26.8 C
Chandauli
Tuesday, September 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 81

Chandauli:24 घंटे से ठप हुई बीएसएनल सेवा,उपभोक्ता परेशान


चंदौली। मुख्यालय पर बीएसएनएल सेवा 24 ठप होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा कस्बा समेत आसपास के क्षेत्रों में उपभोक्ता नेटवर्क की समस्या से परेशान रहे। साथ ही सरकारी ऑफिस का कामकाज प्रभावित रहा। जिससे कर्मचारियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा और ऑनलाइन काम अधूरे रह गए।
दसरल मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्रों में बीएसएनएल के नेटवर्क से ज्यादातर उपभोक्ता परेशान रहते हैं। यही नही मोबाइल से बात करते करते अचानक नेटवर्क गायब हो जाता है। जिससे बात का क्रम बीच मे ही टूट जाता है। इससे समस्या से बीएसएनएल के उपभोक्त पूरी तरह परेशान हो जा रहे हैं। वही आए दिन नेटवर्क गायब होने से इंटरनेट सेवा भी ठप हो जा रही है। इससे दुकानदारों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। शुक्रवार से ही से बीएसएनल का नेटवर्क नही रहने से उपभोक्ता अपने काम काज से वंचित रहे। इस बाबत बीएसएनल अधिकारी ने बताया कि आकाशीय बिजली से केबल में दिक्कत आ गई। गई हैं। जिसको ठीक किया जा रहा हैं। जल्द ही सेवा बहाल कर दिया जाएगा।

DDU Nagar: मंडलीय संसदीय समिति की बैठक में यात्री सुविधाओं का उठा मुद्दा

Young Writer, DDU Nagar: डीडीयू रेल मंडल के मंडलीय संसदीय समिति की बैठक शुक्रवार को डीआरएम ऑफिस में हुई बैठक में यात्री सुविधाओं का विस्तार करने, अंडरपास में जलभराव न होने की मांग की गई। यही नहीं चंदौली मुख्यालय पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई गई। वहीं रेलवे की परियोजनाओं को समय से पूरा करने पर सांसदों ने जोर दिया गया। बैठक में सांसदों ने रेल विकास व यात्री सुविधाओं में और वृद्धि एवं उसे सुदृढ़ करने के संबंध में सुझाव दिए। इस पर रेलवे के अधिकारियों ने पूरा करने का आश्वासन दिया।

डीआरएम ऑफिस के सभागार में मंडल संसदीय समिति की बैठक की तैयारियां पहले से चल रही थी। बैठक की शुरुआत पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सांसदों और उनके प्रतिनिधियों का स्वागत कर किया। उन्होेंने सांसदों को यात्री सुविधा की दिशा में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। कहा कि इस वर्ष जनवरी-फरवरी में प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेला के दौरान 1760 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अस्थायी होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त टिकट काउंटर तथा भीड़ प्रबंधन के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई।

मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 22 एटीवीएम लगाई गई। 12 स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा किया गया है। 21 अन्य स्टेशनों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। डीडीयू मंडल के 15 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य किया जा रहा है। चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने डीडीयू स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार, शौचालय, रेस्ट हाउस, वेटिंग हॉल आदि के सुधार की आवश्यकता बताई। उन्होंने कुचमन रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य में हो रही देरी पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने धीना स्टेशन पर मूल भूत सुविधाओं के विकास की मांग की। सांसद ने डीडीयू नगर में फोर लेन सड़क निर्माण में रेल भूमि से संबंधित समन्वय पर चर्चा कर तेजी लाने का निर्देश दिया।

राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने चंदौली में एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव की मांग की। वहीं दर्शना सिंह ने भी रेलवे की परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने की मांग की। सासाराम के कांग्रेस सांसद ने वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग करते हुए रेलवे अंडरपास में जल भराव की समस्या को दूर करने का मुद्दा उठाया। बैठक में आरा के भाकपा माले सांसद सुदामा प्रसाद, काराकाट के भाकपा माले सांसद राजाराम सिंह, गया के सांसद और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के प्रतिनिधि राजेश कुमार पांडेय, बक्सर के राजद सांसद सुधाकर सिंह के प्रतिनिधि अजीत, औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुमार सिन्हा के प्रतिनिधि संजय कुमार के साथ डीआरएम उदय सिंह मीना, एडीआरएम दिलीप कुमार, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Demand : भारत माला प्रोजेक्ट से प्रभावित परिवारों को जमीन के बदले जमीन उपलब्ध कराए चंदौली प्रशासन

रेवसा में आयोजित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन में शामिल लोग।
रेवसा में आयोजित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन में शामिल लोग।

Young Writer, Chandauli: भारतमाला परियोजना से विस्थापित हो रही रेवसा बस्ती को स्थापित करने व भूमि अधिग्रहण कानून 2013 लागू करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान धरनारत ग्रामीणों ने परियोजना से प्रभावित 200 परिवारों को जमीन के बदले जमीन का पट्टा देने की मांग की। परियोजना से प्रभावित परिवारों का बिजली बिल व माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा दिया गया कर्ज माफ करने की भी मांग की। अनिश्चितकालीन धरना 13वें दिन शुक्रवार को एसडीम अनुपम मिश्रा पहुंचकर ग्रामीणों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अडिग रहे।

रेवसा बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष व छात्र नेता अभिषेक ने कहा कि सैकड़ो सालों से बसी हुई रेवसा बस्ती को विकास के नाम पर बिना पुनर्स्थापित किये विस्थापित करने की साजिश जिला प्रशासन द्वारा रची जा रही है। यह भूमि अधिग्रहण कानून का उल्लंघन है ।रेवसा की जमीन की कीमत आसमान छू रही है। जिस जमीन को छीनकर औने पौने दाम में जिला प्रशासन लेना चाहता है। इसके खिलाफ रेवसा की गरीब जनता पिछले 13 दिनों से धरने पर बैठकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रही है। मांगों को पूरा होने तक जारी रहेगी ।

अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सह सचिव संजय यादव ने कहा कि बहु फसली उपजाऊ भूमि के बदले कृषि का पट्टा दिया जाना न्याय उचित होगा। ताकि गरीब जनता का जीविकोपार्जन हो सके देश भर में किसान कृषि योग्य भूमि बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। धरना स्तर पर पहुंचे एसडीम अनुपम मिश्रा ने ग्रामीणों को काफी समझाने बुझाने और आश्वासन देने का काम किया ।लेकिन किसान अपनी मांगों को पूरा करने के बाद ही परियोजना पर काम लगाने को लेकर अडिग रहे। इस मौके पर तहसीलदार राहुल सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर रमेश यादव, किसान नेता केदार यादव, इंद्रजीत शर्मा, महेंद्र, शमीम मिल्की, रामदुलार बिन्द, तूफानी गोंड, दीपक, सोमनाथ, सुरेंद्र प्रसाद, रीता देवी आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने लगाई फांसी,परिजनों में मचा कोहराम


कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक ने रस्सी का फंदा लगाकर अपनी ई लीला समाप्त कर ली घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने तत्काक युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। और आगे की कार्यवाई के जुट गई।
बताते हैं कि इनायतपुर गांव निवासी बच्चेलाल के दो पुत्र प्रताप व राहुल हैं। दोनो बेटों की शादी हो चुकी है। बड़ा पुत्र अपनी पत्नी के साथ घर पर था। वहीं राहुल की पत्नी नीलम दो सप्ताह पहले अपने मायके गई हुई थी। माता उर्मिला देवी रिश्तेदारी में माटीगांव गई थीं। राहुल अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं हो गया। कुछ देर बाद राहुल कमरे में लगे कुण्डी के सहारे रस्सी फंसा कर गर्दन में डाल कर अपनी ई लीला समाप्त कर लीम इसी बीच प्रताप की नींद खुली तो देखा कि राहुल हुक के सहारे लटका हुआ है। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही धीना थाना अध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, चौकी प्रभारी कमालपुर सतीश प्रकाश आदि मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना अधिकारियों सहित फोरेंसिक टीम को दी। फोरेंसिक टीम के पहुंचने व आवश्यक कार्यवाही करने के पश्चात पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। इधर घटना की सूचना पर मां उर्मिला देवी,पत्नी नीलम गांव पहुच गए। जहा दोनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विद्यालयों को बंदकर मदिरालय खोल रही भाजपा सरकारः Chandauli Congress

चंदौली कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।
चंदौली कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले, सरकारी स्कूल बंद करना ग़रीबों के खिलाफ साज़िश

Young Writer, Chandauli: जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली के पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश में सरकार द्वार 5000 सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने के विरूद्ध पैदल मार्च निकालकर ज़िलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद ज़िलाधिकारी  के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में 5000 सरकारी स्कूलों को बंद करने जा रही है जो आम ग़रीब, किसान- मजदूर परिवारों के ख़िलाफ़ एक बड़ी साजिश है। सरकारें जन कल्याण के लिए बनाई जाती हैं, लेकिन भाजपा की सरकार लगातार जन विरोधी कार्यों में लिप्त है। भाजपा सरकार एकतरफ़ स्कूलों को बंद करके ग़रीबों के बच्चों को अशिक्षित बनाने की साज़िश कर रही है वहीं दूसरी तरफ शराब की हज़ारों लाखों दुकानें खोलकर हमारी पीढ़ियों को शराबी बना रही है।

कांग्रेस संयोजक कमलेश ओझा ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ा, दलित, किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक विरोधी है। सरकारी स्कूलों को बंद करने का फ़ैसला करके सरकार ने साफ़ कर दिया है कि आम लोगों को अशिक्षित बनाकर उनके हक अधिकार को कुचल देना है और पूँजीपतियों को फायदा पहुंचाना है। सरकार के इस फ़ैसले के पीछे सत्ता से जुड़े शिक्षा माफियाओं का हाथ है। शिक्षा माफिया भाजपा को मोटा चंदा देते हैं जिसके कारण सरकारी स्कूलों को बंद कर भाजपा सरकार उनको फ़ायदा पहुंचा रही है।

इस अवसर बृजेश गुप्ता, मधु राय, दयाराम पटेल, राजेंद्र गौतम, गंगा प्रसाद, डॉ राम आधार जोसेफ, दंगल यादव, राममूरत गुप्ता, रमेश बिंद, उषा यादव, परमहंस सिंह राजपूत, श्रीकांत पाठक, राकेश पाठक, अविनाश विश्वकर्मा, चंद्रवंश यादव, सुभाष पाल, विनोद विश्वकर्मा, शमशेर खान, प्रदीप मौर्या, त्रिभुवन प्रसाद, फूलचंद,  रामधार यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन राधेश्याम यदुवंशी ने किया।

Chandauli:सीओ ने सभ्रांत नागरिकों व ताजियादारो के साथ की बैठक,बोले त्याग तपस्या समर्पण का त्योहार है मुहर्रम

चंदौली/सैयदराजा आगामी त्योहार मुहर्रम के मद्देनजर सदर कोतवाली व सैयदराजा थाने में बृहस्पतिवार को सीओ सदर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में नगर व क्षेत्र के सभ्रांत नागरिकों व मुस्लिम ताजियादारो के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई। इस दैरान सभी ताजियादारो द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को उनके समक्ष रखा जहा सभी के समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही सभी को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। चेताया कि त्योहार में किसी भी तरह का खलल डालने वालो को बख्सा नही जाएगा।


इस दौरान सीओ देवेंद्र कुमार ने कहा कि मुहर्रम त्याग तपस्या समर्पण का त्योहार है। जो एक दूसरे को प्रेम का संदेश देता हैं। सभी मुस्लिम बंधुओं को आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ त्योहार मानना चाहिए। कहा कि आगामी त्योहार में किसी भी नई परंपरा का आयोजन नही किया जाएगा। साथ ही अस्त्र शास्त्र के प्रदर्शन पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। ताजियादारो द्वारा ताजिये की लंबाई और ऊँचाई में छेड़छाड़ नही किया जाएगा। सभी तजियादार अपने-अपने अखाड़ों पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवा लें जिससे हर गतिविधियों पर नजर रखी जा सकें। कोतवाल संजय सिंह ने कहा कि मुहर्रम में अस्त्र शास्त्र का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। सभी अखाड़ों व ताजिया स्थलों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी के साथ वीडियोग्राफी कराई जाएगी। त्योहार में अराजकतत्वों को किसी भी हाल में बख्सा नही जाएगा। इस दौरान क्राइम प्रभारी दुर्गश यादव, कस्बा इंचार्ज देवेंद्र बहादुर सिंह, एसआई राघवेंद्र सिंह, तजियादार समीर फारुखी, अब्बास अली, मुहम्मद शादिक, अबरार अली, अनीस अहमद, जावेद अहमद, नेहाल अंसारी, सुहेल अंसारी, मन्नान अंसारी, सिब्लू अंसारी, शेरू अंसारी, शमशेर शाह, औरंगजेब शाह, वसीम अहमद, सरवर अली, उस्मान अली आजाद अली, शकील अहमद, आदि मौजूद रहे।

Chandauli:नगर पंचायत सभागार में धूमधाम से मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय वीपी सिंह की जयंती


चंदौली। नगर पंचायत सभागार में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की बेटी ऋचा सिंह व पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल ने किया।
इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल ने कहा कि स्वर्गीय विश्वनाथ प्रताप सिंह ने मंडल आयोग लागू करके सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में पिछड़े व दलितों को पहचान दिलाई जो सराहनीय कार्य है। उनके पद चिन्हों पर चलना ही हम सभी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। सिंह ने कहा कि स्वर्गीय विश्वनाथ प्रताप सिंह राज घराने में जन्म लेने के बाद भी गरीबों और दलितों व असहाय वर्ग के हक और अधिकार की बात की। इस लड़ाई में उनकी अगुवाई करते नजर आए। उनके फैसलों व प्रयासों से दलितों, पिछड़ों व असहाय वर्ग को सामाजिक सुरक्षा प्राप्त होने के साथ ही उनकी आर्थिक, राजनीतिक व सामाजिक दशा में सुधार हुआ। पूर्व जिला भूमि संरक्षण अधिकारी इंजीनियर राम केश सिंह यादव ने कहा कि वीपी सिंह ने गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों के लिए कल्याण व भलाई के लिए अपनी कुर्सी तक कुर्बान कर दिया। उनकी सोच हमेशा गरीब तबके के लोगों को ऊपर उठाने की रही है। पूर्व एमलसी अरविंद सिंह ने आह्वान किया कि आज हम सभी को यह संकल्प लेने की जरूरत है कि उनके पद चिन्हों पर चलकर समाज को आगे बढ़ाएं। है। इस दौरान सियाराम चौहान, डा. दीपक सिंह, महेंद्र यादव,तिलकधारी बिंद,सियाराम चौहान, इंद्रजीत शर्मा, हरिदास यादव, श्रवण कुशवाहा, कैलाश यादव, उपस्थित है। अध्यक्षता रामकेश सिंह यादव व संचालन राकेश सिंह किया।

Chandauli:बिजली विभाग व बिजलेंस की संयुक्त टीम ने चलाया सघन चेंकिंग अभियान,चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज


चंदौली। शहाबगंज क्षेत्र में बुधवार को बिजली विभाग व बिजलेंस की संयुक्त टीम ने अवैध कनेक्शनधारियों व बड़े बकायदारों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान बिजली विभाग की टीम ने चोरी के मामले में चार लोगों कर मुकदमा दर्ज कराया वही 22 लोगों के अवैध कनेक्शन काट दिए। साथ ही बकायदारों से 1.25 लाख का राजस्व वसूली किया। जहा उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।
इस दौरान अधिशाषी अभियंता अरविन्द कुमार ने बताया बिजली विभाग व बिजलेंस की टीमों द्वारा ग्रामीणों क्षेत्रो में बड़े बकायदारों व अवैध कनेक्शन धारियों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें उपभोक्ताओं 10 हजार से ज़्यादा बकाया होने पर 22 लोगो के कनेक्शन काटे गए। साथ ही उपभोक्ताओं के परिसर में ऑर्मड केबल सहित स्मार्ट मीटर लगाया गया। वही बिजली चोरी कर रहें चार उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके साथ बिजली उपभोक्ताओं से 1.25 लाख का राजस्व वसूली किया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी अभियान लगातार चलता रहेगा। जिसमें दस हजार से अधिक बकायेदारों का कनेक्शन काट दिए जाएगे। वही बिजली के बड़े बकायदारों के खिलाफ कठोर कार्यवाई कि जाएगी। साथ ही बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओ पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान एसडीओ विवेक मोहन,अमर सिंह पटेल,संतोश कुमार, जेई राजकुमार, सुनिल कुमार, मनोज कुमार,प्रदीप यादव, विजिलेंस टीम एवं अन्य कर्मचारी रहे मौजूद।

सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू


चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू की दो वाहनें चुनार- मिर्जापुर जाते समय नेशनल हाईवे पर आपस में टकरा गई। जिसमें पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए। घटना को देखते ही उनके समर्थकों में हड़कंप मच गया। समर्थकों ने तत्काल उनको छतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और दूसरे वाहन में बैठा कर मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए।


दरसअल सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू भारत के पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के जयंती पर मिर्जापुर में बतौर मुख्यातिथि शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो चुनार-मिर्जापुर के बीच नेशनल हाईवे पर पहुँची की अचानक एक नीलगाय उनके स्कोर्पियो से टकरा गई। घटना में उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आगे चल रही दूसरे वाहन से टकरा गई। घटना को देखते ही पीछे चल रहे समर्थकों में हड़कंप मच गया। साथ ही घटना को देखते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग जमा हो गई। हालांकि इस सड़क दुर्घटना में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू बाल-बाल बच गए। और कुछ देर बाद दूसरे वाहन में बैठकर मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए।

DDU Nagar Railway Station : सर्कुलेटिंग एरिया गेट से से हटाया गया अवैध वाहन

सर्कुलेटिंग एरिया से अवैध वाहन को हटाते रेलवे के अधिकारी
सर्कुलेटिंग एरिया से अवैध वाहन को हटाते रेलवे के अधिकारी

चार पहिया वाहनों के खिलाफ स्टेशन प्रशासन ने चलाया डंडा

Young Writer, डीडीयू नगर। डीडीयू रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में एसबीआई शाखा और पार्सल के पास खड़े चार पहिया वाहनों के खिलाफ स्टेशन प्रशासन ने डंडा चलाया। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह के नेतृत्व मे मंगलवार को वाहनों को यहां से हटाया गया। यही नहीं यहां वाहनों को खड़ा करने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई। वहीं एसबीआई के बगल में कूड़े के ढेर को भी हटाया गया। यहां खड़े लोगों को चेताया गया कि यदि इधर कूड़ा फेंकने पर कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर प्रवेश के लिए मुख्य गेट के साथ ही एक पार्सल गेट भी है। रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज से रैंप बना है। जिससे अक्सर पार्सल का सामान आता जाता है। पूर्व में यही रास्ता बस स्टैंड तक भी जाता था। जिसे कुछ वर्ष पहले बस स्टैंड बंद कर दिया गया। ऐसे में यह जगह खाली पड़ी है। ऐसे में खाली जगह में रेलवे की ओर से कूड़ा फेंका जाता था। स्टेशन का निकला कूड़ा यहां रखा जाता और बाद में उसे वाहनों से दूसरे जगह ले जाया जाता है। यह कूड़ा फुटओवर ब्रिज से ही दिखाई देता है। जिसका कई बार शिकायत भी रेलवे प्रशासन किया गया था। वहीं पार्सल ऑफिस और एसबीआई की शाखा के समीप चार पहिया वाहन गलत ढंग से खड़े होते हैं। जबकि चार पहिया वाहन के लिए स्टैंड पहले से बना हुआ है। बेतरतीब ढंग से वाहनों को खड़ा किए जाने से यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होती है।

अवैध वाहन स्टैंड व टैम्पो स्टैंड की  लगातार शिकायत होती रहती है। जहां से अवैध वसूली का मामला सामने आता रहता है। इसको देखते हुए मंगलवार को स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने नेतृत्व में अभियान चलाया गया। चर्चा है कि एक तरफ से अवैध स्टैंड हटाकर दूसरी तरफ अवैध स्टैंड को बसाया गया। वहीं कूड़ा फेंकने का स्थान स्टेशन के दक्षिण प्रवेश द्वार पर बने टिकट काउंटर के पीछे बनाया गया। वहीं पार्सल के समीप खड़े वाहनों को यहां से हटाया गया। यहां बैरिकेडिंग की गई। ताकि गलत ढंग से वाहन न खड़ा हो सके। वहीं वाहन चालकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। चेताया गया कि यदि इधर उधर गंदगी फैलाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीएसजी एनके मिश्र, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक अक्षय कुमार, अजीत जेम्स, ज्योतिष प्रकाश, शांतनु आनंद आदि लोग मौजूद रहे।

Chandauli
few clouds
26.8 ° C
26.8 °
26.8 °
74 %
1.5kmh
20 %
Mon
27 °
Tue
34 °
Wed
35 °
Thu
33 °
Fri
23 °
Verified by MonsterInsights