24.7 C
Chandauli
Tuesday, October 20, 2026

Buy now

सैयदराजा उपचुनावः इशरत, विजया व शहनाज ने किया नामांकन

- Advertisement -


चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के मद्देनजर सोमवार को पांचवे दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान आठ पर्चे भी खरीदे गए। हालांकि नामांकन के पांचवें दिन पर किसी भी दल के प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया, जो चर्चा का विषय बना रहा। मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है।


विदित हो कि सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। शुरुआती दिनों से लेकर अब तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। सोमवार को अंतिम समय में निर्दल उम्मीदवार इशरत खातून, विजया लक्ष्मी एवं शहनाज ने निर्वाचन अधिकारी विराग पांडेय के समक्ष अपना नामांकन-पत्र प्रस्तुत किया। इसके अलावा आभा, श्वेता गुपता तथा उम्मे हबीबा ने दो-दो फार्म तथा लालमनि व रूबी कुमारी ने एक सेट में नामांकन पत्र खरीदा। नामांकन करने के बाद निर्दल उम्मीदवार इशरत खातून ने कहा कि सैयदराजा नगर के विकास प्राथमिकता है और उसी को केन्द्र में रखकर चेयरमैन पद का चुनाव लड़ा जा रहा है। निर्दल विजया लक्ष्मी ने कहा कि महिलाओं के लिए काम करने की इच्छा है। महिलाओं से जुड़े सभी सुविधाएं को सैयदराजा नगर में सुलभ और उपलब्ध कराया जाएगा। वृद्ध महिलाओं के लिए प्रति भी जिम्मेदारी निभाई जाएगी। इस दौरान सोमवार को नामांकन कक्ष में सैयदराजा चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों व उनके समर्थकों की भीड़ देखने को मिली। वहीं मुख्य गेट पर सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए थे। मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन करने वालों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावनाएं जताई जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights