चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नेशनल इंटर कालेज के समीप मंगलवार को दो तेज़ रफ़्तार बाइक आपस मे टकरा गई। जिसमें चपेट में आने से परीक्षा देने जा रही तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। मौक़े पर मौजूद लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है।
दरसअल दोनों बाइक सवार आपस में स्टंटबाजी कर रहे थे इसी दौरान दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। जहा नेशनल इंटर कालेज में परीक्षा देने जा रही तीन छात्राएं बाइक की चपेट में आ गई। वही बाइक सवार मौक़े से फरार हो गए। छात्राओं को सड़क पर गंभीर अवस्था मे देख स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी। मौक़े पर पहुची पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है। इस बाबत सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि सीसी टीवी की मदद से दोनों बाइक सवारों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर कार्यवाई की जाएगी।
Chandauli:स्टंटबाजी करने में आपस में टकराई दो बाइक,चपेट में आई छात्राएं,सीसी टीवी फुटेज के आधार पर कार्यवाई करेंगी पुलिस
Chandauli:भीषण सड़क हादसे में केबिन में फसे चालक की मौत,पुलिस व एनएचएआई टीम ने रेस्क्यू कर निकाल बाहर
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के पचाफेडवा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर मंगलवार को तेज रफ़्तार ट्रेलर आगे चल रही ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में चालक केबिन में बुरी तरह फस गया। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने चालक को केबिन से निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नही लगी। उन्होंने तत्काल दुर्घटना की जानकारी पुलिस व एनएचएआई को दी। मौक़े पर पहुची दोनों टीमों ने एक घंटे रेस्क्यू कर किसी तरह चालक को बाहर निकाला और उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया जहा इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई।
दरसअल राजस्थान निवासी ट्रेलर चालक राशिद खान बिहार से लोहे की मशीन लादकर वाराणसी की तरफ जा रहा था जैसे ही वो पचाफेडवा गांव के समीप पहुचां की सामने चल रही ट्रेलर ने अचनाक ब्रेक लगा दिया और पीछे चल रही ट्रेलर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें चालक राशिद केबिन में बुरी तरह फस गया वही घटना को देख मौक़े पर अफरा तफरी मच गया। मौक़े पर जुटे ग्रामीणों ने राशिद को केबिन से निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नही लगी। सूचना पर पहुची एनएचएआई व पुलिस टीम ने चालक राशिद को एक घंटे तक रेस्क्यू कर केबिन से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया जहा उसकी मौत हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि दो वाहनों की टक्कर में एक चालक की इलाज़ के दौरान मौत हो गई है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।
Sports News : लगातार दूसरी बार ‘इमरान-11 ढोढ़िया’ के सिर सजा ताज
सुपर ओवर में ढोढिया ने बभनियांव पर दर्ज की रोमांचक जीत
Young Writer: कमालपुर के बंभनियाव थाना गांव में आयोजित ग्रामीण प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को बेहद रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। फाइनल में इमरान 11 ढोढ़िया ने सुपर ओवर में बंभनियाव थाना को पराजित कर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि नमन चाइल्ड केयर सकलडीहा के डॉ. पीएन दुबे एवं केजी नंदा हॉस्पिटल के एमडी डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबा क्लिनिक एंड नर्सिंग होम के डॉ. परवेज अहमद, देवा हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर के डॉ. आरके त्रिपाठी तथा प्रबंधक कृष्णानंद प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप सिंह ने की। फाइनल से पूर्व खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में पहले सेमीफाइनल में बंभनियाव थाना ने नईबाजार को पराजित किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में इमरान 11 ढोढ़िया ने जीवनपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला इमरान 11 ढोढ़िया और बंभनियाव थाना के बीच निर्धारित 8 ओवरों में खेला गया, जो बराबरी पर समाप्त हुआ।
इसके बाद हुए सुपर ओवर में दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा और इमरान 11 ढोढ़िया ने बेहद नजदीकी मुकाबले में जीत दर्ज कर ग्रामीण प्रीमियर लीग ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार शुभम यादव को दिया गया। सेमीफाइनल मैच क़े मैन ऑफ़ द मैच मोहम्मद महरूफ और फाइनल मैच क़े मैन ऑफ़ द मैच तरुण बाबा रहे। डा. आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए वे समिति व खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देते रहेंगे।
सांसे रोक देने वाला मुकाबला
फाइनल मुकाबला इमरान 11 ढोढ़िया और बंभनियाव थाना के बीच 8-8 ओवरों का तय हुआ था। कांटे की टक्कर ऐसी रही कि मुख्य मैच बराबरी (Tie) पर समाप्त हुआ। इसके बाद हुए सुपर ओवर ने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं, जहाँ ढोढ़िया ने बाजी मारकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
✨ चमके ये सितारे (पुरस्कार)
मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया:
- 🌟 मैन ऑफ द सीरीज: शुभम यादव
- 🥇 फाइनल मैन ऑफ द मैच: तरुण बाबा
- 🥈 सेमीफाइनल मैन ऑफ द मैच: मोहम्मद महरूफ
अवैध गांजे के साथ चकिया पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार,लाखों में है कीमत
चंदौली। चकिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना सोमवार को मुडहुआ गांव के समीप एक गांजा तस्कर को धर दबोचा जिसके पास से 17 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत चार लाख बताई जा रही है उक्त मामले का खुलासा थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने चकिया कोतवाली में किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुडहुआ गांव के समीप बाइक पर रबड से बांधे गए एक बोरे में से 17.800 किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर चकिया की तरफ जा रहा है। उक्त मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल घेरे बंदी कर तस्कर को धर दबोच लिया गया। जिसके जिसके पास से बोरे में 17.800 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। साथ ही उसकी पहचान नौगढ़ थाना चकरघट्टा निवासी राजू पुत्र स्व0 भोला के रूप में हुई। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, राकेश सिंह, प्रदीप सिंह, रविन्द्र कुमार, राकेश यादव मौजूद रहे।
Chandauli:सीओ ने बैंकों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
चंदौली। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को सीओ देवेंद्र कुमार व सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने मुख्यालय स्थित विभिन्न बैंकों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बैंक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति तथा सुरक्षा गार्डों की तैनाती का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही चेताया कि बैंक ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सीओ देवेंद्र कुमार ने बैंक के बाहर घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की और उनसे आने-जाने का उद्देश्य, पहचान पत्र और गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। सीओ ने कहा कि बैंक क्षेत्र संवेदनशील होते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की ढिलाई सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। वही बैंक प्रबंधकों से बातचीत कर सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रहें। रिकॉर्डिंग नियमित रूप से चेक की जाए और किसी भी तकनीकी खराबी की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। साथ ही सुरक्षा गार्डों को सतर्क रहने, बैंक खुलने और बंद होने के समय विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सीओ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित गश्त, संदिग्धों पर नजर और आम जनता से संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है। सीओ ने यह भी कहा कि बैंकों में आने वाले ग्राहकों को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
Chandauli:ट्रेन की चपेट में आने से पति की मौत,पत्नी घायल
चंदौली। नगर स्थित मुंसफ कटरा के समीप शनिवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। वही पत्नी को हल्की फुल्की चोटें आई। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को मौक़े पर पहुची जीआरपी पुलिस ने तत्काल वृद्ध के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते है कि नगर के वार्ड नंबर 2 शास्त्री नगर निवासी रामचरण यादव 65 वर्ष अपने पत्नी के साथ पुरानी बाजार में खरीदारी करने के लिए आए हुए थे। रात ने घर लौटते समय दोनों मुंसफ कटरा के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। कि अचानक ट्रेन आ गई। इस दौरान पति रामचरण यादव ने अपने पत्नी को धक्का दे दिया जिससे पत्नी कुछ दूर जाकर गिर गई। और वो खुद ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौक़े पर ही मौत हो गई। घटना को देख मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौक़े पर पहुची जीआरपी पुलिस ने तत्काल वृद्ध के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसी बाबत जीआरपी प्रभारी जितेंद्र मौर्या ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रविदास जयंती: चंदौली जिले के रामपुर बसनी में बन रहा भव्य पंडाल
Young Writer, Chandauli: जनपद के रामपुर बसनी गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रविदास जयंती भव्य रूप से मानने को लेकर कलाकारों द्वारा आकर्षक पंडाल तैयार करने का काम कमेटी के लोगों द्वारा किया जा रहा है।
क्षेत्र के निगमागम भीम बरखा बुलेटिन विचार सोसाइटी रामपुर द्वारा विगत 19 वर्षों से रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर विशाल भंडारा और हवन पूजन का कार्यक्रम किया जाता है। इसकी तैयारी कमेटी के लोगों द्वारा एक महीने पहले से ही की जाती है। रविदास जयंती एक जनवरी को भव्य रूप से मनाने को लेकर कमेटी के लोगों और कलाकारों द्वारा हजारों रुपए लागत से भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल तैयार करने में धर्मेंद्र भारती, रविचंद्र,चंद्र भास्कर, सुनील कुमार, अजय कुमार, दिलीप, शशि कुमार, आशीष, सुभाष, आकाश सहित कमेटी के तमाम लोग दिन रात इसको सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं।
भटरौल के ग्रामीणों का आरोप‚ लाखों के भुगतान के बाद धरातल पर नहीं दिख रहा काम
Young Writer, चंदौली। शहाबगंज ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत भटरौल में विकास कार्यों के नाम पर बड़ी वित्तीय अनियमितता की शिकायत लेकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान ग्रामवासियों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में लाखों रुपये का भुगतान तो कर दिया गया, लेकिन धरातल पर काम का कहीं अता-पता नहीं है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर उच्च स्तरीय तकनीकी और वित्तीय जांच की मांग की है।
ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, ग्राम पंचायत में स्ट्रीट लाइट के मद में लगभग 187000 रुपये और 1,66,000 रुपये के दो अलग-अलग भुगतान दर्ज हैं। भुगतान के बावजूद गांव की कई गलियों में स्ट्रीट लाइट लगी ही नहीं है जो लाइटें लगी हैं उनकी संख्या और लागत में भारी अंतर है। शिकायतकर्ता सुभाष विश्वकर्मा, चंदा देवी और संतोष चौहान सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि कई निर्माण कार्य केवल सरकारी फाइलों में पूर्ण दर्शाए गए हैं। मौके पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। कहा कि गांव में हुए निर्माण कार्यों में मानक की अनदेखी की गई है, जिससे निर्माण क्षतिग्रस्त हो रहे है।
आरोप लगाया कि एक ही कार्य को अलग-अलग योजनाओं के मद में दिखाकर धन निकालने का संदेह व्यक्त किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई थीं, लेकिन अब तक कोई पारदर्शी जांच नहीं हुई। ग्रामीणों ने सभी संदिग्ध कार्यों की तकनीकी और वित्तीय जांच एक स्वतंत्र टीम से कराने की मांग की। साथ ही अनियमितता पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर सुभाष विश्वकर्मा, कलावती देवी, हरिद्वार चौहान, संजीव कुमार सिंह, राज नारायण चौहान, मुरारी पासवान, सुरेश पासवान सहित दर्जनों ग्रामवासी शामिल रहे।
22 को जनपद लगेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

चंदौली। जिला सूचना अधिकारी एवं मीडियाकर्मियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल में गुरुवार को बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डा. इंदु रानी ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने आगामी 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर एवं सेवा शिविर के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि उक्त बृहद विधिक सहायता का मुख्य उद्देश्य निर्बल वर्ग दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए जनकाल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। साथ ही इन विभागों की लक्षित योजनाएं जैसे महिला सशक्तिकरण, जनसामान्य, निर्धन बीमा योजनाएं संगठित विभाग, जल संरक्षण संबंधी योजनाएं का प्रचार-प्रसार किया जाना है।
Chandauli:एएसपी ने पुलिस लाइन में व्यापारियों के साथ की बैठक,व्यापारियों ने भ्रष्टाचार व बढ़ते अपराध पर जताई चिंता
चंदौली। जिले के व्यापारी बंधुओं की बैठक गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी अनन्त चन्द्रशेखर की मौजूदगी में हुई। इस दौरान व्यापारियों ने बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त की। कहा कि व्यापारियों के खिलाफ बढ़ती हुई आपराधिक घटनाओं ने दहशत का माहौल है। वहीं व्यापारियों को लगातार प्रताड़ित भी किया जा रहा है। व्यापार के लिए बेहतर माहौल बनाने में पुलिस सहयोग करे और अपराध व भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण करे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि कुछ माह पूर्व व्यापारी रोहिताश पाल की हत्या हो गयी, किन्तु अभी तक अपराधी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। इतना ही नहीं चकिया में भ्रष्टाचार में लिप्त फ़ूड इंस्पेक्टर मनोज कुमार गोंड और कर्मचारी गणपति पाठक द्वारा व्यापारी से अवैध धन लेकर विभाग की गोपनीयता को भंग किया गया जिसकी आडियो भी वायरल हुआ था इसके बावजूद अभी तक प्रशासन द्वारा जाँच की बात की जा रही जिससे व्यापारियों में असंतोष उत्पन्न हो रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने व्यापारियों को कहा कि जो व्यापारी सीसीटीवी लगा सकते वह लगा लें, जिससे कि अवांछित व्यक्तियों पर नज़र बनी रहे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को किसी तरह से परेशान न किया जाय। सैयदराजा त्रिमुहानी पर बने मूर्ति लगाने के लिए चबुतरे जो आवागमन मे बाधित होता है उसको तत्काल हटाया जाये। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस की गस्त बढाई जाय, वहीं ट्रैफिक की सूचारू रूप से व्यवस्था हो जिससे सड़को पर जाम की स्थिति न उत्पन्न होने पाए। एएसपी ने सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सुरक्षा व सहयोग का पूरा भरोसा दिया और तत्काल समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का सम्बंधित को निर्देश भी दिया। बैठक में चंद्रेश्वर जायसवाल, अशोक केशरी, राकेश मोदनवाल, महमूद आलम, कुन्दन चौहान, सतीश सेठ, राजीव अग्रहरि, शंकर गुप्ता, अशोक मौर्य,गोपाल गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष अर्चना देवी, शीला देवी, अनिरुद्ध जायसवाल, हरजीत सिंह, बबलू सोनी, बाबूजान, इम्तियाज खान, बबीता देवी, शनि उर्फ सफ्फाक खान युवा जिलाध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता, राजेश केशरी, शीला गुप्ता, जोखू सिद्दीकी, अमित कांत केशरी, विकास जायसवाल, गायत्री देवी, बसंत गुप्ता आदि उपस्थित थे।










