24.9 C
Chandauli
Wednesday, March 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 90

Chandauli:कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली फीडर पर दिया धरना,बोले गरिबो के घर से उजाला छीनना चाहती है सरकार

चंदौली। कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ब्रांच कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने बिजली पवार हाउस गौरी फीडर पर ने धरना प्रदर्शन किया। और बिजली कानून संशोधन 2022 को वापस लेने के साथ वाराणसी व आगरा विद्युत वितरण निगम निजीकरण को वापस लेने के लिए 10 सूत्रीय मांग पत्र एसडीओ जीवनथपुर को सौंपा

इस दौरान मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के राज्य कमेटी सदस्य कामरेड गुलाब चन्द ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिजली का निजीकरण कर के गरिबो के घर से उजाला भी छीनना चाहती है। वर्तमान सरकार में महंगाई और बेरोजगारी की वजह से कराह रही जनता बिजली बिल का अधिक भार झेल नहीं पाएगी। कहा कि बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर ने संविधान की प्रस्तावनां में ही कहा था बिजली एक सामाजिक जरूर की चीज है। जिसे सरकार को बिना लाभ हानि के जनता को मुहैया करना है। लेकिन सरकार द्वारा संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिजली के निजीकरण से आम उपभोक्ताओं और कर्मचारियों दोनों की बड़ी कठिनाइयों का सामना करना होगा। किसान नेता सतीश चन्द ने कहा कि सरकार अपने वादे के मुताबिक 200 यूनिट बिजली फ्री करने से मुकर रही है। बिजली का निजीकरण करके किसानों के खेती की लागत को बढ़ाया जा रहा है। इस दौरान जोखू, बुद्धिराम, लालचंद, शकुन्तला देवी, शांति देवी, मिठाईलाल, चरणदास, कन्हैया, सहेंदर चौहान, मन्नू शर्मा, तिलकधारी, कालीचरण, नाथूराम, नरेंद्र, राकेश कुमार मौजूद रहें। अध्यक्षता कामरेड श्यामप्यारी देवी व संचालन कामरेड जालंधर ने किया।

Chandauli:नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराई तेज़ रफ़्तार ब्रेजा कार मौक़े पर मच गई चीख-पुकार पाँच श्रद्धालु घायल,हालत गभीर

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के बरठीं कमरौर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर रविवार की देर रात श्रद्धालुओं से भरी तेज़ रफ़्तार ब्रेजा कार खड़े ट्रक में पीछे टक्कर मार दी। घटना में पांच श्रद्धालु गभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने सभी की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

बताते हैं कि बिहार प्रान्त के औरंगाबाद निवासी अरुण कुमार 40 वर्ष, मनोज कुमार 29 वर्ष, नेहा 28 वर्ष, सुनीता 35 वर्ष, जसमती 60 वर्ष ब्रेजा कार से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे। जैसे ही वो बरठी कमरौर मेडिकल कालेज के समीप पहुचे की कार अचानक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना को लेकर श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। मौक़े पर जुटे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को ब्रेजा कार से बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान हालत चिंताजनक देख सभी को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विनेश्वर पांडेय ने बताया कि ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए हैं सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ईएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में सभी घायलों को प्राथमिकता उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Central Public School: किड्स नॉलेज ट्रिप पर ज्ञानार्जन के साथ ही बच्चों ने जमकर की मौज मस्ती

Young Writer, DDU Nagar: चंदौली सेंट्रल पब्लिक स्कूल ग्रुप की ओर से रविवार को नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के बच्चों को किड्स नॉलेज ट्रिप ले जाया गया। इस दौरान बच्चों को नई नई जानकारियां प्रदान की गई, वहीं बच्चों ने खूब मस्ती भी की। नॉलेज ट्रिप पर बच्चों को मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद, मुगलसराय कोतवाली, फायर स्टेशन, पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज आदि का भ्रमण कराया गया।

इस कड़ी में सेंट्रल पब्लिक स्कूल ग्रुप द्वारा रविवार को नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के बच्चों को किड्स नॉलेज ट्रिप के तहत इस्लामपुर मस्जिदले जाया गया। इसके बाद यूरोपियन कॉलोनी स्थित चर्च  का भी बच्चों को भ्रमण कराया गया, जहाँ बच्चों को धार्मिक जानकारी दी गई। तत्पश्चात बच्चे मुगलसराय पुलिस स्टेशन पहुंचे जहां बच्चों को इंस्पेक्टर मुगलसराय विजय प्रताप ने बहुत सारी जानकारी दी। साथ ही बच्चे लॉकअप में भी घूमे। वहां से बच्चों का दल जी टी रोड स्थित श्री गुरुद्वारा साहब पहुंचा, जहां ज्ञानी सरदार मेहर सिंह ने अरदास किया। उन्होंने सिख धर्म के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान सरदार मंजीत सिंह, वर्तमान प्रधान सरदार शम्मी सिंह, सेक्रेटरी सरदार महेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।

बच्चे पूर्व मध्य रेलवे इंटर कालेज पहुंचे, जहां फाइटर प्लेन को देखा और उसके बारे में कई सवाल भी किए। इसके साथ ही बच्चों ने फायर स्टेशन का बीबी भ्रमण किया, जहां बच्चों को फायर ब्रिगेड के कामकाज की जानकारी दी गई। वहीं बच्चों को रामनगर स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों को दुर्गा माता व उस मंदिर के बारे में विस्तार से बताया गया। वहां से बच्चे  पड़ाव स्थित दीनदयाल पार्क पहुंचे और पार्क में बच्चों ने खूब मौज-मस्ती की।

इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक और स्टाफ मौजूद रहे।

किड्स नॉलेज ट्रिप के बाबत सीएमडी डॉ विनय कुमार वर्मा ने बताया कि बच्चों को ट्रिप के जरिए प्रशासनिक, धार्मिक और व्यवहारिक ज्ञान से परिचित कराने के लिए स्कूल की ओर से यह प्रयास किया गया है। सेंट्रल पब्लिक स्कूल। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नवाचार की निरंतर अपना रहा है, ताकि समय की मांग के अनुरूप बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सके, ताकि वे इस प्रतियोगी दौर में खुद को स्थापित कर सकें।

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही: कुएं में गिरी बालिका को पीएचसी बरहनी पर नहीं मिली चिकित्सा सुविधा, मौत

सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू की चेतावनी, लापरवाह चिकित्सक को सस्पेंड करें सीएमओ, नहीं तो दफ्तर पर होगी तालाबंदी
Young Writer, Chandauli: चंदौली जनपद के रेवसा गांव में रविवार की शाम खेलते समय नारायण बिंद की 4 वर्षीय पुत्री कुएं में गिर गई। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने बालिका को कुएं से बाहर निकाला और मदद के लिए सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज डब्लू को फोन पर सूचना दी। जानकारी की बाद सपा के राष्ट्रीय सचिव तत्काल मौके पर पहुंचे और बालिका व उसके परिजनों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पहुंचे, जहां अस्पताल पर तैनात चिकित्सक गैर हाजिर मिले। इस पर उन्होंने सीएमओ डॉक्टर वाईके राय से बात की और चिकित्सक की लापरवाही और घटना की गंभीरता से अवगत कराया। जिस पर सीएमओ ने पीएचसी पर जल्द चिकित्सक भेजने का भरोसा दिया। लेकिन बच्ची की हालत बिगड़ती देख मनोज सिंह डब्लू व उसे लेकर सैयदराजा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बालिका को मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

इस दुखद घटना में बालिका की मौत के लिए परिजन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। उनका कहना था कि यदि बालिका को बरहनी में समय से चिकित्सा सेवा उपलब्ध हो जाती तो शायद आज वह जिंदा होती।

परिजनों को रेवसा गांव छोड़कर लौट रहे मनोज सिंह डब्लू व जब पुनः प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पहुंचे तो पाया कि वहां अभी भी चिकित्सक गैर हाजिर थे। इस पर उन्होंने सीएमओ को फोन मिलाया और चेतावनी दी कि यदि सोमवार को उक्त लापरवाह चिकित्सक को सस्पेंड नहीं किया गया तो मंगलवार को समाजवादी पार्टी सीएमओ दफ्तर पर तालाबंदी कर आपको बाहर करने का काम करेंगी। कहा कि जिले की चिकित्सा सेवा पूरी तरह से भी पटरी हो गई है। चिकित्सक अस्पतालों से गैर हाजिर हैं जिस कारण गरीब जनता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। इसके लिए जिले का स्वास्थ्य महात्मा पूरी तरह से जिम्मेदार है।

Chandauli:टीनशेड को तोड़ते हुए दुकान के अंदर घुसी अनियंत्रित ट्रैक्टर,मचा हड़कंप


नौगढ़। बाजार में नहर रोड पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। घटना से आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। वही दुकान के अंदर बैठे लोग बाल-बाल बच गए लोगों घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में कर कार्यवाई में जुट गई।
बताते हैं कि कस्बा निवासी धनंजय केशरी अपने घर ने दुकान खोलकर गल्ला खरीदने का काम करते है। दुकानदार धनजंय व उसका परिवार दुकान में बैठ कर बात कर रहे थे। इसी दौरान नौगढ़ बाजार से चालक टैक्टर लेकर बटौवां गांव में नहर रोड से जा रहा था। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। और दुकान में लगे टीनशेड को तोड़ते हुए घर के अंदर घुस गया। इससे मौक़े पर हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना में लोग बाल बाल बच गए। ट्रैक्टर की रफ़्तार तेज़ होती तो बड़ी घटना से इनकार नही किया जा सकता था।

मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्मःडॉ कीर्ति पांडेय


चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित सूर्या हॉस्पिटल की ओर से रविवार को निःशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 487 मरीजों ने चिकित्सा परामर्श के साथ कई सुविधाओं का मरीजों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष डॉ कीर्ति पांडेय ने फीता काटकर किया। जहां अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौतम त्रिपाठी और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर यशी त्रिपाठी ने बुके देकर सम्मानित किया।
इस दौरान डॉ कीर्ति पांडेय ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इसी ध्येय को लेकर हॉस्पिटल द्वारा शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। इन शिविरों से लोगों को छोटी-सी स्वास्थ्य समस्या गंभीर होने से पहले ही डॉक्टर की सलाह मिलती हैं। जिससे समय रहते उनका उचित इलाज हो पाता है।

सूर्या हॉस्पिटल के कंसल्टेंट डॉक्टर डॉ गौतम त्रिपाठी ने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उससे कहीं ज्यादा यह कार्यक्रम सफल रहा, लगभग 500 मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया गया। इसमें 113 एक्स-रे, 187 मरीजों का निःशुल्क एनीमिया टेस्ट व 209 मरीजों का मधुमेह (शुगर) टेस्ट किया गया। वहीं 308 मरीजों का हुआ हड्डियों की मजबूती का टेस्ट किया गया। वहीं 187 मरीजों का निःशुल्क एनीमिया टेस्ट व 209 मरीजों का मधुमेह (शुगर) टेस्ट किया गया। वहीं 30 पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी ने किया।

Chandauli:त्यौहारों व परीक्षाओं के मद्देनजर जनपद में धारा-163 लागू,उलंघन करने पर होगी कार्यवाई



चंदौली। जिला मजिस्ट्रेट निखिल टीका फुंडे ने विभिन्न परीक्षाओं के मद्देनजर छह फरवरी से एक अप्रैल तक धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू किया है। इस दरम्यान कोई भी व्यक्ति सम्पूर्ण जनपद में लाठी-डण्डा, स्टिक अथवा नुकीले एवं धारदार शस्त्र जैसे तलवार, भाला, बल्लम, भुजाली, छूरी-चाकू आदि किसी प्रकार का अस्त्र अथवा ऐसे, किसी विस्फोटक पदार्थ, विनाशकारी आपत्तिजनक सामग्री जैसे पटाखा, राकेट आदि अपने पास नहीं रखेगा एवं अवैध शस्त्र धारण करके नहीं चलेगा तथा कोई आक्रामक पदार्थ जैसे इंट-पत्थर आदि के टुकडे एकत्रित नहीं करेगा।
उन्होंने बताया कि इस प्रतिबंध से मजिस्ट्रेट, पुलिसकर्मी तथा ड्यूटी पर शस्त्र धारण करने वाले अधिकारी व कर्मचारी, सिक्ख एवं गोरखा जाति के व्यक्ति, जो प्रथा के अनुसार हथियार रखने हेतु अधिकृत है एवं लाठी का सहारा लेकर चलने वाले वृद्ध, दृष्टीहीन व दिव्यांग व्यक्ति मुक्त होंगे। कहा कि सार्वजनिक स्थान, सड़क या गली में पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्रित नहीं होंगे। न ही समूह में विचरण करेंगे। यह आदेश परम्परागत धार्मिक उत्सवों, धार्मिक स्थल, मन्दिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च पर लागू नहीं होगा। कोई भी व्यक्ति जनपद के सीमान्तर्गत मादक द्रव्यों का प्रयोग करके जनसाधारण में अश्लील, अभद्र व्यवहार करते हुए विचरण नहीं करेगा, न ही आपत्तिजनक बैनर, पोस्टर, पम्पलेट लगायेगा और न ही आपत्तिजनक उत्तेजनात्मक नारेबाजी करेगा जिससे जन साधारण में अशान्ति पैदा हो। कोई भी जुलूस व सभा का आयोजन एवं लाउडस्पीकर अथवा ध्वनि विस्तारक यन्त्रो (डीजे) का प्रयोग किसी सार्वजनिक स्थान पर सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट व अपर जिला मजिस्ट्रेट व जिलाधिकारी के पूर्व अनुमति के बिना नहीं किया जायेगा, और न ही लाउडस्पीकर अथवा ध्वनि विस्तारक यन्त्रों (डीजे) का प्रयोग किया जायेगा। कहा कि जनपद की सीमान्तर्गत कोई भी व्यक्ति अन्य या अपने शरीर के प्रति ऐसा कोई कृत्य नहीं करेगा जिससे जन सामान्य, लोक शान्ति, विक्षुब्ध करने के लिए प्रोत्साहित हो। कोई भी व्यक्ति जनपद के सीमान्तर्गत सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थल पर ऐसा कोई कार्य नहीं करेगा, जिससे साम्प्रदायिक अथवा वर्ग विभेद की भावना उभरती हो। उपजिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बगैर धरना-प्रदर्शन व सभाएं नहीं होंगी। सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों, रेलवे ट्रैक, अस्पताल, दूरभाष केन्द्र, बस स्टैण्ड व टैम्पू स्टैण्ड आदि सार्वजनिक स्थानों को किसी व्यक्ति या सगठनों द्वारा निरुद्ध या प्रभावित नहीं किया जायेगा। परीक्षा केन्द्र के आस-पास 200 मीटर की परिधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबन्धित होगा। परीक्षा केन्द्र के भीतर परीक्षार्थियों को पाठ्य सामग्री, मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबन्ध रहेगा। कोई भी व्यक्ति नकल विरोधी अध्यादेश का उल्लंघन नहीं करेगा। चेताया कि आदेश का उल्लंघन उण्डनीय अपराध होगा।

Chandauli:ट्रेलर से टकराई तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो उड़े परखचे सात घायल,तीन गंभीर ट्रामा सेंटर रेफर

पड़ाव। मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के डांडी गाँव के समीप रविवार की अल-सुबह तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो ने ट्रेलर में टक्कर मार दी। घटना में स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही उसमें सवार 7 लोग गभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

बताते हैं कि झारखण्ड निवासी रॉकी सरकार 26 वर्ष स्नेहा अग्रवाल 30 वर्ष अपूर्व 24 वर्ष अनिटेज 11वर्ष अधीरा 9 वर्ष पावल 50 वर्ष वाराणसी की तरफ से बिहार की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो डांडी गाँव के समीप पहुची की बैक कर रहे ट्रेलर से टकरा गई। तेज़ आवाज सुनकर मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को स्कॉर्पियो से बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल सभी को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रॉकी सरकार स्नेहा अग्रवाल अपूर्व अनिटेज को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस बाबत जलीलपुर चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला ने बताया कि ट्रेलर और स्कॉर्पियो की टक्कर में स्कॉर्पियो सवार सात लोग घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।

Chandauli:कांग्रेसियों ने पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में दिया धरना,बोले जिलाध्यक्ष अमेरिकी सरकार के कृत्य से देश के लोग मर्माहत

चंदौली। अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय नागरिकों के अपमान के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी की अगुवाई में धरना दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रवासी भारतीयों को हाथ में हथकड़ी,पैरों में बेड़ी और कमर में जंजीर बांध कर भारत भेजने के अमेरिकी सरकार का कृत्य से देश के लोग मर्माहत हैं। अमेरिका द्वारा उग्रवादियों जैसा किये जाने वाले व्यवहार से देश का प्रत्येक नागरिक अपने आपको अपमानित महसूस कर रहा है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार असफल विदेश नीति का परिणाम है कि अमेरिका ने अप्रवासी भारतीय नागरिकों को भारत को सौंपने में उनके साथ उग्रवादियों जैसा व्यवहार किया। बावजूद इसके इस गंभीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं। घुसपैठिये बता कर निकाले जाने वाले अप्रवासी भारतीयों के साथ भारत में आने पर केंद्र सरकार का भी व्यवहार दोयम दर्जे का रहा, जबकि देश के सरकार की सहानभूति के साथ उनके रोजगार और पुनर्वास की भी बात करने जरूरत है। कहा कि अमेरिका भारत का मित्र देश हो सकता है, लेकिन भारत अमेरिका का गुलाम नहीं है जो उसके नागरिकों के साथ गुलामो जैसा व्यवहार करेगा। भारत के बेरोजगार नौजवान, विदेशों में रोजगार दिलाने का सपना दिखाने वाले दलालों का शिकार हुए हैं। कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा पूरा करती तो आज विश्व पटल पर ऐसा अपमान देश का नहीं होता। इस दौरान धरना में रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ला, मधु राय, रजनीकांत पांडेय, तौफीक खान, रामानंद यादव, गंगा प्रसाद, अरुण द्विवेदी, शाहिद तौसीफ, दिनेश चन्द्रा, बृजेश गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, राजेंद्र गौतम, शाबिर राइन, गुलाब राम, परमानंद पटेल, हमीरशाह जायसवाल, शमशाद खान, सिराजुद्दीन भुट्टो, नरेंद्र तिवारी, राकेश सिंह मौजूद रहे।

Chandauli:उप जिलाधिकारी की बड़ी कार्रवाई:एक जेसीबी व पांच ट्रैक्टर को किया सीज,जाने क्या थी वजह

चकिया। उपजिलाधिकारी दिव्या ओझा के निर्देश पर शनिवार को कोतवाली पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से भीषमपुर गांव के पास कादिलगंज में अवैध रूप से मिट्टी के अवैध खनन में संलिप्त एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर-ट्राली को मौके सेकब्जे में लेकर सीज कर दिया है। उपजिलाधिकारी की कार्यवाही से खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।
ग्रामीणों द्वारा मिल रही अवैध खनन की सूचना को संज्ञान में लेते हुए उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा आज एक्शन मूड में नजर आई उन्होंने शनिवार को मामले को संज्ञान में लेते हुए नायब तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस विभाग की टीम को भीषमपुर गांव स्थित कादिललगंज में छापेमारी करने के लिए भेजा। मौके पर भीषमपुर निवासी लाल बहादुर, राम सखी और नरसिंह जमीन पर अवैध मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा था। टीम ने मौके से मिट्टी खनन कर रही जेसीबी व पांच ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। छापेमारी के दौरान खनन माफिया व वाहन चालक मौके से फरार हो गए। जेसीबी व सभी पांच ट्रैक्टर ट्राली को कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया। उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा ने बताया कि मिट्टी खनन किसी भी सूरत में नहीं करने दिया जाएगा उन्होंने बताया कि खनन के बाबत रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी गई है। और वहीं अवैध मिट्टी खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चला कर लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।

Chandauli
broken clouds
24.9 ° C
24.9 °
24.9 °
19 %
2.4kmh
78 %
Tue
24 °
Wed
39 °
Thu
39 °
Fri
40 °
Sat
33 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights