28.1 C
Chandauli
Thursday, September 10, 2026

Buy now

चंदौली के सफाई कर्मियों ने मांगा विभागीय पदोन्नति व पुरानी पेंशन

- Advertisement -

चंदौली। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने मंगलवार को पदोन्नति व पुरानी पेंशन समेत चार प्रमुख मांगों को लेकर बिछियां धरना स्थल से बाइक जुलूस निकाला। चंदौली नगर भ्रमण करते हुए सफाई कर्मी बिछियां धरनास्थल पहुंचे और सभा की। चेताया कि 22 नवंबर तक मांगें पूरी नहीं होने पर 23 से लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस दौरान संरक्षक रमानगीना सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन सरकारी सेवकों का हक है जो उन्हें मिलना चाहिए। बावजूद इसके सरकार कर्मचारियों से यह छिन रही है। इसकी पुनः बहाली के लिए लम्बे समय से संघर्ष व आंदोलन जारी है। लेकिन यदि अब सरकार ने इस बुनियादी मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन होगा। जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि सफाई कर्मियों को पदोन्नति का लाभ मिलना चाहिए। सफाई कर्मियों को प्रधानों को नियंत्रण से मुक्त रखा जाय। क्योंकि कई प्रधान सफाई कर्मियों का आर्थिक व मानसिक शोषण करते है। इसके अलावा सफाई कर्मियों का पदनाम बदलकर पंचायत सेवक रखा जाय। इस मौके पर अरविंद सिंह, टीएन सिंह, योगेश, परमहंस, अभय सिंह, गुरुप्रसाद, शैलेश, सुनील, नवीन, रत्नाकर पांडेय आदि उपस्थित रहे। संचालन संजय यादव व राजकुमार ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन राजकिशोर ने किया। 

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights