25.8 C
Chandauli
Wednesday, October 14, 2026

Buy now

रामकिशुन ने सनातन पार्टी से लिया नामांकन पत्र

- Advertisement -

सपा के मनोज सिंह डब्लू व भाजपा के सूर्यमुनि समेत 21 ने लिया नामांकन पत्र

Young Writer, चंदौली। विधानसभा चुनाव- 2022 के दृष्टिगत जनपद में निर्वाचन अधिसूचना जारी होने के दूसरे दिन शुक्रवार को राजनैतिक व गैर राजनैतिक दलों द्वारा कुल 21 नामांकन पत्र एवं चालान लिए गए। इसमें समाजवादी पार्टी से मनोज कुमार सिंह ’डब्लू’ व उनकी पत्नी नीलू सिंह ने निर्दल उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र लिया। सकलडीहा से भाजपा उम्मीदवार सूर्यमुनि तिवारी ने नामांकन पत्र लिया। साथ ही चकिया विधानसभा से जन अधिकार पार्टी के सुभाष सोनकर नामांकन पत्र लेने वाले चर्चित नाम रहा।
जनपद में 10 फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया गतिमान है। ऐसे में दूसरे दिन शुक्रवार को जहां दो नामांकन हुए, वहीं नामांकन फार्म प्राप्त करने वालों की लम्बी कतार दिखी। लगभग सभी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की लालसा पाले दल व निर्दल उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म खरीदे, जिसमें मुगलसराय विधानसभा से क्रांतिकारी दल आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के डा.प्रकाश कुमार, निर्दल उम्मीदवार राधेश्याम बिंद, निर्दल राकेश कुमार मौर्य, कांग्रेस के छब्बू पटेल, निर्दल उम्मीदवार दुर्गेश कुमार व संतोष कुमार गुप्ता के अलावा आम आदमी पार्टी से मुहम्मद शाजिद ने नामांकन पत्र लिया। वहीं सकलडीहा विधानसभा की बात करें तो यहां बहुजन मुक्ति पार्टी से शमीम राईन, निर्दल उम्मीदवार प्रवीन कुमार श्रीवास्तव, भाजपा के सूर्यमुनी तिवारी, कांग्रेस के देवेन्द्र प्रताप सिंह, निर्दल प्रत्याशी हरिद्वार यादव तथा जन अधिकार पार्टी की चंदा देवी ने नामांकन पत्र खरीदा। सैयदराजा विधानसभा से कांग्रेस की विमला देवी बिन्द, निर्दल उम्मीदवार नीलू सिंह व समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार सिंह डब्लू व जन अधिकार पार्टी के रामललित सिंह ने नामांकन पत्र लिया। चकिया विधानसभा से रिपब्लिकन प्रेसीडियम पार्टी ऑफ इंडिया के उषा जीपी राम, जन अधिकार के सुभाष जन अधिकार पार्टी, निर्दल उम्मीदवार उर्मिला सोनकर सर्वजन सनातन पार्टी के रामकिशुन ने नामांकन पत्र लिया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights