, जब कि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मवेशी लदे वाहन के पीछे से आ रही एक चार पहिया वाहन सवारों ने उसे घायलावस्था में अपने साथ वाहन में बैठाकर ले जाने में सफल हो गए।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजकर अगली कार्रवाई में जुट गयी। वहीं यूपी की सीमा में हुई मौत की वजह से उत्तर पुलिस उसे बिहार सीमा का दिखाकर मामला घंटों उलझा रहा, जिससेे मवेशियों से लदा वाहन करीब तीन घंटें तक पुल पर खड़ी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उत्तर प्रदेश की पुलिस द्वारा मवेशियों से लदी वाहन पुलिस से पकङे जाने के भय से तस्कर वाहन छोड़ नदी में कूद गये। वहीं सैयदराजा प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय ने उक्त घटना से इंकार करते हुए दुर्घटना की वजह से नदी में गिरने की वजह से तस्कर की मौत की वजह बताई है।

PM Shri Composite School Hathiyani के बच्चों ने काशी विश्वनाथ व सारनाथ का किया भ्रमण

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बीएचयू काशी विश्वनाथ मंदिर में मौजूद स्कूली बच्चे।
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बीएचयू काशी विश्वनाथ मंदिर में मौजूद स्कूली बच्चे।

शैक्षणिक भ्रमण पर गए पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय हथियानी के बच्चे

Young Writer, चंदौली। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय हथियानी के बच्चों का दल शैक्षणिक भ्रमण पर काशी विश्वनाथ व सारनाथ के लिए रवाना हुआ। इस दौरान बच्चों प्रधानाध्यापक कुंवर बीरेंद्र प्रताप सिंह की निगरानी में सर्वप्रथम बीएचयू स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां बच्चों को बीएचयू की स्थापना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बच्चों को बीएचयू की स्थापना और उसमें महामना मदन मोहन मालवीय के अतुलीय योगदान के बारे में भी बताया गया।

इस दौरान बच्चों ने साइस लाइब्रेरी, कला भवन आदि के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद बच्चे सारनाथ का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने बौद्ध मंदिर के अलावा स्तूप को देखा। साथ ही चिड़िया घर में विभिन्न प्रजाति के पक्षियों व जंतुओं को देखा। शिक्षकों बच्चों को बौद्ध धर्म एवं गौतम बुद्ध के जीवनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बताया कि भगवान बौद्ध गया में ज्ञान प्राप्त करने के बाद सारनाथ आए और उन्होंने अपना पहला उपदेश यहीं सारनाथ में दिया था। भगवान बुद्ध ने शांति और करुणा का संदेश पूरे विश्व को देने का काम किया। इसके बाद बच्चों ने चिड़िया घर का भ्रमण करते हुए विभिन्न प्रकार के चिड़ियों को देखा और उनके बारे में शिक्षकों से जानकारी ली। इसके अलावा घड़ियाल, मगरमच्छ, हिरन, सारस पक्षी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। वहीं पार्क में विभिन्न प्रकार के पौधों का भी बच्चों ने अवलोकन किया। इस मौके पर शिक्षक रवि मिश्रा, सउद अहमद, निधि नामदेव उपस्थित रहे।

Chandauli:खेत में 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के सोनहुला-सराय गांव के बीच खेत में 20 वर्षीय युवक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । ग्रामीणों को सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौक़े पर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में हाहाकार मच गया।
बताते हैं कि सराय बन्धवापर के रहने वाले छोटेलाल राम का पुत्र पवन कुमार 20 वर्ष सोमहुला स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा 10 का छात्र था। हाल ही टाण्डा में कक्षा दसवीं का बोर्ड का परीक्षा दिया था। वह तमिलनाडु में एक कपड़े के फैक्ट्री पर काम करता था। बोर्ड परीक्षा के पूर्व अपने घर आया था। 22 मार्च शनिवार को उसका टिकट था।

शुक्रवार की सुबह उसका शव सोनहुला-सराय बन्धवापर के बीच मे सोनहुला सरहद पर किसान के खेत मे मिला। उसे बुरी तरह से पीटा गया था। उसका गला दबाकर हत्या की गई थी। उधर से गुजरने वालो में परिजनों को सूचना दिया जो घटना की जानकारी होने पर बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । इस संदर्भ में बलुआ इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है । शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Chandauli
scattered clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
23 %
2kmh
38 %
Tue
38 °
Wed
40 °
Thu
40 °
Fri
40 °
Sat
33 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights