37.8 C
Chandauli
Tuesday, March 17, 2026

Buy now

Home Blog Page 83

नवागत बीएसए का राष्ट्रीय शैक्षिक शैक्षिक महासंघ ने किया स्वागत,शिक्षकों की समस्या के निदान का दिलाया भरोसा होली की दी बधाई


चंदौली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को जिलाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार से मिला और उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने बुके देकर बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।  
जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि नव आगन्तुक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया। जिस पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने खुशी व्यक्त की। जिला महामंत्री इम्तियाज खान ने कहा कि शिक्षकों की कई सारी समस्याएं हैं जिसमे मुख्य रूप से चयन वेतनमान का जो अब ऑनलाइन करने का निर्देश शासन द्वारा प्राप्त है जिस पर नवागत बीएसए ने कहा कि शिक्षकों की सभी समस्याएं निर्धारित समय मे त्वरित निस्तारित की जाएंगी। साथ ही संगठन से सामंजस्य बैठाकर शासन द्वारा प्राप्त सभी निर्देशों को का पालन किया जाएगा और जनपद को आप सभी के सहयोग से निपुण जनपद बनाने के लक्ष्य को साकार किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों अनुचरों को रंगों के पावन त्योहार होली की ढ़ेरो बधाई व शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमंडल में अखिलेश श्रीवास्तव, रीता पाण्डेय, प्रेम शंकर मिश्रा, सर्वेश नंदन आदि उपस्थित रहे।

जीवन में उत्साह, उमंग व खुशियां लेकर आते हैं त्यौहारःअमरेंद्र


चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को कचहरी परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर त्यौहार की खुशियां साझा की और मुबारकबाद दी। साथ ही होली त्यौहार की महत्ता पर प्रकाश डाला और होली की गीतों पर जमकर थिरके।
इस दौरान अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि त्यौहार मानव जीवन में उत्साह, उमंग व खुशियां लेकर आते हैं। ऐसे पावन अवसर पर हम सभी को अपने गिले-सिकवे भुलाकर मिलजुलकर हर्षोल्लास के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाना चाहिए। इस दौरान चंदौली कचहरी में अधिवक्ता रंगों से सराबोर नजर आए। साथ ही एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिला और त्यौहार की खुशियां साझा की। अधिवक्ताओं की टोली ने पूरे कचहरी का भ्रमण कर साथी अधिवक्ताओं को अबीर गुलाल लगाया और होली की गीत भी गाए और जमकर थिरके भी। कहा कि अधिवक्ता समाज एक परिवार है और इस परिवार की एकता व मजबूती को बनाए रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। अधिवक्ता हित हम सभी के लिए सर्वोपरि है और बीते कुछ सालों में जिस तरह से अधिवक्ताओं ने अपने हितों के साथ ही आमजन के हितों के लिए सड़क पर उतरकर संगठित होकर संघर्ष किया, उसे सदैव याद रखा जाएगा। हम सभी को इस परम्परा को मिलकर आगे बढ़ाना होगा। इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह, संतोष सिंह, झन्मेजय सिंह, विद्याचरण सिंह, आनन्द कुमार सिंह, मोहम्मद अकरम, सुल्तान अहमद, शमशुद्दीन, लालप्यारे श्रीवास्तव, राज बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री राघवेंद्र सिंह ने किया।

Chandauli:संदिग्ध परिस्थिति में बीए की छात्रा ने लगाई फांसी,परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक 23 वर्षीय बीए की छात्रा ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर अपनी ई-लीला समाप्त कर ली। उक्त घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों की सूचना पर पहुची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाई में जुट गईं।
बताते हैं कि धरहरा गांव निवासी विजेंद्र विश्वकर्मा सुबह अपने काम पर गए थे। और माँ गांव में कथा सुनने गई थी। इसी दौरान उनकी 23 वर्षीय पुत्री बीए की छात्रा आराधना विश्वकर्मा ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटक गई। घटना की जानकारी आस पास के लोगों को मिली उन्होंने ने मौक़े पर पहुचकर युवती को फंदे से नीचे उतारा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि एक युवती ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Chandauli:चार दिन से जलापूर्ति बंद होने से कस्बावासियों ने किया प्रदर्शन,होली और रमजान की त्योहार होने पर भी विभागीय अधिकारी अनजान


सकलडीहा। कस्बा स्थित टिमिलपुर जल निगम की तीन लाख लीटर की टंकी से कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों में पेयजल आपूर्ति होती है। बीते चार दिनों से जल निगम की टंकी का चकवाल पानी खोलने वाली मशीन खराब हो गया है। जिसके कारण पेयजल आपूर्ति बाधित है। होली और रमजान पर्व पर पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। होली से पूर्व पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं होने पर व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दिया।
बीते दो साल बाद भी जल जीवन मिशन के तहत नागेपुर,सकलडीहा,ईटवा,तेन्दुई सहित कई गांवों में टंकी का निर्माण नहीं हो पाया। टिमिलपुर में जल निगम की टंकी से ही इन गांवों में पेयजल आपूर्ति होता है। बीते एक सप्ताह पूर्व सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के समीप केबिल डालते समय पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गया था। दो दिन बाद ठीक होने पर जल निगम की टंकी की चकवाल पानी खोलने वाली मशीन खराब होगया। जिसके कारण न भरी टंकी खाली हो पा रहा है। टंकी में पानी होने के बाद भी पेयजल आपूर्ति चार दिनो से बाधित है। होली और रमजान के त्योहार पर पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने बताया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया। इस बाबत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि शीघ्र ही अधिकारियों से वार्ता करके समस्या का समाधान कराया जायेगा। इस मौके पर विरोध जताने वालों में सुरेश यादव, मोनू, सुमित, अभय यादव, मंगल,पंकज, शिव,मनीष चौहान सहित अन्य रहे।

Chandauli:नगरीय सहित विभिन्न क्षेत्रों के धमकी बिजली विभाग व बिजलेंस की टीम,आधा दर्जन अवैध कनेक्शन धरियो पर मुकदमा दर्ज

चंदौली। बिजली विभाग व बिजलेंस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को नगरीय सहित विभिन्न क्षेत्रों में अवैध कनेक्शन धारियों व बकायादारों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिजली के अवैध कनेक्शन धारियों में हड़कंप मच गया। बिजली विभाग व बिजलेंस की टीम ने 20 बड़े बकायादारों का कनेक्शन काटने के छः अवैध कनेक्शन धारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लाख का राजस्व वसूल किया।

शासन के निर्देश पर चंदौली सबस्टेशन के अवर अभियंता सुनील कुमार व बिजलेंस की टीम ने पुलिसकर्मियों व कर्मचारियों संग नगर सहित मझवार व जसुरी गांव में चेकिग अभियान चलाया गया। इसमें दो दर्जन से अधिक बिजली के अवैध कनेक्शन चलाने वालों का तार काटकर उतरवा दिया गया। और छः लोगों पर केस दर्ज कराया गया। वहीं बकायेदारों से शीघ्र बिजली बकाया जमा करने की चेतावनी दी गई। कहा कि अगर जल्द ही बिजली बकाया जमा नहीं हुआ तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। साथ ही अवैध बिजली जला रहे लोगों पर एफआइआर सुनिश्चित है। अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि चेकिग अभियान में 20 बकायादारों का कनेक्शन काट के साथ छः अवैध कनेक्शन धारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कराया गया है। साथ ही दो लाख की राजस्व वसूल किया गया है। इस दौरान बिजलेंस प्रभारी राम प्रवेश,अवर अभियंता टेस्ट इमरान सिद्दीकी, निरंजन यादव,विजय आदि मौजूद रहें।

Chandauli:डीपीआरओ में लापरवाही पर तीन सफाई कर्मियों को किया निलंबित

चंदौली। जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने लापरवाही पर मंगलवार को तीन सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया। दो सफाईकर्मी उच्चाधिकारियों के निर्देश के बावजूद गांवों में सफाई करने की बजाए लापता थे। वहीं सहायक विकास अधिकारी कार्यालय से संबद्ध खर्रा गांव में कार्यरत सफाईकर्मी की घोर लापरवाही सामने आई। सचिवालय का कंप्यूटर प्रधान के घर में रख दिया। वहीं से भुगतान समेत अन्य काम किए जा रहे थे। गंभीर लापरवाही पर कार्रवाई की गई।
चहनियां ब्लॉक के शेरपुर सरैया की ग्राम प्रधान कमला देवी ने बताया कि सफाईकर्मी राजेश सोनकर उनकी ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम शेरपुर और रमेश कुमार राजस्व गांव भूसौला में कार्यरत हैं। दोनों गांवों में सफाई करने की बजाय उपस्थिति लगाकर गायब हो जाते हैं। उनके न रहने पर अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। शिकायत के बाद सफाईकर्मी रमेश कुमार को गांव में सफाई के निर्देश दिए गए थे। हालांकि उनके द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना की गई। इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। इसी तरह राजेश सोनकर को भी उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना के आरोप में निलंबित कर दिया गया।वहीं राजस्व गांव खर्रा में कार्यरत और सहायक विकास अधिकारी कार्यालय से संबद्ध सफाईकर्मी सर्वजीत कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के जिला कंसल्टेंट मनोज कुमार श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया था। उस दौरान पता चला कि कंप्यूटर सचिवालय की बजाय प्रधान के घर में रखा है। सफाईकर्मी वहीं से भुगतान आदि अन्य कार्य करते हैं। घोर लापरवाही पर सर्वजीत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Chandauli:डकैती,हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले में सभी आरोपी दोषमुक्त


चंदौली। न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश चंदौली की अदालत ने डकैती, हत्या के प्रयास, लोकसेवक को सरकारी काम से रोकने एवं सार्वजनिक सम्पत्ति व अवैध कब्जे के मामले में की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने नौगढ़ थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 49/2004 अंतर्गत धारा-396, 307, 333, 412 आईपीसी एवं 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 3/4 पीपी एक्ट में अभियुक्तों को दोषमुक्त करार दिया। उक्त मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता राकेश रत्न तिवारी ने न्यायालय के समक्ष तर्क एवं साक्ष्य प्रस्तुत किया।
अपर सत्र न्यायाधीश पारितोष श्रेष्ठ की अदालत ने सत्र परीक्षण संख्या-189/2013, मुकदमा अपराध संख्या-49/2004, थाना नौगढ़ में दर्ज अभियोग में अभियुक्त मुन्ना विश्वकर्मा व रामसजीवन कुशवाहा को धारा-396, 307, 333, 412 आईपीसी व धारा-5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं धारा-3/4 पीपी एक्ट के आरोपों से दोषमुक्त करार दिया। वहीं सत्र परीक्षण 113/2014 में न्यायालय ने अभियुक्त लालब्रत कोल उर्फ कमल जी उर्फ राजगुरु जी व हरिशंकर उर्फ बब्बल कोल उर्फ अजीत को दोषमुक्त करार दिया। अभियुक्त रामसजीवन जिला कारागार वाराणसी में निरुद्ध है, वहीं अभियुक्त मुन्ना विश्वकर्मा, मंडल कारागार कैमूर भभुआ बिहार में निरुद्ध है। न्यायालय ने अपने आदेश में उक्त मामले में अभियुक्तों का रिहाई परवाना तत्काल संबंधित कारागार प्रेषित करने को कहा है। साथ ही जिला कारागार से रिहा होने के पश्चात अभियुक्तों को एक सप्ताह के अंदर धारा-437ए के प्रावधानों का अनुपालन करने का आदेश दिया।

Chandauli:त्योहारों को सकुशल संपन्न करना पुलिस के साथ-साथ आमजन की भी जिम्मेदारी:सीओ सदर


चंदौली। आगामी त्योहार होली व जुमे की नमाज़ को देखते हुए मंगलवार को ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह व सीओ राजेश कुमार राय ने नगर के सभ्रांत नागरिकों संग सदर कोतवाली में बैठक किया। साथ ही आगामी त्योहार को मद्देनजर लोगों से आपसी सौहार्द व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी पुलिस के साथ-साथ आमजन की भी है। त्योहार हमारे लिए खुशियां लेकर आते हैं। ऐसे में इसमें खलल डालने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। बाजारों व क्षेत्रों में किसी की गतिविधियां संदिग्ध हैं। तो उसकी सूचना पुलिस को दें। समय रहते पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाई करेंगी। अफवाहों पर ध्यान न दें। त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं कहा कि भीड-भाड़ वाले स्थानों बाजारों सर्राफा बाजारों अन्तर्राज्यीय बार्डरों व सदिंग्ध संवेदनशील स्थानों पर पर पुलिस की पैनी नजर रहेंगी। इस दौरान सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह, दुर्गेश यादव,रावेंद्र सिंह,आदि मौजूद रहें।

Chandauli:जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने नगर व क्षेत्रों पैदल गस्त कर आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील,बोले अराजकतत्वों व संदिग्धों पर रहेंगी पैनी नजर

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर सोमवार को आगामी त्योहार को मद्देनजर जनपद पुलिस ने आपसी सौहार्द व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर अथवा विभिन्न क्षेत्रों में सभी थाना प्रभारियों ने पैदल गस्त किया। साथ ही लोगो से संवाद स्थापित कर भाईचारा के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।
गस्त के दौरान पुलिस ने भीड-भाड़ वाले स्थानों बाजारों सर्राफा बाजारों अन्तर्राज्यीय बार्डरों व सदिंग्ध संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर सदिंग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की गहना से जांच की साथ ही दुकानदारों को अपने दुकान के सामने सीसी टीवी कैमरा लगाने का आव्हान किया।

जिससे अराजकतत्वों व संदिग्धों पर नजर रखी जा सकें। पुलिस ने आमजन से कहा कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी पुलिस के साथ-साथ आमजन की भी है। त्योहार हमारे लिए खुशियां लेकर आते हैं। ऐसे में इसमें खलल डालने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। बाजारों व क्षेत्रों में किसी की गतिविधियां संदिग्ध हैं। तो उसकी सूचना पुलिस को दें। समय रहते पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाई करेंगी। अफवाहों पर ध्यान न दें। त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं

Chandauli:नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस वाहन की टक्कर से बाईक सवार युवक घायल,वाराणसी रेफर

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के विकास भवन के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार को ट्रैफिक पुलिस की वाहन से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वाहन में मौजूद पुलिसकर्मी ने आनन-फानन में पुलिस वाहन से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने युवक की स्थिति गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
इस दौरान मौक़े पर मौजूद प्रत्यदर्शियों ने बताया कि विकास-भवन के समीप नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज पर ट्रैफिक पुलिस की वाहन तेज़ी से बैक जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया। घटना में पुलिस जीप का पिछला बम्पर व गेट छतिग्रस्त हो गया। वही बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। घटना में उसके सर में गंभीर चोटें आई। जिसको देख पुलिसकर्मी वहाँ से भागने का प्रयास करने लगे। तभी ग्रामीण मौक़े पर पहुचकर घटना का वीडियो बनाने लगें। जिसको देखकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने युवक को घायलावस्था में उक्त वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहा चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ अजय सिंह ने बताया कि घायल अवस्था में एक युवक को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में लाया गया है। हालत चिंताजनक होने पर युवक का प्राथमिक उपचार कर वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। युवक के जेब से एक कार्ड मिला है। जिस पर मदन गुप्ता निवासी मुम्बई लिखा हुआ है। ट्रैफिक प्रभारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस जीप से घटना हुआ है। इसकी जानकारी नही है। लेकिन चालक को वाहन के साथ आलमपुर के पास बुलाया गया तो उसने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल है। जिसको वाहन से जिला अस्पताल लेकर जा रहें हैं।

Chandauli
clear sky
37.8 ° C
37.8 °
37.8 °
8 %
4.9kmh
3 %
Tue
37 °
Wed
40 °
Thu
40 °
Fri
40 °
Sat
35 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights