39.7 C
Chandauli
Monday, June 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 80

Chandauli:गंगा पुल से दो बहनों ने लगाई छलांग, सैदपुर चौकी प्रभारी ने एक कि बचाई जान


चंदौली। सैदपुर गंगा पुल से शुक्रवार को दो बहनों ने अचानक छलांग लगा दी। घटना में एक बहन की मौक़े पर ही मौत हो गई। वही दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुचे सैदपुर चौकी प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने घायल युवती को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
बताते हैं कि बलुआ थाना क्षेत्र के मोरनपुर गांव निवासी रमेश यादव व सुरेश यादव की पुत्री सोनी 18 वर्ष व चंचल 19 वर्ष सुबह घर से निकली थी। और दोपहर में सैदपुर गंगा पुल पर पहुचकर अचानक छलांग लगा दी। घटना को देख आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर चौकी प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने ग्रामीणों की सहायता से दोनों युवतियों को गंगा से बाहर निकाला जहा मौत हो गई थी। वही चंचल की सांसें चल रही थी। उन्होंने तत्काल घायल चंचल को अपने गोंद में उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के रेफर कर दिया। इस बाबत एसआई मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि गंगा पुल से दो युवतियों ने छलांग लगा दी। जिसमें एक कि मौत हो गई है। दूसरे का इलाज़ चल रहा है।

Chandauli:गोलियां की तड़तड़ाहट से धानापुर में दहशत,सुरक्षा हटाकर हत्या कराने का लगाया आरोप


चंदौली। धानापुर कस्बा गुरुवार को एक बार फिर गोलियों के तड़तड़ाहट की गूंज से थर्रा उठा। बदमाशों ने जिस अंदाज में मुटुन यादव को मौत के घाट उतारा। आसपास मौजूद लोगों को घटना को देखकर कांप उठे। फिलहाल धानापुर समेत आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। इसके पहले भी वर्ष 2019 में भी एक घटना हुई थी जिसमें हत्या के बाद पूरा इलाका थर्रा उठा था। उस समय घटना को अंजाम देने का आरोप मृतक मुटुन यादव व उनके परिवार के लोगों पर लगा था। फिलहाल मुटुन यादव की हत्या के बाद एक बार फिर धानापुर के लोग दहशत में हैं। मृतक मुटुन यादव के भाई ग्राम प्रधान उदय नारायण यादव ने बताया कि पास के ही गांव के लोगों से उनके परिवार की रंजिश थी। जिसके चलते यह वारदात हुई थी। उन्होंने पुलिस की मंशा पर सवाल खड़े किया। कहा कि उनके परिवार को 7 महीने से न्यायालय से सुरक्षा मिली थी। पीएसी बल की तैनाती की गई थी, लेकिन सुरक्षा हटाकर यह हत्या करवाई गई।

Chandauli:शादी को लेकर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने काटा बवाल,जमकर हुआ हंगामा


इलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी होने की भनक मिलते ही उसकी प्रेमिका उसके घर पर पहुंच गयी। देखा कि घर पर युवक की शादी की तैयारी सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। दूल्हा शादी के लिए हल्दी लगवा रहा है जिस पर पहले उसने हंगामा खड़ा कर दिया। फिर उसने डायल 112 नंबर को फोन किया और युवक पर उसे धोखा देकर दूसरे से शादी रचाने का आरोप लगाया।
थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक गुजरात की एक बिस्कुट की फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था उसी फैक्ट्री में बलिया जिले की युवती भी काम करते थी। युवती का आरोप है कि साथ में काम करने के दौरान विगत चार वर्ष पूर्व दोनों में प्यार हो गया। युवती ने आरोप लगाया कि युवक द्वारा उससे शादी करने का वादा करके शारीरिक संबंध भी बनाया। जिसके कारण उसे दो बार गर्भपात भी करना पड़ा। इधर एक माह से वह अपने घर आया था और उसका फोन भी नहीं उठा रहा था। इसी बीच किसी से उसके शादी करने की बात पता चली कि युवक की शादी 1 मई को होने वाली है तो वह प्रेमी के घर पर पहुंच गयी। देखा तो घर में शादी की सारी तैयारी पूरी हो चुकी थी दूल्हा को हल्दी लगाया जा रहा है। जिस पर प्रेमिका ने हंगामा खड़ा कर दिया और डायल 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्ष को थाने पर बुलाकर बुधवार को दिनभर सुलह समझौता कराने में लगी रही। इसी बीच शादी होने वाली लड़की के घर वालों को मामले की पूरी जानकारी मिली तो वह थाना पहुंच गए दूसरी तरफ प्रेमिका के परिवार जनों तक मामला पहुंच गया। दोनों युवतियों के घर वाले और युवक के परिजन थाना पहुंचकर लड़की को समझा बुझाकर समझौता करा लिया, तब जाकर बर बधू पक्ष ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के रजामंदी से मामले में सुलह समझौता हो गया है।

सैयदराजा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जन औषधी केन्द्र उद्घाटित

सैयदराजा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जन औषधी केन्द्र का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि।
सैयदराजा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जन औषधी केन्द्र का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि।

मुख्य अतिथि राजेश जायसवाल बोले‚ लोगों को कम पैसे में अच्छी गुणवत्ता की दवाएं होंगी उपलब्ध

Young Writer, चंदौली। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सैयदराजा पर गुरुवार को जन औषधी केन्द्र (Pradhan Mantri Jan Aushadhi Kendra) का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर किया। इसके बाद जन औषधी केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती व अच्छी दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जन औषधी केन्द्र की स्थापना का कार्य कर रही है। इसके पीछे मंशा यह है कि गरीबों को भी अच्छी दवाएं कम दामों पर उपलब्ध हो सके। कहा कि जन औषधी केन्द्र का संचालन सैयदराजा अस्पताल पर होने से नगर सहित आसपास इलाके के लोगों को अच्छी गुणवत्ता वाली दवाएं सस्ते दाम पर उपलब्ध होगी, जिससे मरीज व उनके परिजनों पर आर्थिक बोझ कम पड़ेगा। सरकार सभी को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार की मंशा है कि पैसे के अभाव में कोई भी व्यक्ति अपना दवा-ईलाज कराने से वंचित ना रहे। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राजेश कुमार सिंह, डा. शैलेन्द्र, डा. गौरवनन्द, आनन्द, बालमुकुन्द, रूपेंद्र यादव, शांति राम, लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली,मौत


चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप बाईक सवार अज्ञात बदमाशों एक अधेड़ को गोली मारकर मौक़े से फरार हो गए। घटना से आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही अधेड़ की मौक़े पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गईं।
बताते हैं कि क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी मुट्ठुन 45 वर्ष यादव धानापुर बाजार में किसी काम से गए थे। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। घटना में उनकी मौक़े पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुचे परिजनों ने तत्काल शव को उठाकर घर ले गए। वही सूचना पर पहुची पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर जांच पड़ताल जुट गई है। इस घटना को लोग पुराने रंजिश को जोड़कर देख रहे हैं। जो चर्चा का विषय बना हुआ

राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमला व उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी देने के मामले में सपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना


चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन को करणी सेना द्वारा निरन्तर जान से मारने की धमकी व उनके आवास पर हमला करने में मामले में बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने बिछिया धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया। साथ ही पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुचकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने कहा कि राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमला करना और उन्हें जान से मारने की धमकी देना प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है। भाजपा सरकार में हमेशा से ही दलितों पर अत्याचार होता आ रहा है। करनी सेना द्वारा राज्यसभा सांसद राम जी सुमन के काफिले को निशाना बना कर उनके काफिले पर टायर और पत्थर फेंके कर हमला प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खोल रही हैं।

सैयदराजा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि बुलन्दशहर जाते समय अलीगढ़ में राज्यसभा सांसद राम जी सुमन के काफिले पर हमला किया गया। जो चिंता का विषय है। जब प्रदेश में सांसद ही सुरक्षित नही है तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेंगी। लेकिन भजपा सरकार व प्रशासन ऐसे अराजक तत्वों के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं कर रही हैं। जिससे स्पष्ट होता हैं कि करणी सेना को सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है। साथ ही सरकार की दलित विरोधी मानसिकता उजागर हो रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, योगेंद्र यादव चकरू, बलिराम यादव, चंद्र शेखर यादव, बाबूलाल यादव, चाखन यादव, निरंजन कन्नौजिया, त्रिलोकी पासवान,दिलीप पासवान, राम सिंह चौहान, अमित सोनकर, गार्गी सिंह पटेल,आरती यादव, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहें। संचालन महासचिव नफीस अहमद गुड्डू ने किया।

Chandauli:आर.एस.एस.प्रमुख मोहन भागवत के जनपद में आगमन को लेकर एसपी ने मातहतों संग की बैठक,दिए सख्त निर्देश


चंदौली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आर.एस.एस के प्रमुख मोहन भागवत के जनपद आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की विशेष ब्रीफिंग की गई।
इस दौरान पुलिस लाइन में आयोजित ब्रीफिंग सत्र में ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों सुरक्षा में चूक या ड्यूटी के दौरान लापरवाही को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं वीवीआईपी सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेंगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन दिगम्बर कुशवाहा क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर राजीव सिसौदिया व ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

चंदौली में स्वास्थ्य व्यवस्था हुई बेपटरी,शव के साथ बर्फ की सिल्ली लेकर पहुँचे परिजन,वीडियो वायरल…


चंदौली। मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन शव को सुरक्षित रखने के लिए खुद बर्फ की सिल्ली लेकर पहुंचे जिससे पोस्टमार्टम और उसके बाद होने वाले अंतिम संस्कार तक बॉडी को खराब होने से बचाया जा सके। जो ये साबित करता है कि जिले में किस कदर स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी है।
बताते हैं कि सोनभद्र निवासी जय सिंह 45 वर्ष सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे अलीनगर थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान जय सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. शव के साथ पहुंचे लोगों को पोस्टमार्टम कर्मियों ने बताया की डीफ्रीजर खराब है। जिसके बाद परिजन शव को सुरक्षित रखने के लिए बर्फ का सिल्ली खरीदकर ले आए। ताकि शव को सुरक्षित रखा गया। बुधवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस बाबत मृतक जय सिंह के दोस्त बबलू मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस का डिफ्रीजर खराब हो गया है। जिसके चलते शव के काफी दुर्गंध आ रही है। बिना मुंह बांधे यहां खड़ा होना भी मुश्किल है। वहीं पोस्टमार्टम कराने पहुंचें मृतक के परिजन धर्मवीर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. जिसे पोस्टमार्टम लाया गया. डीफ्रिजर खराब होने के कारण शव से दुर्गंध न आए इसलिए बर्फ की सिल्ली खरीदकर लाए है। इस बाबत सीएमओ युगल किशोर राय ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस का डिफ्रीजर खराब होने का मामला संज्ञान में है। पहले भी खराब हो चुका था।जिसकी मरम्मत कराकर चालू करवाया गया था। दोबारा बिगड़ने पर भी मैकेनिक भेजा गया। तमाम प्रयासों के बाद भी सही नहीं हो सका शासन को पत्र लिखकर डिमांड भेजी गई है। तत्काल वहां दो एसी लगाए जाने के निर्देश दिए गए है।

Chandauli:नशे की हालत में वाहन चलाने व सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वाले हो जाए सावधान,पुलिस ने 47 शराबियों के खिलाफ की कार्यवाई


चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने रंगबाजी जुआ खेलने स्टंट दिखाने छेड़खानी करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों व अन्य सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वाले 47 शराबियों के विरूद्ध कार्यवाई की गई।
साथ ही पुलिस द्वारा एक बार से अधिक पकड़े जाने पर डिफॉल्टर्स का लाइसेंस भी निरस्त करवाने की कार्रवाई की जा रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील जगह चिह्नित कर पुलिस ने उपरोक्त प्रकार के व्यक्ति पर कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि जनपद के समस्त थाना प्रभारी द्वारा ब्रेथ एनालाइज़र के माध्यम से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध मात्र कार्यवाही ही नहीं कर रही बल्कि ऐसे सभी लोगों को मादक पदार्थों शराब के सेवन से होने वाले आर्थिक व शारीरिक हानि के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा व परिवार के सदस्यों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के सम्बन्ध में जागरूक भी कर रही है। यह अभियान निरन्तर पूरे जनपद में चलाया जा रहा है।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत,दो गंभीर


बबुरी। थाना क्षेत्र के भट्पुरवा गांव के समीप तेज़ रफ़्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल तीनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
बताते हैं कि भदौलिया गांव निवासी गुप्तेश्वर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। उसी समय भट्पुरवा गांव के पास सामने से आ रहे। दूसरे बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर कर बुरी तरह घायल हो गए। इसी बीच ग्रामीणों की सूचना पर बबुरी थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। तथा उन्होंने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल चंदौली के लिए भेज दिया। इलाज के दौरान गुप्तेश्वर की मौत हो गई। वहीं दो बाइक सवार युवको की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Chandauli
scattered clouds
39.7 ° C
39.7 °
39.7 °
28 %
4.6kmh
39 %
Mon
43 °
Tue
44 °
Wed
45 °
Thu
45 °
Fri
45 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights