22.5 C
Chandauli
Thursday, October 15, 2026

Buy now

प्रत्याशी का नहीं, बल्कि अखिलेश को सीएम बनाने का है चुनाव: बलिराम

- Advertisement -

Young Writer, सैयदराजा। सपा प्रत्याशी व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू गुरुवार को बगही कुम्भापुर गांव के भ्रमण पर रहे। इस दौरान संघर्षों के साथ व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव से मिले। माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही समाजवादी पार्टी की जीत में सहयोग व साथ का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की जीत के लिए पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता समर्पित है।
इस दौरान बलिराम यादव ने कहा कि यह चुनाव किसी प्रत्याशी के हार-जीत का नहीं बल्कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का है। यही वजह है कि अबकी बार समाज का एक-एक वर्ग किसी भी प्रकार के गफलत में नहीं है। इस बार न तो जातियां के नाम पर समाज बंटेगा और ना ही शराब-साड़ी के प्रलोभन में वोट बिकेगा। समाज महंगाई, बढ़ते अपराध, अत्याचार, दलितों व पिछड़ों के उत्पीड़न के नाम एकजुट व संगठित है। यह एकता सात मार्च को मतदान तिथि तक टिकी रहेगी। इसके किसी भी प्रकार का डर-भय डिगा नहीं सकता। अंत में उन्होंने सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू को मजबूत भरोसा दिया। साथ ही चुनाव प्रचार-प्रसार में कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया। कहा कि समाज में समाजवादी क्रांति को बनाए रखने का जो संकल्प अखिलेश यादव ने लिया है उसे हम सभी को मिलकर पूरा करना होगा। उधर, मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि अबकी बार सपा सरकार महिलाओं को उनका खोया हुआ सम्मान लौटाएगी। उन्हें समाजवादी पेंशन से लाभान्वित करके आर्थिक संबल प्रदान किया जाएगा। साथ ही मुफ्त बिजली व बेटियों को पोस्ट ग्रेजुएशन तक निशुल्क शिक्षा का भार अब सरकार उठाएगी। लिहाजा अबकी बार आधी आबादी का साथ व सहयोग भी समाजवादी पार्टी के साथ है और आगे भी बना रहेगा। उन्हें समाज को तोड़ने व खंडित करने वाले लोगों से सतर्क रहने का आह्वान आमजन व मतदाताओं से किया। इस दौरान विधानसभा इकाई अध्यक्ष रामजन्म यादव, रमेश यादव, सत्य पाल यादव, अमित उपाध्याय, गुड्डू सिंह, गणेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights